Blog

  • Jalandhar News: Lovely Auto के बाहर हुआ भारी हंगामा, नौजवान की उतरी पगड़ी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Lovely Auto के बाहर हुआ भारी हंगामा, नौजवान की उतरी पगड़ी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर डॉ बीआर अंबेडकर चौक (नकोदर चौक) पर स्थित लवली ऑटो के बाहर भारी हंगामा देखने को मिला। जहां दो व्यक्तियों द्वारा नौजवान पर फोन चोरी करने के आरोप लगाए गए। इस दौरान व्यक्तियों ने नौजवान से हाथापाई की और इस हाथापाई में नौजवान की पगड़ी उतर गई। जहां व्यक्तियों द्वारा उनका फोन नौजवान से बरामद करने का दावा किया जा रहा है, वहीं नौजवान इस मामले को लेकर शांत खड़ा दिखाई दिया। हालांकि नौजवान के साथियों द्वारा पिटाई किए जाने का विरोध किया गया, जो कि वीडियो में दिखाई दे रहा है।

    नौजवान के साथियों का द्वारा पगड़ी उतारे जाने को लेकर विरोध किया जा रहा है और फोन चोरी किए जाने को लेकर गलत बताया जा रहा है। इस दौरान मौके पर भारी हंगामा देखने को मिला। व्यक्तियों का कहना है कि गाड़ी से 2 फोन नौजवान द्वारा उठाए गए। इस दौरान उसने खुद फोन बरामद किया है। वहीं व्यक्ति ने कहा कि जब तक कुछ साबित नहीं हुआ तो उसके साथ हाथापाई क्यों की गई। इस दौरान व्यक्तियों से हाथापाई करके पगड़ी उतारे जाने को लेकर पूछा गया तो उसने कहाकि पगड़ी उसके द्वारा जान बूझकर नहीं उतारी गई। नौजवान के साथियों का कहना है कि वह यहां ड्राइवरी की नौकरी करता है और वह चोर नहीं है।

    जबकि व्यक्तियों का कहना है कि उसका नौजवान के साथ कोई विवाद नहीं है और वह उसे नहीं जानते, लेकिन उनका फोन इसी नौजवान ने चोरी किया और उसने खुद बरामद किया। व्यक्ति वहीं ने कहा कि पीड़ित नौजवान उनके पास नौकरी करता है। उन्होंने कहा कि फोन चोरी होने को लेकर व्यक्ति उनके पास शिकायत करने नहीं पहुंचे। दूसरी ओर फोन चोरी को लेकर नौजवान के साथियों का कहना हैकि उसने अपना फोन उठाना था, लेकिन गलती से उनका फोन उसके हाथ में आ गया। इस दौरान व्यक्तियों द्वारा नौजवान का उपचार करवाने के लिए कहा गया। काफी देर तक दोनों पक्षों में विवाद चलता रहा। बताया जा रहा है कि घटना को लेकर किसी ने पुलिस को शिकायत नहीं दी है।

  • Jalandhar News: किसानों को नहीं करने दिया ट्रैक जाम, City Railway Station पर अनाउंसमेंट जारी, देखें Live

    Jalandhar News: किसानों को नहीं करने दिया ट्रैक जाम, City Railway Station पर अनाउंसमेंट जारी, देखें Live

    जालंधर, ENS: किसानों द्वारा आज 26 जगह पटरियों धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया था। किसानों का प्रदर्शन दोपहर 1 से 3 बजे तक यानी 2 घंटे के लिए रखा गया, लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा किसी भी किसान को रेलवे ट्रैक जाम नहीं करने दिया गया। ऐसे में अभी तक ट्रेनों की आवाजाई जारी है। सिटी रेलवे स्टेशन रोजाना की तरह ट्रेनें चल रही है। हालांकि अमृतसर से टाटानगर ट्रेन कैंसिल करने की अनाउंसमेंट हुई। वहीं शहीद एक्सप्रैस के चलने की संभावना को लेकर भी अनाउंसमेंट की जा रही है। दिल्ली पठानकोट एक्सप्रेस जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंची है और ऑन टाइम चल रही है। होशियारपुर से फिरोजपुर जाने वाली गाड़ी जालंधर स्टेशन पर 1:57 पर स्टेशन पर पहुंची।

    विभाग का कहना हैकि सभी ट्रेनें समय से चल रही हैं। सिटी रेलवे स्टेशन पर देखा जा सकता हैकि रेलवे ट्रैक पूरी तरह से खाली है। हालांकि स्टेशन पर किसानों के धरने को लेकर हुए ऐलान के कारण यात्रियों की संख्या कम दिखी। इस दौरान रोजाना की तरह ट्रेनें स्टेशन पर आती दिखीं। दूसरी ओर कैंट रेलवे स्टेशन पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई। इस दौरान रेलवे स्टेशन के अंदर जाने वाले सभी एंट्री गेट पर पुलिस ने बैरिकेडिंग करके बंद कर दिया है। वहीं किसानों द्वारा धरने के ऐलान को लेकर कैंट रेलवे स्टेशन पर किसान नेता मनजीत राय पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें पहले ही रोक लिया।

    जिसके बाद किसान धरना लगाने के अड़ गए। वहीं पुलिस द्वारा किसानों को स्टेशन के अंदर जाने से रोका गया। इस दौरान किसानों और पुलिस में धक्का मुक्की की तस्वीरें भी सामने आई है। जिसके बाद पुलिस द्वारा किसानों को डिटेन करके बस में बिठाया जा रहा है। वहीं मनजीत राय को भी पुलिस ने डिटेन कर लिया है और बस में बिठाकर पुलिस ले गई। पुलिस का कहना हैकि किसी को भी माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। मनजीत सिंह राय ने बताया कि बताया कि कई किसान नेताओं को डिटेन किया गया।

  • कचरा गोदाम में लगी भीषण आग, इलाके में फैला जहरीला धुआं

    कचरा गोदाम में लगी भीषण आग, इलाके में फैला जहरीला धुआं

    धनबादः झरिया के सिंह नगर स्थित एक कचरा गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के इलाके में जहरीला काला धुआं और लपटें फैल गईं। एहतियात के तौर पर कई दुकानदारों ने अपना सामान हटाना शुरू कर दिया। आग की सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। दमकल कर्मियों के अनुसार, आग काफी विकराल है और इसे बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

    जानकारी मुताबिक, झरिया थाना के अतर्गत सिंह नगर स्थित एक कचरा गोदाम में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मौके पर लोगों ने फायरब्रिगेड और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची टीम ने स्थिति पर नजर रखी। स्थानीय लोगों की भीड़ भी जमा हो गई थी, जिसे पुलिस ने सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की।

    कचरा गोदाम के मालिक दीपक साहू ने बताया कि घटना के समय वे मंदिर गए हुए थे। उनके स्टाफ ने उन्हें फोन पर आग लगने की जानकारी दी। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि पूरा गोदाम जल रहा था। दीपक साहू के अनुसार, इस आगजनी में लगभग 70 से 80 लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।

  • CM सुक्खू ने टोंग-लेन स्कूल में बच्चों से की मुलाकात, शिक्षकों और ट्रस्ट के कार्यों की प्रशंसा

    CM सुक्खू ने टोंग-लेन स्कूल में बच्चों से की मुलाकात, शिक्षकों और ट्रस्ट के कार्यों की प्रशंसा

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज धर्मशाला के सराह स्थित टोंग-लेन स्कूल का दौरा किया और छात्र-छात्राओं से बातचीत की। उन्होंने बच्चों की रुचियों के बारे में जानकारी ली तथा उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने और राष्ट्र व समाज के विकास में सार्थक योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि टोंग-लेन संस्थान अपने आरंभ से ही झुग्गी-झोंपड़ी और वंचित वर्ग के बच्चों के जीवन में सुधार लाने के लिए सराहनीय कार्य कर रहा है और शिक्षा के माध्यम से नई पीढ़ी को सशक्त बना रहा है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार जनता की सरकार है और उनके अधिकारों तथा कल्याण की रक्षा के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने अनाथ बच्चों को उच्च एवं व्यावसायिक शिक्षा के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सुख आश्रय सहायता कोष की स्थापना की है, जिसके अंतर्गत सरकार इन बच्चों की शिक्षा सहित अन्य खर्च वहन कर रही है।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी को पुष्पांजलि भी अर्पित की। टोंग-लेन चौरिटेबल ट्रस्ट मुख्य रूप से गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों को टोंग-लेन स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान करने के लिए कार्य करता है। इस अवसर पर उपायुक्त हेमराज बैरवा, टोंग-लेन ट्रस्ट के प्रबंधन तथा स्कूल के शिक्षक भी उपस्थित थेे।

  • Punjab News: हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज हो रही है। DGP पंजाब के निर्देशों पर चल रही राज्य स्तरीय मुहिम को तेज करते जिला मोगा पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। एसएसपी मोगा अजय गांधी के दिशानिर्देशों, एसपी (डी) मोगा बाल कृष्ण सिंगला और डीएसपी सिटी मोगा गुरप्रीत सिंह की अगुवाई में सिटी मोगा थाना पुलिस ने 190 ग्राम हेरोइन सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

    पुलिस को सूचना मिली थी कि एक शख्स ने इलाके में नशा छुपाकर रखा है। इसके बाद इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने नहर पट्टी के पास पुल धल्लेके मोगा में तुरंत छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने हरदीप सिंह उर्फ डीपा निवासी वालूर जिला फिरोजपुर को काबू किया। तलाशी लेने पर उसके पास से 190 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

    इस मामले में थाना सिटी मोगा में एफआईआर नंबर 269, NDPS एक्ट की धाराओं 21, 61 और 85 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह के हवाले कर दी गई है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी, ताकि नशे के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क का खुलासा हो सके।

  • मां के सामने बेटे की हत्या, सीने में मारी गोली, इलाके में दहशत

    मां के सामने बेटे की हत्या, सीने में मारी गोली, इलाके में दहशत

    मेरठः जिले में एक भयानक मामला सामने आया है जहां, एक मां के सामने उसके बेटे की हत्या कर दी गई। युवक को आरोपियों ने फोन कर घर से बाहर बुलाया और घर से करीब 150 मीटर दूर घेरकर सीने में तमंचे से गोली मार दी। बेटे को गोली लगता देख मां चिल्लाने लगी। तभी आरोपी भाग गए। गोली की आवाज सुनकर इलाके में दहशत का माहौल बन गया। मौके पर पहुंचे पड़ोस के लोगों ने केशव (26) को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पिता राधेश्याम ने आरोप लगाए कि बेटे को केशव के जीजा अंश ने ही गोली मारी है।

    जानकारी देते मृतक केशव के पिता राधेश्याम ने बताया कि वह सदर वेस्टर्न रोड के पास रहते हैं। वह मेरठ विकास प्राधिकरण में हैं। अभी उनकी ड्यूटी सिंचाई विभाग में चल रही है। गुरुवार रात करीब 11 बजे फोन पर बेटे की अपने दोस्तों से कहासुनी हो गई थी। जब उन्हें पता चला तो उन्होंने बेटे को शांत कराया और उसे सोने के लिए भेज दिया था। रात में करीब साढ़े 12 बजे बेटे के पास दोबारा से फोन आया। फोन करने वालों ने केशव को घर के बाहर बुलाया।

    मां ने बताया कि जब बेटे को घर से बाहर जाता देखा तो घबरा गई और उसके पीछे-पीछे चल दी। घर से करीब 100 मीटर दूर पर आरोपी युवकों ने उसे घेर लिया और लात घूंसे मारने लगे। आरोपी 2 बाइक से आए थे। उन्होंने उसके सामने ही उनके बेटे को सीने में गोली मार दी।

    लहूलुहान बेटे को देखकर मां सोनू जोर-जोर से चिल्लाने लगी। परिवार के लोग भी पीछे से पहुंचे। लहूलुहान पड़े केशव को उठाकर सुशीला जसवंत राय अस्पताल पर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने केशव को मृत घोषित कर दिया। युवक की हत्या के बाद परिवार के साथ आसपास के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। पिता ने आरोपी युवकों की पहचान अंश और पीयूष के रूप में की है। जो पहले उन्हीं के इलाके में रहते थे। अब दोनों आरोपी रोहटा रोड पर रह रहे हैं। सुबह जैसे ही लोगों को पता चला वह हत्यारोपियों के घर पहुंच गए। उन्होंने वहां जमकर हंगामा किया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करवाया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने कहा कि हत्यारोपियों का पता लगाया जा रहा है। आरोपियों को पकड़ने के लिए 4 टीमें काम कर रही हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • सोने से पहले पीएं ये हरी पत्ती की चाय, मिलेंगे शरीर को कई फायदे

    सोने से पहले पीएं ये हरी पत्ती की चाय, मिलेंगे शरीर को कई फायदे

    हेल्थः बिस्तर पर जाने के बाद घंटों तक नींद नहीं आती है तो कुछ घरेलू उपाय जो आपकों इस समस्या से निजात दिलाएंगा। सोने से पहले पुदीने की पत्तियों की चाय बनाकर पिएं। इससे शरीर को कई पोषक तत्व मिलेंगे वहीं, मूड बेहतर होगा और तनाव दूर होगा। दूसरी तरफ इस पत्तियों की चाय पीने से शरीर को कई लाभ भी मिलेंगे।

    – पेपरमिंट में नेचुरल एंटीस्पास्मोडिक गुण होते हैं जो पाचन तंत्र की मांसपेशियों को आराम देने में मदद करते हैं। यह गैस, ब्लोटिंग और इनडाइजेशन को कम कर सकता है जो अक्सर दिन भर अनियमित खाना खाने के बाद रात में ज़्यादा होता है।

    – पेपरमिंट नैचुरली कैफीन-फ्री होता है, इसकी ठंडी खुशबू मन को शांत रखती है। पेपरमिंट चाय कैफीन-फ्री होने की वजह से शरीर और दिमाग को आराम देकर, मांसपेशियों के तनाव को कम करके और पाचन में मदद करके नींद में मदद करती है। सोने से पहले आराम करने और पाचन की परेशानी और कंजेशन को कम करके नींद की क्वालिटी को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है।

    – पुदीने की चाय की खुशबू और नैचुरल सेडेटिव गुण स्ट्रेस कम करने और शांति का एहसास दिलाने में मदद कर सकते हैं। पुदीने की खुशबू का नर्वस सिस्टम पर शांत करने वाला असर देखा गया है। जब आप इसे रेगुलर पीते हैं, तो यह दिन भर बने रहने वाले स्ट्रेस को कम करने में मदद कर सकता है।

    कैसे बनाएं पुदीने की चाय?
    पुदीने की चाय बनाने के लिए पुदीने की पत्तियों को पानी से धो लें। अब, एक पैन में पानी को उबलने दें। जब पानी उबल जाए तब उसमें पुदीने की पत्तियां डालें। 5 से 10 मिनट तक उसे उबलने दें। जब पानी उबल जाए तब छलनी से छान लें और एक कप में ताजा नींबू का रस मिलाएं।

  • Jalandhar News: रेलवे स्टेशन एंट्री गेट पर की बैरिकेडिंग, किसानों और पुलिस में हुई धक्का-मुक्की, देखें Live

    Jalandhar News: रेलवे स्टेशन एंट्री गेट पर की बैरिकेडिंग, किसानों और पुलिस में हुई धक्का-मुक्की, देखें Live

    जालंधर, ENS: किसानों द्वारा आज 26 जगह पटरियों धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया था। किसानों का प्रदर्शन दोपहर 1 से 3 बजे तक यानी 2 घंटे के लिए रखा गया है। लेकिन अभी तक ट्रेनों की आवाजाई जारी है। वहीं कैंट रेलवे स्टेशन पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई। इस दौरान रेलवे स्टेशन के अंदर जाने वाले सभी एंट्री गेट पर पुलिस ने बैरिकेडिंग करके बंद कर दिया है। वहीं किसानों द्वारा धरने के ऐलान को लेकर कैंट रेलवे स्टेशन पर किसान नेता मनजीत राय पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें पहले ही रोक लिया।

    जिसके बाद किसान धरना लगाने के अड़ गए। वहीं पुलिस द्वारा किसानों को स्टेशन के अंदर जाने से रोका गया। इस दौरान किसानों और पुलिस में धक्का मुक्की की तस्वीरें भी सामने आई है। जिसके बाद पुलिस द्वारा किसानों को डिटेन करके बस में बिठाया जा रहा है। वहीं मनजीत राय को भी पुलिस ने डिटेन कर लिया है और बस में बिठाकर पुलिस ले गई। पुलिस का कहना हैकि किसी को भी माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। मनजीत सिंह राय ने बताया कि बताया कि कई किसान नेताओं को डिटेन किया गया है।

    डोगरा ने कहा कि किसी को भी रेलवे ट्रैक जाम नहीं करने दिया जाएगा। इस दौरान किसी को भी ट्रेन रोकने की इजाजत नहीं दी जाएगी। डीसीपी ने कहा कि ट्रेनों को रोकने से आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत उनके द्वारा नहीं दी जाएगी।

    बता दें कि किसान मजदूर मोर्चा (KMM) के संयोजक सरवण पंधेर ने कहा कि उनकी 3 प्रमुख मांगे हैं। जिसमें बिजली संशोधन बिल-2025 रद्द करवाना, पंजाब में लगाए जा रहे प्रीपेड बिजली मीटर हटाना और पंजाब सरकार को सरकारी जमीनों को बेचने से रोकना है। पंधेर ने कहा कि यह आंदोलन किसानों-मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए है । इसका मकसद सरकारों को इन मुद्दों पर जनता की आवाज सुनाने के लिए मजबूर करना है।

  • Punjab News: इस ब्लॉक में 221 उम्मीदवारों के नॉमिनेशन पेपर की Scrutiny शुरू, SDM का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: इस ब्लॉक में 221 उम्मीदवारों के नॉमिनेशन पेपर की Scrutiny शुरू, SDM का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनाव के मद्देनजर आज नॉमिनेशन पेपर की स्क्रूटनी का प्रोसेस जारी है। कल अलग-अलग पॉलिटिकल पार्टियों और इंडिपेंडेंट उम्मीदवारों ने अपने नॉमिनेशन पेपर फाइल किए थे, जिसके बाद आज रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा स्क्रूटनी की जा रही है।

    जानकारी देते हुए रिटर्निंग ऑफिसर और SDM अजनाला रविंदर सिंह अरोड़ा ने बताया कि अजनाला और रामदास ब्लॉक में कुल 221 उम्मीदवारों ने अपने नॉमिनेशन पेपर फाइल किए हैं। आज सभी पेपर की ध्यान से स्क्रूटनी की जा रही है और अगर किसी उम्मीदवार के खिलाफ कोई ऑब्जेक्शन है, तो लोगों को ऑब्जेक्शन फाइल करने का पूरा अधिकार दिया गया है। SDM अरोड़ा ने कहा कि वेरिफिकेशन प्रोसेस शाम तक पूरा होने के बाद एलिजिबल उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जारी कर दी जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि कल नॉमिनेशन पेपर वापिस लेने की आखिरी तारीख है, इस दौरान कोई भी कैंडिडेट अपना पेपर वापिस ले सकता है।

    उन्होंने कहा कि 14 दिसंबर को वोटिंग होनी तय है। इस बारे में उन्होंने वोटर्स से अपील की कि वे बिना किसी डर या दबाव के वोट देने के अपने डेमोक्रेटिक अधिकार का इस्तेमाल करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि चुनाव प्रक्रिया ट्रांसपेरेंट और फेयर तरीके से होगी ताकि हर वोटर बिना डरे वोट कर सके और किसी को भी वोट करने में परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

  • Punjab News: मंत्री धालीवाल ने BJP पर कसा तंज, देखें वीडियो

    Punjab News: मंत्री धालीवाल ने BJP पर कसा तंज, देखें वीडियो

    अमृतसरः आम आदमी पार्टी के प्रमुख प्रवक्ता कुलदीप सिंह धालीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी और उससे जुड़े नेताओं पर हमला करते कहा कि बीकानेर नहर के 100 साल पूरे होने पर मनाए जश्नों को पंजाब के साथ गद्दारी करार दिया।

    उन्होंने कहा कि 1925 में चालू हुई इस नहर के जरिए पंजाब का कीमती पानी राजस्थान को दिया गया, बिना किसी उचित मुआवजे या हिस्सेदारी के। यह पानी आज पंजाब के लोगों के लिए खून से भी महंगा हो चुका है क्योंकि राज्य में जल स्तर गंभीर रूप से गिर गया है।

    मंत्री धालीवाल ने आरोप लगाया कि राजस्थान में बीजेपी की ओर से सरकारी तौर पर यह जश्न मनाना और फिर फिरोजपुर में भी इससे संबंधित कार्यक्रम करना पंजाब के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है।