मानसाः लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। लगातार नेता पार्टी से इस्तीफा दे रहे है। वहीं अब यूथ कांग्रेस के जरनल सकतर ने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

मानसाः लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। लगातार नेता पार्टी से इस्तीफा दे रहे है। वहीं अब यूथ कांग्रेस के जरनल सकतर ने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

जालंधर, ENS: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बीते दिन पुंछ हमले को स्टंटबाजी का नाम दिया था। चन्नी ने कहा कि इस तरह के हादसे केवल चुनाव के दौरान ही कराए जाते हैं। चन्नी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये सब चुनाव जीतने की चाल है। वहीं इस मामले को लेकर शहीद हुए फौजी के बड़े भाई दविंदर सिंह चीमा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि उनका पूरा परिवार फौज में है। दविंदर ने बताया कि उनके पिता फौज में थे, वहीं उनके छोटे भाई फौज में है। दविंदर ने बताया कि उनके भाई को फौज की नौकरी में एक साल तीन माह का समय बचा था और वह उससे पहले जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए थे। उन्होंने कहा कि वह लेफ्टनेट डायरेक्टर भर्ती हुए थे।
वहीं उन्होंने चन्नी द्वारा बीते दिन फौजियों के शहीद होने के बयान को बेहद निंदनीय बताया। पूंछ में हुए हमले के दौरान शहीद हुए फौजी को लेकर दविंदर ने कहा कि राजनीति ने इस तरह के पॉलिटिक्ल स्टंट बिल्कुल नहीं होते है, उन्होंने कहा कि ऐसे में चन्नी द्वारा दिया गया बयान गलत है। उन्होंने कहा कि चुनाव में ओर भी कई मुद्दे में है, लेकिन यह क्या हुआ कि टेररिस्ट अटैक पर राजनीतिक मुद्दा खड़ा कर रहे है। इस दौरान दविंदर ने कहा कि लोकसभा चुनावों में नेताओं को मुद्दों पर चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि नेता गरीब, नौकरी सहित अन्य मुद्दों पर बात करें, लेकिन शहीदों की शहादत पर राजनीतिक करना बेहद गलत है। उन्होंने कहा कि इन लोगों पर बयानबाजी करना भी गलत है। दविंदर ने कहा कि नेताओं को चाहिए कि वह शहीदों के घर में जाकर उनका दुख बांटे।
दविंदर ने कहा कि जब भी कोई फौजी शहीद होता है तो उसके अंतिम संस्कार तक ही राजनीतिक नेता लोग उनके परिवार के साथ मिलने के लिए और दुख सांझा करने के लिए जाते है, लेकिन उसके बाद शहीदों के परिवार से मिलने के लिए कोई नहीं पहुंचता। दविंदर ने कहा कि शहीदों को बाद में उनके परिवार वाले ही जानते है, लेकिन प्रशासन के लिए वह फाइल बन जाते है, जोकि दफ्तरों में पड़ी रहती है। दविंदर ने कहा कि सरकार वादे तो करती है कि शहीद परिवार को दफ्तरों में नहीं जाना पड़ेगा, सरकारी कर्मी उनके घर जाकर उनके कामों को हल करेंगे, लेकिन ऐसा कभी नहीं होता दिखा है। दविंदर ने कहा कि चन्नी को इस मुद्दे पर माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कभी राजनीतिक नेता ने फौज में अपने बेटे को भेजा है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक लोग अगर अपने परिवार के किसी सदस्य को फौज में नहीं भेज सकते तो शहीद हुए फौजियों पर गलत टिप्पणी भी ना करें।
नई दिल्लीः एक स्कूल में एंयर-कंडिशनिंग के लिए अभिभावकों से दो हजार रुपये प्रतिमाह की वसूली के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर विचार करने से दिल्ली हाईकोर्ट ने इनकार कर दिया। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनमोहन व न्यायमूर्ति मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा की पीठ ने कहा कि स्कूल में एयर कंडीशनिंग की लागत माता-पिता को वहन करनी होगी, क्योंकि यह छात्रों को प्रदान की जाने वाली सुविधा है। अदालत ने कहा कि यह प्रयोगशाला शुल्क जैसे अन्य शुल्कों से अलग नहीं है।
अदालत ने कहा कि इस तरह का वित्तीय बोझ अकेले स्कूल प्रबंधन पर नहीं डाला जा सकता है और माता-पिता को स्कूल का चयन करते समय सुविधाओं और उनकी लागत के प्रति सतर्क रहना चाहिए। जिसके बाद पेरेंट्स की चिंता बढ़ गई है। याचिकाकर्ता पिता ने याचिका दायर कर तर्क दिया था कि छात्रों को एयर कंडीशनिंग सुविधाएं प्रदान करने का दायित्व प्रबंधन का है और इसलिए यह सुविधा प्रबंधन को अपने स्वयं के धन और संसाधनों से प्रदान करना चाहिए। याचिकाकर्ता का बेटा स्कूल में नौवीं कक्षा का छात्र है।
हालांकि, अदालत ने नोट किया कि फीस रसीद में एयर कंडीशनिंग के लिए शुल्क की प्रविष्टि विधिवत दर्ज है। अदालत ने कहा कि प्रथम दृष्टया स्कूल द्वारा लगाए गए शुल्क में कोई अनियमितता नहीं है। अदालत ने कहा कि ऐसी सुविधाएं प्रदान करने का वित्तीय बोझ अकेले स्कूल प्रबंधन पर नहीं डाला जा सकता है। अदालत ने कहा कि शिक्षा निदेशालय को भी शिकायतें मिलने के बाद इस मुद्दे पर विचार करना पड़ा और याचिका सुनवाई योग्य नहीं थी। उक्त टिप्पणी करते हुए अदालत ने याचिका खारिज कर दी।
ओडिसा: कांग्रेस उम्मीदवार उमा बल्लव रथ पर रविवार को अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। यह हमला उस समय हुआ , जब वह चुनाव के लिए प्रचार कर रहे थे। वहीं अज्ञात हमलावरों के हमले से वह घायल हो गए हैं। बता दें कि उमा बल्लव रथ के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आई हैं। वहीं इस मामले को लेकर उन्होंने कुंभारपाड़ा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने दावा किया कि जब वह बस अड्डे के पास प्रचार कर रहे थे तो अचानक अज्ञात बदमाशों ने उन पर ईंटों और कांच की बोतलों से हमला कर दिया, लेकिन स्थानीय निवासियों ने हस्तक्षेप कर उन्हें बचाया।
कांग्रेस पार्टी ने शुरू में इस सीट के लिए सुजीत महापात्र को अपना उम्मीदवार बनाया था, लेकिन बाद में उन्हें हटा दिया गया और उमा बल्लव रथ को नामांकित किया गया। कुछ दिन पहले ही ओडिशा की पुरी लोकसभा सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी सुचारिता मोहंती ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था।
जालंधर, ENS: लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की चुनावी कैंपेन को धार देने और उनका आधार मजबूत करने के लिए अब आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल पंजाब का दौरान करने के लिए आ रही है। इस दौरान चुनावों के लिए सुनीता केजरीवाल पंजाब के 3 लोकसभा हलकों में रैलियां करेगी। इसमें लुधियाना, जालंधर और अमृतसर शामिल है। इसके लिए प्रोग्राम तैयार किया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो सुनीता केजरीवाल इसी हफ्ते 9 और 10 मई को पंजाब आएगी। हालांकि अभी तक इस पर आखिरी फैसला नहीं हो पाया है।
यह लोकसभा चुनाव में पहला माैका है जब पंजाब में आम आदमी पार्टी की अपनी सरकार है। साथ ही पार्टी 13 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। भले ही इस बार चुनावी प्रचार मुहिम में पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल शराब नीति मामले में जेल में बंद होने से शामिल नहीं हो पा रहे हैं, लेकिन सारी चुनावी रणनीति वह जेल से ही तैयार कर रहे हैं। इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक महीने में दो बार सीएम भगवंत मान उससे मुलाकात कर चुके हैं। उसके बाद अब सुनीता केजरीवाल के प्रोग्राम का तीन हलकों में प्रोग्राम तैयार किया गया है।
यह वह हलके हैं, जहां पर हिंदू वोटर अधिक हैं। साथ ही यह सभी सीटें राज्यों की हॉट सीटों में शुमार हो चुकी है। हालांकि इससे पहले सीएम भगवंत मान खुद ने सभी हलकों में मोर्चा संभाले हुए हैं। वह सभी एरिया में रोड शो, रैलियां और जनसभाएं कर रहे हैं। उन्होंने पूरे चुनाव प्रचार के लिए एक शेड्यूल बनाया हुआ है। उसी के मुताबिक ही सारा प्रचार चल रहा है। पंजाब के चुनाव को लेकर सुनीता केजरीवाल पूरी तरह गंभीर है। उन्होंने गत महीने पंजाब के लगभग सभी हलकों के नेताओं व उम्मीदवारों से दिल्ली में मीटिंग कर सारी स्थिति का जमीनी हकीकत जानी है। इस मुलाकात में आप के पंजाब सह प्रभारी जरनैल सिंह भी मौजूद रहे। वहीं, पार्टी चुनाव प्रचार में भी अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के मुद्दे को प्रमुखता से उठा रही है। वहीं, पार्टी केंद्र को घेरने में भी कोई कसर नहीं छोड़ रही है।
जींद : सफीदों क्षेत्र में रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी के ऊपर चढ़ा किशोर हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। करंट का झटका लगने के कारण किशोर डिब्बे पर गिर गया। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया है। नाबालिक की पहचान गांव खेड़ा खेमावती निवासी 15 वर्षीय नवीन के तौर पर हुई है।
आनन-फानन पीछे से बिजली सप्लाई बंद कर किशोर को मालगाड़ी के डिब्बे से नीचे उतार कर अस्पताल में भर्ती करवाया। मामले की सूचना पुलिस व परिजनों को दी गई। हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने नाबालिक को पीजीआई रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि खेड़ा खेमावती निवासी नवीन खेलने जाने की बात कहकर दोपहर में घर से निकला था।
उसकी मां ने रोका पर वह नहीं माना और चला गया। वह घर से खेलने के बजाय सफीदों रेलवे स्टेशन पर चला गया और वहां पर खड़ी मालगाड़ी के डिब्बे पर चढ़ गया। जैसे ही वह डिब्बे पर चढ़ा तो ऊपर से गुजर रहे तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह बुरी तरह से झुलस कर डिब्बे पर गिर गया। हादसे के बाद स्टेशन पर हड़कंप मच गया।
नई दिल्लीः मध्य प्रदेश में वोटिंग से चंद घंटों पहले एक सियासी गठजोड़ हुआ है। निर्दलीय उम्मीदवार महेंद्र प्रताप सिंह पाल ने चुनावी रण छोड़ दिया है। महेंद्र सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक को समर्थन दिया। इसके लिए कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार के निवास पर दोनों की मुलाकात हुई। प्रवीण पाठक को समर्थन देने पहुंचे महेंद्र प्रताप सिंह पाल ने कांग्रेस भी जॉइन कर ली है। कांग्रेस में शामिल होने के बाद महेंद्र ने कुशवाह समाज के खिलाफ बयान दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन देने और कांग्रेस जॉइन करने का फैसला पाल समाज पर कुशवाहा समाज द्वारा किए जा रहे अत्याचारों से तंग आकर लिया।
2 की मौ’त, 3 की हालत गंभीर
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में भीषण सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। एक तेज रफ्तार कार और डंपर की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में आग लग गई। कार में 5 लोग सवार थे। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 3 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी होने पर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के मुताबिक यह हादसा प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर सिटी कोतवाली क्षेत्र के सोनावा के पॉलिटेक्कनिक कॉलेज के पास हुआ। यहां पर एक तेज रफ्तार डंपर और कार की आमने सामने हुई भिड़ंत के बाद कार में आग लग गई। कार से आग की लपटें उठने लगीं। कार में सवार 5 लोग घायल हो गए। दो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हादसे में गंभीर रूप से घायल प्रयागराज के नैनी थाना क्षेत्र के चकताना निवासी अखिल साहू (18), करेली करेड़ा के सत्यम साहू (24) और विवेक (24) हैं। तीनों को प्रयागराज रेफर कर दिया गया है।
हादसे की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को भी प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। चालक की भी तलाश की जा रही है।
होशियरपुरः होशियरपुर में मुकेरियां के नज़दीक पड़ते मुकेरिया हाजीपुर मुख्य सड़क पर बीती देर शाम एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिस कारण दो व्यक्तियों की मौत हो गई। जिसमे कार चालक जैश पुत्र शाम सुंदर निवासी मुकेरियां और उसकी बहन सुप्रिया वाली पत्नी नरेंद्र वाली की मौत हो गई। जबकि कार में सवार निवेदना पुत्री सुमीत शर्मा, तारा देवी पत्नी शाम सुंदर, सुमन पत्नी रमेश चंद्र और डिंपी पत्नी जैश घायल हो गईं। घायलों को मुकेरियां अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमे से दो की हालत गंभीर देखते हुए जालंधर रेफर कर दिया गया। कार पेड़ से इतनी जोर से टकराई के कार पूरी तरह से टूट गई।
जानकारी के मुताबिक हादसे का कारण कार चालक को दिल का दौरा पड़ना बताया जा रहा है। अधिक जानकारी देते हुए मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि हाजीपुर की तरफ से परिवार धार्मिक स्थान से माथा टेक कर वापिस आ रहा था की कार देखते देखते सीधा पेड़ से टकरा गई। कार में कुल 6 लोग सवार थे। जिसमें 2 बच्चे सहित दो अन्य भी शामिल थे। राहगीरों की मदद से कार में फसे सभी लोगों को बाहर निकालकर मुकेरियां हस्पताल पहुंचाया गया। कार सवार दोनो व्यक्ति जयेश महंत और उस्की बहन जोकि वासी न्यू कालोनी मुकेरियां की मौत हो गई है और बाकी घायलों की हालत नाजुक देखते हुए डाक्टरों ने उन्हें जालंधर रेफर कर दिया।
चंडीगढ़: पंजाब भर में 10 मई दिन शुक्रवार को सभी स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर और अन्य व्यावसायिक इकाइयों में छुट्टी रहेगी। दरअसल 10 मई को भगवान परशुराम जयंती है। पंजाब सरकार की और से 10 मई को भगवान परशुराम जयंती वाले पूरे पंजाब में छुट्टी का एलान किया गया है। इसके मद्देनजर पंजाब भर में स्कूल, कॉलेज और अन्य सरकारी संस्थान बंद रहेंगे। इससे पहले 1 मई को मजदूर दिवस के कारण राज्य भर में सरकारी छुट्टी थी।