Home Blog Page 8728

जालंधर: जगजीत सिंह सरोआ ने एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन का कार्यभार संभाला

कहा, नशे की सप्लाई लाइन को बंद करना और शहर को अपराध मुक्त रखना होगी प्राथमिकता 

जालंधर/वरुण/अनिल वर्मा: 2006 बैच के पीपीएस अधिकारी जगजीत सिंह सरोआ ने आज पुलिस कमिश्नरेट परिसर में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) इन्वेस्टिगेशन जालंधर के रूप में कार्यभार संभाला लिया है । 

प्रख्यात पहलवान के तौर पर मशहूर सरोया ने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि वह जालंधर को अपराध मुक्त शहर बनाने को प्राथमिकता देंगे और शहर में हो रहे अपराधों का पता लगाने और उन्हें रोकने के लिए सख्त कदम उठाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि पुलिस आयुक्त गुरशरण सिंह संधू के नेतृत्व में उनकी मुख्य प्राथमिकता नशों की सप्लाई लाइन को खत्म करना और शरारती तत्वों पर नकेल कसना होगी। 

अपनी प्राथमिकताओं को सूचीबद्ध करते हुए, एडीसीपी ने कहा कि अपराधियों के वर्गीकरण और उनकी प्रभावी निगरानी पर पूरा ध्यान दिया जाएगा। इसी तरह उन्होंने कहा कि नशा के खिलाफ अभियान तेज किया जाएगा और शहर से इस बुराई को पूरी तरह खत्म करने पर जोर दिया जाएगा।

कोरोनाः 67 लोगों की रिपोर्ट पोजिटिव, जालंधर में देखें कितने मिले मरीज

जालंधर (वरुण)। कोरोना का कहर बढ़ने लगा है। जिला जालंधर में आज शुक्रवार के दिन 57 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। पिछले दिन जिले में 18 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग को कुल 67 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई और इनमें से 57 नए रोगी जिले के रहने वाले पाए गए।

जिस देश का युवा शिक्षित, उस देश का भविष्य उज्ज्वलः सतपाल सिंह सत्ती

डिग्री कॉलेज ऊना में मनाया गया जिला स्तरीय विश्व युवा कौशल दिवस

ऊना/सुशील पंडित: जिला स्तरीय विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर आज राजकीय महाविद्यालय ऊना में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर एचपीकेवीएन के माध्यम से विभिन्न पाठ्यक्रम पूर्ण करने वाले 50 प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

इस अवसर पर अपने संबोधन में सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि विश्व युवा कौशल दिवस के मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य है कि बच्चे अपनी प्रतिभा को पहचानें और अपनी प्रतिभा को निखारकर उसे रोजगार के अवसर में परिवर्तित करने में सक्षम बनें। उन्होंने बताया कि युवाओं में बेरोजगारी की चुनौतियों को कम करने तथा उन्हें कौशल विकास के प्रति जागरुक करने के लिए विश्व युवा कौशल दिवस की शुरुआत की गई। उन्होंने बताया कि हर वर्ष 15 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस के रुप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को देश का भविष्य माना जाता है। जिस देश के युवा शिक्षित, प्रतिभावान और सशक्त हों, उस देश का भविष्य भी उज्ज्वल होता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष युवा कौशल दिवस को मनाए जाने को लेकर जो थीम निर्धारित किया गया वह है – लर्निंग एंड स्क्लिस फॉर लाइफ, वर्क एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट। उन्होंने बताया कि विश्व युवा कौशल दिवस पर ही 15 जुलाई, 2015 को प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना की भी शुरुआत हुई थी।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की समन्वयक आशा संदल ने बताया कि प्रदेश के युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण उपलब्ध करवाकर उन्हें रोजगार के योग्य बनाने के उद्देश्य से निगम की स्थापना की गई है। उन्होंने बताया कि इसके तहत अल्प अवधि और दीर्घकालिक कौशल विकास पाठ्यक्रमों की शुरुआत की गई हैं। उन्होंने बताया कि आईटीआई बंगाणा में ऐप्रल, प्लंबिंग, इलैक्ट्रॉनिक, कैपिटल गुड्स व ऑटोमेटिव आधारित लघु कोर्स करवाए जा रहे हैं। राजकीय महाविद्यालयों ऊना, दौलतपुर व अंब में ऐप्रल, बीएफएसआई, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट जैसे ग्रेजुएट एडऑन कोर्स की सुविधा उपलब्ध है। डिग्री कॉलेज ऊना में रिटेल एंड ट्यूरिज्म में तीन वर्षीय डिग्री कोर्स भी किया जा सकता है। इसके अलावा नाईलेट केन्द्र के माध्यम से पीजीडीसीए व डीसीए जैसे कोर्स करवाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि जिला में शीघ्र ही टेलीकॉम एंड ट्यूरिज्म और होस्पिटेलिटी के कोर्स भी आरंभ किए जाएंगे।

कार्यक्रम में रंगोली, स्लोगन और भाषण प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया जिसमें 23 प्रतिभागियों ने भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में सोमा देवी, अभिशिता तथा दीक्षा प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही, जबकि स्लोगन प्रतियोगिता में तृप्ता ने पहला, रोहित ने दूसरा व हिमानी ने तीसरा स्थान हासिल किया। रंगोली प्रतियोगिता में रजनी, बबीता व सिमरन क्रमशः पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। उत्कृष्ट प्रतिभागियों को मुख्यातिथि द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पार्षद डॉ सुभाष सैणी, खामोश जैतक, स्थानीय कॉलेज के प्रधानाचार्य सतदेव भारद्वाज, प्रो. पुनीत कुमार, नाईलेट के प्रभारी देवेन्द्र महाजन व बिंदू महाजन, हरमेश प्रभाकर सहित अन्य उपस्थित रहे।

पंजाबः करोड़ों की हेरोइन सहित 2 तस्कर गिरफ्तार

लुधियाना: पंजाब सरकार नशे को जड़ से खत्म करने के लेकर एक्शन मोड में दिखाई दे रही है। वहीं डीजीपी गौरव यादव खुद नशे और गैंगवार पर कड़ी पैनी नजर बनाए हुए है।  इसी के तहत लुधियाना की एसटीएफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ पुलिस ने हेरोइन सहित 2 तस्करों को काबू किया है। 

650 ग्राम हेरोइन और सिटी हांडा कार बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 650 ग्राम हेरोइन व सिटी हांडा कार बरामद की है। बरामद की गई हेरोइन का अंर्तराष्ट्रीय मूल्य करीब 3.5 करोड़ रुपए आंका जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मोहाली स्थित थाना एसटीएफ में नशा तस्करी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। एआईजी सुनेहदीप शर्मा, एसटीएफ हरप्रीत सिंह सिद्धू (आईपीएस) लुधियाना रेंज ने कहा कि ट्रांस्पोर्ट व खेतीबाड़ी की आड़ में आरोपी नशे की तस्करी कर रहे थे। 

पुलिस को आरोपियों का कोर्ट से मिला 2 दिन का रिमांड

आरोपियों की पहचान पुलिस ने अजयपाल सिंह 34 साल व रजत अरोड़ा 50 साल के रूप में की है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि उनकी टीम दुगरी स्थित फलावर चौक में नाकाबंदी कर चेकिंग कर रही थी तो उनको सूचना मिली कि उक्त आरोपी मानव वाल से लुधियाना की तरफ कार में सवार होकर हेरोइन सप्लाई करने के लिए जा रहे है, जिस पर पुलिस ने सूचना के आधार पर उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

आरोपियों पर नशा तस्करी के पहले ही 4 मामलें दर्ज

शुरूआती पूछताछ के दौरान आरोपी अजयपाल सिंह ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है और उसके खिलाफ नशा तस्करी के पहले ही 4 मामलें दर्ज है और आरोपी रजत अरोड़ा ने बताया कि वह ट्रांस्पोर्ट का काम करता है और उसके खिलाफ नशा तस्करी व एक्साइज एक्ट के 6 मामलें दर्ज है। उक्त आरोपी पिछले करीब 7 सालों से नशा तस्करी के धंधे में लगे हुए है, खुद भी नशे के आदी है। उक्त आरोपियों से पता लगाया जा रहा है कि आरोपी नशा कहां से लाकर किन-किन इलाकों में सप्लाई करते है और आरोपियों के अन्य साथियों को लेकर भी पूछताछ की जा रही है।

कारोबारी ने की बेटियों और पत्नी की हत्या, फिर खुद को मारी गोली

नई दिल्लीः जाफराबाद इलाके में एक कारोबारी सहित परिवार के चार सदस्यों का शव मकान से बरामद हुआ है। आशंका है कि कारोबारी ने पहले अपनी दो बेटियों और पत्नी की हत्या की। इसके बाद खुद को गोली मार ली। हालांकि कारोबारी ने 13 और चार साल के दो बेटों पर हमला नहीं किया। इन दोनों फिलहाल पुलिस के संरक्षण में हैं।

मृतकों की पहचान इसरार (40), पत्नी फहीन और दो बेटियां याशिका व इनाया के रूप में हुई है। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस उपायुक्त संजय सेन के मुताबिक शुरुआती जांच में कारोबार में नुकसान की वजह से कारोबारी के परेशान होने की बात सामने आई है। जाफराबाद पुलिस को शुक्रवार दोपहर सूचना मिली कि एक मकान में गोली चली है।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मकान में दाखिल होने पर पुलिस के होश उड़ गए। एक साथ चार शव पड़े थे। सभी को गोली लगी हुई थी। पुलिस ने दोनों बेटों को संरक्षण में ले लिया। पता चला है कि इसरार ने लगभग दो साल पहले जींस का कारोबार शुरू किया था। इसमें उसे काफी नुकसान हो गया था। इस वजह से वह परेशान चल रहा था। पुलिस बड़े बेटे से पूछताछ करने का प्रयास कर रही है।

कपूरथला: हथियारों सहित दो गैंगस्टर गिरफ्तार

कपूरथला: पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत कार्रवाई के सख्त आदेश जारी किए हुए है। वहीं डीजीपी का पद संभालते ही गौरव यादव ने गैंगस्टरों के खोलाफ मोर्चा खोल दिया है। गैंगस्टरों के खिलाफ की गई कार्रवाई का ताजा मामला कपूरथला के तलवंडी चौधरियां से सामने आया है।

हथियारों सहित दो गिरफ्तार, एक अस्पताल में भर्ती

जहां तलवंडी चौधरियां की पुलिस की तरफ से गैंगस्टर्स के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस द्वारा 2 पिस्तौल नाजायज, 7.65 MM, दो देसी कट्टे, 315 बोर नाजायज सहित 2 रोंद 7.65 MM, 21 कारतूस 315 बोर और 12 बोर बरामद किए हैं। इसके साथ ही 5 गैंगस्टर्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 2 गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। इस मुहिम के तहत इन गैंगस्टरों में से 2 गैंगस्टर फरार बताए जा रहे हैं वहीं एक अस्पताल में भर्ती है।

पंप लूटने की थी तैयारी 

इस संबंधी जानकारी देते हुए एसएसपी राजबचन सिंह संधू ने कहा कि इन गैंगस्टर्स की तरफ से पंप लूटने की तैयारी थी लेकिन पुलिस ने इस कोशिश को नाकाम करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। बता दें कि डीजीपी गौरव यादव द्वारा चलाई गई मुहिम के तहत बीते दिन 13 गैंगस्टरों को 13 हथियारों सहित देहात पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया था। जोकि लारेंस गैंगस्टर के संबंधित बताए जा रहे है। 

पंजाबः बिक्रम मजीठिया केस में एक और जज ने केस से खुद को किया अलग

चंडीगढ़ः शिरोमणि अकाली दल के नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। मजीठिया की आज जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी। लेकिन याचिक पर सुनवाई दौरान एक जज ने खुद को इस केस से अलग कर लिया। इसलिए मजीठिया को अभी जेल में रही रहना पड़ेगा। बता दें कि ड्रग्स मामले में दोषी बिक्रम मजीठिया ने जमानत याचिका के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की हुई है। 

जस्टिस मसीह ने दूसरी अदालत में रैफर किया केस 

दरअसल, पहले इस केस को लेकर अदालत द्वारा बहस पूरी कर ली गई थी पर जस्टिस मसीह ने फैसला सुनाने की बजाए सुनवाई से ही इंकार कर दिया और केस दूसरी अदालत में रैफर किए जाने की बात कही। इसके बाद चीफ जस्टिस ने इस मामले को जस्टीस अनूप चितकारा और जस्टिस रामचंदर राओ की अदालत को रैफर कर दिया था।

जस्टिस अनूप चितकारा ने भी खुद को केस से किया अलग

आज जस्टिस अनूप चितकारा ने भी खुद को इस मामले से अलग कर लिया है। अब एक बार फिर से यह मामला चीफ जस्टिस के पास जाएगा, जिसके बाद वह यह केस को किसी और बैंच को रैफर करेंगे। 

पंजाबः काली माता मंदिर की दीवार पर लगे मिले खालिस्तानी पोस्टर

पटियालाः पंजाब में लगातार राज्य की अलग-अलग दीवारों पर खालिस्सान के पोस्टर लगने या खालिस्तान के लिखने के मामले सामने आ रहे है। वहीं अब ताजा मामला श्री काली माता मंदिर से सामने आया है। श्री काली माता मंदिर की दीवार पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने खालिस्तान का पोस्टर लगा दिया गया है। जिसकी जानकारी शुक्रवार को मिली। जानकारी मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने पोस्टर फाड़ दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि 29 अप्रैल को खालिस्तान समर्थकों की तरफ से हमला किए जाने के बाद पुलिस की तरफ से मंदिर के चारों तरफ सुरक्षा प्रबंध बढ़ाए गए थे। इसके बावजूद मंदिर की दीवार पर ऐसे पोस्टर लगाना पुलिस की कारगुजारी पर सवाल खड़े करता है।

सूत्रों के अनुसार सुबह पांच बजे तक मंदिर के सुरक्षा मुलाजिम मौजूद थे, तब तक किसी भी दीवार पर कोई पोस्टर नहीं था। पटियाला पुलिस की तरफ से मंदिर के मुख्य गेट के बाहर बैरीकेड लगाने के साथ-साथ और सुरक्षा के लिए पुलिस मुलाजिम भी तैनात किए हैं। इसके अलावा मंदिर को जाने वाले सभी रास्तों पर भी पुलिस और पैरा मिल्ट्री फोर्स का पहरा रहता है। इतने बड़े स्तर पर सुरक्षा प्रबंध होने के बावजूद खालिस्तान का पोस्टर मंदिर की दीवार पर लगना बड़ी साजिश की तरफ इशारा करता है। इस संबंधी सिख फार जस्टिस के गुरपतवंत सिंह पन्नू की एक वीडीयो भी वायरल की गई है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

बता दें कि बीते 30 जून को जालंधर में पंजाब आर्म्ड पुलिस (पीएपी) की दीवारों पर खालिस्तान के नारे लिखे गए थे। नारे लिखने वाले ने आपरेशन ब्लू स्टार की तारीख भी लिखी। साथ ही 26 जनवरी को आजाद पंजाब की बात लिखी थी। पुलिस ने स्प्रे से लिखी लाइनें मिटा दी थी। वहीं विदेश में बैठे आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने वीडियो जारी कर पंजाब पुलिस को सीधा चैलेंज दिया। वह कहा था कि लिखने वाले ने बढ़िया काम किया है। 

विकास खंड बंगाणा में 12 अगस्त तक लागू रहेगी आदर्श आचार संहिता

ऊना/सुशील पंडित: राज्य निर्वाचन आयोग हिमाचल प्रदेश के निर्देशानुसार पंचायती राज संस्थाओं के उप-चुनाव 10 अगस्त को आयोजित किए जा रहे हैं। इस बारे जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि विकास खंड बंगाणा में आठ रिक्त पदों के लिए उप-चुनाव होने जा रहे हैं, जिसके दृष्टिगत 12 अगस्त तक विकास खंड बंगाणा में आदर्श आचार संहिता लागू रहेगी। उन्होंने कहा कि बंगाणा विकास खंड में पंचायत समिति सदस्य के पद, उप प्रधान के एक पद तथा छह वार्ड सदस्यों के पदों पर उप चुनाव होने जा रहा है। 

राघव शर्मा ने कहा कि ग्राम पंचायत करमाली में उप प्रधान पद, ग्राम पंचायत सोहारी के वार्ड नंबर चार, धतोल में वार्ड नंबर चार, डीहर के वार्ड नंबर तीन, मलांगड़ के वार्ड नंबर 1, बडूही के वार्ड नंबर 1 तथा टकोली के वार्ड नंबर पांच में उप-चुनाव होने हैं।

आरडी धीमान को मुख्य सचिब पद मिलने पर विभिन्न संगठनों ने जताया सरकार का आभार

ऊंना के चिंतपूर्णी के बनबाड़ी गांव से है मुख्य सचिव आरडी धीमान, जिला में खुशी की लहर

ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल सरकार द्वारा पिछले कल आरडी धीमान को मुख्य सचिव के पद पर तैनात किया गया है इससे पहले आरडी धीमान अतिरिक्त मुख्य सचिव थे प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें मुख्य सचिव के पद पर तैनात किए जाने पर ऊंना जिला में खुशी की लहर है क्योंकि आरडी धीमान ऊंना जिला के चिंतपूर्णी विधानसभा से  आते है और एक साधारण परिवार से उनका नाता है उनकी  प्रारम्भिक शिक्षा सरकारी स्कूल से हुई है और सरकारी स्कूल से पढ़कर बह यहाँ तक पहुचे है आरडी धीमान जिला ऊंना से पहले अधिकारी है जिन्हें प्रदेश सरकार द्वारा मुख्य सचिव के पद पर तैनात किया गया  है।

उनके मुख्य सचिव बनने से जिला में खुशी की लहर है आज कई संगठनों ने इकठे होकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश सरकार का आभार जताया है क्योंकि जिले के लिए बड़े गर्व की बात है ऊंना जिला के साधारण परिवार से निकला एक व्यक्ति आज हिमाचल प्रदेश में मुख्य सचिव है।

इस मौके पर किशोरी लाल शर्मा अध्यक्ष, सुरेंद्र ठाकुर स्टेट पैटर्न रेड क्रॉस हिमाचल, हिम्मत ठाकुर हिमाचल प्रदेश पीडब्ल्यूडी इलेक्ट्रिकल कांट्रेक्टर प्रेसिडेंट, कुशल कुमार महासचिव इलेक्ट्रिकल कांट्रेक्टर, रमेश मल्होत्रा एचपीएसईबीएल जिला अध्यक्ष ऊना उपस्थित रहे।