उक्त युवक का प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना की सीसीटीवी भी सामने आई है। दरसअसल, ताजपुर रोड नजदीक शनि मंदिर में जगदीशपुरा इलाके में कुछ दिनों से गलियों से लाइटों की लड़ियां चोरी हो रही थी। घरों के बाहर लगी कई लोगों की लाइटें कट भी गई थी। चोर से परेशान लोगों ने इलाके में सीसीटीवी कैमरे चैक किए। इसके बाद आज सुबह कुछ लोगों ने सीसीटीवी कैमरे में दिखा व्यक्ति अचानक गली में घुमता देख लिया। उस व्यक्ति को जैसे ही लोगों ने पकड़ा तो उस ने अचानक से हाथ में पकड़े थेले से फायर कर दिया। गोली प्रिंस नाम के युवक के पेट पर लगी। प्रिंस के पारिवारिक सदस्यों ने कहा कि बदमाश मौके से भाग गया। उनके बेटे ने घर आकर बताया कि कोई भी गली में न निकले। बदमाश चोर गोलियां चला रहा है। प्रिंस की बनियान से खून बहता देख उसके परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल प्रिंस का आपरेशन चल रहा है। वहीं मौके पर CIA-2 और थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस भी पहुंची। पुलिस के हाथ घटना की सीसीटीवी लगी है। आरोपी को जल्द दबोचने का पुलिस दावा भी कर रही है।Punjab News: Shani मंदिर के पास लाइटें चोरी करते बदमाशों ने चलाई गोलियां, एक घायल more info: https://t.co/WszF4dma58… #PunjabNews #CCTV #BreakingNews pic.twitter.com/w87ZH3Q2Zn
— Encounter India (@Encounter_India) November 4, 2024
Punjab News: Shani मंदिर के पास लाइटें चोरी करते बदमाशों ने चलाई गोलियां, एक घायल, देखें CCTV
Jalandhar News: मशहूर डेरे के पास बिल्डिंग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की दर्जन गाड़ियां
जालंधर, ENS: फिल्लौर में आग लगने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार मशहूर डेरा मैया भगवान जी के बिल्कुल नजदीक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ही आग फैलने से लोगों में दहशत का माहौल पाया गया और लोगों ने तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग को दी।
आग की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल की फिल्लौर, फगवाड़ा और लुधियाना से करीब 2 दर्जन गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए पहुंचीं। जानकारी के मुताबिक, रात करीब 1 बजे अचानक बिल्डिंग में आग लग गई, जिस पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की ओर से कोशिश की जा रही है, लेकिन 6-7 घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।
फिलहाल आग से किसी भी तरह के जानी के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि इस बिल्डिंग में कबाड़ पड़ा हुआ था, जिसके ठीक बगल में इंडियन ऑयल का पेट्रोल पंप है। इस बिल्डिंग के पीछे मैया भगवान जी का डेरा भी है, जहां बड़ी संख्या में लोग दर्शन करने आते रहते हैं। समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।
Jalandhar News: पहले युवक को पीटा फिर कलाई पर बंधवाई राखी, परेशान होकर लगाया फंदा, मामला दर्ज
जालंधर, ENS: गढ़ा में स्थित लेबर कालोनी में रहने वाले 18 वर्षीय युवक को उसकी महिला मित्र के स्वजनों ने पीटा और कपड़े फाड़ दिए। इतना ही नहीं, उन्होंने लड़की से युवक की कलाई पर राखी भी बंधवाई। इस बात की शर्मिंदगी के चलते युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान साहिल उर्फ मनी के रूप में हुई है। थाना सात की पुलिस ने उसके पिता हैप्पी उर्फ कैलाश के बयानों पर युवती के स्वजनों पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल सभी फरार हैं। पुलिस को दी शिकायत में कैलाश ने बताया कि वह टैक्सी चलाता है।
उनका बेटा साहिल अपने दादा-दादी के पास रहकर मोबाइल फोन रिपेयर का काम सीख रहा था। उसकी एक युवती से दोस्ती थी। एक नवंबर को उसे रात करीब 8:30 बजे साहिल का फोन आया कि उसे 500 रुपये चाहिए, जो पेटीएम कर दें। उसने अपने दोस्त का स्कैनर भेजने की बात कही। थोड़ी देर बाद स्कैनर नहीं आया तो उन्होंने साहिल को फोन किया। साहिल ने बताया कि उसे किसी ने फगवाड़ी मोहल्ला में बुलाया था। उसके साथ मारपीट की गई है। इसके बाद फोन कट गया। वह अपने बेटे को देखने के लिए फगवाड़ी मोहल्ला गए तो वहां पर काफी लोगों जमा थे।
कुछ लोगों ने बताया कि साहिल को शेंटी और उसके दो भतीजे जबरन ले गए हैं। उनके साथ एक और लड़का भी है। वह शेंटी के घर गया। वहां देखा कि साहिल को जमीन पर बिठाया था और मारपीट की जा रही थी। उसके कपड़े भी फाड़ दिए थे। उसने शेंटी से पूछा कि उसे क्यों पीटा जा रहा है तो शेंटी ने बताया कि वह उनकी बेटी को तंग करता है, इसलिए मेरे बेटे उसे राखी बनवा रहे हैं। वह उनसे माफी मांग कर अपने बेटे को वहां से लाया। घर आकर साहिल ने बताया कि उक्त लड़की से उसकी तीन साल से दोस्ती थी। लेकिन उससे जबरन राखी बंधवाई गई। वह काफी शर्म महसूस कर रहा है। इसके बाद वे सो गए।
अगले दिन शाम को जब वे उसे चाय पीने के लिए बुलाने गए तो देखा कि उसने पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी थी। पुलिस ने फगवाड़ी मोहल्ला निवासी शेंटी, दोस्ती और शैटी के दो भतीजों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। थाना सात की प्रभारी अनु पलियाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपीयों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अलविदा दोस्तो साहिल ने आत्महत्या करने से पहले अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट डाली थी। पोस्ट में लिखा था अलविदा दोस्तो। जिसके बाद उसने फंदा लगाकर जान दी। यह पोस्ट उसने सुबह करीब 5:30 बजे डाली थी।
New Zealand से Test Series हारने के बाद भारतीय खिलाड़ी ने किया संन्यास लेने का ऐलान
नई दिल्लीः टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के हाथों टेस्ट सीरीज में 3-0 से हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी तरफ भारत में रणजी ट्रॉफी का नया सीजन खेला जा रहा है, इस बीच टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। 40 वर्षीय साहा ने 17 साल के बाद अपने करियर को अलविदा कहने का फैसला किया है। इस तेजतर्रार विकेटकीपर ने 2007 में बंगाल के लिए खेलते हुए अपना डेब्यू किया था और उन्होंने फैसला किया है कि उनका आखिरी मैच भी अपने राज्य के लिए होगा। रणजी ट्रॉफी 2024-25 के मौजूदा सीजन के खत्म होने के बाद साहा क्रिकेट छोड़ देंगे और अपनी दूसरी पारी शुरू करेंगे।
साहा ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, “क्रिकेट में एक शानदार सफर के बाद, यह सीजन मेरा आखिरी सीजन होगा। रिटायर होने से पहले मैं बंगाल के लिए आखिरी बार खेलने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं रिटायर होने से पहले सिर्फ रणजी ट्रॉफी खेलूंगा। आइए इस सीजन को यादगार बनाएं!” रिद्धिमान साहा ने टीम इंडिया के लिए 40 टेस्ट और 9 वनडे मैच खेले हैं। 40 टेस्ट मैचों की 56 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए रिद्धिमान ने 1353 रन बनाए हैं। जिसमें 3 शतक और 6 अर्धशतक शामिल है। इसके अलावा 9 वनडे मैचों की 5 पारियों में इस खिलाड़ी ने 41 रन बनाए थे। इसके अलावा साहा ने 138 फर्स्ट क्लास मैच भी खेले हैं। जिसमें उनके नाम 14 शतक और 43 अर्धशतक के साथ 7013 रन दर्ज हैं।
बात अगर उनके आईपीएल करियर की करे तो रिद्धिमान साहा पिछले तीन सालों से गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं आईपीएल 2024 के बाद इस खिलाड़ी पिछले महीने रणजी ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के खिलाफ मैच खेला था। हालांकि इस मैच में रिद्धी ज्यादा खास कमाल नहीं कर पाए थे और 6 गेंदों का सामना करने के बाद बिना खाता खोले आउट हो गए थे। रिद्धिमान साहा ने आईपीएल में 170 मैच खेले हैं। जिसमें उनके नाम 2934 रन दर्ज हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 13 अर्धशतक निकले हैं। आईपीएल इतिहास में रिद्धि ने 296 चौके और 87 छक्के लगाए हैं।
आज का राशिफल 4, नवंबर 2024
मेष राशि:
आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। व्यवसायिक मामलों में अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए मेहनत करने की जरूरत है। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। इस राशि के जो लोग सरकारी सेवारत हैं उन लोगों को कोई बेहतरीन कार्यभार मिल सकता है। आज आपका सोचा हुआ काम पूरा हो जाएगा। आज किसी करीबी को आपसे कुछ अपेक्षाएं हो सकती हैं। आज बिजनेस साझेदार के साथ मिलकर किए गए कामों से आपको फायदा हो सकता है। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर के लिये आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज सेहत के मामले में सब बेहतर रहेगा।वृष राशि:
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज बिजनेस में बहुत संजीदगी और गंभीरता से काम करने की जरूरत है। बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर एक बार फिर से विचार करें। कोई भी छोटा-बड़ा फैसला लेते वक्त किसी एक्सपर्ट की सलाह से आपको मुनाफा होगा। आज पारिवारिक माहौल व्यवस्थित रखने में आपकी मदद कारगर साबित होगी, परिवार में सभी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। स्टूडेंट अपना कीमती समय सोशल मीडिया में खराब न करें, अपनी मेहनत जारी रखे, आपकी सफलता के जल्द ही योग बन रहे हैं। आपके संतान के करियर या शिक्षा से संबंधी कोई शुभ समाचार मिलेगा।मिथुन राशि:
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज किसी करीबी व्यक्ति से चल रही अनबन दूर होगी। जिन बातों में आपकी ज्यादा रुचि है, उन पर ध्यान देंगे आपको ख़ुशी होगी। आज नए लोगों के साथ जुड़ने से आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आज भावनाओं में बहने की बजाय चतुराई से काम लेंगे तो परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। आज रुके हुए पैसे की वापसी भी हो सकती है। अन्य लोगों ने जिस प्रकार से अपने काम में प्रगति की है, वैसे ही अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे आपको जल्द ही सफलता मिलेंगी।कर्क राशि:
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपकी पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा, जिससे आपके मन में ख़ुशी रहेगी। परिवार में धार्मिक काम की योजना बन सकती है। आप अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। आप लम्बे समय तक स्वस्थ रहें इसके लिए आपको अच्छी डाइट लेनी चाहिए। आपके व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव आने से आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। आपको दूसरों की मदद करने का मौका मिलेगा, आपके अन्दर नया उत्साह देखने को मिलेगा।सिंह राशि:
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अपने काम को नया रूप देने के लिए कुछ रचनात्मक गतिविधियों में भी रुचि रहेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता से संबंधित गतिविधियों में सफलता मिल सकती हैं। नए काम पर आज विचार करने का पूरा मौका मिल सकता है, लेकिन मौके को हाथ से न जाने दें। इस राशि के जो लोग बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, आज उनका वक्त अच्छा साबित हो सकता है।कन्या राशि:
आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपको अपने टारगेट को पूरा करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। काम जितना भी कठिन हो आपको एकाग्रता बनाये रखना है। ऑफिस में आज आपको नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में कलीग की आपको सहायता मिल जाएगी। संतान पक्ष से आपको सुख प्राप्त होगा। पिता का आशिर्वाद आप पर बना रहेगा। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल करेंगे बस अपनी काबिलियत पर भरोसा करें। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जाएगी। आज आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी।तुला राशि:
आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज व्यावसायिक संपर्कों को और मजबूत करने का प्रयास करेंगे, साथ ही आज किसी महत्वपूर्ण या राजनीतिज्ञ से मुलाकात फायदेमंद होगी। आज कारोबार में आपको फायदा होगा। इस राशि के ट्रेडिंग और बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन विशेष फलदायी है। आज सामाजिक कार्यों में मन लग सकता है। आज सेहत अच्छी रहेगी। आज कुछ अच्छे लोगों से भी आपकी मुलाकात हो सकती है। आज आप कुछ नये विचारों पर काम कर सकते हैं।वृश्चिक राशि:
आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज बिजनेस में लाभ लेने के लिए आपको किसी की मदद लेनी पड़ेगी। साथ ही आज आपको वाद-विवाद से दूर रहना होगा ताकि आप अपना मन काम में लगा सके। आज आपको अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिलेगा। व्यापारी वर्ग को आज अच्छा लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, कॉलेज में नए दोस्त बनेंगे। आर्थिक रूप से आज आपको सफलता मिलेगी। आज आपको किसी उलझन से राहत मिलेगी। आपका काम बेहतर ढंग से पूरा होगा।धनु राशि:
आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग बने हुए है, लेकिन पढाई में अभी और मेहनत करने की जरुरत है। आज घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। ऑफिस मे सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जूनियर आपसे काम सीखना चाहेंगे। लवमेट के रिश्तों में सुधार आयेगा। आज आपको अपने कार्यों में राजनीतिक रिश्ते का फायदा मिलेगा। आपके सारे काम असानी से पूरें हो जाएंगे।मकर राशि:
आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। आज आप किसी काम को करने के नए तरीके पर विचार करेंगे इससे काम समय से व आसानी से पूरा हो जाएगा। आज शाम को आप किसी बर्थडे पार्टी में जाने का प्लान बनाएंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी क्रिएटिव फील्ड मजबूत होगी। बिल्डर्स के लिए आज का दिन अच्छा है, नये कॉन्ट्रैक्ट से बड़ा मुनाफा होगा। किसी सामाजिक समारोह में आपकी भागीदारी होगी। अपने घर को डेकोरेट करवाने का विचार कर सकते हैं, घर में सुख समृद्धि बनी रहेगी। आज कोई दोस्त आपसे मिलने घर आयेगा जिससे अपनी पर्सनल बातें डिस्कस करेंगे।कुंभ राशि:
आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपकी निजी समस्या सुलझ जाने से मानसिक शांति मिलेगी। कार्यस्थल पर आपका कार्य अच्छा चलेगा। आपको किसी काम में मदद की जरूरत रहेगी, इस मामले में अच्छे दोस्त से सलाह मिल सकती है। पॉजिटिव नजरिए से जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। कामकाज निपटाने के नए तरीके भी आपको मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ रिश्ते में सुधार होगा। विद्यार्थी आज काम और पढाई में बैलेंस बनाकर चलेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। राजनीति के क्षेत्र में आपकी छवि मजबूत बनेगी, ज्यादा लोगों से आप जुड़ेंगे।मीन राशि:
आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आपके व्यवहार में विनम्रता और लचीलापन ही आपको सफलता दिला सकता है। आज पारिवारिक रिश्तों में गहराई और अपनापन आपको महसूस होगा। किसी कारण से पिताजी आपको कोई नई जिम्मेदारी दे सकते हैं जिसे आप पूरी तरह निभाएंगे। जमीन जायदाद से जुड़े कुछ काम पूरे हो सकते हैं। आज साझेदार की गतिविधियों पर ध्यान दें। रोजगार में नई उपलब्धि मिलने के योग बन रहे हैं। घरेलू जरूरत की चीजों की खरीददारी होगी। आज कोई खास व्यक्ति आपको सरप्राइज दे सकता है। किसी काम में जल्दबाजी नहीं करेंगे तो आपका काम आसानी से हो जाएगा।Punjab News: 22 दिन से लापता नाबालिगा का अभी तक नही मिला कोई सुराग, देखें वीडियो
पीड़ित परिवार ने थाने के बाहर की नारेबाजी
पटियाला। थाना अर्बन एस्टेट के अधीन आते एक एरिया की रहने वाली 14 साल की नाबालिगा, जो के 22 दिन से घर से लापता है। पीड़ित परिवार रोजाना थाने के अधिकारियों के पास चक्कर काटने के लिए मजबूर है, लेकिन अभी तक पुलिस न ही बच्ची की तलाश कर पाई है और न ही परिवार को कोई आश्वासन दे रही है। परिवार का आरोप है कि जब भी वह थाने में बच्ची संबंधी पता करने जाते हैं तो थाने के मुलाजिम उन्हें दुढकार कर वहां से भगा देते हैं।
बता दें कि यह मामला करीब दो दिन पहले सोशल मीडिया पर भी उक्त बच्ची की तलाश के लिए खूब फोटो वायरल हुई और उसी के तहत सोमवार को पीड़ित परिवार थाने के बाहर पहुंचे और उन्होंने थाने के बाहर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जिसके बाद मौके पर पहुंचे थाना इंचार्ज ने परिवार को जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। बता दें कि इस बच्ची के लापता होने के मामले में भले ही पुलिस एफआईआर दर्ज कर चुकी है।
लेकिन उससे आगे की पड़ताल संबंधी कोई जानकारी परिवार को नहीं दी जा रही। थाना इंचार्ज अमनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि उनकी तैनाती महज 5 दिन पहले ही हुई है। लेकिन इस मामले संबंधी वह खुद तहकीकात कर रहे हैं जल्द बच्ची का पता लगाया जाएगा। इस केस में अलग-अलग तीन टीम बनाकर पड़ताल की जा रही है।
Jalandhar News: शहर के पॉश इलाके में बुजुर्ग महिला से हुई Snatching
जालंधर, ENS: महानगर में लुटेरों और चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि पुलिस शहर में चौकसी को लेकर दावे कर रही है। जिसके बावजूद लूट और चोरी की घटनाएं रोजाना सामने आ रही है। इसी कड़ी में ताजा मामला शक्ति नगर से सामने आया है।
जहां, एक्टिवा पर सवार होकर जा रही बुजुर्ग महिला और उसकी बेटी को स्नेचरों ने शिकार बना महिला की सोने की बालियां झपटी और मोके से फरार हो गये। इस दौरान एक्टिवा का संतुलन बिगड़ गया और दोनों महिलाएं गिर गईँ। जिसके बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने दोनों लोगों को संभाला।
बताया जा रहा है कि राधा रानी वासी बस्ती गुजां अपनी बेटी के साथ रैनक बाजार जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में पड़ते शक्ति नगर के मोटरसाइकिल सवार दो युवकों उनकी बालियां झपट कर फरार हो गए। इस मामले बारे संबंधी थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। जिसके बाद पुलिस वारदात बारे इलाके के सीसीटीवी खंगाल रही है।
राजधानी में गुंडागर्दी, कार के बोनट पर लटके 2 ट्रैफिक पुलिसकर्मी को 20 मीटर तक घसीटा, VIDEO VIRAL
नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली से एक ‘हिट एंड रन’ का मामला सामना आया है। जहां, कार सवार ने ड्यूटी पर तैनात दिल्ली यातायात पुलिस के दो कर्मियों को टक्कर मारने के बाद करीब 20 मीटर तक घसीटा। जिसका वीडियो सामने आया है। अधिकारी के अनुसार यह घटना शनिवार शाम करीब पौने आठ बजे वेदांत देशिका मार्ग के पास बेर सराय ‘ट्रैफिक लाइट’ पर हुई।
Hooliganism in the capital, 2 traffic policemen hanging on the bonnet of the car, dragged for 20 meters, VIDEO VIRAL#retire #BabyJohn #Jadeja #BB18BELONGSTOKARAN#DelhiPolice #Crime pic.twitter.com/4hgBTlmRUM
— Encounter India (@Encounter_India) November 3, 2024
अधिकारी ने कहा, एएसआई प्रमोद और हेड कांस्टेबल शैलेश को आई चोटें मामूली हैं, लेकिन उन्हें जान से मारने की मंशा थी। हत्या के प्रयास और सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा लोगों की जान को खतरे में डालने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया, किशनगढ़ पुलिस थाने में एक पीसीआर कॉल आई थी, जिसमें बताया गया था कि एक अज्ञात वाहन ने ड्यूटी पर तैनात यातायात कर्मियों को टक्कर मार दी है और चालक मौके से फरार हो गया है।
एक टीम तुरंत घटनास्थल पर भेजी गई और जहां उन्हें पता चला कि घायल कर्मियों को पीसीआर वैन द्वारा सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया है। अधिकारी ने बताया कि टीम अस्पताल पहुंची और पाया कि सहायक उप-निरीक्षक (ASI) प्रमोद और हेड कांस्टेबल शैलेश चौहान होश में हैं और उनकी हालत स्थिर है।
अधिकारी ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने अपने बयान में कहा है कि वे नियमित प्रक्रिया के तहत यातायात उल्लंघन को लेकर चालान काट रहे थे। शाम करीब पौने आठ बजे एक कार ने लाल बत्ती पार की और जब शैलेश ने रुकने का इशारा किया, तो कार चालक पहले तो ठहरा, लेकिन तुरंत ही दोनों कर्मियों को वाहन से टक्कर मार उन्हें करीब 20 मीटर तक घसीटते हुए तेजी से भाग गया। पुलिस ने कहा कि उसने वाहन मालिक की पहचान कर ली है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Punjab News : कर्जदार की निकली लाखों की लाटरी, कैमरे सामने आने से किया इंकार, देखें वीडियो
फाजिल्का। शहर में एक कर्जदार ने साढ़े 4 लाख रुपए की लॉटरी जीती है। लेकिन वह कैमरे के सामने नहीं आना चाहता है। लॉटरी विक्रेता का कहना है कि वह व्यक्ति पहले से ही लाखों रुपए का कर्जदार है। वह कैमरे के सामने नहीं आना चाहता है। क्योंकि कैमरे के सामने आने से उसके पैसों के लेन-देन पर असर पड़ेगा।
लॉटरी विक्रेता बॉबी ने बताया कि उनके यहां से बिक रहे टिकटों पर लगातार लॉटरी लग रही हैं। लाखों-करोड़ों रुपए के इनाम निकल रहे हैं। यही वजह है कि धनतेरस के दिन निकले लाखों के इनाम के बाद आज फिर एक बजे एक व्यक्ति ने नागालैंड स्टेट लॉटरी का एक और इनाम जीता है। लेकिन लॉटरी विजेता कर्जदार है। जिसका लाखों रुपए का लेन-देन बाकी है। इसलिए वह कैमरे के सामने नहीं आना चाहता है।
लॉटरी विक्रेता बॉबी ने बताया कि उनके यहां से बिक रहे टिकटों पर लगातार लॉटरी लग रही हैं। लाखों-करोड़ों रुपए के इनाम निकल रहे हैं। यही वजह है कि धनतेरस के दिन निकले लाखों के इनाम के बाद आज फिर एक बजे एक व्यक्ति ने नागालैंड स्टेट लॉटरी का एक और इनाम जीता है। लेकिन लॉटरी विजेता कर्जदार है। जिसका लाखों रुपए का लेन-देन बाकी है। इसलिए वह कैमरे के सामने नहीं आना चाहता है।
बड़े इनाम के इंतजार में उक्त व्यक्ति ने 6 करोड़ दिवाली बंपर जो 9 नवंबर को खुलेगी और पांच नवंबर को निकलने वाला वाली डेढ़ करोड़ की लॉटरी टिकट खरीद ली है। लॉटरी विक्रेता बॉबी का कहना है कि फिर उन्हें भी अपने ग्राहक का साथ देते हुए इस मामले को गुप्त रखना पड़ता है।
Punjab News : जोरदार धमाके के साथ कुकर फटा, एक महिला झुलसी
अबोहर। जिले में कुकर फटने से ब्लास्ट होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ब्लास्ट होने से गैस चुल्हा व कुकर समेत रसाई में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। कुकर में पकाया जा रहा गरम साग महिला की आंखों में जा गिरा। जिससे वह घायल हो गई। जिसके बाद उनका प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।
आनंद नगरी गली नंबर 3 निवासी महिला सुदेश रानी पत्नी सतीश सिडाना घर में कुकर में साग बना रही थी। इस दौरान वह किसी अन्य काम में बिजी हो गई और कुकर नहीं संभाला। कुकर में भाप ज्यादा बनने की वजह से कुकर जोरदार धमाके के साथ फट गया। जिससे ये हादसा हुआ है। गनीमत यह रही इससे आग लगने से बचाव रहा नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।