Blog

  • Nayab Singh Saini ने स्वच्छता को लेकर चलाया विशेष अभियान

    Nayab Singh Saini ने स्वच्छता को लेकर चलाया विशेष अभियान

    चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि राज्य के सभी नगर निकाय संस्थानों में आगामी एक मई 2026 से दो सप्ताह के लिए स्पेशल स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, इस अभियान के अलावा वर्षभर चलने वाले सफाई कार्यों में वार्ड समिति के सदस्यों की अहम भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों को अपनी जिमेदारी समझकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “स्वच्छ भारत मिशन” के विज़न को लक्ष्य तक पहुंचाना है। स्वच्छता के मामले में बेहतरीन कार्य करने वाले वार्डों को रैंकिंग के आधार पर उनको इन्सेंटिव देकर सम्मानित किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री आज चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शहरी स्थानीय निकायों में नवगठित वार्ड समितियों के सदस्यों से रुबरु हो रहे थे। नायब सिंह सैनी ने सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सफ़ाई व्यवस्था लोगों की सहभागिता से ही संभव है , क्योंकि जब तक प्रत्येक व्यक्ति स्वच्छता की स्वयं जिम्मेवारी नहीं लेगा तब तक इस अभियान को अंजाम तक पहुंचाना संभव नहीं है। उन्होंने समिति के सदस्यों से आह्वान किया कि वे अपने -अपने क्षेत्र के शहरी नगर निकाय में कूड़ा उठाने वाले ठेकेदार से मिलकर उनके वाहन का रुट प्लान इस तरह से तैयार करें कि हर घर तक वाहन पहुंचे और सभी घरों का समय पर कूड़ा उठान सुनिश्चित हो सके।

    उन्होंने इन सदस्यों से स्वच्छता अभियान के लिए सुझाव देने के लिए भी प्रेरित किया और कहा कि अच्छे सुझावों पर गौर करके उनको कार्य में सम्मिलित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने वार्ड समिति के इन सदस्यों को जनता और सरकार के मध्य एक सेतु बताते हुए कहा कि अगर कोई अधिकारी कूड़े के उठान से संबंधित उनकी शिकायत नहीं सुनता है तो राज्य मुख्यालय पर एक हेल्पलाइन नंबर भी दिया जाएगा जिस पर वे अपनी शिकायत उच्च स्तर तक पहुंचा सकते हैं।

    मुख्यमंत्री ने लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फ़ैलाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि निर्धारित स्थान की बजाए अन्य स्थान पर कूड़ा फेंकने वाले नागरिकों को समझाएं, टोकें, फिर धीरे-धीरे उनका भी मूड बदलने लगेगा और वे भी स्वच्छता में सहभागी बन जाएंगे। उन्होंने नुक्कड़ नाटक एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों से भी जागरूक करने की बात कही।

    वार्ड समिति के सदस्यों को “मेरा वार्ड, स्वच्छ वार्ड” के संकल्प को पूरा करने के लिए आह्वान करते हुए कहा कि उन्होंने अधिकारियों को इन सदस्यों की शिकायतों का निवारण प्राथमिकता के आधार पर करने के लिए निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने सदस्यों को अपने -अपने क्षेत्र में सभी समुदायों के बीच शांति, सौहार्द एवं भाईचारा रखने में सहयोग करने की अपील भी की है। उन्होंने यह भी कहा कि सार्वजनिक पार्क, स्ट्रीट लाइट, स्टेडियम, सरकारी अस्पतालों में भी स्वच्छता के साथ-साथ अन्य बुनियादी सुविधाओं में कमियों की तरफ भी प्रशासन तथा सरकार का ध्यान आकर्षित करने को कहा। उन्होंने पात्र व्यक्तियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए भी जनता की मदद करने के लिए प्रेरित किया।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव अशोक कुमार मीणा, मुख्यमंत्री के उपप्रधान सचिव यशपाल तथा स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के मिशन-निदेशक शाश्वत सांगवान के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

     

  • जालंधर के कलाकार जॉनी महे ने पिछले वर्ष के हरोली उत्सव का भुगतान नहीं मिलने का लगाया आरोप

    जालंधर के कलाकार जॉनी महे ने पिछले वर्ष के हरोली उत्सव का भुगतान नहीं मिलने का लगाया आरोप

    ऊना/सुशील पंडित: बड़े भव्य रूप से समाप्त हुए राज्य स्तरीय हरोली उत्सव के बाद पंजाब के एक कलाकार जॉनी महे द्वारा एक विवादित विषय उठाया गया है । उन्होंने ऊना के उप मंडल अधिकारी को लिखे एक पत्र में आरोप लगाया है कि उन्हें पिछले वर्ष 2025 में इस राज्य स्तरीय उत्सव में प्रस्तुत किए अपने प्रदर्शन का भुगतान अभी तक नहीं मिला है । उन्होंने पत्र में अपने प्रदर्शन भागीदारी और अन्य सभी आवश्यक  औपचारिकताएं पूरे किए जाने का दावा भी किया है, लेकिन इसके बावजूद एक वर्ष बीत जाने के बाद भी अभी तक भुगतान नहीं होने की बात कही है । अपने लिखे पत्र में उन्होंने स्वयं को जालंधर के जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय में पंजीकृत कलाकार बताया है और अपनी प्रस्तुति का भुगतान पचास हजार रुपए लिखा है ।
    जॉनी महे के अनुसार इस पचास हजार के भुगतान को अभी तक लंबित रखा गया है , उन्होंने इस भुगतान के जल्द से जल्द उन्हें किए जाने का अनुरोध किया है । वहीं इस विषय पर हरोली उत्सव के चेयरमैन और हरौली ब्लॉक के SDM विशाल शर्मा का कहना है कि यदि जॉनी महे को तत्कालीन मेला कमेटी द्वारा अनुशंसित या अनुबंधित किया गया था और उसके बावजूद उन्हें अभी तक भुगतान नहीं हुआ है तो उसे किया जाएगा । लेकिन इससे पूर्व महे को मेला कमेटी द्वारा उन्हें  अनुशंसित या अनुबंधित किए जाने से संबंधित प्रमाण देने होंगे ताकि उचित जांच के बाद उनका भुगतान किया जा सके ।
     
  • 1 लाख की रिश्वत लेते SDM का पेशकार गिरफ्तार, देखें वीडियो

    1 लाख की रिश्वत लेते SDM का पेशकार गिरफ्तार, देखें वीडियो

    सीतापुरः सिधौली कोतवाली इलाके में तहसील परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब लखनऊ से आई एंटी करप्शन टीम ने एसडीएम कार्यालय में तैनात पेशकार अनुपम श्रीवास्तव को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एंटी करप्शन टीम ने एक लाख रुपये लेते काबू किया है। जिसके बाद टीम दोषी को गिरफ्तार कर साथ ले गई। जानकारी के अनुसार, एंटी करप्शन टीम को शिकायत मिली थी अटरिया थाना इलाके ग्राम मऊ निवासी चंद्र प्रकाश मिश्रा का एक वाद तहसील में चल रहा था। आरोप है कि एसडीएम कार्यालय में तैनात पेशकार अनुपम श्रीवास्तव द्वारा दाखिल-खारिज से जुड़े एक मामले में आपत्ति निरस्त करने के एवज में 1 लाख कीरिश्वत की मांग की जा रही है।

    शिकायत के आधार पर टीम ने योजना बनाकर तहसील परिसर में कार्रवाई की। बताया जाता है कि टीम के अधिकारी पहले से ही तहसील परिसर में मौजूद थे और जैसे ही पेशकार ने शिकायतकर्ता से 1 लाख 7 हजार रुपये की रिश्वत ली, टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से तहसील परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। दरअसल, सिधौली तहसील के एक पीड़ित ने दाखिल-खारिज निरस्त किए जाने के संबंध में उपजिलाधिकारी कार्यालय में शिकायत दी थी। आरोप है कि इसी मामले में कार्रवाई करने के नाम पर पेशकार अनुपम श्रीवास्तव ने पीड़ित से एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

    पीड़ित ने इस मामले की शिकायत एंटी करप्शन टीम से की। कार्रवाई के दौरान एंटी करप्शन टीम ने आवश्यक साक्ष्य जुटाए और आरोपी को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई। सूत्रों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के बाद तहसील प्रशासन में भी हलचल तेज हो गई है। अधिकारियों द्वारा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है, वहीं अन्य कर्मचारियों में भी कार्रवाई को लेकर चर्चा बनी हुई है। एंटी करप्शन टीम में शामिल सदस्य ने नाम न बताते हुए कहा कि अभी गोपनीय चीजें है मुकदमा लिखने के बाद सार्वजनिक किया जाएगा।

  • ई-गवर्नेंस को बढ़ावा, CM Nayab Saini ने HRMS 2.0 और E-Office पर दिया जोर

    ई-गवर्नेंस को बढ़ावा, CM Nayab Saini ने HRMS 2.0 और E-Office पर दिया जोर

    चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएफएमएस पोर्टल पर लंबित सभी फाइलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की देरी प्रशासनिक कार्यों को प्रभावित करती है, इसलिए फाइलों को समयबद्ध तरीके से निपटाना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। लंबित फाइलों का निपटारा अधिकतम 15 दिनों के भीतर पोर्टल के माध्यम से किया जाए।

    मुख्यमंत्री आज यहां सिविल सचिवालय में ह्यूमैन रिसोर्स मॉड्यूल की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सभी विभाग अपने-अपने स्तर पर सीएफएमएस में लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा करें और संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करें।

    पोर्टल पर फाइलों को समय-समय पर अपडेट करना भी उतना ही आवश्यक है, ताकि कार्यों की पारदर्शिता बनी रहे। ई-ऑफिस के पूर्ण क्रियान्वयन से न केवल कार्यों में तेजी आएगी, बल्कि प्रशासनिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और दक्षता भी बढ़ेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर महीने इसकी नियमित समीक्षा की जाए और वे स्वयं भी इसकी मॉनिटरिंग करेंगे।

    मुख्यमंत्री ने एचआरएमएस के अंतर्गत मौजूद सभी 18 मॉड्यूल्स को विभागवार अपनाने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे मानव संसाधन प्रबंधन में एकरूपता और सुगमता आएगी। एचआरएमएस 2.0 के विकास की प्रगति, संबंधित अधिनियम की अधिसूचना की स्थिति और इसके क्रियान्वयन की समय-सीमा की भी समीक्षा करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिनियम के तहत अनुपालना की स्थिति का नियमित मूल्यांकन किया जाए और लंबित कार्यों की पहचान कर उन्हें शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया जाए, जबकि लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

    फाइलों का समय पर निपटारा सुनिश्चित करना आवश्यक है, ताकि प्रदेश के विकास कार्य निर्बाध रूप से चलते रहें और जनता को बेहतर सेवाएं मिलती रहें। बैठक में हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, ट्रेजरी एंड अकाउंट्स के डायरेक्टर जनरल सीजी रजनीकांथन, एचआरडी की डायरेक्टर मनदीप कौर, सीएमजीजीए के निदेशक डा. यशपाल व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

     

  • एयरपोर्ट पर हादसा: दो विमान आपस में टकराए, यात्रियों में मचा हड़कंप

    एयरपोर्ट पर हादसा: दो विमान आपस में टकराए, यात्रियों में मचा हड़कंप

    नई दिल्लीः दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़े हादसे की खबर सामने आई है। जहां, स्पाइसजेट की फ्लाइट पार्किंग एरिया में खड़े अकासा एयरलाइन के विमान से टकरा गई। हादसे में पैसेंजर और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। मिली जानकारी के अनुसार स्पाइसजेट विमान के राइट विंग्स को नुकसान पहुंचा है। वहीं, दूसरे अकासा विमान का लेफ्ट विंग टूट गई है। अकासा एयर का विमान हैदराबाद के लिए पुशबैक कर रहा था।

    घटना के बाद स्पाइसजेट का यह विमान दिल्ली में ही ग्राउंड कर दिया गया है।  इसे उड़ान के लिए उपयोग में नहीं लिया जाएगा। इस दौरान दोनों ही एयरलाइंस के अधिकारियों ने इस घटना को लेकर अपने-अपने बयान भी जारी कर दिए हैं।

    अकासा एयर के प्रवक्ता का आया बयान
    घटना संबंधी अकासा एयर के प्रवक्ता ने इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए कहा- “दिल्ली से हैदराबाद जा रही अकासा एयर की फ्लाइट QP 1406 का विमान 16 अप्रैल, 2026 को खाड़ी में वापस लौटना पड़ा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अकासा का विमान स्थिर खड़ा था जब दूसरी एयरलाइन के विमान ने उससे टक्कर मार दी। सभी यात्रियों और चालक दल को सुरक्षित उतार लिया गया। जिससे को एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

     

     

     

     

  • मूट कोर्ट प्रतियोगिता में हिमकैप्स लॉ कॉलेज के स्टूडेंट्स बने रनरअप

    मूट कोर्ट प्रतियोगिता में हिमकैप्स लॉ कॉलेज के स्टूडेंट्स बने रनरअप

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी शाहपुर के विधि विभाग द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न  विधि महाविद्यालयों व कॉलेजों ने भाग लिया। वहीं हिमकैप्स कॉलेज ऑफ लॉ से भी मूट कोर्ट प्रतियोगिता में बीएएलएलबी पांचवें वर्ष की छात्राओं सुमेधा, शुभांगी और प्रेरणा ने भाग लिया और प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर उन्हें हिमाचल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के विधि विभाग द्वारा ट्रॉफी, सर्टिफिकेट और नगद राशि द्वारा नवाजा गया। लॉ संस्थान के प्रिंसिपल डॉ. जसवंत सिंह ने लॉ स्टूडेंट्स को प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करने पर प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि मूट कोर्ट में भाग लेने से लॉ के छात्रों को न्यायिक प्रक्रिया की जानकारी मिलती है। साथ ही संस्थान के चेयरमैन विक्रमजीत सिंह ने मूट कोर्ट प्रतियोगिता में सफलतापूर्वक भाग लेने पर स्टूडेंट्स को अपनी शुभकामनाएं दीं।
       
  • इस मामले में विपक्षी नेता को कोर्ट ने सुनाई 5 साल की सजा

    इस मामले में विपक्षी नेता को कोर्ट ने सुनाई 5 साल की सजा

    जकार्ताः दक्षिण अफ़्रीकी राजनीतिज्ञ जूलियस मालेमा को पार्टी की बैठक के दौरान हवा में बंदूक चलाने के मामले में 5 साल की जेल की सज़ा सुनाई गई है। अल जज़ीरा का हवाला देते हुए वीरवर16 अप्रैल को अफसेल कोर्ट ने विपक्षी पार्टी के वामपंथी आर्थिक स्वतंत्रता सेनानियों (EFF) के नेता को अपने सहयोगियों के सामने गोली चलाने के मामले में दोषी ठहराया। मालेमा द्वारा की गई कार्रवाई 2018 में हुई, जब उनकी पार्टी पूर्वी केप प्रांत के एक स्टेडियम में एक बड़े सम्मेलन का आयोजन करती थी।

    सुनवाई की अध्यक्षता करने वाले न्यायाधीश टवानेट ओलिवियर ने कहा कि अफ्रीका के एक प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ ने अवैध हथियार रखने सहित दोषी ठहराया। हालांकि, अफ्रीकी सदन में चौथी सबसे बड़ी पार्टी के नेता ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया। 45 वर्षीय व्यक्ति ने तर्क दिया कि हथियार एक खिलौना था। मालेमा के वकील ने आज पूर्वी लंदन के नाम से पहले कुगोमपो शहर में अदालत में फैसले के कुछ मिनट बाद अपील की। जब सुनवाई हुई, सैकड़ों ईएफएफ मालेमा समर्थक लाल कपड़े पहने हुए अदालत के बाहर इकट्ठा हुए।

  • पंजाब सरकार का बड़ा कदम, वृद्धावस्था पेंशन से लाखों को सहारा – Dr Baljit Kaur

    पंजाब सरकार का बड़ा कदम, वृद्धावस्था पेंशन से लाखों को सहारा – Dr Baljit Kaur

    चंडीगढ़: सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आज जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत मार्च माह के लिए वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत 352 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की गई है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार बुजुर्गों की भलाई और आर्थिक सहायता सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

    आगे जानकारी देते हुए मंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा हर महीने 23,51,338 बुजुर्ग लाभार्थियों को वृद्धावस्था पेंशन प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत 4000 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है ताकि पात्र लाभार्थियों को समय पर आर्थिक सहायता मिलती रहे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अनेक बुजुर्गों के लिए यह पेंशन जीवन की महत्वपूर्ण आर्थिक सहायता साबित हो रही है, जिससे वे अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करते हुए आत्मनिर्भर जीवन जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह योजना सरकार द्वारा बुजुर्गों को सम्मान और सुरक्षा प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

    डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि 65 वर्ष या उससे अधिक आयु के पुरुष तथा 58 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाएं, जिनकी वार्षिक आय 60,000 रुपये से अधिक नहीं है, इस योजना का लाभ उठा सकती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जिन आवेदकों के पास 2.5 एकड़ तक सिंचित (नहरी/चाही) भूमि, या 5 एकड़ तक बारानी भूमि, या पानी वाले क्षेत्र में 5 एकड़ तक भूमि (पति-पत्नी की संयुक्त भूमि सहित) है, वे भी इस योजना के लिए पात्र हैं।

    कैबिनेट मंत्री ने सभी जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेंशन का समय पर वितरण सुनिश्चित किया जाए और लंबित आवेदनों का शीघ्र निपटारा किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि नियमित निगरानी और फील्ड स्तर पर जांच की जाए ताकि कोई भी पात्र बुजुर्ग लाभ से वंचित न रहे और पारदर्शी तरीके से राशि लाभार्थियों तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार अपने बुजुर्गों को समाज की अनमोल धरोहर मानती है और उनकी भलाई तथा सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

    डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राज्य का हर बुजुर्ग सम्मान, आत्मनिर्भरता और सुरक्षा के साथ जीवन व्यतीत कर सके।

     

  • Punjab News: ESI डिस्पेंसरी में पर्ची काटने को लेकर हुआ भारी हंगामा, कर्मी ने मांगी माफी, देखें वीडियो

    Punjab News: ESI डिस्पेंसरी में पर्ची काटने को लेकर हुआ भारी हंगामा, कर्मी ने मांगी माफी, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में फोकल प्वाइंट में बनी ईएसआई डिस्पैंसरी में आज भारी हंगामा देखने को मिला। दरअसल, डिस्पेंसरी में दवा लेने पहुंची महिला व अन्य लोगों ने पर्ची काटने वाले कर्मी पर दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाए गए। कर्मचारी ने एक मरीज की फाइल पकड़ी थी। जब विवाद ज्यादा होने लगा तो उसने विंडो से फाइल बाहर फेंक दी और कहा कि वो पर्ची नहीं काटेगा। कर्मचारी के जोर से बाेलने पर दवा लेने आए लाइन में खड़े अन्य लोगों ने भी विरोध किया। इतने में दोनों पक्ष एक दूसरे पर गाली देने का आरोप लगाने लगे। कर्मचारी कहने लगा कि आप लोगों ने गाली दी जबकि लाइन में लगे लोग कहने लगे कि उसने गाली दी है।

    मामला ज्यादा बिगड़ गया और लोगों ने मजदूर नेताओं को बुला लिया। इस मामले की वीडियो भी सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि डिस्पेंसरी के कर्मचारी और युवक में जमकर हंगामा हो रहा है। हंगामा ज्यादा होने के बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस पर्ची काटने वाले कर्मचारी को चौकी ले गई। बताया जा रहा है कि पुलिस चौकी कर्मचारी ने माफी मांगकर जान छुड़वाई, जिसके बाद बाद मामला शांत हुआ। मजदूर नेता चितरंजन ने बताया कि कर्मचारी ने लिखित तौर पर कहा कि अब वो भविष्य में इस तरह का व्यवहार नहीं करेगा।

    वीडियो बनाने वाले ने डिस्पेंसरी के कर्मचारी पर महिला व अन्य लोगों के साथ दुर्व्यहार करने का आरोप लगाया है। वहीं ईएसएसआई डिस्पैंसरी के डॉक्टराें का कहना है कि पर्ची वाले काउंटर पर भीड़ ज्यादा थी। लोग पर्ची कटवाने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान पर्ची कटवाते हुए एक बुजुर्ग महिला और पर्ची काटने वाले कर्मचारी की बहस शुरू हो गई। अचानक हल्ला होने लगा तो उन्होंने मामला शांत करवाया। उनका कहना है कि इस मामले को हल करवा दिया गया है। वहीं दूसरी चौकी जीवन नगर के इंचार्ज रणजीत सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों का आपसी समझौता हो गया था। किसी ने उसके खिलाफ बयान या शिकायत नहीं दी। जिसे बाद में छोड़ दिया गया।

     

     

     

  • 2.02 करोड़ के ड्रग्स पुलिस ने किए नष्ट, 1342 नशीली गोलियां और कैप्सूल भी शामिल, देखें वीडियो

    2.02 करोड़ के ड्रग्स पुलिस ने किए नष्ट, 1342 नशीली गोलियां और कैप्सूल भी शामिल, देखें वीडियो

    पंचकूला: हरियाणा को नशा मुक्त बनाने की दिशा में सख्त कार्रवाई करते हुए पंचकूला पुलिस ने आज एक जरुरी कदम उठाया है। पुलिस कमिश्नर (एडीजीपी) शिवास कविराज की निगरानी में लगभग रुपये 2,02,83,511 मूल्य के नशीले पदार्थों को विधिवत नष्ट किया गया है। ये सभी नशीले पदार्थ एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत 2022 से 2024 के बीच दर्ज 75 अलग-अलग मामलों में जब्त किए गए थे।

    इनका आज कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए सुरक्षित तौर पर निपटारा किया गया है। नष्ट किए गए पदार्थों में 800 ग्राम हेरोइन, 10.3 किलोग्राम गांजा, 1.5 किलोग्राम चरस, 76.6 किलोग्राम चूरा पोस्त, 24.5 किलोग्राम अफीम के पौधे, 2.6 किलोग्राम अफीम तथा 1342 नशीली गोलियां और कैप्सूल शामिल हैं। इनका कुल मिलाकर अनुमानित बाजार मूल्य 2,02,83,511 आंका गया है।

    यह पूरी प्रक्रिया सभी कानूनी औपचारिकताओं का पालन करते हुए बागवाला स्थित हाईजीन फैक्ट्री में उच्च तापमान वाली विशेष भट्टी में किया गया है ताकि नशीले पदार्थों को दोबारा से नष्टकरण सुनिश्चित हो सके और इनके दोबारा उपयोग की कोई संभावना न रहे। इस दौरान डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता, डीसीपी स्टेट क्राइम रजनीश, एसीपी अजीत सिंह, एमएमजे ई/एएसआई टेकचंद, मौली चौकी सब-इंस्पेक्टर रामकरण सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारी, कर्मचारी और गांव के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे जिन्होंने पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर पारदर्शिता सुनिश्चित की। इस मौके पर पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज ने कहा कि मादक पदार्थों के खिलाफ यह कार्रवाई एक महत्वपूर्ण कदम है।

    पंचकूला पुलिस भविष्य में भी ऐसी सख्ती और निरंतरता के साथ नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करती रहेगी। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी नशा तस्करी, अवैध बिक्री या पेडलर नेटवर्क की जानकारी मिले तो तुरंत मानस हेल्पलाइन 1933 या ड्रग इंफो हेल्पलाइन नंबर 7087081100 और 7087081047 पर सूचना दें।

    सूचना देने वाली की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई व्यक्ति नशे की लत से जूझ रहा है तो परिवार उसे छिपाने के बजाय आगे आकर मदद लें क्योंकि पंचकूला पुलिस नशा एवं हिंसा मुक्त मेरा गांव मेरी शान अभियान के अंतर्गत उपचार परामर्श और पुनर्वास की सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है। यह कार्रवाई न सिर्फ कानून के सख्त पालन का उदाहरण है बल्कि समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में एक मजबूत संदेश भी देती है।