Blog

  • टीम इंडिया के तेज गेंदबाज ने रचाई शादी

    टीम इंडिया के तेज गेंदबाज ने रचाई शादी

    नई दिल्ली : भारतीय टीम के तेज गेंदबाज शादी के बंधन में बंध गए हैं। 21 इंटरनेशनल मैच खेल चुके नवदीप ने गुरुवार को गर्लफ्रेंड स्वाति अस्थाना के साथ 7 फेरे लिए। अपनी शादी की तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।  नवदीप ने शादी की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, “आपके साथ हर दिन प्यार का दिन है। आज हमने हमेशा के लिए एक दूसरे का होने का फैसला किया है। हम अपने जीवन का एक नया चैप्टर शुरू कर रहे हैं, इसलिए हम आपके आशीर्वाद और प्यार का कामना करते हैं.

    कौन हैं नवदीप सैनी की दुल्हनिया

    नवदीप सैनी की दुल्हन स्वाति अस्थाना एक फैशन, ट्रैवलर और लाइफस्टाइल ब्लॉगर हैं। उनका अपना एक यूट्यूब चैनल है, जहां वह अपने ब्लॉगिंग वीडियोंज को अपलोड करती हैं। स्वाति इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव हैं। उन्हें इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 80 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

  • Girls PG के बाथरूम में युवती ने लगाया हिडन कैमरा, 2 गिरफ्तार

    मोहालीः चंडीगढ़ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक लड़की ने पीजी के बाथरूम में हिडन कैमरा लगा साथी लड़कियों की अश्लील वीडियो बनाने कैमरे में कैद करने की कोशिश की गई। बताया जा रहा है कि यह कैमरा गीजर के ऊपर छुपाया हुआ था। जिससे युवतियों की अश्लील वीडियो बनाकर अपने बॉयफ़्रेंड को भेज सके। जैसे ही इसका पता चला तो कैमरा देखने वाली लड़की ने PG के मालिक को बताया। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने वहीं साथ रहने वाली एक लड़की और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की ने कहा कि उसके बॉयफ्रेंड ने ही 3 दिन पहले यह कैमरा उसे लगाने को दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 354 C, 509 और 66 IT एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

    पुलिस ने दोनों के मोबाइल जब्त कर जांच के लिए लैब भेज दिए हैं। पुलिस यह पता कर रही है कि यहां से कितने वीडियो बने और वह कहां स्टोर किए गए हैं या किसे भेजे गए हैं। वहीं इसका पता चलते ही दूसरी लड़कियों के मां-बाप वहां पहुंचे और PG खाली कर उन्हें घर ले गए हैं। जानकारी के मुताबिक सेक्टर 22 में एक मकान के टॉप फ्लोर पर PG बना हुआ है। इस इलाके में और भी काफी PG हैं। यहां पर एक पीजी में 5 लड़कियां रहती हैं। यह लड़कियां कॉमन बाथरूम यूज करती हैं। जिस लड़की ने हिडन कैमरा लगाया, वह उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। वह भी इनके साथ ही रहती है। पुलिस को शिकायत देने वाली लड़की ने बताया कि वह अंधेरे में बाथरूम यूज करने गई थी।

    तभी उसने देखाा कि गीजर के ऊपर कुछ चमक रहा है। उसने गौर से देखा तो उसे वह कैमरा लगा। उसने तुरंत दूसरी लड़कियों को बुलाया। सबने चेक किया तो वह हिडन कैमरा निकला। उन्होंने तुरंत PG के मालिक को बुलाया। उन्होंने भी कैमरा देखकर सेक्टर 17 की पुलिस को इसकी शिकायत दी। पुलिस ने पूछताछ की तो पता चल गया कि किस लड़की ने यह कैमरा लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो लड़की ने सब बता दिया। उसने कहा कि उसका बॉयफ्रेंड अमित हांडा सेक्टर-20 में रहता है। उसके कहने पर ही उसने यह हिडन कैमरा लगाया। चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारी ने बताया कि फिलहाल मामले में वीडियो को लेकर जांच की जा रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं कि कोई वीडियो बना या नहीं। अगर वीडियो बने हैं तो कितने बने हैं और वह किसे भेजे गए। इसको लेकर दोनों के मोबाइल की फॉरेंसिक लैब से जांच कराई जा रही है।

  • जालंधरः D-Mart में फिर हुई बाइक चोरी, कुछ दिन पहले कर्मी की एक्टिवा ले गया था चोर, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं D-Mart में भी आए दिन वाहन चोरी के मामले में बढ़ने लगे है। कुछ दिन पहले ही D-Mart  में काम करने वाले कर्मी की एक्टिवा कुछ मिनटों में चोरी हो गई थी। इस दौरान कर्मी के परिजनों द्वारा हंगामा भी किया गया। वहीं कुछ दिन बाद ही बीते दिन D-Mart से अब बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना संबंधी पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दे दी है।

    शिकायत में पीड़ित विक्रम सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह ने बताया कि वह पत्नी के साथ वहां पर स्पेलंडर बाइक नंबर पीबी 08 ईवी 7422 काले रंग का मोटरसाईकिल वहां पर खड़ा किया था। इस दौरान जब वह D-Mart से सामान लेकर बाहर आए तो देखा बाइक वहां पर नहीं खड़ी थी। जिसके बाद उन्होंने D-Mart में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले।

    इस दौरान सीसीटीवी कैमरे खंगालने दौरान पता चला कि सिल्वर रंग के स्पेलंडर बाइक पर आए लुटेरे उसकी बाइक चोर करके ले गए। वहीं पुलिस का कहना है कि उन्हें चोरी के मामले संबंधी शिकायत मिली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। बता दें कि इससे पहले भी कई बार D-Mart से वाहन चोरी होने के मामले सामने आ चुके है। लेकिन उसके बावजूद D-Mart के कर्मियों द्वारा इसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा।

  • जालंधर सहित कई जिलों में पेट्रोल के दामों में हुई कटौती, तो कई जगह बढ़ें दाम!

    जालंधर सहित कई जिलों में पेट्रोल के दामों में हुई कटौती, तो कई जगह बढ़ें दाम!

    जालंधर, ENS: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज मामूली बढ़ोतरी हुई है। बुधवार सुबह करीब 6 बजे WTI कच्चा तेल हरे निशान पर रहते हुए 76.65 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। इसके साथ ही ब्रेंट क्रूड बेहद मामूली गिरावट के साथ 81.68 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी हैं। भारत में हर दिन सुबह 6 बजे ईंधन की कीमतें संशोधित की जाती हैं। जून 2017 से पहले हर 15 दिन में कीमतों में संशोधन किया जाता था।

    पंजाब में कई जगहों पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी देखी जा रही है तो कई जगहों पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। दूसरी ओर, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ रही हैं। वहीं जालंधर सहित कई जिलों में मामूली कटौती देखने को मिली है। जबकि कपूरथला, पठानकोट सहित कई जिलों में मामूली बढ़ौतरी भी हुई है।

  • कोयला खदान में विस्फोट, 11 लोगों की मौत

    नई दिल्ली : चीन के पूर्वोत्तर हिलोंगजियांग प्रांत में मंगलवार को कोयले की एक खदान में जबर्दस्त विस्फोट होने से 11 लोगों की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार खदान में जबरदस्त धमाका हुआ, जिसमें लोगों की जान चली गयी। मिली जानकारी के अनुसार इस खदान का संचालन करने वाली शुयांगयाशान कोल कंपनी पर अतीत में कई सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने को लेकर जुर्माना लगाया जा चुका है। 

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस साल भी उस पर दस बार जुर्माना लगाया गया। चीन बार-बार होने वाले इन हादसों को रोकने के लिए खदान सुरक्षा में सुधार के लिए लगातार काम कर रहा है।

  • ਪੰਜਾਬ : Shri Darbar Sahib ‘ਚ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਣ ਪਹੁੰਚੀ ਹਰਸਿਮਰਤ ਬਾਦਲ ਨੇ ਆਪ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਘੇਰਿਆ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਰੂਹਾਨੀਅਤ ਦਾ ਕੇਂਦਰ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਜਿੱਥੇ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਸੰਗਤਾਂ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਪਹੁੰਚਦੀਆਂ ਹਨ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਸਾਬਕਾ ਕੇਂਦਰੀ ਮੰਤਰੀ ਤੇ ਬਠਿੰਡਾ ਤੋਂ ਸਾਂਸਦ ਹਰਸਿਮਰਤ ਕੌਰ ਬਾਦਲ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਪਹੁੰਚੇ। ਉਹਨਾਂ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਮੱਥਾ ਟੇਕ ਕੇ ਸਰਬੱਤ ਦੇ ਭਲੇ ਦੀ ਅਰਦਾਸ ਕੀਤੀ ਤੇ ਗੁਰਬਾਣੀ ਕੀਰਤਨ ਵੀ ਸਰਵਣ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਹਰਸਿਮਰਤ ਕੌਰ ਬਾਦਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਜਦੋਂ ਤੋਂ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਬਣੀ ਹੈ। ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਹਾਲਾਤ ਵੱਧ ਤੋਂ ਬੱਤਰ ਹੁੰਦੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਇਸ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਬਚਾਓ ਮੁਹਿੰਮ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਅੱਗੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਮੌਕੇ ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ ਵਿਖੇ ਜਿੱਥੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤ ਵੇਲੇ ਪਾਠ ਚੱਲ ਰਹੇ ਸਨ। ਉਸ ਸਮੇਂ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਜੁੱਤੀਆਂ ਸਮੇਤ ਗੁਰਦੁਆਰੇ ਚ ਦਾਖਲ ਹੋ ਕੇ ਗੋਲੀਆਂ ਚਲਾਈਆਂ ਹਨ।

    ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਇਹ ਗੱਲ ਪਹਿਲਾਂ ਬੋਲਦੇ ਹੁੰਦੇ ਸਨ ਕਿ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਜਾਂ ਗ੍ਰਿਹ ਮੰਤਰੀ ਦੇ ਆਦੇਸ਼ਾਂ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਪੁਲਿਸ ਗੋਲੀ ਨਹੀਂ ਚਲਾਉਂਦੀ ਅਤੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਹੁਣ ਜਵਾਬ ਦੇਵੇ ਕਿ ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ ਵਿਖੇ ਗੋਲੀ ਚਲਾਉਣ ਦੇ ਆਰਡਰ ਕਿਸ ਨੇ ਦਿੱਤੇ। ਅੱਗੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਹਰਸਿਮਰਤ ਕੌਰ ਬਾਦਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਰਵਿੰਦ ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਨੂੰ ਚਮਕਾਉਣ ਦੇ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਵੇਚ ਕੇ ਸਿਰਫ ਕਰਜਾਈ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਕੰਮ ਆਪ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ। ਅੱਗੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਇਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ਾ ਵੀ ਬਹੁਤ ਜਿਆਦਾ ਵੱਧ ਚੁੱਕਾ ਹੈ ਅਤੇ ਇੱਕ ਪਰਿਵਾਰ ਤੋਂ ਵਿੱਚ 2-3 ਲੋਕ ਇਸ ਨਸ਼ੇ ਤੋਂ ਪੀੜਿਤ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਹੇ ਹਨ। ਅੱਗੇ ਬੋਲਦੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਕਾਨੂੰਨ ਵੀ ਵਸਥਾ ਵੀ ਪੂਰੀ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਡਗ ਮਗਾ ਚੁੱਕੀ ਹੈ। ਆਏ ਦਿਨ ਹੀ ਗੋਲੀਆਂ ਚੱਲਣ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਸਾਹਮਣੇ ਆ ਰਹੇ ਹਨ ਅਤੇ ਵਪਾਰੀਆਂ ਤੋਂ ਫਰੋਤੀਆਂ ਵੀ ਮੰਗੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਤੋਂ ਲੈ ਕੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਤੱਕ ਧਰਨਿਆਂ ਚ ਬੈਠ ਕੇ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ। ਜਦੋਂ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਇੰਨੇ ਮਾੜੇ ਹਾਲਾਤ ਹੋ ਜਾਣ ਤਾਂ ਫਿਰ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਹੱਕ ਲੈਣ ਲਈ ਸੜਕਾਂ ਤੇ ਜਰੂਰ ਉਤਰੇਗਾ।

  • पंजाबः कोहरे का कहर, 55 ट्रेनें हुई रद्द 

    फिरोजपुरः देशभर में मौसम ने एक बार फिर रुख बदल लिया है। जहां एक तरफ पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो रही है। वहीं दूसरी तरफ मैदानी इलाकों में बारिश का दौर जारी है। मंगलवार को अल सुबह पंजाब में भी हल्की बूंदा बांदी हुई थी। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार व वीरवार को पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।जिससे रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस और दिन के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं, कोहरे का प्रकोप भी बढ़ेगा। वीरवार के बाद अगले चार दिन यानी एक दिसंबर से चार दिसंबर मौसम शुष्क रहेगा।

    धुंध का असर धीरे-धीरे रेलवे पर पड़ने लगा है। इसीलिए रेल प्रशासन ने दिसंबर 2023 से 29 फरवरी 2024 तक नॉर्दन रेलवे की 55 ट्रेनें रद्द करने की घोषणा की है। इनमें 11 रेलगाड़ियां फिरोजपुर डिवीजन की शामिल हैं। रेल अधिकारियों के मुताबिक धुंध के कारण ट्रेनें देरी से अपने निर्धारित स्टेशनों पर पहुंचने लगी हैं। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए धुंध में ट्रेनों की रफ्तार भी धीमी कर दी जाती है। रेलवे ने कई ऐसी ट्रेनें रद्द कर दी हैं, जिससे दूसरी जरूरी ट्रेनें प्रभावित न हो। इसीलिए नॉर्दन रेलवे ने 55 ट्रेनें दिसंबर 2023 से लेकर 29 फरवरी 2024 तक रद्द करने की घोषणा की है।

  • इंसानियत शर्मसार! पहले काटी बेटी की गर्दन, फिर लगा दी आग

    इंसानियत शर्मसार! पहले काटी बेटी की गर्दन, फिर लगा दी आग

    नई दिल्ली : राजस्थान में पाली जिले के सीरियारी थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक पिता ने अपनी शादीशुदा बेटी की कथित रूप से गला काटकर हत्या कर दी । इसके बाद उसके शव पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थानाधिकारी महिपाल सिंह ने बताया कि कादू गांव के शिवलाल मेघवाल ने मंगलवार दोपहर को अपनी बड़ी बेटी निरमा (32) की धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी फिर शव पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी उन्होंने बताया कि छोटी बेटी द्वारा अपनी बड़ी बहन के बारे में पूछने पर आरोपी फरार हो गया और फिर ग्रामीणों ने अधजला शव देखकर पुलिस को सूचना दी उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है और आज यानी बुधवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा थानाधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी पत्नी और बच्चों से अनबन रहने के कारण पिछले 12 साल से पाली में अकेला रहता था और पत्नी और बच्चे गुजरात में रहते थे

    इसलिए आरोपी पिता ने की बेटी की हत्या 

    उन्होंने बताया कि परिजनों से पूछताछ में पता चला कि आरोपी का मानना था कि उसके परिवार में बड़ी बेटी मृतका निरमा के कारण अनबन रहती है, इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी उन्होंने बताया कि निरमा किसी शादी समारोह में भाग लेने के लिए कल ही पाली के ईसाली गांव आई थी इसके बाद आरोपी पिता उसको और उसकी छोटी बहन को अपने बेटे के लिए लड़की देखने के लिए बाइक से लेकर गया था 

    आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

    महिपाल सिंह आगे बताया कि छोटी बेटी को घटना स्थल से पहले उतार कर वह निरमा को आगे ले गया और वारदात को अंजाम देकर छोटी बेटी के पास लौटा, लेकिन जब छोटी बेटी ने पिता के हाथ में खून देखा तो उसने हल्ला मचाकर ग्रामीणों को बुलाया। उन्होंने बताया कि छोटी बहन की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • जालंधरः DC ऑफिस जाने से पहले पढ़ें अहम खबर, ​​​​​​​रजिस्ट्रियों सहित 42 डिपार्टमेंट्स का काम बाधित

    जालंधर, ENS: अगर आप भी जरूरी काम के लिए डीसी ऑफिस जा रहे है, तो यह खबर आपके लिए अहम है। दरअसल, डीसी ऑफिस के कर्मचारी पिछले 17 दिनों से हड़ताल पर चल रहे हैं। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक अब कर्मचारी यूनियन ने हड़ताल का समय बढ़ा दिया है। बताया जा रहा है कि कर्मचारियों ने अब 6 दिसंबर तक हड़ताल बढ़ा दी है। वहीं सरकार और डीसी ऑफिस कर्मचारियों के बीच चल रही तनातनी के चलते आम जनता का काम प्रभावित हो रहा है। जिसके चलते पिछले 17 दिनों से लोग परेशान हो रहे है।

    कर्मचारियों का कहना है कि वह पुरानी पेंशन बहाली और अन्य मांगों को लेकर काफी समय से सरकार से गुहार लगा रहे है, लेकिन सरकार द्वारा उनकी मांगों पर ध्यान ना दिए जाने के कारण अब उन्होंने अपनी हड़ताड़ का समय और बढ़ा दिया है। जिसके कारण अब 6 दिसंबर तक डीसी ऑफिस के कई काम बाधित रहेंगे। गौर हो कि सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों में 42 विभागों के वर्कर्स शामिल हैं। आज सभी कर्मचारी हाजिरी लगाकर पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के लिए खजाना ऑफिस के सामने सड़क पर बैठेंगे। सभी कर्मचारियों ने 10 बजे इकट्ठे होने का समय रखा है। बता दें कि करीब 17 दिन से एक भी रजिस्ट्री नहीं हुई है। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामान करना पड़ रहा है। वहीं साथ ही सेवा केंद्रों के बैक डेस्क पर काम करने वाले सभी लोग हड़ताल पर हैं। 

  • बड़ी खबरः CM को अपशब्द बोलने के मामले में पूर्व मेयर के खिलाफ मामला दर्ज

    मुबंईः मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के लिए अपशब्द का इस्तेमाल किए जाने के बाद मुंबई के पूर्व मेयर पर FIR दर्ज हो गई है। मुंबई के पूर्व मेयर दत्ता दलवी के खिलाफ भांडुप पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। दत्ता दलवी पर मुंबई के भांडुप इलाके में आयोजित शिवसेना की सभा मे सीएम शिंदे को गाली गलौज करने का आरोप लगा है। भूषण पलांडे नामक व्यक्ति की शिकायत पर भांडुप पुलिस ने शिवसेना UBT के नेता पूर्व मेयर दत्त दलवी के खिलाफ IPC की धारा 153(A),153 (B),153(A)(1)सी,294, 504,505(1)(क) के तहत मामला दर्ज किया है। भांडुप पुलिस स्टेशन के बाहर बड़ी संख्या में ठाकरे समूह के कार्यकर्ता जमा हो गए हैं। कार्यकर्ता थाने के बाहर नारेबाजी कर रहे हैं। सांसद संजय राउत और विधायक सुनील राउत थाने पहुंच गये हैं। दत्ता दलवी को क्यों गिरफ्तार किया गया? ये सवाल राउत पुलिस से पूछने वाले हैं। इसके बाद वह मीडिया से बात करेंगे।