चंडीगड़ : पंजाब सरकार ने कल 8 अप्रैल यानी कल सोमवार को सरकारी छुट्टी का ऐलान किया है। कल पंजाब के सारे सरकारी स्कूलों एंव दफ्तरों में छुट्टी रहेगी। राज्य भर के स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थान और अन्य व्यावसायिक इकाइयों बंद रहेगी। बता दें कि 8 अप्रैल को श्री गुरु नाभा दास जी का जन्म दिवस राज्य भर में मनाया जाएगा। सरकार ने वर्ष 2024 की सरकारी सरकारी छुट्टियों की सूची में इसे जगह दी है। इसके चलते सरकार द्वारा छुट्टी का ऐलान किया गया है।
Blog
-
लुधियाना : भूख हड़ताल पर बैठे AAP पार्टी के विधायक और कार्यकर्ता
लुधियाना : आज आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक एवं कार्यकर्ता फिरोजपुर रोड स्थित डीसी दफ्तर का सामने भूख हड़ताल पर बैठ गए है। यह भूख हड़ताल ED द्वारा दिल्ली सीएम एवं आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले में गिरफ्तार करने का विरोध में की है।
आप नेताओं का कहना है कि केन्द्र सरकार के इशारे में जांच एजेंसियां काम कर रही है। इस कारण बिना किसी कारण दिल्ली में आप प्रमुख और अन्य सीनियर नेताओं को टारगेट किया जा रहा है। यह भूख हड़ताल सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।
जानकारी देते हुए आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान शरणपाल सिंह मक्कड़ ने कहा कि केजरीवाल के बेहतर स्वास्थ्य की कामना के लिए यह भूख हड़ताल की जा रही है। केन्द्र सरकार ज्यादा समय तक आप नेताओं को सलाखों के पीछे नहीं रख सकेगी।
-
चलती ट्रेन से गर्भवती महिला को फेंका, आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली : कोटा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक आरोपी ने अपनी पत्नी को जान से मारने की कोशिश की है। पुलिस पूछताछ में घटना की हैरान करने वाली वजह सामने आई है। राजस्थान के कोटा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कोटा जीआरपी ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जो अपनी पत्नी को जान से मारना चाहता था। आरोपी ने ट्रेन से सफर के दौरान अपनी पत्नी को ट्रेन से धक्का दे दिया।
जिससे उसकी मौत हो जाए और यह मामला एक दुर्घटना लगे। हालांकि ट्रेन से धक्का देने के बाद भी पत्नी बच गई। इस हादसे के बाद पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने बताया कि उसके गर्भ में पल रहे शिशु की मौत हो गई। पुलिस ने गहन जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जीआरपी नरेश कुमार शर्मा के निकटतम सुपरविजन में पुलिस उप अधीक्षक जीआरपी वृत कोटा चांदमल सिंगारिया के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दिया। इस मामले में पुलिस आरोपी इमरान खान निवासी जगमोता पुलिस थाना चौथ का बरवाडा, जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि आरोपी पति इमरान ने पत्नी शगुफ्ता को धोखो से ट्रेन से धक्का दे दिया। जिससे यह दुर्घटना लगे और वह बच निकले। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था और पत्नी बच गई।
-
आसमान से बरसेगी आग, मौसम विभाग का अलर्ट जारी
नई दिल्लीः मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। आईएमडी ने शनिवार को बताया कि प्रायद्वीपीय और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में अगले दो दिनों तक लू की स्थिति रहने की आशंका है। ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, विदर्भ, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में लू चल सकती है।
‘हीटवेव’ की पहचान तब की जाती है जब किसी स्थान पर अधिकतम तापमान मैदानी इलाकों के लिए 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक और पहाड़ी क्षेत्रों के लिए 30 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक तक पहुंच जाता है।
आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र और ओडिशा के विदर्भ के अधिकांश हिस्सों के साथ-साथ रायलसीमा, छत्तीसगढ़, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 40-43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।
उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर और बिहार, गुजरात क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस अधिक था।
आंध्र प्रदेश के नंद्याल में शुक्रवार को सबसे अधिक तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आंध्र प्रदेश के भुवनेश्वर और कुरनूल में तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शनिवार की रिपोर्ट के अनुसार ओडिशा में गर्मी से संबंधित बीमारियों के कारण आठ लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
मौसम विभाग ने रविवार को तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना के अलग-अलग इलाकों में और शनिवार को ओडिशा, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और रायलसीमा में हीटवेव की संभावना जताई है।
रविवार को कर्नाटक और तेलंगाना के अलग-अलग इलाकों में और शनिवार को पूर्वी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और ओडिशा में गर्म रातें होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक होगा।
शनिवार से 10 अप्रैल तक केरल और महाराष्ट्र, सौराष्ट्र और कच्छ के तटीय क्षेत्रों में गर्म और आर्द्र स्थिति की उम्मीद है। ओडिशा और पश्चिम बंगाल में, तटीय कर्नाटक और कोंकण और गोवा में शनिवार और रविवार को और तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और रायलसीमा में रविवार से 10 अप्रैल तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।
-
जालंधर-लुधियाना हाईवे पर लगा लंबा जाम
लुधियाना: अगर आप भी किसी काम से जालंधर से लुधियाना की ओर जा रहे हैं तो आपके लिए यह खबर अहम है। दरअसल, आज सुबह 9:30 बजे लुधियाना से जालंधर जाने वाले हाईवे पर बिजली की तार टूट कर गिरने से नेशनल हाईवे पूरी तरह जाम हो गया। इसके चलते लुधियाना से जालंधर जाने वाली सड़क पर वाहनों की 5 किलोमीटर लंबी लाइने लग गई। ट्रैफिक जाम की सूचना मिलते ही थाना लडोवाल की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद मौके पर बिजली विभाग के अधिकारियों को बुलाकर बिजली की तार को हाईवे से हटाया गया। हालांकि इस घटना के बाद ट्रैफिक जाम खुलवाया दिया गया है लेकिन अभी भी लंबी कतारे लगी हुई है।
-
पंजाब: HDFC बैंक के ATM में फंसे पैसे, लोग हुए परेशान, देखे वीडियो
अमृतसर: लोगों को पैसे निकालने में कोई दिक्कत न हो इसलिए हर बैंक द्वारा 24 घंटे एटीएम की सुविधा भी दी गई है। ज्यादातर एटीएम का इस्तेमाल लोग इमरजेंसी मे करते है। यदि उस समय एटीएम मशीन न चले, तो लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसा ही एक मामला अमृतसर जीटी रोड पर लगे HDFC बैंक के एटीएम से सामना आया है।
-

ताबड़तोड़ फायरिंग में 2 लोगों की मौत, 7 घायल
अमेरिकाः आए दिन गोलियां चलने की घटना सामने आती रहती हैं। अमेरीका मेंगोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। लगातार फायरिंग के मामले यहां सामने आ रहे हैं, जिसमें आए दिन कई लोगों की जान जा रही है। अमेरिकी पुलिस इन घटनाओं को रोक पाने में नाकाम साबित हुई है। ताज़ा जानकारी के अनुसार एक बार फिर अमेरिका के मियामी में शनिवार तड़के ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। जबकि सात अन्य जख्मी हो गए। इस घटना में सुरक्षाकर्मी की गोली मारकर हत्या करने की सूचना प्रापत हुई है। वहां सुरक्षा में तैनात दो पुलिस अधिकारियों ने जवाबी गोलीबारी की जिसमें एक बंदूकधारी मारा गया। -
भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, इन राज्यों में बारिश के आसार
नई दिल्ली: भारत में कई राज्य भीषण गर्मी की चपेट में हैं। पंजाब, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, उत्तर प्रदेश से लेकर तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश,राजस्थान, कर्नाटक जैसे प्रदेशों में तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया है। मौसम के तल्ख तेवर को इसी से समझा जा सकता है कि आईएमडी की ओर से अलर्ट जारी होने के बाद राज्य सरकारों की तरफ से आमलोगों के लिए एडवायजरी सार्वजनिक की गई।
मौसम विभाग ने देश के पूर्वी और मध्य हिस्सों के साथ ही प्रायद्वीपीय भारत में तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान जताया है। इससे बढ़ते तापमान से तप रहे ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, विदर्भ, बिहार जैसे राज्यों को राहत मिलने की उम्मीद है। गर्मी के कारण बंगाल से लेकर बिहार तक का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है। ऐसे में लू जैसी स्थिति बन चुकी है। बारिश और तेज हवा चलने से मौसम के मिजाज में नरमी आने की संभावना है। IMD के पूर्वानुमान की मानें तो पूर्वोत्तर भारत में 7 दिनों तक मौसम का मिजाज बदल सकात है। सामान्य से तेज हवा चलने की संभावना के बीच बारिश और ओलावृष्टि होने के आसार हैं। यह क्रम अगले सात दिनों तक जारी रह सकता है।
-
चलती कार में लगी आग, मचा हड़कंप
फतेहाबाद : गांव खासा पठाना के पास एक कार में भयंकर आग लग गई। गनीमत रही कि इसका ड्राइवर समय रहते कार से नीचे उतर गया। हादसे से घबरा कर वह खेतों की तरफ भाग गया।
सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक ये टोयोटा पराडो कार बुरी तरह से जल चुकी थी। जानकारी के अनुसार कार को हिसार निवासी राजू चला रहा था।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार भूना से उकलाना की तरफ जा रही थी। खासा पठाना के पास पहुंची तो अचानक कार से धुआं निकलने लगा। इसके बाद ड्राइवर कार रोक कर इससे दूर खेतों की तरफ भाग गया। कुछ देर में ही कार में आग ज्यादा भड़क गई।
-
लुधियाना: गैंगस्टर न्यूटन के गिरोह ने जमकर की गुंडागर्दी, देखे वीडियो
बुजुर्ग महिलाओं सहित 5 को तेजधार हथियारो से काटा
लुधियाना: लोकसभा चुनावो के मद्देनजर चुनाव आयोग द्वारा पंजाब और सभी जिलों मे लॉ एंड आर्डर मेंटेन रखने के निर्देश जारी कर दिए है। जिसके बावजूद गुंडागर्दी की वारदाते रुकने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला बीते रात पक्खोवाल रोड का है जहा करनैल सिंह नगर में परदेसी दी मोटर नजदीक गैंगस्टर न्यूटन और उसके बाइक सवार 25 से 30 बदमाशों ने जमकर हुड़दंग मचाते हुए इलाके में करो के शीशे और सीसीटीवी कैमरें तोड़ दिए।
इतना ही नहीं गिरोह के बदमाशों ने मोहल्ले की बुर्जुग महिलाओं पर तेजधार हथियारों से वार भी किए। जिसके बाद रेहड़ी लगाने वाले एक व्यक्ति के सिर में तेजधार हथियार से हमला किया है। घायलों को सिविल अस्पताल इलाके के लोग लेकर आए। घायलों में एक महिला की उंगली भी कटी है।जानकारी देते हुए इलाका निवासी मनजीत सिंह ने बताया कि इलाके में बाइक सवार युवकों ने वाहनों की तोड़फोड़ कर इनोवा कार और इटोस कार के शीशे तोड़ दिए। जानकारी के मुताबिक बदमाशों की मोहल्ले में किसके के साथ झड़प हुई थी। जिसका बदला लेने के लिए बदमाशों ने बेकसूर लोगों को तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। घायलों की पहचान तारा सिंह, अमनदीप कौर, बुर्जुग सरबजीत कौर,बुजुर्ग सुरजीत कौर और धीरज के रूप में हुई है।
मनजीत ने कहा कि बदमाशों ने इलाके में गुंडागर्दी का नंगा नाच किया। घायलों को लोगों की मदद से सिविल अस्पताल लाया गया है। जहा उसे पता चला कि हमला करने वाले बदमाश न्यूटन गैंग के थे । थाना दुगरी की पुलिस मामले की जाँच कर रही है।