Home Blog Page 7930

महाशिवरात्रि पर रेलवे का खास तोहफा!

नई दिल्ली: 18 फरवरी को महाशिवरात्रि का त्योहार आ रहा है है और इस खास अवसर पर शिवभक्तों के लिए भारतीय रेलवे खास ताेहफा लाया है। दरअसल भारतीय रेलवे कम पैसों में 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का मौका शिवभक्तों को दे रहा है। रेलवे की तरफ से महाशिवरात्रि नव ज्योतिर्लिंग यात्रा नामक पैकेज में ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग, ग्रिश्नेश्वर ज्योतिर्लिंग, औंढा नागनाथ ज्योतिर्लिंग, परली वैजनाथ ज्योतिर्लिंग, मल्लिकार्जुन स्वामी ज्योतिर्लिंग के दर्शन करवाए जाएंगे। यह सफर 13 और 12 रात का है।

इस सफर की शुरुआत मदुरई से होगी। पैकेज का बोर्डिंग प्वाइंट है तिरुनेलवेली, मदुरै, डिंडीगुल, इरोड, सलेम, जोलारपेट्टई, काटपाडी, पेरम्बूर, नेल्लोर। इस सपर के पैकेज का शुल्क- 5,350 रुपये है। इस पैकेज के जरिए आप 8 मार्च 2023 से लेकर 20 मार्च 2023 तक इन सभी जगहों की यात्रा करेंगे। पैकेज में आपको ट्रेन में स्लीपर कोच से यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। आपको हर जगह ठहरने के लिए उचित व्यवस्था भी मिलेगी।

पार्षद गुरबख्श रावत ने किया फ्री मेडिकल कैंप का उद्घाटन

0

चंडीगढ़ (अजीत झा): आज चंडीगढ़ के सैक्टर 40 मार्केट में कांग्रेस पार्षद गुरबखश रावत ने हिमाचल सभा की और से आयोजित लोगों की सुविधा के लिए फ्री मैडिकल कैंप का उद्घाटन किया गया। इस वस्र पर स्थानीय लोगों ने भी मेडिकल कैंप का पूरा फायदा उठाया। बावेजा परिवार की और से यह कैंप लगाया गया। जिसमें लोगों को फ्री आँखे, दांत, गायनी की सुविधा एवं फ्री दवाइयां दी गई है। हरविंदर बावेजा जो कि डेंटल सर्जन भी है। आयोजकर्ता ने बताया की यहाँ पर लोगों की सुविधा के लिए इंगलैंड से भी डाक्टर आए हुए हैं। जो लोगों को फ्री में मैडिकल सुविधा दे रहें हैं।

अदालतों में भ्रष्टाचार के आरोप को लेकर पंजाबी मंच की ओर से किए खुलासे, देखें वीडियो

0

चण्डीगढ़ : आज प्रेस क्लब चण्डीगढ़ में “पंजाबी मंच की ओर से एक विशेष व अनूठा प्रयास किया है जिसमे करीब पांच साल से विभिन्न अधिकारियों, कमेटियों व विशेष जांच द्वारा ड्रग माफिया व अदालतों में भ्रष्टाचार के मामलों की जांच चल रही है । मीडिया के सामने बिना सीलबंद रिपोर्टों के महत्वपूर्ण और महत्वपूर्ण तथ्य उजागर किए गए।

प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए मैं पंजाबी मंच का अध्यक्ष और प्रख्यात वकील  राजविंदर सिंह बैंस ने कहा कि पंजाब और पंजाबियत को लगा  कोढ़ नेताओं और अफसर शाही की सांठगांठ के कारण हुआ है। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हरप्रीत सिंह सिद्धू और आईजी कुंवर प्रताप सिंह आदि द्वारा विभिन्न विशेष जांच टीमों/जांच समितियों द्वारा विस्तृत रिपोर्ट में अनुसंधान रिपोर्ट प्रकाशित की गई है। करोड़ों की बेनामी संपत्ति, लेकिन दुर्भाग्य से अभियुक्तों के दबाव और प्रभाव के कारण पंजाब की युवा पीढ़ी को बर्बाद करने के लिए जिम्मेदार इन लोगों के काले कारनामों को लंबे समय तक अदालतों में बंद लिफाफे में सील कर दिया गया है। यह लंबा समय सबूतों को नष्ट करने और गवाही को प्रभावित करने का एक सुनहरा अवसर है, जिसे सभी राजनीतिक सरकारों ने दुर्भावना से प्रदान किया है और इस सारी मिलीभगत से कार्यपालिका और न्यायपालिका दोनों से आम लोगों का विश्वास उठ रहा है।

बर्खास्त डीएसपी बलविंदर सिंह सेखों ने इन रिपोर्टों में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और राजनेताओं के नामों का गलत तरीके से खुलासा किया है, जिन्हें बिना देर किए कानून का पालन करते हुए बहुत पहले जेल जाना चाहिए था, मुख्य रूप से पूर्व डीजीपी और पंजाब के सूचना आयोग के वर्तमान अध्यक्ष सुष अरोड़ा के नाम हैं।

इस्लाम धर्म को लेकर मौलाना मदनी ने दिया विवादित बयान

नई दिल्ली: रामलीला मैदान में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अधिवेशन के मंच पर रविवार को बवाल हो गया। दरअसल मौलाना अरशद मदनी ने मोहन भागवत की आलोचना करते हुए कहा कि अल्लाह और ओम् एक हैं। इस बयान के विरोधस्वरूप जैन मुनि ने मंच छोड़ दिया। मदनी ने मोहन भागवत के खिलाफ जहर उगलते हुए कहा कि हमारे मजहब में दखल क्यों दिया जाता है, हमारा सबसे पहला नबी मनु यानी आदम है।

मदनी ने कहा कि तुम्हारा पूर्वज हिन्दू नहीं था, तुम्हारा पूर्वज मनु था यानी आदम था। मदनी बोले अल्लाह ने इसी धरती पर मनु यानी आदम को उतारा है। ये हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सबके पूर्वज हैं। मदनी के बयान पर जैन गुरु लोकेश मुनि ने स्टेज पर खड़े होकर विरोध जताया। बयान से नाराज कई लोगों ने तुरंत ही मंच छोड़ दिया। मौलाना मदनी के बयान का जैन मुुनि लोकेश ने विरोध किया। उन्होंने कहा कि यह अधिवेशन लोगों को जोड़ने के लिए हो रहा है। ऐसे में इस तरह का बयान कहां जायज है। मुनि लोकेश ने मंच पर यह बात कही। इसके बाद वे कार्यक्रम से उठकर चले गए। उनके बाद दूसरे धर्मों के संतों ने भी कार्यक्रम छोड़ दिया।

मेंढक से परेशान व्यक्ति के कारनामें से एक बच्चे की मौत दूसरे की हालत गंभीर

ओडिशा : ओडिशा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर अपने घर में एक मेंढक के घुसने से परेशान एक आदिवासी व्यक्ति ने ऐसा किया जिसे सुनकर हैरान हो जाएंगे । उसने मेंढक को पकड़कर उसे टुकड़ों में काटा और सब्जी बना दी। इस सब्जी को उसने अपने परिवार को खिलाया। हालांकि इस सब्ज़ी को खाने के बाद परिवार के बच्चों की हालत बिगड़ी और एक की मौत हो गई। वहीं दूसरे बच्चे की हालत भी गंभीर है, उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस ने कहा कि पीड़ित 6 वर्षीय सुमित्रा मुंडा की शुक्रवार देर रात क्योंझर जिला मुख्यालय अस्पताल में मौत हो गई। सुमित्रा का चार वर्षीय भाई मुनि की हालत गंभीर है। मामला क्योंझर जिले के जोड़ा ब्लॉक का है।

डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस क्योंझर से 70 किलोमीटर दूर बामेबारी पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले एक दूरस्थ गांव गुरुदा पहुंची। उन्होंने बच्चों के पिता मुना मुंडा (40) को पकड़ा।

पुलिस ने कहा कि मुना ने पूछताछ में बताया कि उनके घर में बार-बार एक मेंढक घुस आता था। वह उससे बहुत परेशान थे। उन्होंने गुरुवार की शाम को उस मेंढक को पकड़ लिया। उसके छोटे-छोटे टुकड़े किए और मिर्च-मसाला डालकर किसी नॉनवेज की तरह उसे पका दिया।

अब नहीं करवाना पडेगा रिचार्ज! 6 किलोमीटर तक कर सकते है फ्री में बातचीत

0

गैजेट : जब भी आप कहीं बाहर या किसी ट्रिप के सिलसिले में दूर-दराज के इलाके में जाते हैं तो आपको कई बार नेटवर्क की कमी के कराण कॉलिंग में दिक्कत आने लगती है। दरअसल नेटवर्क की कमी की वजह से आप कॉल नहीं कर पाते हैं। ऐसे में मार्केट में मौजूद एक सस्ता डिवाइस आपके बड़े काम आ सकता है। इस डिवाइस की कीमत किसी सस्ते स्मार्टफोन से भी बेहद कम है।

जिस डिवाइस के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं उसका नाम Baofeng BF-888S Walkie Talkie Two Way Radio 16CH 400-470MHZ Long Range WT01 Walkie Talkie  है और ये असल में एक रेडियो कम्युनिकेशन डिवाइस है। इस डिवाइस का इस्तेमाल करके आप 6 किलोमीटर की रेंज में आसानी से किसी भी शख्स से बातचीत कर सकते हैं। शर्त सिर्फ इतनी है कि बात करने वाले शख्स के पास भी ये वॉकी-टॉकी होना चाहिए। ये वॉकी-टॉकी आसानी से फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। इसे खरीदना आपके बजट में आसानी से फिट हो जाता है। अगर आप इसे खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। 

अगर बात करें इस वॉकी-टॉकी के प्राइज की तो ग्राहक फ्लिपकार्ट से इसे महज 1,829 रुपये में खरीद सकते हैं। ये कीमत किसी सस्ते फीचर फोन जितनी या उससे भी कम है। ऐसे में आप अगर एडवेंचर के शौक़ीन हैं या फिर आपको अपने घर के लिए वॉकी-टॉकी चाहिए तो ये आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकता है।

पूर्व MLA  ने दिया इस्तीफा…

0

अजनाला: शिरोमणि अकाली दल बादल की तरफ से हलका अजनाला इंचार्ज बदले जाने के बाद पूर्व विधायक अमरपाल सिंह बोनी ने शिरोमणि अकाली दल की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। सुखबीर बादल को भेजे इस्तीफे में बोनी अमरपाल सिंह अजनाला ने स्पष्ट रूप से लिखा है कि वह शिरोमणि अकाली दल की प्राथमिक सदस्यता एवं अन्य जिम्मेवारियों से इस्तीफा देते हैं। साथ ही उन्होंने सुखबीर बादल पर निशाना साधते साधे हैं।

ऐसा इसिलए क्योंकि सुखबीर बादल के नेतृत्व वाली अकाली दल पार्टी में अब कुछ भी अच्छा नहीं हो रहा है और शिरोमणि अकाली दल की पीठ में विधानसभा चुनावों दौरान छुरा घोपने वालों को हल्का इंचार्ज व अन्य पदों पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। ऐसे माहौल में  शिरोमणि अकाली दल में मेरा रहना असंभव है, जिसके कारण मैं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।

जालंधर: इस इलाके में मिली व्यक्ति की लाश

जालंधर/वरुण: थाना मकसूदा के अधीन आते गांव अमानत पुर में एक व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि शायद इस व्यक्ति की मौत नशे की ओवरडोज से हुई है। जानकारी के अनुसार गांव के खेतों की मोटर पर एक लाश मिली है। 

आसपास के लोगों का आरोप है कि यह नौजवान नशे की ओवरडोज से मरा है। उन्होंने आगे बताया कि यहां अक्सर गाड़ियां लगाकर लोग नशा करते हैं। मिली जानकारी के अनुसार लाश की बाजू नीले रंग की हो गई है। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

राखी सावंत के पति पर रेप का मामला दर्ज

मुंबई : एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी की मुसीबतें थमने का नाम नहीं ले रहीं। एक तरफ राखी ने आदिल के खिलाफ मार-पीट करने और धोखा देने का आरोप लगाया है। वहीं, इसी बीच अब आदिल खान के खिलाफ रेप का मामला दर्ज होने की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स हैं कि ईरान की एक स्टूडेंट ने आदिल पर रेप का मामला दर्ज करवाया है।

राखी सावंत के पति आदिल खान के खिलाफ मैसूर में FIR दर्ज हुई है। आदिल के खिलाफ ईरान की एक छात्रा ने मैसूर के वीवी पुरम थाने में रेप का मामला दर्ज कराया है। आदिल के खिलाफ FIR आईपीसी की धारा 376, 417,420, 504 और 506 के तहत दर्ज की गई है।

जानकारी के मुताबिक, ईरान की एक स्टूडेंट मैसूर में डॉक्टर ऑफ फार्मेसी की पढ़ाई के लिए भारत आई थी। वो लड़की आदिल खान से डेजर्ट लैब फूड अड्डा में मिली थी। आदिल उस फूड आउटलेट का मालिक था। धीरे-धीरे दोनों की नजदीकियां काफी बढ़ गई थीं।

शिकायत के मुताबिक, ईरानी स्टूडेंट ने आदिल पर आरोप लगाया है कि उसने शादी का झांसा देकर मैसूर के एक अपार्टमेंट में उसके साथ रेप किया, जहां वे साथ रहते थे। जानकारी के मुताबिक, ईरानी लड़की ने 5 महीने पहले जब आदिल से शादी करने की मांग की तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया और कहा कि उसके जैसी कई लड़कियों के साथ, उसके इसी तरह के संबंध हैं।

जब लड़की ने आदिल को धमकी दी कि वो पुलिस में शिकायत दर्ज कराने जा रही है, तो उसने स्नैपचैट पर दो मोबाइल नंबरों से लड़की की कुछ इंटीमेट तस्वीरें उसे भेजीं। लड़की ने अपनी शिकायत में दोनों फोन नंबर भी बताए हैं। आदिल ने लड़की को धमकाते हुए कहा कि वो उन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर कर देगा और उसके पैरेंट्स को भी फॉरवर्ड कर देगा। उसने धमकी भी दी कि अगर लड़की ने उसके खिलाफ कोई शिकायत की तो वो उसे जान से मार देगा।

घर के बाहर पिता के साथ बैठे भाई-बहन को कार ने रौंदा, 2 की मौत

बिजनौरः उत्तर प्रदेश के बिजनौर में दर्दनाक सड़क हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई। मामला नगीना देहात थानाक्षेत्र के लालवाला गांव का है। शनिवार की शाम को एक अनियंत्रित कार की चपेट में आने से 9 वर्षीय बच्ची और 4 वर्षीय भाई की मौत हो गई। जबकि, उसके पिता और कार ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनका अस्पताल में इलाज जारी है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) संग्राम सिंह ने बताया कि शनिवार की शाम लगभग 7 बजे लालवाला में मनीराम अपनी 9 वर्षीय पुत्री मानसी और 4 वर्षीय पुत्र संस्कार के साथ दरवाजे पर बैठे थे। तभी अनियंत्रित कार दरवाजे पर आकर टकरा गई। उसकी चपेट में आने से मानसी और संस्कार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मनीराम और कार चालक फरमान गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों को इलाज के लिए फौरन जिला अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मामले में जांच जारी है।