Blog

  • आज का राशिफल, 28 जनवरी 2025

    आज का राशिफल, 28 जनवरी 2025

    आज माघ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और मंगलवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज शाम 7 बजकर 37 मिनट तक रहेगी। आज रात 11 बजकर 51 मिनट तक वज्र योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 8 बजकर 59 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा आज सुबह 7 बजकर 2 मिनट पर शुक्र मीन राशि में प्रवेश करेंगे।

    मेष राशि:आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके व्यापार में सामान्य रूप से आय बना रहेगा। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम मिलेगा। आज व्यवसाय संबंधी नई जानकारियां हासिल करना जरूरी है। मीडिया और ऑनलाइन कामों से जुड़े बिजनेस में फायदा होगा। आपके द्वारा की गई मेहनत के परिणाम भी बेहतर मिलेंगे। इस राशि के सरकारी सेवारत लोगों को खास कार्यभार संभालना पड़ेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कार्यों में सफलता मिलेगी।

    वृष राशि:आज आपका दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आज काम के लिए समय निकालना मुश्किल होगा, लेकिन दोपहर बाद समय मिल जाएगा। रियल स्टेट से जुड़े लोगों की आज फायदेमंद डील हो सकती हैं। आज कार्यस्थल पर पेपर वर्क करते समय सावधानी रखने की जरूरत होगी। आज जीवनसाथी और परिवारजनों के सहयोग से घर में सुखद व्यवस्था रहेगी और आपको भी सहायता मिलेगी। आज आप कुछ नया करने के लिए नए तरीके अपना सकते हैं काम करने में आसानी होगी। किसी सभा में आपकी उपस्थिति लोगों को सरप्राइज करेगी।

    मिथुन राशि:आज आपके लिए अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। आज आपको गतिविधियों को गोपनीय रखना होगा साथ ही आसपास की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। आज दूसरों से मदद की उम्मीद ना रख कर अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास रखें। ध्यान रखें कि आपकी जिद्द से आपका काम खराब हो सकता है। परिवारजनों के साथ मनोरंजन में अच्छा समय बीतेगा। आज आप किसी खेलकूद में हिस्सा ले सकते हैं। बिजनेस करने वालों को किसी अच्छी कंपनी से जुड़कर बिजनेस को बढ़ाने का सुनहरा मौका मिलेगा। अचानक शुभ समाचार मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

    कर्क राशि:आज का दिन आपके लिए पॉज़िटिव रहेगा। ऑफिस में कलीग्स के साथ आपकी अच्छी तालमेल बनी रहेगी। सॉफ्टवेयर इंजीनियर अपने क्षेत्र में अच्छी मेहनत करेंगे। आज किसी उलझन से आपको छुटकारा मिलेगा, दोस्त आपको बेहतर सलाह देंगे। आज नई योजना पर काम करने से अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। आज आप चुनौतियों को स्वीकार करेंगे और क्रिएटिव रहेंगे। इस राशि के विद्यार्थियो की मेहनत रंग लाएगी। आप अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए पार्ट टाइम जॉब कर सकते हैं।

    सिंह राशि:आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको घर के बड़ो से कुछ प्रेरणा मिलोगी। आज आप जो भी काम शुरू करेंगे, वो सफल होगा। आज आपकी अच्छी सोच का अच्छा नतीजा मिलेगा। आपके रहने और बोलने का तरीका लोगों को आकर्षित करेगा। आज आपको अपनी पढ़ाई और करियर के प्रति ज्यादा मेहनत की जरूरत है। आज किसी भी खास वस्तु की खरीदारी करते समय उससे संबंधित जानकारी अवश्य ले। आज आपका स्वास्थ्य पहले से उत्तम रहेगा। आज आपको वाहन चलाते समय खास सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी।

    कन्या राशि:आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। आज आप पर अधिक जिम्मेदारियां रहेंगी जिन्हें आप काफी हद तक पूरा भी कर लेंगे। नए लोगों से जुड़ने से आपको कई बेहतरीन जानकारियां भी मिलेंगी। आज आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय बिताने से आप अपने अंदर शांति महसूस करेंगे। आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। आज आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जाएगा अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। सोचे हुए सभी काम समय पर पूरे होंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।

    तुला राशि:आज आपका दिन मिला जुला रहने वाला है। आज कारोबारी गतिविधियों को व्यवस्थित करने में अभी और कोशिश करनी होंगी। अपने काम की क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाएंगे। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में आपका उचित तालमेल बना रहेगा। इस राशि के लोगों को अपनी जिम्मेदारियों को समझकर तय समय पर पूरा करने की जरूरत है। लवमेट आज घूमने जाने का प्लान बनायेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में प्रयासरत छात्रों को बड़ी सफलता के योग बन रहे हैं। आर्थिक रूप से मजबूती बनी रहेगी।

    वृश्चिक राशि:आज आपके हर परेशानी का हल चुटकियों में निकल जाएगा। सरकारी कार्यों में आपको बड़े लाभ की संभावना है। आज आप अपनी संतान के साथ पिकनिक के लिए जा सकते हैं। उनके साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। आज आप काम की क्वालिटी और बेहतर बनाने में ध्यान दें। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियां सुचारु रूप से चलती रहेगी। आज परिवार के लिए भी कुछ समय निकालना आपसी रिश्ते को मधुर बनाएगा। और परिवार में खुशहाली भरा वातावरण रहेगा। अगर आप नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो आपको परिवार का पूरा साथ मिलेगा।

    धनु राशि:आज आपका दिन अच्छा बीतेगा। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। शिक्षा में सफलता मिलेगी। लेखन आदि कार्यों से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज किसी पर भी भरोसा करने से पहले सोच विचार अवश्य कर लें। आज व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ घरेलू जिम्मेदारियां भी बढ़ेगी। आज कुछ विरोधी लोग आपको भावनात्मक रूप से कमजोर करने के लिए अफवाहें फैला सकते हैं। कार्यस्थल पर अफसरों के साथ सद्भाव बनाकर रखेंगे। आपको तरक्की के मौके मिलेंगे। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। नियमित मेडिटेशन की रूटीन फॉलो करें।

    मकर राशि:आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। बड़े निर्णय लेने के लिए दिन अच्छा है। किसी नयी बिजनेस डील के लिए ऑफर मिलेगा। आप जीवनसाथी के साथ घर के कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। आज कारोबारी गतिविधियों में व्यवस्था बनाकर रखना जरूरी है। अधिकारियों और सम्मानित लोगों से रिश्ते बेहतर रखना आपके बिजनेस के लिए फायदेमंद रहेगा। आज आपको अच्छे आर्डर मिल सकते हैं। जीवनसाथी और परिवारजनों का आपके प्रति पूरा सहयोग रहेगा। धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। आप हर छोटी बात पर अधिक सोचने से बचें, जिससे आपका जीवन सहज रहेगा।

    कुंभ राशि:आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपके आस-पास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। आज कार्यस्थल पर चल रही किसी भी गतिविधि को नजरअंदाज ना करें। अपनी योजनाओं को गुप्त ही रखें। आज कार्यस्थल पर शांति भरा माहौल रहेगा। आज कुछ समय परिवार के साथ बिताने पर कुछ बाते पता चल सकती हैं। आज किसी भी वजह से लापरवाही नहीं करेंगे, खानपान व दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर रखेंगे। लोग आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। दांपत्य जीवन में सुखों की बढ़ोतरी होगी सेहत में सुधार आएगा।

    मीन राशि:आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग बने हुए है, लेकिन पढ़ाई में और मेहनत करने की जरूरत है। कुछ समय से चल रही आपकी लगन और मेहनत का आज ज्यादा लाभ मिलने वाला है। इसलिए अपने काम पर ध्यान केंद्रित रखें। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक रिश्ते मजबूत होंगे। साथ ही मनोरंजन और शॉपिंग आदि जैसे कामों में भी समय बीत सकता है। आज आपको अपने कार्यों में राजनीतिक रिश्ते का फायदा मिलेगा। आपके सारे काम असानी से पूरें हो जाएंगे।

  • सीवर लाइन के मेन होल में गिरने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत, FIR दर्ज, देखें वीडियो

    सीवर लाइन के मेन होल में गिरने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत, FIR दर्ज, देखें वीडियो

    पंचकूला: रामगढ़ कोट बिला के पास सीवर लाइन के मेन होल में गिरने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बच्चा पतंग उड़ा रहा था और पीछे ध्यान नहीं दिया । जिसके चलते वह मेन होल में गिर गया।

    बच्चे के गिरने की अवाज आने सुनकर राहगीरों की मदद से बाहर निकाला गया। एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद बच्चे को बाहर निकाला गया। जिसके बाद बच्चे को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    मृतक की पहचान रामगढ़ कोट बिला निवासी दक्ष के रूप में हुई है। जांच अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि मेन होल के गिरने से बच्चे की मौत हुई है। परिजनों के शिकायत पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौप दिया गया।

  • आईईसी यूनिवर्सिटी में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस

    आईईसी यूनिवर्सिटी में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस

    बद्दी/सचिन बैंसल: बद्दी के नजदीक स्तिथ अटल शिक्षा नगर की आईईसी यूनिवर्सिटी में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और राष्ट्रीय गान गाया गया। इसके अलावा, विश्वविद्यालय परिसर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें  राजेश दलाल,  विजय अग्रवाल और डॉ. प्रल्हाद गुप्ता ने विश्वविद्यालय के छात्रों और शिक्षकों के साथ मिलकर उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
    आईईसी यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. प्रल्हाद गुप्ता ने अपने भाषण में कहा कि गणतंत्र दिवस पूरे भारत में देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाता है क्योंकि यह दिन भारतवर्ष के ‘सम्पूर्ण स्वराज’ के लक्ष्य की सफल प्राप्ति का प्रतीक है। उन्होंने सभी को प्रोत्साहित करते हुए अपने गणतंत्र की उपलब्धियों का जश्न मनाने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए खुद को समर्पित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में मिठाई बांटकर गणतंत्र दिवस की बधाई दी गई और सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
  • हिमालया एनजीओ ने 49 बार रक्त देने पर सम्मान देकर नवाजा युवा

    हिमालया एनजीओ ने 49 बार रक्त देने पर सम्मान देकर नवाजा युवा

    अपने अंग दान करने का भी 28 साल में ही भाई सहित भर चुका प्रपत्र

    गणतंत्र दिवस पर युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत बना अमन

    बद्दी/सचिन बैंसल: रामशहर के एक युवा ने छोटी सी उम्र में ही समाज सेवा को ही अपना शौक बना लिया। उपमंडल रामशहर के 28 साल के युवा अमन गुप्ता दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए  अब तक 49 बार रक्तदान कर चुका है वहीं जरुरत पडऩे पर 7 बार ब्लड प्लेटलेट्स भी दान कर चुका है। कई बार दर्द से तडपते बिलखते लोगों को अमन ने देखा तो उसने समाज सेवा को ही अपना शौक बना लिया और दिन रात वह गरीबों व जरुतमंदों को मदद करने में जुटा रहता है। उसकी विभिन्न उपलब्धियों को लेकर हिमालया जनकल्याण समिति के संयोजक डा. रणेश राणा ने युवा अमन गुप्ता को उसकी बेताब उपलब्धियों को लेकर रामशहर में जाकर उसको सम्मानित किया। अमन ने बताया कि मैने अपने जीवन में जरुरतमंद लोगों की सेवा करना अपने माता पिता और चाचा स्व. कुलदीप गुप्ता एवं नालागढ़ के समाजसेवी तेजपाल सिंह व नरेंद्र सिंह से प्रेरणा स्वरुप सीखा। उन्होने बताया कि उसके बाद अमन पिछले 10 साल से एक एनजीओ एक जरिया के साथ जुडे और उसके अध्यक्ष अनमोल कवात्रा जो कि लुधियाना से है के सानिध्य में काम किया। यह संस्था बहुत ही जरुरतमंद व मरीजों की सीधी मदद करती है और सहायता राशि सीधे उनके खातों में डालती है। इस संस्था ने हजारों ऐसे लोगों की मदद की है जो कि जीने की आशा खो चुके हैं लेकिन अब सिर उठाकर जी रहे हैं।

    मेरा परिवार है सेवा का आधार-

    अमन गुप्ता ने कहा कि मेरे तमाम तरह के सेवा कार्यों में मेरा परिवार मेरी पूरी तरह सपोर्ट करता है। मरीज चाहे पीजीआई में हो या आईजीएमसी शिमला में हमारी हर जगह ब्लड की सेवा निशुल्क रहती है। मेरे साथ बहुत से युवा जुडे हुए है जो कि रक्त की जरुरत पडने पर हर समय जरुरतमंदों को रक्त देने पहुंच जाते हैं। हमारी कोई भी खुशी व सैलिब्रेशन जरुरमंद लोगों के साथ ही होती है और उनके साथ ही मनाई जाती है। बेसहारा गौवंश के लिए हमारी टीम हमेशा तत्पर रहती है।

    पीजीआई में अंगदान का फार्म भरा-

    जिस समय लोग जीने व भोग विलास व ऐश परस्ती की सोचते हैं उस उम्र में अमन गुप्ता व उनके भाई आकाश गुप्ता ने पीजीआई जाकर आर्गेन डोनशन का फार्म 20 सितंबर 2023 को भर दिया था। अमन ने कहा कि मेरे जीवन का एक ही लक्ष्य है कि जब तक इस दुनिया में हूं मैं हर समय जरुरतमंद लोगों की मदद करता रहूं।

  • Himachal News: बद्दी में मनाया गया गणतंत्र दिवस

    Himachal News: बद्दी में मनाया गया गणतंत्र दिवस

    बद्दीपीएम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में फहराया तिरंगा
    बद्दी/सचिन बैंसल: गणतंत्र दिवस पर उपमण्डलाधिकारी बद्दी विवेक महाजन ने बद्दी स्थित पीएम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मैदान में उप मण्डल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता की।दून के विधायक रामकुमार चौधरी इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे। राम कुमार चौधरी ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को 76वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी का दिन हम सभी देशवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक दिवस है। 26 जनवरी, 1950 को हमारे देश में संवैधानिक व्यवस्था लागू हुई और हमारा देश विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में स्थापित हुआ था।
    उपमण्डलाधिकारी विवेक महाजन ने उपस्थित लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वज फहराया और आयोजित पुलिस परेड की सलामी ली तथा परेड का निरीक्षण किया। सहायक उप निरीक्षक निशांत कुमार ने परेड का नेतृत्व किया। उन्होंने इस अवसर पर गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा परेड में भाग ले लेने वाले पुलिस कर्मियों व बच्चों को सम्मानित भी किया।इस अवसर पर बद्दी के विभिन्न स्कूलों की ओर से  रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गए। इस मौके ओर नगर परिषद बद्दी के अध्यक्ष सुरजीत चौधरी, पुलिस उप अधीक्षक बद्दी अशोक वर्मा, नगर परिषद बद्दी के पूर्व अध्यक्ष तरसेम चौधरी, ट्रक ऑपरेटर यूनियन के प्रधान हरभजन सिंह सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
  • Jalandhar News: Kulhad Pizza Couple का ‘Wish To Die’ गाना हुआ रिलीज, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Kulhad Pizza Couple का ‘Wish To Die’ गाना हुआ रिलीज, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कुल्हड़ पिज्जा कपल एक बार फिर से सुर्खियों में बना हुआ है। यूके जाने के बाद सहज अरोड़ा और गुरप्रीत कौर गाने का एक पोस्ट कुछ दिन पहले शेयर किया था। जिसके बाद इंग्लैंड जाकर सहज अरोड़ा ने ‘विश टू डाई’ गाना रिलीज हो कर दिया है। सहज के इस गाने को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
  • Punjab News: सरेआम लड़की को सड़क पर घसीटता ले गया Activa सवार स्नेचर, देखें CCTV

    Punjab News: सरेआम लड़की को सड़क पर घसीटता ले गया Activa सवार स्नेचर, देखें CCTV

    लुधियाना: महानगर में आए दिन स्नैचिंग की वारदातें सामने आ रही है। वहीं मामला ताजा मामला नेहरू रोज गार्डन रोड से सामने आया है, जहां सरेआम एक्टिवा सवार स्नेचर लड़की का फोन छीनने के उसे कई मीटर दूरी तक घसीटता हुआ ले गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है की लड़की फोन पर बात करती हुई पैदल जा रही है। इस दौरान बिना मुंह देख एक्टिवा सवार स्नेचर आता है और लड़की के हाथ से फोन छीनने की कोशिश करता है। लड़की ने बहादुरी दिखाते हुए फोन नहीं छोड़ा। जिसके बाद एक्टिवा सवार के मीटर दूरी तक लड़की को घसीटता हुआ ले जाता है और कुछ दूरी पर लड़की से फोन छीन कर लुटेरा मौके से फरार हो जाता है। वहीं घटना पर लोग लड़की से फोन छीनता देखकर स्नेचर के पीछे भागते हैं लेकिन स्नेचर लड़की को सड़क पर गिरकर उससे फोन छीनकर मौके से फरार हो जाता है।

  • भारत विकास परिषद ने बद्दी में लगाया नशा निवारण शिविर

    भारत विकास परिषद ने बद्दी में लगाया नशा निवारण शिविर

    शिविर में कामगारों को नशे के प्रति किया जागारक

    बद्दी/सचिन बैंसल: भारत विकास परिषद की ओर से बद्दी में दीपक स्पीनर्स कंपनी में नशे को लेकर एक जागरूकता शिविर लगाया। शिविर में कामगारो को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में अवगत कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसएस सक्सेना ने किया। उन्होंने कहा कि नशा एक साथ कई परिवारों को विनाश करता है। नशे के सप्लायर अपने निजी स्वार्थ के लिए युवाओं को अपना निशाना बना रहे है। युवा इसकी चपेट में आ रहे है और जिससे लोगो के बच्चे बर्बाद हो रहे है। संगठन सचिव राधा गोबिंद मंत्री ने सभी कामगारों से कहा कि वह अपने बच्चों पर नजर रखे और समय समय पर उनके मोबाइल व स्कूल के बैग भी चेक करें।

    संस्था की प्रांथ नशा मुक्ति संयोजिका नेहा ठाकुर ने महिला कामगारों से कहा कि महिलाओ का अपने बच्चों के साथ ज्यादा लगाव रहता है इसलिए बच्चों को व्यवहार पर नजर रखे। अगर अचानक उनका व्यवहार बदलाव आए तो इसकी छानबीन जरूर करें। अध्यक्ष रमन कौशल ने कहा कि नशे के सौदागर शुरू में बच्चों को मुफ्त में यह सब नशे देते है। अगर किसी ने एक बार भी इसका सेवन कर लिया तो वह इसे कभी नहीं छोड़ सकता है। इसलिए परिजन समय समय परअपने बच्चों को मानिसक रूप से तैयार करते रहे। संस्था के सचिव देवव्रत यादव ने कहा कि अगर किसी भी कामगार को बच्चा इसकी चपेट में आ गया तो उनकी पूरे जीवन

  • आधुनिक शिक्षा केन्द्र को दिखाते हुए गणतंत्र दिवस पर निकाली झांकी रही आकर्षण का केंद्र

    आधुनिक शिक्षा केन्द्र को दिखाते हुए गणतंत्र दिवस पर निकाली झांकी रही आकर्षण का केंद्र

    गरीब प्रवासी बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से उनके जीवन को प्रकाशमय किया जा रहा ,3000 बच्चे हुए शिक्षित

    ऊना/सुशील पंडित: जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा श्रीमति नीलम शर्मा, प्रधानाचार्य डाइट राकेश अरोड़ा, गैर आवासीय विशेष प्रशिक्षण केन्द्रों के समन्वयक संजीव ठाुकर के मार्गदर्शन संयुक्त तत्वावधान में  सनराइज संस्था द्वारा गणतंत्र दिवस जिला प्रशासन के सहयोग से स्लम क्षेत्र बनाए गए आधुनिक शिक्षा केन्द्रों को दिखाते हुए झांकी निकाली गई, जिनमें गरीब प्रवासी बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कि जाती है जहां उनका सर्वागीण विकास होता है तथा उससे उनको मुख्य धारा से जोडा जाता है । वर्तमान में समग्र शिक्षा के तहत व सरकार के सहयोग से  39 केन्द्र चलाए जा रहे है जिसमें लगभग 1400 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे है।

    सनराइज शिक्षण संस्थान ऊना इस महत्वपूर्ण कार्य को आगे बढ़ाने के लिए जी जान से लगा हुआ है ताकि इस उद्देश्य को सफल बनाया जा सके। गैर आवासीय प्रशिक्षण केन्द्र में करीब 600 प्रवासी बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। गरीब परिवारों को अपनी रोजी रोटी कमाने की चिन्ता लगी रहती है और शिक्षा से प्रवासी परिवारों को बंचित रहना पड़ता है। इन्हीं गरीब प्रवासी बच्चों को सनराइज शिक्षण संस्थान ऊना गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर उनको प्रकाशमय जीवन प्रदान किया जा रहा है। ताकि यह गरीब प्रवासी बच्चे भी समाज के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकें। सनराइज संस्था जिला ऊना में विगाग के वितीय सहयोग से करीब 25 गैर आवासीय विशेष प्रशिक्षण केन्द्र चला रही है और लगभग 600 प्रवासी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है।  सनराइज संस्था गैर आवासीय विशेष प्रशिक्षण केन्द्रो का संचालन वर्ष 2015 से कर रही है।

    समय समय पर विभाग व प्रशासन द्वारा इन केन्द्रो के संचालन के लिए कई वदलाव किये गये है उन में जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में आधुनिक केन्द्रो का निर्माण भी करवाया गया है । गुणात्मक शिक्षा के लिए सनराईज संस्था ने अपनी वचनवदता को ध्यान में रखते हुए केन्द्रो में स्वच्छताए सत्यता ए बौधिक व व्यवहारिक शिक्षा तथा अनुशासन के साथ खेल . खेल में शिक्षा देने का काम भी किया है ताकि बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने में रुचि बनी रहे । संस्था ने समय समय पर इन बच्चो के लिए स्वास्थ्य जांच कैप व खेल कुद प्रतियोगिताए भी आयोजित की है। जिससे इनका सर्वांगीण विकास हो सके। सनराइज संस्था के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता विजय डोगरा ने कहा कि इस संस्था की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि लगभग 3000 प्रवासी बच्चों को शिक्षा देकर उनको मुख्य धारा में जोड़ चुके है। इस मामले में ऊना जिला अग्रणी है और सनराइज संस्था मुख्य भूमिका निभा रही है।

    सनराइज शिक्षा संस्था के सचिव मेहन्द्र डोगरा ने बताया कि उनका हर संभव प्रयास है कि कोई भी प्रवासी बच्चा अशिक्षित नही रहे जिसके लिए संस्था के लोग कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्य से रोजगार हेतु बेरोजगार लोग परिवार सहित यहा आते हैं जिसके परिणाम स्वरूप उनके बच्चे शिक्षा के अधिकार से वंचित रह जाते है इसलिए सरकार द्वारा शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत स्कूल से बाहर बच्चों के लिए गैर.आवासीय विशेष प्रशिक्षण केंन्द्र खोलने का प्रावधान किया है और उनकी संस्था इस कार्य को आगे बढ़ा रही है।

  • Jalandhar News: AAP Party ने राज कुमार को प्रधान किया नियुक्त, देखें वीडियो

    Jalandhar News: AAP Party ने राज कुमार को प्रधान किया नियुक्त, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नगर काउंसिल भोगपुर में प्रधान का चुनाव किया गया। जिसमें आम आदमी पार्टी के राज कुमार राजा प्रधान नियुक्त किया गया। बीते दिन राज कुमार राजा अपने 6 सदस्यों के साथ कांग्रेस छोड़कर आम पार्टी में शामिल हो गए। इसके बाद आज नगर कौंसिल भोगपुर का चुनाव किया गया। जहां प्रधान बनने के बाद राजा ने कहा कि भोगपुर के सभी विकास कार्य पंजाब सरकार से अनुदान लेकर प्राथमिकता के आधार पर करवाए जाएंगे।