Blog

  • Jalandhar News: आज इस इलाके में बंद रहेगा फाटक, जानें वजह

    Jalandhar News: आज इस इलाके में बंद रहेगा फाटक, जानें वजह

    भास्कर न्यूजः शहर के रेलवे फाटकों पर इंटरलॉकिंग टाइल लगाने का काम जारी है। रिपेयर के चलते आज भी गुरु नानक पुरा रेलवे फाटक बंद रहा। जिसके चलते लोगों को अन्य रास्तों का इस्तेमाल करना होगा। रेलवे कर्मचारियों के अनुसार काम खत्म होने के बाद ही फाटक को खोला जा सकेगा।

    फाटक बंद होने के कारण दोनों तरफ की कॉलोनी के लोग काफी परेशान हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज बनाने का प्रोजेक्ट कई सालों से अधर में लटका हुआ है। इसका हल निकालना होगा, क्योंकि हर दूसरे दिन या तो फाटक किसी न किसी वाहन के कारण टूटा हुआ होता है और रेलवे की तरफ से फाटक पर काम किया जाता है, इस कारण यह फाटक महीने में कई बार काफी दिनों तक बंद ही रहता है।

  • बड़ा हादसाः निर्वाण महोत्सव में ढहा मंच, 7 की मौत, कई श्रद्धालु घायल, देखें वीडियो

    बड़ा हादसाः निर्वाण महोत्सव में ढहा मंच, 7 की मौत, कई श्रद्धालु घायल, देखें वीडियो

    बड़ौत: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बड़ा हादसा होने की घटना सामने आई है। जहां बड़ौत शहर कोतवाली इलाके के गांधी रोड पर भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर मान स्तम्भ परिसर में बना लकड़ी से बना पैड ढह गया। इस हादसे में अब तक 7 श्रद्धालुओं की मौत होने की सूचना मिली है, जबकि 75 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। इस घटना को लेकर मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। एम्बुलेंस नहीं मिलने पर घायलों को ई रिक्शा में बैठाकर अस्पताल पहुंचाया गया।

    सूचना पर बड़ौत कोतवाली इंस्पेक्टर भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में तरसपाल(66) पुत्र हुकमचंद गांधी रोड इमली वाली गली, अमित (35) पुत्र नरेश चंद, अरुण(48) पुत्र केशव राम ऊषा (24) पत्नी सुरेंद्र, शिल्पी (24), पुत्री सुनील जैन, विनीत जैन (40) पुत्र सुरेंद्र, कमलेश जैन(65) पत्नी सुरेश चंद की माैत हो गई है। घायलों का उपचार चल रहा है। हादसा होते ही पांडाल व मंच भरभराकर नीचे गिर पड़ा और तकरीबन 15 पुलिस कर्मी व 80 से ज़्यादा श्रद्धालु घायल हो गए। इनको अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें अभी तक 7 की मौत हो चुकी है और कई की हालत गंभीर है।

    जानकारी के अनुसार, श्री दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के मैदान पर बनाए गए मान स्तंभ का मंच टूट गया। इससे 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 75 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। बआज निर्वाण महोत्सव के तहत यहां धार्मिक कार्यक्रम होना था, यहां 65 फीट ऊंचा मंच बनाया गया था। इसकी सीढ़ियां टूट गई। बताया जा रहा है कि जैन कॉलेज परिसर में स्थापित मानस्तम्भ में विराजमान प्रतिमा जी का अभिषेक करने के लिए लगाई गई अस्थायी सीढ़ियां गिर गई हैं। इससे श्रद्धालु नीचे दब गए और भगदड़ मच गई। बता दें कि ये आयोजन करीब 25 वर्षों से प्रतिवर्ष होता है। जहां आयोजन हो रहा था वहां तभी भराव हुआ था। आयोजन स्थल पर बनाए गए मंच पर श्रद्धालु अधिक संख्या में चढ़ने से बल्लियों का बैलेंस बिगड़ गया और रस्सियां टूट गई।

     

     

  • Punjab News:New Model Town में घर से व्यक्ति का शव बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News:New Model Town में घर से व्यक्ति का शव बरामद, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः न्यू मॉडल टाउन में घर में व्यक्ति का शव मिलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार घर से व्यक्ति का शव मिलने से इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया गया। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया। मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी एएसआई जसवंत सिंह ने बताया कि मृतक व्यक्ति की पहचान सोनू पुत्र किशन निवासी दिल्ली के रूप में हुई। एएसआई के कहा कि सोनू न्यू मॉडल टाउन में स्थित घर की दूसरी मंजिल में रहता था, लेकिन उसके परिवार के सदस्यों दिल्ली में रहते है। उन्होंने कहा कि मृतक के मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया गया। मौत की सूचना पारिवारिक सदस्यों को दे दी गई है। परिजनों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।
  • Punjab News: ASI ने की ईमानदारी की मिसाल कायम, देखें वीडियो

    Punjab News: ASI ने की ईमानदारी की मिसाल कायम, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः चाहे एक तरफ लूटपाट हो रही हो या पैसे के पीछे होड़ लोगों में लगी हो, लेकिन लोग एक दूसरे को धोखा दे रहे हैं और सिर्फ पैसे की तलाश में भागदौड़ करने में लगे हुए हैं लेकिन कहीं न कहीं ईमानदारी अभी भी जिंदा है, जी हीं, आपने सही सुना है। गुरदासपुर के ASI ने ईमानदारी की मिसाल कायम की है, जहां युवक का 22 हजार का फोन गायब हो जाता है, तभी भाई लालो चौक पर ड्यूटी पर तैनात एएसआई जवान गुरप्रीत सिंह की नजर उस पर पड़ती है और फिर वह युवक को उसका फोन लौटा देता है।

    दूसरी ओर इस मामले को लेकर युवक का कहना है कि उसका 22 हजार का बेहद कीमती फोन सड़क पर कहीं गिर गया था। जिसके चलते वह बहुत परेशान हो रहा था और आसपास ढूंढा लेकिन कहीं दिखाई नहीं दिया। वह बार-बार किसी और के फोन से अपने फोन पर कॉल कर रहा था। जिसके बाद एएसआई गुरप्रीत सिंह ने उसकी कॉल उठाई और भाई लालो चौक में बुलाया।

    जब मैं वहां पहुंचा तो एएसआई ने कहा कि आपका फोन यहां गिर गया था, जहां उन्होंने पासवर्ड जानने के लिए फोन की पूरी वैल्यू वेरिफिकेशन की और फिर वेरिफिकेशन करने के बाद युवक का फोन वापस कर दिया, जहां युवक ने ट्रैफिक पुलिस में तैनात एएसआई गुरमीत सिंह को धन्यवाद दिया। वहीं एएसआई गुरमीत सिंह का कहना है कि वह भाई लालो चौक में ड्यूटी पर तैनात थे, तभी उन्होंने सड़क पर फोन पड़ा देखा, जो काफी महंगा था, काफी देर बाद फोन की घंटी बजी, तो उस व्यक्ति से बात की गई और घटना स्थल पर बुलाकर फोन की वैरिफिकेशन करने के बाद फोन युवक को वापस कर दिया।

  • महाकुंभ जा रही ट्रेन पर हुआ हमला, की तोड़फोड़, देखें वीडियो

    महाकुंभ जा रही ट्रेन पर हुआ हमला, की तोड़फोड़, देखें वीडियो

    हरपालपुरः मध्यप्रदेश के छतरपुर और हरपालपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार देर रात झांसी से प्रयागराज महाकुंभ जा रही ट्रेन पर स्थानीय यात्रियों ने हमला कर दिया। घटना देर रात करीब 1 बजे की है, जब प्लेटफॉर्म पर खड़े यात्रियों ने ट्रेन के दरवाजे नहीं खोलने पर आक्रोशित होकर पथराव और तोड़फोड़ कर दी। ट्रेन में बैठे कुछ लोगों को मामूली चोट आई है।पथराव में ट्रेन की कई बोगियों के दरवाजे और खिड़कियों को नुकसान पहुंचा है।

    हमले के दौरान ट्रेन में सवार यात्री, महिलाएं और बच्चों में डर दिखा। इस दौरान कुछ यात्रियों ने घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो में यात्री सुरक्षा की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं। यात्रियों ने बताया कि उपद्रवियों ने ट्रेन में जबरन घुसने की कोशिश की, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल को तत्काल मौके पर बुलाया गया। रेलवे अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

    घटना से रेल यातायात प्रभावित हुआ और कई ट्रेनें लेट हुईं। हरपालपुर थाना प्रभारी पुष्पक शर्मा ने बताया कि रात करीब दो बजे हरपालपुर रेलवे स्टेशन पर कुछ लोगों ने पथराव किया था। जानकारी लगने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और समझाइश देकर ट्रेन को रवाना किया, खजुराहो और छतरपुर में भी लोगों ने उपद्रव किया है।

    रेलवे मंडल झांसी के पीआरओ मनोज सिंह ने बताया कि प्रयागराज जाने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई थी। कुछ महिलाएं और पुरुष ट्रेन के गेट खोलने को कह रहे थे। जब गेट नहीं खुले तो लोगों ने हंगामा किया। वीडियो में कुछ लोग कांच में तोड़फोड़ करते दिख रहे हैं। घटना के दौरान फौरन ही आरपीएफ मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश देकर ट्रेन को रवाना कराया। हमने ओरछा से एक स्पेशल ट्रेन प्रयागराज के लिए चलाई है, ताकि किसी को कोई असुविधा न हो।

  • सुबह-सुबह 6 ठिकानों पर NIA की छापेमारी

    सुबह-सुबह 6 ठिकानों पर NIA की छापेमारी

    नई दिल्लीः एनआईए की टीम द्वारा सुबह-सुबह 6 ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार जम्मू और कश्मीर में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 6 स्थानों पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि पिछले साल दर्ज एक आतंकी साजिश मामले के सिलसिले में छापेमारी की जा रही है।

    अधिकारियों के अनुसार, एनआईए ने कश्मीर के श्रीनगर, सोपोर और बडगाम जिलों में मंगलवार को छापे मारे। यह कार्रवाई उन दो गैर-स्थानीय श्रमिकों की हत्या से संबंधित मामले में की जा रही है, जिनकी सात फरवरी, 2024 को, श्रीनगर के शाला कदल और हब्बा कदल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में पहले श्रीनगर के शहीदगंज थाना में मामला दर्ज किया गया था।

    बाद में जांच एनआईए ने अपने हाथ में ली। अधिकारियों के अनुसार, ‘छापेमारी जारी है।’गौरतलब है कि नवंबर 2024 में, एनआईए ने दोनों गैर स्थानीय श्रमिकों की हत्या के मुख्य आरोपी आदिल मंज़ूर लंगू की संपत्ति भी जब्त कर ली थी, जो जल्दागार श्रीनगर का निवासी है।

  • गुरमीत राम रहीम को 12वीं बार मिली राहत, भक्तों से की ये खास अपील, देखें वीडियो

    गुरमीत राम रहीम को 12वीं बार मिली राहत, भक्तों से की ये खास अपील, देखें वीडियो

    रोहतक: डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर से राहत मिली है। मिली जानकारी के अनुसार राम रहीम को 12वीं बार पैरोल मिलीहै। बताया जा रहा है कि रोहतक जेल प्रशासन ने गुरमीत राम रहीम को गुप-चुप तरीके से मंगलवार सुबह 5:26 मिनिट पर जेल से बाहर निकाला। सूत्रों से सामने आई जानकारी के मुताबिक, राम रहीम को इस बार 20 दिन की पैरोल मिली है। बाबा इस बार बाबा बागपत के बरनावा नहीं बल्कि सिरसा स्थित डेरे में रहेगा। वह करीब 8 साल बाद सिरसा पहुंचा है।

    वहीं साल 2017 के बाद गुरमीत राम रहीम 12वीं बार जेल से बाहर आया है। कड़ी सुरक्षा के बीच उसको जेल से बाहर निकाला गया। जानकारी के मुताबिक, हनीप्रीत खुद सिरसा प्रमुख डेरा प्रमुख राम राम रहीम को डेरे की 2 गाड़ियों के साथ लेने जेल पहुंची थी। इस दौरान सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए थे। राम रहीम पिछले 8 सालों में पहली बार सिरसा स्थित डेरा मुख्यालय पहुंचा है। वहीं जेल से बाहर आने के बाद राम रहीम ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि परमात्मा की कृपा से अपने अनुयायियों के दर्शन के लिए वह बाहर आया है।

    इस बार वह सिरसा में आया है। उसने अपने समर्थकों से सिरसा न आने की अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपनी-अपनी जगह पर रहकर दर्शन दें। सेवादारों की कही बातों पर जरूर अमल करें। साल 2017 में सजा होने के बाद से राम रहीम सिरसा डेरे में नहीं जा सका था। अब वह सिरसा स्थित डेरा मुख्यालय पहुंचा है। राम रहीम को साल 2017 से अब तक 12 बार पैरोल और फरलो मिल चुकी है। इसे लेकर कई बार राज्य सरकारों पर भी सवाल उठ चुके हैं। अब एक बार फिर से वह जेल से बाहर आ गया है।

     

     

  • Stock Market: Sensex में 300 अंक और Nifty में 100 अंक की तेजी

    Stock Market: Sensex में 300 अंक और Nifty में 100 अंक की तेजी

    बिजनेसः शेयर बाजार में दूसरे दिन यानी मंगलवार को तेजी रही। हालांकि बाद में तेजी की रफ्तार धीमी पड़ गई। सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 75,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 100 अंक की तेजी है, ये 22,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में तेजी और 13 में गिरावट देखने को मिली। आज बैंकिंग और IT शेयर्स में आज बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं FMCG और ऑटो शेयर्स में आज गिरावट है। एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.65% की गिरावट देखने को मिली। वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स और कोरिया का कोस्पी आज बंद है।

    टाटा स्टीलः दूसरी तरफ टाटा स्टील को वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में 295 करोड़ रुपए का मुनाफा (कॉसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट) हुआ है। सालाना आधार पर इसमें 43% की कमी आई है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 522.14 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। टाटा स्टील ने सोमवार (27 जनवरी) को अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। इस दौरान कंपनी ने ऑपरेशन से 53,648 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया। सालाना आधार पर इसमें 3% की गिरावट हुई है।

  • Punjab News: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, 3 दिन बारिश के आसार

    Punjab News: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, 3 दिन बारिश के आसार

    मोहालीः पहाड़ों पर बर्फबारी व चल रही ठंडी हवाओं के कारण पंजाब में बीते दिन कड़ाके की ठंड रही। इस दौरान फरीदकोट राज्य में सबसे ठंडा रहा। वहीं पंजाब में आज कोहरे और शीतलहर को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। लेकिन इसका असर सिर्फ आज तक ही सीमित रहने वाला है। 29 जनवरी से सुबह के समय ठंड से राहत मिलने की संभावना है और तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

    दरअसल, मौसम विभाग के अनुसार 29 जनवरी और 1 जनवरी को दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। जिसका असर पहाड़ी क्षेत्र में देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी सूचना के अनुसार शीतलहर का अलर्ट पठानकोट, गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फरीदकोट और मोगा में जारी किया गया है।

    वहीं एसएएस नगर, पटियाला, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, जालंधर, कपूरथला, नवांशहर, होशियारपुर, तरनतारन, अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। इस पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद 30 और 31 जनवरी और 1 फरवरी को पंजाब के मैदानी इलाकों में बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है। जबकि, दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 1 फरवरी से सक्रिय हो रहा है। इसका असर भी पहाड़ी इलाकों में सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी संभव है।

     

  • Jalandhar बंद की कॉल को लेकर मेन चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात, देखें वीडियो

    Jalandhar बंद की कॉल को लेकर मेन चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: अमृतसर में गणतंत्र दिवस के मौके पर एक युवक ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश और गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले जालंधर में खालिस्तान समर्थकों द्वारा निकाले गए विरोध प्रदर्शन के दौरान बाबा साहेब के सविधान का अपमान करने के मामले में आज सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे से जालंधर बंद करने का ऐलान किया गया है। इसी के चलते आज सुबह से भगवान वाल्मीकि चौक, बाबा साहेब अंबेडकर चौक, श्री गुरु रविदास चौक सहित अन्य चौराहों पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए ज्वाइंट कमिश्नर संदीप शर्मा ने कहा कि जालंधर बंद की कॉल को लेकर सभी चौराहों पर पुलिस बल को तैनात किया गया है। इस दौरान करीब 2500 मुलाजिमों को तैनात किया गया है ताकि ऐसे में आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना ना करना पड़े। हालांकि जालंधर बंद के दौरान मेडिकल और यूनिवर्सिटी की परीक्षा देने जा रहे छात्रों समेत अन्य इमरजेंसी सुविधाएं चालू रहेंगी। सरकारी बसें, सरकारी दफ्तर-सेवा केंद्र चलेंगे। जालंधर में सबसे बड़ा प्रदर्शन भगवान वाल्मीकि महाराज चौक (ज्योति चौक), डॉ. बीआर अंबेडकर चौक (नकोदर चौक) और श्री गुरु रविदास चौक पर होगा। साथ ही सभी स्कूलों ने आज छुट्टी घोषित कर दी है।

    सत गुरु कबीर टाइगर फोर्स के अध्यक्ष अरुण संदल, सोमा हंस, बूटा सहित अन्य नेताओं ने कहा कि हमारा समाज श्री अमृतसर साहिब में हुई घटना की निंदा करता है। साथ ही हमें पता चला है कि कुछ शरारती तत्व हमारे नेता बाबा साहिब अंबेडकर चौक पर आए थे। उन्होंने चौक में घुसने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने किसी तरह उन्हें रोक लिया। अध्यक्ष ने कहा कि अमृतसर में जो बेअदबी हुई, वह जालंधर में भी हो सकती थी। हमने प्रशासन से बात की थी, लेकिन प्रशासन ने हमें आश्वासन नहीं दिया। जिसके चलते हमें बंद का आह्वान करना पड़ा।