वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में लोहड़ी पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया
Punjab News: मरीज को लेने जा रहे एम्बुलेंस चालक की सड़क हादसे में मौत
कपूरथलाः अमृतसर जीटी रोड पर गांव गाजी गुड़ाणा के पास सड़क हादसे की घटना सामने आई है। जहां देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एम्बुलेंस की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान नारिंदर सिंह भट्टी उर्फ गोल्डी पुत्र दिलबाग सिंह वासी चंडीगढ़ के रूप में हुई है। दरअसल, देर रात हुई घटना में एम्बुलेंस चालक गंभीर घायल हो गया। लोगों द्वारा घटना की सूचना सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम को दी गई।
वहीं सूचना मिलने पर सड़क सुरक्षा फोर्स ने घायल एम्बुलेंस चालक को सुभानपुर के पास एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत गंभीर दिखाई देने पर उसे 108 एम्बुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल कपूरथला रेफर कर दिया गया। सिविल अस्पताल में ईलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई।
इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना ढिल्लवां के एसआई जसबीर सिंह ने बताया कि एम्बुलेंस चालक चंडीगढ़ से अमृतसर मरीज ले जाने के लिए जा रहा था। इस दौरान जीटी रोड पर गांव गाजी गुड़ाणा के पास यह हादसा हो गया। एसआई ने बताया कि परिवार के बयानों पर अनजान वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं मृतक व्यक्ति के परिवार के बयानों के बाद लाश का पोस्टमार्टम करवा कर उसे वारिसों के हवाले किया जाएगा।
बड़ी कार्रवाईः 5 सरकारी कर्मचारियों पर गिरी गाज, किया बर्खास्त
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवादियों को जड़ से उखाड़ फेंकने के अभियान को तेज करते हुए 5 सरकारी कर्मियों के खिलाफ एक्शन लिया है। इस दौरान एलजी ने आज 5 सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। अधिकारी के मुताबिक, इस कदम का मकसद‘सरकारी तंत्र के भीतर मौजूद आतंकी तंत्र और उसके बुनियादी ढांचे की जड़ों को निशाना बनाना है। अब तक कुल 85 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त किए जा चुके हैं।
वहीं बर्खास्त किए गए कर्मचारियों में मोहम्मद इश्तियाक (शिक्षक), तारिक अहमद शाह (लैब टेक्नीशियन) बशीर अहमद मीर (असिस्टेंट लाइनमैन), फारूक अहमद भट, (वन विभाग में फील्ड वर्कर) और मोहम्मद यूसुफ जो कि स्वास्थ्य विभाग में ड्राइवर भी शामिल है। लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने सरकारी मशीनरी में घुसे ओवरग्राउंड वर्कर और आतंकवादियों को जड़ से खत्म करने के अपने अभियान को तेज कर दिया है।
जांच में पता चला कि ये लोग लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे आतंकी संगठनों से सक्रिय रूप से जुड़े हुए थे। सार्वजनिक विश्वास के पदों पर रहते हुए, वे सरकारी खजाने से वेतन ले रहे थे, जबकि वे गुप्त रूप से आतंकवादी समूहों के एजेंडे को आगे बढ़ा रहे थे। आरोपी कर्मचारी आसपास की सूचनाएं लीक कर रहे थे। इन्हीं सब को देखते हुए आरोपी सरकारी कर्मचारियों की पहचान की गई और उन्हें नौकरी से तुरंत निकाल दिया गया।
आईटीआई मेहतपुर में नशा मुक्त अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
डिफॉल्टर प्लॉट आवंटियों को मिली बड़ी राहत, हरदीप सिंह मुंडियां ने किया ऐलान
चंडीगढ़: पंजाब के आवास निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने एमनेस्टी पॉलिसी 2025 की अवधि बढ़ाने का बड़ा जन-हितैषी कदम उठाया है। इस फैसले से प्रदेश भर के डिफॉल्टर प्लॉट आवंटियों को राहत मिली है। मंत्रिमंडल ने आवास निर्माण और शहरी विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत आवंटित और नीलाम किए गए प्लॉटों के लिए इस नीति को 31 मार्च 2026 तक बढ़ाने को मंजूरी दी है। पात्र आवंटियों को संबंधित विकास प्राधिकरण से स्वीकृति मिलने के तीन महीनों के भीतर बकाया राशि जमा करनी होगी।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह निर्णय उन परिवारों और संस्थानों की मदद के लिए लिया गया है, जो बकाया किश्तों और कार्यालय स्तर की प्रक्रियाओं में देरी के कारण कठिनाइयों का सामना कर रहे थे। अब जो आवंटियों समय पर किश्तें जमा नहीं कर पाए या निर्धारित अवधि में निर्माण पूरा नहीं कर सके, उन्हें अपने बकाये का निपटारा करने और संपत्ति को नियमित करवाने का उचित अवसर मिलेगा। पात्र आवंटियों को बकाया राशि एकमुश्त जमा करने पर जुर्माना नहीं देना होगा और गैर-निर्माण शुल्क में 50% तक की छूट दी जाएगी।
इसके अलावा, आईटी सिटी एस.ए.एस. नगर और विकास प्राधिकरणों की अन्य योजनाओं में आवंटित संस्थागत साइटों, अस्पताल साइटों और औद्योगिक प्लॉटों के लिए 2.5% एक्सटेंशन फीस लगेगी और आवंटियों को निर्माण सहित शर्तें पूरी करने के लिए तीन साल का समय दिया जाएगा। यह योजना उन आवंटियों पर लागू होगी, जिन्होंने 31 दिसंबर 2013 के बाद किश्तों का भुगतान नहीं किया या निर्धारित समय में निर्माण पूरा नहीं किया। मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने सभी प्रभावित आवंटियों से अपील की कि वे इस बढ़ाई गई अवधि के भीतर योजना का लाभ जरूर उठाएं।
Jalandhar News: Airport पर ढोल बजाकर मनाया गया लोहड़ी का पर्व, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: पंजाब में लोहड़ी की शाम को आग जलाने का रिवाज है और इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। शाम के समय लोहड़ी में तिल डालने की रस्में होंगी। 1 माघ से सिख और हिंदू समुदाय के लिए न्या साल शुरू होता है। इसलिए इसके लिए अभी से मंदिर और गुरुद्वारा साहिब सजने लगे हैं। पंजाब में श्री मुक्तसर साहिब में विशेष महत्व है। यहां पर आज से मेला शुरू हो गया है।
वहीं आज आदमपुर एयरपोर्ट पर भी लोहड़ी का पर्व मनाया गया। लोहड़ी के पर्व पर एयरपोर्ट पर रंगोली बनाई और साज एवं सज्जा का कार्यक्रम किया गया। एयरपोर्ट पर यात्रियों का ढोल बजाकर स्वागत भी किया गया। इसकी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि एयरपोर्ट में ढोल की थाप सुनकर यात्रियों के चेहरों पर भी रौनक छा गई है।
वहीं एयरपोर्ट के डायरेक्टर पुष्पिदंर ने लोगों को लोहड़ी के पर्व की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह पर्व हमारी सास्कृतिक और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। लोहड़ी की यह पवित्र अग्नि नाकारात्मकता को मिटाकर सुख, शांति और समृद्धि का प्रकाश फैलाएं। इस दौरान एयरपोर्ट आने वाले यात्रियों की यात्रा मंगलमय होने की प्रार्थना की।
ऊना में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में स्वास्थ्य मंत्री होंगे मुख्य अतिथि
21 व 22 जनवरी को ग्राम पंचायतों में होंगी एंटी चिट्टा ग्राम सभाएं: मुख्यमंत्री सुक्खू
शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने गत सायं यहां आयोजित वरिष्ठ अधिकारियों की एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में 21 व 22 जनवरी, 2026 को एंटी चिट्टा ग्राम सभा आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि इन ग्राम सभाओं में चिट्टा से सम्बन्धित विभिन्न सूचनाओं की समीक्षा, चिट्टा की लत में फंसे स्थानीय युवाओं के पुनर्वास सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा और कार्यवाही की जाएगी। इन एंटी चिट्टा ग्राम सभाओं में अन्य विभागों के अधिकारी पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किए जाएंगे। ग्राम सभा में चिट्टा से सम्बन्धित पंचायत की सम्पूर्ण मैपिंग की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चिट्टा के दुष्प्रभावों से लोगों को जागरूक करने के लिए प्रदेश व्यापी जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैें। इसी कड़ी में प्रदेश भर में प्रीमियर लीग की तर्ज पर एंटी चिट्टा अवयेरनेस स्पोर्टस टूर्नामेंट आयोजित किए जाएंगे। इन टूर्नामेंट में कबड्डी, क्रिकेट और वॉलीबाल की स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। ये टूर्नामेंट ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। विजेता टीमों को मुख्यमंत्री द्वारा ईनाम राशि भी प्रदान की जाएगी।

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि चिट्टा तस्करी और सप्लाई की चेन को तोड़ने के लिए बहुआयामी रणनीति अपनाई जा रही है। चिट्टा तस्करों की सम्पत्तियों की पहचान कर ली गई है। इन सम्पत्तियों को ध्वस्त कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग को चिट्टे के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए स्कूल की पाठ्य पुस्तकों में एक अध्याय शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायत स्तर पर गठित नशा निवारण समितियों में ग्राम पंचायत प्रधान और पंचायत समिति सदस्यों को विशेष आमंत्रित सदस्यों में भी शामिल करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चिट्टा के खिलाफ अभियान में एफपीओ और महिला मंडलों को शामिल करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह, मुख्य सचिव संजय गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव के.के. पंत, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, सचिव सी. पालरासु, महाधिवक्ता अनूप रतन, निदेशक ग्रामीण विकास राघव शर्मा और वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
Jalandhar News: कल से 16 तक जिले को ‘No Flying Zone’ किया घोषित
जालंधर, ENS: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 16 जनवरी के जालंधर दौरे पर है। ऐसे में अतिरिक्त जिला मैजिस्ट्रेट -कम-अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) अमनिंदर कौर द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्राप्त अधिकारों का उपयोग करते हुए जिला जालंधर को 14 जनवरी से 16 जनवरी तक ‘नो फ्लाइंग जोन’ घोषित किया गया है।
आदेशों के अनुसार अतिरिक्त जिला मैजिस्ट्रेट द्वारा जिला जालंधर की सीमा के अंदर किसी भी प्रकार के सिविल रिमोट/पायलट एयरक्राफ्ट सिस्टम/ड्रोन/हेलीकॉप्टर (सिवाय माननीय राष्ट्रपति, भारत और अन्य वी.वी.आई.पी. के हेलीकॉप्टर/जहाज) आदि उड़ाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। यह आदेश 14-01-2026 से 16-01-2026 तक लागू रहेगा। उल्लेखनीय है कि भारत के माननीय राष्ट्रपति 16 जनवरी 2026 को जालंधर पहुंच रहे है।
Jalandhar News: शादी का झांसा देकर युवक ने बनाए शरीरिक संबंध, की मारपीट, पीड़िता का आरोप, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: थाना रामामंडी के अधीन आते दकोहा में शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और मारपीट करने को लेकर पीड़िता ने युवक पर गंभीर आरोप लगाए है। पीड़िता ने कहा कि वह शादी के लिए बात करने गई थी, जहां उसके साथ मारपीट की गई। महिला ने कहा कि उसे पहले परिवार के बारे में कुछ नहीं पता था, लेकिन आज उसके साथ युवक सहित परिवार द्वारा बेरहमी से मारपीट की गई। पीड़िता का आरोप है कि आज दोपहर को उसके साथ मारपीट की गई। जिसके बाद घायल पीड़िता को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
वहीं मीडिया से बात करते हुए पीड़िता ने आरोप लगाए है कि युवक सहित उसके भाई, माता और भाभी ने मारपीट की है। घटना को लेकर पुलिस को सूचना दे दी गई है। पीड़िता का कहना है कि वह उसके साथ अक्सर उसके घर भी जाती है और उससे शादी के बारे में युवक के परिवार वालों को भी पता था। पीड़िता ने आरोप लगाए है कि युवक उसे घर के साथ अपनी दुकान पर भी ले जाता रहा और वहां पर शादी का झांसा देकर उसके साथ वह शारीरिक संबंध बनाता रहा। पीड़िता ने अब शादी से मुकरने को लेकर युवक पर गंभीर आरोप लगाए है।
पीड़िता का कहना है कि जब वह युवक के घर बात करने पहुंची तो उसके परिवार के सदस्यों ने उसके साथ मारपीट की, बाल पकड़कर दीवार से मारा और जान से मारने की धमकियां दीं। पीड़िता घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में भर्ती है। पीड़िता के अनुसार आरोपी युवक का नाम मनीष कुमार है, जो उसे लंबे समय से शादी का भरोसा देता रहा। इसी भरोसे के चलते आरोपी ने उसे अपनी दुकान पर बुलाकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए और इस दौरान कथित तौर पर वीडियो भी बनाई।
पीड़िता जब आरोपी के घर पहुंची और दरवाजा खटखटाया तो उसकी मां बाहर आई। इसके बाद आरोपी की भाभी और भाई मौके पर पहुंचे। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी का भाई पुनीत ने उसे जबरन पकड़ लिया, जमीन पर गिराया, बाल नोचे और दीवार से टकराया। इस दौरान आरोपी की मां और भाभी ने भी उसके साथ मारपीट की और अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया। पीड़िता ने बताया कि घटना के समय उसने मदद के लिए कॉल भी की थी। पीड़िता के अनुसार यह झगड़ा उसके “हक” यानी शादी की बात को लेकर हुआ, लेकिन आरोपी और उसका परिवार शादी से साफ मुकर गया।
युवती ने आरोप लगाया कि उसके चरित्र पर भी गंदे इल्जाम लगाए गए और उसे चुप रहने की धमकी दी गई। पीड़िता ने पुलिस से मांग की है कि आरोपी युवक मनीष कुमार, उसके भाई पुनीत, प्रीत और अन्य परिजनों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और उसे न्याय दिलाया जाए। फिलहाल पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज जांच कर रही है। दोनों पक्षों के बयानों के बाद पुलिस कार्रवाई करेंगी।