Home Blog Page 8718

पंजाबः रात इतने बजे से पहले क्लब, ढाबे और रेस्तरां होंगे बंद, आदेश जारी

लुधियानाः पंजाब से बड़ी ख़बर सामने आई है। पुलिस कमिश्नर आईपीएस कोस्तुभ शर्मा ने रात में पुलिस कमिश्नरेट, लुधियाना के परिसर के भीतर दंड प्रक्रिया संहिता 1973 (1974 का अधिनियम संख्या 2) की धारा 144 सीआरपीसी के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, रात 11:45 बजे के बाद रेस्तरां, ढाबों, क्लबों और आइसक्रीम पार्लरों को पूरी तरह से बंद करने के आदेश जारी किए है।

मारपीट व लूटपाट का बना रहता डर

पुलिस कमिश्नर लुधियाना के संज्ञान में आया है कि कमिश्नरेट लुधियाना के इलाके में रात के समय काफी देर तक रेस्टोरेंट, ढाबे, क्लब, आइसक्रीम पार्लर या स्टूडियो आदि लंबे समय तक खुले रहते हैं जहां लोग इन दुकानों के बाहर बैठकर शराब आदि का सेवन करते हैं। जिससे मारपीट व लूटपाट का भय बना रहता है।

दो महीने तक लागू रहेंगे ये आदेश

इसलिए रात के समय होटल/ढाबों और शराब की दुकानों पर इस तरह की अवैध घटनाओं को रोकने के लिए जनहित में विशेष कदम उठाते हुए पुलिस कमिश्नरेट लुधियाना क्षेत्र में रात के समय रेस्तरां, ढाबा, क्लब, आइसक्रीम पार्लर या स्टूडियो आदि रात 11:45 बजे से पूर्ण बंद के बाद आदेश जारी किए है। उन्होंने कहा कि ये आदेश जनहित में एकतरफा जारी किए गए हैं। ये प्रतिबंध आदेश अगले दो महीने तक लागू रहेंगे।

पंजाबः यात्रियों से भरी मिनी बस पलटी, कई घायल

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर से दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार हुंदल धारीवाल कलेर अजनाला से अमृतसर जा रही यात्रियों से भरी मिनी बस पलट गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में यात्री गंभीर घायल हो गए, हालांकि जानी नुकसान से बचाव रहा।

जानकारी के अनुसार अजनाला से आ रही मिनी बस जब गुरुद्वारा मोर्चा साहिब नजदीक पहुंची तो अमृतसर साइड से एक एक्टिवा आ रही थी, जिसे बचाते हुए बस का संतुलन बिगड़ गया और पलट गई। इस दौरान बस सवार दर्जन भर यात्री सहित ड्राईवर भी घायल हो गया। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पंजाबः 15 साल की युवती ने की खुदकुशी

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना से बड़ी ख़बर सामने आई है। पंजाब के शहर लुधियाना में दशहरा मैदान के नजदीक कुंदनपुरी में एक किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थियों में फंदा से लटकता मिला। किशोरी मोहल्ले में ही एक घर में साफ-सफाई का काम करती थी। सोमवार देर शाम तक वह घर वापस नहीं आई तो परिजन तलाश करने निकले। इस बीच उनके पास मकान मालिक का फोन आया। उसने किशोरी के परिवार वालों को अपने घर बुलाया। जैसे ही परिजन घर पहुंचे तो मकान मालिक ने बताया कि उनकी बेटी ने फंदा लगा लिया है। जब उन्होंने देखा कि किशोरी फंदे से लटक रही है तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों का आरोप है कि किशोरी से दुष्कर्म करके उसे मारकर फंदे से लटकाया गया है। परिजनों ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। मृतक किशोरी की पहचान काजल (15) के रूप में हुई है।

परिवार का आरोपः पुलिस दबाव में काम कर रही

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जॉइंट सीपी नरिंदर भार्गव, एसीपी हरिश बहल, एसीपी मनिंदर बेदी और कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया और जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। महिलाओं और पुरुषों को घर के अंदर जाने से पुलिस रोकती रही, लेकिन गुस्साई महिलाओं ने जोरदार विरोध किया। वे पुलिस कर्मियों से भिड़ गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस दबाव में काम कर रही है। लोगों ने घर में घुसने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने लोगों को बाहर ही रोक दिया।

दो साल से काम कर रही थी युवती, पहले भी हो चुकी छेड़छाड़

मृतक काजल की मां सुमन ने पत्रकारों को बताया कि बेटी उक्त घर में पिछले दो साल से काम कर रही थी। घर के मालिक की पत्नी पैरालाइज्ड है और कुछ समय से अस्पताल में भर्ती है। 4 या 5 दिन पहले घर के मालिक ने उसकी बेटी को रात को काम पर रखने की बात कहीं थी, लेकिन उन्होंने बेटी को रात के समय काम करने के लिए मना कर दिया और काम छोड़ने को कहा। जब अगली सुबह उसकी बेटी घर आई तो उसने बताया था कि मकान मालिक ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। परिजनों ने मकान मालिक को फोन करके बेटी के काम पर न आने की बात कह दी थी। मगर उसने मिन्नत करके बेटी को दोबारा बुलाया था कि उसकी पत्नी बीमार है। मकान मालिक ने कहा कि जब उसकी पत्नी अस्पताल से घर आ जाएगी तो बेशक वह काम छोड़ दे।

यूपी के रहने वाला परिवार, किशोरी के मुंह में ठूंसा था खून से सना कपड़ा

परिजनों के मुताबिक, काजल का शव फंदे से लटक रहा था। उसके मुंह में एक कपड़ा ठूंसा हुआ था, जो खून से सना था। काजल के पिता मटरी रिक्शा चालक है। पूरा परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के उन्नाव का रहने वाला है। मां सुमन का कहना है कि काजल सुबह काम पर जाने के लिए निकली और दोपहर में घर का सामान देकर वापस अपने काम पर चली गई थी। उस समय तक सब कुछ सही था। शाम को बेटी का शव फंदे पर मिला। परिवार का आरोप है कि उसकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी हत्या की गई है। उसके बाद उसे आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है। परिवार वालों का आरोप है कि मालिकों के साथ मिलकर पुलिस भी उन्हें गुमराह कर रही है। जब परिवार वालों ने अंदर जाने की कोशिश की तो उन्हें धक्का दिया गया।

पुलिस ने बरसाई लाठियां, दौड़ा कर पीटे प्रदर्शनकारी

जांच के दौरान माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि पुलिस ने लोगों पर लाठियां बरसाईं। वहीं लोगों ने भी पुलिस को घेर लिया। पुलिस पर लोगों ने भी ईंट पत्थर चलाए। इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। वहीं पूरे इलाके को पुलिस ने घेरकर छावनी में बदल दिया। लोगों ने उस घर पर खूब पत्थर बरसाए, जिस घर में किशोरी का शव मिला था। लोगों की जिद थी कि जब तक आरोपी को पुलिस सामने नहीं लाती, वह फंदे से शव उतारने नहीं देंगे। घटना स्थल पर जब हालात बिगड़ते दिखे तो पुलिस ने लोगों पर जमकर लाठियां बरसाईं। महिलाओं को रोकने के लिए लुधियाना पुलिस ने सिर्फ एक पुलिस सब इंस्पेक्टर को लगाया था। झड़प में पुरुष पुलिस कर्मचारियों ने महिलाओं पर खूब लाठियां बरसाईं। वहीं कई पुलिस कर्मचारियों ने अपने सीनियर अफसरों के सामने ही महिलाओं के लातें तक मारीं। यह देख पुलिस के सीनियर अधिकारी भी महिला पुलिस बल को बुलाने की बजाय तमाशा देखते रहे।

राशिफल (मंगलवार 19 जुलाई 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

मेषः चिंता तथा तनाव रहेंगे। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। चोट व रोग से बचें। विवाद न करें। आवश्यकताएं बढ़ेंगी। आर्थिक तंगी हो सकती है। कर्ज से बचें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। शत्रु परेशान करेंगे। हानि नहीं पहुंचा पाएंगे।

वृषः यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। बकाया वसूली होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद न करें। नेत्र पीड़ा की संभावना। कुछ लाभ। यात्रा के योग टलेंगे। विरोधी सक्रिय होंगे। ज्ञानीजनों से मुलाकात होगी। शांति बनाना आवश्यक है। अकारण भय व्याप्त होगा।

मिथुनः कार्यप्रणाली में सुधार होगा। योजना फलीभूत होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। यात्रा के योग बनेंगे। लाभ होगा। राज्य से परेशानी हो सकती है। स्त्री को कष्ट। जायदाद वृद्धि के योग बनेंगे। विरोधी सक्रिय होंगे।

कर्कः राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बढ़ेगी। हानि-लाभ का वातावरण बनेगा। पराक्रम बढ़ेगा। विजय मिलेगी, गर्व न करें। ईमानदारी से कार्य करते रहें। समय पक्ष का है। स्त्री सुख, यात्रा में हानि, दुख। विरोधी कष्ट देंगे।

सिंहः चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। व्यवसाय ठीक चलेगा। जल्दबाजी न करें। कष्ट होंगे। खर्च बढ़ेंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। धनागम के अवसर बनेंगे। ‘आ बैल मुझे मार’ की स्‍थिति निर्मित न होने दें। अकारण भय बना रहेगा। व्यापारी सोच-समझकर निर्णय लें।

कन्याः कोर्ट व कचहरी के कार्य बनेंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। हानि, भय, कष्ट का वातावरण बनेगा। कुछ लाभ के आसार दिखेंगे। दुखद समाचार मिलने की संभावना है। अस्वस्थता होगी। कुसंग से हानि, कुछ लाभ के आसार दिखेंगे।

तुलाः संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। थकान महसूस होगी। रोजगार में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। कष्टों में वृद्धि के योग हैं। कुछ नए कार्य की संभावना सिद्ध होगी। कष्टों में निवृत्ति नहीं होगी। कलह से बचना होगा। अधिकार के लिए प्रयत्न करना होगा।

वृश्चिकः रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। व्यवसाय मनोनुकूल लाभ होगा। रोग घेरेंगे। चिंताएं बढ़ेंगी। शत्रु शांत होंगे। अपमान, कष्ट, कलह से बचना होगा। राज्य से लाभ के अवसर बढ़ेंगे। लाभ होगा। शत्रु परेशान करेंगे। कुछ नुकसान होगा।

धनुः दौड़-धूप अधिक होगी। बुरी सूचना मिल सकती है। विवाद न करें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। धनलाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अकारण भय व्याप्त होगा। शत्रु शांत होंगे। वाहन देखकर चलाएं। परिस्‍थितियां अनुकूल होंगी। कुछ विरोध होगा। विरोधी अपमान करेंगे। शांति होगी।

मकरः मेहनत‍ का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। घर-बाहर पूछ-परख बनी रहेगी। मातृपक्ष से परेशानी होगी। दुर्घटना की संभावना। धन मिलने की परिस्‍थिति निर्मित होगी। अंतरप्रेरणा से कार्य करें। धनागम के अवसर बढ़ेंगे। प्रमाद का त्याग करना होगा।

कुंभः भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रु शांत होंगे। कष्ट-भय की संभावना, अस्वस्थता, आलस्य का अनुभव करेंगे। धनागम होगा। शरीर शिथिल होगा। शत्रु शांत रहेंगे। लाभ-हानि बराबर रहेंगे। प्रमाद बढ़ेगा।

मीनः यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ होगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। शुभ समाचार की आशा बंधेगी। शत्रु षड्यंत्र रचेंगे। सावधान रहने की आवश्यकता है। पराक्रम दिखलाने का अवसर है। लाभ होगा। रिश्वत न लें। नम्रता बनाए रखें।

वशिष्ट पब्लिक स्कूल को एनटीए द्वारा नीट यूजी- 2022 के लिए बनाया गया परीक्षा केंद्र

ऊना/सुशील पंडित: देशभर के मेडिकल कॉलेजों मे प्रवेश पाने के लिए एनटीए द्वारा रविवार को  नीट-यूजी 2022 का आयोजन किया गया। ऊना जिले में वशिष्ट पब्लिक स्कूल को एनटीए द्वारा नीट यूजी- 2022 के लिए परीक्षा केंद्र चुना गया। वशिष्ट पब्लिक स्कूल में परीक्षा एनटीए द्वारा तय किए गए मापदंडों को ध्यान में रखते हुए करवाई गई। कुल पंजीकृत 351 में से 333 परीक्षार्थी उप​स्थित रहे। नकल रोकने को लेकर सेंटर पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा रही।

परीक्षा केन्द्र पर थर्मल स्केनिंग, फ्रीस्किंग, बायोमेट्रिक उपस्थिति एवं रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरान्त ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल व  स्कूल स्टाफ उपस्थित थे। सेंटर सुपरिंटेंडेंट एवं स्कूल प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने बताया की नीट-यूजी 2022 परीक्षा बड़े ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में कराई गई और बच्चों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

जालंधरः नशीले पदार्थ सहित 2 तस्कर गिरफ्तार

जालंधर (वरुण)। देहात थाना शाहकोट की पुलिस ने 2 नशा तस्करों को नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दलवीर सिहं उर्फ बिट्टु पुत्र मंगत राम निवासी बागवाला शाहकोट, प्रभजोत सिंह पुत्र दिलबाग सिंह निवासी मुलेवाल अराइयां शाहकोट के रूप में हुई है। डीएसपी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि सब इंस्पैक्टर निर्मल सिहं पुलिस टीम सहित गांव मल्लीवाल के निकट नाकाबंदी की थी। इसी दौरान उन्होंने दलबीर उर्फ बिट्टु को 6 ग्राम हैरोइन सहित काबू किया है।

इसी तरह थाना शाहकोट के एएसआई सलिंदर सिंह ने गांव परजियां कलां बुलेट मोटरसाइकिल PB-08 DR- 3659 पर सवार प्रभजोत सिंह पुत्र दिलबाग सिंह निवासी मुलेवाल को काबू किया है। जिससे तलाशी के दौरान 80 नशीली गोलियां बरामद हुई।

इसी तरह एएसआई भजन लाल ने पुलिस टीम सहित छापामारी करके सतलुज दरिया के निकट 400 बोतलें अवैध शराब बरामद कर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पकड़े गए सभी आरोपियों के ऊपर मामला दर्ज कारवाई शुरू कर दी गई है

गत साढ़े चार वर्षों में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र और गांव का हुआ एक समान विकास: सत्ती

ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ग्राम पंचायत देहलां अप्पर में जन समस्याएं सुनीं। इनमें से अधिकतर को मौके पर ही हल कर दिया गया और शेष समस्याओं का संबंधित विभागों के माध्यम से शीघ्र समाधान करवाने का सत्ती ने स्थानीय ग्रामीणों को आश्वासन दिया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रदेशवासियों की मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रदेश सरकार के पिछले साढ़े चार सालों के दौरान प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र सहित प्रत्येक गांव में एक समान विकास हुआ है। उन्होंने बताया कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाआें को निरंतर सुदृढ़ किया जा रहा है। सत्ती ने कहा कि लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ किए गए जनमंच कार्यक्रम के सकारात्मक परिणाम समस्याओं के त्वरित निपटान के रुप में देखने को मिले हैं। 

सत्ती ने कहा कि ऊना विधानसभा क्षेत्र को लगभग 2000 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात से आज ऊना विस एक मॉडल विधानसभा क्षेत्र बनने की राह में अग्रसर है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की सभी ग्रामीण सड़कें आज डबल की जा चुकी हैं ताकि इन क्षेत्रों को भी ट्रफिक जाम जैसी स्थिति का सामना न करना पड़े और गाड़ियों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक घर को नल से जल की सुविधा प्रदान की जा रही है। आने वाले समय में पीजीआई सेटेलाईट सैंन्टर और मातृ-शिशु अस्पताल स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होंगे। जलग्रां, बहडाला, बसदेहड़ा व संतोषगढ़ में लगभग 7 करोड़ से निर्माणाधीन खेल स्टेडियमों से हजारों युवाओं को लाभ मिलेगा और उन्हें अपनी खेल प्रतिभा को निखारने के लिए एक मंच मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली, ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के बिल माफ करना और एचआरटीसी की बसों में महिलाओं को किराए में पचास प्रतिशत की छूट प्रदान करने से प्रदेश के लाखों लोगों को राहत मिली है।

इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, एपीएमसी अध्यक्ष बलबीर सिंह बग्गा, बीडीसी सदस्य नरदेव सिंह, अप्पर देहलां के प्रधान रुपिन्द्र सिंह देहल, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष परमजीत सिंह देहल, पूर्व प्रधान अमरैल सिंह, जरनैल सिंह लंबददार, पूर्व बीडीसी सदस्य कुलबीर सुखू, निर्मल सिंह , सतनाम सिंह, जगत सिंह, बग्गा सिंह, जसवीर सिंह, देव सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

40 ग्राम हैरोईन सहित एक आरोपी गिरफ्तार 

जालंधर (वरुण)। देहात क्राईम ब्रांच पुलिस की टीम ने नशीले पदार्थ सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सलीम पुत्र राज कुमार वासी मोहल्ला सगरां आदमपुर के रूप में हुई है। क्राईम ब्रांच के प्रभारी पुष्पबाली ने बतााय कि उनकी टीम ने अलावलपुर रोड पर नाकाबंदी की हुई थी, इसी दौरान स्विफट गाड़ी नंबर पीबी 08 ईएक्स 2789 को रोका गया। 

गाड़ी की तलाशी दौरान आरोपी से 40 ग्राम हैरोईन बरादम हुई। पूछताछ के दौारन आरोपी ने बताया कि वह अपने साले कुश उर्फ आकाश पुत्र राजकुमार वासी किशनपुरा आजीत नगर के साथ मिलकर नशा बेचने का कारोबार करता है। पुलिस ने दोनो आरोपियों के ऊपर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

बीबीएन के शिवालयों में पहले सोमवार को जुटी भक्तों की भीड़

कोरोना के बाद पहली बार मंदिरो में जम कर आए भक्तजन

बददी/सचिन बैंसल: बीबीएन के शिवालियों में सावन मास के पहले सोमवार को जलाभिषेक किया। सुबह से ही मंदिरो में लोगों का भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी और यह दोपहर तक  लोग पंक्तिबध हो कर शिवलिंग के दर्शन करते रहे। 

बद्दी के वार्ड नंबर दो में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सुबह से ही भक्तों आने शुरू हो गए थे। महंत प्यारे दास ने बताया कि कोरोना काल के दो साल के बाद भारी संख्या में लोग दर्शन करने के लिए शिवालय में आए। मंदिर कमेटी की ओर से लोगों को शांतिपूर्वक ढंग से दर्शन कराए गए। लोगों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक करके सुख समृद्धि की कामना की। वहीं झाड़माजरी, बरोटीवाला, मधाला, भटोली कलां, कालू झिंडा, सूरजपुर, टिपरा, किशनपुरा, संडोली, मानपुरा, लोधी माजरा, सनेड, खेड़ा, बागवायिां, न्यू नालागढ़, किरपालपुर, नालागढ़, पंजेहरा, जोघों, मझोली, भाटियां समेत सभी शिव मंदिरों में पहले सोमवार को लोगों की शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। 

प्राचीन शिव मंदिर कमेटी बद्दी के प्रधान केवल कृष्ण कौशल ने बताया कि मंदिर में कमेटी की ओर से भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें सभी लोगों ने भगवान का प्रसाद ग्रहण किया।

धागा कंपनी में लगाया निशुल्क जागरूता शिविर

कर्मचारियों और अधिकारियों की दी निगम के नियमों की जानकारी

बददी/सचिन बैंसल: कर्मचारी बीमा निगम से सेवानिवृत हुए सहायक निदेशक ने बद्दी की धागा बनाने वाली बिरला कंपनी मे कंपनी के कर्मचारियों व अधिकारियों को निगम की कानून अनुपालना, निगम की ओर से कामगारों तथा परिजनों को मिलने वाले हित लाभों जानकारी दी गई। वहीं उन्होंने आने वाले लेबर कोड़ के प्रावधानों पर प्रकाश डाला। इसके अलावा प्रदेश के 8 जिलो को ईएसआईसी अपने पणधारियों और उनके परिजनों के लिए शुरू करने जा रही आयुष्मान योजना के बारे में जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि आयुष्मान योजना के तहत आपात काल में व्यक्ति की जान बचाने के लिए ईएसआईसी की ओर से मुफ्त टाईअप किसी भी अस्तपाल में सीधे भर्ती कराया जा सकता है। इसके लिए ईएसआई की ओर से मरीज को रैफर कराने की जरूरत नहीं होगी। यह जिम्मेदारी स्वयं प्राईवेट टाईअप अस्पताल तथा निगम के अधिकारियों की है। यदि मरीज सरकारी अस्पताल जैसे पीजीआीई और आजीएमसी शिमला दाखिल कराते है तो एसे में मरीज के लिए एस्टीमेट बना कर ईएसआईसी अस्पताल में प्रस्तुत करने पर उपचार होने वाले खर्च के लिए अग्रिम राशि सीधे अस्पताल भेजी जाएगी। जिससे मरीज को पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

उन्होंने बताया कि यदि काम के दौरान ईएसआई के पणधारी को चोट लगती है। उससे होने वाले नुकसान की प्रतिशतता 40 से अधिक है तो निगम की ओर से उसका ईएसआई अंशदान स्वयं जमा कराया जाता है। उसको आजीवन स्थाई पेंशन भी देगा और यदि वह कहीं नौकरी नहीं करता है नियम 60-61 के तहत 120 रुपये प्रति वर्ष जमा कराने पर पणधारी तथा उसके आश्रित ईएसआई संस्थानों से आजीवन उपचार कराने के पात्र होंगे। इस मौके पर बिरला कंपनी के वाईस प्रेजीडेंट आरके शर्मा, राम पाल डोगरा, समेत चार दर्जन क र्मचारियों ने भाग लिया।