उन्होंने कहा कि हमले की सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। परिवार वालों ने छेहरटा पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है, लेकिन पुलिस ने अभी तक हमलावरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने उच्च अधिकारियों से न्याय की मांग की है। जब इस संबंध में प्रवासी जतिंदर से बातचीत की गई तो उन्होंने अपने ऊपर लगे सारे आरोपों को खारिज किया। उनका कहना है कि उसने 2 महीने पहले फुटपाथ पर अपनी सब्जी का अड्डा लगाना शुरू किया था। प्रवासी ने बताया कि गुलशन, उसका भाई मेरे अड्डे के पास अपने वाहनों को खड़ा कर मुझे परेशान कर रहे हैं। आज जब गुलशन कुमार से सब्जी के अड्डे से गाड़ी हटाने को कहा गया तो गुस्से में आए गुलशन कुमार और उसके साथी ने मुझे पीटना शुरू कर दिया, जिससे मुझे गंभीर चोटें आईं। इस संबंध में प्रवासियों ने प्रसासन से न्याय की गुहार लगाई। इस मौके पर पुलिस स्टेशन छेहरटा के एसएचओ लवप्रीत सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि दोनों ही पक्षों की शिकायत उन्हें मिली है। इस संबंध में जांच की जा रही है। जांच करने के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।सब्जी की दुकान लगाने को लेकर 2 पक्षों में हु/ई खू/नी झ/ड़/प#Encounternews #LocalDispute #BreakingNews #ViralNews #LawAndOrder #IndiaNews #PunjabNews #PoliceInvestigation #LatestNews pic.twitter.com/bfMRW4UPwm
— Encounter India (@Encounter_India) February 23, 2026
Blog
-

Punjab News: सब्जी की दुकान लगाने को लेकर 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प, देखें वीडियो
अमृतसरः जिले के नारायणीगढ़ सब्जी मंडी में दुकान लगाने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस मौके पर बातचीत करते हुए गुलशन कुमार, गुरजीत सिंह सैनी ने बताया कि वे पिछले कई सालों से आज़ाद रोड के पास फुटपाथ पर सब्जी की दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि हमारे से प्रवासी जतिंदर ने सब्जी की दुकान लगानी शुरू कर दी थी, आज जतिंदर से गाड़ी लगाने को लेकर बहस हो गई, जिसके बाद जतिंदर ने अपने लगभग 10 अज्ञात साथी बुलाकर उन पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया और घटना को अंजाम देने के बदा हमलावार मौके से फरार हो गए। -

Refinery में गरमाया माहौल, उग्र हुई भीड़ ने किया पत्थराव, कई गाड़ियां पलटीं, देखें वीडियो
पानीपत: हरियाणा के पानीपत जिले स्थित रिफाइनरी में ठेकेदार द्वारा 12 घंटे की ड्यूटी कराए जाने के खिलाफ मजदूरों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मजदूर 8 घंटे की कार्य अवधि की मांग कर रहे थे। वहीं आज उस समय हालात बिगड़ गए जब हड़ताल पर बैठे हजारों कर्मचारियों और सुरक्षा बलों के बीच विवाद तेज हो गया। जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों ने कर्मचारियों से शांतिपूर्वक तय दायरे में रहकर प्रदर्शन करने की अपील की, लेकिन यह बात भीड़ को और उग्र कर गई। विरोध कर रहे कर्मचारियों में से कई लाठी‑डंडों के साथ आगे बढ़े और पीछे से सैकड़ों लोगों ने पथराव शुरू कर दिया।
स्थिति तब और गंभीर हो गई जब उग्र भीड़ निर्माणाधीन प्रोजेक्ट क्षेत्र में पहुंची और वहां खड़ी कई गाड़ियों को पलटकर तोड़फोड़ कर दी। अचानक हुए इस हमले से रिफाइनरी परिसर में अफरा‑तफरी मच गई और सुरक्षा बलों को बैकफुट पर आना पड़ा। बताया जाता है कि पथराव में कई वाहनों को नुकसान पहुंचा और इलाके में कुछ समय के लिए ऑपरेशन रोकना पड़ा. हालात काबू से बाहर होते देख CISF और स्थानीय पुलिस ने मोर्चा संभाला और कर्मचारियों को समझाकर पीछे हटने को कहा। भारी विरोध के बावजूद सुरक्षा बलों ने संयम रखते हुए भीड़ को शांत किया। इसके बाद पुलिस ने उन नेताओं से बातचीत शुरू की जो कर्मचारियों के आंदोलन का नेतृत्व कर रहे थे। बातचीत में कर्मचारियों ने अपनी मांगें पुलिस और प्रशासन के सामने रखीं और समाधान की उम्मीद जताई। पानीपत रिफाइनरी क्षेत्र पहले भी श्रमिक आंदोलनों के कारण चर्चा में रहा है, लेकिन इस बार हिंसा का स्तर ज्यादा देखने को मिला. प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी चल रही है। मजदूरों का आरोप है कि ठेकेदार कंपनी द्वारा अनुचित रूप से लंबी शिफ्ट लगाई जा रही है, जिससे उनकी सेहत और परिवार पर बुरा असर पड़ रहा है। वे बेहतर कार्य परिस्थितियों, उचित वेतन और 8 घंटे की ड्यूटी की मांग कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराने में जुटी। पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत शुरू की है और जांच जारी है।रिफाइनरी में ग/र/मा/या मा/हौ/ल, उग्र हुई भीड़ ने किया पत्थ/रा/व, कई गाड़ियां प/ल/टीं#Encounternews #RefineryClash #ViolenceNews #BreakingNews #LawAndOrder #PublicUnrest #IndiaNews #Tension #ProtestTurnedViolent pic.twitter.com/27mYgRNgBt
— Encounter India (@Encounter_India) February 23, 2026 -

Punjab News: माइनिंग और तस्करों को लेकर MP कंग ने किए चौकाने वाले खुलासे, देखें वीडियो
मोहालीः श्री आनंदपुर साहिब से सांसद मालविंदर सिंह कंग ने अवैध माइनिंग और नशा तस्करों को लेकर चौकाने वाले खुलासे किए है। दरअसल, सांसद मालविंदर सिंह कंग गांवों में ओपन जिम और फाउटेंन का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि माइनिंग और नशा रोकने को लेकर खुलासे किए है। उन्होंने नशा तस्करी को लेकर कहाकि इस पर केवल सरकार का काम नहीं है, इसके लिए लोगों और पुलिस का भी सहयोग चाहिए।
माइनिंग के मामले में कुछ प्रशासन के ही इन लोगों से मिले हुए है और इस वजह से माइनिंग नहीं रुक पा रही है। वहीं नशा तस्करों के बारे में उन्होंने कहा कि कई पुलिस अफसर भी नशा तस्करों के साथ मिलीभगत करने के कारण कड़ी कार्रवाई नहीं कर रहे। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान फिर भी बड़े नेताओं और उच्च पुलिस अफसरों के खिलाफ कार्रवाई करने में लगे हुए हैं। पंजाब सरकार राज्य की सड़कों को बेहतर बनाने के लिए सड़क नेटवर्क का चिन्हितकरण कर रही है, जिस पर मुख्यमंत्री की ओर से फंड भी जारी कर दिए गए हैं।
सांसद ने कहा कि आने वाले दिनों में हर गांव और शहर की सड़कें बहुत खूबसूरत बन जाएंगी और कई जगहों पर काम भी चल रहा है। वहीं सड़कों को लेकर कहाकि पंजाब सरकार की ओर से 55 हजार किलोमीटर सड़क को लेकर बजट सेंशन कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मेरे पास लिमिटेड ग्रांट है और वह कोशिश कर रहे है, जितना प्रत्येक गांवों के लोगों को वह लाभ दे सकें। उन्होंने कहा कि खरड़ में भी जल्द काम शुरू करवा दिया जाए। बठिंडा में किसानों पर लाठीचार्ज को लेकर सीएम मान के ध्यान में मामला आ गया है। उन्होेंने कहा कि किसानों ने हमारी सरकार बनाई है, ऐसे में आप सरकार किसानों के साथ खड़ी है। इस मामले को लेकर वह बीते दिन भी बात कर चुके है और यह निंदनीय घटना है।
-

Punjab News: नशा तस्कर भाईयों के घर पर चला बुलडोजर, देखें वीडियो
अमृतसरः जिले के थाना बी डिवीजन अंतर्गत सुल्तानविंड रोड पर आज पुलिस और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई में नशा तस्कर का घर ढहाया। इस दौरान पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर खुद मौके पर पहुंचे। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि 2026 के दूसरे महीने के अंत तक अमृतसर कमिश्नरेट में नशों के खिलाफ बड़ी मुहिम चल रही है। अब तक 281 मामले दर्ज कर 494 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस दौरान ड्रग पैडलरों, सप्लायर्स और स्मगलरों से 13 किलो से अधिक हेरोइन, अफीम और अन्य नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं। साथ ही लगभग 15 लाख 62 हजार रुपये की ड्रग मनी और 13 वाहन भी जब्त किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई कोर्ट आत्माराम, सुल्तानविंड रोड स्थित मकान नंबर-4 में की गई है। यह घर दो भाईयों कुलजीत उर्फ़ हैपी पैंचर और जितेंद्र उर्फ़ सोनू का था, जो इस समय जेल में बंद हैं। दोनों के खिलाफ कुल 6 से 8 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें 2014 से लेकर 307, 302, मारपीट-झगड़े, ड्रग ट्रेड, नशीला पाउडर, हेरोइन, ड्रग मनी और स्नैचिंग जैसे हेन्स क्राइम शामिल हैं। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि नशों से कमाई गई गैरकानूनी दौलत पर बुलडोजर चलाना एक प्रतीकात्मक पर सख्त संदेश है।
लोग अक्सर देखते हैं कि नशा तस्कर महंगे घर, एसी और शानदार जीवन जी रहे हैं, पर अब यह साफ कर दिया गया है कि ऐसी कमाई कभी भी कानून की नजर से नहीं बचेगी। उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा जहां भी गैरकानूनी निर्माण की पहचान होती है, वहां पुलिस पूरी तरह सहयोग करती है। यह पुलिस द्वारा 20वीं डिमोलिशन कार्रवाई है, जिससे लोगों में एक स्पष्ट और सशक्त संदेश जा रहा है। मौके पर बड़ी संख्या में लोग छतों पर खड़े होकर इस कार्रवाई को देखते नजर आए। पुलिस कमिश्नर ने अंत में कहा कि नशों के खिलाफ इस मुहिम में जनता का सहयोग बहुत आवश्यक है और पुलिस की नीति पूरी तरह जीरो टॉलरेंस की है।
-

कबाड़ी को बेच दी स्कूल में आई बच्चों की किताबें, पुलिस ने की रेड, BSA के कर्मी बर्खास्त, देखें वीडियो
बहराइचः उत्तर प्रदेश में परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। पहले ही जहां मिड डे मील व ड्रेस वितरण को लेकर सवाल उठते रहे हैं, वहीं, अब स्कूलों में निश्शुल्क बंटने के लिए आई नए सत्र 2026-27 की किताबों को कबाड़ी को बेचने का मामला उजागर हुआ है। जिला बहराइच में सरकारी स्कूल के बच्चों को बंटने के लिए आई किताबें कबाड़ी को बेच दी गईं। पुलिस ने कबाड़ी के यहां छापा मारकर 13 हजार किताबें बरामद की हैं।
इस धांधली को पकड़ने के बाद प्रशासन ने बहुत सख्त कदम उठाए हैं। इस मामले में शिक्षा विभाग (BSA ऑफिस) के चपरासी आलोक मिश्रा के साथ-साथ कबाड़ी दिलशाद, शुभांकर और अर्जुन को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। विभाग ने इस धोखेबाजी को देखते हुए कर्मचारी आशुतोष सिंह, दीपक कुमार और अतुल सिंह को तुरंत नौकरी से निकाल दिया है। ब्लॉक ऑफिसर डॉली मिश्रा और अकाउंट ऑफिसर वीरेश वर्मा पर कार्रवाई के लिए सरकार को चिट्ठी लिखी गई।
बताया जा रहा है कि ये किताबें कबाड़ी के जरिए उत्तराखंड जानी थी। किताबों से भरा कंटेनर लखीमपुर खीरी जिले से वापस मंगवाई गई है। मामले को गंभीरता से लेकर डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, किताबों से लदे कंटेनर को पुलिस ने कब्जे में लेकर सीज कर जांच शुरू की है। मुरादाबाद जिले के नंबर लिखे कंटेनर में लदी किताबें रामगांव इलाके में स्थित दिलशाद कबाड़ी के यहां बिकने पहुंची। सूत्र बताते हैं कि 4 रुपये किलोग्राम के हिसाब से किताबाें को खरीदने का सौदा तय हुआ।
-

स्कूल जा रहे मामा भांजी को Truck ने मारी टक्कर, बच्ची की मौत, धड़ से अलग हुआ सिर
प्रयागराजः शहर में एक दर्दनाक मामला सामने आया है जहां, स्कूल जा रही 10 साल की बच्ची के ऊपर से ट्रक गुजर गया और उसका सिर धड़ से अलग हो गया। हादसा इतना भीषण था कि सिर सड़क पर ही चिपक गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। बच्ची के कंधे पर स्कूली बैग टंगा ही रह गया।
जानकारी मुताबिक, सोमवार सुबह बच्ची फलीशा (10) अपने मामा और भाई के साथ बाइक से स्कूल जा रही थी, तभी पीछे से ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे मामा और छोटा भाई दूर गिर गए, जबकि बच्ची पहिए के नीचे आ गई। हादसे की दिल दहला देने वाली भी तस्वीर सामने आई है। इसमें दिख रहा कि मामा बच्ची के शव के बगल में बैठा हुआ है। सड़क पर बच्ची का खून बिखरा है और मामा रोते हुए घरवालों को हादसे की जानकारी दे रहा है। हादसा नैनी सेंट्रल जेल के सामने हुआ। यहां से बच्ची का स्कूल सिर्फ 500 मीटर दूर है। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। इसकी जानकारी मिलते ही बच्ची का परिवार मौके पर पहुंच गया।
परिवार वाले शव देखकर चीखने लगे। इसके बाद शव सड़क पर रखकर बैठ गए। हादसे के बाद प्रयागराज–मिर्जापुर हाईवे पर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। हालांकि, पुलिस ने बाद में परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
-

Punjab News: शराब की कीमतों को लेकर वित्त मंत्री हरपाल चीमा का आया बयान, देखें Live
चंडीगढ़ः पंजाब कैबिनेट की बैठक के बाद जानकारी देते हुए पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि पंजाब लघु उद्योग विभाग ने एक बार निपटान योजना शुरू की थी, जिसकी समय सीमा बढ़ाकर 30 जून, 2026 कर दी गई है। पंजाब में इस साल शराब की कीमतों में वृद्धि नहीं होगी। यह घोषणा पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की। उन्होंने कहा कि इस बार बजट सत्र 6 मार्च से 18 मार्च तक चलेगा और बजट 8 मार्च को पेश किया जाएगा। इस बार का बजट महिलाओं को समर्पित होगा और जनहितैषी होगा।
पंजाब में बाढ़ के दौरान हुए नुकसान के संदर्भ में, फाजिल्का, फिरोजपुर और अमृतसर में कुछ मामलों में किसानों की जमीनें क्षतिग्रस्त हो गईं। यह जमीन सरकार की थी, लेकिन वहां लंबे समय से खेती-बाड़ी चल रही थी। 2015 में गिरदावरी (भूमि सर्वेक्षण) प्रविष्टि राज्य के नाम पर की गई थी, जिससे बाढ़ मुआवजे की समस्या उत्पन्न हुई। अब उन व्यक्तियों को मुआवजा दिया जाएगा, जिसमें पांच सरपंच, पटवारी और नंबरदार यह सुनिश्चित करेंगे कि वहां खेती करने वाले किसानों को अब मुआवजा मिले। चीमा ने कहा कि पंजाब का राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण लवण शोधन के लिए मिट्टी ले सकता है, जो 3 रुपये प्रति फुट की दर से दी जाएगी।
वहीं कोविड-19 महामारी के दौरान, बहुत सारे लोगों ने स्वैच्छिक भूमिका निभाई। जिन्होंने पैरामेडिकल या मेडिकल कोर्स पूरे किए थे, वे लोगों की मदद के लिए आगे आए। अब, एक वर्ष से कम का अनुभव रखने वाले लोगों को 5 अंक दिए जाएंगे और एक वर्ष से अधिक का अनुभव रखने वालों को 10 अंक दिए जाएंगे और ये अंक उनकी नौकरी से जुड़े होंगे। ग्रुप सी स्टाफ नर्स की 361 नौकरियों को मंजूरी दी गई है।
वित्त मंत्री ने कहा कि पंजाब योजना विभाग में पहले योजना बोर्ड के अधीन तीन नौकरियां थीं और अब विभाग में दो और नौकरियां जोड़ी गई हैं। मुख्य मंत्री चेयरमैन हैं और वित्त मंत्री उप चेयरमैन हैं। पिछली सरकारों ने पंजाब को अपराधियों के लिए शरणस्थली बना दिया है। इसे हल करने के लिए एक योजना शुरू की गई है। इन अपराधियों को पकड़ने के लिए इनाम की रकम अब एसएसपी स्तर के अधिकारियों के लिए 1 लाख रुपये, डीजीपी स्तर के अधिकारियों के लिए 1.5 लाख रुपये और डीजीपी स्तर के अधिकारियों के लिए 2 लाख रुपये कर दी गई है। यह गैंगस्टरों के खिलाफ लड़ाई में मदद करेगा।
पंजाब सरकार के सालाना बजट के बारे में वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि पंजाब विधान सभा का बजट सत्र 6 मार्च से 16 मार्च तक होगा, जिसमें राज्यपाल 6 मार्च को सुबह 11 बजे अपना भाषण देंगे, फिर दोपहर 2 बजे श्रद्धांजलियां दी जाएंगी, फिर 7 मार्च को छुट्टी होगी और 8 मार्च को बजट पेश किया जाएगा, जिसमें रविवार चुना गया है, जो कि महिला दिवस है और 9 मार्च को राज्यपाल के भाषण पर बहस होगी, 10, 11 मार्च को बहस होगी और 12 मार्च को अवैध कार्य होंगे, फिर 13, 14, 15 मार्च को छुट्टी होगी और अंतिम दिन 16 मार्च होगा।
-

Jalandhar News: मेन रोड पर Pole से टकराई गाड़ी, टला बड़ा हादसा, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: फिल्लौर नूरमहल रोड़ पर सड़क हादसा हो गया। जहां रोड से गुजर रही टैक्सी सड़क किनारे पोल से टकरा गई। जिसके बाद गाड़ी बेकाबू होकर सड़क के बीचो-बीच रूक गई। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और ना ही घटना के दौरान कोई अन्य वाहन पीछे से आ रहा था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
लोगों के अनुसार गाड़ी का अचानक टायर फट गया और गाड़ी बेकाबू हो गई। जिसके बाद गाड़ी पोल से टकरा गई। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि ट्रक के पीछे 2 गाड़ियां आ रही थी। इस दौरान दूसरी गाड़ी अचानक बेकाबू होकर पोल से टकरा जाती है और सड़क के बीचों-बीच आकर खड़ी हो जाती है। घटना के बाद व्यक्ति कार से बाहर निकलकर सड़क किनारे खड़ा हो गया। वहीं भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। काफी देर तक गाड़ी सड़क के बीचों-बीच खड़ी रहती है। जिसके बाद लोगों की मदद से सड़क से गाड़ी को हटाया जा रहा है।मेन रोड़ पर पोल से ट/का/रा/ई गाड़ी टला बड़ा हा/द/सा #Encounternews #latestupdates #breakingnews #carincident #news pic.twitter.com/9dqiq3WAx8
— Encounter India (@Encounter_India) February 23, 2026 -

NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या, गले में तार बांध छत से कूदा
रायपुरः भांठागांव स्थित अवधपुरी कॉलोनी में नीट अभ्यर्थी द्वारा जीआई तार से फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक छात्र की पहचान सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के निवासी पुष्पेंद्र पटेल के रूप में हुई है। वह 2 साल से रायपुर में किराए के मकान में रह रहा था और मेडिकल प्रवेश के लिए नीट की तैयारी कर रहा था। शुरूआती जांच में सामने आया है कि, परीक्षा पास नहीं कर पाने के कारण वह मानसिक दबाव में था, इसलिए उसने जान दे दी। पुलिस ने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी मुताबिक, पुष्पेंद्र का परिवार पहले रायगढ़ में रहता था। पिता करुणा सागर पटेल पेशे से किसान है। अभी सारंगगढ़ के बरसकोल मालदा में रह रहे हैं। बेटे की सुसाइड की जानकारी मिलते ही परिजन रायपुर पहुंचे। जहां उन्हें पता चला कि उनके बेटे ने मकान की दूसरी मंजिल से गले में जीआई तार (लोहे का तार) बांधकर छलांग लगा दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती पुलिस मौके पर पहुंची।
सहायक पुलिस आयुक्त देवांश सिंह राठौर ने बताया कि, पुष्पेंद्र पटेल ने एक दिन पहले 21 फरवरी की रात खाना खाते समय अपनी बहन को बताया था कि, पढ़ाई में उसे दिक्कत आ रही है। उसे याद नहीं हो रहा है। वह पढ़ाई के लिए जाग रहा था, बहन सोने चली गई थी। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मौके से कुछ सामान जब्त किया गया और कमरे की तलाशी ली गई। मोबाइल भी टूटा मिला है।
-

भरभराकर गिरा 391 करोड़ की लागत से बना Bridge का भाग, देखें वीडियो
जबलपुरः मध्य प्रदेश के जबलपुर-भोपाल नेशनल हाईवे (NH 45) पर शहपुरा-भिटौनी में हाईवे पर बनाए गए पुल का दूसरा हिस्सा धंस गया। जबलपुर से 40 किलोमीटर दूर पुल के क्षतिग्रस्त होने से आवागमन बंद हो गया। इससे पुल के दोनों ओर लम्बा जाम लग गया। छोटे वाहनों को भेड़ाघाट से सिहोदा और बड़े वाहनों को भेड़ाघाट से किसरौंध होते हुए डायवर्सन दिया गया है। गनीमत रही, जिस समय ब्रिज का हिस्सा टूटा उस स्थान पर कोई वाहन नहीं था। ब्रिज का हिस्सा देखकर ऐसे लग रहा था, जैसे भूकंप के कारण जमीन धंस गई हो।
यह ब्रिज काफी खतरनाक स्थिति में आ गया है। एमपी की राजधानी भोपाल को जबलपुर से जोड़ने वाला एनएच-45 पर शहपुरा के पास बना ब्रिज दो महीने में दूसरी दफा भरभराकर टूट गया। रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर बना यह ब्रिज काफी खतरनाक हो गया है। ब्रिज धंसने के बाद वाहनों को शहपुरा के अंदर से डायवर्ट किया गया। कुछ वाहनों को अन्य वैकल्पिक मार्गों से निकाला गया। जहां यह ब्रिज मौजूद है, उसकी जबलपुर से दूसरी मात्र 30-35 किलोमीटर दूर होगी। ब्रिज ज्यादा पुराना भी नहीं है, करीब 5 साल पहले ही यह बनकर तैयार हुआ था। बता दें कि इसी ब्रिज का दूसरे तरफ का एक हिस्सा दिसंबर महीने में ठीक इसी तरह भरभराकर नीचे गिर गया था। उस हिस्से की मरम्मत का काम अभी चल रहा था और उस हिस्से से आवागमन पूरी तरह बंद था। अधिकारियों ने जिस हिस्से वाहनों की आवाजाही चालू रखी थी, रविवार को वहीं हिस्से भी धंस गया और बड़ा हिस्सा भरभराकर नीचे पहुंच गया। मौके पर उपर से देखने पर यह खाई जैसा दिख रहा था। नीचे से यह काफी खतरनाक दिख रहा है। हैरानी की बात यह है कि अभी यह पुल अपने गारंटी पीरियड में ही था, लेकिन सड़क पर बड़ी-बड़ी दरारें और अब ब्रिज का गिरना साफ तौर पर घटिया निर्माण सामग्री की ओर इशारा कर रहा है। हाईवे मार्ग का निर्माण एमपीआरडीसी के अधीन कराया गया था। इसमें निर्माण एजेंसी मेसर्स बागड़ इंफ्रा प्रोजेक्टस एलटीडी और मेसर्स सोराठिया को बीते महीने ही ब्लैक लिस्ट किया गया है। मामले में एक और चौंकाने वाला पहलू सामने आया है। बीते 5 साल से इस मार्ग पर टोल बैरियर के माध्यम से एनएचएआई वाहनों से टोल वसूल रहा है, लेकिन उसने अभी तक इस मार्ग को हैंडओवर नहीं लिया है। इसके पीछे जो कारण बताया गया है, उसमें निर्माण गुणवत्ता की कमियां है, जिसका खामियाजा जनता भुगत रही है।View this post on Instagram