Blog

  • होशियारपुर : बाइक सवार टिप्पर की भयानक टक्कर में एक की मौत

    होशियारपुर : बाइक सवार टिप्पर की भयानक टक्कर में एक की मौत

    होशियारपुर : टांडा उड़मुड़ के गांव मुनकां के फाटक नजदीक सुबह दर्दनाक हादसे का मामला सामने है। जहां भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान हरबंस सिंह के रूप में हुई है।जोकि राज मिस्त्री का काम करता था। आज सुबह करीब 8.40 वह गांव झिंगड़ कला में टांडा से दसूहा की तरफ काम के लिए जा रहा था कि गांव मुनकां की तरफ पहुंचा तो ईटों वाले टिप्पर की चपेट में आ गया।

    हादसे दौरान हरबंस सिंह गंभीर घायल हो गया, जिसे सरभत का भला चैरिटेबल सुसायटी के सेवादार ने अस्पताल पहुंचा, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं परिवार सहित पूरे इलाके में मातम का माहौल है। उधर, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। 

  • जालंधर: कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रदेश महासचिव भाजपा में शामिल

    जालंधर: कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रदेश महासचिव भाजपा में शामिल

    जालंधर/वरुण : लोकसभा उपचुनाव से पहले आप पार्टी के बाद अब भाजपा ने कांग्रेस को पंजाब में बड़ा झटका दिया है। भाजपा ने कांग्रेस के प्रदेश महासचिव पीकेएस भारद्वाज भाजपा में शामिल करवाया। पीकेएस भारद्वाज को प्रदेश भाजपाअध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने पार्टी में जॉइन करवाया। अश्वनी शर्मा ने कहा कि भाजपा में उनका स्वागत है।

    उन्होंने कहा कि पार्टी जॉइनिंग करने वालों की रफ्तार ने भाजपा के पक्ष मे बदलाव के साफ संकेत दे दिये है।के एस भारद्वाज ने भाजपा जॉइन करने पर सभी का धन्यवाद किया और कहा कि वे मोदी सरकार की नीतियों से बहुत प्रभावित है। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा जो भी ज़िम्मेदारी उन्हें सौपी जायेगी वो उसे पूरी तरह निभाने के लिये वचनवद्ध है।

    उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में अराजकता और अशांति पूरे जोर पर चल रही है तथा आज हर पंजाबी अपनी सुरक्षा के लिए पूरी तरह गहन चिंता में है।उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा की स्थिति मज़बूत होने से पंजाब सरकार की नीतियों को जनता ने पूरी तरह नकार दिया है।उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा जलांधर लोकसभा उप चुनाव जीत कर विरोधियों को करारा जवाब देगी।

  • चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 की मौत, एक घायल

    चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 की मौत, एक घायल

    फिलाडेल्फिया: अमेरिका के पेंसिल्वेनिया राज्य के फिलाडेल्फिया के रिहायशी इलाके में शुक्रवार को ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना हुई। फिलाडेल्फिया में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बता दें कि फिलहाल यह नहीं बताया गया है कि गोलीबारी के पीछे क्या कारण था।

    अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय समयानुसार करीब 3.35 बजे गोलीबारी हुई। उन्होंने कहा कि अभी यह जानकारी सामने नहीं आई है कि हमलावरों की संख्या कितनी थी। अधिकारियों ने कहा कि गोलीबारी की घटना के बाद एक पीड़ित घर के सामने के बरामदे में और दूसरे घर के अंदर मृत पाए गए, जबकि तीसरा पीड़ित फुटपाथ पर था। तीनों को घटनास्थल पर मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों के नाम जारी नहीं किए गए हैं।

    इधर, घायल पीड़ित को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने कहा इस घटना में और भी लोग घायल हो सकते हैं। हालांकि, उनके बारे में स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, पुलिस ने घटनास्थल से एक बंदूक बरामद किया, लेकिन यह नहीं बताया कि क्या इसका इस्तेमाल शूटिंग में किया गया था। अधिकारियों ने कहा कि वे गोलीबारी के लिए जिम्मेदार लोगों की तलाश कर रहे हैं। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

  • पंजाब : प्रेमिका से कराई भतीजे की शादी, दोस्तों संग मिलकर फूफा ने किया कत्ल

    पंजाब : प्रेमिका से कराई भतीजे की शादी, दोस्तों संग मिलकर फूफा ने किया कत्ल

    बठिंडा: पंजाब के बठिंडा में हुई हत्या को पंजाब पुलिस ने सुलझा लिया है। यहां अंबुजा सीमेंट फैक्टरी के पास एक युवक का शव मिला था। ट्रैक्टर से कुचल कर वारदात को हादसे का रूप देने की कोशिश की गई थी। पुलिस की जांच में यह हादसा हत्याकांड निकला। हत्या का आरोपी मृतक का फूफा है। पुलिस जांच में पता चला कि फूफा ने अपनी पूर्व प्रेमिका का विवाह मृतक के साथ करवाया और शादी के बाद भी रिश्ते जारी रहे। इस बारे में जब भतीजे को पता चला तो फूफा ने दो अन्य लोगों के साथ मिल वारदात को अंजाम दिया। मृतक का नाम लखवीर सिंह है। बठिंडा के एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी जसविंदर सिंह उर्फ काला निवासी श्री गुरु गोबिंद सिंह नगर (बठिंडा) मृतक का फूफा था। जतिंदर सिंह उर्फ जिंदू निवासी गांव डंडा और रुपिंदर सिंह उर्फ पिंडा निवासी गांव हरिके कलां (श्री मुक्तसर साहिब) भी हत्याकांड में शामिल है। जसविंदर सिंह, जतिंदर सिंह उर्फ जिंदू और रूपिंदर सिंह उर्फ पिंडा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जांच की तो मामले का खुलासा हुआ। 

    घटना में इस्तेमाल ट्रेलर घोड़ा व लोहे की रॉड बरामद की। पूछताछ में पता चला कि जसविंदर सिंह ने लखवीर सिंह का रिश्ता करवाया था। शादी के बाद लखवीर सिंह को शक होने लगा कि फूफा का उसकी पत्नी से रिश्ता है। इसी बात पर लखवीर सिंह और जसविंदर सिंह के बीच कई बार विवाद भी हुआ। इससे आरोपी जसविंदर सिंह अपने दिल में मृतक लखवीर सिंह के प्रति रंजिश रखने लगा। इसके बाद जसविंदर सिंह ने रिश्तेदार जतिंदर सिंह उर्फ जिंदू से लखवीर सिंह की हत्या के बारे में बात की। जिंदू संबंधों के बारे में जानता था। आरोपी जिंदू ने साजिश के तहत मृतक लखवीर सिंह को अंबुजा सीमेंट फैक्टरी के पास बुलाया। जहां लखवीर सिंह के सिर में आरोपी जिंदू और रूपिंदर सिंह उर्फ पिंडा ने तेजधार हथियार से वार किया। इसके बाद उन्होंने अपने ट्रैक्टर से उसे कुचल दिया। घटना को हादसे का रूप देने के बाद लखवीर सिंह का मोबाइल भी आरोपी अपने साथ ले गए।

    एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने बताया कि नौ मार्च 2023 को गिद्दड़बाहा निवासी लखवीर सिंह का शव अंबुजा सीमेंट फैक्टरी के पास मिला था। गिद्दड़बाहा निवासी अमृतपाल सिंह ने थाना थर्मल बठिंडा में केस दर्ज करवाया। पुलिस ने मौके पर स्थिति को देख मामले को हादसा करार दे दिया और अज्ञात वाहन व अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया लेकिन मामला संदिग्ध लगने के कारण एसपी अजय गांधी, दविंदर सिंह एसपी (जांच) बठिंडा व गुरप्रीत सिंह डीएसपी सिटी-2 बठिंडा ने मामले की जांच सीआईए स्टाफ के इंस्पेक्टर तरलोचन सिंह और एसआई हरजोत सिंह को करने का आदेश दिया।

  • पंजाब : नहर में मिली छात्र की लाश, पिता ने जताया यह शक

    पंजाब : नहर में मिली छात्र की लाश, पिता ने जताया यह शक

    फतेहगढ़ साहिब: पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद भाखड़ा नहर से 11वीं के छात्र का शव बरामद हुआ है। बीते दिनों निजी स्कूल में 11वीं में पढ़ने वाला छात्र दशमेश नगर सरहिंद निवासी 15 वर्षीय अरमानदीप सिंह लापता हो गया था, उसका शव गांव सराला कलां जिला पटियाला के नजदीक भाखड़ा नहर से मिला है।

    थाना सरहिंद के सहायक थानेदार बलवीर सिंह ने बताया कि अरमानदीप सिंह कुछ दिनों से लापता था और पिता ने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट सरहिंद थाने में दर्ज कराई थी। उसका मोटरसाइकिल गांव तरखाण माजरा के पास भाखड़ा नहर से बरामद हुआ है।

    अरमानदीप सिंह के पिता नरिंदर सिंह के बयान पर थाना सरहिंद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अरमानदीप के पिता नरिंदर सिंह को शक था कि उसके बेटे को किसी ने अगवा कर लिया है। अरमानदीप सिंह के शव का पोस्टमार्टम राजिंदरा अस्पताल पटियाला से करवाकर शव परिवार को सौंप दिया गया है।

  • जालंधर: 20 ग्राम हेरोइन सहित 1 गिरफ्तार

    जालंधर: 20 ग्राम हेरोइन सहित 1 गिरफ्तार

    जालंधर/वरुण/हर्षः सीआईए स्टाफ़ की टीम ने हेरोइन सप्लाई के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ़्तार कर उसके क़ब्ज़े से 20 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी की पहचान हरदयाल नगर निवासी विजय कुमार उर्फ लडडू के रूप में हुई। सीआईए स्टाफ ने गुप्त सूचना के आधार पर लड्डू को हरदयाल नगर से काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के ख़िलाफ़ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

  • सेक्सी टॉप पहनकर नुसरत जहां ने बिखेरा हुस्न का जलवा, वीडियो देख मदहोश हुए यूजर्स

    सेक्सी टॉप पहनकर नुसरत जहां ने बिखेरा हुस्न का जलवा, वीडियो देख मदहोश हुए यूजर्स

    नई दिल्लीः अभिनेत्री से नेता बनीं नुसरत जहां ने अपनी हालिया सोशल मीडिया पोस्ट से इंटरनेट पर आग लगा दी है। बंगाली सुंदरी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह एक लोकप्रिय बॉलीवुड गाने पर डांस करते हुए एक सेक्सी ग्रीन टॉप और डेनिम पैंट पहने हुए देखी जा सकती हैं। वीडियो में नुसरत जहां की मंत्रमुग्ध कर देने वाली आंखें और मोहक अदाओं ने उनके प्रशंसकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। कई लोगों ने हार्ट और फायर वाले इमोजी के साथ पोस्ट पर कमेंट किया है और एक्ट्रेस के बोल्ड अवतार की तारीफ की है।

  • पंजाबः रिश्वत लेते वन रक्षक गिरफ्तार 

    पंजाबः रिश्वत लेते वन रक्षक गिरफ्तार 

    चंडीगढ़: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो (वीबी) ने अपनी भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के दौरान मोगा जिले के वधाघर वन बीट में तैनात वन रक्षक अमरजीत कौर को 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

    विजिलेंस ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह खुलासा करते हुए बताया कि मोगा जिले के गांव मांगेवाला के गुरमीत सिंह की शिकायत पर उक्त महिला कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। विवरण देते हुए उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उक्त वन अधिकारी ने उसके और उसके पड़ोसी के खिलाफ वन भूमि में पानी के पाइप डालने के एवज में भारी जुर्माना न लगाने के लिए 15-15-15 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने आगे आरोप लगाया कि सौदा 10,000 रुपये में हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि शिकायतकर्ता ने इस संबंध में पूरी बातचीत अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली है।

    प्रवक्ता ने आगे कहा कि फिरोजपुर रेंज की वीबी यूनिट ने शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की और एक जाल बिछाया जिसमें दो अधिकारियों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी वन महिला को गिरफ्तार किया गया है। गवाह इस संबंध में उक्त कर्मचारी के खिलाफ विजीलैंस थाना फिरोजपुर में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया है. आरोपी महिला को कल फिरोजपुर स्थित सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मामले में आगे की जांच चल रही है।

  • फ्लैट में युवती की लाश मिली, बेड बॉक्स में रखा था शव

    फ्लैट में युवती की लाश मिली, बेड बॉक्स में रखा था शव

    नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के मैदान गढ़ी इलाके में शुक्रवार को एक नाइजीरियाई महिला का शव उसके किराए के फ्लैट में मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महिला का शव बेड के बॉक्स के अंदर चादर में लिपटा हुआ था। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने बंद फ्लैट से बदबू आने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि नकली चाबी बनाने वाले की मदद से फ्लैट को खोला गया और उन्होंने देखा कि एक महिला का शव चादर में लिपटा हुआ है। उन्होंने बताया कि महिला की पहचान ओबिनोज एलेक्जेंडर के रूप में हुई है।

    दरअसल पुलिस स्टेशन मैदान गढ़ी में 11:21 बजे पीसीआर कॉल मिली थी। कॉल करने वाले ने पुलिस को बताया कि मकीन नंबर 74/3 की तीसरी मंजिल के फ्लैट से बदबू आ रही है और कोई गेट भी नहीं खोल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि फ्लैट का दरवाजा लॉक था। फ्लैट के मालिक रविंदर सहरावत को पुलिस ने मौके पर बुलाया और चाभी वाले को भी बुलाया गया और चाभी वाले की मदद से फ्लैट खुलवाया गया। 

    फ्लैट के दाहिनी ओर के कमरे में डबल बेड के बॉक्स में चादर में लिपटी महिला की लाश पड़ी थी। ये फ्लैट 2 बीएचके है। फ्लैट के मालिक रविंदर सहरावत ने बताया कि उन्होंने अपना फ्लैट दिसंबर-2021 में ओबिनोज एलेक्जेंडर जो कि  नाइजीरिया की रहने वाली है उसको 12000/- रुपये में किराए पर दिया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

  • जालंधरः पुलिस ने 7 बाइकों सहित 2 चोरों को किया गिरफ्तार

    जालंधरः पुलिस ने 7 बाइकों सहित 2 चोरों को किया गिरफ्तार

    जालंधर/वरुणः थाना 4 की पुलिस ने दो पहिया वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जोबनजीत सिंह पुत्र लखविंदर सिंह निवासी गांव खवासपुर नजदीक फतेहाबाद, जुगराज सिंह पुत्र मंगल सिंह निवासी गांव फतेहाबाद, गोइंदवाल साहिब के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी एसआई मंनजिदर सिंह ने बताया कि उक्त आरोपियों को एसआई बलजिंदर सिंह के नेतृत्व में चोरी के 7 मोटरसाइकिल सहित काबू किया है। आरोपियों से पूछताछ के दौरान पता चला कि  बाइके अलग-अलग जगहों से चोरी की है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर एक दिन का रिमांड हासिल किया है ताकि आरोपियों से पूछताछ दौरान अन्य वारदातों को लेकर खुलासा किया जा सके।