Blog

  • पंजाबः पूत बना कपूत, मामूली विवाद के चलते बेटे ने किया मां का कत्ल

    पंजाबः पूत बना कपूत, मामूली विवाद के चलते बेटे ने किया मां का कत्ल

    लुधियानाः जिले से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक बेटे ने मामूली बात को लेकर मां का कत्ल कर दिया। दरअसल, मां ने दोपहर को खाने में तोरी की सब्जी पकाई थी। तोरी की सब्जी बनाने पर उसने मां को घर की पहली मंजिल से धक्का दे कर नीचे फेंक दिया। इसके बाद मां पर रॉड से वार किए। जब बचाने के लिए पिता गुरनाम सिंह ने आए तो उसे भी पीट दिया।

    इसके बाद घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान न्यू अशोक नगर निवासी 65 वर्षीय चरणजीत कौर के रूप में हुई है। वहीं रिश्तेदार ने बताया कि आरोपी टिंकू की हालत सही नहीं है। चरणजीत कौर की मौत के बाद जब रिश्तेदार घर के बाहर दरी आदि बिछाने लगे तो आरोपी टिंकू ने खूब हंगामा किया।

    उसने दरी व अन्य सामान फेंकना शुरू कर दिया। वहीं बताया जा रहा है कि टिंकू छत से ईंटें आदि नीचे रिश्तेदारों पर बरसाने लगा था। इस पर रिश्तेदारों और इलाका निवासियों ने किसी तरह उसे रस्सी से बांध कर काबू किया और थाना सलेम टाबरी पुलिस के सुपुर्द किया।

  • जालंधरः चुनाव प्रचार दौरान पूर्व मेयर सुनील ज्योति की बिगड़ी तबीयत

    जालंधरः चुनाव प्रचार दौरान पूर्व मेयर सुनील ज्योति की बिगड़ी तबीयत

    जालंधर, (हर्ष/वरुण) : महानगर के भाजपा नेता और पूर्व मेयर सुनील को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। हिमाचल में चुनाव प्रचार दौरान अचानक सुनील ज्योति की तबीयत बिगड़ गई। हिमाचल में होने वाले चुनाव को लेकर सुनील ज्योति हिमाचल दौरे पर गए हुए है। जहां आज अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उनके साथ प्रचार पर गए भाजपा नेताओं का कहना है कि शायद उन्हें दिल का दौरा पड़ा है।

    उन्होंने बताया कि उन्हें वहां से जालंधर के अस्पताल में दाखिल करवाने के लिए लाया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक सुनील ज्योति को श्रीमन अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। इस मामले को लेकर जब श्रीमन के स्टॉफ से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सुनील ज्योति को मेजर हार्ट अटैक आया था, लेकिन अब उनकी उनकी हालत स्थिर है।

  • जालंधरः Sai Rasoi के बाद फिर चर्चा में आए बत्तरा ब्रदर्स

    जालंधरः Sai Rasoi के बाद फिर चर्चा में आए बत्तरा ब्रदर्स

    14 दुकानों की अवैध मार्किंट पर निगम ने चलाई डिच, देखें वीडियो

    जालंधर, (वरुण/हर्ष) : महानगर में बन रही अवैध इमारतों को लेकर बिल्डिंग ब्रांच की टीम लगातार करवाई कर रही है। इसी कड़ी में बत्तरा ब्रदर्स की अवैध उसारी भी चर्चा में आईं, जब एमटीपी नीरज भट्टी ने टीम के साथ मिलकर गोपाल नगर स्थित बत्तरा ब्रदर्स की अवैध मार्किट पर डिच चला दी। लेकिन इस बार बत्तरा ब्रदर्स की ओर से उग्र प्रदर्शन देखने को नहीं मिला। गौर हो कि बत्तरा ब्रदर्स पर निगम की ओर से पहली बार कार्रवाई नहीं की गई।

    इससे पहले भी निगम की ओर से बत्तरा ब्रदर्स की सांई रसोई पर कार्रवाई की गई थी। उस दौरान बत्तरा ब्रदर्स द्वारा उग्र प्रदर्शन किया गया था, जो शहर में कई महीनो तक  चर्चा  का विषय बना रहा था। दरअसल, सांई रसोई पर की गई कार्रवाई दौरान बत्तरा ब्रदर्स और समर्थकों ने निगम की टीम के सरकारी काम में बाधा डालते हुए निगम अधिकारियों की घेराबंदी कर दी थी। इस दौरान बत्रा ब्रदर्स और उनके समर्थकों ने पूर्व कांग्रेसी मंत्री व हैनरी परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए अभद्र शब्दावली का प्रयोग किया था। जिसकी चर्चा शहर के कई राजनीतिक और समाजिक खेमों में जमकर हुई थी।

    साईं रसोई पर हुई कारवाई की विडियो:-

  • पंजाब: इस जिले में फिर दीवारों पर लिखे गए खालिस्तान जिंदाबाद के नारे

    पंजाब: इस जिले में फिर दीवारों पर लिखे गए खालिस्तान जिंदाबाद के नारे

    बठिंडा: पंजाब का माहौल खराब करने को लेकर लगातार शरारती अनसंरो द्वारा खालिस्तान शब्द दीवारों पर लिखे जा रहे है। वहीं आज फिर शरारती अनसंरो द्वारा खालिस्तान के शब्द लिखने का मामला सामने आया है। गौर हो कि एक महीने में जिले में दूसरी बार यह घटना घटी है। इस घटना की जिम्मेदारी एसएफजे के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने ली है। यह नारे थाना थर्मल से महज 200 मीटर की दूरी पर श्री गुरु नानक देव थर्मल प्लांट की दीवार पर लिखे गए। इसको लेकर पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है।

    मौके पर पहुंचे एसएचओ थर्मल द्वारा खालिस्तान जिंदाबाद लिखे हुए नारों पर कालिख पोती गई। उल्लेखनीय है कि बठिंडा के थाना थर्मल के एरिए में यह दूसरी घटना है इससे पहले एसएफजे द्वारा थाना थर्मल के ही अधीन जंगलात विभाग की दीवार पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे गए थे परन्तु अभी तक पुलिस द्वारा उस मामले में किसी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया गया। अभी भी पुलिस द्वारा जांच का विषय बना कर मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है।

  • जालंधर: सास ससुर और बच्चों को जिंदा जलाने वाले आरोपी ने की खुदकुशी

    जालंधर: सास ससुर और बच्चों को जिंदा जलाने वाले आरोपी ने की खुदकुशी

    जालंधर, (हर्ष/वरुण) पंजाब के नकोदर में नशे के आदी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी, दोनों बच्चों और सास-ससुर को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया। इस हृदयविदारक घटना से गांव बीटला के लोग सन्न हैं। मुख्य आरोपी कुलदीप सिंह की तलाश में छापे मारे जा रहे हैं। देर रात कुलदीप ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। कुलदीप की लाश सतलुज दरिया के पास एक पेड़ से लटकती मिली। पुलिस ने कुलदीप का शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • राशिफल (बुधवार 19 अक्तूबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (बुधवार 19 अक्तूबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेषः वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कुसंगति व जल्दबाजी से बचें। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। जीवनसाथी से आर्थिक मतभेद हो सकते हैं। खर्च की अधिकता से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

    वृषः कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। आर्थिक साधनों में बढ़ोतरी होगी। सामाजिक कार्यों में सीमित रहना चाहिए। समय का सदुपयोग होगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी।

    मिथुनः संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। बेरोजगारी दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। प्रवास में सावधानी रखें। विरोधियों एवं शत्रुओं के कारण अशांति होगी। नवीन कार्ययोजना की बातचीत में सफलता मिलने के संयोग बनेंगे।

    कर्कः स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद न करें। व्यापार में स्वयं के निर्णय से काम कर पाएँगे। स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दबाजी न करें। साहस, पराक्रम में वृद्धि होगी। अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें।

    सिंहः मेहनत अधिक होगी। बुरी खबर मिल सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। पुराना रोग उभर सकता है। व्यापार, नौकरी में स्थिति मध्यम रहेगी। बुद्धि, विवेक से कार्य करने पर विघ्न-बाधाएँ दूर हो सकेंगी। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें।

    कन्याः मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में गति आएगी। आर्थिक समस्याओं का निराकरण संभव है। व्यापार, कारोबार में नई जवाबदारी बढ़ेगी। धर्म में रुचि रहेगी।

    तुलाः पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे। अच्‍छे समाचार मिलेंगे। विवाद से बचें। मान बढ़ेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। परिवार में शांति का अनुभव होगा। व्यापार-व्यवसाय में अनुकूल अवसर प्राप्त होंगे। कानूनी कार्रवाई, कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहना चाहिए।

    वृश्चिकः व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। धनार्जन होगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। प्रसिद्ध व्यक्ति से मेलजोल बढ़ेगा। मकान, वाहन के क्रय-विक्रय की चर्चा संभव है। संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। रुका पैसा प्राप्त होगा।

    धनुः अप्रत्याशित खर्च होंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। वस्तुएं संभालकर रखें। आर्थिक स्थिति से ऋण की समस्या उभरेगी। चापलूसों से सावधान रहें। लेन-देन में सावधानी रखें। अनिर्णय की परिस्थिति से दूर रहना चाहिए।

    मकरः यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। बकाया वसूली होगी। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। व्यापार में नई योजनाओं का श्रीगणेश संभव है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।

    कुंभः कार्यस्थल पर सुधार होगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। योजना फलीभूत होगी। धनार्जन होगा। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। समाज, परिवार में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में मतभेद खत्म होंगे।

    मीनः पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। धनार्जन होगा। प्रमाद न करें। अपनी भावनाओं को संयमित रखकर कार्य करें। भागीदारी के कार्यों में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ होगा। नवीन मुलाकातों से लाभ होगा।

  • जालंधर: नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, पटेल चौक स्थित 7 दुकानें की सील

    जालंधर: नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, पटेल चौक स्थित 7 दुकानें की सील

    जालंधर/वरुण: नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच टीम लगातार एक्शन मोड में दिखाई दे रही है। बिल्डिंग ब्रांच टीम की ओर से पिछले कुछ दिनों से बन रही है अवैध इमारतों पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं देर रात निगम की टीम ने पटेल चौक स्थित नई बन रही सात दुकानों को सील कर दिया है। बताया जा रहा रहा है कि यह दुकानें गुरु नानक ढाबा के मालिकान ही बना रहे थे। लेकिन उन्होंने निगम से इसका कोई नक्शा पास नहीं करवाया था और ना ही नई उसारी को लेकर कोई निगम से स्वीकृति ली थी। नई बनाई जा रही दुकानों को लेकर नगर निगम कमिश्नर के पास लगातार शिकायतें आ रही थीं। जिस पर निगम कमिश्नर के आदेश पर बिल्डिंग ब्रांच ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात दुकानों को सील करके उन पर नोटिस चस्पा कर दिए हैं।

    देर रात अपनी टीम लेकर कार्रवाई करने के लिए मौके पर पहुंचे एमटीपी नीरज भट्टी एवं एटीपी ने बताया कि निगम में बार-बार अवैध रूप से दुकानें बनाए जाने की शिकायतें आ रही थीं। जिस पर कार्रवाई करते हुए इन्हें सील किया गया है। दुकानें बनाने वाले गुरु नानक ढाबा के मालिकों से उसारी संबंधी दस्तावेज निगम में लाकर दिखाने के लिए कहा गया है। अधिकारियों का कहना था कि मौके पर दुकानें बनाने वालों का तर्क था कि इनकी रिपेयर की जा रही है। लेकिन इंस्पेक्शन में शटर से लेकर पिल्लर, शत का काम नया पाया गया है। मौके पर रिपेयर नहीं बल्कि नए सिरे से दुकानें बनाई जा रही थीं। पुरानी छत को तोड़ कर उसे मोडीफाई करके नई छत डाली जा रही है।

  • पंजाब: एक बार फिर पुलिस और नशा तस्कर के बीच चली गोलियां

    पंजाब: एक बार फिर पुलिस और नशा तस्कर के बीच चली गोलियां

    फिल्लौर: पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस एक्शन मोड में दिखाई दे रही है। वहीं आज नशा तस्कर को पकड़ने के लिए गई पुलिस टीम पर एक बार फिर से फायरिंग करने का मामला सामने आया है। यह मुठभेड़ मोगा के पास एक गांव में हुई है। इस मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है।

    बताया जा रहा है कि पुलिस एकैडमी फिल्लौर में पुलिस सिपाहियों तक ड्रग्स पहुंचाने वाले रैकेट में शामिल तस्कर के साथ यह मुठभेड़ हुई। पकड़े गए तस्कर की पहचान गगनदीप के तौर पर हुई है। इस मुठभेड़ में एक कांस्टेबल मनजीत सिंह घायल हुआ है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों द्वारा मनजीत सिंह की हालत स्थिर बताई जा रही है।

  • जालंधर: रामा मंडी के करोल बाग में चली गोली, युवक की हालत गंभीर

    जालंधर: रामा मंडी के करोल बाग में चली गोली, युवक की हालत गंभीर

    जालंधर, (हर्ष/वरुण): महानगर में एक बार फिर से क्राइम की वारदातों बढ़नी शुरू हो गई है। आए दिन गोली चलने के मामले सामने आ रहे हैं। वही अब रामा मंडी थाना क्षेत्र के तहत आते करोल बाग में 24 साल के एक युवक द्वारा खुद को अपनी लाइसेंस रिवाल्वर से गोली मारने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार करोल बाग के रहने वाले सुपर्ण शर्मा उर्फ सैंडी ने मंगलवार देर रात अपने घर में खुद को गोली मार ली।

    युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गोली लगने से सैंडी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे देर रात जौहल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक सैंडी की हालत गंभीर बनी हुई थी। थाना रामामंडी की पुलिस ने युवक सैंडी के घर से उसकी पिस्तौल बरामद की है। पता चला है कि युवक सैंडी पीएपी में शूटिंग करता था। इसके अलावा पंजाबी गानों में भी काम कर चुका है। काफी समय से वह विदेश जाने की योजना बना रहा था। 

    पिता संजीव कुमार सरकारी स्कूल में शिक्षक है। गोली लगने के बाद पिता भी अपनी सुध बुध खो बैठे हैं। इस मामले को लेकर थाना रामामंडी के एसएचओ ने बताया कि उन्होंने लाइसेंसी रिवाल्वर को अपने कब्जे में ले लिया है। गोली चलने के कारणों का अभी पता लगाया जा रहा है।

  • जालंधरः विदेशी करंसी की ठगी को लेकर हुआ हंगामा

    जालंधरः विदेशी करंसी की ठगी को लेकर हुआ हंगामा

    जालंधर/हर्षः महानगर के निजातम नगर में एक मनी एक्सचेंज की दुकान पर विदेशी करंसी की ठगी का मामला सामने आया है। सोनू ने दुकानदार पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उसने 1 लाख 10 हजार रुपए उक्त दुकानदार को दिए थे जिसकी अवज में 5 हजार नकली दुबई की कंरसी धमा दी। जब उसने करंसी चेक की तो उसे कुछ गड़बड़ लगी। सोनू ने दुकानदार को जब कहा की करंसी सही नही है, तो दुकानदार ने उसे यह कहकर डराया कि वह पुलिस से रिटायर्ड ऑफिसर है। जिसे लेकर दुकान पर हंगामा हो गया।

    जब हंगामा बढ़ता हुआ नजर आया तो उक्त दुकानदार ने सोनू से करंसी वापिस लेकर पैसे वापिस कर दिए। वहीं दूसरी ओर जब दुकानदार विजय से इस मामले को लेकर बात की गई तो उसने बताया कि वह मनी एक्सचेंज का कारोबार करता है और आज उसे गगन सिंह नामक युवक नकली दराम दे गया था। जिसके बारे में उसे भी कोई जानकारी नहीं थी और उसने वही करंसी सोनू को दे दी।