डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब (Punjab) में अपराध के मामले रुकने नहीं ले रहे है। आए दिन हत्या, चोरी और लूट की घटनाएं सामने आती रहती है। ऐसी ही एक घटना सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में दिनदहाड़े व्यक्ति की हत्या कर दी गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के जिला अमृतसर (Amritsar) के जंडियाला गुरु नजदीक गांव नारायणगढ़ ड्रेन के पास अज्ञात हमलावरों द्वारा दिनदहाड़े तेजधार हथियार से हमला कर एक सरकारी शिक्षक की हत्या कर दी गई है। घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया है।
तेजधार हथियारों से हमला
बताया जा रहा है वह अपनी बेटी को ट्यूशन छोड़कर घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने तेजधार हथियारों से उन पर हमला किया और उनका गला काट दिया। अधिक खून बहने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
बीच सड़क पर पड़ा शव
घटना की जांच शुरू
वहीं मृतक की पहचान जगदीप सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी गांव तलवंडी के रूप में हुई है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही मामला दर्ज कर घटना की जांच करनी शुरू कर दी है।
वहीं हत्या के कारणों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास के इलाके से सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूत जुटा रही है। घटना के बाद इलाके में मातम और दहशत का माहौल है।
Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!
Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.