Blog

  • जालंधरः कांग्रेस के दो दिग्गज नेता आज आप पार्टी में होंगे शामिल

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस को विपक्ष द्वारा लगातार झटके मिल रहे है। हाल ही में भाजपा और आप ने लगातार झटके देकर कई नेताओं को पार्टी में शामिल करवाया था। वहीं अब जालंधर लोकसभा सीट को लेकर जहां सीएम भगवंत मान पैनी नजर रखे हुए है। वहीं जालंधर सीट को लेकर कांग्रेस में बगावत शुरू हो गई है। सूत्रों के अनुसार जालंधर सीट से चरणजीत सिंह चन्नी को उम्मीदवार घोषित किया जा रहा है। जिसके चलते चौधरी परिवार ने बगावत शुरू कर दी है।

    दरअसल, विक्रम चौधरी ने बीते दिन चीफ व्हीप पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के अनुसार आज विक्रम चौधरी माता सहित आप पार्टी में आज शामिल हो सकते है। कहा जा रहा है कि आज चंडीगढ़ में संजय सिंह की अगुवाई में दोनों आप पार्टी का दामन थामेंगे। शायद इसलिए ही आप पार्टी ने अभी तक जालंधर सीट को लेकर उम्मीदवार घोषित नहीं किया था। ऐसे में कहा जा रहा है कि आप पार्टी चौधरी परिवार को पार्टी में शामिल करने के बाद जालंधर सीट से उम्मीदवार घोषित कर सकती है।

  • बड़ा हादसा : खाई में गिरी मैक्स, 8 की मौ’त

    बड़ा हादसा : खाई में गिरी मैक्स, 8 की मौ’त

    नई दिल्ली : उत्तराखंड के नैनीताल में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक मैक्स वाहन खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सोमवार देर रात की है। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

    हादसा नैनीताल के बेतालघाट इलाके में हुआ है। बताया जा रहा है कि गाड़ी में 11 लोग सवार थे, जिनमें से 8 की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद कुछ ही देर में पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • आज का राशिफल, 09 अप्रैल 2024

    आज का राशिफल, 09 अप्रैल 2024

    Aaj Ka Rashifal : 9 अप्रैल को चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और मंगलवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि मंगलवार रात 8 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। 9 अप्रैल 2024 से चैत्र नवरात्र प्रारंभ हो रहे हैं। मंगलवार दोपहर 2 बजकर 17 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही मंगलवार को पूरा दिन, पूरी रात पार कर के बुधवार सुबह 5 बजकर 6 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 9 अप्रैल 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि: 

    कार्यक्षेत्र में आज आपको काफी हद तक सफलता हासिल होगी। आज का दिन कुछ मिले:जुले प्रभाव वाला रहने वाला है। कुछ समय से चल रही किसी दुविधा और और बेचौनी से आज राहत मिलेगी।आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में कुछ समय बिताना आपको पॉजिटिव बनाएगा। मेडिकल की पढ़ाई कर रहें छात्रो को सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें, सब ठीक रहेगा।

    वृष राशि: 

    आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। आज आपको पहले किए गए छोटे-मोटे कार्यों से पॉजीटिव रिजल्ट मिलेगा। आज आप जीवन की वास्तविकता को समझेंगे। किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपना मनोबल बनाए रखेंगे। अपने मन मुताबिक कोई बात ना होने से क्रोध में ना आए, शांति और धैर्य पूर्ण तरीके से अपनी बात को रखने का प्रयास करेंगे तो सब ठीक होगा। मां दुर्गा की आरती करें, सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी।

    मिथुन राशि:

    आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज पारिवारिक रख-रखाव और सुधार संबंधी कार्यों में बीतेगा। और सभी सदस्य आपस में बैठकर एक- दूसरे से अपने विचार साझा करेंगे। किसी विशेष काम के प्रति किए गए प्रयासों के लिए उचित परिणाम मिलने के योग हैं। आज अपको किसी करीबी से कोई ऐसी सलाह मिलेगी, जिससे आपको काफी फायदा होगा। मां शैलपुत्री के सामने घी का दिपक जलाएं, सब अच्छा होगा।

    कर्क राशि: 

    आज बच्चों को करियर के मामले में खुशखबरी मिलेगी। जो लोग राजनीति क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उन्हे पुराने किये गये कार्यो में वाहवाही मिलेगी। सफलताएं छोटी ही सही लेकिन निरंतर बनी रहेंगी। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना आपको शारीरिक और मानसिक रूप से ऊर्जावान बनाकर रखेगा। इलेक्ट्रोनिक सामान खरीदना चाहते है तो आज का दिन अच्छा है। मां दुर्गा को मीठे का भोग लगायें, दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

    सिंह राशि: 

    आज किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आज दोस्तों के साथ फोन पर बात कर के समय बितायेंगें। आज आपके व्यवसाय में स्थिति पहले जैसी ही रहेगी। किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से स्टाफ के बीच कुछ गलतफहमियां आ सकती हैं। आज कोई काम जल्दबाजी में न करके सोच विचार करेंगे तो आपका काम आसानी से होगा। मां शैलपुत्री का ध्यान करें, रूका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा।

    कन्या राशि: 

    आज आपका पूरा ध्यान अपने कार्यों को पूरा करने में रहेगा। आज घर पर किसी चीज की मरम्मत करानी पड़ेगी। आज कुछ समय आत्म चिंतन अथवा एकांत में बिताएंगे। इससे आपको कोई निर्णय लेने में सहायता मिलेगी। किसी भी प्रकार की दुविधा होने पर परिवार जनों का सहयोग आपको निर्णय लेने में मदद कर सकता है। आज किसी प्रिय मित्र से भी मुलाकात होगी। महिलाओ को घर के कार्यो से राहत मिलेगी। देवी दुर्गा की उपासना करें, समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

    तुला राशि: 

    आज का दिन मिला:जुला रहने वाला है। पिता अपके बिजनेस में आपका सहयोग करेंगें। आज कोई मन मुताबिक काम बनने से उथल-पुथल भरी दिनचर्या से राहत मिलेगी। इस राशि के युवाओं को आज जो भी रोजगार संबंधी अवसर मिले, हासिल कर लेना चाहिए। फाइनेंस संबंधी गतिविधियों में किए गए प्रयासों के आज उचित परिणाम सामने आएंगे। लोग आपकी प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। मां शैलपुत्री को फूल अर्पित करें, घर में शांति बनी रहेगी।

    वृश्चिक राशि: 

    आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। शाम को जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। आज आपकी कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। काम की प्रगति के कुछ महत्वपूर्ण अवसर मिल सकते हैं। आज सरकारी कार्यों में को पूरा करने में आपको किसी प्रभावशाली इंसान की भी मदद मिलेगी। मन मुताबिक जिम्मेदारियां भी मिलेंगी। आज बच्चे आज किसी जरुरी काम में अपनी माता की मदद मागेंगे। जिससे उनके काम पूरे होंगे। मां शैलपुत्री के आगें हाथ जोडें, रुके हुए काम पूरें होंगे।

    धनु राशि: 

    आज कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी और सीनियर आपकी परफॉरमेंस से खुश रहेंगे और आपकी तारीफ करेंगें। आज अनुभवी लोगों के सानिध्य में रहने का अवसर मिलेगा। कई सकारात्मक पहलुओं की जानकारी भी मिलेगी। आर्थिक और पारिवारिक स्थिति को बेहतर बनाने में भी आपका प्रयास रहेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई काम भी संपन्न होगा। बच्चे आज आपके साथ खेलने की जिद्द करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। मां शैलपुत्री के सामने कपूर जलाए, आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

    मकर राशि: 

    आज आप खुद को बदली हुई भूमिका में महसूस करेंगे। आज आपकी दैनिक आय पहले से कुछ बेहतर होगी। अपने कॉन्टैक्ट मजबूत रखें। किसी भी नए काम को शुरू करने में जल्दबाजी ना करें। इस राशि के युवाओं को करियर संबंधी कोई शुभ समाचार मिलने के योग हैं। आपको अपने पद और आय को एक समान या बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। मां शैलपुत्री को इलायची अर्पित करें, जीवन में खुशियों की प्राप्ती होगी।

    कुंभ राशि:

    आज का दिन शानदार रहने वाला है। कॉस्मेटिक का व्यापार कर रहे लोगो को आज बड़ा मुनाफा होगा। आज आपका रिश्तों के प्रति आदर-मान करना आपसी संबंधों को और अधिक मजबूत करेगा। आज बच्चों के समक्ष आप श्रेष्ठ अभिभावक साबित होंगे। अपने कामो से संबंधित नीतियों पर सोच-विचार करने से आप सकारात्मक परिणाम हासिल करेंगे। आज कोई ऐसी पुरानी चीज आपके हाथ लग सकती है, जिसे पा कर आपको खुशी महसूस होगी। मां दुर्गा के आगे हाथ जोड़ें, करियर में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे।

    मीन राशि: 

    आज का दिन खुशियां लेकर आया है। बिजनेस में कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। आज सामाजिक गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा। मित्रों और रिश्तेदारों के साथ मेल मुलाकात होगी और आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। आपके व्यक्तित्व और आत्मविश्वास में निखार आएगा। जीवनसाथी आज आपको नन्हे मेहमान के आने की खुशखबरी दें सकते है। मां दुर्गा को लाल चुनी चढ़ाएं, जीवन में चल रही परेशानिया खत्म होगी।

    • जालंधर : हेरोइन की सप्लाई देने जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार

      जालंधर (ENS): सीआईए स्टाफ की पुलिस ने हेरोइन की सप्लाई देने जा रहे दो तस्करो को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान शिव नगर निवासी कमलजीत और मोहल्ला गोबिंदगढ़ निवासी जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है। आरोपितों के पास से पुलिस को 180 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

      सीआईए के प्रभारी सुरिंदर कुमार ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति हेरोइन की सप्लाई करने के लिए जा रहे है। सूचना के आधार पर दकोहा फाटक के पास नाकाबंदी कर दोनों आरोपियों को हेरोइन सहित काबू कर लिया।

      पुलिस आरोपितों को रिमांड पर लेकर पता लगा रहे है कि वह सप्लाई किसे देने आए थे और उक्त खेप कहा से लेकर आए थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना रामा मंडी में मामला दर्ज कर लिया गया है।

    • जालंधर : चोरी के मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार, 12 मोबाइल बरामद 

      जालंधर (ENS) : थाना रामामंडी की दकोहा चौकी की पुलिस ने 12 चोरी के मोबाइल के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपियों से मोबाइल फोन, स्मार्ट घड़ियां और मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपियों की पहचान जतिन उर्फ ​​जटू निवासी दकोहा और कमलजीत उर्फ ​​कमल निवासी तल्हण रोड परागपुर के रूप में हुई है।

      एडीसीपी जी.एस सहोता ने बताया कि चौकी दकोहा के प्रभारी सब-इंस्पेक्टर मदन सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ ढिल्लवां चौक पर नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर आ रहे दो युवकों की नजर पुलिस पर पड़ी, तो वह घबरा कर मुड़ने लगे। जिन्हें पुलिस पार्टी ने काबू कर लिया। 

      पुलिस ने जब उनकी तलाशी ली, तो अलग-अलग कंपनियों के 12 मोबाइल फोन और दो स्मार्टवॉच मिली। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर माननीय अदालत से रिमांड हासिल कर लिया है।

    • कोंग्रेसी नेता विक्रमजीत चौधरी ने इस पद से दिया इस्तीफा  

      जालंधर (ENS): कांग्रेस पार्टी नेताओं के बीच मतभेदों को सामने लाते हुए फिल्लौर विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी ने सोमवार को पंजाब विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा सीएलपी नेता प्रताप सिंह बाजवा को भेज दिया है। चौधरी बाजवा के करीबी माने जाते हैं। यह इस्तीफा जालंधर आरक्षित संसदीय सीट के लिए पार्टी आलाकमान द्वारा पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की उम्मीदवारी पर विचार किए जाने पर नाराजगी व्यक्त करने के बाद आया है।

       जालंधर के पूर्व सांसद चौधरी संतोख सिंह के बेटे विक्रम जालंधर सीट पर दावा कर रहे थे। पूर्व सांसद की पत्नी करमजीत कौर ने पिछला जालंधर उपचुनाव लड़ा था लेकिन हार गई थीं। आरक्षित संसदीय क्षेत्रों मे फरीदकोट, जालंधर, होशियारपुर और फतेहगढ़ साहिब के लिए उम्मीदवारों का चयन करना पार्टी के लिए सिरदर्द रहा है।

      पार्टी ने चन्नी को जालंधर सीट से मैदान में उतारने का लगभग मन बना लिया था, लेकिन चौधरी ने कड़ी आपत्ति जताई। चौधरी ने हाल ही में चन्नी के पंजाब में किसी भी सीट से चुनाव लड़ने की योग्यता पर सवाल उठाया था क्योंकि वह चमकौर साहिब और भदौर क्षेत्रों से विधानसभा चुनाव हार गए थे।

      चौधरी का इस्तीफा आम आदमी पार्टी द्वारा जालंधर सीट के लिए उनके परिवार को लुभाने की खबरों के बाद आया है।संपर्क करने पर चौधरी ने इस बात से इनकार किया कि वह पार्टी बदल रहे हैं। उन्होंने कहा, “मैं पार्टी का वफादार हूं लेकिन अपने निर्वाचन क्षेत्र में व्यस्त होने के कारण मैंने मुख्य सचेतक के पद से इस्तीफा दे दिया है।

    • पंजाब : ऑटो और मोटरसाइकिल चोर गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, देखे वीडियो

      12 ऑटो और 6 मोटरसाइकिलें बरामद 

      फिरोजपुर:  पुलिस ने थ्री व्हीलर और मोटरसाइकिल चोरों के एक गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी ऑटो और मोटरसाइकिल चोरी कर फर्जी आरसी बनाकर बेच देते थे। जानकारी देते हुए एसएसपी सोमिया मिश्रा ने बताया कि फिरोजपुर शहर के रहने वाले गुरदीप सिंह और राकेश कुमार अलग-अलग शहरों से थ्री व्हीलर और मोटरसाइकिल चोरी करते थे। जिसके बाद आरोपी वाहनों की चेसिस नंबरों के साथ छेड़छाड़ कर फर्जी आरसी बना कर बेच देते थे। पुलिस ने आरोपियों से 12 थ्री व्हीलर और 6 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।

    • फगवाड़ा  ATM मे नौसरबाजो ने महिला को लगाया चूना, देखे वीडियो 

      फगवाड़ा ( राजेश सरोया) : गांव बहराम मे  एटीएम से रुपये निकलवाने आई एक महिला को दो व्यक्तियों ने जालसाजी का शिकार बना कर 15 हजार रुपये का चूना लगा दिया। जानकारी देते हुए गांव बहराम निवासी अनिता ने बताया कि वह फगवाड़ा में जीटी रोड पर स्थित फेडरल बैंक के एटीएम से रुपये निकलवाने के 
      लिए आई थी। 

      जब वह एटीएम में दाखिल हुई, तो उसके पीछे ही दो बुजुर्ग व्यक्ति अंदर आ गए और उसका एटीएम पिन देख लिया। जिसे वह देख वह घबरा गई और रुपये उसके हाथों से नीचे जमीन पर गिर गए। जब वह रुपये उठाने लगी , तो वृद्ध व्यक्तियों ने उसका एटीएम बदल लिया। जिसके बारे में उसे तब पता चला जब उसके पति का फ़ोन उसे आया। उक्त व्यक्तियों ने एटीएम से 15000 रूपये निकल लिए। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँच कर जांच शुरू कर  दी है।

    • पंजाबः पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित लूटेरा गैंग के 4 सदस्य गिरफ्तार

      तरनतारनः सीआईए स्टाफ ने लूटपाट करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 2 मोटरसाइकिलें और 32 बोर की एक पिस्टल बरामद की है। एएसआई महल सिंह और उनके साथी मुलाजिमों ने लंगर हाल बाहिका वेईपुई से गुप्त सूचना के अधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
      आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​गढ़ी पुत्र बलविंदर सिंह निवासी कोट मुहम्मद खान थाना गोइंदवाल साहिब, अर्सदीप सिंह उर्फ ​​अर्स पुत्र लखविंदर सिंह, हीरा सिंह पुत्र बिकर सिंह वासी संघे थाना सदर तरनतारन, राहुल उर्फ ​​बिल्ली पुत्र सुरिंदरपाल पुत्र अमरनाथ वासी मोहल्ला नानकसर गली गोरमिंट वाली तरनतारन को काबू किया। 
      आरोपियों से 2 मोटरसाईकिलें, पिस्टल और 3 जिंदा रोंद बरामद किए है। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेशकर रिमांड पर लिया गया। पूछताछ में पता चला है कि आरोपियों ने एक गिरोह बना रखा है, जो जिले के अलग-अलग इलाकों में लूटपाट की घटना को अंजाम दे रहा है, अभी और भी बड़े खुलासे होने  की संभावना है।
    • पंजाबः तेजाब पीने से व्यक्ति की मौ’त, जानें वजह

      लुधियानाः पंजाब के लुधियाना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक व्यक्ति ने तेजाब पीकर आत्म हत्या कर ली। मरने वाले व्यक्ति की तबीयत ठीक नहीं रहती थी। उसने डाक्टर को चैकअप करवाया तो डाक्टर ने उसे कैंसर के लक्ष्ण होने का शक जाहिर किया। जिसके बाद किसी अन्य डाक्टर से भी बाडी चैकअप उसने करवाया। दूसरे डाक्टर ने भी उसे केंसर के लक्ष्ण बताए। इसी बात से परेशान व्यक्ति ने तेजाब पीकर आत्म हत्या की।

      जानकारी देते हुए थाना मेहरबान के एसएचओ हरिंद्र सिंह ने बताया कि मरने वाले का नाम संदीप शर्मा (45) वासी जसवंत नगर मछली मार्केट गली नंबर 1 का रहने वाला है। 

      मृतक लेबर का काम करता था। करीब 18 साल पहले संदीप की शादी हुई है। और एक बेटी भी है। 
      संदीप ने परिवार से भी डाक्टर द्वारा बताई गई बीमारी संबंधी बातचीत की थी। आज अचानक वह घर पर बाथरुम के पास गिरा हुआ मिला। परिवार के सदस्यों ने जब उसे गिरा देखा तो उसके पास में तेजाब की बोतल पड़ी मिली। जब व्यक्ति को डाक्टर के पास ले जाया गया तो डाक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया। 

      पुलिस को इसकि जानकारी दी गई। पुलिस ने धारा 174 की तहत कार्रवाई कर शव मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।