Blog

  • Whatsapp ने बंद किए 26 लाख भारतीय खाते, ये रही वजह

    Whatsapp ने बंद किए 26 लाख भारतीय खाते, ये रही वजह

    नई दिल्लीः वॉट्सऐप ने सितंबर 2022 के महीने में 26 लाख से अधिक भारतीय खातों को बंद किया है। इन खातों को सूचना प्रौद्योगिकी नियम, 2021 के नियम 4 (1) (डी) के तहत बैन किया गया है। सितंबर यूजर्स सुरक्षा मासिक रिपोर्ट से पता चलता है कि यूजर्स से कोई भी रिपोर्ट होने से पहले लगभग 8 लाख खातों को बैन कर दिया गया था। सितंबर में बैन किए गए खातों की कुल संख्या जुलाई महीने की रिपोर्ट की तुलना में लगभग 3 लाख अधिक है।

    इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप को मिलीं 666 शिकायत रिपोर्ट 

    वॉट्सऐप ने कहा कि उसने वॉट्सऐप के शिकायत सिस्टम की मदद से से भारतीय यूजर्स से शिकायत रिपोर्ट मिलने के बाद अधिकांश खातों पर बैन लगा दिया। इसके अलावा, मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप को 666 शिकायत रिपोर्ट मिलीं और 23 खातों पर कार्रवाई की। कुल मिलाकर, इसने 1 सितंबर से 30 सितंबर के बीच 2,685,000 भारतीय खातों पर प्रतिबंध लगा दिया।

    लेटेस्ट रिपोर्ट में, वॉट्सऐप ने बताया है कि प्लेटफॉर्म यूजर्स की सुरक्षा और गोपनीयता को प्राथमिकता के रूप में लेता है। इसका एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग सिस्टम दुरुपयोग को रोकने के लिए बनाया गया है। सभी सुरक्षा सुविधाओं के अलावा, वॉट्सऐप ने कहा कि उसके पास इंजीनियरों, डेटा वैज्ञानिकों, विश्लेषकों, शोधकर्ताओं और कानून प्रवर्तन, ऑनलाइन सुरक्षा और प्रौद्योगिकी विकास के विशेषज्ञों की एक टीम है जो उपयोगकर्ता की सुरक्षा की निगरानी करती है।

    वॉट्सऐप यूजर्स को बार-बार स्पैम संदेश भेजने की शिकायत मिलने या प्लेटफॉर्म द्वारा निर्धारित शर्तों का उल्लंघन करते पाए जाने पर बैन लगाता है। इसलिए, आपको हमेशा अनजान संपर्कों को स्पैमिंग या मैसेजिंग से बचने की सलाह दी जाती है।

    वॉट्सऐप अकाउंट की रिपोर्ट कैसे करें?

    अगर आप भी वॉट्सऐप अकाउंट की रिपोर्ट करना चाहते हैं, तो आप मेल के जरिए अपनी शिकायत “wa@support.whatsapp.com” पर भेज सकते हैं, साथ ही, अकाउंट में उनकी समस्याओं का जिक्र कर सकते हैं। खास तौर पर आपको उपयोगकर्ता को रिपोर्ट करने के अपने कारण के प्रमाण के रूप में स्क्रीनशॉट शेयर करना होगा। आप WhatsApp चैट खोलकर भी किसी खाते की रिपोर्ट कर सकते हैं।

  • होशियारपुरः डिप्टी कमिश्नर का खाद बेचने वाले डीलरों के खिलाफ एक्शन, दिए ये सख्त निर्देश

    होशियारपुरः डिप्टी कमिश्नर का खाद बेचने वाले डीलरों के खिलाफ एक्शन, दिए ये सख्त निर्देश

    होशियारपुरः जिले में खाद बेचने वाले डीलरों को लेकर डिप्टी कमिश्नर ने सख्ती से कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। आज डिप्टी कमिश्नर संदीप हंस ने खाद बेचने वाले डीलरों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अगर किसानों को किसी भी खाद की बिक्री के दौरान टैगिंग की कोई शिकायत मिलती है, तो खाद डीलरों विरुद्ध फर्टीलाइजर कंट्रोलर आर्डर 1985 के अनुसार बनती कार्रवाई की जाएगी। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिले में करीब 1 लाख 45 हजार हेक्टेयर क्षेत्र वर्ष 2022 दौरान गेहूं की बुवाई की जानी है जिसके लिए डीएपी और अन्य खादों की जरूरत होगी।  

    गौरतलब है कि जिला प्रशासन ने ध्यान में लिया है कि कुछ डीलर डीएपी और अन्य खादें  बेचने के अवसर किसानों को गैर-जरूरी सामान खरीदने के लिए मजबूर करते हैं। जिस कारण जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि मुख्य कृषि अधिकारी, जिला प्रबंधक मार्कफेड और उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां होशियारपुर द्वारा जानकारी दी गई है कि गेहूं की बुवाई के लिए जरूरी खादों में से डीएपी, एनपी खादों की करीब 85 प्रतिशत और यूरिया खाद की जिले अंदर करीब 75 प्रतिशत खाद सप्लाई हो चुकी है।  

  • पंजाबः कार की ट्रक के साथ भयानक टक्कर, एक की मौत

    पंजाबः कार की ट्रक के साथ भयानक टक्कर, एक की मौत

    मोगाः बरनाला-मोगा हाईवे स्थित गांव बुट्टर के पास खड़े ट्रक के साथ भांगड़ा पार्टी की इनोवा कार की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में 1 नौजवान की मौके पर ही मौत जबकि 5 नौजवानों सहित 1 बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिन्हें सिविल अस्पताल मोगा पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार विवाह समारोह में प्रोग्राम लगाकर वापिस लौट रहे भांगड़ा टीम की इनोवा कार संतुलन बिगड़ने के कारण गांव बुट्टर नजदीक पंप के पास खड़े धान से भरे ट्राले के साथ टकरा गई।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के परखच्चे तक उड़ गए। उधर, जब सिविल अस्पताल में तैनात डॉ. कालदीप सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया 6 युवक गंभीर रूप से घायल है, जिनमें से एक नौजवान की मौत हो चुकी थी।  वहीं  2 गंभीर घायलों को फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

  • पंजाबः अवैध माइनिंग को लेकर कांग्रेस विधायक खैहरा ने सरकार का किया घेराव, देखें वीडियो

    पंजाबः अवैध माइनिंग को लेकर कांग्रेस विधायक खैहरा ने सरकार का किया घेराव, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः भुलत्थ से कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा लगातार अलग अलग मामलो को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रहे है। वहीं आज सुखपाल खैहरा ने अवैध तरीके से की जा रही माइनिंग को लेकर पंजाब सरकार पर निशाना साधा है। खैहरा ने  रूपनगर जिले के तहत आते उप-मंडल श्री आनंदपुर साहिब में खनन को लेकर सरकारी स्तर पर ही नियमों की धज्जियां उड़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है। पंजाब में वैसे तो खनन बंद है लेकिन जरूरी कार्यों के लिए पिछले दिनों नदियों और खड्डों का सर्वे करवा कर सरकार अपने स्तर पर खनन का कार्य शुरू किया है। इसी के तहत उप-मंडल श्री आनंदपुर साहिब के तहत आते भलान गांव में भी नदी के किनारे रेत निकाली जा रही है। खैहरा ने टवीट करते हुए कहा है कि आनंदपुर साहिब के गांव भालान में एक वीडियो सामने आया है, जहां नदी के तल को 35 फीट तक डी-सिल्टिंग किया जा रहा है, जो पूरी तरह से अवैध है।

    लेकिन दुर्भाग्य यह है कि खनन को लेकर सरकार और विभाग जिन खुदाई के नियमों की दुहाई देता है उन्हीं नियमों की खुद धज्जियां भी उड़ा रहा है। साइट पर पोकलेन और जेसीबी मशीनों से पूरे अवैज्ञानिक तरीके से खुदाई की जा रही है। मशीनें से रेत निकालने के लिए नदी के किनारे करीब 35 फुट से ज्यादा खोद दिए गए हैं। श्री आनंदपुर साहिब का भलान गांव में जहां पर खुदाई की जा रही है वह जगह पंचायत की शामलात जमीन है। सबसे बड़ी हैरानी की बात है कि जिस क्षेत्र में इस तरह से अवैज्ञानिक तरीका अपना कर सभी नियमों को छींके पर टांग कर खुदाई की जा रही है यह प्रदेश का खनन महकमा देखने वाले मंत्री हरजोत बैंस का ही विधानसभा क्षेत्र पड़ता है। मंत्री के क्षेत्र में ही नियमों की पूरी तरह से अनदेखी करके खनन किया जा रहा है।

    मंत्री हरजोत बैंस के क्षेत्र में हो रहे इस तरह से अवैज्ञानिक खनन की खैहरा ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल की है। वीडियो में खैहरा बाकायदा तारीख भी बता रहे है और क्षेत्र भी बता रहे है कि कहां पर यह अवैज्ञानिक खनन हो रहा है। इतना ही वीडियो में बताया जा रहा है कि नदी के किनारे पर जहां करीब 150 टिप्पर खनन मैटीरियल ले जाने के लिए खड़ा है वहीं पर करीब दस मशीनों से मौके पर खुदाई की जा रही है।

  • पंजाबः पराली मुद्दे को लेकर सीएम मान ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    पंजाबः पराली मुद्दे को लेकर सीएम मान ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    चंडीगढ़: पराली जलाने के मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने प्रदूषण पर राजनीति को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, कि केंद्र सरकार किसानों से कृषि आंदोलन का बदला लेना चाहती है। हमने केंद्र से पहले ही 1500 रुपये मुआवजे की अपील की दी थी, लेकिन उन्होंने ने नहीं मानी। हमने केंद्र को एक और समाधान बताया था बायो गैस इंडस्ट्री लगाने का लेकिन केंद्र सरकार ने वह भी मंजूर नहीं किया। सीएम मान ने कहा, केंद्र सरकार सिर्फ पंजाब पर ही सवाल क्यों उठा रही है?

    हरियाणा और राजस्थान के कई शहरों का एक्यूआई पंजाब से भी खराब श्रेणी में है। फरीदाबाद इस सूची में सबसे ऊपर है, केंद्र इन राज्यों पर सवाल क्यों नहीं उठाता? उन्होंने कहा, हर पत्र में आप पूछते हैं कि किसानों पर कितने मामले दर्ज किए गए हैं। क्या पंजाब का किसान अपराधी है? शायद केंद्र सरकार को किसानों से बहुत नफरत है। केंद्र सरकार कृषि आंदोलन के कारण किसानों से नफरत करती है। पंजाब के किसान इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। सीएम मान ने कहा केंद्र की भाजपा सरकार किसान विरोधी है। सरकार समाधान की ओर बढ़ती है, बदलाव की ओर नहीं।

  • RBI के गवर्नर ने किया बड़ा ऐलान- इसी महीने शुरू होगी डिजिटल करेंसी!

    RBI के गवर्नर ने किया बड़ा ऐलान- इसी महीने शुरू होगी डिजिटल करेंसी!

    नई दिल्लीः रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने आम ग्राहकों के लिए बड़ा ऐलान किया है। शक्तिकांत दास ने कहा कि आम ग्राहकों के लिए इसी महीने ई-रुपए में लेनदेन की सुविधा शुरू कर दी जाएगी। आपको बता दें कि फिलहाल डिजिटल करेंसी का पायलट प्रोजेक्‍ट के तहत ट्रायल चल रहा है और इसमें 9 बैंक शामिल किए गए हैं। RBI के गवर्नर ने कहा है कि अभी इसे बैंकों के लिए जारी किया गया है, लेकिन जल्‍द ही आम ग्राहक भी डिजिटल रुपए का फायदा उठा सकेंगे।

    आपको बता दें कि ट्रायल के पहले दिन बैंकों ने सरकारी प्रतिभूतियों के लेनदेन में डिजिटल रुपए में 275 करोड़ रुपए का भुगतान किया है। दरअसल, RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास फिक्‍की और इंडियन बैंक एसोसिएशन के एक कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने कहा कि जल्‍द ही हम ई-रुपए की सुविधा खुदरा ग्राहकों को भी उपलब्‍ध कराएंगे। गवर्नर ने कहा, ‘डिजिटल रुपए की पारदर्शिता को बरकरार रखने पर काम चल रहा है और जल्‍द ही देशभर में इसका इस्‍तेमाल शुरू कर दिया जाएगा।’

    देश में डिजिटल ई-रुपए पर तेजी से काम हो रहा है। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, ‘डिजिटल रुपए को लांच करने को लेकर हम कोई जल्‍दबाजी नहीं कर रहे हैं। इसे आम ग्राहकों को उपलब्‍ध कराने से पहले सभी पहलुओं की जांच कर लेना चाहते हैं। इस करेंसी के आने के बाद बिजनेस सेक्‍टर में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। यही कारण है कि फिलहाल डिजिटल रुपए को लांच करने को लेकर कोई डेडलाइन नहीं बना रहे, लेकिन हमारी कोशिश होगी नवंबर में ही इसे आम ग्राहकों को इस्‍तेमाल के लिए उपलब्‍ध करा सकें।’ शक्तिकांत दास ने कहा है कि ग्‍लोबल इकोनॉमी इस समय बड़े बदलाव से गुजर रही है और सभी बड़े देश अपनी मौद्रिक नीतियों में बदलाव कर रहे हैं। ऐसे में भारत भी इस पर तेजी से काम कर रहा है।

  • पंजाबः अकाली दल ने SGPC चुनाव से पहले बीबी जागीर कौर को किया सस्पेंड

    पंजाबः अकाली दल ने SGPC चुनाव से पहले बीबी जागीर कौर को किया सस्पेंड

    अमृतसरः शिरोमणि अकाली दल ने पूर्व विधायक बीबी जागीर कौर के खिलाफ सख्त एक्शन ले लिया है। पार्टी ने एसजीपीसी चुनाव से पहले बीबी जागीर कौर को सस्पेंड कर दिया है। पार्टी ने विरोधी गतिविधियों के चलते बीबी जागीर कौर के खिलाफ यह कार्रवाई की है। अकाली दल ने बीबी जागीर कौर को नोटिस भेजकर 48 घंटे में जवाब में जवाब मांगा है और अगर जवाब नहीं मिलता तो सख्त कदम पार्टी की ओर से लिया जाएगा। बता दें कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के प्रधान व कार्यकारी सदस्यों के चुनाव 9 नवंबर को होने जा रहे हैं।

    अकाली दल समर्थक व तीन बार SGPC प्रधान रही बीबी जगीर कौर इस बार खुद पार्टी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरने जा रही हैं, लेकिन बीबी जगीर कौर पर ऐसा ना करने का दबाव बनाया जा रहा था। लेकन आज पार्टी ने बीबी जागीर कौर के खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए सस्पेंड कर दिया है।

    गौरतलब है कि SGPC प्रधान बनने के लिए बीबी जगीर कौर लगातार सदस्यों से संपर्क कर रही हैं। इस समय जीवित SGPC सदस्यों की गिनती 144 है। इसके अलावा 15 कोआप्ट सदस्य हैं। यानी जीत के लिए 81 सदस्यों की जरूरत है। अकाली दल खुद मानता है कि बीबी जगीर कौर के पास सिर्फ 30 सदस्यों का ही सपोर्ट है, लेकिन बीबी जगीर कौर जिस तरह से सदस्यों से संपर्क साध रही है, उनका सपोर्ट बढ़ता जा रहा है।

  • एक बार फिर से पंजाब का दौरा करेंगे पीएम मोदी

    एक बार फिर से पंजाब का दौरा करेंगे पीएम मोदी

    चंडीगढ़ः एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के दौरे पर आ रहे है। मिली जानकारी के मुताबिक 5 नवंबर को पीएम मोदी डेरा ब्यास के मुखी गुरिंदर सिंह ढिल्लों के साथ मुलाकात करेंगे। हालांकि इस मुलाकात को हिमाचल चुनाव के साथ जोड़कर भी देखा जा रहा है। क्योंकि हिमाचल में डेरा राधा स्वामी ब्यास के हिमाचल में भी अनुयायी हैं। भाजपा, कांग्रेस और आप के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने के कारण भाजपा जीत के लिए हर दाव अजमा रही है।

    मोदी के आने से पहले सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। वहीं, ब्यास के अधिकारियों और जिला पुलिस को भी बताया जा रहा है कि सीनियर अधिकारियों के सुरक्षा मामलों को लेकर सख्त आदेश आ चुके हैं। यह भी अंदेशा लगाया जा रहा है कि ब्यास डेरा मुखी से मुलाकात करने के बाद या पहले प्रधानमंत्री मोदी श्री दरबार साहिब में भी नतमस्तक होंगे।

  • जालंधरः AAP महिला नेता को मिली धमकी, नेता के बेटे को आया धमकी भरा फोन, जाने क्या कहा 

    जालंधरः AAP महिला नेता को मिली धमकी, नेता के बेटे को आया धमकी भरा फोन, जाने क्या कहा 

    जालंधर/वरुणः पंजाब मे आए दिन गैंगस्टरों के नाम पर वीआईपी लोगों को धमकी भरे आ रहे है। वहीं अब आप पार्टी की महिला नेता के बेटे को धमकी का फोन आने का मामला सामने आया है। फोन करने वाले ने अपने बारे में तो कुछ नहीं बताया सिर्फ धमकी देकर फोन काट दिया। इसकी शिकायत भी आम आदमी पार्टी की महिला नेत्री ने पुलिस में की है। जालंधर आम आदमी पार्टी की महिला नेत्री हरमिंदर कौर पत्नी अमरजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसके बेटे अर्शदीप के फोन पर किसी ने फोन किया था।

    फोन करने वाले ने अपना नाम तो नहीं बताया, लेकिन फोन करने के बाद बेटे को सीधे धमकियां देने पर उतर आया। आरोपी ने कहा कि वह अपनी मां को समझा ले वरना अंजाम ठीक नहीं होगा। हरमिंदर कौर तेरी मां जो काम कर रही है उससे वह पीछे हट जाए नहीं तो उसे वह जान से मार देंगे। महिला नेत्री ने कहा कि बेटे ने जब उसे उसके बारे में पूछना चाहा तो आरोपी ने फोन काट दिया। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी उन्हें कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। उन्होंने पुलिस थाना डिवीजन नंबर 2 में अपनी शिकायत दर्ज करवाई है।

    उन्होंने कहा कि आज वह पुलिस कमिश्नर के पास भी अपनी शिकायत देने जा रही हैं। बहरहाल थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस ने आम आदमी पार्टी की नेता से शिकायत ले ली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है जिन नंबर से कॉल आई थी उसे ट्रेस करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही धमकी देने वाले का पता लगा लिया जाएगा।

  • पंजाबः आरोपी का रिमांड ना लेने के बदले एएसआई ने मांगी 5 हजार रुपए रिश्वत, देखें वीडियो

    पंजाबः आरोपी का रिमांड ना लेने के बदले एएसआई ने मांगी 5 हजार रुपए रिश्वत, देखें वीडियो

    दीनानगरः पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत अधिकारियों की ओर से मांगी जा रही रिश्वत के मामले लगातार बढ़ रहे है। वहीं विजीलेंस की ओर से रिश्वत के आरोप में कई अधिकारियों पर कार्रवाई की जा चुकी है, लेकिन इन सबके बावजूद कुछ अधिकारी सरेआम लोगों से रिश्वत मांग रहे है। वहीं आज ऐसा ही एक मामला दीनानगर के एक थाने से सामने आया है।

    जहां आरोपी का रिमांड ना लेने को लेकर महिला से रिश्वत मांगी जा रही है। इसका उक्त परिवार की ओर से स्टिंग आप्रेशन कर लाइव वीडियो बनाया गया है। जिसमें देखा जा सकता है कि उ्क्त एएसआई रिमांड ना लेने के बदले महिला से 5 हजार रुपए रिश्वत ले रहा है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।