Blog

  • Highway पर कार ने 7 महीने की गर्भवति महिला को मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

    Highway पर कार ने 7 महीने की गर्भवति महिला को मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

    सोनीपतः हरियाणा के सोनीपत से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-44 पर बीती देर रात दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें 7 महीने की प्रेग्नेंट महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां की हालत गंभीर है। यह दर्दनाक हादसा पियाओ मन्यारी के पास हुआ, जिससे इलाके में दुख की लहर दौड़ गई।

    जानकारी के मुताबिक, कुंडली की पेपर मिल कॉलोनी में किराए पर रहने वाली बिनीता और उसकी मां मंजू रोज की तरह देर शाम एक चप्पल फैक्ट्री से काम खत्म करके घर लौट रही थीं। जब दोनों मां-बेटी पियाओ मन्यारी के पास हाईवे पार कर रही थीं, तो एक तेज रफ्तार अनजान कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

    हादसा इतना भयानक था कि बिनीता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मंजू गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही कुंडली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चरी भेज दिया, जबकि घायल महिला को पहले सोनीपत और बाद में रोहतक PGI रेफर कर दिया गया।

    मृतका के पति करण, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ प्याऊ मन्यारी इलाके में रहते हैं। उनकी पत्नी बिनीता और सास मंजू दोनों कुंडली में एक चप्पल फैक्ट्री में काम करती थीं। काम से लौटते समय हुए इस हादसे ने उनकी जिंदगी तबाह कर दी। कुंडली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अनजान कार की पहचान के लिए आस-पास लगे CCTV कैमरों की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी गाड़ी ड्राइवर को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • वेनेजुएला पर भड़का अमेरिका, तेल टैंकरों पर किया कब्जा, ट्रंप ने दे डाली सरकार को धमकी

    वेनेजुएला पर भड़का अमेरिका, तेल टैंकरों पर किया कब्जा, ट्रंप ने दे डाली सरकार को धमकी

    नई दिल्ली: अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी क्रिस्टी नोएम ने रविवार को एक महत्वपूर्ण ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि अमेरिकी सेना ने शनिवार को वेनेजुएला के किनारे के पास एक और तेल टैंकर को अपने कब्ज में ले लिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा कि – 20 दिसंबर की सुबह तड़के अमेरिकी तटरक्षक बल ने रक्षा विभाग के साथ से उस तेल टैंकर को पकड़ा है जो इससे पहले वेनेजुएला में खडा़ था। अमेरिकी सेना ने 10 दिसंबर को भी वेनेजुएला के किनारे के पास एक तेल का टैंकर जब्त किया था।

    वेनेजुएला सरकार ने दिया बयान

    समाचार एजेंसी के अनुसार, वेनेजुएला की सरकार ने इस कदम की कड़ी निंदा की है। इसे खुली लूट और अंतरराष्ट्रीय समुद्री डकैती बता दिया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने वेनेजुएला आने-जाने वाले सभी अमेरिकी प्रतिबंधित तेल टैंकरों की पूरी तरह से नाकाबंदी का आदेश दिया है। उन्होंने बाद में एक इंटरव्यू में यह भी कहा है कि संयुक्त राज्य अमेरिका अतिरिक्त तेल टैंकरों का जब्त करना जारी रखेगा।

    ऐसा झटका लगेगा जो देखा नहीं होगा

    ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि – वेनेजुएला को दक्षिण अमेरिका के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी नौसैनिक घेराबंद की है। यह घेराबंदी अभी और बढ़ेगी और जब तक वो अमेरिका का तेल, जमीन और बाकी संपत्तियां वापिस नहीं करेंगे तब तक उन्हें ऐसा झटका ही लगेगा जैसा उन्होंने पहले कभी भी नहीं देखा।

    सरकार को दी ट्रंप ने धमकी

    ट्रंप ने अपने संदेश में वेनेजुएला में जाने और वहां से निकलने वाले सभी प्रतिबंधित तेल टैंकरों पर पूरी तरह से नाकाबंदी करने की घोषणा कर दी है। इसके अलावा तेल और बाकी संपत्तियां लौटाने की मांग भी की है। सरकार का यह कहना है कि यह अंतरराष्ट्रीय कानून, मुक्त व्यापार और समुद्री आवगमन की आजादी का उल्लंघन होगा। वेनेजुएला सरकार ने एक बयान में कहा कि – संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति पूरी तरह से तर्कहीन तरीके से वेनेजुएला पर कथित नौसैनिक नाकाबंदी थोपना चाहते हैं ताकि वो उस संपत्ति को झड़प पाए जो वेनेजुएला की जनता की है।
  • सर्दियों में रूखी और बेजान त्वचा से हैं परेशान? Diet में शामिल करें ये सब्जियां और फल

    सर्दियों में रूखी और बेजान त्वचा से हैं परेशान? Diet में शामिल करें ये सब्जियां और फल

    हेल्थः सर्दियों की शुरुआत होते ही ठंड का असर सबसे ज्यादा हमारी त्वचा पर दिखाई देने लगता है। इस मौसम में त्वचा रूखी, बेजान और खुरदुरी नजर आने लगती है। चेहरे की नमी कम हो जाती है, जिससे स्किन टाइट महसूस होती है। अक्सर लोग इससे राहत पाने के लिए तरह-तरह की क्रीम और मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन यह उपाय केवल कुछ समय के लिए ही असर दिखाते हैं।

    डॉक्टर्स के मुताबिक, सर्दियों में ब्लड सर्कुलेशन पर असर पड़ता है और ठंडी हवाओं के कारण शरीर की प्राकृतिक नमी कम हो जाती है। इसका सीधा असर त्वचा पर पड़ता है। ऐसे में त्वचा की अंदर से देखभाल करना बेहद जरूरी है। विशेषज्ञों का कहना है कि सही डाइट अपनाकर सर्दियों में त्वचा को अंदर से हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखा जा सकता है।

    पालक: सर्दियों में मिलने वाली पालक विटामिन और फाइबर से भरपूर होती है। यह त्वचा को पोषण देने के साथ-साथ शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करती है। पालक को सब्जी, रोटी या सलाद के रूप में डाइट में शामिल किया जा सकता है।

    संतरा: संतरा विटामिन C का बेहतरीन स्रोत है, जो त्वचा को मजबूत बनाता है और कोलेजन बनने की प्रक्रिया को सपोर्ट करता है। नियमित रूप से संतरे का सेवन त्वचा में निखार लाने में मदद करता है।

    चुकंदर: डर्मेटोलॉजिस्ट सर्दियों में चुकंदर को एक सुपरफूड मानते हैं। यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है, जिससे त्वचा को जरूरी पोषण मिलता है। चुकंदर को सलाद या जूस के रूप में लिया जा सकता है।

    शकरकंद: शकरकंद बीटा कैरोटीन से भरपूर होता है, जो त्वचा को मुलायम और कोमल बनाए रखने में मदद करता है। यह पेट को साफ रखता है और शरीर को गर्म भी रखता है, जिससे सर्दियों में त्वचा सुरक्षित रहती है।

    गाजर: गाजर में मौजूद बीटा कैरोटीन और विटामिन A त्वचा की कोशिकाओं की मरम्मत में मदद करते हैं और त्वचा को रूखा होने से बचाते हैं। गाजर को जूस या सलाद के रूप में डाइट में शामिल किया जा सकता है।

  • Jalandhar News : पास्टर अंकुर नरूला के बयान पर भड़का परिवार, रेप केस में बंद बलजिंदर के क्यों नहीं करवाए पाप माफ, देखें वीडियो

    Jalandhar News : पास्टर अंकुर नरूला के बयान पर भड़का परिवार, रेप केस में बंद बलजिंदर के क्यों नहीं करवाए पाप माफ, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके के पारस एस्टेट में 13 वर्षीय मासूम लड़की की निर्मम हत्या के मामले में आरोपी हरमिंदर सिंह उर्फ रिंपी पर दिए पास्टर अंकुर नरूला के बयान ने तूल पकड़ लिया है। दरअसल, हाल ही में अंकुर नरूला ने आरोपी रिंपी को लेकर दिए बयान में माना कि उनका काम है पापियों को माफी का मैसेज देना। उन्होंने कहा कि चर्च एक स्पिरिचुअल अस्पताल है। बाइबल में लिखा है कि तुम्हारे जैसे धर्मियों के आने की जरूरत नहीं है, बल्कि यीशु की जरूरत पापियों को है या फिर जो गलत लोग है उन्हें उनकी जरूरत है, जिन्हें प्रभु माफ कर देते हैं।

    अंकुर नरुला के इस बयान के बाद लड़की परिवार में रोष पाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बेटी के साथ हुई गलत हरकत और मौत से पंजाब सहित पूरे भारत के लोग दुखी है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जो इतना रुतबा रखने वाले हैं वह इस केस को झूठी शोहरत की खातिर गलत ढंग से उलझा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पास्टर द्वारा दिए बयान ने उनके जख्मों पर नमक छिड़का है। जिस तरह पास्टर अंकुर नरूला ने कहा कि दोषी को माफ कर देना चाहिए, ऐसे में भारत की सभी जेलों में कत्ल और बलात्कार के जो आरोपी बंद है, उन सभी जेलों को खाली करके आरोपियों को वह अपने घर ले जाए। अगर इसके पास इतनी ताकत है तो वह उनके पाप माफ कर दें।

    परिवार ने कहा कि इनके धर्म में मानसिकता ही ऐसी है और इनका एक पास्टर बलजिंदर खुद रेप केस में जेल में सजा भुगत रहा है उसके पाप क्यों नहीं माफ हुए। लड़की के परिवार ने कहा कि आज बिल्ली थैली से बाहर आ गई है। परिवार ने कहा इस घटना को लेकर आज तक किसी आदमी ने नहीं कहा कि आरोपी को माफ कर देना चाहिए, लेकिन अकेला अंकुर नरूला ही कह रहा है कि वह उनकी शरण में आ जाए और वह उसके पाप माफ करना देंगा।

    परिवार ने कहा कि इससे ऐसा प्रतीत होता है कि आरोपी इनका ही आदमी था। उन्हें कहा कि पास्टर को ऐसा बयान नहीं देना चाहिए था। इससे ऐसा लग रहा कि जैसे उनके जख्मों पर नमक छिड़का गया है। उन्होंने कहा अगर पास्टर उनके साथ नहीं खड़ा हो सकता तो उसे ऐसे बयान देने की कोई जरूरत नहीं थी।

  • अब इस शहर में भी दौड़ेगी Metro, उत्साह में यात्रियों ने किया डांस

    अब इस शहर में भी दौड़ेगी Metro, उत्साह में यात्रियों ने किया डांस

    भोपालः भोपाल के लिए शनिवार का दिन बेहद खास रहा, क्योंकि शहर को अपनी पहली मेट्रो रेल सेवा की सौगात मिली। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भोपाल मेट्रो का श्रीगणेश किया। इन नेताओं ने सुभाष नगर स्टेशन पर मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद यह आधुनिक ट्रेन पटरी पर दौड़ पड़ी। भोपाल अब देश का 26वां शहर बन गया है जहां लोग मेट्रो का सफर कर सकेंगे।

    भोपाल में पहली बार मेट्रो का कमर्शियल रन रविवार सुबह ठीक 9 बजे एम्स स्टेशन से हुआ। मेट्रो 30 मिनट में सुभाष नगर स्टेशन पर पहुंच गई। करीब 100 यात्रियों ने सफर किया। इनमें 7 साल के बच्चे से लेकर 75 साल के बुजुर्ग भी शामिल हैं।

    शुरुआत में इन स्टेशनों पर सुविधा
    फिलहाल भोपाल मेट्रो परियोजना की ऑरेंज लाइन के 7 किलोमीटर लंबे हिस्से पर ही परिचालन शुरू किया गया है। इसे प्रायोरिटी कॉरिडोर कहा जा रहा है। इस रूट पर कुल 8 स्टेशन बनाए गए हैं जिनमें एम्स, अलकापुरी, डीआरएम कार्यालय, रानी कमलापति स्टेशन, एमपी नगर, बोर्ड ऑफिस, केंद्रीय विद्यालय और सुभाष नगर शामिल हैं।

  • युवक की पीट-पीटकर हत्या, घर में घुसकर Rod से बुरी तरह पीटा

    युवक की पीट-पीटकर हत्या, घर में घुसकर Rod से बुरी तरह पीटा

    लखनऊः युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। वह पूर्वीदीन खेड़ा का रहने वाला था। आरोपी ने शिव प्रकाश की पत्नी पर भी लोहे की रॉड से हमला किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

    जानकारी देते सविता ने बताया कि घर से करीब 200 मीटर दूर रहने वाले सतीश और उनके पति का पुराना विवाद चल रहा है। सतीश के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करवाया गया था। इससे सतीश हमारे परिवार से रंजिश रखता है। शनिवार रात करीब 1 बजे वह घर के बाहर पहुंचा। उसने गाली-गलौज करते हुए घर के गेट पर लात मारने शुरू कर दिए। शोर-शराबा सुनकर पति ने गेट खोला। गेट खुलते ही सतीश पति को घसीटते हुए सड़क पर ले गया। वहां लोहे के रॉड से उन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। वह बचाने पहुंची तो उसे भी पीटा गया। पति को मरा समझकर मौके से भाग गया। पड़ोसियों की मदद से वह पति को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    मूल रूप से नेपाल के रहने वाले सविता के पिता राम प्रसाद ने बताया लगभग 11 वर्ष पूर्व सविता का विवाह हैदर कैनाल नाला निवासी शिव प्रकाश के हुआ था। उन्होंने बताया पहले भी कई बार आरोपी सतीश ने घर में घुसकर सविता के साथ हाथापाई और जान से मारने की धमकी दी थी। इस संबंध में कई बार स्थानीय थाने पर प्रार्थना पत्र दिया गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं की थी।

    शिव प्रकाश के दो बेटे नीतिश (10) और रौनक (7) है। दोनों ननिहाल में रहते हैं। वहीं पर रहकर पढ़ाई करते हैं। शिव प्रकाश मजदूर था। आरोपी सतीश को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सतीश भी मजदूर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • दिल्ली में छाया घना कोहरा, Visibility हुई कम, एयरपोर्ट अधिकारियों ने जारी की चेतावनी

    दिल्ली में छाया घना कोहरा, Visibility हुई कम, एयरपोर्ट अधिकारियों ने जारी की चेतावनी

    नई दिल्ली: राजधानी के काफी हिस्सों में आज घने कोहरा छाया रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी किए गए रियल टाइम आंकड़ों के अनुसार, कई जगहों पर एक्यूआई का स्तर काफी गंभीर श्रेणी में बन रहा है। इंडिया गेट और कर्तव्य पथ पर अधिकतम एक्यूआई 381 दर्ज किया गया। वहीं आनंद विहार और गाजीपुर में एक्यूआई 438 तक पहुंच गया है। रविवार सुबह आईटीओ पर 405 एक्यूआई 405 रहा है। एक्यूआई वर्गीकरण के अनुसार, 0-50 अच्छा, 51-100 संतोषजनक, 101-200 मध्यम, 201-300 खराब, 301-400 अत्यंत खराब और 401-500 गंभीर श्रेणी में आता है।

    धुंध के कारण विजिबिलिटी हुई कम

    सोशल मीडिया पर भी वीडियो सामने आए हैं जिसमें धुंध के कारण विजिबिलिटी बहुत सीमित हो गई है। धुंध कर्तव्य पथ के पास सहित मुख्य सड़कों पर भी धुंध फैली दिखी। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दिल्ली-एनसीआर में गंभीर वायु प्रदूषण की स्थिति के लिए निर्धारित स्टेज-4 के अंतर्गत ग्रैप के सभी उपाय एक्टिव कर दिए हैं।

    उड़ानें और ट्रेनें हुई लेट

    रिपोर्टस के अनुसार, रविवार को घने कोहरे के कारण कई उड़ानें और ट्रेनें भी लेट हो गई। भारत मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं आईएमडी के वैज्ञानिकों ने बताया कि हवाएं कोहरे की परत को हटाने में भी विफल रही। इसके कारण तापमान कम रहा है। दिसबंर 2019 में भी ऐसी ही स्थिति थी जब 17 और 18 दिसंबर को अधिकतम तापमान में भारी गिरावट आई थी। दिल्ली में आईजीआई एयरपोर्ट समेत कई देश के बड़े एयरपोर्ट्स पर धुंध और कोहरे के कारण से उड़ान सेवाएं प्रभावित हुई है। आईजीआई एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसके अनुसार एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन फिलहाल अभी सामान्य ही है लेकिन घर से निकलने से पहले अपनी एयरलाइन से कंसल्ट जरुर करें।

    कई फ्लाइट्स हुई कैंसिल

    उत्तरी भारत में घने कोहरे ने पूरे हफ्ते उड़ान सेवाओं को प्रभावित किया है। अधिकारियों ने बताया कि 17 दिसंबर को 800 से ज्यादा उड़ानें विलंबित हुई है और 200 रद्द हुई है। शुक्रवार को भी 700 से ज्यादा फ्लाइट्स लेट हुई और 177 उड़ानें रद्द की गई। इसमें चार अंतरराष्ट्रीय सेवाएं भी शामिल है। एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी है कि सर्दियों के महीनों में घना कोहरा और जहरीला धुएं अभी और देखने को मिलेगा।
  • पेपर खराब होने पर 12वीं की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, मौत

    पेपर खराब होने पर 12वीं की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, मौत

    बस्तरः जिले में 12वीं की एक छात्रा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि उसकी अर्धवार्षिक परीक्षा में कुछ विषय ठीक नहीं गए थे। इसलिए मानसिक तनाव में आकर उसने सुसाइड किया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

    जानकारी मुताबिक, छात्रा साधना पटेल (18) ग्राम घाटपदमुर भाटीगुड़ा की रहने वाली थी। 12वीं साइंस की छात्रा थी। पिछले कुछ दिनों से उसकी अर्धवार्षिक परीक्षाएं चल रही थीं, जिनमें कुछ विषयों के पेपर खराब होने से वह काफी परेशान थी। इस बारे में उसने परिजनों को भी बताया था। 17 दिसंबर को परीक्षा खत्म होने के बाद से वह लगातार तनाव में थी।

    वहीं एक दिन पहले जब परिजन घर पर नहीं थे तब छात्रा ने मानसिक तनाव की वजह से अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिजन घर पहुंचे तो उन्होंने फंदे से लटकता हुआ शव देखा। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया। वहीं घटना के बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • मानसिक रूप से परेशान भतीजे ने की चाचे की हत्या, खुद भी कुए में कूदा

    मानसिक रूप से परेशान भतीजे ने की चाचे की हत्या, खुद भी कुए में कूदा

    कोरियाः जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आय़ा है। जहां, एक युवक ने अपने चाचा को पहले फावड़े से काट डाला और बाद में दौड़ते हुए अपने घर भाग गया। खून से सने फावड़े को घर में ही रख दिया। इसके बाद एक पुराने कुएं में कूद गया जिसके बाद युवक की मौके पर मौत हो गई।

    जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान उपेंद्र नारायण बरगाह (56) के रूप में हुई है। वहीं मारने वाले आरोपी भतीजे का नाम कौशल बरगाह (37) है। दोनों जमगहना के जूनापारा के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि कौशल बरगाह की मानसिक स्थिति कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। जूनापारा में किराना दुकान चलाने वाले उपेंद्र नारायण बरगाह दोपहर लगभग 3 बजे अपनी दुकान के सामने चबूतरे पर बैठा था, तभी उसका पड़ोसी कौशल बरगाह फावड़ा लेकर आया। इस दौरान कौशल ने बिना कुछ बोले उपेंद्र नारायण पर फावड़े से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

    फावड़े के कई बार वार से उपेंद्र की मौके पर मौत हो गई। कुछ लोगों ने मौके पर पहुंचकर उपेंद्र को संभालने की कोशिश की। इस बीच आरोपी कौशल बरगाह मौके से भाग निकला। घर से 100 मीटर दूर एक पुराने कुएं में कूद गया। लोगों ने कौशल को जब तक बाहर निकाला, उसकी मौत हो चुकी थी।

    वहीं मर्डर और सुसाइड के बाद स्थानी लोगों ने पटना पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना पर पटना थाना प्रभारी राजेश तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पहुंचे। इसके बाद एएसपी पंकज पटेल, एफएसएल विज्ञानी शारदा दुबे भी मौके पर पहुंचे। परिजनों से पूछताछ की गई। परिजनों ने बताया कि कौशल की मानसिक स्थिति कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। उसका इलाज चल रहा था। उपेंद्र उसके इलाज में आर्थिक मदद भी कर रहा था। उपेंद्र रिश्ते में आरोपी कौशल का चाचा था। दोनों परिवारों के बीच भी कोई विवाद नहीं था। अचानक वारदात हुई है।

    पटना थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि मर्डर और सुसाइड का मामला है। युवक ने पहले हत्या की, इसके बाद सुसाइड कर लिया। दोनों डेडबॉडी पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

  • कारोबारी के घर पर रेड, 50 लाख की एलोपैथिक और आयुर्वेदिक दवाइयां जब्त

    कारोबारी के घर पर रेड, 50 लाख की एलोपैथिक और आयुर्वेदिक दवाइयां जब्त

    छत्तीसगढ़: सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में दवाओं के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) की टीम ने सरस्वती मेडिकल स्टोर के संचालक खेमराज बानी के घर पर छापा मारा। 50 लाख की एलोपैथिक और आयुर्वेदिक दवाइयां बरामद की गईं। दवाएं नकली हैं कि नहीं जांच की जा रही है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन के मुताबिक जब्त की गई दवाइयों की मात्रा करीब 200 कार्टून है, जिन्हें ट्रक में भरकर ले जाया गया।

    कारोबारी ने इन नकली दवाओं को अपने घर के तीन अलग-अलग कमरों में छिपाकर रखा था। कारोबारी के बेटे के मोबाइल से अहम सुराग मिले हैं। दरअसल, 16 दिसंबर को रायपुर और रायगढ़ से पहुंचे 4 अधिकारियों की टीम ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ में छापेमारी की थी। उस वक्त सरस्वती मेडिकल स्टोर और संचालक के घर से महज 2 लाख 24 हजार रुपए की दवाओं की जब्ती दिखाई गई।

    इसी बीच खाद्य एवं औषधि विभाग को पता चला कि उसी समय घर में लाखों रुपए की दवाइयां मौजूद थीं, जिन्हें नजरअंदाज कर दिया गया। इस पर कार्रवाई को लेकर खानापूर्ति और लापरवाही के आरोप लगे। टीम ने जांच के दौरान कारोबारी के बेटे का मोबाइल फोन चेक किया। मोबाइल में नागपुर गोल्डन ट्रांसपोर्ट, गोगांव से पहले पकड़ी गई नकली दवाइयों की तस्वीरें मिलीं। इन्हीं तस्वीरों से जांच दल को सुराग मिला। इसके बाद घर के अंदर छिपाकर रखी गई दवाइयों तक टीम पहुंच सकी।