Blog

  • Jalandhar News: कारोबारी से मांगी 10 लाख की फिरौती, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: कारोबारी से मांगी 10 लाख की फिरौती, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    रूस से डिपोर्ट हुए आरोपी को लेकर डीएसपी ने किया खुलासा

    जालंधर, ENS: देहात में कारोबारी को विदेशी नंबर से धमकी देकर 10 लाख रुपए की फिरौती मांगने की घटना सामने आई है। इस मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दे दी थी। जिसके बाद शाहकोट सब डिवीज़न के डीएसपी सुखपाल सिंह की अगुवाई और इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह भुल्लर की देखरेख में पुलिस ने विदेशी नंबरों से धमकियां देकर फिरौती मांगने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 23 वर्षीय सुखविंदर सिंह उर्फ सुखा निवासी गांव रामे, थाना शाहकोट के रूप में हुई है। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी हाल ही में रूस से डिपोर्ट होकर लौटा था और लौटने की जानकारी छिपाने के लिए वह उसी विदेशी नंबर से धमकी भरे कॉल कर रहा था। आवाज की पहचान और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने उसे शाहकोट बस स्टैंड से पकड़ लिया। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सुखपाल सिंह ने बताया कि 24 नवंबर को स्थानीय व्यापारी के पास एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से धमकी भरे कॉल कर 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई थी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, सुखविंदर एक एजेंट कविता पत्नी अवतार सिंह निवासी धुरकोट मोहल्ला के जरिए अक्टूबर 2025 में रूस गया था, लेकिन 11 नवंबर 2025 को उसे वहां से डिपोर्ट कर भारत भेज दिया गया। भारत वापिस आने के बाद भी उसने अपना रूसी नंबर नहीं बंद किया और उसने अपने करीबियों से कहा कि उसकी वापसी की जानकारी बाहर किसी को न दी जाए। क्योंकि वह एक महीने के भीतर दोबारा विदेश जाने की योजना बना रहा था। पुलिस के अनुसार, सुखविंदर रूस जाने में खर्च हुए पैसे निकालने के लिए फिरौती की मांग की। वह पहले कारपेंटर का काम करता था, जिसके चलते व्यापारी उसकी आवाज पहचान गया। व्यापारी ने धमकी भरे वॉइस मैसेज में पहचान के संकेत दिए, जिसके बाद पुलिस ने आधुनिक तकनीक की मदद से उसकी लोकेशन ट्रेस की और उसे शाहकोट बस स्टैंड के पास गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी सुखपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है। इसके बाद यह जांच भी की जाएगी कि इस पूरी वारदात में और कौन-कौन शामिल था, और आरोपी को किसने मदद पहुंचाई। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अन्य गैरकानूनी कार्यों में भागीदारी के बारे में बारीकी से जांच की जाएगी।
  • Punjab News: नहीं रद्द हुई ट्रेनें ! रेलवे स्टेशन पर पुलिस तैनात, देखें Live

    Punjab News: नहीं रद्द हुई ट्रेनें ! रेलवे स्टेशन पर पुलिस तैनात, देखें Live

    लुधियानाः किसानों द्वारा आज 26 जगह पटरियों धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया था। किसानों का प्रदर्शन दोपहर 1 से 3 बजे तक यानी 2 घंटे के लिए रखा गया है। लेकिन अभी तक ट्रेनों की आवाजाई जारी है। ताजा तस्वीरें लुधियाना के साहनेवाल से सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि स्टेशन पर पुलिस फोर्स तैनात है की गई है। ऐसे में किसी भी किसानों को रेलवे ट्रैक पर बैठने की अनुमति नहीं दी गई है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि आम जनता की परेशानी को ध्यान में रखते हुए रेलवे स्टेशनों पर टीमों को तैनात किया गया है।

    इस दौरान कई जिलों में पंजाब पुलिस द्वारा किसान नेताओं को घरों में नजरबंद कर दिया है। बता दें कि किसान मजदूर मोर्चा (KMM) के संयोजक सरवण पंधेर ने कहा कि उनकी 3 प्रमुख मांगे हैं। जिसमें बिजली संशोधन बिल-2025 रद्द करवाना, पंजाब में लगाए जा रहे प्रीपेड बिजली मीटर हटाना और पंजाब सरकार को सरकारी जमीनों को बेचने से रोकना है। पंधेर ने कहा कि यह आंदोलन किसानों-मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए है । इसका मकसद सरकारों को इन मुद्दों पर जनता की आवाज सुनाने के लिए मजबूर करना है।

     

  • Punjab News: 3 साल का बच्चा लेकर पैलेस पहुंची महिला, पति पर दूसरी शादी करने के लगे आरोप, हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: 3 साल का बच्चा लेकर पैलेस पहुंची महिला, पति पर दूसरी शादी करने के लगे आरोप, हंगामा, देखें वीडियो

    मोगाः शहर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां, एक महिला ने आरोप लगाए कि उसका पति दूसरी शादी कर रहा है जिसका बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मौके पर पैलेस में खूब हंगामा हो गया। इस दौरान आपस में आरोप-प्रत्यारोप लगे। पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया है और जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते समिता शर्मा निवासी फिरोजपुर ने बताया कि उनकी 10 नवंबर 2020 को आकाश मेहता के साथ लव मेरिज हुई थी। उनका एक 3 साल का बेटा भी है। उनमें कोई विवाद नहीं था और वह पिछले कुछ दिन पहले ही अपने पति के साथ थी, लेकिन अब रिश्तेदार में किसी ने उसे सूचना दी कि आकाश मोगा के पैलेस में दूसरी लव मैरिज करवा रहा है।

    इस बारे में लड़की को भी पता है और उसने लड़की को बताया भी था कि वह उसकी पत्नी है और उसका बेटा भी है, लेकिन लड़की ने भी धमकी दी कि कुछ भी करलो, वह शादी करवाकर ही रहेगी। पति ने भी कहा था कि वह जो मर्जी करले, वह बिना तलाक के शादी करवा लेगा। उन्होंने कहा कि उनके पास कोर्ट मैरिज के कागज भी है और सभी प्रूफ है, उन्होंने प्रशासन से मांग की कि उन्हें इंसाफ दिलाया जाए।

    दूसरी ओर लड़के के रिश्तेदार ने कहा कि यहां कोई शादी नहीं हो रही है, यहां तो एनिवर्सरी का फंक्शन चल रहा है। उन्होंने महिला पर गंभीर आरोप लगाए। उसके बाद लड़की ने ननद आकाश का वीडियो भी पेश किया। बाद में पुलिस ने नई शादीशुदा लड़की की मां को गिरफ्तार करके उससे पूछताछ शुरू की। वहीं मौके पर लड़का फरार था। पुलिस ने मामले में आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: धुंध के कारण ट्रक से 3 कारों में हुई टक्कर

    Jalandhar News: धुंध के कारण ट्रक से 3 कारों में हुई टक्कर

    किशनगढ़: पंजाब में शीत लहर चलने के कारण सुबह और शाम ठंड बहुत ज्यादा बढ़ गई है। आज भी मौसम विभाग द्वारा पंजाब के 8 जिलों में शीत लहर का यलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे में राज्य के तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जो कि सामान्य तापमान से 1.6 डिग्री कम रहा है। वहीं अड्डा ब्यास गांव के पास धुंध के कारण सुबह ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दी।

    इस दौरान पीछे आ रही 3 कारें ट्रक से टकरा गईं। हादसे में 3 लोगों के घायल होने की सूचना हैं। घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। मामले की जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा फोर्स के इंस्पेक्टर एसएसआई रंधीर सिंह ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे हल्की धुंध के कारण विजिबिलटी कम थी। इस दौरान ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने के कारण उसके पीछे आ रही इनोवा, बेलिनो और स्वीफ्ट की टक्कर हो गई।

    हादसे में गौरव वासी मॉडल टाउन जालंधर, अनिल कमत और प्रदीप सिंह दोनों वासी मॉडल हाउस जालंधर घायल हो गए। सड़क सुरक्षा फोर्स ने घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल काला बकरा पहुंचाया। टीम ने हादसाग्रस्त वाहनों को साइड कर रोड क्लियर किया और यातायात फिर से शुरू करवा दी। वहीं घटना की सूचना पुलिस चौकी में दे दी गई है। हादसे में गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई।

  • PPC Registration शुरू, PM Modi से सीधे बात करने का मिलेगा मौका

    PPC Registration शुरू, PM Modi से सीधे बात करने का मिलेगा मौका

    नई दिल्लीः परीक्षा पे चर्चा (PPC) 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। नौंवे संस्करण के लिए माईजीओवी पोर्टल पर पंजीकरण शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री से सवाल पूछने और मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करना अनिवार्य है। हर साल की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों से सीधे बातचीत करेंगे। PM मोदी परीक्षा के तनाव, करियर और जीवन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातों पर मार्गदर्शन देंगे। इस साल MyGov पोर्टल पर छात्रों, माता-पिता और शिक्षकों के लिए रजिस्ट्रेशन ओपन हैं।

    शिक्षा मंत्रालय ने PPC 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र, उनके माता-पिता और शिक्षक सभी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 11 जनवरी 2026 है। हर साल की तरह यह कार्यक्रम जनवरी के आखिरी या फरवरी की शुरुआत में होता है, जब CBSE, ICSE और राज्य बोर्ड की परीक्षाएं करीब आती हैं। कक्षा 6 से 12 तक के छात्र, उनके माता-पिता और शिक्षक ऑफिशियल पोर्टल innovateindia1.mygov.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

    PPC 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 4 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है। आवेदन 14 जनवरी 2026 तक कर सकते हैं। इस दौरान क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। यह क्विज 4 दिसंबर 2025 से 14 जनवरी 2026 तक चलेगी। परीक्षा पे चर्चा 2026 का मुख्य कार्यक्रम 10 फरवरी 2026 को आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में कक्षा 6 से 12 तक के सभी छात्र भाग ले सकते हैं।

  • Punjab के परविंदर ने World Volleyball Championship में निभाई अहम भूमिका, भारत की हुई जीत, देखें वीडियो

    Punjab के परविंदर ने World Volleyball Championship में निभाई अहम भूमिका, भारत की हुई जीत, देखें वीडियो

    गांव पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ स्वागत

    फिरोजपुरः न्यूजीलैंड में परदेसी फोर्स क्लब ने रमी गिल बठिंडा की लीडरशिप में पहला वॉलीबॉल वर्ल्ड कप ऑर्गेनाइज किया। इस इंटरनेशनल कॉम्पिटिशन में भारतीय टीम ने शानदार परफॉर्म किया और चैंपियनशिप जीती। इस टूर्नामेंट में पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव चुग्गे के नौजवान परविंदर सिंह चीमा ने भारतीय टीम में शामिल होकर अहम भूमिका निभाई। उनके बढ़िया कौशल और खेलने के तरीके से भारत को जीतने में काफी मदद मिली। जब परविंदर सिंह गांव लौटे तो गांव वालों ने ढोल-नगाड़ों, फूलों से उनका ग्रैंड वेलकम किया और लड्डू बांटकर बधाई दी। पूरा गांव इस पल का गवाह बना और माहौल ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंज उठा। परविंदर सिंह ने बताया कि यह टूर्नामेंट न्यूजीलैंड के ओकलेंड शहर में आयोजित हुआ था जिसमें 8 टीमों ने भाग लिया था और भारत की टीम टूर्नामेंट जीतने में सफल रही। उन्होंने अन्य युवाओं को भी खेलों की ओर प्रेरित होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “गांव वालों के आशीर्वाद और माता-पिता के सपोर्ट से ही मैं वर्ल्ड वॉलीबॉल चैंपियनशिप में देश के लिए जीत पाया हूं।” इस मौके पर उनके पिता सुखपाल सिंह ने कहा कि परविंदर ने न सिर्फ परिवार का बल्कि पूरे गांव और जिले का नाम रोशन किया है। इस मौके पर कोच अमृत सिंह साहू, तरसेम सिंह, गुरसाहिब सिंह साहू, पूर्व सरपंच वकील सिंह और स्वर्गीय सतनाम सिंह के पिता समेत कई गांव वाले मौजूद थे। सभी ने परविंदर को आशीर्वाद दिया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गांव में पहली बार किसी नौजवान के इंटरनेशनल लेवल पर इंडियन टीम में चुने जाने और जीतने पर खुशी की लहर है।
  • Jalandhar Road लोगों ने की जाम, टिप्पर की चपेट में आने से 2 महिलाओं की मौत

    Jalandhar Road लोगों ने की जाम, टिप्पर की चपेट में आने से 2 महिलाओं की मौत

    गुरदासपुरः बटाला के नज़दीक अड्डा अमोनंगल के नहर पुल के पास टिप्पर और बाइक में भीषण टक्कर हो गई। इस घटना में टिप्पर चालक ने मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में मोटरसाइकिल के पीछे बैठी 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए पीछे लगी हुई है।

    जानकारी के अनुसार लखविंदर कौर पत्नी मनजीत सिंह निवासी कोटला बजजा सिंह अपनी गांव की ही एक और महिला करमजीत कौर पत्नी अमरजीत सिंह के साथ अपने पति मनजीत सिंह की मोटरसाइकिल के पीछे बैठकर मेहनत-मज़दूरी के लिए महिता चौक जा रही थी। इस दौरान जब वह अमोनंगल के नहर पुल के पास पहुंचीं तो पीछे से बटाला की ओर से आ रहे एक टिप्पर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लखविंदर कौर और करमजीत कौर टिप्पर के टायरों के नीचे आकर बुरी तरह कुचल गईं, जबकि मनजीत सिंह एक तरफ गिर पड़ा और उसे मामूली चोटें आईं।

    इस हादसे की सूचना थाना रंगर नंगल की पुलिस को दी गई। लोगों का आरोप हैकि हादसा होने के 2 घंटे बाद भी थाना रंगड़ नंगल का एसएचओ मौके पर नहीं पहुंचा। जिसके बाद गांव के सरपंच सुखविंदर सिंह और गांव वालों ने नारेबाज़ी कर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि बार-बार फ़ोन करने के बावजूद भी वह घटना स्थल पर नहीं आए और बटाला से जालंधर रोड को गांव वासियों ने जाम कर दिया। गांव के सरपंच ने कहा कि जब तक टिप्पर और उसके ड्राइवर को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक मृतकों के शवों को सड़क से नहीं हटाया जाएगा और इसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।

  • तेज रफ्तार XUV-700 ने युवक को कुचला, मौके पर मौत, गुस्साए लोगों ने कार को लगाई आग

    तेज रफ्तार XUV-700 ने युवक को कुचला, मौके पर मौत, गुस्साए लोगों ने कार को लगाई आग

    सूरजपुरः अंबिकापुर-वाराणसी स्टेट हाईवे में जरही पेट्रोल पंप के पास 4 दिसंबर की रात तेज रफ्तार कार ने एक युवक को टक्कर मार दी। युवक कार के साथ करीब 25 मीटर तक घसीटता चला गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने कार को आग के हवाले कर दिया जिससे कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना के दौरान ड्राइवर कार में ही मौजूद था, उसने भागकर अपनी जान बचाई।

    जानकारी के मुताबिक, 4 दिसंबर की रात करीब 9 बजे स्टेट हाईवे में ट्रैक्टर में पैरा लोड कर कोरंधा ले जा रहे किसान की ट्राली पेट्रोल पंप के पास पलट गई। किसान ट्रैक्टर ट्रॉली को उठाकर उसमें दोबारा पैरा लोड करा ही रहा था कि पीछे से तेज रफ्तार XUV-700 पहुंची और सड़क पर रखे पैरे में उसने गाड़ी चढ़ा दी।

    XUV कार के पैरे में चढ़ने पर दूसरी ओर से पैरा लोड कर रहा युवक हृदय लाल राजवाड़े (25) निवासी कोरंधा गाड़ी की चपेट में आ गया। XUV ने उसे करीब 25 मीटर तक घसीट लिया। युवक की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने XUV वाहन को रोककर घेर लिया। ड्राइवर कार में ही बंद रहा, जैसे तैसे निकलकर उसने जान बचाई। घटना की सूचना पर भटगांव थाना प्रभारी सरफराज फिरदौसी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक के शव को हॉस्पिटल भेज दिया। पुलिस ने कार ड्राइवर इजेन लकड़ा (23) निवासी गोंदा, प्रतापपुर को कब्जे में ले लिया और उसे लेकर थाने पहुंची। घटना से आक्रोशित लोगों ने पुलिस टीम के लौटने के बाद XUV 700 वाहन क्रमांक सीजी 15 ईएच 2400 में पैरा भर दिया और आग लगा दी। देखते ही देखते XUV वाहन धू-धू कर जलने लगी। आगजनी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

    सड़क पर जल रही XUV के कारण दोनों ओर वाहनों का आवागमन रोक दिया। करीब एक घंटे तक गाड़ी जलती रही। इस दौरान मार्ग में आवागमन बंद रहा। पुलिस ने मृत युवक के शव का शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम कराया। शव परिजनों को सौंप दिया गया है। भटगांव थाना प्रभारी सरफराज फिरदौसी ने बताया कि XUV 700 वाहन चालक के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है। वाहन में आगजनी करने वालों के खिलाफ अलग से एफआईआर दर्ज की जा रही है।

  • ​​​​​​​DJ से लदी गाड़ी में लगी आग, laptop-Generator जलकर राख

    ​​​​​​​DJ से लदी गाड़ी में लगी आग, laptop-Generator जलकर राख

    करनालः एक डीजे वाली गाड़ी में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते गाड़ी जलकर राख हो गई। गाड़ी एक शादी समारोह में आई हुई थी। आग लगने से अफरा तफरी मच गई और लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग भड़क गई। जिसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड व पुलिस को सूचित किया। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक डीजे, लैपटॉप और जनरेटर जल चुका था।

    दूल्हे यशपाल ने बताया कि उनका घर का डीजे है और उन्होंने गाड़ी को किराए पर किया हुआ था। ऐसे में भारी नुकसान हुआ है। उम्मीद नहीं थी कि ऐसा कुछ हो जाएगा, आग क्यों लगी और कैसे लगी, इसके कारणों का अभी कोई खुलासा नहीं हो पाया है। दूल्हे की मां संतोष का कहना है कि रात को डीजे बजाया गया था और सुबह करीब पौने चार बजे हम उठे, तो हमें ऐसा लगा कि पटाखे बज रहे है, जैसे ही हम बाहर निकले, तो पता चला कि गाड़ी में आग लगी हुई है। एएसआई जसवंत सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों को भी चेक किया जाएगा।

  • Jalandhar News: Aggarwal Vaishno Dhaba संचालक की बड़ी मुश्किलें, अब ED टीम करेंगी जांच

    Jalandhar News: Aggarwal Vaishno Dhaba संचालक की बड़ी मुश्किलें, अब ED टीम करेंगी जांच

    जालंधर, ENS: कूल रोड स्थित अग्रवाल ढाबा संचालक की एक बार फिर से मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। हाल ही में सेंट्रल जीएसटी विभाग की टीम ने 18 नवंबर को ढाबा संचालक के घर और ढाबे पर दबिश दी थी। इस दौरान विभाग को 2 करोड़ 84 लाख रुपये की नगद राशि बरामद हुई थी। इस दौरान उन्होंने टैक्स चोरी का आरोप लगाया है। सेंट्रल जीएसटी टीम ने जांच के लिए जमीन, फ्लैटों और वाणिज्यिक संपत्ति के दस्तावेज भी जब्त किए थे। वहीं सूचना मिली है कि इस राशि के बरामद होने के बाद अब इनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) भी इस मामले की जांच करेगी। ऐसे में अब ईडी भी ढाबा संचालक से पूछताछ करेगी।

    हालांकि सेंट्रल जीएसटी के अधिकारी जांच के दौरान कोई जानकारी साझा करने को तैयार नहीं हैं, लेकिन सूत्रों के अनुसार अब इस मामले की जांच के लिए केंद्र के 3 विभाग मिलकर काम कर रहे हैं। जांच के दौरान ढाबे की रोज़ाना बिक्री और बैंक खातों के विवरण मिलाए जा रहे हैं। सेंट्रल जीएसटी के अधिकारी ढाबा मालिक के बैंक खातों और पिछले महीनों की बिक्री का रिकॉर्ड खंगाल रहे हैं। जांच से पहले ही ढाबा मालिक से बरामद की गई 2.84 करोड़ रुपये की नकदी उसके बैंक खाते में जमा कराई जा चुकी है और खाता फ्रीज़ किया जा चुका है। केस की जांच विभाग के इंस्पेक्टर तकदीर सिंह गिल कर रहे हैं।

    ढाबा मालिक की ओर से सेंट्रल जीएसटी के अधिकारियों को कुछ दस्तावेज़ (सबूत) मुहैया कराए गए थे, जिनकी जानकारी ईडी ने मांगी है। 21 नवंबर को अग्रवाल ढाबे के मालिक नरेश कुमार ने सेंट्रल जीएसटी के अधिकारियों को कुछ रिकॉर्ड दिए थे, लेकिन इसे अभी भी नाकाफी बताया जा रहा है। अग्रवाल ढाबे पर सेंट्रल जीएसटी की 2 टीमों ने छापामारी की थी और बरामद की गई नकदी को लेकर ढाबा मालिक नरेश कुमार को तीन दिन का समय दिया गया था। विभाग इसे अभी एक आर्थिक अपराध मान रहा है।