Blog

  • Jalandhar News: बैट फैक्ट्री के वर्कर की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: बैट फैक्ट्री के वर्कर की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: लैदर कॉम्प्लेक्स में चलती बैट फैक्ट्री के वर्कर की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय तरुण कुमार के रूप में हुई है। परिवार का दावा है कि घटना सोमवार शाम 6 बजे की है। उनको देर रात फोन आया कि एक्सिडेंट हुआ है। आप सिविल अस्पताल पहुंच जाओ, जिसके बाद वह सिविल अस्पताल पहुंचे तो पता चला की मौत हो गई है। परिवार का आरोप है कि उन्हें डेडेबॉडी तक नहीं दिखाई गई। परिवार के साथ पहुंचे लेदर कॉम्प्लेक्स के राजेश भगत ने बताया कि युवक तरुण की मां को फोन आया था कि आपके बेटे का एक्सीडेंट हुआ है। उनको कहा गया कि सिविल अस्पताल पहुंचो। जब वे सिविल अस्पताल पहुंचे तो यहां पता चला कि तरुण की मौत हो चुकी है।

    परिवार के सदस्यों ने दावा किया कि उनको एक आटो वाले और साथ काम करते लड़के का फोन आया था कि तरुण को आटो से सिविल अस्पताल ला रहे हैं। जब वह सिविलि अस्पताल पहुंचे तो आटो वाला और मोबाइल से फोन करने वाला जा चुका था। हमने नंबर पर बात करने की कोशिश की तो फोन उठाया नहीं गया। मौत कैसे हुई, किस कारण से हुई, कोई कुछ नहीं बता रहा।

    राजेश भगत ने बताया कि परिवार के लोग जब सिविल अस्पताल जालंधर पहुंचे तो यहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि की। डेडबॉडी सफेद कपड़े में लिपटी थी। चोट के निशान नहीं है जिससे शक पैदा होता है कि मौत किसी अन्य कारण से हुई है। परिवार ने बताया कि मौत की सूचना बस्ती बावा खेल पुलिस थाने को दे दी गई है। राजेश भगत ने बताया कि डेडबॉडी पर पेंट नहीं मिली। पुलिस से फैक्ट्री के कैमरे खंगालने के लिए कहा गया है।

  • Jalandhar News: पेट्रोल पंप में Gun Point पर 2 लाख की नगदी लेकर लुटेरे फरार, देखें CCTV

    Jalandhar News: पेट्रोल पंप में Gun Point पर 2 लाख की नगदी लेकर लुटेरे फरार, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: देहात में लूटपाट की घटनाओं का ग्राफ बढ़ने लगा है। वहीं थाना लांबड़ा के अंतर्गत आते गांव धालीवाल कादियां स्थित काला संघिया रोड पर बने हिंदुस्तान पेट्रोलियम पेट्रोल पंप पर गन प्वाइंट पर लूट की घटना सामने आई है। जहां देर रात करीब 2 लुटेरे पिस्तौल के बल पर कर्मियों से 2 लाख की नगदी लूटकर फरार हो गए। लूट की वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पेट्रोल पंप पर काम करने वाले युवकों ने वारदात के बाद लुटेरों का विरोध करते हुए पीछा भी किया लेकिन लुटेरों ने पिस्तौल दिखा जान से मारने की धमकी दी और भाग गए, जिसकी शिकायत पुलिस को दी और मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पेट्रोल पंप कर्मचारी हर्ष चोपड़ा ने बताया कि घटना रात करीब आठ बजे की है। उस समय पंप पर कुल चार कर्मचारी मौजूद थे।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    तभी दो अज्ञात व्यक्ति पैदल पंप पर आए और पिस्तौल दिखाकर कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देने लगे। उन्होंने दो कर्मचारियों के साथ मारपीट की और उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद लुटेरे करीब दो लाख रुपये नकद लूटकर खेतों की ओर फरार हो गए, जिसकी सूचना उन्होंने थाना लांबड़ा पुलिस को दे दी। पीड़ित पक्ष की एसएसपी से अपील है कि लुटेरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उन्हें न्याय दिलाया जाए, वहीं थाना लांबड़ा के जांच अधिकारी एसआइ गुरमीत राम ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि पेट्रोल पंप दो लुटेरे लूट कर भागे हैं। उनकी टीम मौके पर पहुंची है और घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। वह जल्द ही वे लुटेरों को गिरफ्तार कर लेंगे।
  • आज का राशिफल, 9 दिसंबर 2025

    आज का राशिफल, 9 दिसंबर 2025

    आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज दोपहर 2 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 2 बजकर 33 मिनट तक इंद्र योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 2 बजकर 23 मिनट तक अश्लेषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज देर रात 2 बजकर 30 मिनट बुध अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं।

    मेष राशि:आज विद्यार्थियों को सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन सफलता जरूर मिलेगी। किसी पुराने दोस्‍त से मुलाकात हो सकती है। कारोबार में बढ़ोतरी होगी, साथ ही ख़र्च में वृद्धि की संभावना है, छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव आएंगे। कार्यस्थल में उच्च अधिकारियों व सहयोगियों का पूरा साथ आपको मिलता रहेगा। जमीन-जायदाद के संबंध में आज आप महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। नई नौकरी आपके दैनिक जीवन की प्रक्रियाओं में पूर्ण बदलाव लाएगा। रिश्ते सुलझाने और पुराने दिनों का फिर से आनंद लेने का ये अच्छा मौका होगा। आर्थिक मुद्दों को लेकर की गई यात्रा सफल होगी।

    वृष राशि :आज अपने कार्य पर ध्यान लगाएंगे तो आय में वृद्धि होगी, कठिन परिश्रम ही आपकी सफलता की चाबी है। वित्तीय मामलों से जुड़े फैसले कुछ समय के लिए टाल दें। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए समय अनुकूल है। आप कार्यक्षेत्र में भी बेहतर कार्य करेंगे। कई दिनों से चली आ रही परेशानी हल मिल सकता है। छात्रों को पढ़ाई में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है लेकिन परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। खुशी और उत्साह की भावना आपके मन में रहेगी, समाज में आपका सम्मान व रुतबा बढ़ेगा।

    मिथुन राशि :आज आपके परिवार के सदस्यों को आनंद देना और एक साथ बांधे रखना आपके लिए थोड़ा मुश्किल होगा, लेकिन आप सफल हो जाएंगे। किसी के मनोबल और वास्तविक सहयोग के बिना परिस्थिति का सामना करना आपके हित होगा। अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए छोटी छुट्टी लेंगे। बच्चे और परिवार के अन्य सदस्य उनकी समस्याओं का हल ढूंढने के लिए आप पर निर्भर रहेंगे। आज आपको कामयाबी मिलना तय हैं।

    कर्क राशि :आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कई तरह की व्यक्तिगत गतिविधियों में ही दिन व्यतीत हो जाएगा। आज आपका भाग्‍य आपके साथ है, कार्य स्थल पर प्रमोशन या प्रशंसा मिलने के आसार हैं, व्यापार में नई संभावनाएं तलाशी जा सकती हैं। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को मंज़िल मिलेगी। ऑफिस में आपका कार्य काबिल-ए-तारीफ होगी। आज रुका हुआ पैसा या खोई वस्तु आपको वापस मिल सकती है। पारिवारिक संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। किसी मेहमान के आने की संभावना है। आर्थिक मामलों में दोस्तों की मदद मिल सकती है।

    सिंह राशि :आज लंबे समय से जिस परीक्षा या टेस्ट के नतीजों का आप इंतजार कर रहे थे, वो आज आपको मिल सकता है, नतीजे आपके पक्ष में ही होंगे। जॉब चेंज करने का प्रयास न करें, नौकरी में स्थानांतरण की सूचना मिल सकती है। निवेश करने के लिए अच्छा नहीं है, धनागमन होगा परन्तु खर्च में बढ़ोतरी भी होगी। आज आपकी किस्मत आपके साथ है, कार्यक्षेत्र में लाभ होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, आमदनी में वृद्धि हो सकती है। खुशी और उत्साह की भावना आपके मन में रहेगी, समाज में आपका सम्मान व रुतबा बढ़ेगा। प्रॉपर्टी के संदर्भ में यात्रा करने के योग बने हैं।

    कन्या राशि :आज अच्छी खबर चित्त प्रसन्न कर देगी। किसी लाभकारी योजना का मसौदा बनेगा। किसी विशिष्ट अध्ययन में समय व्यतीत होगा। आनंद की प्राप्ति होगी। आपका वक्तृत्व कौशल कई सफलता का सूत्रपात करेगा। चिरप्रतिक्षित काम आगे बढ़ेगा। मन में शांति का अनुभव होगा। पुरानी समस्या ख़त्म होगी। ऋण मुक्ति का प्रयास सफल होगा। करियर में सतर्क रहें। वाणी और बौद्धिक क्षमता से नई राह निकलेगी। नये कार्य की योजना बनेगी। आध्यात्मिक प्रवृत्ति का विकास होगा। संघर्ष से आनन्द का मार्ग प्रस्फुटित होगा। परिवार में प्रसन्नता व्याप्त होगी। राजनीतिक और सामाजिक सुख बढ़ेगा।

    तुला राशि :आज रुका हुआ धन प्राप्त होगा। संतान से भी सुख प्राप्त होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपके करियर में संतुष्टि मिलेगी। विदेश से संपर्क लाभ प्रदान करेगा। स्वभाव का रूखापन आपके विरोधियों की संख्या में इजाफा करेगा। पारिवारिक प्रेम और आनन्द में वृद्धि के योग है। आज आपकी नये वाहन की रूपरेखा बनेगी। किसी चिर प्रतीक्षित कार्य में सफलता संभव है। किसी सलाहकार की सहायता से लाभ मार्ग प्रशस्त होगा। आज किसी कार्य में हौसले और विनम्रता से ही परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव होगा। आज आपको लग्ज़री सामान का सुख मिलेगा।


    वृश्चिक राशि:
    आज करियर में प्रदर्शन सुधारने का प्रयास रंग लायेगा। आज आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि कारक होगा। हौसले को उड़ान मिलेगी। किसी की सहायता से क़र्ज़ से मुक्ति की राह निकलेगी। पराक्रम और मौलिक विचार आर्थिक समृद्धि प्रदान करेंगे। सरकार से लाभ और मान सम्भव है। मां का सहयोग हृदय में शांति भर देगा। पराक्रम रंग लायेगा। पिछली परफ़ॉर्मेंस से आगे निकल कर नये प्रदर्शन पर फ़ोकस करें। किसी नये प्रॉजेक्ट पर काम करना अच्छी अनुभूति प्रदान करेगा। यहां पढ़ें वृश्चिक राशि वालों का डिटेल राशिफल

    धनु राशि:आज विनम्रता से लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा। किसी पुराने निवेश की अच्छी कीमत मिलेगी। किसी पुराने मित्र से संपर्क उत्साह भर देगा। सेहत का ध्यान रखें। आज आपको अनुकूल दिन का आनंद मिलेगा, आज अपने संभावित समाधान करने के लिए पर्याप्त गुंजाइश नहीं होगी। आज अच्छा समय है एक नया वाहन खरीदने के लिए। आप आशावादी और आप के आस-पास सभी मिलनसार दिखाई देगा। कुछ प्रभावशाली लोगों से मिलने के लिए आज मौका है। पेशेवर मोर्चे पर अपने कैरियर अग्रिम करने के लिए इसे का सबसे अच्छा उपयोग करें और यह भी अपने व्यक्तिगत मोर्चे पर अपनी जीवन शैली में सुधार होगा। आज आपनी गतिविधियों को मजबूत बनाने में एक प्रयास करके देख सकते हैं।

    मकर राशि:आज आपके भाग्य का पूरा साथ आपको प्राप्त होगा। जो जातक नौकरी परिवर्तन के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए समय अनुकूल रहेगा। उपहार व सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। निजी संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आज कारोबारी समस्या का समाधान मिल जाएगा। बड़े लोगों से संपर्क बनेगा। इस राशि के छात्र का मन पढ़ाई में लगेगा। आज आपको धन और वैभव प्राप्त होगा। ईमानदारी से अपने कामों को पूरा करेंगे इससे कार्य में आप का मान सम्मान बढ़ेगा।

    कुंभ राशि :आज आप काफी ऊर्जावान और अपने जीवन के दो क्षेत्रों में सक्रिय खोज में महसूस होगा। जीवन में अपनी प्रगति के विषय में सभी मामलों में एक नई चमक होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृहोपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बिजनेस में आज आपको बड़ा मुनाफ़ा मिल सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा। लेकिन काम-धंधे में कमाई को लेकर आपकी जागरूकता बनी रहेगी। निवेश से जुड़े अहम फैसले किसी और दिन के लिए छोड़ देने चाहिए। आज स्नेह के संबंध को बनाए रखने के लिए आपको परस्पर सम्मान और विश्वास करने की जरूरत है। आप का व्यक्तित्व भी आकर्षक होगा जिससे लोग आप से प्रभावित होंगे।

    मीन राशि:आज का दिन आपके लिए नई उमंग से भरा रहने वाला है। आज आप बिजनेस में लाभ लेने के लिए आपको किसी की मदद लेनी पड़ेगी। साथ ही आज आपको वाद-विवाद से दूर रहना होगा ताकि आप अपना मन काम में लगा सके। आज आपको अपनी काबिलीयत दिखाने का मौका मिलेगा। व्यापारी वर्ग को आज अच्छा लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा,कॉलेज में नए दोस्त बनेंगे। आर्थिक रूप से आज आपको सफलता मिलेगी।

  • पेंशनर्स को तीन साल से झूठे आश्वासनों के सिवाय कुछ नहीं मिला : जयराम ठाकुर

    पेंशनर्स को तीन साल से झूठे आश्वासनों के सिवाय कुछ नहीं मिला : जयराम ठाकुर

    बीआरओ द्वारा हिमाचल में विकासात्मक परियोजनाओं के लिए केंद्र का आभार जताया

    ऊना/मंडी/सुशील पंडित: मंडी से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के पेंशनर्स इस सरकार के रवैए से बहुत हताश हैं क्योंकि सरकार लगातार तीन साल से उन्हें झूठे आश्वासनों के सिवाय कुछ नहीं दे रही है। पेंशनर्स को सरकार समय पर पेंशन ही नहीं दे पा रही है बाकी सुविधाएं मिलना तो  दूर की बात है। तीन साल में सरकार ने पेंशनर्स को इलाज और दवाई के नाम पर एक भी पैसा नहीं दिया है। जिसकी वजह से उनकी जिंदगी भी खतरे में पड़ गई है। उम्र के इस पड़ाव पर हर किसी को अधिक देखभाल और इलाज की आवश्यकता होती है। बुढ़ापे में सबसे ज्यादा खर्च ही इलाज और दवाओं पर ही होता है। इतने महत्वपूर्ण मामले पर सरकार की उदासीनता ही सरकार की संवेदनहीनता बताती है।

    जयराम ठाकुर ने कहा कि जिस तरीके से पूरे प्रदेश में पेंशनर्स द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है और धर्मशाला में पेंशनर्स की रैली के बाद सरकार जमीनी तौर पर कुछ करती नजर नहीं आ रही है। ऐसे में मेरा मुख्यमंत्री से आग्रह है की पेंशनर्स की समस्याएं बहुत गंभीर हैं और उनका निदान अति शीघ्र किया जाना चाहिए। जिन्होंने कर्मचारी के तौर पर प्रदेश में अपनी सेवाएं देकर प्रदेश के योगदान में अपनी भूमिका निभाई है उनके साथ आज इस तरह का भेदभाव बहुत दु:खदाई है।

    जयराम ठाकुर ने प्रदेश में बेकाबू होते माफिया और ध्वस्त होती कानून व्यवस्था के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि विभिन्न प्रकार के माफिया और अवैध खनन के लिए हो रही लड़ाई और अपराध में प्रदेश के नेताओ के नाम पहले दिन से ही सामने आए थे लेकिन अब यह प्रकरण आगे बढ़ रहा है और मुख्यमंत्री इसे दूर से देख रहे हैं। अतीत में भी यह देखने को मिला कि बड़े –बड़े नेता माफिया के सामने बेबस नजर आए और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग खुले मंचों से की गई। इससे इन माफियायों को मिल रहे सत्ता के संरक्षण का पता चलता है। यह स्थिति न केवल कानून व्यवस्था को चुनौती दे रही है बल्कि प्रदेश की पहचान और संस्कृति के लिए भी खतरा बन रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि अपराधियों, माफिया गतिविधियों और प्रदेश में बढ़ते गन कल्चर पर सख्त और प्रभावी कार्रवाई कर रोक लगाई जाए।

    महादेव के डॉ संजय भाजपा में शामिल, पूर्व मुख्यमंत्री ने पहनाया पटका

    सुंदरनगर के महादेव निवासी डॉ. संजय कुमार ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली है। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनका पटका पहनाकर स्वागत किया। डॉ संजय इस समय पच्चीसी खेल महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और हिमाचल प्रदेश डॉजबॉल खेल संघ के चैयरमेन हैं। इस मौके पर युवा मोर्चा के प्रमुख प्रवक्ता भुवनेश ठाकुर भी उपस्थित रहे। भाजपा में शामिल होने को लेकर संजय ने कहा कि उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि कांग्रेस की रही है लेकिन भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से वे काफी प्रभावित हैं और पार्टी के लिए काम करना चाहते हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि ऐसा सर्वमान्य नेता होना ही मंडी वासियों के लिए सौभाग्य की बात है।

    वंदे मातरम राष्ट्र की आत्मा, प्रधानमंत्री के लोकसभा में उद्बोधन ने जगाई नई चेतना

    जयराम ठाकुर ने संसद में वंदे मातरम पर हुई चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रभावी उद्बोधन की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने वंदे मातरम के राष्ट्रीय महत्व, उसकी ऐतिहासिक भूमिका और स्वतंत्रता आंदोलन में दिए गए अद्वितीय योगदान को अत्यंत गरिमा और स्पष्टता के साथ सामने रखा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में यह महत्वपूर्ण प्रसंग भी याद दिलाया कि सरोजिनी बोस ने वंदे मातरम पर लगे प्रतिबंध के विरोध में चूड़ियाँ न पहनने का संकल्प लिया था—यह उस समय देश की राष्ट्रीय भावना, आत्मसम्मान और इस गीत के प्रति जनमानस की गहरी निष्ठा का प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने यह भी रेखांकित किया कि वंदे मातरम ने करोड़ों भारतीयों में स्वतंत्रता की ज्योति जगाई और यह गीत आज भी राष्ट्र की आत्मा से गहराई से जुड़ा है।

    जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस द्वारा वंदे मातरम पर प्रतिबंध लगाना राष्ट्रीय चेतना को दबाने का दुर्भाग्यपूर्ण कदम था, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदन में इस ऐतिहासिक सत्य को निर्भीकता से उजागर कर राष्ट्रीय अस्मिता की रक्षा की है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम का सम्मान किसी दल की राजनीति का विषय नहीं, बल्कि भारत की पहचान और गौरव का प्रश्न है। जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सहित देश की जनता वंदे मातरम की प्रतिष्ठा और सम्मान की रक्षा के लिए सदैव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ी है।

    बीआरओ द्वारा हिमाचल में विकासात्मक परियोजनाओं के लिए केंद्र का आभार जताया

    नेता प्रतिपक्ष ने मनाली–लेह सामरिक मार्ग पर बीआरओ के प्रोजेक्ट दीपक द्वारा निर्मित हिमाचल के चार महत्वपूर्ण पुलों—70 मीटर शोगटोंग ब्रिज, जिंगजिंगबर के दो मल्टी-सेल बॉक्स ब्रिज तथा 60 मीटर यूनम ब्रिज—के साथ श्योक टनल सहित देशभर की 121 सामरिक परियोजनाओं के वर्चुअल उद्घाटन पर केंद्र सरकार, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से सीमा क्षेत्रों की कनेक्टिविटी और सामरिक क्षमता में असाधारण बढ़ोतरी होगी, जिससे देश की रक्षा तैयारियां अधिक मजबूत होंगी।

    जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के दुर्गम और संवेदनशील क्षेत्रों में तैयार की गई ये परियोजनाएँ सेना की आवाजाही को तेज, सुरक्षित और भरोसेमंद बनाएंगी। उन्होंने बीआरओ के अधिकारियों, इंजीनियरों और पूरे दल को बधाई देते हुए कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में इतना महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना राष्ट्र सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि केंद्र सरकार के निरंतर सहयोग से हिमाचल में विकास और रणनीतिक परियोजनाओं की गति आगे भी ऐसे ही बढ़ती रहेगी।

  • आईएसबीटी ऊना में भी अब नगर निगम ऊना की तरह 10 रुपये से शुरू होगी पार्किंग शुल्क व्यवस्था

    आईएसबीटी ऊना में भी अब नगर निगम ऊना की तरह 10 रुपये से शुरू होगी पार्किंग शुल्क व्यवस्था

    ऊना/सुशील पंडित: जिला दंडाधिकारी ऊना जतिन लाल द्वारा जारी हालिया दिशा-निर्देशों के अनुरूप आईएसबीटी ऊना में भी अब नगर निगम ऊना की तरह 10 रुपये से प्रारंभ होने वाली पार्किंग शुल्क व्यवस्था लागू कर दी गई है। नगर निगम आयुक्त एवं एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि नगर निगम ऊना ने पहले आधे घंटे के लिए अपनी सभी पार्किंग स्थलों पर 10 रुपये की एकसमान शुरुआती दर निर्धारित की है। इसी नीति से सामंजस्य बनाते हुए आईएसबीटी प्रबंधन ने भी बस अड्डे और साथ लगते कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स में नई दरें लागू करने का निर्णय लिया है।

    नई व्यवस्था के तहत अब आईएसबीटी ऊना परिसर में भी पहले आधे घंटे तक सभी वाहनों के लिए न्यूनतम 10 रुपये शुल्क देना होगा। इससे यात्रियों और आम नागरिकों को राहत मिलेगी तथा पार्किंग व्यवस्था और भी सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी बनेगी। गौरतलब है कि आईएसबीटी ऊना बीओटी मॉडल पर संचालित है और संचालन एवं रखरखाव व्यय में समय-समय पर वृद्धि के बावजूद यात्रियों को सुविधा देने के उद्देश्य से यह न्यूनतम शुल्क संरचना लागू की गई है।

    आईएसबीटी प्रबंधन के प्रस्ताव के अनुसार पहले आधे घंटे में एकसमान शुल्क के बाद वाहनों की श्रेणी और पार्किंग अवधि के अनुसार शुल्क तय किए गए हैं। तीन घंटे तक पार्किंग के लिए दोपहिया वाहन का शुल्क 15 रुपये, तिपहिया का 25 रुपये और चारपहिया का 50 रुपये होगा। तीन से नौ घंटे की पार्किंग पर दोपहिया का शुल्क 25 रुपये, तिपहिया का 35 रुपये और चारपहिया का 70 रुपये रहेगा। नौ से 12 घंटे तक पार्किंग करने पर दोपहिया के लिए 30 रुपये, तिपहिया के लिए 45 रुपये और चारपहिया के लिए 80 रुपये शुल्क तय किया गया है, जबकि 12 से 24 घंटे तक की पार्किंग पर दोपहिया के लिए 40 रुपये, तिपहिया के लिए 55 रुपये और चारपहिया के लिए 100 रुपये शुल्क निर्धारित हुआ है।

    आईएसबीटी प्रबंधन का कहना है कि नई शुल्क व्यवस्था से यात्रियों को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और जनहितैषी पार्किंग सुविधा उपलब्ध होगी तथा परिसर में यातायात अनुशासन और भी सुदृढ़ होगा।

  • Punjab News : Jalandhar में सेवाएं दे चुके ACP को किया सस्पेंड

    Punjab News : Jalandhar में सेवाएं दे चुके ACP को किया सस्पेंड

    होशियारपुर : जालंधर में सेवाएं दे चुके एसीपी बबनदीप सिंह के खिलाफ डीजीपी गौरव यादव ने सख्त एक्शन लिया है। डीजीपी गौरव यादव ने डीएसपी बबनदीप सिंह को त्वरित प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। बताया जा रहा है कि होशियारपुर में डीएसपी हेड क्वार्टर पद पर तैनात बबनदीप सिंह को राजीव गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, पटियाला में 17 नवंबर से 22 नवंबर तक के लिए कोर्स पर भेजा गया था। कहा जा रहा है कि यूनिवर्सिटी द्वारा डीजीपी पंजाब को डीएसपी बबनदीप के खिलाफ शिकायत भेजी गई। जिसके आधार पर बबनदीप सिंह को त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभाव से डीजीपी ने सस्पेंड कर दिया।

    10 दिन पहले ही हुआ था ट्रांसफर
    DSP बबनदीप सिंह पहले जालंधर कैंट में ACP के पद पर तैनात थे। लगभग 10 दिन पहले हुए पुलिस अधिकारियों के बड़े फेरबदल के दौरान उन्हें DSP हेडक्वार्टर होशियारपुर लगाया गया था।

     

  • Jalandhar News : इस इलाके में हुआ ब्लास्ट! घर में लगी आग, देखें LIVE

    Jalandhar News : इस इलाके में हुआ ब्लास्ट! घर में लगी आग, देखें LIVE

    जालंधर, ENS: महानगर के कपूरथला चौक के समीप स्वर्ण पार्क एरिया में एक घर में आग लगने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार घर में खाना पकाते वक्त ब्लास्ट होने से घर में आग लग गई। जिसके बाद आग लगने की सूचना आसपास के लोगों ने दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास में दमकल विभाग के कर्मचारी जुट गए। जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया।

    इस घटना में घर में रखे सामान जलकर राख हो गया। जिससे काफी नुकसान हुआ है। थाना नंबर 2 के एसएचओ ने मामले संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि मुझे काल आई कि स्वर्ण पार्क एरिया में एक घर में आग लग गई। इसके तुरंत बाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। इसके बाद कहा कि घटना संबंधी जानकारी हासिल की जा रही है।

     

     

  • पंजाब 2.0 की शुरुआत: CM की कोरिया में शीर्ष उद्योगपतियों से अहम मुलाकात

    पंजाब 2.0 की शुरुआत: CM की कोरिया में शीर्ष उद्योगपतियों से अहम मुलाकात

    चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज दक्षिण कोरिया की अग्रणी कंपनियों— डैवू इंजीनियरिंग एवं निर्माण, जी.एस. इंजीनियरिंग एवं निर्माण, नॉन्गशिम, कोरिया रक्षा उद्योग संघ, सियोल व्यवसाय एजेंसी तथा अन्य अनेक कंपनियों—को राज्य में निवेश करने का आमंत्रण दिया।

    दक्षिण कोरिया दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने डैवू इंजीनियरिंग एवं निर्माण के चेयरमैन जंग वॉन जू से मुलाक़ात की और नवोन्मेषी ऊर्जा परियोजनाओं—समुद्री पवन ऊर्जा संयंत्र, सौर ऊर्जा संयंत्र तथा हरित हाइड्रोजन उत्पादन—में सहयोग का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ऊर्जा संबंधी बुनियादी ढाँचे—तरलीकृत प्राकृतिक गैस टर्मिनल, पेट्रो-रासायनिक परिसर, उर्वरक संयंत्र—तथा आधुनिक आवासीय और शहरी विकास परियोजनाओं, स्मार्ट नगर परियोजनाओं, और सड़क, पुल, रेल, बंदरगाह व हवाई अड्डों से संबंधित सिविल ढांचे में सहयोग की अपार संभावनाएं हैं। मुख्यमंत्री ने मॉड्यूलर तथा पूर्व-निर्मित ढाँचों की आधुनिक निर्माण तकनीक में तकनीकी आदान-प्रदान की आवश्यकता पर भी बल दिया ताकि तेज़ और किफायती निर्माण मॉडल विकसित किए जा सकें।

    डैवू इंजीनियरिंग एवं निर्माण जैसी विश्वविख्यात अवसंरचना कंपनी के साथ रणनीतिक बैठक के दौरान उन्होंने पंजाब की मजबूत औद्योगिक गति, आधुनिक बुनियादी ढाँचों के निर्माण हेतु चल रहे प्रमुख प्रयासों तथा “निवेश पंजाब” प्रणाली के अंतर्गत विशेष संयुक्त निरीक्षण ढाँचे की जानकारी साझा की। उन्होंने वैश्विक उद्योग समूह को पंजाब में व्यापक आधारभूत विकास, आधुनिक निर्माण प्रौद्योगिकियों को अपनाने और प्रस्तावित औद्योगिक नगरों में संभावनाओं की खोज करने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने पर्यावरण-अनुकूलता के वैश्विक मानकों के अनुरूप चलने वाली पहलों—ईएसजी प्रतिबद्धताओं और हरित हाइड्रोजन कार्यक्रमों—में साझा प्रयासों पर भी ज़ोर दिया।

    इसके बाद हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने जी.एस. इंजीनियरिंग एवं निर्माण के वाइस चेयरमैन यंग हा र्यु से मुलाक़ात की। उन्होंने सौर, पवन और हाइड्रोजन जैसी नव्य ऊर्जा परियोजनाओं; सड़क, पुल और स्मार्ट नगर जैसी आधारभूत परियोजनाओं; तथा औद्योगिक परिसरों एवं अभिकल्प-खरीद-निर्माण (ई.पी.सी.) सेवाओं के क्षेत्र में समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने मॉड्यूलर निर्माण तकनीक और हरित हाइड्रोजन तथा स्वच्छ ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में विशाल संभावनाओं का उल्लेख किया और राज्य सरकार की ओर से हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया।

    नॉन्गशिम होल्डिंग्स के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने खाद्य एवं प्रसंस्कृत खाद्य उद्योग में संयुक्त कार्य का प्रस्ताव रखा। उन्होंने भारतीय स्वादानुसार नवीन त्वरित-पकवान (इंस्टैंट) नूडल्स के नए संस्करण विकसित करने की आवश्यकता बताई, साथ ही भारत की सुपरमार्केट श्रृंखलाओं और ई-वाणिज्य मंचों पर इनके वितरण के विस्तार पर भी चर्चा की। उन्होंने युवा वर्ग और स्वास्थ्य-सचेत उपभोक्ताओं तक ब्रांड की पहुँच बढ़ाने, स्थानीय आपूर्तिकर्ताओं के साथ पर्यावरण-हितैषी पैकेजिंग समाधान विकसित करने तथा दीर्घकालिक उपयोग योग्य खाद्य पदार्थ और पौध-आधारित विकल्पों पर अनुसंधान में साझेदारी की वकालत की।

    कोरिया रक्षा उद्योग संघ (के डी आई ए) के वाइस चेयरमैन ली सुंग क्यू से बातचीत में मुख्यमंत्री ने रक्षा निर्माण, रक्षा-तकनीक के आदान-प्रदान, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, रोबोटिक्स और मानव-रहित प्रणालियों जैसी उन्नत सैन्य तकनीकों में सहयोग की आवश्यकता पर चर्चा की। उन्होंने सायबर सुरक्षा तथा कौशल-विकास कार्यक्रमों में साझा प्रयास करके रक्षा निर्माण क्षेत्र में दक्ष जनशक्ति तैयार करने की संभावनाओं पर भी बल दिया।

    सियोल व्यवसाय एजेंसी के स्टार्टअप प्रभाग के निदेशक जोंग वू किम के साथ मुलाक़ात के दौरान मुख्यमंत्री ने पंजाब-आधारित नवोन्मेषी उद्यमों को वैश्विक बाज़ार तक पहुँचाने हेतु उनके त्वरक (एक्सलेरेशन) और इंक्यूबेशन कार्यक्रमों में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने स्टार्टअप पारिस्थितिकी-तंत्र, अनुसंधान-विकास, नवाचार-संस्कृति तथा उत्पाद-प्रमाणीकरण (जैसे “सियोल पुरस्कार”) में साझेदारी को समय की आवश्यकता बताया।

    इसके बाद आयोजित पंजाब में व्यवसाय सुगमता पर गोलमेज़ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने दक्षिण कोरिया की अग्रणी वाणिज्यिक, निवेश और उद्योग कंपनियों—बी.के.एल., यूलचोन, बडट्री प्रबंधन समूह, एस.के. प्रतिभूति, किम एंड चांग, शिन एंड किम, ली एंड को, डेन्टन्स ली, कोरिया अंतरराष्ट्रीय व्यापार संगठन, कोरिया रोबोट उद्योग संघ, कोरिया व्यापार-निवेश प्रोत्साहन संगठन, कोरिया ऑटो-भाग उद्योग सहकारी, युआन्टा प्रतिभूति, कैपस्टोन परिसंपत्ति प्रबंधन, एन.एच. निवेश एवं प्रतिभूति, और कोरिया औद्योगिक अर्थशास्त्र एवं व्यापार संस्थान—के प्रतिनिधियों से चर्चा की।

    मुख्यमंत्री ने पंजाब को सर्वाधिक उपयुक्त निवेश स्थान बताते हुए राज्य सरकार द्वारा की गई प्रमुख सुधार पहलों से इन्हें अवगत कराया और उद्योग विकास को और सहज बनाने हेतु सुझाव भी मांगे। मुख्यमंत्री ने एशिया के सबसे उन्नत नवाचार-केंद्रों में से एक पैंग्यो टेक्नो वैली—जिसे “कोरिया की सिलिकॉन वैली” कहा जाता है—का अवलोकन भी किया। ग्योंगगीदो व्यवसाय एवं विज्ञान त्वरक के अधिकारियों ने उन्हें पैंग्यो के एकीकृत मॉडल, तकनीकी नवोन्मेष, स्टार्टअप संस्कृति और उच्च-मूल्य अनुसंधान की प्रणाली के बारे में जानकारी दी। उनके अनुसार 1,780 से अधिक कंपनियों, 83,000 पेशेवरों और 25,000 शोधकर्ताओं वाला पैंग्यो विश्व-स्तरीय नवोन्मेषिक क्षेत्र है।

    मुख्यमंत्री ने पैंग्यो के संरचित त्वरक कार्यक्रमों, विशेष परीक्षण सुविधाओं और प्रदर्शन-आधारित मूल्यांकन पद्धतियों की विशेष प्रशंसा की और कहा कि मोहाली में भी ऐसे मॉडल अपनाकर स्टार्टअप पारिस्थितिकी, अनुसंधान-विकास और कौशल-आधारित रोजगार को बढ़ावा दिया जा सकता है। उन्होंने मोहाली को व्यापक विकास देकर उसे नवाचार-केंद्र के रूप में उभारने की आवश्यकता बताई।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इन विस्तृत संभावनाओं द्वारा पंजाब सरकार ने कोरियाई कंपनियों का स्वागत करने, नवाचार-आधारित औद्योगिक विकास को प्रोत्साहित करने और दीर्घकालिक पारस्परिक साझेदारी मजबूत करने की प्रतिबद्धता और अधिक सुदृढ़ की है। उन्होंने कहा कि पंजाब में निर्माण, प्रौद्योगिकी, खाद्य-प्रसंस्करण, अनुसंधान एवं विकास सहित अनेक क्षेत्रों में सहयोग की अपार संभावनाएँ मौजूद हैं।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि सियोल रोड-शो “प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन-2026” से पूर्व यह सम्पूर्ण कार्यक्रम वैश्विक निवेशकों को पंजाब में तीव्र आर्थिक-औद्योगिक अवसरों से अवगत कराने का एक प्रमुख माध्यम है।

  • Christmas से जुड़ी है ये खास परंपरा, ऐसे हुई थी इसकी शुरुआत

    Christmas से जुड़ी है ये खास परंपरा, ऐसे हुई थी इसकी शुरुआत

    लाइफस्टाइल: हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन को प्रभु यीशू के जन्मदिन के तौर पर मनाया जाता है। बाइबल में 25 दिसंबर को प्रभु यीशू के जन्म का कहीं भी वर्णन नहीं किया गया है परंतु पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, यीशू के जन्म से पहले यह त्योहार नहीं मनाया जाता था। 25 दिसंबर को लोग धूमधाम के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट करते हैं। कुछ जगहों पर कई दिन पहले ही क्रिसमस का सेलिब्रेशन शुरु हो जाता है। ईसाई धर्म के लोगों द्वारा यह पर्व नए साल की तरह मनाया जाता है। क्रिसमस का त्योहार लोगों के जीवन में शांति, सद्भावना और करुणा का संचार करता है। देश और पूरी दुनिया में मनाए जाने वाले क्रिसमस त्योहार से अलग-अलग परंपराएं और मान्यताएं जुड़ी हुई है। क्रिसमस से जुड़ी एक परंपरा सात मछलियों के भोज की भी है।

    सात मछलियों को भोज और क्रिसमस का कनेक्शन

    क्रिसमस की एक शाम पहले 24 दिसंबर को रात में दुनिया के कई हिस्सों में अलग-अलग तरह से सात मछलियों के भोज को मनाने की परंपरा है। खासतौर पर इटली और इटालियन-अमेरिकन समुदायों के द्वारा यह खास पंरपरा निभाई जाती है। इसको 7 मछलियों का भोज (Feast Of The Seven Fishes) कहते हैं। कुछ लोग इसको फिश डिनर या विजिल भी कहते हैं हालांकि 7 मछलियों का भोज एक सिंपल नाम है क्योंकि लोग वैकल्पिक तौर पर 3,11 या 13 या फिर किसी भी विषम संख्या में मांसाहार भोज बनाते हैं। इसमें 7 मछलियों की कोई खास मैन्यू नहीं होता जिसका पालन जरुरी होता है।

    इस तरह शुरु हुई यह परंपरा

    यह पंरपरा इटली के दक्षिण भाग से शुरु हुई थी। यह इटली की पीढ़ियों से चली आ रही है। साल 1861 से पहले इटली अलग-अलग क्षेत्रों में बना हुआ था। इसमें दक्षिण क्षेत्र सबसे ज्यादा गरीब था। हर क्षेत्र की अपनी सरकार थी। जब नई एकीकृत सरकार ने अपने ज्यादातर संसाधन उत्तरी इटली में बांट दिए तो दक्षिण क्षेत्र में और भी गरीबी और अपराध फैल गया परंतु समुद्र से करीब होने के कारण इस क्षेत्र में मछलियों की कमी नहीं थी। इटली के तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों ने इस नियम को परंपरा का रुप दे दिया। धीरे-धीरे एक से ज्यादा तरह की मछलियों से बना खास खाना बनाए जाने लगा। लगभग 1900 दशक के आस-पास में सात मछलियों के त्योहार की शुरुआत हुई। गरीबी के कारण जब इतालवी लोग देश छोडकर संयुक्त राज्य अमेरिका में चले गए तो इस परंपरा को भी साथ में ले गए। इसी कारण सात मछलियों के भोज की परंपरा कई इतालवी अमेरिकियों के द्वारा शुरु की गई।
  • Punjab News : कांग्रेस का Navjot Kaur Sidhu के खिलाफ बड़ा एक्शन, किया सस्पेंड

    Punjab News : कांग्रेस का Navjot Kaur Sidhu के खिलाफ बड़ा एक्शन, किया सस्पेंड

    पंजाब डेस्क : पंजाब कांग्रेस नवजोत कौर सिद्धू के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए पार्टी से उन्हें सस्पेंड कर दिया है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है कि नवजोत कौर सिद्धू को पार्टी की प्राइमरी मेंबरशिप से सस्पेंड कर दिया गया है। नवजोत कौर के CM कुर्सी के लिए 500 करोड़ रुपए के बयान ने पहले ही पार्टी में हड़कंप मचा रखा था। इसके बाद ये एक्शन लिया गया है।

    अमरिंदर सिंह राजा वडिंग सोशल मीडिया पर दी जानकारी
    नवजोत कौर के खिलाफ एक्शन की जानकारी पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर पोस्ट कर दी है। उन्होंने वो लेटर भी शेयर किया है जिसमें बताया गया है कि नवजोत कौर की प्राथमिक सदस्यता फिलहाल सस्पेंड की जाती है।

    बता दें कि,  नवजोत कौर ने दो दिन पहले कहा था कि अगर सिद्धू को CM फेस बनाया जाता है तो वह पार्टी में एक्टिव हो जाएंगे। हम रिजल्ट दे सकते हैं और पंजाब को गोल्डन स्टेट बना देंगे। कांग्रेस में इस समय जिस तरह के हालात हैं हर कोई CM बनने की दौड़ में लगा हुआ है। पार्टी को हराने में लगे हुए हैं। हमारे पास पैसे नहीं हैं और जो 500 करोड़ की अटैची देता है उसकी को सीएम फेस बनाया जाता है। नवजोत कौर ने शनिवार को पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात के बाद ये बयान दिया था। जिसके बाद से पंजाब की राजनीति में गरमा गई है।

    कांग्रेस के कई नेताओं ने इन आरोपों को बताया था गलत
    इसके बाद कांग्रेस के कई नेताओं ने इन आरोपों को गलत बताया। प्रगट सिंह ने कहा कि उन्हें कभी ऐसी मांग का सामना नहीं करना पड़ा और यह नवजोत कौर की निजी राय हो सकती है। कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने बयान को दुर्भाग्यपूर्ण और पार्टी विरोधी बताया। उन्होंने पूछा कि अगर इतना बड़ा भ्रष्टाचार था तो वह सालों तक चुप क्यों रहीं।

    ‘मेरे बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया’ 
    बयान को लेकर मचे राजनीति बवाल के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने बाद में सोशल मीडिया पर सफाई दी कि उनके बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया और कांग्रेस ने उनसे कभी कोई पैसा नहीं मांगा।