Blog

  • पंजाबः अस्पताल में पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी का हाल जानने पहुंचे सासंद गुरजीत औजला, देखें वीडियो

    पंजाबः अस्पताल में पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी का हाल जानने पहुंचे सासंद गुरजीत औजला, देखें वीडियो

    अमृतसरः विजिलेंस ब्यूरो ने रविवार को आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार किया था। जिसके बाद सोमवार की दोपहर पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री ओपी सोनी को अदालत में पेश किया। जहां अदालत ने सुनवाई के बाद उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। अदालत में पेश करने के बाद कुछ ही देर में सोनी की हालत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत फोर्टिस अस्पताल में दाखिल करवा दिया। वहीं आज ओपी सोनी का हाल जानने के लिए कांग्रेस सासंद गुरजीत सिंह औजला अस्पताल पहुंचे। जहां ओपी को कस्टडी में लिए जाने के लिए सासंद गुरजीत औजला को उनसे मिलने की अनुमति नहीं मिली। इस दौरान सासंद औजला ने ओपी सोनी के परिवार से मुलाकात की। जहां उन्होंने विजिलेंस का डटकर सामने करने की बात कही। सासंद औजला ने कहा कि सरकार बदलाखौरी की राजनीति के तहत कांग्रेस नेताओं पर झूठे केस दर्ज करके उन्हें फंसा रही है। 

    बता देंकि विजिलेंस ब्यूरो ने आठ महीने की जांच के बाद रविवार को पूर्व उप मुख्यमंत्री ओपी सोनी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में केस दर्ज करने के बाद उन्हें देर रात को गिरफ्तार किया था। उन पर आरोप है कि साल 2016 से 2022 तक उनकी आय 4.52 करोड़ रुपये थी जबकि उन्होंने इस दौरान 12.48 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। विजिलेंस के एसएसपी वरिंदर सिंह ने बताया था कि पूर्व उप मुख्यमंत्री ओपी सोनी को अदालत में पेश किया गया। जहां अदालत ने सोनी को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है। एसएसपी सिंह ने बताया कि अदालत से बाहर लाने के कुछ समय बाद ही ओपी सोनी के दिल में तकलीफ हुई। उन्हें तुरंत ही मजीठा-वेरका बाईपास स्थित फोर्टिस अस्पताल में दाखिल करवा दिया। उन्होंने यह भी कहा कि मामले में जांच लगातार जारी है।

  • ਪੰਜਾਬ: ਸਸਪੈਂਡ ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਦੀ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਓਵਰ ਡੋਜ਼ ਕਾਰਨ ਮੌਤ, ਇਲਾਕੇ ‘ਚ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਹੋ ਚੁਕਿਆ ਮੋਤਾਂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਸਸਪੈਂਡ ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਦੀ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਓਵਰ ਡੋਜ਼ ਕਾਰਨ ਮੌਤ, ਇਲਾਕੇ ‘ਚ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਹੋ ਚੁਕਿਆ ਮੋਤਾਂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ: ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਗਾਂਧੀ ਕੈਂਪ ਵਿੱਚ ਊਸ ਵੇਲੇ ਮਾਹੌਲ ਗਮਗੀਨ ਹੋ ਜਦੋ ਕੈਂਪ ਵਿੱਚ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ 25 ਸਾਲਾਂ ਦੇ 
    ਸਾਹਿਲ ਕੁਮਾਰ ਨਸ਼ੇ ਕੀ ਓਵਰਡੋਜ਼ ਨਾਲ ਮੋਤ ਹੋ ਗਈ। ਦਸਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਉਹ ਪੁਲਿਸ ਮਹਿਕਮੇ ਵਿਚੋਂ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਆਦਤ ਕਰਨ ਸਸਪੈਂਡ ਚਲ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਉਹ ਦੋ ਭੈਣਾਂ ਦਾ ਇਕਲੌਤਾ ਭਰਾ ਸੀ। ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਪਿਤਾ ਦੀ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਮੌਤ ਹੋ ਚੁੱਕੀ ਸੀ। ਪਿਤਾ ਦੀ ਜਗ੍ਹਾ ਤੇ ਸਾਹਿਲ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਮਹਿਕਮੇ ਚ ਸਿਪਾਹੀ ਦੀ ਨੌਕਰੀ ਮਿਲੀ ਸੀ।

    ਓਥੇ ਹੀ ਮ੍ਰਿਤਕ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਭੈਣ ਅਤੇ ਮਾਮਾ ਜਸਵਿੰਦਰ ਨੇ ਦਸਿਆ ਕਿ ਮ੍ਰਿਤਕ ਸਾਹਿਲ ਕੁਮਾਰ ਨੂੰ ਉਸਦੇ ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਪਿਤਾ ਦੀ ਮੌਤ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪਿਤਾ ਦੀ ਜਗ੍ਹਾ ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਮਹਿਕਮੇ ਵਿੱਚ ਸਿਪਾਹੀ ਦੀ ਨੌਕਰੀ ਮਿਲੀ ਸੀ। ਪਰ ਸਾਹਿਲ ਨੂੰ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਆਦਤ ਲੱਗਣ ਕਾਰਨ ਪੁਲਿਸ ਮਹਿਕਮੇ ਨੇ ਸਸਪੈਂਡ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਸੀ। ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਉਸਦੀ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਆਦਤ ਛੁਡਵਾਉਣ ਦੀ ਬਹੁਤ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ। ਪਰ ਸਭ ਕੁਝ ਵਿਅਰਥ ਗਿਆ ਅਤੇ ਹੁਣ ਉਸੇ ਨਸ਼ੇ ਨੇ ਸਾਹਿਲ ਨੂੰ ਮੌਤ ਦੀ ਅਗੋਸ਼ ਵਿੱਚ ਗਹਿਰੀ ਨੀਂਦ ਸੁਲਾ ਦਿੱਤਾ। ਮਾਂ ਅਤੇ ਭੈਣਾਂ ਦਾ ਰੋ ਰੋ ਕੇ ਬੁਰਾ ਹਾਲ ਹੋਇਆ ਪਿਆ ਸੀ।

    ਓਥੇ ਹੀ ਮੁਹੱਲਾ ਗਾਂਧੀ ਕੈਂਪ ਦੇ ਐਮ ਸੀ ਹੀਰਾ ਲਾਲ ਨੇ ਸਾਹਿਲ ਦੀ ਓਵਰ ਡੋਜ ਨਾਲ ਹੋਈ ਮੌਤ ਬਾਰੇ ਦਸਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਗਾਂਧੀ ਕੈਂਪ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ੇ ਕਾਰਨ ਪਹਿਲਾ ਵੀ ਦੋ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਚੁਕੀ ਹੈ। ਓਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਪੁਲਿਸ ਦੀਆਂ ਅੱਖਾਂ ਸਾਹਮਣੇ ਗਾਂਧੀ ਕੈਂਪ ਵਿੱਚ ਸ਼ਰੇਆਮ ਨਸ਼ਾ ਵਿਕਦਾ ਹੈ ਪਰ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਕੁੰਭਕਰਨੀ ਨੀਂਦ ਸੁੱਤਾ ਹੋਇਆ ਹੈ।

  • महिंद्रा सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 19 गाड़ियां

    महिंद्रा सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 19 गाड़ियां

    नई दिल्लीः देश की राजधानी दिल्ली के मायापुरी फेज 1 में बुधवार सुबह एक ऑटोमोबाइल शोरूम के सर्विस सेंटर में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही आग पर काबू पाने के लिए मौके पर दमकल की 19 गाड़ियां पहुंची हैं। आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल सका है। आग से अभी तक किसी के हताहत होने की सूुचना नहीं है। 

    पुलिस के मुताबिक, गश्त के दौरान पुलिस स्टाफ को महिंद्रा सर्विस सेंटर बी 53 मायापुरी फेज-1 में आग लगने की जानकारी मिली। पुलिस स्टाफ, दिल्ली फायर सर्विस, डीडीएमए की टीम आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची।

    उपलब्ध जानकारी के अनुसार, कोई भी स्टाफ या कर्मचारी अंदर नहीं फंसा है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। बताया जा रहा है कि आग में करीब 15-20 गाड़ियां जलकर खाक हो गई हैं।

  • पंजाबः अब इस जिले में दरिया में बहा 9वीं कक्षा का छात्र, तालाश मेें जुटी टीमें 

    पंजाबः अब इस जिले में दरिया में बहा 9वीं कक्षा का छात्र, तालाश मेें जुटी टीमें 

    लुधियानाः पानी से आई बाढ़ के कारण पंजाब के कई जिलों में हालात बेहद खराब हो गए है। वहीं माछीवाड़ा के गांव माणेवाल में नौवीं कक्षा का एक 16 वर्षीय छात्र दरिया के तेज बहाव में बह गया। छात्र की पहचान गांव चक्की के रहने वाले सुखप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस व प्रशासनिक टीमें मौके पर उसकी तलाश में जुटी हैं, लेकिन फिलहाल उसका कोई सुराग नहीं लगा है।

    दरअसल, सुखप्रीत सुबह अपने घर से मोटरसाइकिल लेकर नौवीं कक्षा की परीक्षा देने के लिए समराला गया, लेकिन परीक्षा स्थगित होने के कारण वह घर लौटा था। घर से दोबारा बाइक लेकर चला गया, लेकिन बीच रास्ते एक पुल पर बुड्‌ढा दरिया के तेज बहाव मिला। इसके चलते सुखप्रीत सिंह अपनी मोटरसाइकिल को साइड में खड़ा कर पुल पार करने लगा, लेकिन उसी दौरान उसका पांव फिसल गया और चंद सेकेंड में ही वह तेज बहाव में बह गया। एसडीएम व अन्य प्रशासनिक टीमें मौके पर हैं। उसकी तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

    दरिया के बहाव के रास्ते जिन-जिन जगहों पर रूकावट है, बचाव कार्य में जुटी टीमें उन जगहों पर भी तलाश में जुटी हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद एक चश्मदीद ने बताया कि छात्र सुखप्रीत सिंह ने पानी का तेज बहाव देखकर अपनी मोटरसाइकिल रोक ली थी। फिर वह बाइक से नीचे उतरकर यह देखने लगा कि वह निकल सकेगा या नहीं, उसी दौरान पांव फिसलने से वह तेजी से पानी के तेज बहाव में बह गया।

  • पंजाबः चितकारा यूनिवर्सिटी के 20 वर्षीय स्टूडेंट की पानी में डूबने से मौत

    पंजाबः चितकारा यूनिवर्सिटी के 20 वर्षीय स्टूडेंट की पानी में डूबने से मौत

    पटियालाः पंजाब के जिले पटियाला में पानी से हालात खराब हो रहे है। लोगों के घरों में पानी घुस गया है। वहीं राजपुरा की चितकारा यूनिवर्सिटी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां यूनिवर्सिटी के 20 वर्षीय छात्र की पानी में डूबने से मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान 20 वर्षीय हरीश कुमार दरपरे पुत्र किशोर कुमार दरपरे निवासी जबलपुर मध्यप्रदेश के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को विश्वविद्यालय में आये पानी को देखकर वह घबरा गया और विश्वविद्यालय के पानी से भरे मैदान में गिर गया था। उसके दोस्तों के मुताबिक जब वह हॉस्टल नहीं लौटा तो बाहर देखा तो वह पानी से भरे मैदान में गिरा हुआ था। जिसके बाद वह उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

  • ਪੰਜਾਬ: ਬਸ ਸਟੈਂਡ ਤੇਂ ਔਰਤ ਕੋਲੋ ਮੋਬਾਈਲ ਖੋਹ ਕੇ ਭੱਜਿਆ ਨੌਜਵਾਨ, ਕਾਬੂ , ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਬਸ ਸਟੈਂਡ ਤੇਂ ਔਰਤ ਕੋਲੋ ਮੋਬਾਈਲ ਖੋਹ ਕੇ ਭੱਜਿਆ ਨੌਜਵਾਨ, ਕਾਬੂ , ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਬੱਸ ਸਟੈਂਡ ਤੇ ਇਕ ਔਰਤ ਕੋਲੋ ਲੁਟੇਰਾ ਮੋਬਾਇਲ ਖੋਹਕੇ ਭੱਜ ਰਿਹਾ ਸੀ ਤਾਂ ਅਚਾਨਕ ਰੌਲਾ ਪੈਣ ਤੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਲੁਟੇਰੇ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਪਹੁੰਚੀ ਜਿਥੇ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਮੋਬਾਇਲ ਫੋਨ ਖੋਹ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਲੁਟੇਰੇ ਨੂੰ ਹਿਰਾਸਤ ਚ ਲੈਕੇ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਔਰਤ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਆਪਣੀ ਲੜਕੀ ਨੂੰ ਏਅਰਪੋਰਟ ਤੇ ਛੱਡ ਕੇ ਆ ਰਹੀ ਸੀ ਤਾਂ ਜਦੋ ਬੱਸ ਸਟੈਂਡ ਤੇ ਬੈਠੀ ਫੋਨ ਤੇ ਗੱਲ ਕਰ ਰਹੀ ਸੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਨੌਜਵਾਨ ਨੇ ਪਿੱਛੋਂ ਮੋਬਾਇਲ ਖੋਹ ਕੇ ਭੱਜ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੋਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕਾਬੂ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹਵਾਲੇ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਪੀੜਿਤ ਔਰਤ ਦਾ ਕਿਹਣਾ ਹੈ ਕਿ ਇਹ ਇਕੱਲਾ ਨਹੀਂ ਇਸਦੇ ਹੋਰ ਵੀ ਸਾਥੀ ਬੱਸ ਸਟੈਂਡ ਤੇ ਘੁੰਮਦੇ ਹੋਣਗੇ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ ਅਤੇ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ ਕਿ ਹੋਰ ਕਿਥੇ ਕਿਥੇ ਇਹ ਇਸ ਤਰਾਂ ਚੋਰੀਆਂ ਕਰ ਚੁਕੇ ਹਨ ਤੇ ਇਸਦੇ ਨਾਲ ਹੋਰ ਕੌਣ ਕੌਣ ਹੈ ਇਸਦੇ ਬਾਰੇ ਵੀ ਪਤਾ ਲਗਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ।

  • पंजाबः ठेके पर पुलिस कर्मी की शराब मांगने की वीडियो वायरल, मालिक ने लगाए आरोप, देखें वीडियो  

    पंजाबः ठेके पर पुलिस कर्मी की शराब मांगने की वीडियो वायरल, मालिक ने लगाए आरोप, देखें वीडियो  

    अमृतसरः पंजाब पुलिस को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वारयरल हो रहा है। जिसमें पुलिस कर्मी ठेके में जाकर शराब की बोतलों की मांग कर रहा है। वीडियों में देखा जा सकता है कि ठेके कर्मी के साथ पुलिस की 4 की जगह 6 बोतलों की मांग पर पेच फंस गया। वहीं, वीडियो में ठेका मालिक ने पुलिस पर बिना वजह व नियमों से उलट जाकर परेशान करने के आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो अमृतसर के बस स्टैंड के एक मुंशी की है। वहीं यह ठेका अमृतसर के राम तलाई चौके के पास का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ होता है कि ठेका मालिक ने 4 बोतलें महीने की शुरुआत में चौकी तक पहुंचा दी थी। इसके बावजूद ठेके पर पहुंचा चौकी का मुंशी 6 बोलतों की बात कहते हुए दो और बोतलें देने की बात कर रहा है।

    पुलिस की बढ़ती मांग को देखते हुए ठेका मालिक भी भड़क जाता है। जिसके बाद पुलिस को उस पर हर जुल्म करने की बात कहता है। इतनी भी चेतावनी देता है कि अगर कोई 12 बजे से पहले उसके ठेके पर आया तो वह भी एक्शन लेगा। अगर उसका ठेका 12 बजे के बाद खुलता है तो उसके खिलाफ पर्चा दे दिया जाए। घटना की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है। एडीसीपी 3 अभिमन्यू राणा ने बताया कि मामले की जांच एसीपी ईस्ट को सौंपी है। वहीं चौकी के मुंशी बलदेव सिंह को पुलिस ने लाइन हाजिर भी कर दिया है। इस मामले में जो भी दोषी पाया गया, कार्रवाई की जाएगी।

  • बड़ी खबरः गीता कॉलोनी के पास महिला की लाश के मिले टुकड़े, मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम 

    बड़ी खबरः गीता कॉलोनी के पास महिला की लाश के मिले टुकड़े, मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम 

    नई दिल्ली: गीता कॉलोनी में एक फ्लाइओवर के पास महिला की लाश के टुकड़े मिले हैं। बुधवार सुबह आई सूचना से चर्चित श्रद्धा हत्‍याकांड की यादें ताजा हो गईं। पुलिस ने लाश के कई टुकड़े मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। मौके पर फोरेंसिक टीम पहुंच गई है। इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया है। दिल्‍ली पुलिस के अनुसार, उन्‍हें सुबह 9.15 बजे सूचना दी गई कि फ्लाइओवर के पास कुछ मानव अंग पड़े हैं। अंगों को कई जगह बिखेरा गया था। अभी तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पिछले सप्‍ताह पुलिस को सफदरजंग अस्पताल के पीछे जंगल में एक सड़ी-गली लाश मिली थी।

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा था। अभी यह भी पता नहीं चल सका है कि शव महिला का है या पुरुष का है। पुलिस 174 सीआरपीसी के तहत मामला दर्ज शव की पहचान करने की कोशिश कर रही है। बताया जा रहा था कि शव करीब 15 दिन पुराना है और शव के ऊपर नमक डाला गया था, जिससे उसकी पहचान भी नहीं पा रही है। पिछले साल 27 साल की श्रद्धा को कथित रूप से उसके बॉयफ्रेंड आफताब पूनावाला ने गला घोंटकर मार डाला था। फिर लाश के 30 से ज्यादा टुकड़े कर अलग-अलग जगह फेंक दिए थे। आफताब ने श्रद्धा के शव के टुकड़े-टुकड़े कर उन्‍हें 18 दिन तक ठिकाने लगाया था। उसने कुछ अंग फ्रिज में भी रखे थे। मामला करीब छह महीने बाद खुला जब श्रद्धा के पिता ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। आफताब को दिल्‍ली पुलिस ने अरेस्‍ट कर लिया था। फिलहाल उसका ट्रायल चल रहा है।

  • पंजाबः शरारती अनंसरों ने DC ऑफिस और आवास के बाहर लिखे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे

    पंजाबः शरारती अनंसरों ने DC ऑफिस और आवास के बाहर लिखे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे

    बरनालाः खालिस्तानी और आंतकवादी गुरपतवंत पन्नू का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल वीडियो में पन्नू ने कनाडा में मारे गए खालिस्तानी हरदीप सिंह निझर की मौत का बदला लेने की बात करते हुए भारत में क्रिकेट वर्ल्ड कप रोकने की धमकी दी है। इस दौरान मिली जानकारी के मुताबिक, बरनाला में डिप्टी कमिश्नर दफ्तर और डिप्टी कमिश्नर आवास के बाहर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे गए हैं और वन विभाग और सीएम भगवंत मान के आधिकारिक बैनर पर भी नारे लिखे गए हैं।

    खालिस्तान के नारे लिखे जाने के तुरंत बाद बरनाला प्रशासन हरकत में आ गया। दिन निकलने से पहले उन जगहों को रंग दिया गया जहां खालिस्तान के नारे लिखे थे। डीसी कार्यालय और आवासीय बोर्ड को सफेद रंग से रंगा गया है। इसके साथ ही वन विभाग की दीवार पर लिखा हुआ है कि ‘जहां फूल तोड़ना मना है।’ एक स्थान पर लिखा है, “जहां पेशाब करना वर्जित है।” जबकि वन विभाग के बोर्ड पर आज भी खालिस्तान जिंदाबाद लिखा हुआ है।

  • पंजाबः पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे जीजा-साली में हुई हाथापाई, देखें CCTV

    पंजाबः पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे जीजा-साली में हुई हाथापाई, देखें CCTV

    अमृतसरः जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे जीजा-साली के द्वारा झगड़ा किया जा रहा है। इस दौरैान जीजा-साली और एक महिला के द्वारा एक दूसरे को थप्पड़ मारे जा रहे है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे के मैद कैद हो गई। सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि तीनों लोग एक-दूसरे को थप्पड़ मार रहे हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित लड़की ने बताया कि उसकी बड़ी बहन की शादी गुरप्रीत सिंह नाम के युवक से हुई थी। वह जब भी काम से अपने घर वापस जाती है तो उसका जीजा गुरप्रीत सिंह और उसका एक साथी उसे रास्ते में रोजाना परेशान करते हैं और बीते दिन भी वह रोजाना की तरह अपने काम से घर आ रही थी तो उसके जीजे के साथ एक अन्य औरत थी।

    जिसको लेकर यह हंगामा हुआ, इस दौरान जीजा साली के बीच हाथापाई हुई, जिसके बाद अन्य औरत के साथ भी उनकी हाथापाई हुई। उन्होंने बताया कि उनकी बड़ी बहन की शादी कुछ समय पहले इसी लड़के से हुई थी लेकिन अब दोनों के बीच रिश्ते अच्छे नहीं हैं और उनके बीच तलाक का केस हाई कोर्ट में चल रहा है। जिसके चलते उनके जीजा ने अवैध तरीके से उन्हें परेशान करता है।  जिसके बाद लड़की ने अपने परिवार को फोनकर सारे मामले के बारे में बताया और अब परिवार पुलिस से न्याय की मांग कर रहा है।

    इस पूरे मामले में जब शिवाला चौकी के पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिजन उनसे मिलने आए थे, फिलहाल उनकी शिकायत की गई है और यह मामला रोड पर स्थित पेट्रोल पंप का है। उनके द्वारा मौके पर जाकर मामले को देखा जा रहा है, पुलिस अधिकारी ने कहा कि हो सकता है कि यह मामला मजीठा रोड थाने के अंतर्गत आता हो। लेकिन फिलहाल पीड़ित लड़की की शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है।