Blog

  • बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आए Punjabi Singers और Film Industry, देखें वीडियो

    बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आए Punjabi Singers और Film Industry, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब में बाढ़ प्रभावित इलाकों में प्रशासन के साथ-साथ लोगों की मदद के लिए पंजाबी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार आगे आने लगे है। दरअसल, पंजाब के कई गांवों में अभी भी पानी भरा हुआ है। हालांकि सीएम भगवंत मान की ओर से अपना हैलिकॉप्टर भी बाढ़ प्रभावित इलाकों में मदद के लिए दिया गया है। वहीं अब बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की मदद के लिए सूफी गायक सतिंदर सरताज ने पहल करते हुए डीसी साक्षी साहनी के साथ मिलकर अजनाला में करीब 500 परिवारों को राशन बांटा गया।

    ऐसे ही उन्होंने फाजिल्का में भी बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राशन मुहैया करवाया। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में हर किसी को इंसानियत के नाते पीड़ितों के साथ खड़ा होना चाहिए। पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ ने भी बाढ़ प्रभावित लोगों के पक्ष में चिंता व्यक्त की थी। हालांकि बीते दिन पंजाबी गायक जसबीर जस्सी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में दौरा करके लोगों की मदद की।

    इस दौरान गायक जस्सी ने लोगों से अपील की है कि वह प्रशासन पर निर्भर रहने की बजाय अपनी क्षमता के अनुसार राहत कार्यों में हाथ बंटाएं। मिली जानकारी के अनुसार कल बॉलीवुड फिल्म निर्माता राज कुंद्रा भी पंजाब का दौरा करने आ रहे है। इस दौरान वह बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में हिस्सा लेंगे। फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री से कलाकारों का इस तरह आगे आना बाढ़ पीड़ितों के लिए हौसले की बड़ी बात मानी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कलाकारों की मौजूदगी और उनका सहयोग प्रभावित परिवारों को भावनात्मक संबल देने के साथ-साथ राहत पहुंचाने में भी बड़ी मदद कर रहा है।

     

  • Punjab News: बाढ़ की चपेट में कई गांव, लोग बोले- खाने को कुछ नहीं बचा, देखें वीडियो

    Punjab News: बाढ़ की चपेट में कई गांव, लोग बोले- खाने को कुछ नहीं बचा, देखें वीडियो

    अमृतसरः पहाड़ों पर हो रही बारिश ने मैदानी इलाकों में भी अपनी तबाही मचा रखी है। अजनाला हलके के कई गांव इस समय बाढ़ की चपेट में है। गांव फूल्ले चेक, कोटली कोरोटाना, वंझावल, नंगल और कमीरपुरा में नदियों का पानी घुसने से लोगों की जिंदगी उजड़ती हुई नजर आ रही है। पानी ने न केवल घरों में घुसकर लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी मुश्किल बना दी है, बल्कि खेतों में खड़ी फसलें भी पूरी तरह से तबाह हो चुकी हैं।

    गांववासियों का कहना है कि यह बाढ़ उन्हें 5 साल पीछे धकेल देगी, क्योंकि मेहनत से खेतों में उगाई फसल डूब चुकी है। किसानों के पास खाने के लिए कुछ भी नहीं बचा। गांव वासियों ने सरकार और प्रशासन से तुरंत मदद की अपील की है।

  • Punjab News: घर में सिलेंडर ब्लास्ट होने से 2 लोग झुलसे, देखें वीडियो

    Punjab News: घर में सिलेंडर ब्लास्ट होने से 2 लोग झुलसे, देखें वीडियो

    खरड़ – खरड़ लांडरां रोड पर स्थित एस.वी.पी नॉर्थ वैली के टाउन नंबर 5, फ्लैट 323 की तीसरी मंजिल पर एक घर में सिलेंडर फटने से ब्लास्ट हो गया। घटना को लेकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं हादसे में 2 लोग झुलस गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं घटना की सूचना फायर बिग्रेड को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया।
    Read in English:

    Two Injured in Cylinder Explosion at North Valley Apartments

    इस संबंध में नॉर्थ वैली के प्रधान भूपिंदर सिंह ने बताया कि जब उन्हें सूचना मिली तो उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। फायर ब्रिगेड अधिकारी ने बताया कि घटना का पता चलते ही तुरंत गाड़ियां भेजी गईं, लेकिन खरड़ लांडरां रोड की खराब स्थिति के कारण गाड़ियां दूसरी दिशा से लाई गईं, साथ ही उन्होंने मोहाली फायर स्टेशन को भी फोन किया।

    एस.वी.पी. नॉर्थ वैली के टावर नंबर पांच, फ्लैट नंबर तीन की तीसरी मंजिल पर आज सुबह सिलेंडर ब्लास्ट हुआ। इसमें दो लोगों के घायल होने की सूचना है। लोगों के अनुसार उन्हें मोहाली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में घर का सारा सामान भी जल गया। घर में आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

  • बादल फटने से भीषण तबाही, मलबे में दबे कई लोग, 7 शव बरामद, देखें वीडियो

    बादल फटने से भीषण तबाही, मलबे में दबे कई लोग, 7 शव बरामद, देखें वीडियो

    रियासी: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के माहौर इलाके में भूस्खलन की एक बड़ी घटना सामने आई है, जिसमें अब तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। मलबे से 7 शव बरामद किए गए हैं, जबकि आशंका है कि कई और लोग अब भी मलबे में दबे हो सकते हैं। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और आपदा प्रबंधन दल मौके पर पहुंच गए हैं और राहत-बचाव कार्य तेजी से जारी है। बता दें कि भारी बारिश के कारण इलाके में हालात और चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं। स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

    Read in English:- J&K’s Reasi Hit by Tragedy as Landslide Buries Family of Seven

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ :- ਰਾਮਬਨ ਵਿੱਚ ਬੱਦਲ ਫਟਣ ਨਾਲ ਤਿੰਨ ਦੀ ਮੌਤ, ਕਈ ਲਾਪਤਾ

    वहीं जम्मू-कश्मीर के रामबन में भी बादल फटने से भीषण तबाही हुई है। बादल फटने से आए सैलाब में कई घर दब गए। इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 3 लोगों की मौत हो गई। 4 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन दल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं। बादल फटने से कई छोटे पुलियों और सड़कों भी तबाह कर दिया।

    बता दें कि मौसम विभाग ने पहले से ही भारी बारिश और बादल फटने का अलर्ट जारी किया था। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने ट्वीट किया कि अभी-अभी उपायुक्त रामबन मोहम्मद अलयास खान से बात की। राजगढ़ क्षेत्र में बादल फटने से चार लोगों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत हो गई। पांचवां व्यक्ति लापता हैं और उसकी तलाश जारी है। इस बीच, कोई घायल नहीं हुआ है। बचाव अभियान जारी है। हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। मैं लगातार संपर्क में हूं।

     

  • Punjab News: दमोरिया पुल पर स्नेचर से भिड़ा फौजी, ट्रेन की चपेट में आने से कटी टांगे, देखें वीडियो

    Punjab News: दमोरिया पुल पर स्नेचर से भिड़ा फौजी, ट्रेन की चपेट में आने से कटी टांगे, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में स्नेचिंग और चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। हालात यह हो गए है कि अब रेल सफर कर रहे यात्री पूरी तरह से सुरक्षित नहीं है। लगातार यात्रियों के साथ लूटपाट की घटनाएं हो रही है। ट्रेनों RPF या GRP की गश्त होने के बावजूद लुटेरों के हौंसले इतने बुलंद है कि वह रेल में सफर कर रहे यात्रियों को निशाना बना लेते है। ताजा मामला रेलवे लाइन दमोरिया पुल का सामने आया है। दमोरिया पुल से जैसे ही ट्रेन गुजरी तो किसी अज्ञात व्यक्ति ने ट्रेन की सीढ़ियों पर बैठे फौजी का मोबाइल झपट लिया। मोबाइल बचाने के लिए उसने लुटेरे का मुकाबला किया लेकिन इस दौरान वह ट्रेन के पहियों के नीचे आ गया और उसकी दोनों लातें कट गई। घायल अवस्था में उसे सिविल अस्पताल लाया गया लेकिन डाक्टरों ने उसे प्राइवेट अस्पताल रैफर कर दिया। थाना जीआरपी की पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला भी दर्ज कर दिया है। जानकारी मुताबिक अमन जैयसवाल नाम का व्यक्ति शान-ए-पंजाब ट्रेन से जालंधर जा रहा था। वह मूलरुप से बरेली का रहने वाला है। फौजी अमन की पोस्टिंग फिलहाल जालंधर बताई जा रही है। वह ट्रेन की सीढ़ियों पर बैठा हुआ था। दमोरिया पुल पर आउटर रेलवे लाइन होने के कारण ट्रेन स्लो हुई तो एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके हाथ में पकड़ा मोबाइल छीन लिया। अमन ने मोबाइल बचाने की कोशिश की लेकिन इस आपाधापी में वह ट्रेन के नीचे आ गया जिस कारण उसकी दोनों लात कट गई। खून से लथपथ अमन को लोगों ने प्राथमिक उपचार दिया और सिविल अस्पताल भेजा। जहां से डाक्टरों ने उसे बड़े अस्पताल रैफर कर दिया। थाना जीआरपी की पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
  • आज का राशिफल, 30 अगस्त 2025

    आज का राशिफल, 30 अगस्त 2025

    आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि शनिवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज रात 10 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर बाद 3 बजकर 10 मिनट तक इंद्र योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 2 बजकर 38 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज संतान सप्तमी का व्रत किया जायेगा।

    मेष राशि :आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आप अपने काम को परफेक्ट तरीके से करेंगे, जिससे बॉस आपकी तारीफ करेंगे। आज आपके रोजगार से जुड़े कार्यों को सफलता मिलेगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आज आप दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने जा सकते हैं, आपको अच्छा लगेगा। आज आप अपने घर का माहौल शांत और सौम्य बनाने का प्रयास करेंगे। आज किसी राजनीतिक व्यक्ति से आपकी मुलाकात फायेदेमंद रहेगी और आपका कोई रुका हुआ काम भी बन जायेगा।

    वृषभ राशि :आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपकी व्यावसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी और आपके व्यापारिक रिश्ते भी मजबूत बनेंगे। आज आय के साथ-साथ आपके खर्चे भी बढ़ेंगे। आज आप कोई निर्णय लेने में ज्यादा जल्दबाजी न दिखाएं, थोड़ा रूककर और सोच –समझकर ही काम को आगे बढ़ाएं। इस राशि के म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े व्यक्तियों को आज किसी बड़े मंच के माध्यम से पहचान मिलेगी, जो आपके करियर को लेकर आगे जाएगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा, आप दुगुनी ताकत से काम करेंगे।

    मिथुन राशि :आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक रहने वाला है। आज आप अपने जीवन को सही दिशा में लेकर जायेंगे और आपको जल्द ही अच्छे रिजल्ट्स मिलेंगे। आज आपको बड़ों का सानिध्य मिलेगा और घर में सुख सुविधा संबंधी वस्तुओं की खरीदारी भी रहेगी। आज आपका मन अध्यात्म में लगेगा, आपको मानसिक शांति मिलेगी। इस राशि के सरकारी सेवा में कार्यरत व्यक्तियों को आज प्रमोशन मिलने की संभावना है। आज आप भविष्य को लेकर कुछ योजनायें बनायेंगे, जिसमें आपको पेरेंट्स का पूरा सहयोग मिलेगा। धन से जुड़े मामलों में सतर्क रहें नहीं तो नुकसान हो सकता है।

    कर्क राशि :आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आज ऑफिस में आपके परफॉरमेंस की तारीफ होगी और जूनियर भी आपसे सीखने का प्रयास करेंगे। आज बिजनेस के रुके हुए काम पूरे करने में सफलता मिल सकती हैं, जिससे आप अन्य कार्यों की भी योजना बनायेंगें। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा , बच्चे भी मन लगाकर पढाई करेंगे। इस राशि के सामाजिक कार्यों में कार्यरत व्यक्तियों को जरुरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। आज स्पोर्ट्स खेलने वालों को कोच की मदद से आगे बढ़ने में सहायता मिलेगी।

    सिंह राशि :आज का दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आज आप अपने बिजनेस में कुछ परिवर्तन करने का प्लान बनायेंगे, जिसका आपको भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा। आज आप नयी योजनाओं को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। आज पारिवारिक तथा सामाजिक गतिविधियों में भी आपका योगदान रहेगा। आज आपका मन आध्यात्मिक कार्यों में ज्यादा लगेगा, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है, इसलिए आप अपने काम के ऊपर फोकस करें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा रहेगा, आप खुद को ऊर्जावान फील करेंगे।

    कन्या राशि :आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आपको रोजगार में नए अवसर प्राप्त होंगे, जिनका लाभ लेकर आप कारोबार में वृद्धि कर सकते हैं। आज काम को लेकर दौड़ – भाग रहेगी लेकिन कलीग की सहायता से सारा काम कम्पलीट हो जायेगा। आज आपको किसी रिश्तेदार के माध्यम से शुभ समाचार मिलेगा , जिससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज संतान को उन्नति मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और दाम्पत्य जीवन भी खुशहाल बना रहेगा।

    तुला राशि :आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी काम के सिलसिले में पिता से बात करेंगे, जिसमें वो आपका पूरा सहयोग देंगे। आज आप पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में सफल रहेंगे, किसी रिश्तेदार के आने से घर का माहौल खुशहाल रहेगा। आज आप बेवजह की बातों में समय बेकार ना करके अपने काम पर ध्यान देंगे। आज इस राशि की महिलाएं घर – परिवार की जिम्मेदारियों को सँभालते हुए, किसी काम की शुरुआत करेंगी और उसमें सफल भी होंगी।

    वृश्चिक राशि :आज का दिन आपके लिए उत्तम बना रहेगा। आज आप अपने पूरे दिन के टारगेट बनाकर काम करेंगे, जिससे आपके ज्यादा से ज्यादा काम बनेंगे। आज सार्वजनिक क्षेत्र में आपकी छवि अच्छी बनेगी जिसका लाभ आपको जल्द ही मिलेगा। आज आपके किसी काम में थोड़ी उलझन रह सकती है, लेकिन आप अपनी मेहनत और सूझ – बूझ से सब ठीक का कर लेंगे। आज ऑफिस का माहौल अच्छा रखने में आप भी योगदान करेंगे, जिससे काम करने में आसानी होगी और काम इफेक्टिव बनेगा।

    धनु राशि :आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक रहने वाला है। आज आप प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने का मन बनायेंगे और आपको किसी करीबी के माध्यम से अच्छी डील भी मिलेगी। आज किसी भी काम में की गई मेहनत का उचित परिणाम हासिल होंगाऔर आप दूसरों से भी अपना काम निकलवाने में सफल रहेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को शिक्षा व करियर से संबंधित समस्याओं से राहत मिलेगी, आपको बड़े- बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरुरत है , अत्यधिक भावुक होने से बचें।

    मकर राशि :आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आपकी अधिकतर योजनायें सफल रहेंगी और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा, बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज आप अपने ऑफिस से जुड़े सारे काम निपटाने लेंगे, जिसमें कलीग भी आपकी मदद करेंगें। इस राशि के बिजनेस मैन आज बड़ा मुनाफा कमायेंगे, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आज आप पेरेंट्स के साथ किसी धार्मिक स्थल के दर्शन करने जा सकते हैं, जहाँ का मनोहर दृश्य आपके दिल को छू जायेगा।

    कुंभ राशि :आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आप अपने कर्तव्यों को अच्छे से निभायेंगे, परिवार में सब आपकी तारीफ करेंगे। आज आप काम में थोड़ा ज्यादा बिजी रहेंगे, इसलिए आपको थकान महसूस हो सकती है। आज आप निकट करीबियों से मुलाकात करेंगें उनसे मिलकर आपको ख़ुशी होगी। आज आपका मन रचनात्मक चीजों में लगेगा, आपके मन में नए – नए विचार आएंगे। आज आप बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए, इन्वेस्टमेंट का प्लान तैयार कर सकतें हैं।

    मीन राशि :आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपके जरूरी और महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे, जिससे आपका आत्मबल मजबूत होगा। आज आप दुकान या मकान से रिलेटेड कोई काम शुरू करवा सकते हैं। आज आप समाज में आर्थिक रूप से पिछड़े व्यक्तियों के लिए किसी योजना की शुरुआत करेंगे। आज आप जीवनसाथी के साथ शॉपिंग करने जायेंगें और बच्चों के लिए कुछ गिफ्ट खरीदेंगे, जिससे वे खुश हो जायेंगे। आज आपकी शारीरिक समस्याएं दूर होंगी, आप खुद को एनर्जी से भरपूर पायेंगे।

  • Punjab News: इस इलाके में Gun Point पर हुई लूट, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में Gun Point पर हुई लूट, देखें वीडियो

    लुधियाना: गिल रोड पर फ्रेंड्स धर्मकंडा के सामने स्थित एक दफ्तर में लूट होने का मामला सामने आया है। लूट की शिकायत दफ्तर मालिक ने पुलिस को दी और पुलिस मामला की जांच में जुट गई। दफ्तर में काम करने वाले अनिल कुमार के बताया कि जब वह नगदी गिन रहे थे तभी एक शख्स, जो पहले पुलिस विभाग में रह चुका है और कुछ समय दुकान में भी नौकरी कर चुका था। वह अचानक हथियार लेकर अंदर घुस गया।

    आरोपी पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी। डर के चलते अनिल कुमार ने नकदी उसके हवाले कर दी, जिसके बाद आरोपी फरार हो गया। घटना की पूरी वारदात दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलते ही थाना विभाग नंबर 6 की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी डीवीआर सिस्टम कब्जे में ले लिया है और अनिल कुमार से पूछताछ भी की जा रही है।

    घटना स्थल से महज कुछ कदमों की दूरी पर यूनाइटेड साइकिल पार्ट्स के चुनाव चल रहे थे, जहां बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात था। इसके बावजूद दिनदहाड़े इतनी बड़ी वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच जारी है और पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेंगे।

  • Punjab News: नशा तस्कर के घर पर चला पीला पंजा, देखें वीडियो

    Punjab News: नशा तस्कर के घर पर चला पीला पंजा, देखें वीडियो

    अमृतसर: पंजाब में नशा विरोधी अभियान के तहत अमृतसर जिले में छेहर्ता क्षेत्र के गुरु की वडाली गांव में नशा तस्कर संदीप सिंह उर्फ लाडी के घर पर पीला पंजा चला ध्वस्त कर दिया गया। संदीप सिंह उर्फ लाडी लंबे समय से नशा तस्करी में सक्रिय था। उसके खिलाफ अब तक 9 गंभीर मामले दर्ज हैं और वह केंद्रीय जेल अमृतसर में बंद है। यह कार्रवाई अमृतसर जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने डीसीपी आलम विजै सिंह की अगुवाई में की।

    इस मौके पर डीसीपी आलम विजै सिंह ने कहा कि यह कार्रवाई केवल एक शुरुआत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे के कारोबार से खड़ी की गई नामी और बेनामी जायदादों को या तो सरकार जब्त करेगी या ध्वस्त कर देगी। डीसीपी ने जनता से अपील की कि वे नशा तस्करों की सूचना पुलिस को दें। उन्होंने आश्वासन दिया कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और तुरंत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नशा कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

  • Punjab News: Helicopter से बाढ़ प्रभावित गांवों में Food Packet वितरित, पुलिस-सेना का संयुक्त अभियान, देखें वीडियो

    Punjab News: Helicopter से बाढ़ प्रभावित गांवों में Food Packet वितरित, पुलिस-सेना का संयुक्त अभियान, देखें वीडियो

    अमृतसर: जिला पुलिस प्रमुख श्री मनिंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस और सेना ने शुक्रवार को संयुक्त राहत अभियान चलाकर बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे हजारों लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाई। सड़कों और अन्य यातायात साधनों के बंद हो जाने के कारण प्रशासन ने हेलीकॉप्टर के माध्यम से फूड पैकेटों की एयर ड्रॉपिंग की। गोनेवाल, माथीवाल, शहज़ादा, जट्टा, पेशिया, तालिबपुर, निशोक, सिंगोक, घगर, ननाल सोहल और आबादी चंडीगढ़ जैसे गांवों में बड़ी संख्या में परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाई गई।

    अचानक आई इस आपदा में फंसे लोगों के लिए भोजन पैकेट किसी वरदान से कम नहीं रहे। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को तत्काल मदद मिलने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। डीपीओ मनिंदर सिंह ने कहा कि प्रशासन और सेना हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़ी है और जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते, यह राहत अभियान लगातार जारी रहेगा।

  • Jalandhar News: कार लूट कर भागने वाले लुटेरे गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: कार लूट कर भागने वाले लुटेरे गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर(ens): कमिश्नरेट पुलिस ने चिक-चिक हाउस के पास बंदूक के बल पर गाड़ी लूट भागने वाले लुटेरों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने लुटेरों के पास से दो गाड़ियां और हथियार भी बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनजोत सिंह उर्फ मनी, निवासी बुड्ढा और हजूर सिंह के रूप में हुई है। जबकि मनी गोली लगने के कारण अस्पताल में इलाज दौरान भर्ती है।

    पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि 28 अगस्त को थाना डिवीजन नंबर 2 में इस लुटेरे परमजीत सिंह नामक युवक से पिस्तौल के बल पर कार लूटकर ले गए थे, जिसके बाद पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों, एडीसीपी जयंत पुरी, एसीपी परमजीत सिंह और एसीपी अमनदीप सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस पार्टी ने रईया से अमृतसर की ओर जाते लूटी हुई बीट कार और एक सेंट्रो कार को देखा। जिसके बाद आरोपी पुलिस को देखकर कार छोड़कर भागते समय पुलिस पर फायरिंग करने लगे।

    पुलिस ने जवाबी कार्रवाई के दौरान गोली चलाई तो मनजोत सिंह उर्फ मनी घायल हो गया, जिसके पास से एक पिस्तौल बरामद हुई। इसी दौरान पुलिस ने उसके दूसरे साथी हजूर सिंह उर्फ मानव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर पहले भी 3 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

    सीपी ने बताया कि आरोपियों का पुलिस रिमांड हासिल कर लिया गया है और उनसे अन्य वारदातों को लेकर गहन पूछताछ की जाएगी।