Blog
-

Punjab News: इस इलाके में पुलिस की दबिश, 200 कर्मचारियों ने चप्पा-चप्पा छाना, देखें वीडियो
अमृतसरः पंजाब सरकार जहां पंजाब में बढ़ती नशे की महामारी से लोगों को दूर रखने के लिए तरह-तरह के अभियान चला रही है, वहीं आज सुबह-सुबह पुलिस ने अमृतसर की सीमा से सटे गांवों में 200 कर्मचारियों के साथ तलाशी अभियान चलाया, जिसमें उन्होंने लगभग 5 गांवों की गहन जांच की और प्रत्येक व्यक्ति की जांच करते हुए पुलिस ने यह संदेश भी दिया कि अगर कोई भी व्यक्ति नशा बेचता या खरीदता हुआ पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन गांवों की जांच सुबह 11 बजे से शुरू हो गई और यह जांच शाम तक जारी रहेगी।
एसपीडी अमृतसर ग्रामीण आदित्य वारियर ने बताया कि लगभग 200 पुलिस अधिकारियों के साथ वह सीमा से सटे 4-5 गांवों का जायजा ले रहे हैं और अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है, तो उसकी जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति नशा बेचता या खरीदता पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने स्पष्ट आदेश जारी किए हैं कि नशे को पूरी तरह से खत्म करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाए।
हालांकि, अमृतसर के ग्रामीण इलाकों में लगातार भारी मात्रा में हेरोइन और अन्य नशीले पदार्थ बरामद हो रहे हैं, जिससे नशा तस्करों की कमर टूट गई है। अब वह गांवों में जा रहे हैं और अगर कोई नशा बेचता या खरीदता है, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, पुलिस अधिकारी नशा तस्करों के घरों पर भी पीले पंजे चला रहे हैं, ताकि अवैध तरीके से बनाई प्रॉपर्टी को नष्ट करके दूसरों को भी नसीहत दी जा सके कि वह अवैध पैसों से प्रॉपर्टी नहीं बना सकेंगे।
-

High Protein के लिए इन Foods को बनाए Diet का हिस्सा, मांसपेशियां होंगी मजबूत
हेल्थः प्रोटीन शरीर के लिए बहुत जरूरी है। जो हड्डियों, मांसपेशियों, खून, त्वचा, एंजाइम, हार्मोन और विटामिन के निर्माण में मदद करता हैं। ये शरीर की ग्रोथ और डेवलमेंट के लिए, कोशिकाओं और मसल्स की मरम्मत और निर्माण के लिए भी जरूरी है।
वैसे तो प्रोटीन के लिए अंडे, मीट, चिकन, डेयरी उत्पाद, मेवा, कुछ सब्जियां, अनाजों और फलियां अच्छा सोर्स हैं। इसके अलावा सोयाबीन और क्विनोआ भी प्रोटीन के बढ़िया सोर्स में गिना जाता है। लेकिन दिक्कत तब होती है जब कई लोग अंडा खाते नहीं या उन्हें अंडे से एलर्जी होती है तो ऐसे में क्या करना चाहिए।
-अगर आप अंडा नहीं खाते लेकिन आप नॉन वेजेटेरियन हैं तो आप चिकन ब्रेस्ट, मीट, सैल्मन, टूना और मैकेरल जैसी मछलियां खा सकते हैं। ये न केवल प्रोटीन से भरपूर होती हैं, बल्कि इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भी होता है, जो हृदय के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।
-अगर आप डेयरी प्रॉडक्ट्स खाते हैं तो दूध, पनीर और दही जैसे डेयरी उत्पाद प्रोटीन के बढ़िया विकल्प हैं। साथ ही ये कैल्शियम और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। ग्रीक योगर्ट का भी प्रोटीन के लिए सेवन करना अच्छा है क्योंकि इसमें प्रोटीन के साथ-साथ कैल्शियम, विटामिन और खनिज जैसे पोषक तत्व भी प्रचुर मात्रा में होते हैं। डेयरी उत्पादों में सैचुरेटेड फैट की मात्रा अधिक हो सकती है इसलिए लो फैट वाले डेयरी विकल्प चुनें और पनीर की मात्रा सीमित रखें।
-बीन्स, मटर, छोले, किडनी बीन्स, सफेद-काली बीन्स, सोयाबीन, काली मटर, अरहर, मसूर दाल, मसूर दाल और एडामे जैसे प्लांट बेस्ड फूड्स प्रोटीन के साथ-साथ फाइबर, फोलेट, पोटेशियम, आयरन और जिंक के भी बेहतरीन स्रोत हैं।
-मेवे और बीजों में बादाम, हेजलनट्स, अखरोट, मूंगफली, चिया सीड्स, कद्दू के बीज, सूरजमुखी के बीज और पीनट बटर शामिल हैं। ये न केवल प्रोटीन से भरपूर होते हैं बल्कि हेल्दी फैट्स, विटामिन और खनिज भी प्रदान करते हैं। मेवों में फैट्स और कैलोरी की मात्रा अधिक होती है इसलिए मात्रा का ध्यान रखें।
-

Punjab News: अब विजिलेंस ने किया DIG भुल्लर के खिलाफ मामला दर्ज !
मोहालीः स्क्रैप कारोबारी से 8 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार रोपड़ रेंज के निलंबित डीआइजी हरचरण सिंह भुल्लर के खिलाफ हाल ही में सीबीआई ने आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया था। जिसके चलते डीआईजी भुल्लर की चंडीगढ़ की विशेष न्यायाधीश भावना जैन की अदालत में आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए सुनवाई हुई। जहां अदालत ने भुल्लर को फिर से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
ऐसे में अब मामले की अगली सुनवाई 14 नवंबर को होगी। वहीं भुल्लर के खिलाफ अब विजिलेंस ने मोर्चा खोल दिया है। सूत्रों से अनुसार विजिलेंस ब्यूरो ने भुल्लर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है, हालांकि इसकी अधिकारी पुष्टि नहीं हुई है। दरअसल, सीबीआई जांच के बाद उनके घर से करोड़ों रुपए कैश और संपत्तियों के दस्तावेज मिले थे। जिसके बाद सीबीआई ने उन पर आय से अधिक संपत्ति का मामला भी दर्ज किया था।
दूसरी ओर इस मामले को लेकर डीआईजी भुल्लर के वकील एचएस धनोआ का कहना है कि भुल्लर की प्रापर्टी उनकी नौकरी से पहले की है। सीबीआई ने उनका रिमांड नहीं मांगा। ज्यूडिशियल कस्टडी की एप्लीकेशन मूव की थी। जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया। वकील धनोआ ने आगे कहा कि हमने अदालत से एक मांग की है कि सोशल मीडिया पर उनके बारे में जो फैक्ट पेश किए जा रहे है, उसे कंट्रोल किया जाए। भुल्लर की सारी प्रॉपर्टी पुश्तैनी है। उनके नौकरी जॉइन करने से पहले की है। वहीं, उन्होंने कहा कि समय आने पर हम अदालत में सारी चीजें फैक्ट के साथ पेश करेंगे।
-

Punjab News: स. वल्लभभाई पटेल की जयंती पर मैराथन, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने दिया ये संदेश, देखें वीडियो
पठानकोटः देश की आजादी के बाद अहम भूमिका निभाने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल को आज की युवा पीढ़ी भुला रही है। युवाओं को उनके बलिदानों को याद करवाने के लिए भाजपा हर साल सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन करती है, ताकि युवा पीढ़ी उनकी पृष्ठभूमि से परिचित हो सकें और यह जान सकें कि देश की आजादी के लिए और आजादी के बाद देश को एकता के सूत्र में पिरोने के लिए किन वीरों ने बलिदान दिया। इस मैराथन में शहर भर के युवाओं ने भाग लिया और इस अवसर पर भाजपा और अन्य बड़े नेता भी मौजूद रहे।
भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल जैसी शख्सियत को कांग्रेस की संकीर्ण सोच के कारण आजादी के बाद वह सम्मान और आदर नहीं मिला जिसके वे हकदार थे। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने आजादी के बाद 562 रियासतों के एकीकरण में अहम योगदान दिया था, जिसके कारण उन्हें लौह पुरुष के नाम से भी जाना जाता है और उन्हीं की याद में भाजपा हर साल रन फॉर यूनिटी का आयोजन करती है, जिसमें शहर भर के युवा हिस्सा लेते हैं और नशे से दूर रहने का संदेश देते हैं।
उन्होंने युवाओं को बताया कि स. पटेल आजाद भारत के पहले उप प्रधानमंत्री व ग्रह मंत्री थे। उन्होंने आजादी के बाद भारत को विकास की ओर लेकर जाने के लिए अहम कदम उठाए थे। उनके कार्यों को हमेशा याद रखना चाहिए।
-

ये घरेलू नुस्खे आपके दांतों को बनाएंगे मजबूर और खूबसूरत
हेल्थः हर किसी को होता है कि उनके दांत खूबसुरत दिखें, लेकिन खाते समय दांतों में प्लाक या टार्टर जमने ने न सिर्फ आपके दांत पीले पड़ते हैं बल्कि यह गंदगी धीरे-धीरे दांत की जड़ों में घुसने लगती है जिससे आपको पायरिया, दांतों से खून आना, मुंह से बदबू आना, मसूड़ों से खून आना, दांतों का कमजोर होना और टूटना, कैविटी जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप सही से मुंह की सफाई नहीं करते, सही से ब्रश या फ्लॉस नहीं करते, ज्यादा मीठा या चिपचिपा खाना खाते हैं तो आपके दांत जल्दी पीले और बदबूदार होकर सड़ सकते हैं। लेकिन कुछ घरेलू उपाय जो आपको इन समस्या से छुटकारा दिला सकती है।
पहला नुस्खाः ऑयल पुलिंग एक पुरानी और असरदार घरेलू उपाय है जो मुंह की सफाई और दांतों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इसके लिए आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तेल में मौजूद लॉरिक एसिड मुंह के बैक्टीरिया को खत्म करता है, बदबू दूर करता है और दांतों को मजबूत बनाता है। एक बड़ा चम्मच तेल लें। सबसे अच्छा है नारियल तेल है। इसे अपने मुंह में डालें और ऐसे घुमाएं जैसे माउथवॉश करते हैं। इसे खाली पेट सुबह ब्रश करने से पहले करें। ऐसा कम से कम 10 मिनट तक करें, लेकिन अगर जबड़े में दर्द या खिंचाव महसूस हो तो 5 मिनट भी काफी है।
इस बात का रखें ध्यानः तेल को निगलना नहीं है, बल्कि बाद में थूक देना है। अगर चाहें तो तिल का तेल या सूरजमुखी का तेल भी इस्तेमाल किया जा सकता है। नारियल तेल में लॉरिक एसिड होता है जो एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-माइक्रोबियल गुणों वाला है। यह बैक्टीरिया को खत्म करता है।
दूसरा नुस्खाः दांतों पर जमा पीले मैल को साफ करने के लिए आप लौंग और मेथी से बना घरेलू टूथपाउडर इस्तेमाल कर सकते हैं। लौंग में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो मसूड़ों की सूजन कम करते हैं। मेथी में बैक्टीरिया से लड़ने और मुंह की बदबू दूर करने की ताकत होती है।
कैसे करें इस्तेमालः एक चुटकी लौंग पाउडर लें। इसमें दो चुटकी मेथी दाना पाउडर मिक्स करें। अपने गीले ब्रश को इस मिश्रण में डुबोएं और सामान्य तरीके से ब्रश करें। शुरुआत में लौंग का स्वाद थोड़ा तेज लग सकता है, लेकिन कुछ ही दिनों में आप इसके स्वाद और ताजगी के आदी हो जाएंगे।
रखें ध्यानः अगर आप ज्यादा मीठा खाते हैं या बार-बार कोल्ड ड्रिंक पीते हैं, तो ये घरेलू नुस्खे उतना असर नहीं दिखाएंगे। इसलिए शुगर का सेवन कम करें और साथ ही सही खानपान रखें।
-

ट्रक ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, 2 चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत
अलवरः शहर में एक दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है जहां, अलवर-बहरोड़ रोड पर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें 2 चचेरे भाइयों की मौत हो गई। दोनों भाई खैरथल के रसगन में बुआ से मिलकर खुद के गांव खरखड़ी नारायणपुर लौट रहे थे। घटना वीरवार शाम ततारपुर थाना क्षेत्र की है।
जानकारी मुताबिक, ओमप्रकाश बावरिया (22) और प्रमोद बावरिया (21) नारायणपुर थाना क्षेत्र के खरखड़ी घड़ी गांव के निवासी थे। परिजनों ने बताया कि दोनों वीरवार को अपनी बुआ के घर खैरथल के रसगन गांव गए थे जो देर शाम वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान ततारपुर चौराहे से करीब एक किलोमीटर दूर बानसूर रोड पर बलदेव सरस डेयरी के पास सामने से आ रही पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में ओमप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे ततारपुर हॉस्पिटल पहुंचाया गया, वहां से उसे अलवर रेफर कर दिया और अलवर से डॉक्टर ने जयपुर रेफर कर दिया। जहां डॉक्टर ने प्रमोद को मृत घोषित कर दिया। दोनों मृतक चचेरे भाई थे और मजदूरी करने के साथ-साथ खेती-बाड़ी में भी हाथ बंटाते थे। दोनों की नवंबर 2024 में ही शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि ओमप्रकाश की पत्नी तीन महीने की प्रेग्नेंट है।
घटना की सूचना मिलते ही ततारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप वाहन को जब्त लिया। वहीं हादसे के बाद पिकअप ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।
-

Jalandhar News: SHO Bhushan kumar मामले में Child comission Chairman का आया बयान, देखें Live
जालंधर, ENS: फिल्लौर के एसएचओ भूषण केस को लेकर आज बाल आयोग के अध्यक्ष ने एसएसपी हरविंदर विर्क से मुलाकात की। जिसके बाद उन्होंने मीडिया से बच्ची के दुष्कर्म मामले में एसएचओ भूषण कुमार के केस को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस केस को लेकर आज एसएसपी, डीएसपी फिल्लौर, एसएचओ सहित अन्य अधिकारियों के साथ मीटिंग हुई। उन्होंने कहा कि इस मामले में की गई जांच में सामने आया है कि पुलिस द्वारा एसएचओ के खिलाफ सभी धाराएं लगा दी है। उन्होंने कहा कि केस में देरी को लेकर अब एसएसपी से बात की गई। चेयरमैन ने कहा कि जल्द भूषण कुमार को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जाएगा, वहीं उसे नौकरी से बर्खास्त भी किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पोक्सो एक्ट मामले में पुलिस को जिम्मेदारी उठाने के लिए कहा गया है। उन्होंने थाने में पीड़ित महिला के साथ थाना प्रभारी द्वारा की गई घटना को लेकर निंदा की है। इस मामले को लेकर उच्च अधिकारियों के ध्यान में मामला लाया गया है। वहीं केस में देरी होने को लेकर Child comission Chairman ने कहा कि इस मामले में एक्शन लिया जाएगा। अभी उन्होंने यह साफ नहीं किया है कि इस मामले में किस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। उन्होंने माना कि मामले को लेकर एसएचओ को कोई शेलटर कर रहा है।
यही कारण है कि गंभीर मामले को लेकर पुलिस द्वारा केस में देरी की जा रही है। Child comission Chairman ने कहा कि इस केस में सिर्फ एसएचओ ही जिम्मेवार नहीं है, बल्कि वह सभी उच्च अधिकारी जिम्मेदार है जो इस केस की देखरेख कर रहे है। Child comission Chairman ने कहा कि वह खुद पीड़ित परिवार से मिले और घटना के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
चेयरमैन का कहना है कि पुलिस पीड़ित की रक्षा करने में फेल साबित हुई है, जिसको लेकर एसएचओ के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। चेयरमैन ने कहा कि एसएचओ के खिलाफ एफआईआर तो दर्ज हो गई है, ऐसे में अब उसकी गिरफ्तार होना बाकी है। उन्होंने कहा कि अब जल्द एसएचओ की गिरफ्तारी करवाई जाएंगी, हालांकि उन्होंने तारीख नहीं बताई है।
-

Punjab News: पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारों के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को मिले वीजे, इस दिन रवाना होगा जत्था, देखें वीडियो
अमृतसरः पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन के लिए जाने वाले सिख जत्थे को वीजा मिल गया है। वीजा मिलने की सूचना मिलते ही श्रद्धालु शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यालय पहुंचे और अपने पासपोर्ट प्राप्त किए तथा कमेटी का तहे दिल से धन्यवाद किया।
तीर्थयात्री हरभजन सिंह, कुलविंदर कौर, निर्मल सिंह ने बताया कि वे लंबे समय से पाकिस्तान के पवित्र गुरुद्वारों जैसे गुरु नानक देव जी की जन्मस्थली ननकाना साहिब, दरबार साहिब करतारपुर, गुरु अर्जन देव जी और गुरु हरगोबिंद साहिब जी से जुड़े तीर्थ स्थलों के दर्शन करना चाहते थे। अब उनकी प्रार्थना स्वीकार हो गई है और उन्होंने इस पवित्र यात्रा पर जाने की तैयारी शुरू कर दी है। श्रद्धालुओं ने कहा कि यह सब श्री गुरु रामदास जी की कृपा से संभव हुआ है और 4 नवंबर को अमृतसर से पाकिस्तान के लिए जत्था रवाना होगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न गुरुद्वारों के दर्शन करने का सोभाग्य उन्हें मिला है। श्रद्धालुओं ने कहा कि वे गुरुद्वारों में पंथ की उन्नति और समुदाय की एकता के लिए प्रार्थना करेंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए एसजीपीसी सचिव प्रताप सिंह ने बताया कि हर साल श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के अवसर पर एसजीपीसी द्वारा सिख श्रद्धालुओं का एक जत्था पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारों के दर्शनों के लिए भेजा जाता है। एसजीपीसी द्वारा 1802 श्रद्धालुओं के पासपोर्ट वीजा के लिए पाकिस्तान दूतावास भेजे गए थे, जिनमें से 1796 श्रद्धालुओं को वीजा मिल चुका है। उन्होंने गुरु साहिब के प्रकाशोत्सव के अवसर पर जाने वाले श्रद्धालुओं को वीजा प्रदान करने के लिए भारत और पाकिस्तान सरकारों का भी आभार व्यक्त किया।
सचिव प्रताप सिंह ने बताया कि जिन तीर्थयात्रियों ने वीजा के लिए आवेदन किया है, वे 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को एसजीपीसी कार्यालय से अपने पासपोर्ट प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, यह जत्था 4 नवंबर को वाघा बॉर्डर होते हुए पाकिस्तान के श्री ननकाना साहिब जाएगा, जहां श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव से संबंधित समारोहों में भाग लेने के बाद, यह जत्था विभिन्न गुरुद्वारों के दर्शन करेगा और 13 नवंबर को भारत लौटेगा। इस दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षा, आवास और परिवहन की पूरी सुविधा उपलब्ध कराने के प्रबंध किए गए हैं।
-

Punjab News: मौसम में बदलाव से खांसी-जुकाम और बुखार के मरीज बढ़े, डाक्टरों ने की ये Appeal, देखें वीडियो
पठानकोट: मौसम में आए अचानक बदलाव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। जिले के सिविल अस्पताल पठानकोट में इन दिनों खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या में भारी बढ़ोतरी देखी जा रही है। अस्पताल के ओपीडी में रोजाना सैकड़ों मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि मौसम में आई ठंडक और सूखी हवा के चलते वायरल इंफेक्शन तेजी से फैल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, छोटे बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को इस समय खास सावधानी बरतने की जरूरत है।
डॉक्टरों ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम के अनुसार गर्म कपड़ों का प्रयोग करें, बिना जरूरत बाहर निकलने से बचें और बुजुर्गों व बच्चों को ठंड से बचाव के उपाय करें। साथ ही उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि खुद से दवा न लें। डॉक्टर की सलाह के बिना दवा लेने से बीमारी बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि एक छोटी सी गलती बड़ी बीमारी का रूप ले सकती है, इसलिए लापरवाही न बरतें।
