
इस पेड़ के पत्ते में छुपे है कई राज, Immunity और अन्य गुणों से है भरपूर

भारी बर्फबारी से यातायात प्रभावित, पैदल सफर करने को लोग हुए मजबूर, देखें वीडियो
वहीं दूसरी ओर गोपेश्वरके औली में पर्यटकों की भीड़ उमड़ने के बाद प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। दरअसल, ज्योतिर्मठ से औली तक सड़क को सुचारु करने के लिए सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने बर्फ को हटाने के साथ ही नमक डालकर पाला व बर्फ को पिघलाना शुरू कर दिया है। हालांकि फिसलन व जाम से पर्यटकों को परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। दुर्घटना होने का डर बना हुआ है। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल औली में सफेद चादर बिछने से पर्यटक खासे उत्साहित हैं। प्रतिदिन पांच सौ से अधिक पर्यटक औली पहुंच रहे हैं। औली का दीदार कर रहे पर्यटकों को औली की खूबसूरती काफी पसंद आ रही है। हालांकि औली जाने वाले एक मात्र ज्योतिर्मठ औली मोटर मार्ग पर कवांड बैंड से आगे फिसलन होने से वाहन फंस रहे हैं। पर्यटक अपने वाहन ज्योतिर्मठ में खड़े कर स्थानीय वाहनों से औली पहुंच रहे हैं। सड़क पर बर्फ के ऊपर पाला जमने से दिक्कतों को देखते हुए सीमा सड़क संगठन के मजदूर लगातार कवांड बैंड से लेकर औली तक बर्फ हटाने के साथ ही पाला पिघलाने के लिए इस पर नमक डाल रहे हैं।भारी बर्फबारी से यातायात प्रभावित, पैदल सफर करने को लोग हुए मजबूर #jammukashmir #heavySnowfall #KashishKapoor #viralvideo #IncomeTax #IncomeTax | Sonia Gandhi | pic.twitter.com/5xrpngZZXD
— Encounter India (@Encounter_India) December 27, 2024
Punjab News: इलाके में तलवारों के बल पर बाइक लेकर चोर फरार, देखें CCTV
मोहालीः जिले में चोरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि अब चोर तेजधार हथियारों के बल पर सरेआम घटनाओं को अंजाम दे रहे है। वहीं देर फेज-2 में सरेआम तलवारों के बल पर चोरों ने पहले गली में रेकी की। जिसके कुछ समय बाद चोर कोठी के बाहर खड़ा बाइक लेकर फरार हो गए। घटना को अंजाम चोरों ने चंद मिनटों में दिया है। इस घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि 2 चोर पैदल ही गली में घूम रहे है। इस दौरान एक चोर कार के पीछे चला जाता है और दूसरा वहां पर घूमने लग जाता है। जिसके बाद चंद मिनटों में चोर चाबी लगाकर चोर पैदल ही बाइक लेकर फरार हो जाते है। हैरानी की बात यह है कि पुलिस द्वारा देर रात जगह-जगह पर नाकेबंदी की होती है, लेकिन उसके बावजूद सरेआम हथियारों से लैस होकर चोरी की वारदातों को चोरों द्वारा अंजाम देने प्रशासन की कार्रगुजारी पर कई सवाल खड़े कर रहा है।
Jalandhar News: कोट सदीक में महिला ने किया हंगामा, परिवार पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: कोट सदीक मोहल्ले में दपंति में हंगामा होने की घटना सामने आई है। जहां महिला रजनीश रानी ने बताया कि उसकी कपूरथला के व्यक्ति से शादी हुई है। महिला ने आरोप लगाए है कि उसकी पिछले साल फरवरी में शादी हुई थी, लेकिन 6 माह के बाद ही उसे ससुराल वाले परेशान करने लगे और उससे विदेश जाने के लिए पैसों की मांग की जा रही है। इस मामले को लेकर आज एनजीओ की टीम को घटना स्थल पर बुलाकर महिला द्वारा हंगामा किया गया।
रजनीश रानी ने कहा कि मुझे कमरे में बंद करके रखा जाता था। आरोप लगाया कि जब मैं गर्भवती हो गई तो मुझसे कहा गया कि हमें लड़की नहीं लड़का चाहिए। फिर मुझसे कहा गया कि हम अपने बेटे की दूसरी शादी कर देंगे। मैं पिछले पांच महीने से अपने मायके में रह रही हूं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।
घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंचे एसीपी बरजिंदर सिंह ने कहा कि परिवार द्वारा महिला सेल में शिकायत दर्ज करवाई गई थी, जिसकी जांच चल रही है। इस मामले को लेकर आज परिवार वाले इकट्ठे हुए थे। था। परिवार के साथ पुलिस ने बातचीत कर ली है। जांच के बाद जो लीगल कार्रवाई होगी, वो की जाएगी। मामले की जांच पहले डिवीजन नंबर-7 द्वारा की जा रही थी, मगर फिर उक्त केस को महिला सेल में भेज दिया गया था।
ये TV Actress Hospital में हुई भर्ती, हालत देख रह जाएंगे हैरान
नई दिल्ली : जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस 12’ में कंटेस्टेंट रह चुकीं सृष्टि रोडे पिछले कुछ दिनों से अपने यूरोप ट्रिप पर थी, जिसकी फोटो-वीडियो भी एक्ट्रेस लगातार अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर रही थी। लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेत्री सृष्टि रोड़े को अस्पताल में भर्ती कराया गया, सोशल मीडिया पर अस्पताल के बिस्तर से उन्होंने अपनी परेशान कर देने वाली तस्वीरें पोस्ट की है। इस तस्वीर को देखने के बाद से उनके प्रशंसकों की चिंता बढ़ गई है। गुरुवार, 26 दिसंबर को एक्ट्रेस ने अस्पताल से अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए हेल्थ अपडेट दी है। साथ ही उन्होंने अस्पताल में भर्ती होने के पीछे की वजह भी बताई है।

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ बेहद हैरान और चौंका देने वाली फोटो-वीडियो शेयर की, जिसने उनके फैंस की चिंता को बढ़ा दिया। शेयर की गई फोटो में एक्ट्रेस अस्पताल के बेड पर बेसुध हालत में नजर आ रही है। लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेत्री सृष्टि रोड़े को अस्पताल में भर्ती कराया गया, सोशल मीडिया पर अस्पताल के बिस्तर से उन्होंने अपनी परेशान कर देने वाली तस्वीरें पोस्ट की है। इस तस्वीर को देखने के बाद से उनके प्रशंसकों की चिंता बढ़ गई है। एक्ट्रेस ने अस्पताल से अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए हेल्थ अपडेट दी है। साथ ही उन्होंने अस्पताल में भर्ती होने के पीछे की वजह भी बताई है।
‘बिग बॉस 12’ फेम सृष्टि रोड़े ने खुलासा किया कि छुट्टियों के दौरान बीमार होने के बाद उन्हें एम्स्टर्डम के अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इंस्टाग्राम पर सृष्टि रोड़े ने अस्पताल से अपनी दर्दनाक आपबीती के साथ हैरान कर देने वाली तस्वीरें शेयर हुए लिखा कि उन्हें यकीन नहीं… कि वह भारत लौट पाएंगी या नहीं। उन्होंने लिखा, ‘मेरा ऑक्सीजन लेवल अचानक गिर गया और मैं अस्पताल में थी, इस दर्द से जूझ पाना मेरे मुश्किल भरा है।
Punjab News: 400 ग्राम हेरोइन और हथियारों सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो
फिरोजपुरः पंजाब में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने हेरोइन और अवैध हथियारों सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसपीडी रणधीर कुमार ने बताया कि सीआईए स्टाफ द्वारा गुप्त सूचना के आधार 2 अलग-अलग मामलों में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
शरारती अनंसरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जहां एक तस्कर को काबू किया है, वहीं दूसरे मामले में 2 आरोपियों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 400 ग्राम हेरोइन, 3 पिस्टल, 2 बाइक बरामद किए गए। पकड़ी गई हेरोइन की अंतरार्ष्ट्रीय कीमत 3 करोड़ रुपए आंकी जा रही है।
वहीं लूट के मामले में 2 आरोपियों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने के साथ-साथ असहले की सप्लाई का काम करते थे। आरोपियों के कब्जे से 2 बाइक भी बरामद किए गए। आरोपियों को कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएंगा ताकि पूछताछ में ओर खुलासे हो सके।
Punjab News: रिहायशी इलाके में बंदर ने मचाया उत्पाद, लोगों में डर का माहौल, देखें वीडियो
लुधियानाः जिले के जवाहर नगर कैंप लेबर कालोनी में बांदर ने भारी उत्पाद मचाया हुआ है। वहीं बांदर के इलाके में आने से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। जिसके चलते बच्चे घरों में डर के मारे बैठ गए। इसकी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि बांदर लोगों के घरों की छतों पर घूम रहा है। इस दौरान बांदर के घरों की छतों पर घूमने की इलाका निवासियों द्वारा वीडियो बनाई गई।
वहीं इलाका निवासी सूरज ने बताया कि 4 दिन से बांदर रिहायशी इलाके में आया हुआ है। काफी देर तक उत्पाद मचाने के बाद वह मार्किट की ओर चला गया। वहीं अन्य व्यक्ति ने कहा कि 2 से 3 दिन से बांदर इलाके में घूम रहा है। बच्चों में डर का माहौल बना हुआ है। उन्होंने जंगलात विभाग से बांदर को काबू करने की गुहार लगाई है। लोगों का कहना है कि बांदर लोगों पर अटैक भी कर रहा है, जिससे इलाका निवासी डरे हुए है।
पूर्व प्रधानमंत्री Manmohan Singh के Indian Currency पर थे हस्ताक्षर
नई दिल्ली : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार को 92 साल की उम्र में निधान हो गया। मनमोहन सिंह की अर्थशास्त्र में गहरी पकड़ और 1991 में भारत में किए गए ऐतिहासिक आर्थिक सुधारों के लिए उन्हें याद किया जाता है। प्रधानमंत्री बनने से पहले वे भारत के वित्तमंत्री रह चुके थे। उनके द्वारा किए गए सुधारों ने भारतीय अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा दी थी। उन्होंने देश के वित्त मंत्री और आरबीआई गवर्नर की जिम्मेदारी संभाली थी। उन्हें एक विशेष सम्मान भी प्राप्त है। वे देश के इकलौते प्रधानमंत्री हैं जिनके हस्ताक्षर भारतीय नोटों पर पाए जाते हैं। 2005 में भी जब वे प्रधानमंत्री के पद पर थे तब भारत सरकार ने 10 रुपये का नया नोट जारी किया था।
उस पर मनमोहन सिंह के हस्ताक्षर थे। हालांकि उस दौरान नोटों पर भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर के हस्ताक्षर होते थे। लेकिन 10 रुपये के नोट पर यह विशेष बदलाव हुआ था। इसके इलावा मनमोहन सिंह भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रह चुके हैं। वह 16 सितंबर 1982 से लेकर 14 जनवरी 1985 इस पद पर थे। इस दौरान छपने वाले नोटों पर उनके हस्ताक्षर हुआ करते थे। भारत में यह व्यवस्था आज भी बनी हुई है कि करेंसी पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की नहीं, बल्कि आरबीआई गवर्नर के हस्ताक्षर होते हैं।
मनमोहन सिंह ने जब 1991 में पी वी नरसिम्ह राव की सरकार में वित्त मंत्रालय की बागडोर संभाली थी, तब भारत का राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद के 8.5 प्रतिशत के करीब था, भुगतान संतुलन घाटा बहुत बड़ा था और चालू खाता घाटा भी जीडीपी के 3.5 प्रतिशत के आसपास था। इसके अलावा देश के पास जरूरी आयात के भुगतान के लिए भी केवल दो सप्ताह लायक विदेशी मुद्रा ही मौजूद थी। इससे साफ पता चलता है कि अर्थव्यवस्था बहुत गहरे संकट में थी।
Punjab News: कॉलेज में पढ़ाई करने के बाद पूर्व पीएम मनमोहन ने दी थी शिक्षा, प्रिंसीपल का आया बयान, देखें वीडियो
होशियारपुरः देश के पूर्व प्रधान मंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का दिल्ली के एम्स अस्पताल में देर रात निधन हो गया। वहीं पूर्व पीएम के निधन के बाद जहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य नेता आवास पर शोक व्यक्त कर रहें है, वहीं पूर्व पीएम के निधन के बाद उनके पलों को लोग याद कर रहे है। जहां कपूरथला में पूर्व पीएम की बहन अमरजीत कौर ने मीडिया से बात करते हुए शोक व्यक्त किया, वहीं होशियारपुर में स्थित सरकारी कॉलेज की प्रिंसीपल अनीता सागर ने पूर्व पीएम के निधन पर 2 मिनट का मौन रखा।
दरअसल, पूर्व प्रधानमंत्री होशियारपुर से खास नाता था। उन्होंने यहीं से अपनी शिक्षा प्राप्त की थी। आज सरकारी कॉलेज होशियारपुर में उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर कॉलेज की प्रिंसिपल मैडम अनिता सागर ने मीडिया से बात करते हुए बताया पूर्व प्रधानमंत्री ने उनके कॉलेज में पूर्व छात्र होने के साथ इस कॉलेज में उन्होंने अध्यापक के तौर पर बच्चों को पढ़ने का कार्य भी किया है। जिसके बाद वह देश के प्रधानमंत्री के पद तक पहुंचे। उन्होंने बताया कि छात्र होने के चलते उनका कॉलेज से बहुत लगाव रखा है। इसलिए आज उनके लिए दो मिनट का मौन रखा गया वही श्रद्धांजलि भी भेट की गई है।
उन्होंने कहा कि सरकारी कॉलेज के लिए यह गर्व की बात है। इस संस्था का नाम पूर्व पीएम ने देश में रोशन किया। इस दौरान उन्होंने देश की आर्थिक नीतियों के सुधार में उनका अहम योगदान था। उन्होंने देश के लिए काफी योगदान दिए। आज पंजाब सहित उनके होशियारपुर के लिए गर्व की बात है। वह 2 बार देश के प्रधानमंत्री रहे और आरबीआई के गवर्नर के साथ-साथ फाइनेंस मिनिस्टर भी रहे। वह हमारे लिए हमेशा प्ररेणा स्त्रोत रहेंगे।
Jalandhar News: लगातार दूसरे बच्चे को पुलिस ने किया बरामद, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: कमिश्नरेट पुलिस ने लगातार दूसरे दिन बच्चे को बरामद किया है। दरअसल, बीते दिन रामामंडी के पास से किडनैपिंग मामले में पुलिस ने 24 घंटे में 3 माह के बच्चे को बरामद किया था। जिसके बाद आज लापता हुई नाबालिग लड़की को बरामद किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि थाना 7 की पुलिस को शिकायत मिली थी कि 11 वर्षीय बच्ची लापता हुई है।
जिसके बाद पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर एफआईआर नंबर 153 के अधीन 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। इस मामले में पुलिस कमिश्नर के आदेशों पर अलग अलग टीमें तैयार करते बच्ची की तालाश शुरू की गई। इस दौरान उनकी टीम को बच्ची अर्बन अस्टेट क्षेत्र के पास पार्क में बरामद हुई है। जिसके बाद बच्ची को उसके माता-पिता को सौंप दिया है।