Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • Home
  • Opinion

    Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

    By k.roshan257

    Punjab News: पंजाब के राज्यपाल ने 16वीं पंजाब विधानसभा का 12वां सत्र उठाया

    By k.roshan257

    Punjab News: पंजाब की GST वसूली में 14.59% की बढ़ोतरी, मई में 2400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व

    By k.roshan257

    Punjab News: एस.सी. कमीशन ने रवनीत सिंह बिट्टू को 4 जून को किया तलब

    By k.roshan257

    Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड- 2026 में शानदार प्रदर्शन

    By k.roshan257

    Jalandhar News: जालंधर में जनगणना ड्यूटी से गैर हाजिर शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

    By k.roshan257
  • Politics

    Haryana News: ‘मेक इन हरियाणा’ नीति लॉन्च, 1.10 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर हुए समझौते

    By k.roshan257

    Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

    By k.roshan257

    Jalandhar News: जालंधर कोर्ट कॉप्लैक्स को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

    By k.roshan257

    Haryana News: सीएम नायब सिंह सैनी ने हरियाणा पुलिस को सौंपीं 312 नई ERV वाहन

    By k.roshan257

    Navjot Kaur Sidhu: विधानसभा चुनावों को लेकर नवजोत कौर सिद्धू ने किया बड़ा ऐलान

    By k.roshan257

    Gold-Silver Price: महीने के पहले दिन सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जाने आज के लेटेस्ट रेट्स

    By k.roshan257
  • Health

    Punjab Weather Update: देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट

    By k.roshan257

    Punjab News: अकाली नेता बिक्रम मजीठिया के घर पहुंची पुलिस, थाने में हंगामे के बाद एक्शन, 12 टीमें छापेमारी में जुटीं

    By k.roshan257

    Punjab News: फैक्ट्री में गैस लीक से मचा हड़कंप, बाप-बेटे की मौत और कई गंभीर घायल

    By k.roshan257

    गोवा में भूमि विवाद पर गरमाई राजनीति, केजरीवाल ने ग्रामीणों के आंदोलन को दिया समर्थन

    By k.roshan257

    Cylinder Blast: बड़ा हादसा, सिलेंडर ब्लास्ट के बाद ढही तीन मंजिला इमारत, 16 लोगों की मौत

    By Mahabir

    Australia News: ऑस्ट्रेलिया में सिख युवक पर नस्लीय हमला, टूटी नाक, अस्पताल में भर्ती

    By Mahabir
  • Pages
    • Blog Index
    • Contact US
    • Search Page
    • 404 Page
    • Travel
    • Technology
    • World
Reading: प्रवासी मामले पर लेख
Share
  • 🔥
  • पंजाब|ब्रेकिंग न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश|ब्रेकिंग न्यूज़
  • एजुकेशन|ब्रेकिंग न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़|हरियाणा
  • ब्रेकिंग न्यूज़|राजनीति
  • ब्रेकिंग न्यूज़|हिमाचल प्रदेश
  • दिल्ली|ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तराखंड|ब्रेकिंग न्यूज़
  • जम्मू-कश्मीर|ब्रेकिंग न्यूज़
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
  • Travel
  • Opinion
  • Politics
  • Health
  • Technology
  • World
Search
  • Pages
    • Home
    • Blog Index
    • Contact Us
    • Search Page
    • 404 Page
  • Personalized
    • My Feed
    • My Saves
    • My Interests
    • History
  • Categories
    • Opinion
    • Politics
    • Technology
    • Travel
    • Health
    • World
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

प्रवासी मामले पर लेख

Mahabir
Last updated: January 1, 1970 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

पंजाब के होशियारपुर में बच्चे के साथ जो कृत्य किया गया, वह दिल दहलाने वाला है, ह्दयविदारक है, घिनौना है। सभ्य समाज में ऐसे कृत्य बिल्कुल अक्षम्य हैं। पांच साल के बच्चे के साथ गलत काम करके उसकी हत्या कर देना, महापाप है। ऐसे व्यक्ति को कठोर से कठोर सजा मिलनी चाहिए। लेकिन किसी एक द्वारा किए गए इस अपराध के लिए उसके पूरे समाज को दोषी ठहराना उचित नहीं है।

होशियारपुर में एक प्रवासी ने जो अपराध किया है, उसे उसकी सजा जरूर मिलनी चाहिए, सजा देने के लिए कानून है-सरकार है, लेकिन इसके लिए पंजाब से प्रवासियों को भगाओ जैसे नारे लगाना और चुन-चुन कर उन्हें प्रताड़ित करना सभ्य समाज के लिए ठीक नहीं है। अपराध करने वाला अपराधी होता है, कानून की नजर में उसका कोई जाति, धर्म या मजहब नहीं होता। चाहे वो प्रवासी है, चाहे स्थानीय व्यक्ति।

भारत एकता और अखंडता के लिए जाना जाता है। हमारा संविधान का मूल भी यही है। भारतीय संविधान का अनुच्छेद 19(1)(e) सभी भारतीय नागरिकों को भारत के किसी भी हिस्से में निवास करने और बसने का अधिकार देता है। यह एक मौलिक अधिकार है जो भारत के नागरिकों को आंतरिक बाधाओं के बिना किसी भी राज्य में रहने और अपना घर बनाने की स्वतंत्रता भी प्रदान करता है। यह अधिकार अनुच्छेद 19(5) के तहत उचित प्रतिबंधों के अधीन है, जो सार्वजनिक व्यवस्था, अनुसूचित जनजातियों की सुरक्षा, या भारत की संप्रभुता और अखंडता के हित में लगाए जा सकते हैं।

यह अधिकार भारत की एकता और अखंडता के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह नागरिकों को एक देश के नागरिक के रूप में महसूस करने और अपनी मर्जी से कहीं भी रहने व बसने का अवसर देता है। ये अधिकार हमें बाबा साहिब डा. भीमराव अंबेडर जी द्वारा लिखित संविधान ने दिया है। बाबा साहिब ने जो संविधान लिखा, उसमें हर व्यक्ति को मौलिक अधिकार दिया गया है।

होशियारपुर में एक व्यक्ति द्वारा जो शर्मनाक करतूत की गई, वह बेहद निंदनीय है। ऐसे व्यक्ति को कानून फांसी की सजा दे। जो भी व्यक्ति क्राइम करेगा, उसे भी संविधान के मुताबिक सजा मिलेगी। संविधान अगर हमें मौलिक अधिकार प्रदान करता है, तो वही संविधान क्राइम करने पर सजा भी तय करता है। अलग अलग क्राइम की अलग अलग सजा का प्रावधान है।

होशियारपुर में प्रवासी लोगों को भगाने की मुहिम शुरू हुई। आखिर ये मुहिम किसने शुरू की? प्रशासन ने, सरकार ने? बिल्कुल नहीं, ये मुहिम चंद लोगों ने शुरू की, इसके पीछे भी बड़ा कारण हो सकता है। पंजाब को अस्थिर करने की साजिश भी हो सकती है? पंजाब को अशांत करने का षड़यंत्र हो सकता है।

साजिश ये भी हो सकती है कि पंजाब में प्रवासियों को मारो-पीटो और भगाओ, यूपी-बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में अपने आप लड़ाई झगड़े खून-खराबे शुरू हो जाएंगे। क्या यूपी-बिहार में पंजाब के लोग नहीं है? क्या पंजाब के लोग कोलकाता में ट्रांसपोर्ट का कारोबार नहीं करते। ये तो अपने देश की बात हो गई? एक रिपोर्ट के मुताबिक कनाडा, अमेरिका, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड में सबसे ज्यादा पंजाबी हैं। यही नहीं, इस ब्राहमांड में जितने भी देश हैं, मुझे लगता है कि पंजाबी वहां जरूर मिल जाएंगे।

आपने देखा होगा, पढ़ा होगा कि अमेरिका में जब डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति बने तो उन्होंने अवैध प्रवासियों को हवाई जहाज में बैठाकर वापस भेज दिया। ये वे अप्रवासी थे, जिनके पास कोई वैलिड कागजात नहीं थे, एक तरह से ये सभी अवैध तरीके से अमेरिका में रह रहे थे। तब अमेरिका की लोगों ने खूब की निंदा की। अगर अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा के मूल निवासी ये कहें कि सभी भारतीयों को बाहर निकालो, तो बड़ा संकट खड़ा हो जाएगा। पूरी परिस्थिति बिगड़ जाएगी।

क्राइम एक ने किया है, उसे उसके द्वारा किए गए क्राइम के हिसाब से सजा मिलेगी। प्रशासन है, कानून है, सरकार है, संविधान है, फिर लोग अपने हाथ में कानून क्यों लेते हैं? पंजाब की फैक्ट्रियों में यूपी-बिहार, बंगाल और पता नहीं किन राज्यों के लोग काम करते मिलेंगे। पंजाब के खेतों में भी यही लोग पसीना बहाते हैं। अगर इनको भगा दिया तो फैक्ट्रियों और खेतों में काम कौन करेगा?

एक और बात लोग कहते हैं कि सरकार के पास नौकरी नहीं है? मैं आपको बता दूं कि अभी हाल में पंजाब पावर कारपोरेशन जिसे हम बिजली विभाग कहते हैं, उसमें लाइनमैन की भर्तियां निकली थी। हैरानी की बात यह है कि उसमें पंजाब का एक भी बच्चा नौकरी के लिए अप्लाई नहीं किया, सभी हरियाणा, यूपी और दिल्ली के बच्चों ने अप्लाई किया।

अकेले जालंधर में हरियाणा, दिल्ली और यूपी के 250 लड़के लड़कियों ने फार्म भरा, उन्हें नौकरी मिली। ये मैं नहीं कहता कि ये बिजली विभाग की रिपोर्ट है। हैरानी तो इस बात की है कि लाइनमैन भर्ती के लिए जो नियम व शर्तें हैं, उसमें पंजाब के बच्चे कंपलीट ही नहीं करते। यहां के बच्चे 10वीं पास करने के बाद ट्रेवल एजैंटों के दफ्तरों का चक्कर काटते हैं। कई ठगे जाते हैं, कई डंकी लगाकर विदेश पहुंचता है तो कई अपने खेत और घर को गिरवी रखकर विदेश जाकर काम करता है।

अभी पुर्तगाल में 4 लाख प्रवासियों को देश से निकालने का हुक्म जारी किया गया है। इसमें अधिकांश लोग पंजाब से हैं। वे पुर्तगाल में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि वे लोग टैक्स देते हैं, नियम मानते हैं, तो देश से क्यों निकले?

हां, सवाल सुरक्षा और कायदा कानून का है? किराएदारों का वेरीफिकेशन जरूर होना चाहिए, वो चाहे जिस भी राज्य या शहर को हो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का भी यही कहना है कि किसी बाहरी राज्य के व्यक्ति को हम राज्य से नहीं निकाल सकते हैं, हमारे लोग यानी पंजाब के लोग भी बाहरी राज्यों में रहते हैं, बिजनेस करते हैं, खेती करते हैं, नौकरी करते हैं। हां, जो क्राइम करेगा, उसे बिल्कुल बख्शा नहीं जाएगा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Daily Samvad – Establishment cost
Next Article जालंधर नगर निगम की नई योजना, दुबई की तर्ज पर डिजाइन की जाएगी फूड स्ट्रीट
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

Mahakaleshwar Temple : उज्जैन के महाकाल मंदिर में आज से दर्शन के लिए लागू हो गई नई व्यवस्था, संध्या और शयन आरती अब ऐसे होगी, पढ़ें

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

UP News: सभी 75 जिलों में अब तक 94,300 हेक्टेयर तक पहुंची नेचुरल फॉर्मिंग, योगी सरकार 298 करोड़ रुपये से करेगी विस्तार

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

UP News: यमुना एक्सप्रेस-वे: जापान सिटी और सिंगापुर सिटी के लिए 500-500 एकड़ भूमि प्रस्तावित

By Mahabir

Australia News: ऑस्ट्रेलिया में सिख युवक पर नस्लीय हमला, टूटी नाक, अस्पताल में भर्ती

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • World
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Health
  • Travel
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.