Blog

  • सुबह सुबह सड़क हादसे में 6 की मौ’त, 2 गंभीर

    जमशेदपुरः नए साल की सुबह जमशेदपुर मे दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में 6 लोगो की मौत हो गई है। जबकि इस घटना मे 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। सभी घायलों को इलाज के लिए जमशेदपुर टाटा मुख्य अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। मृतक सभी सरायकेला-खरसावा जिला के आदित्यपुर के आरआईटी थाना अंतर्गत बाबा आश्रम के रहने वाले है। घटना के संबंध में बताया जाता कि सुबह साढ़े चार बजे के करीब सभी युवक इंडिगो कार संख्या रफ्तार कार (जेएच05एटी-3482) पर सवार होकर पिकनिक मनाने के लिए घर से निकले। 

    लेकिन उनलोगो की कार बिष्टुपुर के सर्किट हाउस गोलचक्कर के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद बिष्टुपुर पुलिस घटनास्थल जाकर कार में फंसे लोगो को निकाला। जिसमें उसमे सवार 5 लोगो घटना स्थल पर ही मौत हो गई। तीन घायल युवकों को एमजीएम अस्पताल में लाया गया। जहां इलाज के दौरान एक और युवकों की मौत हो गई। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद आदित्यपुर के आरआईटी के बाबा आश्रम जश्न का माहौल अचानक मातम में बदल गया है।

  • नए साल पर Mata Vaishno Devi दरबार में टूटा 10 साल का रिकॉर्ड, भारी मात्रा में पहुंचे श्रद्धालु

    जम्मूः जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों की चोटी पर स्थित वैष्णो माता मंदिर में रविवार को दर्शन के लिए यात्रा फिलहाल रोक दी गई है। नए साल की पूर्व संध्या पर माता के दर्शन के लिए कटरा में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है, जिसके कारण श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (एसएमवीडीएसबी) को थोड़े समय के लिए यात्रा रोकने का फैसला करना पड़ा। यह खबर ऐसे समय में आई है जब साल 2023 में यात्रियों की संख्या ने पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस साल अब तक करीब 97 लाख लोग मां वैष्णो देवी के दर्शन कर चुके हैं। इससे पहले 2012 में एक करोड़ श्रद्धालुओं ने माता वैष्णो देवी के दर्शन किये थे।

    इस साल भी 1 जनवरी तक यह आंकड़ा 1 करोड़ तक पहुंचने की संभावना है। नए साल पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए श्राइन बोर्ड की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मां वैष्णो देवी भवन के साथ-साथ आधार शिविर कटड़ा की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर सुरक्षा बलों के साथ-साथ पुलिस विभाग की अतिरिक्त कंपनियां भी तैनात की गई हैं। ड्रोन के जरिए भी निगरानी की जाएगी। नए साल 2024 के आगमन पर 31 दिसंबर को उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड कई कदम उठा रहा है।

    भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बोर्ड मां वैष्णो देवी यात्रा पर आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को एक विशेष स्टिकर के साथ एक आरएफआईडी यात्रा कार्ड प्रदान करेगा, ताकि श्राइन बोर्ड को भवन तक पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या के बारे में जानकारी मिल सके। देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते श्राइन बोर्ड ने फैसला लिया है कि अब श्रद्धालुओं को बिना मास्क के यात्रा की इजाजत नहीं दी जाएगी।

  • कोहरे और खराब मौसम की वजह से 21 ट्रेनें लेट, जारी की लिस्ट

    नई दिल्ली : उत्तर भारत में भारी कोहरे के कारण ठंड का प्रकोप जारी  है। ऐसे में जहां नए साल की शुरूआत हो चुकी है वहीं अभी ठंड से राहत नहीं मिलने वाली। आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है। वहीं रेलवे ने बताया है कि कोहरे की वजह से दिल्ली में 21 ट्रेनें लेट चल रही हैं।

    वहीं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बताया है कि आज वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है। दिल्ली में आज हल्की धुंध, बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की उम्मीद है।

  • पंजाब रोडवेज के कर्मी ने 2 बाइक सवारों को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    लुधियानाः लुहारा के पास नहर के पास एक तेज रफ्तार कार चालक ने दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी, जिससे 3 लोग घायल हो गए। कार चालक खुद को पंजाब रोडवेज का कर्मचारी बता रहा था, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच का आश्वासन दिया। हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार चालक काफी तेज गाड़ी चला रहा था। ऐसा लग रहा था कि उसने नशा कर रखा हो। हालांकि, हादसे के बाद जब उन्हें रोककर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें जल्दी खन्ना जाना है।

    इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भेजा गया है। उन्होंने पुलिस पर एक घंटे देरी से पहुंचने का भी आरोप लगाया। वहीं कार चालक का कहना है कि वह कार ठीक से चला रहा था, अचानक मोटरसाइकिलों ने गलत तरीके से कट मारा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही वह 5 मिनट के अंदर पहुंच गए। हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें अस्पतालों में भेजा गया है। थाना डाबा की पुलिस को सूचित कर दिया गया है। पीड़ितों को भी थाने पहुंचने को कहा गया है।

  • पंजाब : बस स्टैंड चौकी में भारी हंगामा, देखें वीडियो

    आरोप : कमरे में लड़की को लेकर बैठा मुलाजिम

     लुधियाना :  नए वर्ष की रात बस स्टैंड पुलिस चौकी में जमकर हंगामा हुआ। दो ड्राइवर सड़क पर शराब पीकर झगड़ा कर रहे थे। पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस उन्हें चौकी ले आए। दोनों ड्राइवरों के पारिवारिक सदस्य भी चौकी के बाहर आ गए। परिजनों ने जमकर चौकी के बाहर हंगामा किया। पुलिस कर्मचारियों पर आरोप लगाया कि पुलिस कर्मचारियों ने भी शराब पी रखी है। उसे किसी महिला को आधी रात चौकी में अपने कमरे में लिए बैठाया हुआ है।

    पुलिस कर्मी पर लगे महिलाओं पर थप्पड़ मारने के आरोप

    हंगामा कर रहे लोगों ने कहा कि पुलिस चौकी में बिना किसी महिला पुलिस कर्मी के किसी भी महिला को रखा नहीं जा सकता। पुलिस कर्मचारी ने भी शराब पी हुई है। पुलिस कर्मचारियों ने उनकी महिलाओं के भी थप्पड़ मारे है जो चौकी में पकड़े परिवार के सदस्यों के बारे पूछने आई है।

    महिला बोली-मेरा दोस्त है पुलिस कर्मी दविंदरपाल

    उधर पुलिस कर्मी के साथ कमरे में बैठी महिला ने कहा कि वह पुलिस कर्मी दविंदरपाल की दोस्त है। वह उसी नए साल की बधाई देने के लिए आई हुई है। महिला ने कहा कि वह किसी कमरे में छिप कर नहीं बैठी थी। वह दफ्तर में ही बाहर बैठे थे। लोग उन पर गलत आरोप लगा रहे है

    जानकारी देते हुए पुलिस कर्मचारी दविंदरपाल सिंह ने कहा कि वह नाका पर डयूटी दे रहे थे। दोनों ड्रावर शराब पीकर झड़प कर रहे थे। इन्हें रोका गया तो ये पुलिस कर्मचारियों से भी गाली गलोच करने लगे। इस कारण इन ऑटो चालकों को पकड़ा है। इनका मैडिकल करवाया जाएगा। उन पर आरोप लगाए जा रहे है वह निराधार है।

    ऑटो चालक काका और रवि की शराब पी हुई थी। दोनों झगड़ा कर रहे थे। दोनों को पुलिस चौकी लेकर आए है। मामले को वेरिफाइ किया जा रहा है। पत्रकारों ने पुलिस चौकी से आधी रात पुलिस कर्मचारी के साथ कमरे में बैठी महिला के बारे पूछा तो SHO चौधरी ने कहा कि मामले उनके ध्यान में नहीं है। लेकिन यदि ऐसा कुछ है तो जरूर चैक करवाएंगे

  • पंजाबः नए साल के आगमन पर Golden Temple में दिखा जन सैलाब, देखें वीडियो 

    अमृतसरः आज से नया साल की शुरुआत हो गई है। सुबह से ही मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारों में लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है। इसी को देखते हुए नव वर्ष के आगमन पर अमृतसर स्थित श्री हरिमंदिर साहिब नतमस्तक होने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए गुरुद्वारे के आसपास सुरक्षा के खास इंतजाम हैं।

    सुबह 5 बजे से ही श्रद्धालु दर्शन के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे। यहां तस्वार में देखिए किस प्रकार से जन सैलाब उमड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि नए साल के मौके पर 2 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दरबार साहिब में मत्था टेका। वहीं सुखबीर बादल, हरसिमरत कौर बादल और बिक्रम सिंह मजीठिया ने भी श्री दरबार साहिब में माथा टेककर नए साल की शुरुआत की।

  • पंजाबः पीपल व बरगद सहित इन पेड़ों के काटने पर लगा प्रतिबंध

    नवांशहर: जिला मजिस्ट्रेट नवजोत पाल सिंह रंधावा ने जिले की सीमा के भीतर बहुत महत्वपूर्ण हरे आम, नीम, पीपल और बरगद के पेड़ों को काटने पर पूर्ण प्रतिबंध का आदेश जारी किया है। इस संबंध में जारी आदेश में कहा गया है कि यदि विशेष परिस्थितियों में उक्त पेड़ों को काटना आवश्यक हो तो वन विभाग की अनुमति से ही काटा जाए। इस प्रयोजन के लिए वन विभाग द्वारा वही प्रक्रिया अपनाई जाएगी, जो पंजाब भूमि संरक्षण अधिनियम, 1900 की धारा-4 और 5 के तहत बंद क्षेत्र में परमिट जारी करने के लिए अपनाई जाती है।

    इन आदेशों में कहा गया है कि ऐसा देखा गया है कि कुछ लोग हरे आम, नीम, पीपल और बरगद के पेड़ों को अनावश्यक रूप से काट रहे हैं। इन पेड़ों का प्राचीन काल से ही धार्मिक महत्व है और पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने में इनका बहुत बड़ा योगदान है। इसके अलावा जंगली जानवरों और पक्षियों आदि का निवास स्थान आमतौर पर इन्हीं बड़े पेड़ों पर होता है। ऐसे पेड़ों के कटने से जहां पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, वहीं पक्षियों के आवास पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, जिसके कारण पक्षियों की कई प्रजातियाँ विलुप्त होती जा रही हैं। इस कारण इनकी कटाई को रोकना जरूरी है।

  • ISRO ने नए साल के पहले ही दिन रच दिया इतिहास

    नई दिल्लीः साल 2024 के पहले ही दिन  भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने इतिहास रच दिया है। ISRO ने साल के पहले दिन दुनिया का दूसरा और देश का पहला ऐसा सैटेलाइट लॉन्च कर दिया है, जो पल्सर, ब्लैक होल्स, आकाशगंगा और रेडिएशन आदि की स्टडी करेगा। इसका नाम एक्स-रे पोलारिमीटर सैटेलाइट (XPoSat) है। इसके साथ ही 10 अन्य पेलोड भी लॉन्च किए गए हैं। इस उपग्रह की लाइफ पांच साल की है। PSLV-C58 को आज सुबह 9:10 बजे लॉन्च किया गया। यह प्रक्षेपण पीएसएलवी रॉकेट श्रृंखला का 60वां प्रक्षेपण है। XPoSat की लॉन्चिंग से एक दिन पहले वैज्ञानिकों ने तिरुपति में भगवान वेंकटेश्वर की पूजा की।

    यह सैटेलाइट अंतरिक्ष में होने वाले रेडिएशन की स्टडी करेगा। उनके स्रोतों की तस्वीरें लेगा। इसमें लगे टेलिस्कोप को रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट ने बनाया है। यह सैटेलाइट ब्रह्मांड के 50 सबसे ज्यादा चमकने वाले स्रोतों की स्टडी करेगा। जैसे- पल्सर, ब्लैक होल एक्स-रे बाइनरी, एक्टिव गैलेक्टिक न्यूक्लियाई,  नॉन-थर्मल सुपरनोवा. सैटेलाइट को 650 km की ऊंचाई पर तैनात किया जाएगा। इस मिशन की शुरूआत इसरो ने साल 2017 में की थी। इस मिशन की लागत 9.50 करोड़ रुपए है।

    लॉन्चिंग के करीब 22 मिनट बाद ही एक्सपोसैट सैटेलाइट अपनी निर्धारित कक्षा में तैनात हो चुका है। इस सैटेलाइट में दो पेलोड्स हैं। पहला – पोलिक्स (POLIX) और दूसरा एक्सपेक्ट (XSPECT)। पोलिक्स इस सैटेलाइट का मुख्य पेलोड है। इसे रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट और यूआर राव सैटेलाइट सेंटर ने मिलकर बनाया है। 126 किलोग्राम का यह यंत्र अंतरिक्ष में स्रोतों के चुंबकीय फील्ड, रेडिएशन, इलेक्ट्रॉन्स आदि की स्टडी करेगा। यह 8-30 keV रेंज की एनर्जी बैंड की स्टडी करेगा। पोलिक्स अंतरिक्ष में मौजूद 50 में से 40 सबसे ज्यादा चमकदार चीजों की स्टडी करेगा। 

  • भूकंप के झटके : नए साल का जश्न मना रहे लोग सहमे

    भूकंप के झटके : नए साल का जश्न मना रहे लोग सहमे

    काठमांडू: एक तरफ जहां पूरा देश नए साल के जश्न में डूबा हुआ है, इसी बीच नेपाल में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। नेपाल में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई। वहीं भूकंप के झटके महसूस होते ही नए साल का जश्न मना रहे लोग सहम से गए।

    लोगों के बीच एक बार फिर से दहशत का माहौल बन गया। बता दें कि कई जगहों पर लोग नया साल मनाने के लिए इकट्ठा हुए थे। इसी बीच नेपाल के अधिकांश हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेपाल के साथ-साथ भारत के भी कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

  • साल के पहले ही दिन मिली राहत, LPG सिलेंडर के दाम घटे

    साल के पहले ही दिन मिली राहत, LPG सिलेंडर के दाम घटे

    नई दिल्ली :  हलवाई की दुकानों और शादी-पार्टियों में इस्तेमाल होने वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर आज से सस्ता हो गया है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के नए दाम जारी किये हैं। सरकारी तेल कंपनी ने इस गैस सिलेंडर की कीमतों में मामूली गिरावट की है। नई कीमतें 1 जनवरी, 2024 से लागू हो गई हैं। हालांकि, रसोई में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसके अलावा आज से विमानों में यूज होने वाले एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमतों में भी बदलाव हुआ है।

    सस्ता हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर

    कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में मामूली गिरावट आई है। दिल्ली में आज से 19 किलो वाले गैस सिलेंडर का दाम 1755.50 रुपये हो गया है। यह पहले 1757 रुपये का आ रहा था। मुंबई में यह सिलेंडर पहले 1710 रुपये का मिल रहा था, जो अब 1708.50 रुपये का हो गया है। चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1929 रुपये से घटकर 1924.50 रुपये रह गई है। वहीं, कोलकाता में यह गैस सिलेंडर 1868.50 रुपये के बजाए अब 1869 रुपये में मिल रहा है।