सेवा में
सूचना अधिकारी
पुलिस कमिश्नरेट जालंधर
विषय – एफआईआर नंबर 0113, तारीख 04-05-2024, पुलिस थाना रामामंडी (जालंधर पुलिस कमिश्नरेट) के संबंध में।
श्रीमान जी, मैं पेशे से पत्रकार हूं। करीब 25 साल से देश के बड़े अखबारों में पत्रकारिता कर रहा हूं। मैंने साइबर सेल में एक शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत की जांच के बाद पुलिस थाना रामामंडी में 04-05-2024 को 0113 नंबर की एफआईआर दर्ज की गई थी। मैंने कई बार इस एफआईआर पर कार्रवाई के बारे में जानने की कोशिश की, लेकिन मुझे पुलिस थाने से कोई जवाब नहीं मिला।
श्रीमान जी, एफआईआर नंबर 0113, तारीख 04-05-2024, पुलिस थाना रामामंडी (जालंधर पुलिस कमिश्नरेट) के संबंध में मुझे निम्नलिखित बिन्दुओं पर सूचना अधिकार के तहत जानकारी मुहैया करवाई जाए।
1 – थाना रामामंडी में 04-05-2024 को दर्ज FIR 0113 पर पुलिस द्वारा क्या कार्रवाई की गई।
2 – पुलिस द्वारा अब तक की गई कार्रवाई के बारे में तस्दीकशुदा कापी मुहैया करवाई जाए।
3 – थाना रामामंडी में 04-05-2024 को दर्ज FIR 0113 के जांच अधिकारी द्वारा आरोपी को पकड़ने के लिए क्या कोई छापेमारी की गई है? अगर छापेमारी की गई तो थाने की रवानगी रिपोर्ट की तस्दीकशुदा कापी दी जाए।
4 – मुझे साइबर सैल द्वारा बताया गया था कि आरोपी के मोबाइल नंबर की पहचान कर ली गई है, सारा डिटेल रामामंडी पुलिस को भेजी गई है, आरोपी को थाने की पुलिस पकड़ेगी, इसकी कोई लिखित रिपोर्ट है, तो उसकी भी तस्दीकशुदा कापी मुहैया कराई जाए।
अपीलीय अधिकारी (Appellate Authority)
सेवा में
अपीलीय अधिकारी (Appellate Authority)
पुलिस कमिश्नरेट, जालंधर (पंजाब)
विषय: TRI नंबर 261 दिनांक 31 जनवरी 2025 (पुलिस कमिश्नरेट, जालंधर) के संबंध में।
श्रीमान/श्रीमती जी
मैं पेशे से पत्रकार हूं। करीब 25 साल से देश के बड़े अखबारों में पत्रकारिता कर रहा हूं। मैंने साइबर सेल में एक शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत की जांच के बाद पुलिस थाना रामामंडी में 04-05-2024 को 0113 नंबर की एफआईआर दर्ज की गई थी। मैंने कई बार इस एफआईआर पर कार्रवाई के बारे में जानने की कोशिश की, लेकिन मुझे पुलिस थाने से कोई जवाब नहीं मिला। इस संबंध में मैंने 31 जनवरी 2025 को RTI नंबर – 261 के जरिए सूचना मांगी थी। लेकिन एक महीना बीतने के बाद भी मुझे इस बारे में कोई जानकारी मुहैया नहीं कराई गई।
श्रीमान/श्रीमती जी आपसे निवेदन है कि मेरी अपील पर सुनवाई करते हुए मुझे जन सूचना अधिकार के तहत जवाब दिलवाने की कृपा करें।
