Category: Punjab>Moga

  • Punjab News: 2 पक्षों में हुए विवाद के बाद चली गोलियां, नाबालिग घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 पक्षों में हुए विवाद के बाद चली गोलियां, नाबालिग घायल, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में गोली चलने की घटनाओं का ग्राफ एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो गया है, वहीं मोगा के अमृतसर रोड पर दशमेश नगर के पास कुछ लड़कों में किसी बात को लकेर झगड़ा हो गया था। लेकिन दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक लड़के पर ईंट से हमला कर दिया। जिसके बाद 2 गोलियां चलाई गई। हादसे में 16 वर्षीय नाबालिग घायल हो गया। बताया जा रहा है कि नाबालिग की टांग में 2 गोलियां लगी है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल युवक की पहचान गुरुउपदेश सिंह के रूप में हुई है।

    घायल गुरुउपदेश की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने फरीदकोट के अस्पताल में रैफर कर दिया था, लेकिन परिवार वाले लड़के को प्राइवेट अस्पताल में ले गए थे। इस मामले में लड़के के बयानो पर पुलिस ने 3 लड़कों सहित 6 के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान सुखपाल सिंह, गैरी और अनमोल के रूप में हुई है, जबकि 3 अज्ञात लड़कों के खिलाफ धारा 109 और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की तालाश में छापेमारी की जा रही है। वहीं सरकारी अस्पताल की डॉक्टर आकांशा ने बताया कि एक गन शॉट का मामला आया है। जिसमें एक लड़के के टांग पर दो गोलीयां लगी है, लड़के की उम्र 16 से 17 साल है। लड़के को प्राथमिक उपचार देने के बाद दूसरे अस्पताल में रैफर कर दिया था, लेकिन परिवार वाले लड़के को प्राइवेट अस्पताल ले गए।

    वहीं जांच अधिकारी गुरदीप सिंह ने बताया कि अमृतसर रोड पर होटल से खाना खाकर बाहर आए कुछ लड़कों का बाहर खड़े दूसरे पक्ष के लड़कों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। दोनों पक्षों में बहसबाजी के बाद युवकों ने दूसरे पक्ष के युवक के मोटर साइकल की चाबी निकाल ली। जिससे दोनों में विवाद ओर बढ़ गया। इस झगड़े में एक पक्ष द्वारा गोलियां चलाई गई। हादसे में गुरुउपदेश सिंह की टांग पर 2 गोलियां लगी।

    घायल गुरुउपदेश को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जिसके बाद उसे डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल में रैफर कर दिया। लेकिन परिवार वाले उसे प्राइवेट अस्पताल ले गए। पुलिस ने कहा कि लड़के के बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपियों में 3 आरोपी सुखपाल सिंह, गैरी और अनमोल शामिल है, जबकि 3 अज्ञात युवक शामिल है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: स्नैचिंग की घटनाओं पर लगेगी रोक, शहर में बने 9 बूथ, देखें वीडियो

    Punjab News: स्नैचिंग की घटनाओं पर लगेगी रोक, शहर में बने 9 बूथ, देखें वीडियो

    एक-एक बूथ पर 24 घंटे 4 पुलिस कर्मचारी रहेंगे तैनात

    मोगाः शहर में ट्रैफिक और स्नेचिंग की वारदातें बढ़ती जा रही है। बढ़ते क्राइम ग्राफ को देखते पुलिस भी सख्त हो गई है। लूटपाट को कम करने के लिए मोगा पुलिस पूरी तरह से शहर में मुस्तैद होने जा रही है। इसके लिए शहर में अलग-अलग 9 प्वाइंट बनाए गए है। जहां पर हर बूथ पर 4 पुलिस कर्मी दो मोटरसाइकिल पर तैनात रहेंगे, ताकि शहर में ट्रैफिक समस्या को ठीक किया जा सके। मोगा एसएसपी अजय गांधी ने बताया कि इन बूथों को कंट्रोल रूम के साथ जोड़ा गया है, ताकि कंट्रोल रूम में आने वाली हर काल को एरिया वाइस बूथ के साथ कनेक्ट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जैसे ही इस बूथों पर किसी भी तरह की कोई शिकायत उनके पास पहुंचेगी वहां तैनात कर्मी मौके पर पहुंचेंगे। शहर में ट्रैफिक की समस्या बढ़ती जा रही है। जिस पर निजात पाने के लिए इन पुलिस कर्मियों को तैनात किया गाय है, जो 24 घंटे लोगों की सेवा में तैनात रहेंगे।
  • Punjab News: 2 पेट्रोल पंप और एक शैलर से नगदी लेकर चोर फरार, कर्मियों से की मारपीट, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 पेट्रोल पंप और एक शैलर से नगदी लेकर चोर फरार, कर्मियों से की मारपीट, देखें वीडियो

    3 दिन में 10 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दे चुके चोर

    मोगाः जिले में चोरी और लूट की घटनाएं कम नहीं हो रही। बदमाश 3 दिन में चोरी की 10 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। देर रात भी 2 पेट्रोल पंप और एक शेलर को निशाना बनाया गया। एक पेट्रोल पंप पर आज तड़के करीब चार बजे आध दर्जन से अधिक बदमाशों द्वारा तोड़फोड़ की गई और कर्मचारियों से मारपीट कर 65 हजार रुपए छीनकर फरार हो गए। गांव घोलिया स्थित पेट्रोल पंप पर कार्यरत कर्मचारी अभिमन्यु ने बताया कि आज सुबह करीब 4 बजे के करीब 8 से 10 अज्ञात व्यक्ति आए और तोड़फोड़ शुरू कर दी। जब उन्होंने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। अभिमन्यु ने बताया कि अज्ञात हमलावर 65 हजार रुपए ले गए। सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कर्मचारी ने बताया कि उसने तुरंत मामले की जानकारी पेट्रोल पंप के मालिक को दी। इसके अलावा मनुके स्थित पेट्रोल पंप के मालिक परमजीत सिंह ने कहा के मुझे मेरे मुलाजिम ने बताया कि पेट्रोल पंप पर 4 अज्ञात व्यक्तियों ने हमला कर दिया। जिसके बाद वह अपने भाई को लेकर पेट्रोल पंप पर पहुंचा और देखा कि पेट्रोल पंप की तोड़फोड़ की हुई थी। पेट्रोल पंप के गल्ले से 9500 रुपए भी हमलावर ले गए। सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। 3 दिनों में बाघापुराना में 5 से 6 चोरियों हुई है। वहीं डीएसपी जोरा सिंह का कहना है हमारी पार्टियां उन चोरों को पकड़ने के लिए लगी हुई है और जल्दी ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
  • Punjab News: बसों की हड़ताल से कई यात्री परेशान, देखें वीडियो

    Punjab News: बसों की हड़ताल से कई यात्री परेशान, देखें वीडियो

    मोगाः अपनी मांगों को लेकर पंजाब रोडवोज, पनबस और पीआरटीसी के कर्मी 3 दिनों की हड़ताल पर चल रहे हैं। बता दें, पंजाब में लगभग 3 हजार सरकारी बसों का चक्का जाम चल रहा है। इन सभी बसों के कर्मचारी 8 जनवरी तक हड़ताल पर रहेंगे। सरकारी कर्मचारियों ने भी इन्हें समर्थन दे दिया है। इसके अलावा कर्मचारी कल चंडीगढ़ में CM आवास के बाहर प्रदर्शन भी करेंगे।

    हड़ताली कर्मचारी उन्हें पक्का करने की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर पनबस और पीआरटीसी ठेका कर्मचारी यूनियन ने पिछले महीने सभी मंत्रियों को मांग पत्र भी सौंपे थे। इसके बावजूद उनकी मांग पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके उलट पड़ोसी राज्य हरियाणा और हिमाचल वहां की सरकारें कर्मचारियों को 2 साल बाद परमानेंट कर रही हैं। मगर, पंजाब सरकार उमा देवी फैसले का बहाना बनाकर पंजाब के कर्मचारियों का शोषण कर रही है।

    वहीं दूसरी और आज हड़ताल का दूसरा दिन हो गया है जिस कारण दूर-दराज जाने वाले यात्री बहुत परेशान हैं। खासकर रोजमर्रा वाले यात्री इस हड़ताल से अधिक परेशान दिख रहे हैं। सर्दियों में देखा जाता है कि दिन 11 बजे निकलता है और शाम को भी अंधेरा जल्दी हो जाता है और बसे बंद होने के कारण यात्री निधार्रित समय पर अपने स्थान पर नहीं पहुंच रहे हैं।

    बस स्टैंड पर यात्रियों ने बातचीत दौरान बताया कि उन्हें करीब 2-2 घंटे बसों का इंतजार करना पड़ रहा है जिसके बाद प्राइवेट बसें मिल रही हैं। वहीं प्राइवेट बसों में भी हड़ताल के चलते भारी भीड़ का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने सरकार से अपील की कि इनकी समस्याओं का हल जल्द करना चाहिए।

  • Punjab News: सर्दियों को देखते हुए सरकारी अस्पताल में मरीजों के लिए किए पुख्ता प्रबंध, देखें वीडियो

    Punjab News: सर्दियों को देखते हुए सरकारी अस्पताल में मरीजों के लिए किए पुख्ता प्रबंध, देखें वीडियो

    मोगाः आजकल जहां पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है। वहीं मैदानी इलाकों में भी सर्दी का कहर देखा जा सकता है। सर्दी के चलते अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अस्पताल में जायदातर मरीज खांसी, गला खराब, बुखार और चमड़ी के जायदा आ रहे हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मोगा का अस्पताल प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिख रहा है।

    उनके लिए भी सरकारी अस्पताल में पूरे पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। दाखिल मरीजों के लिए वार्ड में कंबल और हीटर का प्रबंध अस्पताल प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। वहीं लोगों के लिए गर्म पानी का भी प्रबंध किया गया है। जिले में बढ़ती हुई ठंड को देखते हुए डॉक्टरों ने भी लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

    डॉक्टरों ने कहा कि बुजुर्गों को सुबह की सैर अपने घर के अंदर ही करने की सलाह दी है। वहीं बच्चों और बुजुर्गों को जितना हो सके घर के अंदर ही रहने और गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी है। अगर किसी को कोई समस्या आती है तो वह अपने डाक्टर से संपर्क बनाएं।

  • Punjab News: आवारा कुत्ते ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया हमला, घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: आवारा कुत्ते ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया हमला, घायल, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में आवारा कुत्तों का कहर फिर से बढ़ना शुरू हो गया। वहीं ताजा मामला कस्बा निहाल सिंह वाला के वार्ड नंबर 10 से सामने आया है, जहां गली में 3 वर्षीय बच्ची पर गली में घूम रहे आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। हादसे में बच्ची घायल हो गई। घायल बच्ची की पहचान समृति के रूप में हुई है। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि आवारा कुत्ते के पास बच्ची खड़ी थी और उसे हाथ से प्यार कर रही थी।

    इस दौरान अचानक कुत्ते ने काट लिया। वहीं मौके पर गली में सफाई कर रही महिला बच्ची के पास आई तो कुत्ता भाग गया। मामले की जानकारी देते हुए बच्ची के पिता ने कहा कि बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को गंभीर इंजरी होने की बात बताई। डॉक्टरों ने कहा कि यह 3 टाइप कैटागरी की इंजरी है। पीड़ित ने कहा कि प्रशासन द्वारा आवारा कुत्तों को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।

    उन्होंने कहा कि बच्चे रोजाना गली में खेलते है, लेकिन गली में 10 से 12 कुत्ते घूमते है। जिसके चलते अब इलाका निवासियों मे दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं सिविल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए परिवार ने कहाकि सिविल अस्पताल में ना तो उन्हें डॉक्टर मिला और ना ही वैकसिन मिली। जिसके चलते उसे बाहर से महंगे टीके लगवाने पड़े। वहीं पीड़ित पिता ने प्रशासन से अपील की कि वह आवारा कुत्तों को लेकर कार्रवाई करें।

  • Punjab News: i-20 व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर, 2 महिलाएं घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: i-20 व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर, 2 महिलाएं घायल, देखें वीडियो

    मोगा। जिले से एक सड़क हादसा का मामला सामने आया है। जहां, बताया जा रहा है कि शहर मेहना के पास आई 20 कार व स्विफ्ट कार की जोरदार टक्कर हो गई। जिससे आई 20 कार में सवार 2 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने एंबुलेंस को मौके पर बुलाकर घायलों को इलाज के लिये अस्पताल भिजवाया। जिनका इलाज किया जा रहा है।


    वहीं, मिली जानकारी के मुताबिक स्विफ्ट कार एएस आई की बताई जा रही। जिससे थाने में पानी पिलाने वाला करिंदा चला रहा था। आई 20 कार में सवार होकर परिवार मुक्तसर से जगराओं जा रहा था। इसी दौरान ये हादसा हुआ है।

  • Punjab News: सड़क हादसे में फाइनेंस मैनेजर की मौत

    Punjab News: सड़क हादसे में फाइनेंस मैनेजर की मौत

    मोगाः जिले में गांव भागीके के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी आज उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय परमिंदर सिंह निवासी संगरूर के रूप में हुई है। वहीं हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

    मामले की जानकारी देते हुए थाना निहाल सिंह वाला के जांच अधिकारी केवल सिंह ने बताया कि शेरपुर, जिला संगरूर के रहने वाले चरणजीत सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसका बेटा परमिंदर सिंह ममदोट में एक फाइनेंस कंपनी में मैनेजर था। परमिंदर सिंह घर से अपनी बाइक पर सवार होकर जा रहा था। देर शाम जब वह गांव भागीके के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया।

    परमिंदर सिंह को मोगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं अज्ञात वाहन चालक अपने वाहन समेत मौके से फरार हो गया। मृतक के पिता चरणजीत सिंह के बयान के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

     

  • Punjab News: तेज रफ्तार कैंटर की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, चालक फरार

    Punjab News: तेज रफ्तार कैंटर की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, चालक फरार

    मोगाः जिले में गांव कड़ाहे वाला के पास तेज रफ्तार कैंटर की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय कंवलजीत सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच प्रारंभ कर दी है।

    वहीं घटना के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। मामले की जानकारी देते हुए एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस के पास गांव फतेहउल्ला शाहवाला निवासी मृतक कंवलजीत सिंह के भाई वरिंदरजीत सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी।

    वरिंदरजीत सिंह ने बताया कि उसका भाई कंवलजीत सिंह खेतीबाड़ी करता है और घरेलू काम के लिए पीर मुहम्मद गया हुआ था। जब वह वापस घर लौट रहा था तो गांव कड़ाहे वाला के पास तेज रफ्तार कैंटर ने कंवलजीत की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। थाना फतेहगढ़ पजतूर में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे कारवाई शुरू कर दी गई है।

     

  • Punjab News: बस स्टैंड के गेट पर कर्मियों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    Punjab News: बस स्टैंड के गेट पर कर्मियों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब भर में पीआरटीसी और पनबस के कर्मियों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिसके चलते आज बस स्टैंड के गेट पर कर्मियों ने धरना लगा दिया है और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे है। यूनियन का कहना है कि लंबे समय से चल रही मांगों को सरकार ने अभी तक लागू नहीं किया है। जिसके चलते आज से 3 दिन तक यानी 6, 7, 8 तक बसों की हड़ताल रहेगी।

    उन्होंने कहा कि यूनियन 7 जनवरी को चंडीगढ़ में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगी। कच्चे मुलाजिमों ने कहाकि लंबे समय मांगों को लेकर संघर्ष के मामले में सरकार के साथ बातचीत हो चुकी थी लेकिन उसके बावजूद सरकार ने कच्चे और आऊट सोर्स मुलाजिमों की मांगों को पूरा नहीं किया। कर्मियों ने बताया कि पीआरटीसी और पनबस के करीब 8000 कर्मचारी है जो अपनी मांगों को लेकर परेशान चल रहे है।

    कर्मचारियों की मुख्य मांग पक्का करना, किलो मीटर स्कीम को बंद करना, नई बसे डालना और वर्कशॉप में खड़ी बसों की रिपेयर करवाना आदि शामिल है। कर्मचारियों ने कहा कि उनकी मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ जुलाई में मीटिंग भी हुई थी लेकिन वह मीटिंग भी सफल नहीं हुई। जिसके रोष स्वरूप अब पीआरटीसी ओर पनबस के कर्मचारियों ने आज से तीन दिन तक चक्का जाम करने का ऐलान किया है। जिसको लेकर गेट रैलियां शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि कल को 8 हजार मुलाजिम चंडीगढ़ में धरना देंगे। दूसरी ओर सभी प्राइवेट कंपनी की बसे ओर पंजाब रोडवेज के पक्के कर्मचारियों द्वारा बसें चलाई जा रही है।