Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • Home
  • Opinion

    Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

    By k.roshan257

    Punjab News: पंजाब के राज्यपाल ने 16वीं पंजाब विधानसभा का 12वां सत्र उठाया

    By k.roshan257

    Punjab News: पंजाब की GST वसूली में 14.59% की बढ़ोतरी, मई में 2400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व

    By k.roshan257

    Punjab News: एस.सी. कमीशन ने रवनीत सिंह बिट्टू को 4 जून को किया तलब

    By k.roshan257

    Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड- 2026 में शानदार प्रदर्शन

    By k.roshan257

    Jalandhar News: जालंधर में जनगणना ड्यूटी से गैर हाजिर शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

    By k.roshan257
  • Politics

    Haryana News: ‘मेक इन हरियाणा’ नीति लॉन्च, 1.10 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर हुए समझौते

    By k.roshan257

    Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

    By k.roshan257

    Jalandhar News: जालंधर कोर्ट कॉप्लैक्स को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

    By k.roshan257

    Haryana News: सीएम नायब सिंह सैनी ने हरियाणा पुलिस को सौंपीं 312 नई ERV वाहन

    By k.roshan257

    Navjot Kaur Sidhu: विधानसभा चुनावों को लेकर नवजोत कौर सिद्धू ने किया बड़ा ऐलान

    By k.roshan257

    Gold-Silver Price: महीने के पहले दिन सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जाने आज के लेटेस्ट रेट्स

    By k.roshan257
  • Health

    Punjab Weather Update: देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट

    By k.roshan257

    Punjab News: अकाली नेता बिक्रम मजीठिया के घर पहुंची पुलिस, थाने में हंगामे के बाद एक्शन, 12 टीमें छापेमारी में जुटीं

    By k.roshan257

    Punjab News: फैक्ट्री में गैस लीक से मचा हड़कंप, बाप-बेटे की मौत और कई गंभीर घायल

    By k.roshan257

    गोवा में भूमि विवाद पर गरमाई राजनीति, केजरीवाल ने ग्रामीणों के आंदोलन को दिया समर्थन

    By k.roshan257

    Jalandhar News: जालंधर में परीक्षा केंद्र के बाहर हंगामा, एंट्री न मिलने पर अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

    By Mahabir

    Punjab News: 12वीं की छात्रा ने किया सुसाइड, मौत से पहले सुनाई आपबीती; VIDEO में स्कूल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

    By Mahabir
  • Pages
    • Blog Index
    • Contact US
    • Search Page
    • 404 Page
    • Travel
    • Technology
    • World
Reading: Punjab News: मुख्यमंत्री मान का बड़ा ऐलान, जालंधर और अमृतसर में बनाए जाएंगे अल्ट्रा मॉडर्न स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
Share
  • 🔥
  • पंजाब|ब्रेकिंग न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश|ब्रेकिंग न्यूज़
  • एजुकेशन|ब्रेकिंग न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़|हरियाणा
  • ब्रेकिंग न्यूज़|राजनीति
  • ब्रेकिंग न्यूज़|हिमाचल प्रदेश
  • दिल्ली|ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तराखंड|ब्रेकिंग न्यूज़
  • जम्मू-कश्मीर|ब्रेकिंग न्यूज़
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
  • Travel
  • Opinion
  • Politics
  • Health
  • Technology
  • World
Search
  • Pages
    • Home
    • Blog Index
    • Contact Us
    • Search Page
    • 404 Page
  • Personalized
    • My Feed
    • My Saves
    • My Interests
    • History
  • Categories
    • Opinion
    • Politics
    • Technology
    • Travel
    • Health
    • World
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब|ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: मुख्यमंत्री मान का बड़ा ऐलान, जालंधर और अमृतसर में बनाए जाएंगे अल्ट्रा मॉडर्न स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

Mahabir
Last updated: September 27, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने आज प्रदेश में हॉकी (Hockey) की प्राचीन शान को पुनः बहाल करने का संकल्प लिया। आज यहां पंजाब हॉकी लीग 2025 के फाइनल मैच के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गर्व और संतुष्टि का विषय है कि पहली जूनियर हॉकी लीग पंजाब हॉकी और राउंड ग्लास अकादमी द्वारा शुरू की गई है।

Contents
  • यह देश की पहली जूनियर लीग
  • “लेजेंड इलेवन” का मुकाबला “स्टार इलेवन” से हुआ
  • आज पंजाब जूनियर हॉकी लीग का फाइनल
  • खिलाड़ियों को DSP और PCS अधिकारी नियुक्त किया
  • गाँवों में 3000 से अधिक खेल स्टेडियम बनाए जाएंगे

यह देश की पहली जूनियर लीग

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हॉकी के क्षेत्र में अब तक की सबसे अधिक इनामी राशि वाली लीग है। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह लीग मोहाली से शुरू हुई थी और इसके फाइनल मुकाबले जालंधर में खेले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा

उन्होंने कहा कि जहाँ वरिष्ठ खिलाड़ियों के लिए कई लीग मैच आयोजित होते हैं, वहीं यह देश की पहली जूनियर लीग है। उन्होंने कहा कि यह एक यादगार अवसर है क्योंकि सुरजीत हॉकी स्टेडियम में पंजाब के महान हॉकी खिलाड़ी, जिन्होंने देश का नाम रोशन किया है, एकत्र हुए हैं।

CM Mann vowed to restore the pristine glory of hockey
CM Mann vowed to restore the pristine glory of hockey

“लेजेंड इलेवन” का मुकाबला “स्टार इलेवन” से हुआ

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदर्शनी मैच में “लेजेंड इलेवन” का मुकाबला “स्टार इलेवन” से हुआ। उन्होंने कहा कि लेजेंड इलेवन की अगुवाई भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान ओलंपियन गगन अजीत सिंह ने की, जो वर्तमान में मालेरकोटला के एसएसपी हैं, जबकि स्टार इलेवन की अगुवाई मौजूदा भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरजीत हॉकी स्टेडियम ने भारतीय हॉकी के इतिहास में बेहद अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने इसे खुशी का क्षण बताया क्योंकि 1975 का हॉकी विश्वकप जीतने वाले खिलाड़ी और 2001 में जूनियर विश्वकप जीतने वाले खिलाड़ी इस स्टेडियम में मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि इस आयोजन ने हॉकी की तीन पीढ़ियों को एक साथ जोड़ा है और पंजाब का देश के लिए खेलों में सबसे बड़ा योगदान हॉकी में रहा है।

आज पंजाब जूनियर हॉकी लीग का फाइनल

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पंजाब जूनियर हॉकी लीग का फाइनल है और इसकी खास बात यह रही कि इसमें देश के विभिन्न हिस्सों से टीमें खेलने आईं। उन्होंने कहा कि इस जूनियर हॉकी लीग में अब तक की सबसे अधिक इनामी राशि रखी गई थी। यह लीग मोहाली से शुरू हुई और अब इसका फाइनल दोआबे की धरती जालंधर में खेला जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि हाल ही में एशिया कप जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम में नौ खिलाड़ी पंजाब से थे। उन्होंने कहा कि पिछले दो ओलंपिक खेलों में, जहाँ भारत ने पदक जीते, हर बार पंजाब के नौ खिलाड़ी टीम का हिस्सा रहे। उन्होंने कहा कि जालंधर को “स्पोर्ट्स कैपिटल” कहा जाता है और बरलटन पार्क, सुरजीत हॉकी स्टेडियम और स्पोर्ट्स कॉलेज दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि पेरिस ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम में जालंधर के चार खिलाड़ी – मनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, हार्दिक सिंह और सुखजीत सिंह शामिल थे।

Police
Police

खिलाड़ियों को DSP और PCS अधिकारी नियुक्त किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि जालंधर में बने फुटबॉल, रग्बी बॉल और अन्य खेल उपकरण विश्वकप और कॉमनवेल्थ खेलों में इस्तेमाल होते हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया के शीर्ष बल्लेबाज़ जालंधर में बने क्रिकेट बैट से खेलते हैं और पंजाब में खेलों की जड़ें जालंधर से जुड़ी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जालंधर में जन्मे क्रिकेटर हरभजन सिंह ने पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ाया और उनके योगदान के कारण उन्हें राज्यसभा सदस्य नामित किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार जालंधर को खेलों के केंद्र के रूप में और अधिक प्रोत्साहित करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने सात खिलाड़ियों को डीएसपी और चार खिलाड़ियों को पीसीएस अधिकारी नियुक्त किया है, जिनमें नौ हॉकी खिलाड़ी, एक क्रिकेटर और एक एथलीट शामिल हैं। उन्होंने इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की और कहा कि वे स्वयं बड़े खेल प्रेमी हैं, इसलिए खेल विभाग का प्रभार अपने पास रखा है।

गाँवों में 3000 से अधिक खेल स्टेडियम बनाए जाएंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के गाँवों में 3000 से अधिक खेल स्टेडियम बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि खेल पहले ही पंजाब में युवाओं को नशे की लत से दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि जालंधर के बरलटन पार्क को पहले ही खेल केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है और अब अमृतसर में भी विश्वस्तरीय खेल केंद्र विकसित किया जाएगा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, हॉकी पंजाब के प्रधान और हॉकी इंडिया के उपप्रधान नितिन कोहली, राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल और अन्य ने “चढ़दी कला मिशन” में योगदान स्वरूप मुख्यमंत्री को 50 लाख रुपये का चेक भेंट किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिष्ठित ओलंपियनों का सम्मान भी किया।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: पंजाब पेनिसिलिन की 100वीं वर्षगांठ तक एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध को काबू करने के लिए प्रतिबद्ध
Next Article Actor Vijay: मशहूर एक्टर की रैली में मची भगदड़, 10 लोगों की मौत, कई घायल, देखें VIDEO
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब|ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: चंडीगढ़ सिलेंडर विस्फोट हादसा में दो मजदूरों की मौत, छह लोग हुए थे गंभीर रूप से घायल

By Mahabir
पंजाब|ब्रेकिंग न्यूज़

Jalandhar News: जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह की हत्या की असली वजह आई सामने, पढ़ें मर्डर की सिलसिलेवार कहानी

By Mahabir

Punjab News: AAP उम्मीदवार के घर के बाहर जश्न मनाने पर बवाल, अकाली नेता और भतीजा गिरफ्तार

By Mahabir

Punjab News: 12वीं की छात्रा ने किया सुसाइड, मौत से पहले सुनाई आपबीती; VIDEO में स्कूल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • World
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Health
  • Travel
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.