Blog

  • रिश्वत मामले में DIG Bhullar को लेकर कोर्ट का आया फैसला

    रिश्वत मामले में DIG Bhullar को लेकर कोर्ट का आया फैसला

    मोहालीः स्क्रैप कारोबारी से 8 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार रोपड़ रेंज के निलंबित डीआइजी हरचरण सिंह भुल्लर के खिलाफ हाल ही में सीबीआई ने आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया था। वहीं 14 दिन की न्यायिक हिरासत 31 अक्टूबर यानी आज खत्म हो गई।

    जिसके चलते डीआईजी भुल्लर की चंडीगढ़ की विशेष न्यायाधीश भावना जैन की अदालत में आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए सुनवाई हुई। जहां अदालत ने भुल्लर को फिर से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। ऐसे में अब मामले की अगली सुनवाई 14 नवंबर को होगी। दूसरी ओर इस मामले को लेकर डीआईजी भुल्लर के वकील एचएस धनोआ का कहना है कि भुल्लर की प्रापर्टी उनकी नौकरी से पहले की है। सीबीआई ने उनका रिमांड नहीं मांगा।

    ज्यूडिशियल कस्टडी की एप्लीकेशन मूव की थी। जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया। वकील धनोआ ने आगे कहा कि हमने अदालत से एक मांग की है कि सोशल मीडिया पर उनके बारे में जो फैक्ट पेश किए जा रहे है। उसे कंट्रोल किया जाए। भुल्लर की सारी प्रॉपर्टी पुश्तैनी है। उनके नौकरी जॉइन करने से पहले की है। वहीं, उन्होंने कहा कि समय आने पर हम अदालत में सारी चीजें फैक्ट के साथ पेश करेंगे।

  • इस इलाके में हुआ डबल मर्डर, सड़क किनारे मिला पिता-पुत्र का शव

    इस इलाके में हुआ डबल मर्डर, सड़क किनारे मिला पिता-पुत्र का शव

    आरः बिहार में चुनावों का ऐलान हो गया है। वहीं चुनावों के दौरान लगातार कत्ल के मामले सामने आ रहे है। बीते दिन बिहार में एएसआई के कत्ल की घटना सामने आई थी, वहीं अब आरा के इलाके में डबल मर्डर हो गया। जहां बदमाशों ने बाप-बेटे की हत्या कर दी। दोनों का शव सड़क किनारे पुलिस को बरामद हुआ। जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलघाट गांव नट स्थान के पास शुक्रवार की सुबह बाप-बेटे का शव बरामद किया गया। दोनों को सिर और शरीर में गोली मारी गई है।

    मृतकों की पहचान 45 वर्षीय प्रमोद कुशवाहा और बेटे 20 वर्षीय प्रियांशु कुशवाहा निवासी गांव कसाप के रूप में हुई है। बताया जा रहा हैकि दोनों की देर रात गोली मारकर हत्या की गई है। मर्डर के बाद दोनों की लाश सड़क किनारे फेंक कर बदमाश फरार हो गए। कहा जा रहा हैकि अपराधियों ने पहले प्रमोद के गर्दन पर ब्लेड से वार किया गया इसके बाद एक गोली पीठ और दूसरी दाढ़ी के पास मारी गई है। जबकि प्रियांशु को सिर पर गोली मारी गई है। मृतक के बड़े बेटा हिमांशु ने बताया कि उसकी शादी शोभी डुमरा गांव में तय हुई थी।

    आज उसकी सगाई थी। जिसको लेकर उसके पिता और भाई प्रियांशु मार्केटिंग करने के लिए घर से निकले थे। वीरवार शाम 7 बजे फोन पर बात हुई थी। कहा था कि बामपाली, बड़का गांव के पास जा रहे हैं और कुछ देर में वापिस लौट आएंगे। इसके बाद रात तक वापिस नहीं लौटे तो हम लोगों ने भारी बारिश में खोजबीन शुरू की। इसके बाद आज शुक्रवार को गुमशुदगी का आवेदन स्थानीय थाना में दिया। कुछ देर बीत जाने के बाद पुलिस वाले ने शव मिलने की जानकारी परिजनों को दी। सूचना पाकर जब हम लोग वहां पहुंचे तो देखा कि पापा और भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

    एक का शव 100 मीटर की दूरी पर था। मोटर साइकिल भी बरामद की गई है। वहीं, घटनास्थल पर पहुंचे सदर सीडीपीओ 1 राजकुमार साह ने बताया कि, ग्रामीणों से सूचना मिली थी। जिसके बाद तुरंत मौके पर पहुंचा। मृतक पियनिया गांव के रहने वाले थे। सगाई का सामान खरीदने के लिए दोनों पिता पुत्र घर से बाजार की ओर निकले थे। चुनावी रंजिश से जोड़कर नहीं देखा जा रहा है। FSL की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है। इसके साथ एक टीम का गठन कर तकनीकी अनुसंधान के जरिए अपराधियों की पहचान करने में जट जुट गई है।

     

     

  • Tent City में लगी भीषण आग, टूरिस्ट में मची अफरा-तफरी

    Tent City में लगी भीषण आग, टूरिस्ट में मची अफरा-तफरी

    जैसलमेरः शहर के रिसोर्ट की मशहूर टेंट सिटी में आग लगने का मामला सामने आया है। हादसे के दौरान टूरिस्ट म्यूजिक प्रोग्राम देख रहे थे, इस कारण टेंट में कोई नहीं था। आग फैली तो 50 मीटर दूर हो रहे कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। हादसा वीरवार रात करीब 9 बजे सम सैंड ड्यून्स के जैन रिसोर्ट में ये हुआ। मिनटों में ही सिटी के 5 लग्जरी टेंट पूरी तरह जल गए। रिसोर्ट के स्टाफ व टूरिस्ट ने रेत डालकर आग को बुझाया। मौके पर न तो एंबुलेंस पहुंची और न जिला प्रशासन की सिविल डिफेंस टीम।

    एसएचओ बगडूराम ने बताया कि रिसोर्ट परिसर में एक म्यूजिक और कल्चरल कार्यक्रम चल रहा था। उसी दौरान एक टेंट में अचानक आग की लपटें उठीं। तेज हवा के कारण आग ने देखते ही देखते आसपास के टेंट को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी भीषण थीं कि कुछ ही मिनटों में 5 टेंट पूरी तरह जल गए। करीब 30 मिनट बाद आग पर काबू पाया जा सका।

    आग को बुझाने के बाद आसपास के टेंट में रह रहे सैलानियों को अन्य टेंट में शिफ्ट किया गया। ये सभी लोग महाराष्ट्र से आए थे। हादसे के दौरान आग वाले एरिया में करीब 50 टूरिस्ट थे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और नगरपरिषद पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि अगर फायर ब्रिगेड समय पर पहुंच जाती, तो नुकसान को काफी हद तक रोका जा सकता था।

    बता दें, सम में सर्दियों के दौरान टेंट सिटी बनाई जाती है। कनोई गांव से लेकर सम गांव तक करीब 10 किमी एरिया में 150 से ज्यादा लग्जरी रिसॉर्ट बने हैं। किसी रिसॉर्ट में 20 टेंट है। कोई 100 टेंट के साथ रिसॉर्ट चला रहा है। दीपावली के आसपास यहां सैलानियों की भीड़ उमड़ पड़ती है। सैलानियों की भीड़ जनवरी तक, यानी जब तक ठंड है तब तक रहती है। ये टेंट काफी लग्जरी होते हैं और लोगों को मिनी दुबई जैसा अहसास दिलाते हैं।

  • Semi-Final में मिली हार के बाद टूटी Australia Captain Alyssa Healy, कह दी ये बात

    Semi-Final में मिली हार के बाद टूटी Australia Captain Alyssa Healy, कह दी ये बात

    स्पोर्ट्सः वीरवार रात नवी मुंबई में खेले गए सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया को भारत से करारी हार मिली। जिससे ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली का दिल टूट गया और उन्होंने संकेत दिए कि 2029 में होने वाले अगले विश्व कप में वह नहीं खेलेंगी। हीली ने खुद स्वीकार किया कि टीम ने गलतियां कीं जिससे उन्हें हार मिली।

    एलिसा हीली ने जब अगले विश्व कप के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि मैं वहां नहीं रहूंगी!’ अगले कुछ सालों में टीम में बदलाव देखने को मिलेंगे। अगले साल टी20 वर्ल्ड कप भी है जो टीम के लिए रोमांचक होगा। हीली ने माना कि उनकी टीम ने इस मैच में बहुत कुछ अच्छा किया लेकिन वे हार गए। वे इस हार से सीखेंगे और आगे बढ़ेंगे।

    2029 में हीली की उम्र 39 साल होगी। उनकी चोटों का इतिहास और खेल की बढ़ती तीव्रता को देखते यह उम्मीद की जा रही है कि वह अगले कुछ सालों में ही क्रिकेट से संन्यास ले सकती हैं। उन्होंने कहा कि हमने बल्लेबाजी में अंत में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, गेंदबाजी भी बहुत अच्छी नहीं रही और फील्डिंग में कैच भी छूटे। लेकिन आखिर में हम हार गए।
    ‘मुझे लगता है कि पूरे टूर्नामेंट में हर किसी ने बहुत अच्छा योगदान दिया। इसीलिए यहां खड़े होकर बहुत निराशा हो रही है। टीम ने मौके बनाए, दबाव बनाया और अवसर पैदा किए, लेकिन वे उनका फायदा नहीं उठा सके।

    ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 338 रनों का बड़ा स्कोर बनाया। लेकिन, यह स्कोर भी कम लगा खासकर जिस तरह से टीम ने शुरुआत की थी। दूसरी पारी में, कई फील्डरों से आसान कैच छूटे जिनमें हीली भी शामिल थीं। टीम लगातार दबाव बनाने में नाकाम रही भले ही उनके पास एक अच्छी गेंदबाजी आक्रमण था।

  • MBBS Student ने लास्ट पेपर के 2 घंटे पहले की Suicide, हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटकता मिला शव

    MBBS Student ने लास्ट पेपर के 2 घंटे पहले की Suicide, हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटकता मिला शव

    भरतपुरः MBBS स्टूडेंट द्वारा हॉस्टल में फंदा लगाकर सुसाइड करने का मामला सामने आया है। वह थर्ड ईयर का स्टूडेंट था। मामला सेवर थाना इलाके के जगन्नाथ पहाड़िया मेडिकल कॉलेज का शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे का है। सुसाइड से करीब एक घंटे पहले ही स्टूडेंट ने अपने साथियों के साथ नाश्ता किया था। आज सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक उसका थर्ड ईयर का लास्ट पेपर था।

    कॉलेज प्रिंसिपल अजय कुकरेजा का कहना है कि अलवर निवासी स्टूडेंट अविरल सैनी (23) ने पेपर खराब होने कारण फंदा लगा लिया। स्टूडेंट के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। वहीं सेवर थाने के एसएचओ सतीश भारद्वाज ने बताया कि जांच में सामने आया है कि जगन्नाथ पहाड़िया मेडिकल कॉलेज के सामने ही हॉस्टल है। इसकी दूसरी मंजिल पर रूम नंबर 323 में अविरल पुत्र खयालीराम रहता था।

    उसने शुक्रवार सुबह 7-7:30 बजे के करीब अपने साथियों के साथ नाश्ता किया था। इस दौरान दोस्तों से उसने बातचीत भी की। अविरल ने एक साथी से कहा था कि तुम्हारे पास रस्सी है क्या। वहीं एक अन्य साथी से कहा था कि मुझे सुबह करीब 8:55-9.00 बजे उठा देना। आज उसका लास्ट पेपर था। जब उसके साथी उसे उठाने गए तो कमरा बंद था। खिड़की से देखा तो अविरल पंखे से फंदा लगाकर लटका हुआ दिखा। साथियों और वार्डन ने मिलकर गेट तोड़ा। अविरल को नीचे उतारकर आरबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुटी। स्टूडेंट के कमरे को लॉक कर दिया गया है और अविरल के शव को आरबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।

  • Punjab News: पनबस और ट्रक की टक्कर में 2 की मौत, कई घायल, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें Live

    Punjab News: पनबस और ट्रक की टक्कर में 2 की मौत, कई घायल, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें Live

    पटियालाः जिले के सरहिंद रोड पर गांव हसनपुर के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यह हादसा पठानकोट डीपी की पनबस और ट्रक के बीच हुआ है। हादसा इतना भयानक था कि हादसे में ट्रक चालक और बस के कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं हादसे में बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना के दौरान बस में सवारियां भरी हुई थी।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਪਟਿਆਲਾ ‘ਚ ਭਿਆਨਕ ਸੜਕ ਹਾਦਸਾ: ਪੀ.ਆਰ.ਟੀ.ਸੀ ਬੱਸ ਤੇ ਟਰੱਕ ਦੀ ਟੱਕਰ, ਕੰਡਕਟਰ ਦੀ ਮੌਤ, 12 ਜ਼ਖ਼ਮੀ

    जिसके कारण कई सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, जिन्हें इलाज के लिए पटियाला अस्पताल लाया गया है। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच करनी शुरू कर दी है।

     

  • Punjab News: Civil Services की परीक्षा पास कर Chetna Kamal Kaur ने बढ़ाया इलाके का मान

    Punjab News: Civil Services की परीक्षा पास कर Chetna Kamal Kaur ने बढ़ाया इलाके का मान

    मोहालीः गांव मामूनपुर की चेतनकमल कौर बासी ने यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा पास कर न सिर्प अपने परिवार, बल्कि पूरे इलाके का नाम रोशन किया है। चेतनकमल, गांव मामूनपुर के पूर्व सरपंच और प्रॉपर्टी कारोबारी सुरिंदर सिंह बासी की छोटी बेटी हैं। यह परिवार वर्तमान में मोहाली के सेक्टर 89 में निवास कर रहा है।

    सुरिंदर सिंह बासी ने बताया कि उनकी बेटी ने 12वीं तक की पढ़ाई घड़ऊं के सेकेंडरी स्कूल से की और आगे की ग्रेजुएशन एमसीएम कॉलेज, चंडीगढ़ से पूरी की। उन्होंने कहा कि चेतनकमल ने पांच साल की कठिन मेहनत के बाद यह मुकाम हासिल किया है। भावुक होते बासी ने कहा कि किसान परिवारों के बच्चों के लिए यह एक बड़ा सपना होता है, जिसे मेरी बेटी ने सच कर दिखाया है।

    अपनी सफलता पर प्रतिक्रिया देते चेतनकमल ने कहा कि यह परीक्षा मेरे लिए एक बड़ी चुनौती थी, जिसे मैंने पार किया। अब मैं सरकार जहां भी मेरी सेवाएं लेगी, पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपना कर्तव्य निभाऊंगी। इस उपलब्धि पर पंजाबी लेखक सभा के अध्यक्ष दीपक शर्मा चनारथल, जनरल सेक्रेटरी भूपिंदर मलिक, और सचिव सुखविंदर सिंह सिद्धू ने परिवार को बधाई दी और कहा कि चेतनकमल की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी।

  • महंगाई का झटका: बिजली के दामों में हुई बढ़ौतरी

    महंगाई का झटका: बिजली के दामों में हुई बढ़ौतरी

    चंडीगढ़ः यूटी के 2 लाख 50 हजार उपभोक्ताओं को महंगी बिजली का झटका लगा है। चंडीगढ़ पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (सीपीडीएल) की ओर से बिजली दर बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। राजनीतिक दल और बाकी संगठनों के विरोध के बावजूद बढ़े रेट के साथ अब बिजली मिलेगी। एक नवंबर से इसको लागू कर दिया जाएगा। ऐसे में जॉइंट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन ने बिजली के रेट 0.94 फीसदी बढ़ा दिए हैं। ऑर्डर के मुताबिक प्रति यूनिट 5 से 10 पैसे तक बढ़ोतरी हुई है। ये फैसला 1 नवंबर से लागू होगा।

    घरेलू उपभोक्ताओं (LTDS-II) के लिए 100 यूनिट तक अब 2.80 रुपए की जगह 2.85 रुपए, जबकि 101 से 200 यूनिट तक 3.75 की जगह 3.80 रुपए प्रति यूनिट देना होगा। वहीं, आगे के सालों में 3.86%, 7.21%, 9.29% और 11.10% तक की बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है। चंडीगढ़ पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड ने 7.57% बिजली के रेट बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा था। कंपनी के प्रवक्ता का कहना है कि निजीकरण के बाद यह हमारा पहला टैरिफ आदेश है और हम अपनी जिम्मेदारी को अच्छी तरह समझते हैं।

    उन्होंने कहा कि सीपीडीएल, यूटी प्रशासन और JERC के सहयोग से सिस्टम की विश्वसनीयता बढ़ाने, तकनीकी नुकसान कम करने और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं देने के लिए पूरी तरह समर्पित है। इससे पहले जॉइंट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (JERC) ने 1 अगस्त 2024 से औसतन 9.4% बिजली दर बढ़ोतरी को मंजूरी दी थी। इससे पहले वित्त वर्ष 2022–23 में केवल 0 से 150 यूनिट वाले स्लैब में 25 पैसे प्रति यूनिट (लगभग 9.09%) की मामूली बढ़ोतरी की गई थी।

    कई उपभोक्ताओं ने मांग की थी कि दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर चंडीगढ़ में भी 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाए। इस पर सीपीडीएल ने स्पष्ट किया कि बिजली सब्सिडी देना राज्य सरकार का अधिकार है, आयोग का नहीं। बिजली अधिनियम 2003 की धारा 65 के अनुसार किसी भी वर्ग के उपभोक्ताओं को दी जाने वाली सब्सिडी का निर्णय संबंधित राज्य सरकार द्वारा किया जा सकता है। कई उपभोक्ताओं ने सुझाव दिया था कि घरेलू बिजली की दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की जानी चाहिए।

    इस पर चंडीगढ़ पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड ने कहा कि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लागत-आधारित टैरिफ तय करना जरूरी है। आयोग ने भी माना कि वित्तीय स्थिरता और उपभोक्ताओं के हित में टैरिफ वृद्धि जरूरी है इसलिए टैरिफ बढ़ोतरी को बरकरार रखते हुए इसे उचित बताया गया है। आम आदमी पार्टी ने इसका विरोध किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विजयपाल सिंह का कहना है कि बिजली को निजी हाथों में देकर सरकार लोगों को लूट रही है। इसकी संभावना पहले से थी। इस लूट में भाजपा की मिलीभगत है। हम आवाज उठाएंगे।

     

  • Punjab News: महिलाओं में जगाई ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अलख, देखें वीडियो

    Punjab News: महिलाओं में जगाई ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अलख, देखें वीडियो

    पठानकोटः राज्य में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस अक्सर कदम उठाती रहती है, जिसमें ट्रैफिक पुलिस समय-समय पर सेमिनार आयोजित करती है और स्कूलों-कॉलेजों में जाकर बच्चों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करती है, ताकि सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके। इसी कड़ी में आज पठानकोट में ट्रैफिक पुलिस ने चेक प्वॉइंट्स पर महिलाओं को मुफ्त में हेलमेट वितरित किए और हेलमेट का महत्व समझाया, क्योंकि अक्सर महिलाएं बड़े पैमाने पर सड़क नियमों की अनदेखी करती हैं जिस कारण अक्सर निर्दोष लोगों को दुर्घटनाओं का शिकार होना पड़ता है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए यातायात पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाएं अक्सर हेलमेट नहीं पहनतीं और दुर्घटनाओं के दौरान महिलाओं को बड़े पैमाने पर दुर्घटना का शिकार होना पड़ता है। इसी के चलते आज उन्होंने एक चौकी स्थापित कर महिलाओं को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए और उन्हें हेलमेट का महत्व भी समझाया, ताकि भविष्य में महिलाएं घर से निकलने से पहले सिर पर हेलमेट पहनें और उसके बाद ही वाहन चलाएं, क्योंकि हेलमेट दुर्घटना होने के वक्त सिर को काफी हद तक सुरक्षित करते हैं और व्यक्ति की जान बचाते हैं।

  • Punjab News: शादी की बधाई लेने गए महंत के 2 गुटों में झड़प, चलीं ढोलकियां-लाठियां, देखें वीडियो

    Punjab News: शादी की बधाई लेने गए महंत के 2 गुटों में झड़प, चलीं ढोलकियां-लाठियां, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः शहर हीरा मंडी में लड़के की शादी की बधाई मांगने आए महंत के 2 गुटों में झड़प हो गई। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने अपने साथियों को बुला लिया और दूसरे पक्ष पर ढोलकियां और लाठियों से हमला किया गया। सड़क के बीच एक घंटे तक लगातार विवाद चलता रहा। दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर बधाई मांगने को लेकर आरोप लगाए हैं। एक पक्ष का कहना है कि यह उसका क्षेत्र है, दूसरा पक्ष धक्का-मुक्की करके बधाई मांगने यहां आया था।

    मिली जानकारी के अनुसार लड़के की शादी पर बधाई मांगने को लेकर दोनों में मारपीट हुई। इस झगड़े में दोनों पक्षों के 3 से 4 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक गुट घर में बधाई लेने के लिए पहुंचा था, तभी दूसरा पक्ष वहां पहुंच गया।

    इस दौरान सड़क पर दोनों गुटों में जमकर हंगामा शुरू हो गया। वहीं एक पक्ष ने पत्थर उठाकर घर की दीवार पर मारा और शोर मचाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में डंडे और ढोलकियां से हमला किया गया। घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस पीड़ितों के बयान पर केस दर्ज करने का कह कर रही है।