Home Blog Page 3751

Punjab News: पेट्रोल पंप मालिक से लुटेरों ने हथियारों के बल पर छीनी नगदी, नाबालिग सहित 4 गिरफ्तार

0

फाजिल्काः जिले में हथियारों के बल पेट्रोल पंप मालिक को लुटेरों ने निशाना बनाया। इस दौरान लुटेरे पंप मालिक से नगदी छीनकर फरार हो गए। घटना की शिकायत पीड़ित ने पुलिस को दे दी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों की पहचान सनी, गुरप्रीत सिंह, जसवंत सिंह और लखबीर सिंह के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी तरसेम मसीह ने बताया कि 18 दिसंबर को फाजिल्का फिरोजपुर हाईवे पर गांव लालोवाली मोड़ के नजदीक पेट्रोल पंप मालिक करणदीप कंबोज पंप बंद करके वापस आने लगा कि उन्हें कुछ लोगों ने घेर लिया और उनसे तेजधार हथियार के बल पर करीब 15 हजार रुपए की नगदी छीनकर लुटेरे फरार हो गए थे।

जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश करते हुए आज गिरफ्तार कर लिया गया। डीएसपी ने कहा कि कि पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा l इसके बाद उनसे पूछताछ की जाएगी l ताकि उनके द्वारा की गई और वारदातों के बारे में पता लगाया जा सके l

Punjab News: National Highway पर ट्रक और कार की टक्कर, Air Force जवान की पत्नी घायल

0

गुरदासपुरः पंजाब में 3 दिन से कोहरे का कहर जारी है, वहीं घने के कारण लगातार सड़क हादसे की घटनाएं सामने आ रही है। ताजा मामला अमृतसर के पठानकोट नेशनल हाईवे से सामने आया है, जहां कार में सवार होकर परिवार के साथ जा रहे एयरफोर्स जवान की कार की ट्रक के साथ टक्कर हो गई।

हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। वहीं कार के दोनों दरवाजे हादसे में दूसरी ओर मुड़ गए। इस घटना में एयरफोर्स के जवान की पत्नी परनीती कुमारी घायल हो गए। सड़क सुरक्षा फोर्स की मदद के घायल महिला को उपचार के लिए गुरदासपुर अस्पताल ले जा गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उपचार किया जा रहा है। जबकि कार में सवार बच्चों और एयरफोर्स के जवान का बचाव रहा।

नशे में धुत डॉक्टर ने 6 लोगों को रौंदा, 2 की मौके पर मौत, 4 गंभीर

0

जबलपुरः यहां एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने पैदल चल रहे 6 लोगों को रौंद दिया। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए। इनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी मुताबिक, शुक्रवार की रात करीब 9ः30 बजे बीएचएमएस डाॅक्टर संजय पटेल अपने दोस्त के साथ विजय नगर से दीनदयाल चौक की ओर जा रहा था। इस दौरान नशे में धुत डॉक्टर की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे चल रहे कई लोगों को टक्कर मारते हुए डिवाइडर से जा टकराई।

घटना के बाद डॉक्टर का साथी तो मौके से फरार हो गया, लेकिन स्थानीय लोगों ने कार चला रहे डॉक्टर को पकड़ लिया, फिर पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी आनंद कलादगी समेत विजय नगर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

हादसे में मुन्नी बाई सेन की मौत हुई है। 65 साल की मुन्नी बाई सेन काम से वापस अपने घर जा रही थी। मुन्नी बाई सेन के बेटे ने बताया कि उनकी मां प्राइवेट जाॅब करती है। शुक्रवार की रात को उन्होंने एसबीआई चौक पर ऑटो से उतरने के बाद जैसे ही पैदल घर जाने के लिए सर्विस रोड पकड़ी, उसी दौरान पीछे से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। कार की टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना में एक अन्य गौरी शंकर दुबे की भी मौत हो गई। जबकि एक बच्ची समेत तीन अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। रवि सेन ने बताया कि जिस कार चालक ने टक्कर मारी, वह नशे में इस कदर धुत था कि टक्कर मारने के बाद भी उसे कुछ होश नहीं था।

Punjab News: स्कूलों के समय में हो सकता है बदलाव

0

मोहालीः पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के चलते पंजाब में शीतलहर को कोहरे का कहर जारी है। लगातार पिछले 3 दिनों से घने कोहरे के कारण सड़क हादसे हो रहे है। वहीं पंजाब में बढ़ रही ठंड को लेकर सरकार द्वारा 7 जनवरी तक छुट्टियों का ऐलान किया जा चुका है।

ऐसे में कहा जा रहा है कि 8 जनवरी से स्कूलों में शिक्षा विभाग द्वारा समय को लेकर बदलाव किया जा सकता है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार मौसम विभाग ने शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। इसके साथ ही अगले 48 घंटों में पंजाब, हरियाणा और दिल्ली एनसीआर में बारिश होने की संभावना है।

पंजाब में आज शाम से मौसम बदल सकता है। पंजाब में कल बठिंडा और गुरदासपुर सबसे ठंडे इलाके दर्ज किये गये, जहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया। दूसरी ओर मौसम विभाग द्वारा जारी की गई चेतावनी के अनुसार 5 और 6 जनवरी को भी पंजाब के ज्यादातर इलाकों में बारिश के आसार है।

फिर चली अंधाधुंध गोलियां, एक महिला सहित 4 लोग घायल

0

वाशिंगटनः आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं अब अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। देर रात नॉर्थईस्ट डीसी में गोलीबारी से 4 लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात करीब 9 बजे हुई इस घटना में 3 पुरुष और एक महिला घायल हो गए। मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग (एमपीडी) के अनुसार, हमले के बाद सभी पीड़ित होश में थे और सांस ले रहे थे। गोलीबारी हैरी थॉमस वे नॉर्थईस्ट के 1500 ब्लॉक में हुई, जो नोमा-गैलाउडेट यू न्यूयॉर्क एवेन्यू मेट्रो स्टेशन से सिर्फ 500 फीट की दूरी पर है।

घायल पीड़ितों में से 2 को अस्पताल भर्ती कराया गया, जबकि 2 खुद ही पास के अस्पताल में चले गए। पुलिस ने कहा कि पीड़ितों की स्थिति अभी स्थिर है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद आसपास के लोगों में चिंता पैदा हो गई और वो भागने लगे थे। इस जगह पर आमतौर पर भीड़भाड़ रहती है, लेकिन इसे अब खाली करा लिया गया है। पुलिस के जासूस सबूत इकट्ठा करने और संभावित गवाहों की पहचान करने पर काम कर रहे हैं। WUSA9 की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने अभी तक पीड़ितों की पहचान जारी नहीं की है, न ही संदिग्धों या उद्देश्यों के बारे में कोई जानकारी दी है।

चार दिनों से अमेरिका में लगातार हमले हो रहे हैं। इससे पहले न्यूयॉर्क के क्वींस में एक नाइट क्लब में अंधाधुंध गोलीबारी हुई थी, जिसमें 11 लोग घायल हो गए थे। जिस नाइट क्लब में यह घटना हुई, उसका नाम अमजूरा नाइट क्लब है। इससे पहले अमेरिका के न्यू आरलियंस शहर में नए वर्ष का जश्न मना रहे लोगों पर बुधवार तड़के एक ड्राइवर ने अपना पिकअप ट्रक चढ़ा दिया और उन पर गोलीबारी भी की।

इसमें 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 35 से अधिक लोग घायल हो गए। हमलावर ट्रक ड्राइवर पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया। उसकी पहचान टेक्सास निवासी 42 वर्षीय अमेरिकी नागरिक शमशुद्दीन जब्बार के रूप में हुई है। इस घटना के कुछ घंटों बाद ही लासवेगस में ट्रप इंटरनेशनल होटल के बाहर टेस्ला साइबरट्रक में ब्लास्ट हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 7 घायल हैं।

Punjab News: सरेआम चाइना डोर बेचते बाप-बेटे को इंस्पेक्टर ने किया काबू, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

0

गुरदासपुरः पंजाब में पंतगों के त्यौहारी सीजन के नजदीक आते चाइना डोर का सिलसिला शुरू हो गया। वहीं पुलिस द्वारा चाइना डोर पर नकेल कसने के लगातार प्रयास जारी है। जिसके चलते आज बटाला में ट्रैफिक पुलिस के इंस्पेक्टर सुरिंदर सिंह ने वेष बदलकर सरेआम दुकानदार को चाइना डोर के गट्टू सहित काबू किया है। मामले की जानकारी देते हुए ट्रैफिक पुलिस के इंस्पेक्टर ने बताया कि वर्दी बदलकर और काली चादर लपेट कर दुकान पर गए और चाइना डोर सहित बाप-बेटे को काबू किया। जिसके बाद घटना स्थल पर काफी हंगामा होना शुरू हो गया।

ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने घटना की सूचना सबसे पहले गट्टू थाना प्रभारी को दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने कहा कि दुकानदार के कब्जे से कुछ ही गिनती में चाइना डोर के गट्टू बरामद हुए है। थाना प्रभारी ने कहा कि उन्हें पता है कि काबू किए व्यक्ति जिस होलसेल दुकानदार से चाइन डोर के गट्टू लेकर आते है उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हम बटाले में चाइना डोर की बिक्री रोकने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में चाइना डोर के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत अन्य व्यक्तियों को भी जल्द काबू कर लिया जाएगा।

AAP Party का ऐलानः इन लोगों के पानी के बिल होंगे माफ

0

नई दिल्लीः दिल्ली के विधानसभा चुनावों को लेकर सियासत गरमा गई है। आप और भाजपा द्वारा लगातार बड़े बड़े ऐलान किए किए जा रहे है। वहीं दिल्ली पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को दिल्ली के लोगों के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को लगता है कि उनके पानी के बिल गलत है। उन्हें वो गलत बिल भरने की जरूरत नहीं है।

Punjab से महाकुंभ के लिए चलेगी 2 स्पेशल ट्रेनें, देखें schedule

0
अमृतसरः महाकुंभ को लेकर प्रशासन लोगों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए विभिन्न प्रयास कर रहा है। इस दौरान सरकार ने कई स्पेशल ट्रेनें और बसे यात्रियों के लिए शुरू की हैं। वहीं अब रेलवे ने अमृतसर-प्रयागराज और फिरोजपुर-प्रयागराज के बीच आस्थापूर्ण स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू करने की घोषणा की है। ये ट्रेनें मकर संक्रांति और महाकुंभ स्नान की तिथियों को ध्यान में रखते हुए चलाई जा रही हैं, ताकि श्रद्धालु आसानी से प्रयागराज तक पहुंच सकें। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे समय पर अपनी बुकिंग कराएं और यात्रा से पहले ट्रेनों के समय की पुष्टि करें।

अमृतसर-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन (04662)

यह ट्रेन 9, 19 और 29 जनवरी को अमृतसर से रात 08:10 बजे चलेगी और अगले दिन शाम 7:00 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। इसी के साथ यह ट्रेन प्रयागराज से 11, 21 और 31 जनवरी को चलेगी और अगले दिन सुबह 04:15 बजे अमृतसर पहुंचेगी।

फिरोजपुर कैंट-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन (04664)

यह ट्रेन 25 जनवरी को फिरोजपुर कैंट से दोपहर 3:25 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। यह ट्रेन 26 जनवरी को प्रयागराज से प्रस्थान करेगी। इन दोनों ट्रेनों का मार्ग कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगा। इनमें ब्यास, जालंधर सिटी, अंबाला, सहारनपुर, मेरठ सिटी, हापुड़, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, रायबरेली जैसे स्टेशन शामिल हैं।

Punjab News: आज बदलेगा मौसम का मिजाज, हो सकती हैं बारिश

0

मोहालीः देशभर में कड़ाके की ठंड जारी है। पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड से जूझ रहा है। पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ बारिश भी हो रही है। जम्मू-कश्मीर में बन रहे दो पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत में बारिश से हालात बिगड़ सकते हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। इसके साथ ही अगले 48 घंटों में पंजाब, हरियाणा और दिल्ली एनसीआर में बारिश होने की संभावना है।

पंजाब में आज शाम से मौसम बदल सकता है। पंजाब में कल बठिंडा और गुरदासपुर सबसे ठंडे इलाके दर्ज किये गये, जहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं धुंध के चलते बठिंडा में हादसा हो गया। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर टोहाना में होने वाली महापंचायत में शामिल होने जा रहे किसानों की बस धुंध के कारण मानसा नेशनल हाईवे पर फुटपाथ पर चढ़ गई। संतुलन बिगड़ने से बस पलट गई। हादसे में दो चार किसानों को मामूली चोटें आई हैं।

बेकाबू कार चालक ने बाइक सवारों को रौंदा, चालक को लोगों ने पीटा, देखें CCTV

0
अमरोहाः बिजनौर रोड पर यूटर्न लेते वक्त एक इनोवा कार का संतुलन बिगड़ गया। कार ने पहले दो बाइक सवार युवकों को उड़ा दिया। इसके बाद कार सड़क किनारे एक बाइक और एक स्कूटी को टक्कर मारते हुए एक मेडिकल के स्लैब पर चढ़ गई। इस हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। जिन्हें गंभीर हालत में रेफर किया गया। उधर हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। जहां भीड़ ने आरोपी कार चालक की जमकर धुनाई की। फिलहाल पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। दरअसल यह पूरा मामला अमरोहा नगर में बिजनौर रोड पर बटवाल बाजार का है। जहां बीती शुक्रवार की रात यूटर्न लेते वक्त बेकाबू हुई एक इनोवा कार ने पहले बाइक सवार दो युवकों को उड़ा दिया। साथ ही सड़क किनारे खड़ी एक स्कूटी और एक बाइक को टक्कर मारते हुए एक मेडिकल के बाहर स्लैब में जा घुसी। हादसा होता देख आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। जहां भीड़ ने कार चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। पूरी घटना पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि कार चालक शराब के नशे में धुत था। उधर इस मामले में नगर कोतवाल पंकज तोमर ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।