Blog

  • Punjab News: 2 ऑटो और बाइक की टक्कर में 2 की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 ऑटो और बाइक की टक्कर में 2 की मौत, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के ग्यासपुरा के पास 2 ऑटो और एक बाइक में टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई। घटना में बाइक सवार और ऑटो चालक की मौत हो गई। मृतक ऑटो चालक की पहचान 40 वर्षीय मंगल के रूप में हुई है। वहीं मृतक बाइक सवार की पहचान 20 वर्षीय नीतिश के रूप में हुई है। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। जांच में पता चला है कि मंगल ढंढारी पुल के पास रविवार को कपड़ों की फेरी लगाता है।

    इस दौरान देर रात वह घर शिवपुरी लौट रहा था तो रास्ते में एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में मंगल की मौत हो गई। मृतक मंगल के 3 बच्चे है। मामले की जानकारी देते हुए मृतक की पत्नी माया ने बताया कि पति पुराने कपड़े बेचने का काम करता है और वह परिवार के साथ ऑटो में देर रात घर जा रहे थे और रास्ते में उनके ऑटो की टक्कर एक्टिवा और अन्य ऑटो में टक्कर हो गई। घटना के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में महिला ने परिजनों को सूचित करके बच्चों को घर भेजा और पति को उपचार के लिए अस्पताल लेकर आ गई। घटना में महिला के पति की ईलाज के दौरान मौत हो गई।

    वहीं मृतक नीतिश के बड़े भाई रोहन नामक व्यक्ति ने कहा कि वह घर पर मौजूद था और उसे भाई के एक्सीडेंट को लेकर फोन आया। जिसके बाद वह घटना स्थल पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए, जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के दौरान भाई के साथ उसका दोस्त मौजूद था। घटना में साथी को मामूली चोटें आई है। पीड़ित ने कहा कि ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ऑटो को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

     

  • Punjab University की छात्रा को Park में बुलाकर किया बेरहमी से कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab University की छात्रा को Park में बुलाकर किया बेरहमी से कत्ल, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब यूनिर्वसिटी की छात्रा का बेरहमी से कत्ल किया गया। मृतका की पहचान 23 वर्षीय सुहानी के रूप में हुई है। घटना सेक्टर-36 स्थित फ्रेगरेंस गार्डन उसके बॉयफ्रेंड ने मिलने के बहाने बुलाया था। इसके बाद उसके गले पर चाकू मारकर भाग गया। इस दौरान युवती की मां का फोन आ गया, जिसे रिसीव कर युवती बोली- मां, विनय ने मुझे चाकू मार दिया है। 36 के पार्क में हूं। बचो लो। पार्क में टहलने आए किसी व्यक्ति ने घायल युवती के पार्क में पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। वहीं, युवती की बात सुनकर उसके परिजन भी पार्क में पहुंच गए थे। वे युवती को उठाकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    उसका परिवार मूल रूप से यूपी के गोंडा जिले में जटवापुर गांव का रहने वाला है, लेकिन सालों से वह सेक्टर-35 में रह रहा था। जबकि, आरोपी युवक विनय भी इनके घर के पास ही एक मिठाई की दुकान पर काम करता है। वह मूल रूप से बिहार के मधुबनी का रहने वाला है। पुलिस ने उसे बुड़ैल से गिरफ्तार कर लिया है।

    मृतका की मां अनीता ने बताया है कि सुहानी रविवार रात घर से यह कहकर निकली थी कि वह मार्केट से चॉकलेट लेकर आ रही है। करीब 15 मिनट तक वापस न आने पर उसे फोन किया। 3 बार कॉल करने पर जवाब नहीं मिला। चौथी बार कॉल उठाते हुए सुहानी ने कांपती आवाज में कहा- मां, विनय ने मुझे चाकू मार दिया है, बचा लो। इसके बाद परिवार वाले तुरंत पार्क की ओर दौड़े। वे पार्क में काफी देर तक सुहानी को ढूंढते रहे, लेकिन वह नहीं मिली। इसी दौरान पुलिस भी सेक्टर-36 के पार्क में पहुंच गई।

    पुलिस को किसी व्यक्ति ने घायल युवती की सूचना दी थी। उसने ही परिजन और पुलिस को घायल युवती तक पहुंचाया।मृतका के पिता महेश के मुताबिक, सुहानी के गले से खून बह रहा था और उसकी सांसें चल रही थीं। पिता ने पुलिस से अस्पताल ले जाने की गुहार लगाई। उन्होंने आरोप लगाया कि एम्बुलेंस के इंतजार में देरी हुई। पुलिस ने युवती को उठाने के लिए भी परिवार की मदद नहीं की। एम्बुलेंस पार्क के अंदर नहीं आ पा रही थी, इसलिए परिजन को खुद ही उसे उठाकर पार्क के बाहर ले जाना पड़ा। इसके बाद उसे एम्बुलेंस से सेक्टर-16 स्थित अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया।

     

     

     

  • Roadways Bus और Truck में भीषण टक्कर, Driver की मौत, एक दर्जन सवारी घायल

    Roadways Bus और Truck में भीषण टक्कर, Driver की मौत, एक दर्जन सवारी घायल

    भिवानीः जिले से जींद मार्ग पर बीती रात एक रोडवेज बस व ट्रक की टक्कर हो गई। जिसमें ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। वहीं रोडवेज बस में सवार ड्राइवर सहित करीब एक दर्जन सवारियों को चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मृतक की पहचान जींद के जुलाना के वार्ड नंबर 8 के सुरेश के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी देते डीएसपी क्राइम अनूप कुमार ने बताया कि हरियाणा रोडवेज की बस मुंढाल से जींद की तरफ सवारियां लेकर जा रही थी। सामने से एक ट्रक आ रहा था, जिनकी आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर ट्रक के कैबिन में फंसा हुआ था। उसको जेसीबी की मदद से निकाला गया और ट्रक ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    हादसे में बस ड्राइवर गांव तालु के मंगल, बास खुर्द के राहुल, जींद के बीबीपुर के प्रदीप, गांव बादशाहपुर का सतबीर, बीबीपुर जींद के विक्रम, जींद के विकास नगर के सुरेंद्र, भकलाना के जिले सिंह, भकलाना के पालेराम, मंगल, सिवानी बोलान के जयप्रकाश, एमपी के रहने वाला रामगोपाल, कुसुम, चाहत और धर्मखेड़ी निवासी मोहित शामिल हैं। घायलों को हांसी के नागरिक अस्पताल और अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

    भिवानी के सदर थाना एसएचओ उग्रसेन ने बताया कि भिवानी-जींद मार्ग पर रोडवेज बस व ट्रक की आमने सामने भीषण टक्कर में ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। वहीं रोडवेज की सवारियां घायल हैं। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

     

     

     

  • Punjab News: MLA खैहरा के प्रॉपर्टी पर चला पीला पंजा, माहौल तनावपूर्ण, भारी पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

    Punjab News: MLA खैहरा के प्रॉपर्टी पर चला पीला पंजा, माहौल तनावपूर्ण, भारी पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

    कपूरथला: जिले के गांव रामगढ़ में उस समय स्थिति बहुत तनावपूर्ण हो गई, जब प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में विधायक सुखपाल सिंह खैहरा के निवास से जुड़ी कथित गैरकानूनी निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी। इस कार्रवाई को लेकर खैहरा और उनके समर्थकों में भारी रोष व्याप्त हो रहा है।

    प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि यह कार्रवाई केवल उस हिस्से पर की जा रही है जो गैरकानूनी निर्माण के घेरे में आता है। उनके अनुसार यह कदम नियमों के अनुसार उठाया गया है। हालांकि सुखपाल सिंह खैहरा ने इसे ‘राजनीतिक बदला लेने’ करार दिया है। उन्होंने कहा कि अवैध आदेशों पर मेरे घर के हिस्से को बिना किसी नोटिस या सुनवाई के जबरदस्ती तोड़ा जा रहा है।”

    खैहरा की अपील के बाद बड़ी संख्या में समर्थक उनके घर के बाहर इकट्ठे होने लगे हैं। किसी भी हिंसक टकराव को रोकने के लिए इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। कई जिलों के पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर तैनात हैं। समर्थकों की ओर से नारेबाजी की जा रही है। मौके पर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

  • चार दुकानों से AC Compressor चुरा ले गए चोर, 6 महीने पहले भी की थी चोरी, देखें वीडियो

    चार दुकानों से AC Compressor चुरा ले गए चोर, 6 महीने पहले भी की थी चोरी, देखें वीडियो

    कालका: कालका रेलवे रोड पर स्थित दुकानों में चोरी की एक और घटना सामने आई है। चोर चार दुकानों के एसी कंप्रेसर चोरी कर ले गए। इससे पहले भी करीबन 6 महीने पहले भी देर रात करीबन आठ दुकानों के एसी के कॉपर पाइप और वायर चोरी कर लिए गए थे।

    दीप मेडिकल स्टोर ने एसी की सफाई के लिए मैकेनिक बुलाया। मैकेनिक जब छत पर चढ़ा तो देखा कि एसी के अंदर कंप्रेसर ही गायब थे। इसके बाद आस-पास की दुकानों के एसी भी चेक किए गए जिनमें भी कंप्रेसर नहीं मिले।

    इसके बाद दुकानदारों ने कालका पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया। दुकानदारों ने हैरानी जताते हुए कहा कि इन दुकानों के पीछे ही एसडीएम कार्यालय स्थित है। उनका कहना है कि सामने से कोई आसानी से नहीं आ सकता इसलिए शक जताया जा रहा है कि चोर संभवत एसडीएम कोर्ट परिसर की ओर से अंदर आए होंगे।

    व्यापारियों ने सवाल उठाए हैं कि जब मुख्य सड़क पर बनी दुकानों की सुरक्षा ही नहीं है तो आम घरों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी। दुकानदारों ने पुलिस से मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाए और रेलवे रोड़ पर पुलिस गश्त बढ़ा दी जाए ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा से न हो पाएं।

    दुकानदार योगी, हनी, जोनी, शॉप एन शॉप, दीप मेडिकोज, लक्की शूज, सुनील गारमेंट्स, नागेश एंटरप्राइजेज, मोहित, मोहित गुप्ता, रोहित, मुकेश अरोड़ा, राजीव अरोड़ा, राहुल, अक्षय, रोहित अक्षय, सुमित, सोनू, अमित और संदीप ने बताया कि चार दुकानों के एसी कंप्रेसर चोरी होने की घटना से व्यापारियों में रोष का माहौल है।

     

     

     

  • Punjab News: Accident का बहाना बना व्यक्ति से की लूट, बुरी तरह पीटा, देखें वीडियो

    Punjab News: Accident का बहाना बना व्यक्ति से की लूट, बुरी तरह पीटा, देखें वीडियो

    अमृतसरः शहर के कथुनांगल इलाके से लूट और मारपीट का मामला सामने आया है। अमृतसर के रहने वाले दविंदर सिंह को कुछ अनजान लोगों ने बुरी तरह पीटा और उससे सामान लूट लिया। पीड़ित ने घटना के बाद पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने मामले में आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

    जानकारी देते पीड़ित दविंदर सिंह ने बताया कि वह जम्मू से अमृतसर लौट रहा था। रात करीब 9 बजे जब वह कथुनांगल बाईपास के पास पहुंचा तो सड़क पर कुछ गाड़ियां खड़ी थी। जब उसने गाड़ी को साइड से निकालने की कोशिश की तो उसकी गाड़ी वहां खड़ी दूसरी गाड़ी से टकरा गई। पीड़ित के मुताबिक, इसके बाद अचानक 8-9 अनजान लोग आ गए और उन्होंने आते ही उससे गाली गलोज करनी शुरू कर दी और उसकी गाड़ी में तोड़फोड़ की। बाद में उसके साथ बुरी तरह मारपीट की गई। इस दौरान लुटेरों ने उसके गले में पहनी सोने की चेन, गाड़ी में रखा कैश और जरूरी कागजात भी लूट लिए।

    दविंदर सिंह ने बताया कि उसने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई और घर पहुंचकर अपने परिवार को पूरी घटना की जानकारी दी। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन और सरकार से अपील की है कि सड़क पर एक्सीडेंट का बहाना बनाकर लूटपाट करने वाले गैंग के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और उन्हें इंसाफ दिलाया जाए।

    सब इंस्पेक्टर नरिंदर सिंह ने बताया कि कथूनंगल बाईपास के पास हुए एक्सीडेंट की शिकायत मिली थी। इसके बाद अस्पताल पहुंचकर पीड़ित के बयान दर्ज किए गए और बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

     

     

  • Jalandhar News: ट्रेड डील और AI मामले में केंद्र पर भड़की कांग्रेस, देखें वीडियो

    Jalandhar News: ट्रेड डील और AI मामले में केंद्र पर भड़की कांग्रेस, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर देश की राजनीति गरमाती जा रही है। कांग्रेस इस समझौते को किसान विरोधी बताते हुए खुलकर विरोध कर रही है। इसी मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी 24 फरवरी को भोपाल में “किसान चौपाल” आयोजित करने जा रहे हैं। पार्टी का दावा है कि इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे और सरकार की नीतियों पर खुलकर चर्चा होगी। वहीं आज जालंधर में ट्रेड डील और एआई मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने केंद्र के खिलाफ फिर से मोर्चा खोला है।

    जहां कांग्रेस विधायक परगट सिंह, कांग्रेस नेता राजिंदर बेरी, पार्षद शैरी चड्ढा सहित अन्य कार्यकर्ता डिप्टी कमिशनर दफ्तर में डील को लेकर केंद्र के खिलाफ मांग पत्र देने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि इंडियन यूएस डील को लेकर वह डीसी दफ्तर मांग पत्र देने पहुंचे। परगट सिंह ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरेंडर कर दिया है। यूएस डील में जो कुछ सामने आया है, इसमें हमारी किसानी बर्बाद हो जाएगी।

    उन्होंने किसान जत्थेबंदियों से अपील करते हुए कहा कि कैप्टन सरकार के दौरान कांग्रेस ने काफी सपोर्ट किया था। यूएस डील में 18 प्रतिशत तक टैरिफ रेट पर डील तय कर ली गई थी, हालांकि यूएस सुप्रीम कोर्ट ने इस डील को स्टक करके 10 प्रतिशत टैरिफ डील कर दिया है। परगट सिंह ने कहा कि केंद्र ने देश को डुबाने की कोई कसर नहीं छोड़ी थी। परगट सिंह ने कहा कि इमरजेंसी लॉ के अनुसार पूरी दुनियां पर 6 महीने से अधिक नहीं लगाया जा सकता है और उन्होंने रिकवरी करने के लिए 5 प्रतिशत टैरिफ में बढ़ौतरी की है।

    परगट सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने अपने आप को डील के लिए सरेंडर कर दिया है। उन्होंने कहाकि हमें अमेरिका से पता चलता है कि कौन सी डील भारत के साथ हुई है। एआई समिट को लेकर परगट सिंह ने कहा कि चाइनीज रोबोट को यहां लाकर बताया जाता है कि वह भारत की यूनिवर्सिटी में तैयार किया गया है, उसमें नेगेटिव भूमिका कहां है। उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी चाइना के बारे में बात करते है तो कहा जाता है कि उन्हें बात नहीं करनी चाहिए। वहीं विजय सांपला को लेकर कहा कि उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता है, जबकि हकीकत वही है जो कांग्रेस बता रही है।

  • लो जी Finally Vijay-Rashmika ने कंफर्म की अपनी Wedding, फैंस को दिया खास Credit

    लो जी Finally Vijay-Rashmika ने कंफर्म की अपनी Wedding, फैंस को दिया खास Credit

    मनोरंजन: साउथ सिनेमा के मशहूर कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने फाइनली फैंस का इंतजार खत्म कर दिया है। कपल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर के जरिए यह कंफर्म कर दिया है कि वो जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी की खबर काफी समय से सुर्खियों में थी। ऐसा कहा जा रहा था कि कपल जल्द ही उदयपुर में शादी करने वाला है। कुछ समय पहले दोनों की शादी का कार्ड भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा था हालांकि इसके बाद भी रश्मिका और विजय की शादी पर सस्पेंस ही बना रहा परंतु अब कपल ने वो सस्पेंस खत्म कर दिया है।

    कंफर्म हुई दोनों की शादी

    रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने एक जॉइंट नोट के जरिए अपनी शादी कंफर्म की है। दोनों ने बताया है कि उनकी शादी को ऑफिशियल तौर पर अब The Wedding Of Virosh कहा जाएगा। इस नाम के पीछे उनका कोई वेडिंग प्लानर या कोई पारिवारिक परंपरा नहीं है बल्कि ये नाम फैंस ने उन्हें सालों पहले दिया था। यह नाम पहले फैंस की ओर से दिया गया था। धीरे-धीरे प्यार और भावना का प्रतीक बन गया और अब उनकी जिंदगी के सबसे बड़े पल की पहचान बन गया है। कपल ने कहा कि शादी की प्लानिंग बनने से बहुत पहले ही फैंस ने उनके रिश्ते को एक नाम और मतलब दे दिया था। अब इसी नाम को शादी का नाम रखकर रश्मिका और विजय ने दिखाया कि फैंस सिर्फ ऑडियंस नहीं बल्कि उनकी इस खुशी का हिस्सा भी है। उनका मानना है कि ये खास मौका उतना ही फैंस का भी है जितना उनका अपना।

    फैंस ने दिया Virosh नाम

    कपल ने अपने नोट में लिखा – ‘हमारे सबसे प्यारे चाहने वालों जब हमने कोई योजना नहीं बनाई थी जब हमने अपने लिए कुछ भी तय नहीं किया था। तब आप हमारे साथ थे। बहुत सारे प्यार के साथ आपने हमें एक नाम दिया। आपने हमें Virosh कहा। आज पूरे दिल से हम अपनी इस शुरुआत को आपके नाम करेंगे। हम इसे नाम देना चाहते हैं The Wedding Of Virosh इतने प्यार से हमें थामे रखने के लिए धन्यावाद। आप हमेशा हमारे हिस्से रहेंगे। ढेर सारा प्यार’।

    ऐसे शुरु हुई दोनों की लव स्टोरी

    रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा पहली बार फिल्म गीता गोविंदम में साथ काम कर रहे थे। यह साल 2018 में आई थी। इस दौरान उनकी एक और फिल्म डियर कॉमरेड भी रिलीज हुई थी। उस बीच दोनों में प्यार बढ़ा और उनके रिश्ते की शुरुआत हुई थी। रश्मिका और विजय को कई बार एक साथ एक ही जगह पर स्पॉट किया गया मगर दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को दुनिया के सामने स्वीकार नहीं किया। परंतु अब करीबन 8 साल तक एक-दूसरे को जानने के बाद रश्मिका और विजय हमेशा के लिए एक-दूसरे के होने वाले हैं। ये पल उनके फैंस के लिए बहुत ही इमोशनल है। रश्मिका और विजय की शादी 26 फरवरी को उदयपुर में होने वाली है। यह एक प्राइवेट सेरेमेनी होगी। कपल इसके बाद 4 मार्च को हैदराबाद में एक ग्रैंड रिस्पेशन भी देगा जिसमें फिल्म जगत के सभी सितारे शामिल होंगे।        
  • Mexico में बिगड़े हालात, भारतीयों को एडवाइजरी जारी, देखें वीडियो

    Mexico में बिगड़े हालात, भारतीयों को एडवाइजरी जारी, देखें वीडियो

    कई जगह भड़की हिंसा, कार्टेल्स ने जलाया पेट्रोल पंप

    मेक्सिको सिटीः मेक्सिकन सेना ने बीते दिन एक बड़ा ऑपरेशन चलाकर देश के सबसे बड़े ड्रग तस्कर को मार गिराया था। नेमेसियो रूबन ओसेगुएरा सर्वेंटेस उर्फ अल मेंचो, जलिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल (CJNG) का लीडर था और दुनिया के मोस्ट वॉन्टेड अपराधियों में शामिल था।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    रक्षा मंत्रालय के अनुसार, जलिस्को में सेना की कार्रवाई के दौरान वह घायल हुआ। उसे एयरलिफ्ट कर मेक्सिको सिटी ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत के बाद जालिस्को समेत कई राज्यों में अल मेंचो के समर्थकों ने हिंसक प्रदर्शन किया। कई जगह गाड़ियों में आगजनी की और घंटों तक हाईवे जाम कर दिया। समर्थकों ने एयरपोर्ट, पेट्रोल पंप और मॉल में भी तोड़फोड़ और आगजनी की। इस कार्टेल को सिनालोआ कार्टेल जितना ही ताकतवर माना जाता है, जो मेक्सिको के सबसे बदनाम क्रिमिनल ग्रुप में से एक है। इसकी मौजूदगी अमेरिका के 50 राज्यों में है। अमेरिकी सरकार ने अल मेंचो के ऊपर 136 करोड़ रुपए का इनाम रखा था। मेक्सिको में हालात बिगड़ने पर भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। जालिस्को (पुएर्तो वालार्टा, चापाला, ग्वाडलाहारा), तमाउलिपास (रेनोसा), मिचोआकान, गुरेरो और न्यूवो लियोन राज्यों में रह रहे भारतीयों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। दूतावास ने नागरिकों से सुरक्षित स्थान पर रहने, अनावश्यक आवाजाही से बचने और भीड़ से दूर रहने की अपील की है। साथ ही परिवार और मित्रों को अपनी स्थिति की जानकारी देने को कहा है। आपात स्थिति में 911 पर संपर्क करने और सहायता के लिए +52-55-4847-7539 पर भारतीय दूतावास से संपर्क करने की सलाह दी गई है। फिलहाल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बलों का ऑपरेशन जारी है और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

    कौन है कार्टेल

    जलिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल CJNG के नाम से जाना जाता है। अमेरिकी विदेश विभाग ने अल मेंचो की गिरफ्तारी में मदद करने वाले को 15 मिलियन डॉलर (136 करोड़ रुपए) तक का इनाम देने का ऑफर दिया था। CJNG मेक्सिको के सबसे ताकतवर और तेजी से बढ़ने वाले क्रिमिनल ऑर्गनाइजेशन में से एक है। यह कार्टेल 2009 में बना था। इसी साल फरवरी में ट्रम्प एडमिनिस्ट्रेशन ने कार्टेल को विदेशी टेररिस्ट ऑर्गनाइजेशन घोषित किया था।  
  • Punjab News: लोगों को झटका! कैबिनेट बैठक में महंगी हो सकती है शराब

    Punjab News: लोगों को झटका! कैबिनेट बैठक में महंगी हो सकती है शराब

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार आज मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में होने वाली कैबिनेट बैठक के दौरान वर्ष 2026-27 के लिए नई आबकारी नीति को हरी झंडी देने जा रही है। मुख्य मंत्री निवास पर होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक में शराब की कीमतों में वृद्धि और मुनाफ़ा बढ़ाने के उद्देश्य पर मुहर लगाने की पूरी संभावना है। सरकार ने आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 12,500 करोड़ रुपये से अधिक का मालीया जुटाने की तैयारी कर ली है, जो पिछले साल के 11,200 करोड़ रुपये के लक्ष्य से लगभग 8 से 10 प्रतिशत अधिक है।

    नई नीति में विदेशी शराब की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ-साथ अंग्रेजी शराब (IMFL) का कोटा भी बढ़ाया जा रहा है ताकि बाजार की मांग को पूरा किया जा सके। इस बार सरकार का मुख्य ध्यान आबकारी प्रणाली को अधिक पारदर्शी बनाने और गैर-कानूनी शराब के व्यापार पर शिकंजा कसने की दिशा में है। इसके लिए ‘ट्रैक एंड ट्रेस’ सिस्टम को मजबूत किया जाएगा और फील्ड में निगरानी बढ़ायी जाएगी। लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया को भी पूरी तरह डिजिटल किया जा रहा है ताकि मानवीय हस्तक्षेप कम से कम हो सके और केवल योग्य कारोबारी ही इस क्षेत्र में आ सकें।

    सरकार ने यह नीति बनाते समय शराब ठेकेदारों के साथ भी बैठकें की हैं और उनके महत्वपूर्ण सुझावों को इस नई नीति में शामिल किया गया है। वर्तमान समय में पंजाब में 6,300 से अधिक शराब के ठेकों का संचालन हो रहा है, जिनके जरिये मालीया जुटाई जाती है। आबकारी नीति के अलावा आज की बैठक में बजट सत्र की तिथियों की घोषणा भी होने की उम्मीद है।

    मुख्य मंत्री भगवंत मान ने पहले ही संकेत दे दिए हैं कि इस बार के राज्य का बजट 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस वाले दिन पेश किया जाएगा। इस खास मौके पर सरकार द्वारा महिलाओं को 1,000 रुपये प्रति माह देने का अपनी चुनावी गारंटी को पूरा करने का बड़ा ऐलान किया जा सकता है। विपक्षी नेताओं के अनुसार, बजट सत्र 6 मार्च से शुरू होकर 10 मार्च तक चल सकता है, जिसकी संबंधित आधिकारिक नोटिफिकेशन आज जारी होने की संभावना है।