आम आदमी पार्टी के और नेताओं ने भी इस हमले की कड़ी निंदा की है। नेता प्रतिपक्ष और कालकाजी विधायक आतिशी ने कहा है कि दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हुआ हमला बहुत ही निंदनीय है। लोकतंत्र में असहमति और विरोध की जगह होती है लेकिन हिंसा के लिए कोई भी जगह नहीं है। उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी। आशा है मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुआ हमला बेहद निंदनीय है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में विचारों का मतभेद और विरोध स्वीकार्य है, लेकिन हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं हो सकता। मुझे विश्वास है कि दिल्ली पुलिस उचित कार्रवाई करेगी। आशा है कि मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हों।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 20, 2025
Category: New Delhi
-

CM रेखा गुप्ता पर हुए हमले पर Arvind Kejriwal का आया बयान, आप सुप्रीमो ने कही ये बात
नई दिल्ली: राजधानी की सीएम रेखा गुप्ता को आज सुबह जनसुनवाई के दौरान एक शख्स ने थप्पड़ मार दिया है। आरोपी को पकड़कर अब पुलिस के हवाले कर दिया गया है। आरोपी गुजरात के रायकोट का रहने वाला है और उसका नाम राजेश भाई सकरिया बताया जा रहा है। रेखा गुप्ता पर हुए हमले के बाद दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भी अब रिएक्शन आया है। केजरीवाल ने कहा है कि विचारों का मतभेद स्वीकार्य है पर हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं है। आप के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि – ‘दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर जो हमला हुआ बेहद निंदनीय है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में विचारों का मतभेद और विरोध स्वीकार्य है परंतु हिंसा के लिए कोई भी जगह नहीं हो सकती। मुझे विश्वास है कि दिल्ली पुलिस उचित कार्रवाई करेगी। आशा है कि सीएम पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हो’। -

क्या CP Radhakrishnan बनेंगे नए उपराष्ट्रपति? पीएम मोदी से मुलाकात के चलते लगी अटकलें!
नई दिल्ली: एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सी.पी राधाकृष्णन अब दिल्ली में पहुंच चुके हैं। एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और बीजेपी के कई सीनियर नेता मौजूद रहे। उनका काफिला पहले से ही तैयार था। इस दौरान गर्मजोशी से उनका स्वागत किया गया। दिल्ली पहुंचने के बाद राधाकृष्णन ने पीएम के साथ भी मुलाकात की है। पीएम से मुलाकात के बाद सीपी राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली है। उन्होंने कहा कि – ‘आज नई दिल्ली में हमारे प्रिय जननेता हमारे परम आदरणीय माननीय पीएम नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं’।
गौरतलब है कि बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए ने रविवार को उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए सीपी राधाकृष्णन को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इसका ऐलान बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद हुआ है। इसमें पीएम और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ पार्टी के सीनियर नेता भी शामिल थे।Blessed and honoured to meet our beloved People’s leader our most respected Honourable Prime Minister Shri. @narendramodi Ji today in New Delhi. pic.twitter.com/eC1YpCUVKg
— CP Radhakrishnan (@CPRGuv) August 18, 2025आखिर कौन है सीपी राधाकृष्णन?
सीपी राधाकृष्णन का पूरा नाम चंद्रपुरम पोनुसामी है। उन्होंने 31 जुलाई 2024 को महाराष्ट्र के राज्यपाल के तौर पर शपथ ली थी। इससे पहले वो करीब डेढ़ साल तक झारखंड के राज्यपाल रहे हैं। झारखंड में कार्यकाल के दौरान राष्ट्रपति ने उन्हें तेलांगना के राज्यपाल और पुडुचेरी के लेफ्टिनेंट गर्वनर का अतिरिक्त जिम्मा भी सौंपा था। सीपी राधाकृष्णन का तमिलनाडु की राजनीति और सार्वजनिक जीवन में चार दशकों से भी ज्यादा का अनुभव है। उनका जन्म 20 अक्टूबर 1957 को तमिलनाडु के तिरुपुर जिले में हुआ था। गौरतलब है कि जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद उपराष्ट्रपति का चुनाव होने वाला है। धनखड़ ने 21 जुलाई को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते पद छोड़ने का ऐलान कर दिया था। 74 वर्षीय धनखड़ अगस्त 2022 में उपराष्ट्रपति बने थे परंतु दो साल के बाद ही उन्होंने पद छोड़ दिया। बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति चुनाव का उम्मीदवार बनाया है। सूत्रों की मानें तो डीएमके ने इंडिया ब्लॉक को सुझाव दिया है कि उनके खिलाफ तमिलनाडु से ही उम्मीदवार उतार दिया जाए। -

Trump के टैरिफ पर Rajnath Singh का पलटवार, सबके Boss हम हैं, देखें वीडियो
नई दिल्ली: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मध्यप्रदेश के रायसेन में रेल कोच फैक्ट्री की आधारशिला रखने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर 50% टैरिफ लगाने पर निशाना साधा। इशारों में ही सही राजनाथ सिंह के टैरिफ वॉर के चलते बढ़ती टेंशन के बीच में कहा कि – ‘लोग खुद को दुनिया का बॉस समझते हैं परंतु उन्हें यह नहीं पता कि सबके बॉस तो हम हैं’। ट्रंप का नाम लिए बिना ही रक्षा मंत्री ने कहा है कि कुछ लोगों को भारत की तरक्की पसंद नहीं आ रही।
कुछ लोगों हैं जिनको भारत की तरक्की पसंद नहीं आ रही है। वे इसे पसंद नहीं कर रहे हैं। सबके बॉस तो हम हैं वो सोच रहे हैं कि भारत इतनी तेजी से कैसे आगे बढ़ रहा है और कई लोग यह कोशिश कर रहे हैं कि भारत में बनी भारतीयों के हाथों से बनी चीजें उन देशों में बनी चीजों से ज्यादा महंगी हो जाए ताकि जब चीजें महंगी होगी तो दुनिया उन्हें नहीं खरीदेगी। यह कोशिश की जा रही है लेकिन भारत इतनी तेजी से आगे बढ़ रहा है कि मैं पूरे विश्वास के साथ कहना चाहूंगा कि अब दुनिया की कोई भी ताकत भारत को दुनिया की एक बड़ी शक्ति बनने से नहीं रोक सकती।
24, 000 हजार करोड़ के उत्पाद होते हैं निर्यात
आगे रक्षा मंत्री ने कहा है कि जब 2014 में नरेंद्र मोदी पीएम मोदी जब पीएम बने उस समय भारत के रक्षा उत्पाद की चीजें जो एक्सपोर्ट होती थी उनकी कीमत 600 करोड़ रुपये थी। आपको जानकर यह खुशी होगी कि हम लोग 24000 हजार करोड़ से ज्यादा के डिफेंस के उत्पाद दूसरे देशों को भेजे जा रहे हैं। रक्षा मंत्री ने कहा है कि यह नए भारत का नया रक्षा क्षेत्र है। यही भारत की ताकत है यही नए भारत का नया क्षेत्र है और निर्यात लगातार बढ़ता ही जा रहा है।
पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए कि पहलगाम की घटना के बाद उन्होंने मान लिया था कि भारत शांत बैठ जाएगा। पीएम का संकल्प था कि हम इसका मुंह तोड़ जवाब देंगे। ऐसी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी कि धर्म पूछकर लोगों को मारा जाएगा। हम किसी की हत्या में विश्वास ही नहीं करते हैं। हमने ठान लिया था कि हम धर्म पूछकर नहीं मारेंगे हम उनका कर्म देखकर मारेंगे और हमने कर्म देखकर मारा।
-

आखिर कौन होगा देश का अगला Vice President? इस नेता ने लगाए कयास
नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति का पद इस समय खाली है। ऐसे में इस पद के लिए 9 सितंबर को चुनाव होने वाले हैं। इन चुनावों के लिए 7 अगस्त को नोटिफिकेशन जारी होगी। चुनावों को लेकर कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरुर ने बताया कि देश का अगला उपराष्ट्रपति वही होगा जिसको सत्ता पक्ष नॉमिनेट करेगी।विपक्ष से सलाह लेगी सरकार
शशि थरुऱ से अगले उपराष्ट्रपति को लेकर भी सवाल किया गया है। उन्होंने कहा कि – ‘हमें इतना ही पता है कि अगला उपराष्ट्रपति वही होगा जिसको सत्ता पक्ष नॉमिनेट करेगी क्योंकि मतदाता मंडल की सरंचना पहले से ही तय की है। हमें उम्मीद है कि इस बार विपक्ष से भी सलाह ली जाएगी लेकिन ये अभी कौन बता सकता है। कांग्रेस सांसद शशि थरुर ने कहा कि उन्हें पता नहीं है कि यदि उपराष्ट्रपति कौन होगा परंतु यह तक है कि वह सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार ही होगा’। गौरतलब है कि जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को अचानक से उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था परंतु उनका कार्यकाल 2027 तक का ही था। शशि थरुर ने कहा कि यह संसद के दोनों सदनों का चुनाव है। राष्ट्रपति चुनाव के उलट जहां राज्य विधानसभाएं भी मतदान करती हैं। उपराष्ट्रपति के लिए लोकसभा और राज्यसभा का चुनाव होता है ऐसे में हम बहुमत के बारे में पहले से ही जानते हैं। मुझे लगता है कि यह बिल्कुल साफ है कि अगला उपराष्ट्रपति सत्तारुढ़ पार्टी से नॉमिनेट व्यक्ति ही होगा। थरुर ने उम्मीद जताई है कि केंद्र सरकार अगले उपराष्ट्रपति के चयन के लिए विपक्ष से सलाह लेगी। चुनाव आयोग ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 9 सितंबर की तारीख तय की है। इसका नोटिफिकेशन 7 अगस्त को जारी होगा। नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 अगस्त है। चुनाव के नतीजे वोटिंग के दिन यानी की 9 सितंबर को घोषित कर दिए जाएंगे। देश के उपराष्ट्रपति का चुनाव एक निर्वाचक मंडल की ओर से होता है। इसमें राज्यसभा के निर्वाचित सदस्य और मनोनीत सदस्यों के अलावा लोकसभा के निर्वाचित सदस्य शामिल होते हैं। दोनों सदनों की कुल संख्या 782 है और सभी योग्य वोटर्स की ओर से अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने पर उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को जीतने के लिए 391 वोटों की जरुरत पड़ेगी। लोकसभा में एनडीए को 542 सदस्यों में से 293 और राज्यसभा में 240 सदस्यों में 129 सदस्यों का समर्थन हासिल है। सत्तारुढ़ गठबंधन को कुल 422 सदस्यों का समर्थन हासिल है। ऐसे में अपने उम्मीदवार को उपराष्ट्रपति का चुनाव जीतने में सत्ता पक्ष को कोई भी दिक्कत नहीं होगी।मानसून सत्र के पहले दिन दिया था इस्तीफा
अगस्त 2022 से भारत के 14वें उपराष्ट्रपति के तौर पर कार्यरत जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को संसद के मानसून सत्र के पहले दिन ही इस्तीफा दे दिया था। उनका कार्यकाल 10 अगस्त 2027 को खत्म होना था। उन्होंने आधिकारिक तौर पर स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पद छोड़ दिया हालांकि इसके पीछे का कारण उनका केंद्र सरकार से मतभेद भी माना जा रहा है। यह तनाव इतना बढ़ गया कि धनखड़ ने जस्टिस यशवंत वर्मा के महाभियोग पर सरकार के रुख से सहमत होने से ही इंकार कर दिया। -

Delhi Airport पर लैंडिंग के दौरान फ्लाइट में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री
नई दिल्ली: हॉन्गकॉन्ग से दिल्ली में आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI 315 में दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड होने के बाद आग लग गई है। सूत्रों की मानें तो घटना के दौरान ये विमान एयरपोर्ट के गेट पर खड़ा था और यात्री विमान ने नीचे उतर रहे थे। हॉन्गकॉन्ग से दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरते ही एयर इंडिया के विमान की सहायक पावर यूनिट में आग लगी है हालांकि सभी यात्री और चालक दल पूरी तरह से सुरक्षित हैं।एयर इंडिया ने दी जानकारी
इस मामले की जानकारी एयर इंडिया ने खुद दी है। एयर इंडिया ने एक ट्वीट शेयर करते हुए लिखा कि – 22 जुलाई को हांगकांग से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली उड़ान AI315 में लैंडिंग और गेट पर पार्किंग के तुरंत बाद एक सहायक विद्युत इकाई में आग लग गई। यह घटना उस समय हुई जब यात्री उतरने लगे थे और सिस्टम डिजाइन के अनुसार, एपीयू स्वचालित तौर पर बंद हो गया। विमान को कुछ नुकसान हुआ है लेकिन यात्री और चालक दल के सदस्य सामान्य तौर पर उतर गए और सभी सुरक्षित हैं। विमान को आगे की जांच के लिए रोक दिया है और नियामक को इसकी सूचना दे दी गई है।Flight AI315, operating from Hong Kong to Delhi on 22 July 2025, experienced an auxiliary power unit (APU) fire shortly after it had landed and parked at the gate. The incident occurred while passengers had begun disembarking, and the APU was automatically shut down as per system…
— Air India (@airindia) July 22, 2025आखिर क्या होता है एपीयू(APU)?
आपको बता दें कि फ्लाइट में एपीयू (Auxiliary Power Unit) जिसको सहायक शक्ति इकाई कहते हैं यह एक छोटा गैस टर्बाइन इंजन होता है जो मुख्यतौर पर विमान की पूंछ में ही स्थित होता है। इसका मुख्य काम फ्लाइट के मुख्य इंजनों और बाहरी पावर स्त्रोतों के बिना बिजली और जरुरी शक्ति देना होता है। -

5 हफ्ते बाद F-35B फाइटर जेट ने भरी उड़ान, सिस्टम की खराबी के चलते करवाई थी Emergency Landing
नई दिल्ली: ब्रिटिश रॉयल नेवी के F-35B फाइटर प्लेन ने भारत को अलविदा कह ही दिया है। 5 हफ्ते पहले तिरुवनंतपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाने के बाद इस फाइटर प्लेन ने 22 जुलाई को उड़ान भरी। हाइड्रोलिक सिस्टम की खराबी के चलते इस फाइटर जेट को इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी और इस फॉल्ट को ठीक करने के बाद यह वापिस ब्रिटेन के लिए चला गया।
आपको बता दें कि 14 जून को ब्रिटेन से ऑस्ट्रेलिया की ओर जा रहे F-35B फाइटर जेट को हाइड्रोलिक फेल्योर का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उसको केरल के तिरुवनंतपुरम में इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। पायलट को लो फ्यूल लेबल और खराब मौसम की स्थिति का भी सामना करना पड़ा। ऐसे में इसके बाद उसने सबसे पास के एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग का ऑप्शन चुना जो कि केरल में था। इसमें भारतीय वायुसेना ने लैंडिंग में उसकी मदद की।
इस बारे में ब्रिटिश उच्चायोग ने भारत का धन्यवाद किया है। उच्चायोग के एक प्रवक्ता ने कहा कि – एक यूके
F-35B विमान जो कि 14 जून को आपातकालीन मार्ग परिवर्तन के बाद में आया था वह आज तिरुवनंतपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना हो गया। 6 जुलाई से तैनात यूके इंजीनियरिंग टीम ने मरम्मत और सुरक्षा जांच भी पूरी कर ली । इससे विमान को एक्टिव सेवा फिर से शुरु करने की अनुमति मिल गई। ब्रिटेन मरम्मत और रिकवरी प्रोसेस के दौरान भारतीय अधिकारियों और एयरपोर्ट टीमों के समर्थन और साथ के लिए हम बहुत आभारी हैं। हम भारत के साथ अपनी रक्षा साझेदारी को मजबूत करना जारी रखने के लिए तत्पर हैं।इसलिए खास है यह विमान
दुनिया के सबसे उन्नत लड़ाकू विमानों में से एक माना जाने वाला इस विमान की कीमत 110 मिलियन अमेरिकी डॉलर से ज्यादा है। आपको बता दें कि F-35 एक सिंगल इंजन है मल्टी रोल एयरक्रॉफ्ट है जो करीबन 2,000 किमी/ घंटा की रफ्तार से उड़ान भरता है। यह वर्टिकल टेक ऑफ करने में भी सक्षम है यानी की हेलीकॉप्टर की तरह सीधा ऊपर उड़ सकता है। यह न सिर्फ इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर बल्कि इंटेलिजेंस एयर टू ग्राउंड और एयर टू एयर मिशन में भी समान रुप से दिखता है।
-

दिल्ली सरकार देगी Olympic Winners को ईनाम, इस स्कीम के अंतर्गत छात्रों को दिए जाएंगे लैपटॉप
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार की ओर से राष्ट्रीय राजधानी के ओलंपिक और पैरालंपिक पदक विजेताओं के लिए नकद पुरस्कार राशि में बढ़ोतरी हुई है। इसकी जानकारी खुद मंत्री आशीष सूद ने दी है। सूद ने मेधावी छात्रों को मुफ्ट में लैपटॉप देने के लिए मुख्यमंत्री डिजिटल योजना को मंजूरी देने की घोषणा की है। सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में दिल्ली सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया है।कैबिनेट बैठक में लिया गया फैसला
आशीष सूद ने एक संवाददाता सम्मेलन में इस बारे में बात की। उन्होंने कहा कि सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व में आज कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें दिल्ली के विकास के साथ छात्रों और युवाओं के लिए अलग-अलग फैसले लिए गए। उन्होंने कहा कि – सीएम खेल प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत ऐतिहासिक फैसले लिए गए। ओलंपिक और पैरालंपिक पदक विजेताओं को पहले तीन करोड़ रुपये, दो करोड़ रुपये और एक करोड़ रुपये दिए जाते थे लेकिन खेल पारिस्थितिकी तंत्र को प्रोत्साहित करने के लिए अब ओलंपिक तथा पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेताओं को सात करोड़ रुपये रजत पदक विजेताओं को पांच करोड़ रुपये और कांस्य पदक विजेताओं को तीन करोड़ रुपये दिए जाएंगे।स्वर्ण और रजत पदक विजेताओं को दी जाएगी नौकरियां
आशीष सूद ने यह भी कहा है कि दिल्ली सरकार में स्वर्ण और रजत पदक विजेताओं को ग्रुप ए की नौकरियां दी जाएगी। वहीं कांस्य पदक विजेताओं को ग्रूप बी की नौकरियां दी जाएगी। सूद ने यह भी घोषणा की है कि मुख्यमंत्री डिजिटल योजना के अंतर्गत युवाओं के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए छात्रों को फ्री लैपटॉप दिए जाएंगे। अच्छे अंकों के साथ दसवीं कक्षा पास करने वाले 1200 मेधावी छात्रों को लैपटॉप दिए जाएंगे। इससे वंचित पृष्ठभूमि के छात्रों को फायदा होगा। -

Monsoon Session 2025: ऑपरेशन सिंदूर पर बोले पीएम मोदी, मानसून सत्र के पहले दिन कही ये बात
नई दिल्ली: आज से संसद का मानसून सत्र 2025 शुरु हो चुका है। सत्र की शुरुआत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधन में कई बातें कही हैं। उन्होंने कहा कि – बारिश हर परिवार की अर्थव्यवस्था के लिए बहुत जरुरी है। आने वाले दिनों देश को इसका फायदा होगा। ये मानसून सत्र राष्ट्र के लिए गौरवपूर्ण सत्र है। सत्र की शुरुआत में पीएम मोदी ने कहा कि मानसून नवीनता और नवसृजन का प्रतीक है। अब तक की खबरों के अनुसार, देश में मौसम बहुत ही अच्छे ढंग से आगे बढ़ रहा है। कृषि को लाभदायक मौसम की खबरें भी हैं। बारिश किसानों की अर्थव्यवस्था, देश की अर्थव्यवस्था, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और हर परिवार की अर्थव्यवस्था में जरुरी होता है। पिछले 10 सालों में इस बार 3 गुना पानी का भंडार हुआ है। इससे आने वाले दिनों में भी देश के अर्थतंत्र को बहुत फायदा होगा। इस दौरान मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दुनिया ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना का सामर्थ्य देखा है। ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत 22 मिनट के अंदर आतंकवादियों के आकाओं के घरों को जमींदोज कर दिया गया। मेड इन इंडिया सैन्य शक्ति के तौर पर इस नए रुप की ओर दुनिया बहुत आकर्षित हुई है। इन दिनों जब भी मैं दुनिया के लोगों से मिलता हूं तो भारत के द्वारा बनाए जा रहे मेड इन इंडिया हथियारों के प्रति दुनिया का आकर्षण बढ़ता ही जा रहा है।May the Monsoon Session of Parliament be productive and filled with enriching discussions that strengthen our democracy. https://t.co/Sj33JPUyHr
— Narendra Modi (@narendramodi) July 21, 2025हमारे देश का संविधान जीत रहा है
पीएम ने कहा कि – ‘आज हमारा सुरक्षा बल एक नए आत्मविश्वास और नक्सलवाद को खत्म करने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। आज कई जिले नक्सलवाद से मुक्त हैं। देश में माओवाद और नक्सलवाद का दायरा छोटा हो रहा है। हमें गर्व है कि बंदूक के आगे हमारे देश का संविधान जीत रहा है जो जोन पहले रेड जोन में थे वो अब देश के लिए ग्रीन जोन बनते जा रहे हैं और इस सत्र में देश के इस गौरवगान को पूरा देश सुनेगा और हर सांसद से सुनेगा’।हम देश जल्द बनेगा तीसरी अर्थव्यवस्था
पीएम मोदी ने भारत की अर्थव्यवस्था का भी जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि हम दुनिया में 10वें नंबर की अर्थव्यवस्था थे परंतु अब हम दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने जा रहे हैं। भारत दुनिया के मंच पर अपनी तरक्की से दस्तक दे रहा है। पीएम ने आगे कहा कि – ‘आर्थिक क्षेत्र में जब 2014 में आप सभी ने हमें जिम्मेदारी दी थी तो देश फ्रैजाइल फाइव के चरण से गुजर रहा था। 2014 से पहले हम वैश्विक अर्थव्यवस्था में दसवें नंबर पर थे। आज भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेज गति के साथ आगे बढ़ रहा है’। आगे पीएम ने यह भी कहा है कि 2014 से पहले देश में एक समय ऐसा था जब मुद्रास्फीति की दर दोहरे अंकों में थी। आज से यह दर घटकर करीबन 2 प्रतिशत रह जाने से देश के आम लोगों के जीवन में राहत और सुविधा आई है। 25 करोड़ गरीब लोग गरीबी से बाहर आ चुके हैं इसकी सराहना दुनिया की कई संस्थाएं कर रही हैं। -

दिल्ली में बढ़ाई जाएगी महिलाओं की सुरक्षा, Master Plan 2041 में होगी ये खास चीजें
दिल्ली: दिल्ली मास्टर प्लान 2041 के ड्राफ्ट पर आज जरुरी बैठक होने वाली है। इस बैठक में प्लान के अलग-अलग पहलुओं पर चर्चा होगी इसके अलावा यदि जरुरत पड़ती है तो इसमें बदलाव भी हो सकते हैं। मास्टर प्लान में महिला सुरक्षा, शहरी विकास, सड़कों के निर्माण समेत कई अहम मुद्दे शामिल हैं। इसके अलावा दिल्ली की नाइटलाइफ फ्रेंडली सिटी बनाने और सस्ते मकान उपलब्ध करवाने की योजना भी इस बार खासतौर पर रखी गई है।आखिर क्या है मास्टर प्लान 2041?
दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने करीबन एक साल पहले ही यह योजना सरकार को सौंपी थी। इसका उद्देश्य दिल्ली में शहरी और ग्रामीण दोनों ही क्षेत्रों का समुचित विकास सुनिश्चित करना है। इस प्लान के अंतर्गत दिल्ली की मौजूदा समस्याओं जैसे पानी की कमी, सुरक्षा, रोजगार, आवास और सड़कों के मुद्दों को दूर करने का प्रयास भी किया जाएगा। दिल्ली में प्रदूषण की समस्या को ध्यान में रखते हुए इस प्लान में हरियाली को बढ़ाने और हवा की गुणवत्ता सुधारने पर खास जोर दिया जा रहा है। इसके अलावा पानी की आपूर्ति और गुणवत्ता को सुधार कर लोगों को साफ और पानी योग्य पानी देने का भी लक्ष्य रखा गया है।इन लोगों के लिए की गई खास व्यवस्था
शहर में बढ़ता हुआ यातायात और जाम की समस्या देखते हुए विकलांग, बुजुर्ग और बच्चों के लिए चलने-फिरने की सुविधाएं बढ़ाने पर भी ध्यान दिया जा रहा है। इससे न सिर्फ आवगमन आसान होगा बल्कि वायु प्रदूषण में भी कमी आएगी। मास्टर प्लान में झुग्गी बस्तियों को खत्म करने के लिए वहां पर रहने वाले लोगों के लिए बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध करवाने की भी योजना है। इसके अलावा मध्यम वर्ग के लिए किफायती आवास निर्माण के लिए भी विशेष प्रयास किए जाएंगे।नाइटलाइफ बनेगी फ्रेंडली सिटी
दिल्ली की अब रातभर एक्टिव शहर के तौर पर विकसित किया जाएगा। इसके अंतर्गत रात को ऑफिस, बाजार और अन्य सुविधाएं खुली रहेगी। इससे लोग परिवार सहित रात के समय भी सुरक्षित घूम पाएंगे। इस पहल से महिलाओं की सुरक्षा में भी सुधार होगा। निर्भया कांड के बाद दिल्ली में महिला सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठे थे। इस नए मास्टर प्लान के अंतर्गत 24 घंटे चलने वाला शहर बनाने की रणनीति से महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण बनाने की कोशिश की जाएगी।शहरी गांवों का होगा विकास
शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ दिल्ली के 48 शहरी गांवों का विकास भी होगा। जहां अब तक की बुनियादी सुविधाएं जैसे कि सड़क, पानी, स्कूल और अस्पताल की कमी है। इससे इन इलाकों के जीवन स्तर में सुधार होगा।ऐतिहासिक इमारतों को किया जाएगा संरक्षित
दिल्ली की सैंकड़ों साल पुरानी ऐतिहासिक इमारतों को संरक्षित करने पर भी इस योजना में खास ध्यान दिया जा रहा है। ये धरोहरें पर्यटन के लिए जरुरी हैं और इनके संरक्षण से राजधानी की सांस्कृतिक पहचान मजबूत होगी। नई योजनाओं के लागू होने से दिल्ली की आर्थिक मजबूती बढ़ेगी। पर्यटन बिजनेस और रोजगार के अवसरों में बढ़ोतरी होगी जिससे राजधानी का विकास और भी बेहतर होगा। दिल्ली मास्टर प्लान 2041 के ड्राफ्ट की आधिकारिक जानकारी और विस्तार प्राधिकरण की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस योजना से दिल्ली की जनता के जीवन में उल्लेखनीय सुधार की उम्मीद भी जताई जा रही है। -

चुनावी रैली में राष्ट्रपति उम्मीदवार को मारी गोली, हालत नाज़ुक
नई दिल्ली: कोलंबिया में राष्ट्रपति के संभावित उम्मीदवार मिगुएल उरीबे टर्बे को गोली मार दी गई है। मिगुएल उरीबे टर्बे जो कि एक सिनेटर हैं। अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए वह संभावित उम्मीदवार भी हैं। शनिवार को बोगोटा में एक चुनावी रैली कर रहे थे, तभी उनके सिर पर गोली मार दी गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डेमोक्रेटिक सेंटर पार्टी ने एक बयान जारी कर इसे क्रूर हिंसा बताया है। साथ कहा कि ये अस्वीकार्य कृत्य है। उनकी पार्टी ने कहा कि यह हमला फोंटिबोन पड़ोस के एक पार्क में हुआ है, जब हथियारबंद हमलावरों ने उन्हें पीछे से गोली मार दी।
बोगोटा के मेयर कार्लोस गैलन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि संदिग्ध शूटर को पकड़ लिया गया है। स्थानीय अधिकारी और पुलिस की टीम इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। हमलावर से पूछताछ की जा रही है। बता दें कि मई 2026 में कोलंबिया में राष्ट्रपति के चुनाव हैं। मिगुएल उरीबे टर्बे को संभावित राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार माना जा रहा है। इसको लेकर वह पूरे देश में चुनावी रैलियां भी कर रहे हैं। मिगुएल उरीबे टर्बे कोलंबिया के एक प्रमुख राजनेता और डेमोक्रेटिक सेंटर पार्टी पार्टी के सदस्य हैं, जिन्होंने 2024 में खुद कोलंबिया के राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की थी। वह एक युवा और गतिशील नेता के रूप में जाने जाते हैं, जिनका राजनीतिक करियर तेजी से उभरा है।