Blog

  • 370 की बिरयानी के बदले GF के साथ Physical होना, जोक पर हंसे कॉमेडियन Pranit More

    370 की बिरयानी के बदले GF के साथ Physical होना, जोक पर हंसे कॉमेडियन Pranit More

    मनोरंजन: स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे को बिग बॉस के बाद से तगड़ी पहचान मिली है। उनके कॉमेडी शोज हाउसफुल जाते हैं। प्रणित अपने शो में ऑडियंस के एक्सपीरियंस पूछते हैं और फिर उनपर जोक्स क्रैक करते हुए हैं। प्रणित के शो में हाल ही में एक लड़के ने एक लड़की संग पहली डेट को लेकर भद्दी बातें कही हैं। लड़की के साथ फिजिकल होने का एक्सपीरियंस शेयर किया है। जिस पर ऑडियंस समेत प्रणित मोरे भी खूब हंसे। एक लड़की के लिए शो में भद्दी बातें करने पर प्रणित को काफी ट्रोल किया गया है। जिसके बाद उन्होंने माफी मांगी है। प्रणित मोरे के शो में एक शख्स ने बताया कि वो एक लड़की के साथ डेट पर गया था। जहां उसने लड़की को 370 रुपये की बिरयानी खिलाई थी लेकिन जब लड़की ने लड़के से कहा कि वो उसे घर छोड़ दे तो लड़के ने कहा कि वो अपने 370 रुपये वसूलना चाहता है जिसकी उसने लड़की को बिरयानी खिलाई थी। लड़की उस लड़की को होटल ले जाना चाहता था लेकिन वो पहली बार मिले थे इसलिए लड़का उस लड़की को पार्क ले गया जहां अंधेरा था। वो उसके साथ फिजिकली इन्वॉल्व होकर अपने पैसे वसूलना चाहता था। लड़के ने जब ये किस्सा प्रणित के शो में सुनाया था तो प्रणित ने भी लड़की की खूब खिल्ली उड़ाई थी।

    प्रणित ने मांगी माफी

    प्रणित के शो की क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गई है। महिलाओं की लेकर इंसेंसिटिव और वल्गर बातों को बढ़ावा देने और शो में उनकी खिल्ली उड़ाने पर प्रणित को तगड़ी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी। उस समय उन्होंने पोस्ट शेयर करके माफी मांगी है।

    इंस्टाग्राम पर स्टोरी

    प्रणित ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट कर सफाई दी है। उन्होंने माफी मांगी है। प्रणित ने लिखा कि – ‘मैंने हाल ही के क्राउडवर्क क्लिप को लेकर हो रही है। आलोचना देखी दर्शक द्वारा की गई टिप्पणियां मेरे विचारों को नहीं दर्शाती है। अगर मैं पीछे मुड़कर देखूं तो मुझे हंसकर आगे बढ़ जाने के बजाय उस टिप्पणी पर आपत्ति जतानी चाहिए थी। वो मेरी चूक थी। लाइव क्राउडवर्क में अक्सर रियल टाइम में रिएक्शन देना पड़ता है लेकिन यह कोई बहाना नहीं है। मैं इस फीडबैक को गंभीरता से लेता हूं और आगे से इस तरह की सिचुएशन को हैंडल करते ध्यान रखूंगा। हमने वीडियो को अपने सभी प्लेटफॉर्म से भी हटा दिया है क्योंकि मैं उन विचारों को और बढ़ावा या नॉर्मलाइज नहीं करना चाहता है’। ‘मैं उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिन्होंने ग्रेसफुली अपनी चिंताएं जाहिर की। जो कुछ भी हुआ उसके लिए मैं माफी मांगता हूं। मैं इस सीख को हमेशा याद रखूंगा। मैं भी एक इंसान हूं और लगातार सीख रहा हूं। जब मैं कोई गलती करता हूं और लोग मुझे मेरी गलती का एहसास करवाते हैं। इससे मैं छोटा नहीं होता बल्कि यह मुझे आगे बढ़ने में मदद करता है। मैं इस बात को एक्सेप्ट करता हूं कि मैं इस सिचुएशन को और बेहतर तरीके से संभाल सकता था। मैं आगे से इस बात को पूरा ध्यान रखूंगा कि भविष्य में कभी भी अनजाने में भी ऐसी सोच और ऐसे लोगों को सपोर्ट न करुं’।              
  • पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार: Nayab Singh Saini

    पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार: Nayab Singh Saini

    चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंजाब के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों के चंडीगढ़ स्थित पंजाब भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यभार ग्रहण समारोह में पहुंचकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सरदार ढिल्लों के नेतृत्व में पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत होगी और पंजाब में भी हरियाणा की तरह डबल इंजन की सरकार बनेगी।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब भाजपा कार्यालय में पूजा और अरदास की तथा दीप प्रज्वलित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विचार आधारित संगठन है, जहां व्यक्ति नहीं बल्कि विचार और राष्ट्रहित सर्वोपरि होते हैं। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करता है, जिसके कारण आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनकर उभरी है।

    पंजाब ने देश की सुरक्षा, कृषि, उद्योग और राष्ट्रभक्ति के क्षेत्र में सदैव अग्रणी भूमिका निभाई है। प्रदेश की जनता विकास, रोजगार, समृद्धि और सुशासन की आकांक्षा रखती है तथा भारतीय जनता पार्टी इन अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरदार केवल सिंह ढिल्लों की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी संगठन को पंजाब में नई ऊर्जा, नई दिशा और नई मजबूती मिलेगी तथा जनता के बीच पार्टी की पकड़ और सशक्त होगी।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले वर्षों में देश में हुए विकास, सुशासन और गरीब कल्याण के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत तेजी से विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। पंजाब में आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनने के बाद पंजाब भी विकास, निवेश, उद्योग और रोजगार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

    भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे संगठन विस्तार को अपना प्रमुख लक्ष्य बनाते हुए गांव-गांव, शहर-शहर और बूथ स्तर तक पार्टी की नीतियों एवं विकास कार्यों को पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि आगामी समय पंजाब के लिए नए अवसर लेकर आएगा और जनता विकास, पारदर्शिता तथा सुशासन की राजनीति को और अधिक समर्थन देगी। उन्होंने पंजाब के लोगों से पंजाब को देश के अग्रणी राज्यों में स्थापित करने के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया।

    इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, सांसद सतनाम सिंह संधू, स. नरेंद्र सिंह, सरदार इकबाल सिंह लालपुरा तथा विजय सांपला सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

     

     

  • Punjab News: तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक और साइकिल सवार को मारी टक्कर, एक की मौत

    Punjab News: तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक और साइकिल सवार को मारी टक्कर, एक की मौत

    लुधियानाः फतेहगढ़ साहिब में गांव मलकोमाजरा के नजदीक तेज रफ्तार कार चालक ने साईकिल सवार और बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक सवार 2 नौजवान गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान गांव जल्ला निवासी केवल सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार केवल सिंह का बेटा प्रदीप सिंह रोजाना सुबह अपने पिता को मोटरसाइकिल पर अजनाली स्थित मिल में छोड़ने जाता था। सुबह भी दोनों घर से मोटरसाइकिल पर निकले थे।

    उनके पीछे-पीछे केवल सिंह का दूसरा बेटा कुलजीत सिंह भी अपनी मोटरसाइकिल पर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब वे गांव मलकोमाजरा के नजदीक पहुंचे तो सरहिंद की ओर से तेज गति से आ रही सफेद रंग की कार अचानक बेकाबू हो गई। सबसे पहले कार ने सड़क पर जा रहे साइकिल सवार मुख्तयार सिंह को टक्कर मारी। टक्कर के बाद कार चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कुछ ही क्षणों में सामने चल रही मोटरसाइकिल को भी अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे केवल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

    वहीं मोटरसाइकिल चला रहे प्रदीप सिंह और साइकिल सवार मुख्तयार सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उच्च चिकित्सा संस्थानों के लिए रेफर कर दिया।

    प्रदीप सिंह को स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान चंडीगढ़ भेजा गया, जबकि मुख्तयार सिंह को सेक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल रेफर किया गया। हादसे के बाद कार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही थाना सरहिंद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना सरहिंद के सहायक उपनिरीक्षक मोहन सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे कुलजीत सिंह के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी पहचान तथा गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

     

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर 5 जून को ग्राम पंचायतों में होंगी विशेष ग्राम सभा बैठकें

    विश्व पर्यावरण दिवस पर 5 जून को ग्राम पंचायतों में होंगी विशेष ग्राम सभा बैठकें

    ऊना सुशील पंडित : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला ऊना की सभी ग्राम पंचायतों में 5 जून को विशेष ग्राम सभा बैठकों का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने आवश्यक आदेश जारी किए हैं। उपायुक्त ने बताया कि इन विशेष बैठकों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करने तथा जनसहभागिता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। ग्राम सभाओं में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन तथा जिम्मेदार सामाजिक व्यवहार के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष बल दिया जाएगा।

    बैठकों के दौरान ठोस एवं प्लास्टिक कचरे के वैज्ञानिक एवं प्रभावी प्रबंधन में परिवारों, स्थानीय संस्थाओं तथा समुदाय की भूमिका पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके साथ ही कचरे के पृथक्करण (वेस्ट सेग्रीगेशन), एकल-उपयोग प्लास्टिक के उपयोग में कमी, जैविक कचरे से कम्पोस्ट तैयार करने तथा स्थानीय स्तर पर स्वच्छता गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के उपायों पर भी चर्चा होगी। ग्राम सभाओं में गांवों, सार्वजनिक स्थलों एवं जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने के लिए आमजन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। साथ ही ग्राम पंचायतों, स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी), स्वच्छाग्रहियों, अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं, युवा एवं महिला मंडलों तथा अन्य स्थानीय हितधारकों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित कर जनभागीदारी आधारित स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण अभियानों को गति देने पर भी विचार किया जाएगा।

    उपायुक्त जतिन लाल ने जिला के सभी ग्रामीण नागरिकों से आह्वान किया है कि वे इन विशेष ग्राम सभा बैठकों में बढ़-चढ़कर भाग लें और पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता तथा हरित एवं सतत विकास के सामूहिक प्रयासों को सफल बनाने में अपना सक्रिय योगदान दें। उन्होंने कहा कि स्वच्छ, स्वस्थ, हरित और पर्यावरण-अनुकूल ग्रामों का निर्माण तभी संभव है, जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए इस जन अभियान का हिस्सा बने।

     

  • Punjab News: लापता हुई 3 बच्चियों को पुलिस ने किया बरामद, जांच में ये वजह आई सामने, देखें वीडियो

    Punjab News: लापता हुई 3 बच्चियों को पुलिस ने किया बरामद, जांच में ये वजह आई सामने, देखें वीडियो

    लुधियानाः थाना जमालपुर इलाके से 3 दिनों में लापता हुई 3 नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। दरअसल, मोहल्ला कुलिये वाला से 3 दिन पहले लापता हुई 16 साल की लड़की को पुलिस ने सिर्फ 27 तारीख को अंदर सुरक्षित रूप से बरामद कर परिवार के हवाले किया। इस मामले का एक और अहम पहलू यह भी रहा कि लापता लड़की के साथ उसकी 2 और नाबालिग रिश्तेदार लड़कियां भी बिना बताए घर से चली गई थीं।

    ऐसे में तीनों लड़कियों के अचानक लापता होने से परिवारों में चिंता का माहौल बन गया था। प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस ने बताया कि तीनों एक ही घर के बरामदे में रहती थी। लापता हुई लड़कियों की पहचान 15 वर्षीय शालिनी, 16 वर्षीय मानसी और 14 वर्षीय दीपिका के रूप में हुई है। तीनों घर में बताए बिना घर से चली गई थी। जिसके बाद 2 दिन परिवार खुद बच्चियों को ढूंढता रहा। जिसके बाद थाने 29 तारीख को शिकायत दी।

    इस दौरान उनकी टीम ने कार्रवाई करते यूपी के गांव ढकाहा और क्यूटी में टीम भेजी। जिसके बाद गांव ढकाहा से तीनों लड़कियों को बरामद किया गया। बच्चों के मुताबिक वह यहां पर रहना नहीं चाहती थी। इसलिए वह यूपी के गांव में चली गई थी। जिसके बाद तीनों को बरामद करके परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने लड़की के परिवारिक सदस्यों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर तुरंत जांच शुरू की। जांच के दौरान मिली जानकारी के आधार पर एक विशेष पुलिस टीम को गांव ढकाहा भेजी, जहां से तीनों नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित बरामद कर किया गया। लड़कियों के बयान दर्ज होने के बाद लड़कियों को उनके वारिसों को सुपुर्द कर कर दिया गया।

     

  • Punjab News: दिन दहाड़े व्यक्ति के गले से चेन छीनकर स्नेचर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: दिन दहाड़े व्यक्ति के गले से चेन छीनकर स्नेचर फरार, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में स्नेचिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। ताजा मामला मंडी रामगंज क्षेत्र से सामने आया है। जहां दूध लेने पहुंचे व्यक्ति के गले से मोटरसाइकिल सवार 2 बदमाश सोने की चेन झपटकर मौके से फरार हो गए। घटना के दौरान वह सड़क पर गिर गया, जबकि आरोपी कुछ ही सेकंड में वहां से निकल गए। घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार गिल रोड स्थित सत्य स्ट्रीट निवासी जितेंद्र पाल सिंह बुधवार को अपनी एक्टिवा स्कूटी पर सवार होकर मंडी रामगंज क्षेत्र में स्थित एक डेयरी पर दूध लेने पहुंचे थे।

    बताया जा रहा है कि वह डेयरी के बाहर खड़े होकर दूध ले रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और रेकी करने के बाद वारदात को अंजाम दे दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे युवक ने अचानक जितेंद्र पाल सिंह के गले में पहनी करीब डेढ़ तोले की सोने की चेन झपट ली। चेन खींचे जाने के कारण जितेंद्र पाल सिंह संतुलन खो बैठे और सड़क पर गिर गए। हालांकि उन्होंने खुद को संभालने की कोशिश की, लेकिन तब तक दोनों बदमाश तेज रफ्तार से मौके से फरार हो चुके थे। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

    आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पीड़ित की मदद की और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना सिटी साउथ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। उधर, पुलिस के लिए जांच में सबसे अहम सुराग सीसीटीवी फुटेज को माना जा रहा है। घटना के दौरान आसपास लगे कैमरों में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में मोटरसाइकिल सवार संदिग्धों की गतिविधियां दिखाई देने की बात कही जा रही है। थाना सिटी साउथ के प्रभारी उपनिरीक्षक गुरपाल सिंह ने बताया कि डेयरी के बाहर आए एक व्यक्ति के साथ चेन झपटमारी की घटना सामने आई है। पुलिस आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपितों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

     

  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

    चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को आदमपुर हिसार पहुंचकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वर्गीय चौधरी भजनलाल के जन प्रेरणा स्थल(समाधि स्थल) पर पहुंचकर परिक्रमा की तथा उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने समाधि स्थल परिसर में पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई, नलवा विधायक रणधीर पनिहार, पूर्व विधायक दुड़ाराम, पूर्व विधायक रेनुका बिश्नोई, पूर्व विधायक भव्य बिश्नोई सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

  • Airport पर हुए ड्रोन हमले में एक भारतीय की मौत, Airspace बंद, IndiGo ने जारी की एडवाइजरी

    Airport पर हुए ड्रोन हमले में एक भारतीय की मौत, Airspace बंद, IndiGo ने जारी की एडवाइजरी

    नई दिल्लीः कुवैत हवाई अड्डे पर हुए ड्रोन हमले में एक भारतीय नागरिक की जान चली गई है। कुवैत में स्थित भारतीय दूतावास ने इस दुखद घटना की पुष्टि की है। दूतावास ने भारतीय नागरिक की मौत पर गहरा दुख जताया है। दूतावास के अधिकारी पीड़ित परिवार के साथ लगातार संपर्क में बने हुए हैं। वे परिवार को हर मुमकिन सहायता और सहयोग देने के लिए कुवैत के अधिकारियों के साथ तालमेल बिठा रहे हैं। इस हमले में जो लोग घायल हुए हैं, दूतावास उन्हें भी पूरी मदद पहुंचाने का काम कर रहा है।

    सोशल मीडिया के जरिए बताया कि ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला हुआ, जिसके बाद कुवैत ने अपना हवाई क्षेत्र अस्थायी रूप से बंद कर दिया। घटना के बाद भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने कुवैत आने-जाने वाली अपनी सभी उड़ानें 4 जून 2026 को दोपहर 12 बजे तक निलंबित कर दी हैं। जानकारी के अनुसार, कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 यात्री भवन को ड्रोन ने निशाना बनाया। हमले के बाद कुवैती नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने तत्काल प्रभाव से देश का एयरस्पेस बंद करने का फैसला लिया। कुवैत सिविल एविएशन ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “सभी हवाई यातायात को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है और उड़ानों को वैकल्पिक हवाई अड्डों की ओर डायवर्ट किया जा रहा है।”

    इंडिगो ने बयान जारी कर कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा को देखते हुए यह एहतियाती कदम उठाया गया है। एयरलाइन ने कहा, “हम समझते हैं कि इससे यात्रियों की यात्रा योजनाएं प्रभावित होंगी और इसके लिए हमें खेद है, लेकिन हमारे ग्राहकों और कर्मचारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।” एयरलाइन ने बताया कि वह क्षेत्रीय हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और संबंधित विमानन प्राधिकरणों के संपर्क में है। सुरक्षित परिस्थितियां बनने और संचालन के लिए सुरक्षित हवाई मार्ग उपलब्ध होने पर सेवाएं फिर शुरू की जाएंगी।

    बता दें कि यह हमला कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की पैसेंजर बिल्डिंग (T1) को निशाना बनाकर किया गया था। कुवैत की सेना ने आरोप लगाया है कि ईरान ने ड्रोन के जरिए यह हमला किया। सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल सऊद अब्दुलअजीज अल-ओतैबी ने इसे ईरान की आपराधिक आक्रामकता बताया है। इस हमले की वजह से हवाई अड्डे की इमारत को भारी नुकसान पहुंचा है। हमले में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षा कारणों से कुवैत ने हवाई यातायात को रोक दिया है और उड़ानों को दूसरे हवाई अड्डों की तरफ मोड़ दिया गया है।

  • Punjab News: मजीठिया के खिलाफ दर्ज FIR मामले में कोर्ट ने जारी किए निर्देश

    Punjab News: मजीठिया के खिलाफ दर्ज FIR मामले में कोर्ट ने जारी किए निर्देश

    अमृतसरः वरिष्ठ अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के मामले में बड़ी सामने आई है। मजीठा थाना में बिक्रम मजीठिया के खिलाफ दर्ज FIR संख्या 91 के जिला अदालत ने देहाती पुलिस को निर्देश जारी किए हैं। जिला अदालत ने अमृतसर देहाती पुलिस को निर्देश दिया है कि वह मजीठिया के वकीलों को 24 घंटों के भीतर FIR की एक प्रति उपलब्ध कराए, ताकि वे इस केस का कानूनी बचाव आगे बढ़ा सकें। उल्लेखनीय है कि कल बिक्रम मजीठिया की कानूनी टीम ने अमृतसर जिला अदालत में एक अर्जी दायर की थी, जिसमें कहा गया था कि उन्हें FIR की प्रति के साथ-साथ केस से संबंधित किसी भी अन्य जानकारी तक पहुंच से वंचित रखा जा रहा है।

    बताया जा रहा है कि अमृतसर देहाती पुलिस ने मजीठा पुलिस थाना पर कथित हमले, तोड़फोड़ और पुलिस हिरासत में से एक नजरबंद व्यक्ति को जबरन छुड़ाने के मामले में बड़ी कार्रवाई की थी। SP आदित्य वारियर की अगुवाई में पुलिस की एक टीम ने यहां के ग्रीन एवेन्यू इलाके में स्थित बिक्रम सिंह मजीठिया के घर पर भी छापा मारा। हालांकि, छापेमारी के दौरान बिक्रम सिंह मजीठिया अपने घर मौजूद नहीं थे। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए कई अन्य स्थानों पर भी छापे मार रही है।

  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

    चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को आदमपुर हिसार पहुंचकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वर्गीय चौधरी भजनलाल के जन प्रेरणा स्थल(समाधि स्थल) पर पहुंचकर परिक्रमा की तथा उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने समाधि स्थल परिसर में पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई, नलवा विधायक रणधीर पनिहार, पूर्व विधायक दुड़ाराम, पूर्व विधायक रेनुका बिश्नोई, पूर्व विधायक भव्य बिश्नोई सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।