Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • Home
  • Opinion

    Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

    By k.roshan257

    Punjab News: पंजाब के राज्यपाल ने 16वीं पंजाब विधानसभा का 12वां सत्र उठाया

    By k.roshan257

    Punjab News: पंजाब की GST वसूली में 14.59% की बढ़ोतरी, मई में 2400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व

    By k.roshan257

    Punjab News: एस.सी. कमीशन ने रवनीत सिंह बिट्टू को 4 जून को किया तलब

    By k.roshan257

    Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड- 2026 में शानदार प्रदर्शन

    By k.roshan257

    Jalandhar News: जालंधर में जनगणना ड्यूटी से गैर हाजिर शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

    By k.roshan257
  • Politics

    Haryana News: ‘मेक इन हरियाणा’ नीति लॉन्च, 1.10 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर हुए समझौते

    By k.roshan257

    Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

    By k.roshan257

    Jalandhar News: जालंधर कोर्ट कॉप्लैक्स को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

    By k.roshan257

    Haryana News: सीएम नायब सिंह सैनी ने हरियाणा पुलिस को सौंपीं 312 नई ERV वाहन

    By k.roshan257

    Navjot Kaur Sidhu: विधानसभा चुनावों को लेकर नवजोत कौर सिद्धू ने किया बड़ा ऐलान

    By k.roshan257

    Gold-Silver Price: महीने के पहले दिन सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जाने आज के लेटेस्ट रेट्स

    By k.roshan257
  • Health

    Punjab Weather Update: देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट

    By k.roshan257

    Punjab News: अकाली नेता बिक्रम मजीठिया के घर पहुंची पुलिस, थाने में हंगामे के बाद एक्शन, 12 टीमें छापेमारी में जुटीं

    By k.roshan257

    Punjab News: फैक्ट्री में गैस लीक से मचा हड़कंप, बाप-बेटे की मौत और कई गंभीर घायल

    By k.roshan257

    गोवा में भूमि विवाद पर गरमाई राजनीति, केजरीवाल ने ग्रामीणों के आंदोलन को दिया समर्थन

    By k.roshan257

    Haryana News: 17 सितम्बर से 2 अक्तूबर तक मनाया जाएगा राज्यव्यापी ‘सेवा पखवाड़ा’

    By Mahabir

    Haryana News: सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में लिया बड़ा फैसला

    By Mahabir
  • Pages
    • Blog Index
    • Contact US
    • Search Page
    • 404 Page
    • Travel
    • Technology
    • World
Reading: Punjab News: पंजाब सरकार ने घटिया दर्जे की सप्लाई करने के आरोप में इस कंपनी पर लगाई रोक
Share
  • 🔥
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • पंजाब|ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश|ब्रेकिंग न्यूज़
  • एजुकेशन|ब्रेकिंग न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़|हरियाणा
  • ब्रेकिंग न्यूज़|राजनीति
  • ब्रेकिंग न्यूज़|हिमाचल प्रदेश
  • दिल्ली|ब्रेकिंग न्यूज़
  • जम्मू-कश्मीर|ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तराखंड|ब्रेकिंग न्यूज़
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
  • Travel
  • Opinion
  • Politics
  • Health
  • Technology
  • World
Search
  • Pages
    • Home
    • Blog Index
    • Contact Us
    • Search Page
    • 404 Page
  • Personalized
    • My Feed
    • My Saves
    • My Interests
    • History
  • Categories
    • Opinion
    • Politics
    • Technology
    • Travel
    • Health
    • World
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब|ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: पंजाब सरकार ने घटिया दर्जे की सप्लाई करने के आरोप में इस कंपनी पर लगाई रोक

Mahabir
Last updated: June 12, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह (Dr Balbir Singh) ने आज फार्मा कंपनी मैसर्स कैपटैब बायोटेक, सोलन द्वारा घटिया दर्जे की आईवी फ्लूइड या नॉर्मल सलाइन पंजाब हेल्थ सिस्टम कॉर्पोरेशन (पीएचएससी) को सप्लाई करने के आरोप में उक्त कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का ऐलान किया है।

Contents
  • 3 साल के लिए रोक लगा दी
  • सप्लाई किए गए सभी स्टॉक को वापस मंगवा लिया
  • सावधानियां बरतने की अपील की
  • बासी भोजन से परहेज करने के लिए कहा
  • लोगों को भीड़भाड़ वाली जगहों से बचना चाहिए
Dr Balbir Singh
Dr Balbir Singh

3 साल के लिए रोक लगा दी

आज यहां पंजाब भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि कंपनी पर पंजाब सरकार के किसी भी टेंडर में हिस्सा लेने से तीन साल के लिए रोक लगा दी गई है। इसके अलावा पीएचएससी को सप्लाई की जा रही 11 वस्तुओं की कीमत संबंधी सभी कॉन्ट्रैक्ट भी तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए गए हैं। डॉ. बलबीर सिंह ने कहा, “कंपनी की 3,30,000 रुपये की परफॉर्मेंस सिक्योरिटी रकम जब्त कर ली है और बकाया भुगतान रोक दिए गए हैं।”

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा ड्रग एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई करने के लिए सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (सीडीएससीओ) के पास यह मामला उठाने के बाद, अथॉरिटी द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए कंपनी के सभी निर्माण/उत्पादन को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है।

सप्लाई किए गए सभी स्टॉक को वापस मंगवा लिया

यह कार्रवाई अमृतसर और संगरूर के सरकारी अस्पतालों में कुछ मरीजों को मैसर्स कैपटैब बायोटेक द्वारा तैयार की गई नॉर्मल सलाइन के उपयोग के कारण हुए एडवर्स ड्रग रिएक्शन (एडीआर) के बाद अमल में लाई गई है। तुरंत कार्रवाई करते हुए, डीएचएस पंजाब ने राज्य के लोगों के स्वास्थ्य को मुख्य रखते हुए उक्त नॉर्मल सलाइन के पूरे स्टॉक को फ्रीज कर दिया था और पीएचएससी ने कंपनी द्वारा सप्लाई किए गए सभी स्टॉक को वापस मंगवा लिया था।

डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि एफडीए पंजाब और सीडीएससीओ, नई दिल्ली की संयुक्त टीम द्वारा उक्त नॉर्मल सलाइन के नमूने लिए गए हैं। उन्होंने आगे बताया कि पीएचएससी द्वारा राज्य भर की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं से नॉर्मल सलाइन का सारा स्टॉक कंपनी द्वारा अपने खर्च पर वापस मंगवाने के निर्देश दिए जाने के उपरांत उक्त कंपनी ने सारा बचा हुआ स्टॉक वापस मंगवा लिया था। उन्होंने आगे बताया कि विभाग द्वारा तीन लैबों, जिन्होंने पहले इस कंपनी के नमूनों को पास किया था और बाद में जिन्हें ‘गैर-मानक’ घोषित कर दिया गया है, की भूमिका की जांच की जा रही है।

सावधानियां बरतने की अपील की

भारतीय मौसम विभाग द्वारा पंजाब के लिए जारी की गई गंभीर गर्मी की चेतावनी के मद्देनजर, डॉ. बलबीर सिंह ने एक पब्लिक एडवाइजरी भी जारी की है जिसमें सभी नागरिकों को अत्यधिक गर्मी से अपने-आप को बचाने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की गई है। उन्होंने बार-बार पानी पीने और बाहर निकलते समय पानी साथ रखने की महत्ता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि नवजात बच्चों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, मोटापे या मानसिक बीमारी वाले व्यक्तियों और दिल की बीमारियों या पुरानी बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों सहित संवेदनशील समूहों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

उन्होंने आगे बताया कि सीधी धूप में काम करने वाले मजदूर, निर्माण कर्मी और गलियों में फेरी वाले व्यक्तियों को खास तौर पर गर्मी से खतरा होता है और उन्हें छायादार क्षेत्रों में आराम करना चाहिए और गर्मी के चरम समय में नियमित रूप से पानी पीना चाहिए।

बासी भोजन से परहेज करने के लिए कहा

स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य वासियों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक बाहरी गतिविधियों से बचने, हल्के, ढीले सूती कपड़े पहनने और बाहर निकलते समय टोपियों, पगड़ियों या दुपट्टे से अपने सिर ढकने की सलाह दी। उन्होंने हाइड्रेट रहने के लिए मौसमी फलों के सेवन और घरेलू पेय पदार्थों जैसे नींबू पानी, लस्सी और नारियल पानी आदि के लिए प्रोत्साहित किया और शराब, कैफीन युक्त पेय पदार्थों, तले या बासी भोजन से परहेज करने के लिए कहा।

उन्होंने कहा कि यदि किसी को गर्मी से संबंधित लक्षण जैसे कि शरीर का तापमान बढ़ना, पसीना न आना, सूखी लाल त्वचा, चक्कर आना, उल्टी, भ्रम या बेहोशी के लक्षण महसूस होते हैं, तो उन्हें 104 हेल्पलाइन पर कॉल करके तुरंत डॉक्टरी सहायता लेनी चाहिए।

लोगों को भीड़भाड़ वाली जगहों से बचना चाहिए

पिछले कुछ हफ्तों में कोविड-19 के मामलों में मामूली वृद्धि के बारे में बात करते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने जनता से अपील करते हुए उन्हें न घबराने और वायरस के फैलाव को रोकने के लिए कोविड संबंधी उचित व्यवहार का पालन करने की सलाह दी। उन्होंने आगे कहा कि लोगों को भीड़भाड़ वाली जगहों से बचना चाहिए और बुजुर्गों, कमजोर इम्यूनिटी वाले व्यक्तियों, गर्भवती महिलाओं और किसी बीमारी से पीड़ित मरीजों को मास्क पहनने चाहिए क्योंकि उन्हें संक्रमण लगने की अधिक संभावना होती है।

इसके अलावा नागरिकों से यह भी अपील की जाती है कि यदि उन्हें बुखार, खांसी, गले में खराश या सांस लेने में मुश्किल जैसे कोई लक्षण महसूस होते हैं तो वे तुरंत डॉक्टरी सहायता लें। पंजाब सरकार कोविड-19 की मौजूदा स्थिति से निपटने के लिए भारत सरकार द्वारा जारी किए गए सभी भविष्य के दिशा-निर्देशों को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: शिक्षा मंत्री ने बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं को जून के अंत तक पूरा करने का दिया आदेश
Next Article Punjab News: स्कूलों के 600 विद्यार्थियों का रेजिडेंशियल कोचिंग कैंप में JEE और नीट कोचिंग के लिए चयन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

Punjab Flood Alert: पंजाब के इन इलाकों के लिए अलर्ट, बाढ़ की चपेट में 8 जिले, सेना के 20 हेलिकॉप्टर रेस्क्यू में लगे

By Mahabir
पंजाब|ब्रेकिंग न्यूज़

Jalandhar News: जालंधर में यार गद्दार! जबरन जुआ खिलवाया, धोखे से पैसे ठगे, व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम

By Mahabir
पंजाब|ब्रेकिंग न्यूज़

Jalandhar News: जालंधर के इस इलाके में खतरनाक बीमारी ने पसारे पैर, 4 और नए मरीज आए सामने, लोगों में बढ़ी चिंता

By Mahabir
पंजाब|ब्रेकिंग न्यूज़

Jalandhar News: जालंधर के लोगों के पास आखिरी मौका, जल्द करें ये काम, नगर निगम ने की अपील

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • World
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Health
  • Travel
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.