Blog

  • Jalandhar News: नशे के खिलाफ ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा, की नाकाबंदी, बाइक सवार युवक हथियारों सहित काबू, देखें वीडियो

    Jalandhar News: नशे के खिलाफ ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा, की नाकाबंदी, बाइक सवार युवक हथियारों सहित काबू, देखें वीडियो

    जालंधरः राज्य से नशों पर लगाम कसने के लिए अब लोग भी बढ़-चढ़कर आगे आ रहे हैं। इसका उदाहरण शहर के साथ लगते गांव दयालपुर से देखने को मिला। जहां, नशे के बढ़ते कारोबार के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और 4 गांवों के लोगों ने लगातार नशे से जुड़ी घटनाओं और लूटपाट से परेशान होकर सहमति से नाकाबंदी कर दी। इसी नाकाबंदी में ग्रामीणों ने 2 बाइक पर आ रहे लोगों को पकड़ा। हालांकि तलाशी के दौरान एक भाग निकला। एक की तालाशी में धारदार हथियार और आपत्तिजनक सामग्री मिली। ग्रामीणों के अनुसार तलाशी के दौरान युवकों के पास से आपत्तिजनक सामग्री और तेजधार हथियार निकला। इसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया और उसको पीटा। पूछताछ की कि वे गांव में इस तरह क्यों घूम रहे हैं। इसपर उसका कहना था कि वह अपने दोस्त से मिलने आया था। जब पूछा कि दोस्त कहा रहता है तो युवक के पास कोई जवाब नहीं था। युवक का गांव से कोई लेना देना नहीं था। गांव वालों ने उसे पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि नशे के कारण बाहरी और अनजान लोग गांव में आकर अपराध को बढ़ावा दे रहे हैं। गांव के लोगों ने बताया कि नशेड़ी लोगों ने अकेले बंदे का रास्ते से गुजरना मुश्किल कर दिया था। उनका कहना है कि आए दिन इस रोड पर लूट की वारदात होती रहती थी। पुलिस को भी कई बार इसके बारे में शिकायत दी थी, लेकिन उसके बावजूद वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही थीं। नशे बाज लुटेरे महिलाओं और बुजुर्गों को शिकार बना रहे थे। कुछ दिन पहले हमारे सरकारी स्कूल की मैडम स्कूल से छुट्टी कर घर जा रही थीं। रास्ते में उनका मोबाइल व नकदी छीन ली। एक ने बताया कि हमारे गांव के बुजुर्ग को रोक कर तेजधार हथियार दिखा उसकी सोने की मुंदरी ले गए। ग्रामीणों का आरोप है कि नशे के आदी और असामाजिक तत्व हथियारों के साथ गांव में आते थे और वारदात को अंजाम देकर मोबाइल फोन व नकदी छीन लेते थे। इसके बाद उसी पैसे से दोबारा नशा खरीद लिया जाता था। कई बार प्रशासनिक अधिकारी गांव में पहुंचे, लेकिन हालात में कोई खास सुधार नहीं हुआ जिसके बाद गांव के लोगों ने खुद मोर्चा संभाला। उन्होंने प्रशासन से भी मांग की है कि नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
  • Jalandhar News: DAV Flyover पर हुआ हादसा, दो युवक गंभीर घायल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: DAV Flyover पर हुआ हादसा, दो युवक गंभीर घायल, देखें वीडियो

    जालंधर: शनिवार देर रात जालंधर के डीएवी फ्लाईओवर पर सड़क के बीच खड़े खराब ट्रक के कारण बड़ा हादसा हो गया, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक गुरजीत सिंह मकसूदां से बठिंडा की ओर जा रहा था। जब वह डीएवी फ्लाईओवर के पास पहुंचा तो अचानक ट्रक का एक्सल टूट गया। रात का समय होने के कारण चालक ने ट्रक को सड़क के बीच ही खड़ा कर दिया और साइड में लगाने के बजाय उसी में सो गया। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही ब्रेजा कार ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार चालक ने वहां से निकल रहे एक डिलीवरी बॉय को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में डिलीवरी बॉय सन्नी (निवासी जालंधर) और कार चालक लवली गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत कार चालक को बाहर निकाला और दोनों घायलों को इलाज के लिए जोशी अस्पताल में दाखिल करवाया।घटना की सूचना मिलते ही थाना एक से एएसआई गोपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि डीएवी फ्लाईओवर पर सड़क के बीच खड़े खराब ट्रक से कार टकरा गई है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने सड़क के बीच खड़े ट्रक और क्षतिग्रस्त कार को साइड करवाया ताकि यातायात बहाल किया जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद इलाके में लोगों ने सड़क पर खराब वाहनों को बिना संकेत खड़ा करने पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
  • नोरा फतेही की कार का भीषण एक्सीडेंट, सिर में आई चोट

    नोरा फतेही की कार का भीषण एक्सीडेंट, सिर में आई चोट

    मुंबईः नोरा फतेही की कार का शनिवार दोपहर को जोरदार एक्सीडेंट हो गया है। हादसे में नोरा फतेही के सिर में चोट आई है। बावजूद इसके नोरा फतेही ने शनिवार शाम को एक कॉन्सर्ट में परफॉर्मेंस दी है। नोरा फतेही डेविड गुएटा के कॉन्सर्ट में शामिल होने के लिए सनबर्न फेस्टिवल जा रही थीं। तभी एक तेज रफ्तार कार चला रहे नशे में धुत शख्स ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मारी। नोरा ने एक वीडियो जारी कर बताया है कि ये घटना दोपहर 3 बजे हुई है। शख्स ने नोरा की कार को टक्कर मारने के अलावा भी कई लोगों पर गाड़ी चढ़ा दी, जिससे कई लोगों को चोट आई हैं।

    इस टक्कर से नोरा फतेही के सिर पर चोट आई है। नोरा को तुरंत नजदीकी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनका सीटी स्कैन हुआ है। जांच में सामने आया है कि नोरा को कोई गंभीर चोट नहीं लगी हैं। डॉक्टर्स से सलाह के बाद नोरा सनबर्न 2025 में परफॉर्मेंस देने पहुंचीं थीं।

    नोरा फतेही की तरफ से उस शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है। जिसे बाद टक्कर मारने वाले शख्स को हिरासत में लिया गया है। एक्सीडेंट की खबर आने के ठीक बाद नोरा का सनबर्म में दी गई परफॉर्मेंस का वीडियो सामने आया है। नोरा ने पूरी एनर्जी के साथ कॉन्सर्ट में परफॉर्मेंस दी, जिसकी जमकर सराहना हो रही है।

  • रक्षा मंत्रालय में तैनात लेफ्टिनेंट 3 लाख रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार

    रक्षा मंत्रालय में तैनात लेफ्टिनेंट 3 लाख रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार

    नई दिल्लीः CBI ने रक्षा मंत्रालय में पोस्टेड आर्मी अफसर को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। उत्पादन विभाग में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार शर्मा पर बेंगलुरु की एक कंपनी से 3 लाख की रिश्वत लेने का आरोप है। CBI ने शर्मा के घर से 2.36 करोड़ रुपए भी जब्त किए है। CBI ने शर्मा की पत्नी कर्नल काजल बाली के खिलाफ भी मामला दर्ज किया था। तलाश की दौरान काजल के घर से 10 लाख रुपए भी बरामद किए हैं।

    काजल, डिवीजन ऑर्डनेंस यूनिट (DOU) श्रीगंगानगर (राजस्थान) में कमांडिंग ऑफिसर हैं। इस मामले में बिचौलिया विनोद कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों 23 दिसंबर तक CBI की हिरासत में रहेंगे। यह मामला 19 दिसंबर को मिली सूचना के आधार पर दर्ज किया गया। CBI के मुताबिक लेफ्टिनेंट कर्नल रक्षा उत्पादों के निर्माण और निर्यात से जुड़ी प्राइवेट कंपनियों के साथ मिलकर उन्हें फायदा पहुंचाने की साजिश रचते थे। CBI को बेंगलुरु की एक कंपनी से संभावित रिश्वत भुगतान के बारे में जानकारी मिली थी। राजीव यादव और रवजीत सिंह नाम के शख्स उस कंपनी के मामलों को देख रहे थे।

  • Punjab News: टंडन नगर में देर रात Gunpoint पर व्यक्ति से लूट, देखें CCTV

    Punjab News: टंडन नगर में देर रात Gunpoint पर व्यक्ति से लूट, देखें CCTV

    अमृतसरः शहर के टंडन नगर इलाके में देर रात दो अज्ञात युवकों ने पिस्तौल की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। यह पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसकी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक रात के समय अपने घर की ओर जा रहा था, तभी बाइक सवार दो युवकों ने उसे रास्ते में रोक लिया। आरोपियों ने पिस्तौल दिखाकर युवक को डराया और उससे पर्स, सोने की चेन और यहां तक कि कंघी तक लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से रात के समय गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • आज का राशिफल, 21 दिसंबर 2025

    आज का राशिफल, 21 दिसंबर 2025

    आज पौष शुक्ल पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा और रविवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज सुबह 9 बजकर 12 मिनट तक रहेगी, उसके बाद द्वितीया लग जाएगी। आज शाम 4 बजकर 36 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 3 बजकर 36 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा।

    मेष राशि:आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे। लाभ के आसार नजर आएंगे ठेकेदारों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है। आपको नये टेंडर मिल सकते हैं या फिर रुका हुआ पुराना टेंडर वापस मिल सकता है। आज सीनियर्स का सुझाव आपके पछ में रहेगा। आज सभी से सोच-समझकर बात करें। किसी से फजूल की बहस न करें। आप सकारात्मक सोच के साथ आज कठिनाइयों को दूर कर काम को पूरा लेंगे। निगेटिव थॉट्स आज आपके पास भी नहीं भटकेगें। आज बच्चों की व्यवहार से आपको थोड़ी निराशा महसूस होगी। आज परिवारवालों के साथ विदेश घूमने का योग बन सकता है।

    वृष राशि:आपका मन आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आप जिस काम को आज शुरू करेंगे वो आसानी से पूरा हो जायेगा। इस राशि वाले लोगों को ऑफिस में आज अपने सीनीयर्स से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। साथ ही उन्हें पदोन्नति भी किया जा सकता है। इस राशि के स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको पढ़ाई में थोड़ी परेशानी आएगी लेकिन दोस्तों की मदद से आप आसानी से इसे पूरा कर लेंगे। आप सकारात्मक निर्णय लेने में आज सफल होंगे। इस राशि के व्यापारी आज लोहे के सामान न खरीदें वरना आपको घाटा हो सकता है। नये कामों की शुरूआत करने से पहले माता-पिता की राय जरूर लें।

    मिथुन राशि:आज आपका मन राजनीतिक और सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा। राजनीतिक मामले में आज सुखद यात्रा के योग बन रहे हैं। रोजमर्रा के काम समय से पूरे होंगे उनसे फायदा भी मिल सकता है। करियर के लिए आज का दिन अनुकूल हो सकता है। आज मेहनत कुछ ज्यादा हो सकती है। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में सहयोग और सफलता मिलने के योग हैं। आज अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दे मसालेदार चीजों से बचने की कोशिश करें। साथ ही अपने दायरे के लोगों से जुड़ेंगे और नेक काम करने की कोशिश करेंगे। जिसका फायदा आपको भविष्य में होगा। दुकानदारों के लिए आज का दिन फायदेमंद होगा। रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होने के योग बन रहे है।

    कर्क राशि:आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। आज कारोबार से आपको बड़ा फायदा हो सकता है। आज स्वास्थ्य के प्रति आपको सावधान रहना होगा। अच्छी सेहत के लिए घर में बने खाने का ही प्रयोग करें। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन शुभ हैं। इस राशि की महिलाएं आज अपने हस्बैंड को नये कपड़े गिफ्ट कर सकती है। इससे आप दोनों के संबंधों के बीच मधुरता बढ़ेगी। इसके साथ ही अपनों को उपहार गिफ्ट भी कर सकते हैं। आज ऑफिस में बॉस आपके काम से खुश होकर आपको कोई उपहार देंगे। जूनियर आपसे काम सीखना चाहेंगे।

    सिंह राशि:आज आपका मन अध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। आज आप परिवार वालों के साथ किसी मंदिर दर्शन के लिए जा सकते हैं। इस राशि के लेखकों के लिए आज का दिन फायदेमंद है। आपको अचानक से सफलता के अवसर प्राप्त होंगे। आज रिश्तेदारों से आपको उपहार भी मिल सकते हैं। साथ ही जो भी काम करना चाहेंगे वो पूरे हो जाएंगे। किसी भी कार्यों को पूरा करने के लिए आज आपको अपने मित्रों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। नई चुनौतियों के प्रति आज खुद को तैयार रखें। इस राशि के लोग अपने जीवनसाथी को बेसन के लड्डू खिलाएं। इससे आप दोनों के जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

    कन्या राशि:आज का दिन आपके लिए उत्तम है। पैसो के लेन-देन में आपको फायदा होगा। इस राशि के बिजनेसमैन के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। काम को पूरा करने में थोड़ी अड़चनें भी आएंगी। अपनी सकारात्मक सोच के साथ आप इसे पूरा कर लेंगे। आज अपने बिगड़े हुए पुराने रिश्तों को आप बात करके सुधार सकते हैं। कई दिनों से चली आ रही बीमारी से आपको थोड़ी राहत मिलेगी। इस राशि के कर्मचारियों को आज ऑफिस में पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज ऑफिस का कोई काम पूरा करने में बड़े भाई की सलाह कारगर साबित होगी।

    तुला राशि:आज आपकी किस्मत आपका पूरा साथ देगी। नकारात्मक विचारों से बचने की कोशिश करें। पारिवारिक कामों में मन लगा रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। संगीत के क्षेत्र से जूड़े लोगों को आज किसी शो में गाने का मौका मिलेगा। जिससे घर में छोटी – सी पार्टी होगी। पूराने दोस्तों के साथ बाहर जाने का प्लान बन सकता है। लवमेट वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ मूवी देखने जाएंगे। व्यापार में दो गुना वृद्धि होने का योग बन रहा है।

    वृश्चिक राशि:आप नया बिजनेस शुरू करने जा रहे हैं तो आज का दिन ठीक है। इस राशि वाले स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा। आज आप समझदारी से कई काम निपटाने की कोशिश करेंगे। थोड़ा धैर्य और खुद पर कंट्रोल रखने से आप सफल भी हो सकते हैं। आज आप ड्राविंग करते वक्त फ़ोन पर बात न करें तो आपके लिए अच्छा होगा। आज आप नया वाहन खरीदेंगे। आपको अपनी मन पसंद कलर की गाड़ी मिल सकती है। आज आप जो भी फैसला करेंगे, वह आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आज आप भावुक कम और व्यावहारिक ज्यादा रहेंगे।

    नु राशि:आज पॉजिटिव नजरिए से जरूरी काम भी पूरे होने के योग बन रहे हैं। कामकाज निपटाने के नए तरीके मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं की तरफ रुझान बढ़ सकता है। कारोबार में कर्मचारियों पर ध्यान दें उनको अच्छा लगेगा। आज सेहत पहले से ठीक रहेगी। अटके हुए कामकाज भी पूरे होने से धन लाभ के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। आर्थिक स्थिति पहले से सामान्य हो सकती है। आपकी व्यवहारकुशलता के कारण अधिकारियों से सम्मान मिल सकता है। आज आपके मन में किसी तरह की उत्सुकता हो सकती है। आपका रवैया दूसरों के लिए उदारता भरा हो सकता है।

    मकर राशि:आज दोस्तों और परिवार के साथ व्यस्त रहेंगे। कोई बड़ा काम निपटाने की जिम्मेदारी भी मिल सकती है। आने वाले दिनों के कामों की योजना बन सकती है। कोई बिजनेस डील साइन कर सकते है जिससे आपको काफी फायदा होगा। नौकरी में अपना एग्रीमेंट रिन्यू करते समय थोड़ी सतर्कता रखने के लिए जरूरत है। समाज में सम्मान मिलने के चांस बन रहे हैं। अविवाहित लोगों को आज विवाह प्रस्ताव मिलेगा। शादीशुदा लोग सामंजस्य बनाकर चलेगें तो अनबन होने की संभावना नहीं रहेगी। आज कोई बात आपको परेशान कर सकती है। दोस्तों से मिलने के बाद सारी परेशानी ठीक हो जाएगी। मेडिटेशन करने से स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

    कुंभ राशि:आज रोजमर्रा के काम से धन लाभ होने के योग हैं। साथ ही पार्टनर की भी मदद मिल सकती है। आज आपके मन में समाज का कोई काम करने के लिए विचार आ सकते हैं। आज पैसों के उलझे मामलों को सुलझाने पर ध्यान देंगे। आज आपके रुके हुए कामकाज में मन लगेगा और उसे पूरा कर भी सकते है। जीवनसाथी में सामंजस्य रहेगा। जिससे परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। शुभ कामों पर ध्यान देंगे। लेन-देन के काम आज ही पूरे कर लें तो आपके लिए अच्छा होगा। आज प्रॉपर्टी या किसी तरह की संपत्ति के मामले में बड़े फैसले हो सकते हैं सफलता अवश्य मिलेगी।

    मीन राशि:आज पैसों के क्षेत्र में नई और सकारात्मक सोच होगी। साथ ही नौकरी में अपनी इनकम बढ़ाने के लिए आप कुछ नए काम कर सकते हैं। बिजनेस में जो नए ऑफर मिलेंगे उन पर विचार करें फायदा होने के योग हैं। परिवार के हर मामले में पूरी रुचि लेंगे। किसी बिगड़े रिश्ते को सुधारने में सफल हो सकते हैं। कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। रोजगार के मामले में किसी से सलाह जरूर लें। किसी व्यक्ति से बड़े प्रोजेक्ट के बारे में बात हो सकती है।

  • Punjab News: बाइक सवार बदमाशों ने युवती को मारी गोली, मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: बाइक सवार बदमाशों ने युवती को मारी गोली, मौत, देखें वीडियो

    तरनतारन। जिले में शनिवार की शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक युवती की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक युवती ब्यूटीशियन का काम करती थी और रोज़ की तरह काम खत्म कर घर लौट रही थी। इसी दौरान युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

    जानकारी के मुताबिक, युवती बस स्टैंड पर बस से उतरी थी और वहां से घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और बिना कुछ कहे युवती के बेहद करीब से उसके सिर में गोली मार दी।

    सिर से सटाकर मारी गई गोली, मौके पर मची अफरा-तफरी
    गोली इतनी पास से मारी गई थी कि युवती वहीं गिर पड़ी। अचानक हुई इस वारदात से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत युवती को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

    अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
    अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने युवती की हालत गंभीर बताते हुए उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही युवती के परिवार में कोहराम मच गया।

    वारदात के बाद फरार हुए आरोपी
    घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में नाकाबंदी की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका।

    सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
    घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी और घटनास्थल से अहम सबूत जुटाए।

    सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
    पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    आपसी रंजिश की आशंका
    पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश या किसी निजी विवाद से जुड़ा हुआ लग रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहराई से जांच कर रही है।

    इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई
    घटना के बाद इलाके में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

     

  • ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना और आईडीबीपी 2022 में महत्वपूर्ण बदलाव, मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना और आईडीबीपी 2022 में महत्वपूर्ण बदलाव, मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब मंत्रिमंडल ने शनिवार को पंजाब आबादी देह (रिकॉर्ड ऑफ राइट्स) अधिनियम, 2021 में संशोधन को मंजूरी दी। इस कदम का उद्देश्य ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना के तहत आपत्तियों और अपीलों की समय सीमा को कम करना है। अब आपत्तियां 30 दिन और अपीलें 30 दिन के भीतर निपटाई जाएंगी, जिससे भूमि विवादों का समाधान तेज और सुगम होगा।

    मंत्रिमंडल ने औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति (आईबीडीपी) 2022 में भी महत्वपूर्ण संशोधन को मंजूरी दी। इसके तहत बैंक गारंटी की शर्त हटाकर संपत्ति पर फर्स्ट चार्ज लागू किया जाएगा, जिससे उद्योगों की तरलता बढ़ेगी और निवेश, अनुसंधान एवं रोजगार सृजन में वृद्धि होगी। यह संशोधन नीति की प्रभावी तारीख 17 अक्टूबर, 2022 से लागू होगा।

    एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय में, गुरु नानक देव थर्मल प्लांट, बठिंडा की 253 एकड़ भूमि का पुनर्वितरण किया गया। 10 एकड़ भूमि बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (BESS) के लिए, 10 एकड़ नए बस स्टैंड के लिए और शेष 20 एकड़ आवासीय/व्यावसायिक विकास के लिए आवास एवं शहरी विकास विभाग द्वारा रखी जाएगी। इसके अलावा, उच्च मूल्य वाली “चंक साइट्स” की बिक्री के लिए भुगतान नियमों में संशोधन किया गया, जिससे निवेश और प्रतिस्पर्धा में वृद्धि होगी।

    मंत्रिमंडल ने 30 दिसंबर, 2025 को पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की भी मंजूरी दी, जिसमें केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित मनरेगा संशोधनों पर चर्चा होगी। अधिकारियों ने बताया कि इस सत्र का उद्देश्य योजना की मूल भावना को सुरक्षित रखते हुए संशोधनों के प्रभावों पर व्यापक विचार करना है।

  • महाविद्यालय ऊना में वार्षिक एथलेटिक्स मीट का आयोजन 23 दिसंबर को

    महाविद्यालय ऊना में वार्षिक एथलेटिक्स मीट का आयोजन 23 दिसंबर को

    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय ऊना में 23 दिसंबर 25 को वार्षिक एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया जाएगा । इस आयोजन को लेकर कॉलेज की प्राचार्या डॉक्टर मीता शर्मा ने इस प्रतियोगिता से संबंधित बैठक का आयोजन किया ।

    उन्होंने बताया कि हर वर्ष की तरह यह प्रतियोगिता 23 दिसंबर को कराई जाएगी , जिसमें विभिन्न खेलों से संबंधित प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जाएगा । इसमें ज्यादा से ज्यादा छात्र छात्राएं भाग लें । इस प्रतियोगिता से संबंधित सभी प्राध्यापक गण से आवाहन किया गया कि छात्रों को इस प्रतियोगिता के बारे में ज्यादा से ज्यादा बताया जाए कि खेलों से छात्र छात्राओं का सर्वांगीण विकास होता है ।  इस मौके पर कॉलेज के समस्त प्राध्यापक गण व नॉन टीचिंग स्टाफ मौजूद रहे ।

  • Jalandhar News : 313 अवैध गोलियों व हेरोइन सहित 8 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News : 313 अवैध गोलियों व हेरोइन सहित 8 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: ड्रग ट्रैफिकिंग और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए जालंधर ग्रामीण पुलिस ने एक बड़ा चेकिंग अभियान चलाया। वहीं, पुलिस टीम ने कासो आपरेशन अभियान के दौरान सात केस दर्ज कर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से 313 गोलियां और 2 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। अभियान के दौरान एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क, डीएसपी रैंक के अधिकारियों सहित थाने की टीमें तैनात रही।

    एसएसपी विर्क ने बताया कि यह अभियान नशा तस्करों के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा करने वाले युवाओं को सुधार के लिए नशामुक्ति केंद्रों से जोड़ा जाएगा, जबकि नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी ताकि जिसे से नशे को खत्म किया जा सके।

    जालंधर ग्रामीण पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी और अधिक सख्ती और तेज़ी के साथ जारी रहेगा, ताकि नशा-मुक्त और सुरक्षित समाज की स्थापना की जा सके।