Blog

  • बड़ी खबरः गीता कॉलोनी के पास महिला की लाश के मिले टुकड़े, मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम 

    बड़ी खबरः गीता कॉलोनी के पास महिला की लाश के मिले टुकड़े, मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम 

    नई दिल्ली: गीता कॉलोनी में एक फ्लाइओवर के पास महिला की लाश के टुकड़े मिले हैं। बुधवार सुबह आई सूचना से चर्चित श्रद्धा हत्‍याकांड की यादें ताजा हो गईं। पुलिस ने लाश के कई टुकड़े मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। मौके पर फोरेंसिक टीम पहुंच गई है। इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया है। दिल्‍ली पुलिस के अनुसार, उन्‍हें सुबह 9.15 बजे सूचना दी गई कि फ्लाइओवर के पास कुछ मानव अंग पड़े हैं। अंगों को कई जगह बिखेरा गया था। अभी तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पिछले सप्‍ताह पुलिस को सफदरजंग अस्पताल के पीछे जंगल में एक सड़ी-गली लाश मिली थी।

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा था। अभी यह भी पता नहीं चल सका है कि शव महिला का है या पुरुष का है। पुलिस 174 सीआरपीसी के तहत मामला दर्ज शव की पहचान करने की कोशिश कर रही है। बताया जा रहा था कि शव करीब 15 दिन पुराना है और शव के ऊपर नमक डाला गया था, जिससे उसकी पहचान भी नहीं पा रही है। पिछले साल 27 साल की श्रद्धा को कथित रूप से उसके बॉयफ्रेंड आफताब पूनावाला ने गला घोंटकर मार डाला था। फिर लाश के 30 से ज्यादा टुकड़े कर अलग-अलग जगह फेंक दिए थे। आफताब ने श्रद्धा के शव के टुकड़े-टुकड़े कर उन्‍हें 18 दिन तक ठिकाने लगाया था। उसने कुछ अंग फ्रिज में भी रखे थे। मामला करीब छह महीने बाद खुला जब श्रद्धा के पिता ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। आफताब को दिल्‍ली पुलिस ने अरेस्‍ट कर लिया था। फिलहाल उसका ट्रायल चल रहा है।

  • पंजाबः शरारती अनंसरों ने DC ऑफिस और आवास के बाहर लिखे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे

    पंजाबः शरारती अनंसरों ने DC ऑफिस और आवास के बाहर लिखे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे

    बरनालाः खालिस्तानी और आंतकवादी गुरपतवंत पन्नू का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल वीडियो में पन्नू ने कनाडा में मारे गए खालिस्तानी हरदीप सिंह निझर की मौत का बदला लेने की बात करते हुए भारत में क्रिकेट वर्ल्ड कप रोकने की धमकी दी है। इस दौरान मिली जानकारी के मुताबिक, बरनाला में डिप्टी कमिश्नर दफ्तर और डिप्टी कमिश्नर आवास के बाहर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे गए हैं और वन विभाग और सीएम भगवंत मान के आधिकारिक बैनर पर भी नारे लिखे गए हैं।

    खालिस्तान के नारे लिखे जाने के तुरंत बाद बरनाला प्रशासन हरकत में आ गया। दिन निकलने से पहले उन जगहों को रंग दिया गया जहां खालिस्तान के नारे लिखे थे। डीसी कार्यालय और आवासीय बोर्ड को सफेद रंग से रंगा गया है। इसके साथ ही वन विभाग की दीवार पर लिखा हुआ है कि ‘जहां फूल तोड़ना मना है।’ एक स्थान पर लिखा है, “जहां पेशाब करना वर्जित है।” जबकि वन विभाग के बोर्ड पर आज भी खालिस्तान जिंदाबाद लिखा हुआ है।

  • पंजाबः पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे जीजा-साली में हुई हाथापाई, देखें CCTV

    पंजाबः पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे जीजा-साली में हुई हाथापाई, देखें CCTV

    अमृतसरः जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे जीजा-साली के द्वारा झगड़ा किया जा रहा है। इस दौरैान जीजा-साली और एक महिला के द्वारा एक दूसरे को थप्पड़ मारे जा रहे है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे के मैद कैद हो गई। सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि तीनों लोग एक-दूसरे को थप्पड़ मार रहे हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित लड़की ने बताया कि उसकी बड़ी बहन की शादी गुरप्रीत सिंह नाम के युवक से हुई थी। वह जब भी काम से अपने घर वापस जाती है तो उसका जीजा गुरप्रीत सिंह और उसका एक साथी उसे रास्ते में रोजाना परेशान करते हैं और बीते दिन भी वह रोजाना की तरह अपने काम से घर आ रही थी तो उसके जीजे के साथ एक अन्य औरत थी।

    जिसको लेकर यह हंगामा हुआ, इस दौरान जीजा साली के बीच हाथापाई हुई, जिसके बाद अन्य औरत के साथ भी उनकी हाथापाई हुई। उन्होंने बताया कि उनकी बड़ी बहन की शादी कुछ समय पहले इसी लड़के से हुई थी लेकिन अब दोनों के बीच रिश्ते अच्छे नहीं हैं और उनके बीच तलाक का केस हाई कोर्ट में चल रहा है। जिसके चलते उनके जीजा ने अवैध तरीके से उन्हें परेशान करता है।  जिसके बाद लड़की ने अपने परिवार को फोनकर सारे मामले के बारे में बताया और अब परिवार पुलिस से न्याय की मांग कर रहा है।

    इस पूरे मामले में जब शिवाला चौकी के पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिजन उनसे मिलने आए थे, फिलहाल उनकी शिकायत की गई है और यह मामला रोड पर स्थित पेट्रोल पंप का है। उनके द्वारा मौके पर जाकर मामले को देखा जा रहा है, पुलिस अधिकारी ने कहा कि हो सकता है कि यह मामला मजीठा रोड थाने के अंतर्गत आता हो। लेकिन फिलहाल पीड़ित लड़की की शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है।

  • पंजाबः रावी में बाढ़ आने के कारण कटा ये गांव, जान जोखिम में डालकर सेना के जवानों ने बचाई लोगों की जान, देखें वीडियो

    पंजाबः रावी में बाढ़ आने के कारण कटा ये गांव, जान जोखिम में डालकर सेना के जवानों ने बचाई लोगों की जान, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः उत्तर भारत में पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश से पूरे पंजाब हालात काफी खराब हो गए है। पानी भरने से कई जिले प्रभावित हुए है। वहीं गुरदासपुर के हल्का डेरा बाबा नानक की रावी नदी में बाढ़ आने से भारत-पाक सीमा पर स्थित आखिरी गांव घनिए के बेट देश के बाकी हिस्सों से पूरी तरह कट गया और रावी नदी के उस पार आखिरी गांव में सैकड़ों लोग फंस गए, लेकिन देश का जवान एक बार फिर, देश और देश के किसान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा नजर आया। अपनी जान जोखिम में डाल देश के जवानों ने (6/8 गोरखा राइफल) के करनाल मयंक वह लेफ्टिनेंट कर्नल सतेंद्र सिंह की देखरेख में एक बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

    जिसमें सेकंड लोगों की जान बचाई गई। चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन में लगभग 450 पीड़ितों को सेना द्वारा दो नावों में रावी नदी के पार सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। लेकिन दूसरी तरफ धुस्सी बन में उनके लिए एक राहत कैंप भी स्थापित किया गया था। जिसमें पीड़ितों को चिकित्सा शिविर में भोजन, लंगर और रात के लिए रहने की व्यवस्था भी की गई। जिसके बाद अपने घरों को सुरक्षित लौटे अन्य लोगों ने भी सेना के जवानों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की और सेना की भावना की प्रशंसा की। अब हर तरफ सेना के जवानों के जांबाजी की चर्चा हो रही है।

  • ਪੰਜਾਬ: ਚਰਚ ‘ਚ ਆਉਂਦੀ ਲੜਕੀ ਹੋਈ ਗਰਭਵਤੀ, ਗਰਭਪਾਤ ਦੌਰਾਨ ਮੌਤ, ਪਾਦਰੀ ਅਤੇ ਇਕ ਔਰਤ ਖਿਲਾਫ਼ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਚਰਚ ‘ਚ ਆਉਂਦੀ ਲੜਕੀ ਹੋਈ ਗਰਭਵਤੀ, ਗਰਭਪਾਤ ਦੌਰਾਨ ਮੌਤ, ਪਾਦਰੀ ਅਤੇ ਇਕ ਔਰਤ ਖਿਲਾਫ਼ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ: ਜਿਲੇ ਦੇ ਇੱਕ ਪਾਦਰੀ ਅਤੇ ਔਰਤ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਦ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਕਿਹਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਪਾਦਰੀ ਨੇ ਆਪਣੇ ਘਰ ਵਿੱਚ ਹੀ ਚਰਚ ਖੋਲੀ ਹੋਈ ਸੀ। ਇੰਲਜਾਮ ਲਗੇ ਹੈ ਕਿ ਇਸ ਦੋਰਾਨ ਪਾਦਰੀ ਦੀ ਚਰਚ ਵਿੱਚ ਆਉਂਦੀ ਇੱਕ ਸ਼ਰਧਾਲੂ ਲੜਕੀ ਨਾਲ ਉਹ ਬਲਾਤਕਾਰ ਕਰਦਾ ਰਿਹਾ। ਜਦੋਂ ਲੜਕੀ ਗਰਭਵਤੀ ਹੋ ਗਈ ਤਾਂ ਉਸ ਪਾਦਰੀ ਵੱਲੋਂ ਇੱਕ ਗੈਰ ਤਜੁਰਬੇਕਾਰ ਨਰਸ ਪਾਸੋਂ ‌ਗਰਭਪਾਤ ਕਰਵਾ ਦਿੱਤਾ। ਪਰ ਗਰਭਪਾਤ ਦੌਰਾਨ ਹੋਈ ਇੰਫੈਕਸ਼ਨ ਕਾਰਨ ਲੜਕੀ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਲੜਕੀ ਦੇ ਪਿਤਾ ਦੀ ਸ਼ਕਾਇਤ ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਉਪ ਕਪਤਾਨ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਜਾਂਚ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਬਲਾਤਕਾਰ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਪਾਦਰੀ ਅਤੇ ਗਰਭਪਾਤ ਕਰਨ ਵਾਲੀ ਔਰਤ ਦੇ ਖਿਲਾਫ਼ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ।

    ਜਾਣਾਕਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਮ੍ਰਿਤਕ ਲੱੜਕੀ ਦੇ ਮਾਤਾ ਪਿਤਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਸਦੀ ਲੜਕੀ ਜਿਸਦੀ ਉਮਰ ਕਰੀਬ 21 ਸਾਲ ਸੀ ਅਤੇ ਜੋ ਕਿ ਅਨਮੈਰਿਡ ਸੀ। ਪਾਸਟਰ ਜਸ਼ਨ ਗਿੱਲ ਦੇ ਘਰ ਚਰਚ ਹੋਣ ਕਰਕੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਉਸਦੇ ਘਰ ਆਉਣਾ ਜਾਣਾ ਸੀ। ਪਾਸਟਰ ਜਸ਼ਨ ਗਿੱਲ ਨੇ ਲੜਕੀ ਦੀ ਮਰਜੀ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਉਸ ਨਾਲ ਸਰੀਰਿਕ ਸਬੰਧ ਬਣਾਏ। ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਲੜਕੀ ਗਰਭਵਤੀ ਹੋ ਗਈ ਸੀ। ਪਾਸਟਰ ਨੇ ਇਸ ਹਰਕਤ ਨੂੰ ਛੁਪਾਉਣ ਦੀ ਖਾਤਰ ਗਲਤ ਢੰਗ ਨਾਲ ਲੜਕੀ ਦਾ ਸਤਿੰਦਰਜੀਤ ਕੋਰ ਨਰਸ ਉਰਫ ਬੱਬਲੀ ਪਾਸੋਂ ਅਬੋਰਸ਼ਨ ਕਰਵਾਇਆ ਸੀ। ਜਿਸਦਾ ਇਲਾਜ ਸਹੀ ਢੰਗ ਨਾਲ ਨਾ ਹੋਣ ਕਰਕੇ ਲੜਕੀ ਦੇ ਪੇਟ ਵਿੱਚ ਇੰਨਫੈਸ਼ਨ ਹੋ ਗਈ। ਜਿਸਦੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਾਕ ਦੇਵ ਹਸਪਤਾਲ ਅਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿਖੇ ਦੋਰਾਂਨੇ ਇਲਾਜ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਸਿਰਫ ਪਾਦਰੀ ਅਤੇ ਗਰਭਪਾਤ ਕਰਨ ਵਾਲੀ ਔਰਤ ਦੇ ਖਿਲਾਫ਼ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ਼ ਕੀਤਾ ਹੈ।
    ਪਰ ਪਾਦਰੀ ਦਾ ਭਰਾ ਜੋ ਕਿ ਪਿੰਡ ਦਾ ਸਰਪੰਚ ਹੈ ਉਸਦੇ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਕੋਈ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਨਾਂ ਹੀ ਅਜੇ ਤੱਕ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਜਲਦ ਤੋਂ ਜਲਦ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਪਾਦਰੀ ਦਾ ਸਾਥ ਦੇਣ ਵਾਲੇ ਸਰਪੰਚ ਤੇ ਵੀ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਥਾਣਾ ਦੀਨਾਨਗਰ ਦੇ ਐਸਐਚਓ ਜਤਿੰਦਰ ਪਾਲ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ-ਪੜਤਾਲ ਉੱਚ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਆਰੋਪੀ ਪਾਦਰੀ ਗਰਭਪਾਤ ਕਰਨ ਵਾਲੀ ਔਰਤ ਦੇ ਖਿਲਾਫ਼ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ਼ ਕੀਤਾ ਜਾ ਚੁੱਕਾ ਹੈ ਅਤੇ ਜਲਦ ਤੋਂ ਜਲਦ ਆਰੋਪੀਆ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰ ਲਿਆ ਜਾਵੇਗਾ।
  • पंजाबः इस जिले में बाढ़ की चपेट में आए 5 गांव, बड़ा खतरा

    पंजाबः इस जिले में बाढ़ की चपेट में आए 5 गांव, बड़ा खतरा

    मोगाः पंजाब में लगातार हो रही बारिश और विभिन्न जिलों में बने बाढ़ जैसे हालात के बाद सतलुज नदी ने फाजिल्का के गांवों में रौद्र रूप अपना लिया है। क्षेत्रीय आप विधायक नरेंद्र पाल सिंह सवाना प्रभावित गांवों में पहुंचे। फाजिल्का का गांव मुहार जमशेर तीन तरफ से पाकिस्तान और एक तरफ सतलुज नदी से घिरा है, वहां बाढ़ की सबसे ज्यादा आशंका जताई जा रही है। हरिके हेड से हुसैनीवाला की तरफ लाखों क्यूसिक पानी छोड़ा गया है। आप विधायक ने ग्रामीणों से कहा कि राहत शिविरों में लोगों के खाने-पीने, रहने, नहाने और शौचालय की व्यवस्था है। मवेशियों के चारे का पर्याप्त प्रबंध भी किया गया है। उन्होंने कहा कि यह हालात कुछ दिन बाद खत्म हो जाएंगे, तब वह अपने गांवों लौट सकते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए सभी प्रबंध किए हैं, किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। 

    मोगा में सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ने से पांच गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। यहां पांच राहत शिविर बनाए गए हैं। एसडीएम धर्मकोट चारूमिता ने बताया की मंगलवार को 80 लोगों को बचाया गया। कुछ लोग अब भी फंसे हैं। उन्हें निकालने के लिए अभियान चल रहा है। लुधियाना में स्थित वेरका मिल्क प्लांट रोजाना भोजन के पैकेट तैयार करेगा। पंजाब सरकार ने यह जिम्मेदारी सौंपी है। यहां तैयार किया गया खाना राहत शिविरों में रहने वाले बाढ़ प्रभावितों को बांटा जाएगा।

    लुधियाना की डिप्टी कमिश्नर सुरभि मलिक ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की बाढ़ प्रभावित को राहत देने के लिए की गई घोषणा के तहत वेरका प्लांट में भोजन के पैकेट तैयार करने को कहा है। प्रत्येक पैकेट में दो पैकेट बिस्कुट, दो बोतल पानी, दो पैकेट सूखा दूध, ब्रेड, पिन, चम्मच, कप, मोमबत्तियां और माचिस की तीलियां होंगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन प्रभावित लोगों को अधिकतम मदद सुनिश्चित करेगा। डीएफएससी संजय शर्मा ने कहा कि हम रोज कम से कम 5000 खाने के पैकेट तैयार करने में सक्षम हैं लेकिन लुधियाना और मोगा प्रशासन की मांग को देखते हुए यह संख्या बढ़ाई जा सकती है।

  • पंजाबः 3 जगह से टूटा इस नदी का बांध, आसपास के लोगों की बढ़ी चिंता

    पंजाबः 3 जगह से टूटा इस नदी का बांध, आसपास के लोगों की बढ़ी चिंता

    चंडीगढ़ः उत्तर भारत में लगातार हुई बारिश के बाद जीवन अब भी अस्त-व्यस्त है। हालात यह हैं कि पहाड़ों से लेकर मैदान तक नदियां उफान पर हैं और इनके तटवर्ती इलाकों में कहीं बाढ़ आ गई है तो कहीं लोग इसके दहशत के साए में जी रहे हैं। एक तरफ हिमाचल प्रदेश में हालात बहुत बुरे हैं तो वहीं, पंजाब में नदियों के बांध टूट रहे हैं। ताजा अपडेट के मुताबिक, संगरूर के मूनक इलाके में घग्गर नदी का बांध 3 जगह से टूट गया।  जिसमें मकोरड़ साहिब, फूलड़ और मांडवी गांव शामिल है। देर रात नदी खतरे के निशान से 2 फीट ऊपर बह रही थी। इसके बाद से आसपास के इलाके में तेजी से पानी बढ़ने लगा। दो दिन से दिनरात घग्गर के किनारों पर प्रशासन की टीमें तैनात थीं।

    बता दें कि संगरूर के मुनक इलाके में बहने वाली घग्गर नदी खतरे के निशान से 1 फीट नीचे बह गई है। पिछले 24 घंटों में घग्गर नदी का जलस्तर 17 फीट बढ़ा और अभी भी तेजी से बढ़ रहा है, जिससे आसपास के ग्रामीणों और किसानों में तनाव का माहौल है। रात के समय घग्गर के किनारों पर नजर रखने के लिए गांवों में घोषणाएं की जा रही हैं। गौरतलब है कि प्रशासन की ओर से 200 से अधिक पुलिसकर्मी, ट्रैक्टर, जेसीबी, एनडीआरएफ टीम द्वारा मशीनें और सैंडबैग तैयार रखे गए हैं।

    उधर, चंडीगढ़ में बाढ़ की स्थिति पर पंजाब के राजस्व मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा का कहना है कि ‘लगातार बारिश से पंजाब के कई जिलों में काफी नुकसान हुआ है। जान-माल का भारी नुकसान हुआ है, नुकसान का आकलन किया जा रहा है। अचानक आई बाढ़ के कारण राज्य में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। स्थिति से निपटने के लिए सीएम भगवंत मान ने सभी उपायुक्तों को 33.5 करोड़ रुपये का राहत कोष जारी किया है। इसके अलावा, स्वास्थ्य विभाग को 2 करोड़ रुपये का राहत कोष प्रदान किया गया है। उन्होंने केंद्र सरकार से भी मदद की उम्मीद जताई है।

  • पंजाबः ADC के रिटायर रीडर व भाजपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज 

    पंजाबः ADC के रिटायर रीडर व भाजपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज 

    लुधियानाः भ्रष्टाचार के खिलाफ पंजाब सरकार द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत खन्ना में ADC के रिटायर्ड रीडर के खिलाफ रिश्वत का केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि अपनी ड्यूटी के दौरान रीडर ने जमीन के इंतकाल का काम कराने के बदले साढ़े 3 लाख रुपए लिए थे, लेकिन रिश्वत लेने के बाद भी काम नहीं किया गया था। थाना समराला में पुलिस ने गांव नागरा के रहने वाले गुरजीत सिंह की शिकायत पर भ्रष्टाचार रोको एक्ट के तहत रिटायर्ड रीडर यशपाल गोपाल मैंटा निवासी हरनाम नगर समराला के खिलाफ केस दर्ज किया। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

    शिकायतकर्ता गुरजीत सिंह ने पुलिस को दिए अपने बयानों में लिखवाया कि उनकी जमीन के इंतकाल संबंधी केस ADC की अदालत में चल था। उस समय यशपाल गोपाल रीडर था। गुरजीत सिंह ने राम गोपाल नामक व्यक्ति के माध्यम से यशपाल गोपाल के साथ केस के बारे में बात की। यशपाल ने केस हल करने के लिए 5 लाख रुपए की रिश्वत मांगी। शिकायतकर्ता के पक्ष में करने के बदले साढ़े 3 लाख रुपए में बात तय हुई। जिसके बाद रीडर यशपाल गोपाल को 7 मई 2018 को डेढ़ लाख रुपए, 28 मई 2018 को एक लाख रुपए और 10 जून 2018 को एक लाख रुपए दिए गए। पूरी रकम राम गोपाल के सामने रीडर के घर दिए गए, लेकिन रिश्वत लेने के बाद भी शिकायतकर्ता का काम नहीं किया गया। न ही उसके पैसे वापस किए गए।

    टालमटोल करते हुए यशपाल गोपाल 30 सितंबर 2019 को रिटायर हो गया था। गुरजीत सिंह ने इसकी शिकायत 23 नवंबर 2022 को एसएसपी खन्ना से की। जांच पड़ताल के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। डीएसपी वरियाम सिंह ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रेड कर रहे हैं। यशपाल गोपाल मैंटा ने रिटायरमेंट के बाद भाजपा जॉइन कर ली थी। वह भाजपा समराला मंडल अध्यक्ष और खन्ना इकाई का एग्जीक्यूटिव मेंबर भी रहा। भाजपा के जिलाध्यक्ष करणवीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि पार्टी स्तर पर भी इसकी जांच होगी। अगर पुलिस ने भाजपा नेता यशपाल के साथ धक्का किया तो बर्दाश्त नहीं होगा। अगर यशपाल का कसूर हुआ तो पार्टी स्तर पर भी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में वे एसएसपी खन्ना से मिलकर बात भी करेंगे।

  • बड़ी खबरः हमलावारों ने RSS कार्यकर्ता की गोली मारकर की हत्या

    बड़ी खबरः हमलावारों ने RSS कार्यकर्ता की गोली मारकर की हत्या

    धनबाद: भाजपा नेता शशिकांत पांडेय की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद शव का अभी पोस्टमार्टम भी नहीं हुआ था कि देर रात धनबाद के पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के जाने माने आरएसएस कार्यकर्ता एवं ग्राम रक्षा दल के सदस्य दूमा गांव निवासी शंकर दां की  अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। घटना देर रात 11 बजे की है। बतौर ग्राम रक्षा दल के सदस्य के रूप में वे रात को शहरपुरा जा रहे थे।

    रास्ते में दुमा कब्रिस्तान के पास अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। शंकर दां पिछले तीन दशक से संघ से जुड़े हुए थे। वह धनबाद जिला वनवासी कल्याण केन्द्र के जिला कार्य प्रमुख थे। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले को लेकर जांच में जुट गई है।  पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय, संघ के पुराने कार्यकर्ता मोती लाल मुर्मू ने घटना की निदा करते हुए हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है।

  • जालंधर में कल वर्षा के आसार, बढ़ सकती है पानी की समस्या

    जालंधर में कल वर्षा के आसार, बढ़ सकती है पानी की समस्या

    जालंधर,ENS: पिछले दिनों से हुई बरसात के कारण बाढ़ पंजाब में हालात बने हुए है। वहीं बीते दिन मंगलवार को आसमान साफ रहा। जिससे पानी का स्तर कुछ कम हुआ। राहत की बात यह है कि मौसम विभाग द्वारा बुधवार यानि आज भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई गई है, जबकि वीरवार को फिर से मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। वहीं देर रात काला संघिया ड्रेन और बिस्त-दोआबा नहर में जलस्तर बढ़ने की आशंका को लेकर लोग दिनभर तनाव में रहे। लोग नहर और ड्रेन के किनारों को मजबूत करने के लिए खुद ही प्रयास करते रहे।

    हालांकि नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम में भी किनारों को मजबूत करने के लिए डटी रहीं। जिला प्रशासन ने भगत सिंह कालोनी के पास ड्रेन के किनारे बसी झुग्गियों में रह रहे लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने का निर्देश दे दिया था। जिसके बाद लोगों के पास कोई ठिकाना नहीं था, इसलिए वह सड़कों पर ही रात भर डटे रहे।

    कालिया कालोनी, गुरु अमरदास नगर, शहीद भगत सिंह कालोनी, गुरु नानक नगर, शिव नगर और नहर एवं ड्रेन के किनारे बसी कालोनियों के लोग चौकसी करते रहे और यह जानकारी पता करते रहे कि जल स्तर कब बढ़ सकता है। हालांकि पहाड़ों और जालंधर में वर्षा रुकने से लोगों को राहत मिली है और यह उम्मीद बंधी है कि आने वाले दिनों में भी अगर मौसम ऐसा ही रहा तो जलस्तर बढ़ने का खतरा कम हो जाएगा। हालांकि नगर निगम ने एहतियात के तौर पर सभी इंतजाम कर लिए हैं। नगर निगम ने किनारों को मजबूत करने के लिए रेत की 10 हजार बोरी का इंतजाम किया है। काला संघिया ड्रेन को साफ करने के लिए मशीनरी भी लगाई गई है।