Blog
-

ताबड़तोड़ फायरिंग में 2 लोगों की मौत, 7 घायल
अमेरिकाः आए दिन गोलियां चलने की घटना सामने आती रहती हैं। अमेरीका मेंगोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। लगातार फायरिंग के मामले यहां सामने आ रहे हैं, जिसमें आए दिन कई लोगों की जान जा रही है। अमेरिकी पुलिस इन घटनाओं को रोक पाने में नाकाम साबित हुई है। ताज़ा जानकारी के अनुसार एक बार फिर अमेरिका के मियामी में शनिवार तड़के ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। जबकि सात अन्य जख्मी हो गए। इस घटना में सुरक्षाकर्मी की गोली मारकर हत्या करने की सूचना प्रापत हुई है। वहां सुरक्षा में तैनात दो पुलिस अधिकारियों ने जवाबी गोलीबारी की जिसमें एक बंदूकधारी मारा गया। -
भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, इन राज्यों में बारिश के आसार
नई दिल्ली: भारत में कई राज्य भीषण गर्मी की चपेट में हैं। पंजाब, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, उत्तर प्रदेश से लेकर तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश,राजस्थान, कर्नाटक जैसे प्रदेशों में तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया है। मौसम के तल्ख तेवर को इसी से समझा जा सकता है कि आईएमडी की ओर से अलर्ट जारी होने के बाद राज्य सरकारों की तरफ से आमलोगों के लिए एडवायजरी सार्वजनिक की गई।
मौसम विभाग ने देश के पूर्वी और मध्य हिस्सों के साथ ही प्रायद्वीपीय भारत में तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान जताया है। इससे बढ़ते तापमान से तप रहे ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, विदर्भ, बिहार जैसे राज्यों को राहत मिलने की उम्मीद है। गर्मी के कारण बंगाल से लेकर बिहार तक का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है। ऐसे में लू जैसी स्थिति बन चुकी है। बारिश और तेज हवा चलने से मौसम के मिजाज में नरमी आने की संभावना है। IMD के पूर्वानुमान की मानें तो पूर्वोत्तर भारत में 7 दिनों तक मौसम का मिजाज बदल सकात है। सामान्य से तेज हवा चलने की संभावना के बीच बारिश और ओलावृष्टि होने के आसार हैं। यह क्रम अगले सात दिनों तक जारी रह सकता है।
-
चलती कार में लगी आग, मचा हड़कंप
फतेहाबाद : गांव खासा पठाना के पास एक कार में भयंकर आग लग गई। गनीमत रही कि इसका ड्राइवर समय रहते कार से नीचे उतर गया। हादसे से घबरा कर वह खेतों की तरफ भाग गया।
सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक ये टोयोटा पराडो कार बुरी तरह से जल चुकी थी। जानकारी के अनुसार कार को हिसार निवासी राजू चला रहा था।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार भूना से उकलाना की तरफ जा रही थी। खासा पठाना के पास पहुंची तो अचानक कार से धुआं निकलने लगा। इसके बाद ड्राइवर कार रोक कर इससे दूर खेतों की तरफ भाग गया। कुछ देर में ही कार में आग ज्यादा भड़क गई।
-
लुधियाना: गैंगस्टर न्यूटन के गिरोह ने जमकर की गुंडागर्दी, देखे वीडियो
बुजुर्ग महिलाओं सहित 5 को तेजधार हथियारो से काटा
लुधियाना: लोकसभा चुनावो के मद्देनजर चुनाव आयोग द्वारा पंजाब और सभी जिलों मे लॉ एंड आर्डर मेंटेन रखने के निर्देश जारी कर दिए है। जिसके बावजूद गुंडागर्दी की वारदाते रुकने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला बीते रात पक्खोवाल रोड का है जहा करनैल सिंह नगर में परदेसी दी मोटर नजदीक गैंगस्टर न्यूटन और उसके बाइक सवार 25 से 30 बदमाशों ने जमकर हुड़दंग मचाते हुए इलाके में करो के शीशे और सीसीटीवी कैमरें तोड़ दिए।
इतना ही नहीं गिरोह के बदमाशों ने मोहल्ले की बुर्जुग महिलाओं पर तेजधार हथियारों से वार भी किए। जिसके बाद रेहड़ी लगाने वाले एक व्यक्ति के सिर में तेजधार हथियार से हमला किया है। घायलों को सिविल अस्पताल इलाके के लोग लेकर आए। घायलों में एक महिला की उंगली भी कटी है।जानकारी देते हुए इलाका निवासी मनजीत सिंह ने बताया कि इलाके में बाइक सवार युवकों ने वाहनों की तोड़फोड़ कर इनोवा कार और इटोस कार के शीशे तोड़ दिए। जानकारी के मुताबिक बदमाशों की मोहल्ले में किसके के साथ झड़प हुई थी। जिसका बदला लेने के लिए बदमाशों ने बेकसूर लोगों को तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। घायलों की पहचान तारा सिंह, अमनदीप कौर, बुर्जुग सरबजीत कौर,बुजुर्ग सुरजीत कौर और धीरज के रूप में हुई है।
मनजीत ने कहा कि बदमाशों ने इलाके में गुंडागर्दी का नंगा नाच किया। घायलों को लोगों की मदद से सिविल अस्पताल लाया गया है। जहा उसे पता चला कि हमला करने वाले बदमाश न्यूटन गैंग के थे । थाना दुगरी की पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
-
BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा की फॉर्च्यूनर गाड़ी को चुराने वाले गिरफ्तार
नई दिल्ली : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की चोरी हुई कार पुलिस ने बरामद कर ली है। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जेपी नड्डा की टोयोटा फॉर्च्यूनर कार को यूपी के वाराणसी से बरामद किया गया है। चोरी करने के बाद इन 15 दिनों में कार को 9 शहरों में ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बडकल के रहने वाले शाहिद और शिवांग त्रिपाठी को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया किवो क्रेटा कार से कार चोरी करने आए थे। बडकल ले जाकर इन्होंने कार की नंबर प्लेट बदली दी थी। फिर ये अलीगढ़, लखीमपुर खीरी, बरेली, सीतापुर, लखनऊ होते हुए बनारस पहुंचे। पुलिस ने बताया कि आरोपी कार को नागालैंड भेजने की फिराक में थे और ये चोरी डिमांड पर की गई थी।
ड्राइवर कार को गोविंदपुरी में सर्विस सेंटर पर देकर अपने घर खाना खाने आया था, तभी चोरी हो गई। मामले में ड्राइवर जोगिंदर की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई थी। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, तो कार गुरुग्राम की तरफ जाती हुई दिखी। फिलहाल कार को बरामद कर लिया गया है। जेपी नड्डा की पत्नी की कार का नंबर हिमाचल का है।
-
होटल की पार्किंग में खड़ी गाड़ी से शव बरामद, जाने मामला
नई दिल्ली : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक कार होटल परिसर में खड़ी थी। जब आसपास के लोग वहां से गुजरे तो उनकी नजर कार के अंदर पड़ी। जैसे ही लोगों ने कार के अंदर का नजारा देखा तो उनके होश उड़ गए। तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
महाराष्ट्र के ठाणे में बीते दिनों से लापता चल रहे एक व्यक्ति का शव कार के अंदर मिला है। यह कार एक होटल परिसर में खड़ी थी। जब लोगों ने देखा तो आसपास हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और जायजा लिया।
जानकारी के अनुसार यह घटना महाराष्ट्र के पालघर जिले की है। यहां के एक होटल परिसर में कार खड़ी थी। जब कुछ लोगों की नजर कार के अंदर पड़ी तो वे हैरान रह गए। दरअसल कार के अंदर क्षत-विक्षत हालत में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
-
रेलवे स्टेशन से करोड़ों का कैश बरामद, इस पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित 3 गिरफ्तार
नई दिल्ली : तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के तांबरम रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों ने बड़ी मात्रा में कैश जब्त किया है। छह बैगों में चार करोड़ रुपये ले जाने की कोशिश कर रहे 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
इसमें बीजेपी सदस्य और एक निजी होटल के प्रबंधक सतीश, उसका भाई नवीन और ड्राइवर पेरुमल को हिरासत में लिया गया है। सूत्रों ने बताया कि सतीश ने कथित तौर पर थिरुनेलवेली से बीजेपी के लोकसभा उम्मीदवार नैयिनार नागेंद्रन की टीम के निर्देशों के मुताबिक काम करने की बात कबूल की है। आगे की जांच चल रही है।
-
आप की 2 रैलियां रद्द होने पर SDM पर गिरी गाज, निलंबित
अंबाला : आम आदमी पार्टी की दो चुनावी रैलियों को रद्द कर जवाब में अभद्र भाषा लिखने के मामले में कैथल के एसडीएम ब्रह्म प्रकाश को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, इस मामले में चुनाव आयोग ने शनिवार को हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से पूरे घटनाक्रम पर रिपोर्ट भी मांगी है। साइबर पुलिस ने भी मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर थाना के जांच अधिकारी इंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आईपी एड्रेस की जानकारी ली जा रही है। अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है। साइबर टीम पहले आरओ कार्यालय का रिकॉर्ड कब्जे में लेगी।
साथ ही सभी ऑपरेटर के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। उसके बाद किसने यूजर आईडी का दुरुपयोग किया है, इस बात का पता लगाया जाएगा। इससे पहले, शुक्रवार को मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने तत्काल चार कंप्यूटर ऑपरेटर और एक जूनियर प्रोग्रामर को निलंबित कर दिया था। वहीं, राज्यपाल की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि निलंबन के दौरान एसडीएम मुख्य सचिव हरियाणा (सेवा-1 शाखा) के कार्यालय में रहेंगे। वह मुख्य सचिव की पूर्व अनुमति प्राप्त किए बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।
दरअसल, आम आदमी पार्टी ने कैथल में दो रैलियों की अनुमति के लिए चुनाव आयोग के एनकोर पोर्टल पर आवेदन किया था। उसके बाद असिस्टेंट रिर्टनिंग आफिसर के डोमेन आईडी का पासवर्ड चुराकर आवेदन को रद्द कर दिया गया। साइबर थाने में दी शिकायत में बताया गया है कि तीन अप्रैल को शुभम राणा नामक व्यक्ति ने ऑनलाइन प्रार्थना पत्र के माध्यम से जनसभा की अनुमति के लिए दो आवेदन दिए थे। किसी ने एआरओ यूजर्स का दुरुपयोग करते हुए दोनों आवेदन पत्रों को रद्द कर दिया। इस पर कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी व फोटो भी अपलोड कर दिए।
जिला सूचना अधिकारी दीपक खुराना ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि दोनों ही रद्द प्रार्थना पत्रों की रिपोर्ट पर कोई तिथि और समय नहीं है। उन्होंने संभावना जताई है कि तीन अप्रैल को निर्वाचन विभाग की ओर से आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में एआरओ व कार्यालय में नियुक्त आईटी टीम के कर्मचारियों ने भाग लिया था। जिस आवेदन पर टिप्पणी की गई है, उसी को डेमो के रूप में प्रयोग करते हुए पोर्टल के बारे में समझाया गया था। शायद उसी समय किसी ने यूजर आईडी और पासवर्ड चुरा लिया हो।
-
पंजाब : अकाली दल की बड़ी मुश्किलें, दिग्गज नेता ने चुनाव लड़ने से किया इनकार
लुधियाना: जिले में भाजपा अपना प्रत्याशी सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को चुनाव मैदान में उतार चुकी है। अब शिरोमणि अकाल दल अपनी हमजोली पार्टी से अलग चुनाव इस बार लड़ रहा है तो कही न कही वह हिन्दू चेहरा शहर में लाने की कोशिश में था। अढ़ाई साल पहले विपन सूद काका का नाम पार्टी प्रधान सुखबीर बादल ने घोषित कर दिया था। लेकिन अब विपन सूद काका ने चुनाव लड़ने से पैर पीछे खींच लिए है। काका ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उनकी सेहत ठीक नहीं चल रही। इस कारण वह इस बार लोक सभा चुनाव नहीं लड़ेगे। उन्होंने पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल से भी कह दिया है। काका ने कहा कि वह शिअद की मजबूती के लिए ग्राउंड लेवल पर काम करते रहेंगे। वहीं इस बार शिअद भी अब काका के बाद नया चेहरा ढूंढने में जल्दबाजी न करते हुए अपने पुराने सिख चेहरों पर ही दाव खेलने की तैयारी में है।
पूर्व मेयर हरचरण सिंह गोहलवड़िया, पूर्व विधायक रणजीत सिंह ढिल्लों और पूर्व एडिश्नल एडवोकेट जनरल परोपकर सिंह घुम्मन पर सुखबीर बादल की नजर है। घुम्मण पार्टी टिकट की दौड़ में सबसे आगे हैं। दाखा विधानसभा क्षेत्र से विधायक मनप्रीत सिंह अय्यली और पूर्व कैबिनेट मंत्री महेशइंदर सिंह ग्रेवाल भी मैदान में थे। हरचरण सिंह गोहलवाड़िया 2012 से 2017 तक शहर के मेयर रहे। तीन बार पार्षद रहे गोहलवड़िया वर्तमान में पार्टी के सलाहकार बोर्ड के सदस्य हैं। उनके भाई और पत्नी भी पार्षद रह चुके हैं।
रणजीत सिंह ढिल्लों लुधियाना पूर्व विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ने से पहले दो बार पार्षद रह चुके हैं। वह पांच साल तक जिला शिअद अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इन तीनों नेताओं के साथ दो दिन पहले लुधियाना में शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने बैठक भी की थी। एडवोकेट परोपकर सिंह घुम्मन भी मजबूत उम्मीदवार हैं। घुम्मन पांच बार जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं। वह पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के उपाध्यक्ष और पंजाब के पूर्व एडिश्नल एडवोकेट जनरल भी रह चुके हैं। वर्तमान में वह शिरोमणि अकाली दल सलाहकार बोर्ड के सदस्य हैं। विधायक मनप्रीत अय्याली और महेशइंद्र सिंह ग्रेवाल 2014 और 2019 में शिअद-भाजपा गठबंधन के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
इस बार मनप्रीत अय्याली को भी चुनाव लड़ने की पार्टी द्वारा पेशकश की गई है लेकिन अय्याली ने मौजूदा पार्टी हालातों को देखते हुए पैर पीछे खींच लिए। वैसे भी अय्याली पिछले कुछ समय से पार्टी गतिविधियों से दूर नजर आ रहे है। मनप्रीत सिंह अय्याली को 256,590 वोट मिले थे। कांग्रेस उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू विजेता रहे, जबकि आप उम्मीदवार हरविंदर सिंह फूलका दूसरे नंबर पर रहे। 2019 के चुनाव में महेशइंद्र सिंह ग्रेवाल को 2,99,435 वोट मिले। मौजूदा सांसद रवनीत सिंह बिट्टू विजेता रहे, जबकि लोक इंसाफ पार्टी के उम्मीदवार सिमरजीत सिंह बैंस दूसरे नंबर पर रहे।
-

आज का राशिफल, 07 अप्रैल 2024
आज चैत्र कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और रविवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज देर रात 3 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। आज मास शिवरात्रि व्रत है। आज रात 10 बजकर 16 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 58 मिनट तक पूर्वभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पंचक और पृथ्वी लोक की भद्रा है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 7 अप्रैल 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।
मेष राशि- आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपका विनम्र स्वभाव साराहा जाएगा। आपका धन कहां खर्च हो रहा है। इस पर आपको नजर बनाए रखने की जरूरत है, नहीं तो आने वाले समय में आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। आज आपको बेकार का तनाव लेने की जरूरत नहीं है। जिंदगी का एक बड़ा सबक इस बात को मान लेना है, कि बहुत सी चीजों को बदलना नामुमकिन है। जिंदगी में चल रही भागदौड़ के बीच आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप अपने मन पसंदीदा कामों को कर पाने में कामयाब होगे।
वृष राशि- आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज का दिन तरक्की के नए नये मार्ग खोलेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखें, जल्द ही आपको परीक्षा में सफलता हासिल होगी। प्राइवेट जॉब में कार्यरत लोगों को आज प्रमोशन मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां आप तोल मोलकर बोले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। जीवनसाथी से आपको अपने दिल की सारी बातें करने का भरपूर समय मिलेगा।
मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए ठीक- ठाक रहने वाला है। आज आप खुद को बदली हुई भूमिका में महसूस करेंगे। पैसों का उपयोग सही तरीके से करेंगे। और जीवन में संतुलन बनाए रखेंगे और कुछ बातों में बदलाव होने में समय लगेगा। आज किसी कामों को सही तरीके से पूरा करने की कोशिश करें। आपको अपने पद और आय को एक समान या बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। जीवन में खुशियों की प्राप्ती होगी। आज आप कई तरह की गतिविधियों में दिन बिताएंगे इसके साथ ही कठिन से कठिन काम को पूरे निश्चय के साथ पूरे कर लेंगे।
कर्क राशि- आज आपके दिन की शुरुआत थोड़ा कमजोर रहेगी, लेकिन बाद में अच्छा लाभ मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपका किसी नए वाहन को खरीदने का सपना आज पूरा होगा। आप आज किसी से अपने मन की बातों को शेयर करोगे और वह आपकी बातों की अहमियत देगा। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे। संतान की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
सिंह राशि- आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपके मकान, प्लॉट, दुकान को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। संतान को अच्छी नौकरी मिलने से माता- पिता काफी खुश नजर आएंगे। आपको काफी समय से चल रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आज किसी भी व्यक्ति के लिए प्रतिशोध की भावना न रखें। जैसी आपकी सोच रहेगी, वैसे ही अनुभव मिलेंगे। अपनी नकारात्मकता के कारण किसी भी व्यक्ति के साथ गलत व्यवहार न हो, इस बात का ध्यान रखें। आज आपको जिद से बचना होगा। आज व्यापार की शुरुआत मित्रों के साथ मिलकर हो सकती है।
कन्या राशि- आज का दिन जीवन में एक नई दिशा लेकर आएगा। आज आप अपना ध्यान किसी रचनात्मक कार्य में लगायेंगे जिससे आपका अनुभव और अधिक बढ़ेगा। परिवार के कुछ लोग आपके काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं। आपको अपना स्वभाव सुधारना होगा। किसी को उधार देने से पहले सोच- विचार करेंगे। आज दूसरों के विचारों का असर आप के निर्णय पर न हो, इस बात का ध्यान रखें। जीवन साथी के साथ चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी, परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा।
तुला राशि- कार्यक्षेत्र में आज आपको काफी हद तक सफलता हासिल होगी। पारिवारिक मामलों में आज आपको ठण्डे दिमाग़ से सोचेने की जरूरत है , परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। आज भाई अपने काम में आपकी मदद मांगेगे। समाज में आज आप अपने बढ़िया कार्यो के कारण पहचाने जायेंगे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहें छात्रो को सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। घर के जरूरी कागजों का खास ख्याल रखें। स्वास्थ्य समस्याओं के कारण तनाव बढ़ सकता है लेकिन जल्द ही सब ठीक होगा। अपने काम को नया रूप देने के लिए कुछ रचनात्मकगतिविधियों में भी रुचि रहेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता से संबंधित गतिविधियों में आशातीत सफलता मिल सकती हैं।
वृश्चिक राशि- आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आप अपने व्यापार को आगें बढ़ाने के लिए कुछ ऐसी भी योजनाएं बनाएंगे जिससे आपको फायदा ही फायदा होगा। परिवारिक समस्याओं को सॉल्व करने में बड़े- बुजुर्गों का सहयोग प्राप्त होगा। कॉस्मेटिक का व्यापार कर रहे लोगो को आज बड़ा मुनाफा होगा। पिता से आज आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा। आज कोई ऐसी पुरानी चीज आपके हाथ लग सकती है, जिसे पा कर आपको खुशी महसूस होगी। आज दोस्तों के साथ फोन पर बात कर के समय बिताएंगे।
धनु राशि- आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी और सीनियर आपकी परफॉरमेंस से खुश रहेंगे और आपकी तारीफ करेंगें। आज सभी जरुरी काम आसानी से पूरा कर लेंगे। पिता ने व्यापार में जो जिम्मेदारिया दी हुई हैं उसे आप आसानी से निभा लेंगें। इस राशि के जो लोग फर्नीचर का व्यापार कर रहे है, उन्हें उम्मीद से ज्यादा फायदा होगा। परिवार में सभी आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें, मॉर्निंग एक्सरसाइज की रूटीन अपनाएं, आपको लाभ जरुर मिलेगा। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
मकर राशि- आज का दिन आपके लिए ठीक- ठाक रहने वाला है। आज आप खुद को बदली हुई भूमिका में महसूस करेंगे। इस राशि के जो जिम ट्रेनर है उनको आज अच्छे ग्राहक मिलेगे। आपके व्यावसायिक कौशल में तेजी आयेगी और आप एक मजबूत भावना के साथ पेशेवर दौड़ में खुद को आगे पाएंगे। आपको अपने पद और आय को एक समान या बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। जीवन में खुशियों की प्राप्ती होगी। आज आप कई तरह की गतिविधियों में दिन बिताएंगे इसके साथ ही कठिन से कठिन काम को पूरे निश्चय के साथ पूरे कर लेंगे।
कुंभ राशि- आज का दिन ठीक- ठाक रहने वाला है। आज ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है। जिसके लिये आपको ओवर टाईम करना पड़ेगा। रुपए- पैसों के मामले में लापरवाही नहीं करेंगे तो नुकसान से बच जाएंगे। टूर- ट्रेवल्स और मीडिया संबंधी बिजनेस में नया मोड़ आ सकता है। आज अपको किसी करीबी से कोई ऐसी सलाह मिलेगी, जिससे आपको काफी फायदा होगा। माता आज अपने बच्चों को कुछ मीठा बना के खिला सकते हैं। घर के बुजुर्गों का स्वास्थ्य आज थोड़ा कमजोर हो सकता है आप उनकी देखभाल में समय बिताएंगे। जीवनसाथी को आज अपने साथी से कोई उपहार मिलेगा।
मीन राशि- आज किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। जो लोग बैंक में कार्य करते हैं वह आज अपना काम बहुत जल्द निपटा लेंगें। लवमेट आज साथ में समय बितायेंगे। रूका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा। आज आपके कार्यों कीप्रशंसा दूर- दूर तक लोगों में इत्र की तरह महकेगी। आप सफलता की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ जायेंगे। छात्र किसी खास मामले में एकांत और शांति से विचार करेंगे, तो सब ठीक हो जाएगा।