Blog

  • शिक्षा विभाग में अधीक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए वलराम शर्मा

    शिक्षा विभाग में अधीक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए वलराम शर्मा

    बसाल स्कूल प्रधानाचार्य ने शाल टोपी देकर किया सम्मानित, उज्वल भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग में अधीक्षक वलराम कुमार शर्मा शुक्रवार को 58 बर्ष तक सफल सरकारी सेवा पूरी करने के उपरांत सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर बसाल स्कूल में आयोजित विदाई समारोह में स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया व स्कूल प्रधानाचार्य एवं स्टाफ द्वारा वलराम कुमार शर्मा को शॉल, टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य महोदया ने सम्बोधित करते हुए कहा कि वलराम शर्मा ने जिन भी स्थानों पर कार्य किया, वहां अपनी ईमानदारी, कार्यकुशलता और जनहित के प्रति समर्पण से एक अलग पहचान बनाई और अपने पूरे सेवाकाल में निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ काम किया।

    उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की। सेवानिवृत्त अधीक्षक वलराम कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि सरकारी सेवा के दौरान सेवा करना उनके जीवन का सबसे बड़ा लक्ष्य रहा। उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि उन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से किया। उन्होंने सहयोगी अध्यापकों, कर्मचारियों का भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने उनके कार्यकाल के दौरान हर समय सहयोग दिया। इस अवसर पर समारोह के दौरान माहौल भावुक हो गया जब सहकर्मियों ने उनके साथ बिताए पलों को साझा किया।

    इस अवसर पर प्रिंसिपल कविता संधू, पूनम जगोता लेक्चर बायो, मंजू रणा लेक्चर इंग्लिश, सतविंदर कौर लेक्चर मैथ, नवदीप सिंह लेक्चर पोल सइंस, सतीश कुमार लेक्चर इकोनॉमिक्स, सतिंदर कौर लेक्चर हिस्ट्री , कल्पना सैनी कैमिस्ट्री, सतपाल सिंह वैंस लेक्चर फिजिक्स, जगमोहन लाल लेक्चर कॉमर्स, मुकेश धीमन लैक्चर आई पी, सुषमा शर्मा लेक्चर हिंदी, विशाल वशिष्ठ डीपीई,पर्वोध कुमार सीनियर असिस्टेंट, सुषमा देवी टीजीटी हिंदी व अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

  • Punjab News: SSP Office के पास कबड्डी खिलाड़ी का गोलियां मारकर कत्ल

    Punjab News: SSP Office के पास कबड्डी खिलाड़ी का गोलियां मारकर कत्ल

    लुधियानाः जिले के जगराओं में एसएसपी दफ्तर से कुछ दूरी पर खिलाड़ी का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल के बाहर अज्ञात लोगों ने कबड्डी खिलाड़ी की गोलियां मारकर हत्या कर दी है। मृतक की पहचान 26 वर्षीय तेजपाल निवासी गांव गिद्दड़विंडी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंच गए है और मामले की जांच में जुट गए।

    बताया जा रहा है कि आरोपियों ने आधे घंटे तक पहले कबड्डी खिलाड़ी को बेरहमी से पीटा और उसके बाद गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। वहीं दूसरी ओर घटना को लेकर लोगों से पूछताछ की जा रही है। हैरानी की बात यह है कि जिस अस्पताल के बाहर हमलावारों ने घटना को अंजाम दिया है, बताया जा रहा है कि उक्त अस्पताल के कैमरे बंद पाए गए।

  • छठ पर्व के समापन के बाद ट्रेन में फिर भीड़ शुरू, नहीं मिल रही यात्रियों को सीट, देखें वीडियो

    छठ पर्व के समापन के बाद ट्रेन में फिर भीड़ शुरू, नहीं मिल रही यात्रियों को सीट, देखें वीडियो

    कानपुरः छठ महापर्व के समापन के बाद अब ट्रेनों में वापस लौटने वाले यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। कानपुर सेंट्रल से पूर्वांचल और बिहार की ओर जाने वाली सभी ट्रेनें पूरी तरह भरी हुई दिखी। इसकी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि जनरल और स्लीपर कोच में भी यात्रियों को बैठने की जगह नहीं मिल पा रही है। सेंट्रल स्टेशन से दिल्ली और मुंबई जैसे प्रमुख रूटों पर जाने वाले यात्रियों की संख्या भी काफी अधिक रही। हालांकि रेलवे, GRP और RPF भीड़ को नियंत्रित करने के प्रयास कर रहे है।

    दरअसल, छठ मनाने के लिए दूसरे शहरों में काम करने वाले लोग अपने परिवारों के पास लौटे आए थे। इनमें मुख्य रूप से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे शहरों से बिहार, झारखंड, गोरखपुर और जौनपुर जाने वाले यात्री शामिल थे। पर्व के समापन के बाद बुधवार से यात्रियों की अपने कार्यस्थलों की ओर वापसी शुरू हो गई है। सेंट्रल स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति, चंपारण हमसफर, गोरखधाम एक्सप्रेस, विक्रमशिला, कटिहार एक्सप्रेस, सीमांचल, जोगबनी, कालका मेल, महानंदा और महाबोधि जैसी ट्रेनों में भारी भीड़ रही।

    बताया जा रहा हैकि 2 माह पहले से ही पूर्वांचल, बिहार, दिल्ली और मुंबई जैसे रूटों जाने वाली ट्रेनों में नो-रूम दिखाने लगा था। इसके मद्देनजर रेलवे ने 210 नियमित के साथ ही 40 त्योहार स्पेशल ट्रेनों का भी संचालन किया है। ये ट्रेनें विभिन्न रूटों से होते हुए संचालित हो रही है। हालांकि इन अतिरिक्त सेवाओं के बावजूद यात्रियों की भीड़ में कमी नहीं आई है।

    दूसरी ओर बसों में भी यात्रियों की भीड़ रही। झकरकटी बस अड्डा पर गोरखपुर, बलिया, जौनपुर, आजमगढ़, वाराणसी सहित पूर्वांचल रूटों से आने वाली बसें फुल होकर आईं। यहां से दिल्ली, रायबरेली, इटावा, लखनऊ जाने वाली बसों में भी भीड़ रही। स्थिति यह थी कि बस आते ही दस मिनट में भर रही थी। एआरएम पंकज कुमार ने बताया कि रिजर्व में बसें हैं। जिस रूट पर मांग बढ़ेगी, इन्हें भेजा जाएगा।

  • Jalandhar News: Vijay Jeweller Shop के लूट मामले में थाने के बाहर लोगों का प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Vijay Jeweller Shop के लूट मामले में थाने के बाहर लोगों का प्रदर्शन, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: भार्गव कैंप में विजय ज्वैलर की दुकान में बीते दिन 3 लुटेरों ने गन प्वाइंट और हथियार के बल लूट की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान लुटेरे दुकान से 2.25 लाख नगद और 850 ग्राम के गहने लूटकर फरार हो गए। हालांकि आरोपियों की पहचान कुशल, करण और गगन के रूप में हुई है, लेकिन आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इसी मामले को लेकर आज लोगों द्वारा थाना भार्गव कैंप के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया।

    वहीं दुकान मालिक का कहना है कि बीते दिन थाना प्रभारी ने 11 बजे उन्हें थाने में आने के लिए बुलाया था और कहा था कि वह आरोपियों को 11 बजे तक गिरफ्तार कर लेंगे। लेकिन जब वह थाने आए तो देखा थाना ही खाली पड़ा हुआ है। थाने का प्रभारी भी थाने में मौजूद नहीं है। लोगों ने पुलिस पर आरोपियों के साथ मिली भुगत के आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।

    इस दौरान भारी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रही। जहां पीड़ित परिवार ने पुलिस से सामान वापिस लौटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वह कहां से घर का गुजारा करेंगे और अपने कर्जों को उतारेंगे। महिलाओं ने थाने के दरवाजें बंद है। परिवार ने कहाकि उन्हें इंसाफ चाहिए, नहीं तो वह यहीं पर धरना लगाकर बैठेंगे। वहीं परिवार ने कहाकि थाना भार्गव कैंप के बाहर जब लोगों ने धरना लगाया तो एसीपी द्वारा उन्हें अपने दफ्तर में बुलाया जा रहा है। उन्होंने कहाकि उन्हें थाने पर पहले बुलाया गया और अब दफ्तर में बुलाकर परेशान किया जा रहा है।

    बता दें कि लूट कांड को अंजाम देने वाला मास्टर माइंड कुशल थाना भार्गव कैंप के पास ही रहता है। उसके दो साथी गगन व कर्ण चप्पली चौक, भार्गव कैंप के रहने वाले हैं। कर्ण का क्रिमिनल रिकॉर्ड है। उसे इरादा ए-कत्ल के केस में 10 साल की कैद हुई थी और वह 4 साल की कैद काट कर बेल पर आया है। गगन शराब तस्करी में जेल जा चुका है। कुशल कुछ महीने पहले सत्ता पार्टी के एक युवा नेता संग अकसर देखा जाता रहा है।शॉप मालिक अजय ने कहा कि लुटेरे सोने के 8 सेट, सोने की 12 चेन, एक कड़ा, 2 लेडीज कड़े, अंगूठियां व सोने के टॉप्स ले गए। भार्गव कैंप में दहशत का माहौल बना हुआ है।

    दरअसल, लुटेरों द्वारा घटना को अंजाम देने के बाद उनकी एक नई सीसीटीवी फुटेज सामने आई थी। जिसे एनकाउंटर न्यूज ने कल ही प्रकाशित किया था। वीडियो में आरोपी कपड़े बदलने के बाद पैदल घूमते देखे गए थे। सीसीटीवी फुटेज ने देखा जा सकता है कि लूट के 15 मिनट बाद ही कुशल, गगन व कर्ण पैदल ही कपड़े बदल के निकले है। बैग बदला हुआ है। जांच में क्लियर हुआ कि लुटेरे पैदल आए थे। कैंप से बाहर निकलने के बाद तीनों कहां गए, पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।

  • वशिष्ट पब्लिक स्कूल में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया

    वशिष्ट पब्लिक स्कूल में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया

    ऊना/सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल, ऊना में आज सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया । इस अवसर पर ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही उत्साह और  जोश के साथ किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सहयोग की भावना को प्रबल करना था।

    कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा के साथ हुई, जिसमें शिक्षकों और विद्यार्थियों ने सरदार पटेल के जीवन के बारे में अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने यह संदेश दिया कि सरदार पटेल केवल भारत के लौह पुरुष ही नहीं, बल्कि एक सच्चे राष्ट्रनिर्माता थे, जिन्होंने देश को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया।

    इस अवसर पर बच्चों ने देशभक्ति के नारे और  स्लोगन लिखकर विभिन्न प्रकार के पोस्टर बनाए। विद्यार्थियों ने हस्तनिर्मित चार्ट और पोस्टर प्रदर्शित किए, जिनमें सरदार पटेल के प्रेरक उद्धरणों और चित्रों को खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया ।

    ‘रन फॉर यूनिटी’ में विद्यालय के सभी वर्गों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।  । प्रात: 8:30 बजे  सभी विद्यार्थी, शिक्षकगण और खेल प्रशिक्षक विद्यालय के मुख्य द्वार पर एकत्रित हुए । प्रधानाचार्य द्वारा हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत की गई। दौड़ के दौरान बच्चों ने ‘एकता ज़िंदाबाद’, ‘भारत माता की जय’ जैसे नारे लगाकर पूरे वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।

    विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने इस अवसर पर कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने और सदैव एकता एवं समर्पण की भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

  • डीसी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ

    डीसी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ

    ऊना/सुशील पंडित: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर शुक्रवार को मिनी सचिवालय ऊना परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त जतिन लाल ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई। उपायुक्त ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि हमें सदैव राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए समर्पित रहना चाहिए।
    उन्होंने कहा कि भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने राष्ट्र निर्माण में अपना अविस्मरणीय योगदान दिया और विभिन्न रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर भारत की एकता को साकार किया। वहीं, इंदिरा गांधी का जीवन साहस, दृढ़ निश्चय और राष्ट्र सेवा का अनुपम उदाहरण है। उनकी दूरदर्शी सोच और निर्णायक नेतृत्व ने भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उपायुक्त ने कहा कि सरदार पटेल और इंदिरा गांधी के आदर्श हमें देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर सहायक आयुक्त ऊना वरिंद्र शर्मा, नगर निगम ऊना के संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार, एसडीएम ऊना अभिषेक मित्तल, सीपीओ ऊना संजय संख्यान सहित मिनी सचिवालय के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
  • Punjab News: दीवारों पर खालिस्तानी नारे लिखने के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, विदेश से जुड़े तार, देखें वीडियो

    Punjab News: दीवारों पर खालिस्तानी नारे लिखने के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, विदेश से जुड़े तार, देखें वीडियो

    बठिंडाः पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस के संयुक्त अभियान के दौरान दीवारों पर खालिस्तानी नारे लिखने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मामले की जानकारी देते हुए एसपी डी जसप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपियों ने जिले के 2 अलग-अलग जगहों की दीवारों पर खालिस्तानी नारे लिखे थे। इस मामले में कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਬਠਿੰਡਾ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ: ਖਾਲਿਸਤਾਨੀ ਨਾਅਰੇ ਲਿਖਣ ਵਾਲੇ 3 ਜਣੇ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ, ਪੰਨੂ ਨਾਲ ਸਿੱਧਾ ਸੰਬੰਧ

    आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि विदेश बैठे मास्टर माइंड के कहने पर उन्होंने दीवारों पर खालिस्तानी नारे लिखे थे। इसके बदले में उन्हें पैसे दिए गए थे। दिनांक 26 और 27 अक्टूबर की मध्य रात्रि को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा केन्द्रीय विद्यालय 3 एयरफोर्स स्टेशन भिसियाना स्कूल की दीवार पर अंग्रेजी में खालिस्तानी नारे लिखे थे, जिसे पुलिस ने ट्रेस कर लिया है।

    सीआईए स्टाफ-1 और चौकी किल्ली पुलिस ने मामला दर्ज करके 29 अक्टूबर को दोषी नवजोत सिंह निवासी कालीएवाला, जिला फिरोजपुर और राजप्रीत सिंह निवासी फिरोजपुर को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 4 फोन, एक डोंगल बरामद की गई। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने पवनप्रीत सिंह उर्फ दीप चहल के कहने पर दीवारों पर खालिस्तान के नारे लिखे थे और वह इस समय विदेश में रहता है।

  • रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम के माध्यम से ऊना में गूंजा राष्ट्रीय एकता का संदेश

    रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम के माध्यम से ऊना में गूंजा राष्ट्रीय एकता का संदेश

    विधायक सतपाल सिंह सत्ती की अध्यक्षता मुख्य अतिथि रहे सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर 

    ऊना/सुशील पंडित: प्रैस नोट जारी करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक पूर्व विधायक राजेश ठाकुर ने बताया कि भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आज भारतीय जनता पार्टी जिला ऊना द्वारा “Run For Unity – राष्ट्रीय एकता दिवस” का भव्य आयोजन दीपकमल भाजपा कार्यालय, ऊना में किया गया।

    इस अवसर पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं, युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों और नागरिकों ने एक साथ एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ऊना विधानसभा क्षेत्र से विधायक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने की तथा मुख्य अतिथि रहे माननीय सांसद हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राष्ट्रभक्ति के गीतों और जयघोष के बीच रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जिला पदाधिकारियों, मंडल प्रमुखों, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा तथा अनेक सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। अपने संबोधन में सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने स्वतंत्रता के बाद देश की 562 रियासतों को एक धागे में पिरोकर अखंड भारत का निर्माण किया।

    उन्होंने कहा  “सरदार पटेल की दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदृष्टि और राष्ट्र के प्रति समर्पण हर भारतीय के लिए प्रेरणा है। हमें उनकी विचारधारा को आत्मसात कर देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए कार्य करना चाहिए।” अनुराग ठाकुर ने संबोधित करते हुए कहा कि रन फॉर यूनिटी केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह एक संकल्प यात्रा है जो हमें यह याद दिलाती है कि भारत की शक्ति उसकी विविधता में निहित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश एक नए युग की ओर बढ़ रहा है, जहां “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” का संकल्प साकार हो रहा है।

    सुबह 10 बजे से आरंभ हुए इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय सरदार पटेल” के नारों के साथ दौड़ लगाई। दौड़ के मार्ग पर स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। पूरे शहर में राष्ट्रीय एकता दिवस की गूंज सुनाई दी और हर वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के आरंभ में दीपकमल भाजपा कार्यालय में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। जिला भाजपा अध्यक्ष, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने अपने संबोधन में सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनकी नीतियों और दृढ़ता ने आज के भारत की नींव रखी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय एकता दिवस के संदेश का प्रसारण भी किया गया, जिसमें उन्होंने कहा कि  “सरदार पटेल का जीवन हमें सिखाता है कि जब देश की एकता सर्वोपरि होती है, तब कोई भी चुनौती बड़ी नहीं होती।” इस संदेश को सुनते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने तालियों की गूंज के साथ “भारत माता की जय” के नारे लगाए। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला अध्यक्ष शाम मिन्हास के मार्गदर्शन में किया गया। दौड़ के समापन पर प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया और सभी ने मिलकर “राष्ट्रगान” गाकर कार्यक्रम का समापन किया। भाजपा जिला ऊना के कार्यकर्ताओं ने आयोजन को अत्यंत सफल एवं ऐतिहासिक बताया।

    कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं व युवाओं की भागीदारी

    सांसद अनुराग ठाकुर व ऊना विधानसभा क्षेत्र से विधायक सतपाल सिंह सत्ती द्वारा हरी झंडी दिखाकर रन फॉर यूनिटी का शुभारंभ किया।

    “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के संकल्प के साथ ऊना में राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया 

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश का प्रसारण एवं राष्ट्रगान के साथ समापन हुआ इस अवसर पर चैतन्य शर्मा, प्रोफेसर राम कुमार, विजय जोशी, लखबीर सिंह लखी, वीरेंद्र कंवर, बलबीर बग्गा, सुमित शर्मा, मनोहर लाल शर्मा, पहु लाल भारद्वाज, नरेंद्र ठाकुर, पुष्पा देवी, नीलम, परविंदर लवेरिया, रुपिंदर दहल, चंदन कालिया, खामोश जातक, राज कुमार पठानिया, नवदीप कश्यप, विनय शर्मा, विकास शर्मा, रजत, विक्की सैनी, धीरज, लकी बांस, विकास पूरी, आकाश, जसविंदर सिंह, बलराम बबलू, अजय मिन्हास, लवली, अशोक, संदीप कश्यप, अरविंद शर्मा, बंटू, अनील सैनी, सुखविंदर सांगरा, जनक राज खजांची, पवन कपिला, ऋषभ कपिला, अनु ठाकुर, लवीश गर्ग, दिनेश सैनी, बॉबी, मनीष, त्रिलोचन, साहिल अरोड़ा, अतुल शर्मा, प्रिंस वर्मा, पुनीत चौधरी, किशन पाल, ओंकार नाथ, अनीश ठाकुर, हरभजन गुलेरिया, राज मनोहर, अशोक धीमन, राजीव वशिष्ठ सहित अन्य उपस्थित रहे

  • Punjab News: महिला ने की खुदकुशी, पति सहित सास-ससुर पर केस दर्ज

    Punjab News: महिला ने की खुदकुशी, पति सहित सास-ससुर पर केस दर्ज

    संगरूरः जिले के नजदीकी गांव भट्टीवाल खुर्द में महिला ने जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान जसवीर कौर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जसवीर कौर ने ससुराल परिवार से तंग आकर जहरीली वस्तु निगली। जिसके बाद ईलाज के दौरान जसवीर कौर की मौत हो गई। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस ने मृतक महिला के पति, ससुर व सास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    मामले की जानकारी देते थाना प्रमुख इंस्पेक्टर मालविंदर सिंह ने बताया कि मृतक जसवीर कौर पत्नी संदीप सिंह के भाई मनप्रीत सिंह निवासी अल्होरा ने बताया कि उसकी बहन जसवीर कौर का विवाह संदीप सिंह से 2014 में हुआ था और उसके 2 बच्चे है। जिसमें एक लड़का और दूसरी लड़की शामिल है। आरोप है कि जसवीर का ससुराल परिवार उसे शादी के बाद से परेशान करता था। कई बार उसकी बेरहमी से पिटाई की।

    कल भी जसवीर कौर के साथ ससुराल परिवार ने मारपीट की। इससे दुखी होकर जसवीर ने जहरीली वस्तु निगली ली। जसवीर को उपचार के लिए भवानीगढ़ के अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे पटियाला के अस्पताल में रेफर कर दिया। वहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मनप्रीत सिंह के ब्यान पर जसवीर कौर के पति संदीप सिंह, ससुर भरपूर सिंह व सास बिंदर कौर पर मामला दर्ज किया है। वहीं मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों के हवाले कर दिया है।

  • Jalandhar News: सड़क हादसे में 2 नौजवानों की मौत, 2 घायल

    Jalandhar News: सड़क हादसे में 2 नौजवानों की मौत, 2 घायल

    जालंधर, ENS: जंडियाला-नूरमहिल रोड पर देर रात हुई 2 बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 2 नौजवानों की मौत और दो के गंभीर रूप से घायल होने का दुखद समाचार है। मृतक युवकों की पहचान तौहीद आलम पुत्र फैज़ल मुहम्मद निवासी जंडियाला थाना सदर जालंधर और अमनदीप पुत्र अवतार चंद निवासी नाहल थाना नूरमहिल के रूप में हुई है। वहीं दूसरी ओर 2 अन्य युवकों के घायल होने की सूचना है।

    घायलों की पहचान राहुल और सल्लू निवासी जंडियाला के रूप में हुई है। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जांच अधिकारी गुरनाम सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा घायल व्यक्तियों के बयान लिए जा रहे है। लोगों का कहना है कि इस सड़क पर पड़े एक शैलर के कारण सड़क के दोनों तरफ खड़े ट्रक भी किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं और उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस दिशा में ध्यान देने की मांग की है।