Home Blog Page 3794

Punjab News: गैंगस्टर अर्श डल्ला के नाम से 60 लाख की फिरौती मांगने के मामले में 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

0

मोगाः पंजाब में गैंगस्टरों के नाम पर फिरौती मांगने के मामलों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी गैंगस्टर अर्श डल्ला के नाम से लोगों को जान से मारने की धमकियां देकर पैसे वसूल करते थे। मामले की जानकारी देते हुए एसपीडी बाल कृष्ण सिंगला ने बताया कि आरोपी कई दुकानदारों को जान से मारने की धमकी देकर वसूली करते थे, जिसकी उनकी टीम के पास शिकायते मिली थी।

पुलिस टीम को 16 दिसंबर को शिकायत मिली थी कि आरोपियों ने गैंगस्टर अर्श डल्ला के नाम पर दुकानदार को अज्ञात नंबर से 3 बार फोन किए और 60 लाख रुपए की मांग की। इस दौरान आरोपियों ने पैसे ना देने पर परिवार को जान से मारने को धमकी दी। दुकानदार की शिकायत पर मामला दर्ज करने बाद उनकी टीम ने फोन ट्रेस किया। जिसके बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों की पहचान करण कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी प्रतापगढ़ के रूप में हुई है, लेकिन अभी आरोपी मोगा में रह रहा है। वहीं अन्य आरोपियों की पहचान सिमरन सिंह पुत्र जसविंदर सिंह, संदीप सिंह उर्फ सीपा पुत्र सुखविंदर सिंह और सोनू कुमार के रूप में हुई है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करके उनका रिमांड हासिल किया जाएंगा ताकि पूछताछ में ओर बड़े खुलासे हो सकें। पुलिस जांच में सामने आया है कि करण कुमार पर पहले भी एक मामला दर्ज है।

Punjab News: पूर्व प्रधानमंत्री Manmohan Singh की इस शहर से जुड़ी हैं खास यादें, देखें वीडियो

0

अमृतसरः देश के 2 बार प्रधानमंत्री रह चुके पूर्व मंत्री मनमोहन सिंह बेशक आज हमारे बीच में नहीं रहे। लेकिन आज भी उनकी यादें अमृतसर के साथ जुड़ी है। वहीं मनमोहन सिंह जिनका जन्म पाकिस्तान में हुआ, लेकिन उन्होंने सबसे ज्यादा समय अमृतसर में ही बिताया है।


अमृतसर में मनमोहन सिंह का एक पुरातन घर है। जहां वह रोजाना लालटन की रोशनी में पढ़ाई करते नजर आते थे। शहरवासियों के अनुसार वह काफी लंबे समय से इस घर पर नहीं आए। उन्हें गर्व है कि मनमोहन सिंह अमृतसर के रहने वाले है। मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री रह चुके है। देश के अर्थ शास्त्रियों में उनका नाम अव्वल नंबर पर आता है।

आज पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पुरातन घर के हालात काफी बदतर हो चुके है।वहीं उनके इस दुनियां से चले जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य राजनीतिक पार्टियों ने दुख जताया है।

Punjab News: पेट्रोल पंप पर नशे की Overdose से व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

0

गुरदासपुरः पंजाब सरकार और पुलिस द्वारा भले ही नशे के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है, लेकिन उसके बावजूद नशे की ओवरडोज से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ताजा मामला थाना दीनानगर के अधीन आते गांव अखांवा में स्थित पेट्रोल पंप से सामने आया है, जहां पेट्रोल पंप के बाथरूम में नशे की ओवरडोज से व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान जगमीत सिंह निवासी गांव नडाला के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक बाथरूम में सिरिंज लगाकर नशा कर रहा था। इस दौरान बाथरूम में ही व्यक्ति की मौत हो गई। दूसरी ओर मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि अगर बाथरूम का दरवाजा जल्दी खोल दिया गया होता या पुलिस मौके पर पहुंची होती तो उक्त युवक की जान बच सकती थी। जानकारी के अनुसार जगमीत सिंह पंप पर पेट्रोल भरवाने के लिए आया था। जिसके बाद जगमीत ने किनारे पर बाइक खड़ा करके वहां बाथरूम में चला गया और नशा करने लग गया।

काफी समय बीत जाने के बाद जब जगमीत बाहर नहीं आया तो पंप के कर्मियों को शक हुआ। जिसके बाद पंप के कर्मियों ने बाथरूम का दरवाजा चैक किया तो अंदर से कुंडी लगी हुई थी। कर्मियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो देखा जगमीत की मौत हो चुकी थी। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी के मुताबिक मृतक के पास खून से सनी एक सिरिंज भी मिली है। जगमीत के शरीर पर सिरिंज और खून के निशान हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है।

Punjab News: हमलावरों ने चर्च से लौट रहे सेवादार पर तेजधार हथियार से किया हमला, देखें वीडियो

0

गुरदासपुरः गांव सैद मुबारिक के चर्च से सेवा करके घर जा रहे युवक पर हमला करने की घटना सामने आई है। हादसे में संदीप मसीह निवासी सैद मुबारिक घायल हो गया। जिसे लोगों की मदद से अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया। वहीं सिविल अस्पताल के डाक्टर ने बताया कि घायल हालत में संदीप मसीह उनके पास उपाचर के लिए आया है, जिसका इलाज किया जा रहा है। दरअसल हमलावारों ने तेजधार हथियारों से युवक पर हमला कर घायल कर दिया।

आरोप है कि हमलावार चर्च में आने वाली लड़कियों और लड़कों को काफी समय से परेशान करते आ रहे हैं। वहीं मामले की जांच थाना सदर पुलिस कर रही है। हमले की वीडियो भी वायरल हो गई है। मामले की जानकारी देते हुए पास्टर रोहित संधू वासी गांव सैद मुबारिक ने बताया कि वीएमएस कालेज के पास चर्च चला रहा है। चर्च के पास एक पार्क में नशे से धुत्त कुछ युवक चर्च में आने वाली लड़कियों के साथ छेड़खानी करते हैं।

इसको लेकर कई बार इन युवकों को समझाया गया था और उनके परिजनों को भी बताया था। बीते दिन चर्च में सेवा करने के बाद कुछ सेवादार घर वापिस जा रहे थे कि रास्ते में तेजधार हथियारों से लैस कुछ हमलावारों ने घेरकर हमला कर दिया। जब संदीप ने समझाने की कोशिश की और तेजधार हथियारों से हमला कर संदीप को घायल कर दिया।

वहीं गांव के सरपंच असार भट्‌टी ने कहा कि गांव के बाहर कई युवक नशा कर बैठे रहते हैं और आने जाने वालों को परेशान करते हैं। क्रिसमस जैसे शुभ दिन के अवसर पर चर्च में सेवा कर घर वापिस जा रहे युवकों को घायल किया है। इस बारे में पुलिस थाना सदर को शिकायत दर्ज करवा दी गई है।

कनाडा सरकार ने फिर दिया झटका, PR आवेदन करने वालों के जारी किए आदेश

0

नई दिल्लीः कनाडा सरकार ने एक बड़ा झटका देते हुए घोषणा की है। दरअसल, 2025 से एक्सप्रेस एंट्री के तहत स्थायी निवास (पीआर) के लिए आवेदन करने वालों को नौकरी के ऑफर पर मिलने वाले अतिरिक्त 50 अंकों से लेकर 200 अंक का लाभ नहीं मिलेगा। यह बदलाव सिस्टम में हो रही धोखाधड़ी को रोकने के लिए किया गया है। इसका बड़ा झटका पंजाबी मूल के युवाओं को अधिक लगने जा रहा है, जिन्होंने जॉब ऑफर लगाकर पीआर का आवेदन कर रखा है।

कनाडा इमिग्रेशन विभाग ने कहा कि यह कदम उन उम्मीदवारों पर लागू होगा जो एक्सप्रेस एंट्री के जरिये पीआर पाने की योजना बना रहे हैं। विशेषज्ञों ने इस कदम को धोखाधड़ी रोकने में कारगर बताया, लेकिन साथ ही कहा कि इससे वास्तविक कौशल वाले आवेदकों और उनके नियोक्ताओं को नुकसान हो सकता है। उन्होंने सुझाव दिया कि सरकार को बेहतर स्क्रीनिंग प्रक्रिया अपनानी चाहिए, न कि सीधा जॉब ऑफर वालों के नंबर खत्म करने चाहिए। मौजूदा समय में 1 लाख 35 हजार के करीब पीआर के आवेदन हैं जिनमें जॉब ऑफर लगी हुई है।

वर्तमान में, वैध नौकरी की पेशकश वाले एक्सप्रेस एंट्री उम्मीदवार अतिरिक्त 50 या 200 व्यापक रैंकिंग सिस्टम (सीआरएस) अंक प्राप्त कर सकते हैं। ये अतिरिक्त अंक किसी उम्मीदवार को स्थायी निवास के लिए आवेदन करने का निमंत्रण प्राप्त करने या बिल्कुल भी आमंत्रित न किए जाने के बीच आसानी से अंतर कर सकते हैं। आव्रजन विभाग ने आगे स्पष्ट किया कि वैध नौकरी की पेशकश के लिए अतिरिक्त अंक हटाना एक अस्थायी उपाय है, लेकिन इस समय यह नहीं बताया है कि यह कब समाप्त होगा।

एक बार जब नौकरी की पेशकश के लिए व्यापक रैंकिंग सिस्टम अंक हटा दिए जाते हैं, तो यह एक्सप्रेस एंट्री पूल में सभी नए और मौजूदा उम्मीदवारों पर लागू होगा, जिसमें पहले से ही कनाडा में अस्थायी रूप से काम कर रहे” उम्मीदवार भी शामिल हैं। कनाडा के एडमिंटन में रहने वाले वीजा एक्सपर्ट परविंदर मोंटू का कहना है कि कनाडा के इमिग्रेशन विभाग ने अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी की पेशकशों के बीच अंतर नहीं किया, इसके बजाय यह उल्लेख किया कि एक बार परिवर्तन प्रभावी होने के बाद यह नौकरी की पेशकश वाले सभी उम्मीदवारों पर लागू होगा।

टिकट के पैसे नहीं थे, ट्रेन के पहिए के बीच बैठ 250 किलो का सफर कर जबलपुर पहुंचा युवक

0
जबलपुरः एक युवक की ओर से ट्रेन के कोच के नीचे बैठकर सफर करने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार युवक के पास पैसे नहीं थे। जिसके बाद वह चोरी छिपे ट्रेन के पहिए के बीच बैठ गया और 250 किमी सफर कर इटारसी से जबलपुर तक पहुंच गया। जब ट्रेन दानापुर एक्सप्रेस आउटर पर पहुंची तो रेलवे कर्मचारियों को जांच के दौरान वह एस-4 कोच के नीचे छिपा मिला। पूछताछ में उसने कहा कि मेरे पास टिकट के पैसे नहीं थे। घटना वीरवार शाम की है। जांच के दौरान रेलवे कर्मचारियों की नजर कोच के नीचे लेटे एक युवक पर पड़ी। उन्होंने तुरंत वायरलेस के जरिए लोको पायलट को सूचना दी और ट्रेन रुकवाई गई। इसके बाद कर्मचारियों ने ट्रॉली में छिपे उस व्यक्ति को बाहर निकाला। पश्चिम मध्य रेलवे के सीपीआरओ हर्षित श्रीवास्तव ने कहा कि युवक कौन है और कहां का रहने वाला है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। मामले की जांच आरपीएफ पुलिस को सौंपी गई है।

Punjab News: हेरोइन और 1.40 लाख की ड्रग मनी सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

0

अमृतसरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में हेरोइन , अफीम और ड्रग मनी सहित तस्करों को गिरफ्तार किया है। एक मामले में आरोपी के कब्जे से 2 किलो हेरोइन और 1.40 लाख की ड्रग मनी बरामद की है। वहीं दूसरे मामले में 1.650 किलो अफीम तहित तस्कर को गिरफ्तार किया है।


मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी अमृतसर ग्रामीण चरणजीत सिंह सोहल ने बताया कि थाना अजनाला की टीम ने नाकेबंदी पर दो व्यक्तियों की तालाशी के दौरान 2 किलो हेरोइन और 1.40 लाख की ड्रग मनी बरामद हुई है। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि वह ड्रोन के जरिए हेरोइन लेकर आया था।

इस दौरान एक तस्कर को काबू कर लिया गया है, जबकि दूसरा भागने में कामयाब हो गया। लेकिन आरोपी की पहचान हो गई है। दोनों आरोपियों की पहचान हरमन सिंह पुत्र दलबीर सिंह निवासी बाबा बकाला और शमशेर सिंह उर्फ शेरा पुत्र कुलविंदर सिंह निवासी बाबा बकाला के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ अजनाला थाने में एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज कर लिया गया है।

Parliament House के बाहर खुद को आग लगाने वाले व्यक्ति की हुई मौत

0

नई दिल्ली : संसद भवन के पास एक व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली थी। दिल्ली में अति सुरक्षित इलाका रेल भवन के सामने खुद को आग लगाने वाले युवक की मौत हो गई। 25 दिसंबर के दिन दोपहर के समय युवक ने खुद को आग हवाले कर दिया था। इस घटना के बाद उसे घायल अवस्था मे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गत रात अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बीती रात अस्पताल के डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि 25 दिसंबर को दोपहर के वक्त बागपत के रहने वाले जितेंद्र ने अपने आप को आग के हवाले कर लिया था। इस दौरान वो पेट्रोल की एक बोतल लेकर संसद भवन के पास में स्थित रेल भवन के पास पहुंचा। यहां थोड़ी देर इधर-उधर घूमने के बाद अचान जितेंद्र ने पेट्रोल की बोतल निकाली और खुद के ऊपर उड़ेल ली।

बोतल उड़ेलने के बाद जितेंद्र ने खुद को आग लगा ली। आग लगाने के बाद जितेंद्र सड़क पर ही दौड़ने लगा। इस दौरान राहगीरों ने जितेंद्र को कंबलों और कई कपड़ों से आग बुझाकर बचाया। इसके तुरंत बाद जितेंद्र को अस्पताल ले जाया गया। जितेंद्र का शरीर का 90 प्रतिशत हिस्सा झुलस चुका था।

 

बाढ़ से मची तबाही, 13 की मौत, कई घायल

0

ग्रैंड’एन्सेः हैती में 4 इलाकों में बाढ़ ने तबाही मचाई हुई है। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हो गए हैं। ऑल्टरप्रेस एजेंसी ने देश के नागरिक सुरक्षा आयोग का हवाला देते हुए खबर दी है। एजेंसी ने गुरुवार को कहा कि कई दिनों के दौरान बाढ़ ने नॉर्ड, नॉर्ड-ऑएस्ट, ग्रैंड’एन्से और निप्प्स के हाईटियन इलाकों में 500 से अधिक घरों को नष्ट कर दिया है।

लगभग 100 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं और 16,500 से अधिक लोगों को जलमग्न रहना पड़ा। एक व्यक्ति को लापता घोषित किया गया है। हैती के प्रधान मंत्री एलिक्स डिडिएर फिल्स-एइम ने बारिश और बाढ़ के लिए त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया के समन्वय के लिए एक विशेष अंतरएजेंसी इकाई के निर्माण की घोषणा की है।

Pak Border पर BSF जवान ने खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप

0

राजस्थानः BSF के हेड कॉन्स्टेबल ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। मृतक की पहचान कृष्ण कुमार (44) होशियारपुर (पंजाब) के रूप में हुई है। हेड कॉन्स्टेबल ने ये गोली भारत-पाकिस्तान सीमा पर चलाई। जानकारी के अनुसार 173वीं बटालियन के कृष्ण कुमार शाहगढ़ एरिया में भानु सीमा चौकी पर पोस्टेड थे। वे 24 साल से BSF में थे।

घटना वीरवार दोपहर करीब 12 बजे की है। शाहगढ़ थाना प्रभारी बाबूराम ने बताया कि सुसाइड के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल मृतक के शव को रामगढ़ हॉस्पिटल में रखवाया गया है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।