फुटबाल खेल विजेता बनी सलोह टीम
Punjab News: अज्ञात वाहन की टक्कर से 2 बाइक सवार की मौत
अबोहर। उपमंडल के गांव मौजगढ़ निवासी 2 लोगों की बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। जिसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिय़ा है। फिलहाल थाना खुईयां सरवर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय मदन लाल पुत्र बृजलाल अपने साथी मोहन लाल पुत्र जयराम के साथ बाईक पर सवार होकर श्रीगंगानगर से गांव की ओर लौट रहा था। जैसे ही यह गांव कल्लरखेड़ा ओवर ब्रिज के पास पहुंचे तो पीछे से आए किसी अज्ञात वाहन ने इन दोनों की बाईक को टक्कर मार दी। जिसमें यह दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। जिसके बाद आसपास के लोगों ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया।
जहां पहुंचते ही डाक्टरों ने मोहन लाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि मदन लाल की हालत गंभीर देखते हुए उसे बठिंडा एम्स में रैफर कर दिया। लेकिन मदन लाल ने भी वहां पहुंचते ही दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
किराये के व्यक्ति से गाड़ी पर गोलियां बरसाने की झूठी साजिश का बद्दी पुलिस ने किया पर्दाफाश
पटाखे जलाने को लेकर हुआ विवाद, बुजुर्ग ने तोड़ा दम
फरीदाबादः जिले के सेक्टर-18 इलाके में पटाखे जलाने को लेकर में झगड़ा होने का मामला सामने आया है। जहां झगड़े में एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की उम्र करीब 65 साल बताई जा रही है। सूचना मिलते पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
पुलिस को दी गई शिकायत में मृतक के बेटे विनोद राय ने बताया कि वह सेक्टर-18 में अपने पिता के साथ रहता है। दिवाली की रात करीब 12ः45 बजे हंगामा सुनकर उनकी नींद खुल गई। उसने देखा तो पड़ोसी धीरज और उसके दोस्त उसके पिता बच्चन राय को पीट रहे थे। इसके बाद उसने किसी तरह अपने पिता को बचाया।
झगड़े के बारे में पूछने पर पता चला कि पड़ोसी धीरज और उसके दोस्त रात साढ़े 12 बजे उसके घर के बाहर पटाखे जला रहे थे। इससे तेज आवाज और धुआं निकल रहा था। उनके पिता हृदय रोगी था, इसलिए उन्होंने धीरज और उसके दोस्तों को पटाखे जलाने से रोका था। इससे गुस्साए धीरज और उसके दोस्तों ने पिता को अकेला देखकर उन पर हमला कर दिया।
इस हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं। विनोद की पत्नी ममता के मुताबिक, उन्होंने पुलिस को भी फोन किया था। 3 पीसीआर गाड़ियां पहुंचीं, लेकिन वे एक-दूसरे के इलाकों को लेकर उलझती रहीं। फिर करीब 1 घंटे बाद एंबुलेंस पहुंची। इसके बाद बुजुर्ग बच्चन राय को अस्पताल ले जाया गया। कुछ देर बाद इलाज के दौरान डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
फरीदाबाद पुलिस के पीआरओ यशपाल सिंह ने बताया कि इस मामले में धीरज समेत सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।
CM योगी को धमकी देने वाली इस समुदाय की महिला गिरफ्तार
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी को धमकी दी गई है। दरअसल महाराष्ट्र पुलिस के कंट्रोल रूम को फोन करके योगी को धमकी दी गई है और उनसे सीएम पद से इस्तीफा देने की मांग की गई है। महाराष्ट्र पुलिस ने इसकी सूचना यूपी पुलिस को भी दे दी है। मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, पुलिस अलर्ट पर है, क्योंकि आदित्यनाथ 20 नवंबर को होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार करने महाराष्ट्र आ सकते हैं।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया है। सूचना प्रौद्योगिकी में बीएससी करने वाली महिला की पहचान फातिमा खान के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर इलाके में रहती थी। उसके पिता लकड़ी का कारोबार करते हैं। पुलिस ने बताया कि महिला शिक्षित है, लेकिन मानसिक रूप से अस्थिर है।
गौरतलब है कि मुंबई ट्रैफिक पुलिस को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी भरा संदेश मिला है। शहर पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल रूम को एक अज्ञात नंबर से संदेश मिला, जिसमें कहा गया कि अगर आदित्यनाथ 10 दिन के अंदर सीएम पद से इस्तीफा नहीं देते हैं, तो उन्हें एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की तरह मार दिया जाएगा। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस अलर्ट पर है, क्योंकि योगी आदित्यनाथ राज्य विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए महाराष्ट्र आ सकते हैं। उन्होंने धमकी भरे संदेश की जांच शुरू कर दी है।
राधा स्वामी सत्संग व्यास के रक्तदान शिविर में 165 ने दिया रक्त
पटाखे फोड़ रहे शख्स को तेज रफ्तार कार ने कुचला, देखें दिल दहलाने वाली CCTV
महाराष्ट्रः पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ में दिवाली के मौके सड़क पर पटाखे फोड़ रहे 35 वर्षीय युवक की तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। दिवाली के मौके पर सोहम पटेल अपने परिवार के साथ रावेत में फेलिसिटी सोसाइटी के सामने पटाखे चला रहे थे। तभी सड़क से गुजर रही एक तेज रफ्तार कार ने सोहम पटेल को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौत हो गई।
A person bursting crackers was crushed by a speeding car, see the shocking CCTV#MadhurXBhoolBhulaiyaa3 #BabyJohn #retire #फातिमाखान pic.twitter.com/wTWBBzkAfz
— Encounter India (@Encounter_India) November 3, 2024
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सोसाइटी के बाहर कई लोग पटाखा फोड़ रहे थे। इस दौरान सोहम पटेल भी अपने परिवार के साथ सोसाइटी के बाहर पटाखे फोड़ने पहुंच गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि सोहन लाल कुर्ते में नजर आ रहे हैं। पटाखे फोड़ने के दौरान वह सड़क किनारे खड़े हुए थे। इस दौरान ब्लैक कलर की तेज रफ्तार कार आई गई और उन्हें कुचलते हुए चली गई।
दिवाली के दिन घटना से पटेल परिवार पर दुखों का जैसे पहाड़ टूट पड़ा हो। लेकिन पुलिस चालक को नहीं पकड़ पाई है। हालांकि रावेत पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ये घटना शुक्रवार रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है।
वहीं, उनके बगल पटाखा फोड़ रहे अन्य लोगों की नजर पड़ी तो वो हादसा देख दहशत में आ गए। जिसके बाद पीला कुर्ता पहने एक व्यक्ति ने उनकी डेडबॉडी को सड़क के किनारे किया। जबकि एक्सीडेंट के बाद कार सवार फरार हो गया।
Punjab News : जेब में रखा पोटाश फटने से युवक झुलसा, देखें वीडियो
बठिंडा। दिवाली की दिन एक युवक की जेब में पोटाश फट गया। जिससे युवक के पैरों में आग लगी। जिसके बाद वह घायल हो गया। इसके तुरंत बाद उसे बठिंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां, उसका उपचार किया जा रहा है। घायल युवक ने घटना बारे जानकारी देते हुए बताया कि बताया कि दिवाली के दिन मैंने घर में पटाखों के लिए बंदूक में पोटाश भरकर जेब में रख लिया और अपने घर जा रहा था कि इसी दौरान अचानक जेब में रखे पोटाश फट गया और मेरे दोनों पैरों में आग लग गई। जिससे मैं घायल हो गया। मैं अन्य माता-पिता से भी अपील करता हूं कि वे अपने बच्चों को पटाखे चलाने की अनुमति न दें, यह किसी भी समय घातक साबित हो सकता है, जो मेरे साथ हुआ।
वहीं, सरकारी डाक्टर ने बताया कि दिवाली के दिन एक युवक हमारे पास आया था, पटाखों के कारण उसके पैरों में आग लग गई थी और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। जिसका इलाज चल रहा है।
Grenade Attack: CM अब्दुल्ला ने की हमले की निंदा, रखी कड़ी सुरक्षा की मांग
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने यहां एक रविवार बाजार में हुए ग्रेनेड हमले की निंदा करते हुए कहा कि सुरक्षा तंत्र को आतंकवादी हमलों में वृद्धि को रोकने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। शहर के मध्य में स्थित भीड़-भाड़ वाले बाजार के पास सीआरपीएफ के एक बंकर की ओर आतंकवादियों द्वारा ग्रेनेड फेंके जाने से 11 लोग घायल हो गए, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।
अब्दुल्ला ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पिछले कुछ दिनों से घाटी के कुछ हिस्सों में हमलों और मुठभेड़ की खबरें चर्चा में रही हैं। श्रीनगर के रविवार बाजार में निर्दोष दुकानदारों पर ग्रेनेड हमले की आज की खबर बेहद परेशान करने वाली है। निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाने का कोई औचित्य नहीं हो सकता।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सुरक्षा तंत्र को जल्द से जल्द हमलों की इस लहर को रोकने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए, ताकि लोग बेखौफ होकर अपना जीवन जी सकें।’’
कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर इकाई के प्रमुख तारिक हमीद कर्रा ने भी ग्रेनेड हमले की निंदा की। कर्रा ने कहा, ‘‘दुकानदारों पर ग्रेनेड हमले की दुर्भाग्यपूर्ण और भयावह घटना के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ…।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर पुलिस को ऐसे क्रूर और अमानवीय हमलों को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए ताकि लोग निर्भीक होकर कहीं भी आ-जा सकें।’’ उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना की।
शीतकाल के लिए बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट, इस बार कई लाख श्रद्धालुओं ने किये दर्शन
रुद्रप्रयाग। चारधाम के पहले प्रमुख तीर्थ यमुनोत्री धाम के कपाट विशेष पूजा अर्चना के बाद पूर्व निर्धारित समयानुसार 12 बजकर पांच मिनट पर पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। अब छह महीने शीतकाल में मां यमुना के दर्शन व पूजा अर्चना शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली गांव में किए जाएंगे।
इससे पूर्व, वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य विधि विधान से पूजाएं की गईं। परंपरानुसार, श्री गंगोत्री मां मंदिर के कपाट आज अन्नकूट पर, मध्याह्न 12 बजकर, 14 मिनट पर शीतकाल हेतु बंद हो गये। इस अवसर पर मंदिर को भब्य रूप से सजाया गया था। कपाट बंद होते समय हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।
कपाट बंद होने पर गंगोत्री धाम से गंगा जी की उत्सव मूर्ति को डोली में बिठाकर, विभिन्न पड़ावों से होकर शीतकालीन प्रवास मुखवा गांव को रवाना किया गया। जहां श्री गंगा जी की उत्सव मूर्ति, श्री गंगा मंदिर में शीतकाल में विराजमान रहेंगी। अब श्रद्धालु शीतकाल में मुखवा के श्री गंगा मंदिर में दर्शन-पूजन कर सकेंगे।
मां यमुनोत्री के मंदिर के कपाट, रविवार को भैया दूज के अवसर पर अपराह्न 12:05 बजे बंद किए जाएंगे। तत्पश्चात, शीतकाल में यमुना जी की उत्सव मूर्ति खरसाली गांव स्थित यमुना मंदिर में विराजमान रहेंगी। जहां पर शीतकाल के दौरान श्रद्धालुजन यमुना जी के दर्शन व पूजा- अर्चना कर सकेंगे।