Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • Home
  • Opinion

    Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

    By k.roshan257

    Punjab News: पंजाब के राज्यपाल ने 16वीं पंजाब विधानसभा का 12वां सत्र उठाया

    By k.roshan257

    Punjab News: पंजाब की GST वसूली में 14.59% की बढ़ोतरी, मई में 2400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व

    By k.roshan257

    Punjab News: एस.सी. कमीशन ने रवनीत सिंह बिट्टू को 4 जून को किया तलब

    By k.roshan257

    Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड- 2026 में शानदार प्रदर्शन

    By k.roshan257

    Jalandhar News: जालंधर में जनगणना ड्यूटी से गैर हाजिर शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

    By k.roshan257
  • Politics

    Haryana News: ‘मेक इन हरियाणा’ नीति लॉन्च, 1.10 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर हुए समझौते

    By k.roshan257

    Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

    By k.roshan257

    Jalandhar News: जालंधर कोर्ट कॉप्लैक्स को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

    By k.roshan257

    Haryana News: सीएम नायब सिंह सैनी ने हरियाणा पुलिस को सौंपीं 312 नई ERV वाहन

    By k.roshan257

    Navjot Kaur Sidhu: विधानसभा चुनावों को लेकर नवजोत कौर सिद्धू ने किया बड़ा ऐलान

    By k.roshan257

    Gold-Silver Price: महीने के पहले दिन सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जाने आज के लेटेस्ट रेट्स

    By k.roshan257
  • Health

    Punjab Weather Update: देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट

    By k.roshan257

    Punjab News: अकाली नेता बिक्रम मजीठिया के घर पहुंची पुलिस, थाने में हंगामे के बाद एक्शन, 12 टीमें छापेमारी में जुटीं

    By k.roshan257

    Punjab News: फैक्ट्री में गैस लीक से मचा हड़कंप, बाप-बेटे की मौत और कई गंभीर घायल

    By k.roshan257

    गोवा में भूमि विवाद पर गरमाई राजनीति, केजरीवाल ने ग्रामीणों के आंदोलन को दिया समर्थन

    By k.roshan257

    Jalandhar News: मेयर विनीत धीर और अतुल भगत ने किया वार्ड नं. 62 की गलियों का शुभारंभ

    By Mahabir

    Urvashi Rautela: जालंधर के PPR मॉल में बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने शानदार सेलिब्रेशन के बीच रॉल्स सैलून का उद्घाटन किया

    By Mahabir
  • Pages
    • Blog Index
    • Contact US
    • Search Page
    • 404 Page
    • Travel
    • Technology
    • World
Reading: Punjab News: मुख्यमंत्री ने राज्य से अनाज की ढुलाई तेज करने के लिए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से हस्तक्षेप की मांग की
Share
  • 🔥
  • पंजाब|ब्रेकिंग न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश|ब्रेकिंग न्यूज़
  • एजुकेशन|ब्रेकिंग न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़|हरियाणा
  • ब्रेकिंग न्यूज़|राजनीति
  • ब्रेकिंग न्यूज़|हिमाचल प्रदेश
  • दिल्ली|ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तराखंड|ब्रेकिंग न्यूज़
  • जम्मू-कश्मीर|ब्रेकिंग न्यूज़
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
  • Travel
  • Opinion
  • Politics
  • Health
  • Technology
  • World
Search
  • Pages
    • Home
    • Blog Index
    • Contact Us
    • Search Page
    • 404 Page
  • Personalized
    • My Feed
    • My Saves
    • My Interests
    • History
  • Categories
    • Opinion
    • Politics
    • Technology
    • Travel
    • Health
    • World
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: मुख्यमंत्री ने राज्य से अनाज की ढुलाई तेज करने के लिए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से हस्तक्षेप की मांग की

Mahabir
Last updated: March 26, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, नई दिल्ली। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने बुधवार को केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी (Prahlad Joshi) से राज्य से अनाज (चावल और गेहूं) की ढुलाई में तेजी लाने के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की, ताकि आने वाले समय में अनाज की सुचारू और परेशानी मुक्त खरीद और भंडारण सुनिश्चित किया जा सके।

Contents
  • अधिकतम ढुलाई की दी अनुमति
  • परिवहन खर्चों के मामले में बचत होगी
  • आढ़तियों के कमीशन पर सीमा लगाने का मुद्दा उठाया
  • सरकार की मांगों पर…

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

मुख्यमंत्री ने श्री जोशी से उनकी निवास पर मुलाकात की और बताया कि 1 अप्रैल से शुरू होने वाले रबी मार्किटिंग सीजन 2025-26 के दौरान राज्य द्वारा 124 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि पिछले फसल सीजन की लगभग 5 लाख मीट्रिक टन गेहूं भी राज्य में स्टॉक में है, जिसके कारण राज्य को लगभग 129 लाख मीट्रिक टन गेहूं के भंडारण की व्यवस्था करनी पड़ रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि भंडारण के लिए जगह की भारी कमी है और एजेंसियों के पास उपलब्ध अधिकांश ढकी हुई जगह चावल के भंडारण के लिए उपयोग की जा रही है।

CM Mann and Union Minister Prahlad Joshi
CM Mann and Union Minister Prahlad Joshi

अधिकतम ढुलाई की दी अनुमति

मुख्यमंत्री ने कहा कि भंडारण के लिए जगह की कमी से निपटने के लिए कम से कम 25 लाख मीट्रिक टन गेहूं की सीधी डिलीवरी के लिए विशेष ट्रेनों की आवश्यकता होगी। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से हस्तक्षेप करने के लिए कहा ताकि गेहूं को विशेष ट्रेनों के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर बाहर भेजा जा सके। भगवंत सिंह मान ने कहा कि चावल के लिए जगह की कमी के कारण एफसीआई द्वारा अब तक केवल 45 प्रतिशत चावल ही लिया गया है, जबकि मिलिंग की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 है।

मुख्यमंत्री ने प्रह्लाद जोशी से स्थिति से निपटने के लिए मिलिंग की तारीख बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज तक एफसीआई के पास 7.50 लाख मीट्रिक टन चावल की जगह उपलब्ध है, जबकि कुल 71.50 लाख मीट्रिक टन चावल की डिलीवरी अभी बाकी है। भगवंत मान ने अपील की कि खरीफ सत्र 2024-25 के चावल की मिलिंग को समय पर पूरा करने के लिए एफसीआई द्वारा राज्य से चावल की अधिकतम ढुलाई की अनुमति दी जाए।

परिवहन खर्चों के मामले में बचत होगी

साइलोज पर गेहूं की खरीद के लिए आढ़तियों के कमीशन में कटौती का मुद्दा उठाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आढ़तियों के कमीशन को अन्य मंडियों के बराबर करने के मामले पर डी.एफ.पी.डी., भारत सरकार के साथ विभिन्न बैठकों में चर्चा की गई थी और यह भी बताया गया था कि यदि आढ़तियों को साइलो से खरीद के लिए कमीशन नियमित मंडियों के बराबर दिया जाता है, तो मंडी श्रम और परिवहन खर्चों के मामले में बचत होगी।

इसलिए उन्होंने अनुरोध किया कि साइलो में आढ़तियों के कमीशन को सामान्य खरीद के बराबर करने की अनुमति दी जाए ताकि साइलो से सीधी खरीद की सुविधा मिल सके। भगवंत सिंह मान ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि आढ़ती साइलो में मंडी के कामकाज की तरह ही काम कर रहे हैं।

CM Bhagwant Singh Mann
CM Bhagwant Singh Mann

आढ़तियों के कमीशन पर सीमा लगाने का मुद्दा उठाया

अस्थायी लागत शीट में आढ़तियों के कमीशन पर प्रतिबंध की सीमा के मुद्दे को उठाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आढ़तियों का कमीशन रबी सीजन 2020-21 के पी.सी.एस. में गेहूं के लिए 46.00 रुपए/क्विंटल और खरीफ सीजन 2019-20 के पी.सी.एस. में धान के लिए 45.88 रुपए/क्विंटल तक सीमित था, तब से यही दर चल रही है और भारत सरकार द्वारा राज्य को प्रत्येक लागत शीट में धान और गेहूं की खरीद इसी दर पर करने की अनुमति दी जाती है।

उन्होंने कहा कि पंजाब कृषि उत्पाद मार्किटिंग अधिनियम, 1961 और इसके तहत बनाए गए नियमों के अनुसार न्यूनतम समर्थन मूल्य (यानी खरीफ सत्र 2025-26 के लिए 2425 रुपए) पर 2.5 प्रतिशत आढ़तिया कमीशन का प्रावधान है, जो आगामी रबी सीजन में 60.63 रुपए/क्विंटल बनता है, लेकिन आढ़तिया कमीशन का भुगतान भारत सरकार द्वारा किया जाता है और अब तक इस दर को अंतिम रूप नहीं दिया गया है।

सरकार की मांगों पर…

उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा आढ़तियों के कमीशन पर प्रतिबंध लगाने के कारण पिछले खरीफ मार्किटिंग सीजन 2024-25 में आढ़तियों ने अपनी मांग पूरी न होने के कारण हड़ताल की थी, जिसके कारण सीजन के दौरान खरीद कार्य प्रभावित हुए थे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यदि इस मुद्दे को हल नहीं किया गया तो आढ़ती फिर से हड़ताल कर सकते हैं, जिससे आगामी रबी सीजन 2025-26 के दौरान गेहूं की खरीद प्रभावित होगी।

एक अन्य मुद्दे पर बात करते हुए मुख्य मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार को आर डी एफ के राज्य के बकाया हिस्से को तुरंत जारी करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने इस लिए आवश्यक शर्तों पहले ही पूरी कर दी हैं और अब समय आ गया है कि केंद्र यह पैसा जारी करे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य भिखारी नहीं है और उनको तंग करने की बजाय केंद्र द्वारा उनके फंडों का जायज हिस्सा दिया जाना चाहिए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने भगवंत सिंह मान को आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार राज्य सरकार की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Jalandhar News: जालंधर के रिहाइशी इलाके में पास कर दिया कामर्शियल कांप्लैक्स, सीनियर डिप्टी मेयर ने शुरू करवाई जांच, कईयों पर गिर सकती है गाज
Next Article Punjab News: मीत हेयर ने सभी राज्यों में क्षेत्रीय सहकारी विश्वविद्यालय खोलने के लिए मजबूत तर्क प्रस्तुत किया
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी तेजी, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir

Bus Accident: यात्रियों से भरी बस के साथ भयानक हादसा, 18 लोगों की मौत और कई घायल

By Mahabir

UP News: टेमासेक के चेयरमैन ने सीएम योगी से की मुलाकात, यूपी में निवेश को जताई उत्सुकता

By Mahabir

UP News: सिंगापुर में सीएम योगी ने जीआईसी के साथ की दीर्घकालिक निवेश पर विस्तृत चर्चा

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • World
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Health
  • Travel
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.