Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • Home
  • Opinion

    Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

    By k.roshan257

    Punjab News: पंजाब के राज्यपाल ने 16वीं पंजाब विधानसभा का 12वां सत्र उठाया

    By k.roshan257

    Punjab News: पंजाब की GST वसूली में 14.59% की बढ़ोतरी, मई में 2400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व

    By k.roshan257

    Punjab News: एस.सी. कमीशन ने रवनीत सिंह बिट्टू को 4 जून को किया तलब

    By k.roshan257

    Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड- 2026 में शानदार प्रदर्शन

    By k.roshan257

    Jalandhar News: जालंधर में जनगणना ड्यूटी से गैर हाजिर शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

    By k.roshan257
  • Politics

    Haryana News: ‘मेक इन हरियाणा’ नीति लॉन्च, 1.10 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर हुए समझौते

    By k.roshan257

    Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

    By k.roshan257

    Jalandhar News: जालंधर कोर्ट कॉप्लैक्स को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

    By k.roshan257

    Haryana News: सीएम नायब सिंह सैनी ने हरियाणा पुलिस को सौंपीं 312 नई ERV वाहन

    By k.roshan257

    Navjot Kaur Sidhu: विधानसभा चुनावों को लेकर नवजोत कौर सिद्धू ने किया बड़ा ऐलान

    By k.roshan257

    Gold-Silver Price: महीने के पहले दिन सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जाने आज के लेटेस्ट रेट्स

    By k.roshan257
  • Health

    Punjab Weather Update: देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट

    By k.roshan257

    Punjab News: अकाली नेता बिक्रम मजीठिया के घर पहुंची पुलिस, थाने में हंगामे के बाद एक्शन, 12 टीमें छापेमारी में जुटीं

    By k.roshan257

    Punjab News: फैक्ट्री में गैस लीक से मचा हड़कंप, बाप-बेटे की मौत और कई गंभीर घायल

    By k.roshan257

    गोवा में भूमि विवाद पर गरमाई राजनीति, केजरीवाल ने ग्रामीणों के आंदोलन को दिया समर्थन

    By k.roshan257

    Jalandhar News: जालंधर में परीक्षा केंद्र के बाहर हंगामा, एंट्री न मिलने पर अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

    By Mahabir

    Punjab News: 12वीं की छात्रा ने किया सुसाइड, मौत से पहले सुनाई आपबीती; VIDEO में स्कूल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

    By Mahabir
  • Pages
    • Blog Index
    • Contact US
    • Search Page
    • 404 Page
    • Travel
    • Technology
    • World
Reading: Punjab News: पंजाब में फर्जी STF अफसर और पत्रकार ने मिलकर SDO और JE का किया अपहरण, 7.20 लाख फिरौती लेकर छोड़ा
Share
  • 🔥
  • पंजाब|ब्रेकिंग न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश|ब्रेकिंग न्यूज़
  • एजुकेशन|ब्रेकिंग न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़|हरियाणा
  • ब्रेकिंग न्यूज़|राजनीति
  • ब्रेकिंग न्यूज़|हिमाचल प्रदेश
  • दिल्ली|ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तराखंड|ब्रेकिंग न्यूज़
  • जम्मू-कश्मीर|ब्रेकिंग न्यूज़
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
  • Travel
  • Opinion
  • Politics
  • Health
  • Technology
  • World
Search
  • Pages
    • Home
    • Blog Index
    • Contact Us
    • Search Page
    • 404 Page
  • Personalized
    • My Feed
    • My Saves
    • My Interests
    • History
  • Categories
    • Opinion
    • Politics
    • Technology
    • Travel
    • Health
    • World
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब|ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: पंजाब में फर्जी STF अफसर और पत्रकार ने मिलकर SDO और JE का किया अपहरण, 7.20 लाख फिरौती लेकर छोड़ा

Mahabir
Last updated: October 18, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब से बड़ी खबर सामने आ रही है। लुधियाना में दो अफसरों को किडनैप कर 7.20 लाख रुपए की फिरौती वसूली गई है। 7.20 लाख रुपए लेने वाले लोग खुद को पंजाब पुलिस का अधिकारी बता रहे थे। कभी  STF का अधिकारी बताते तो कभी खुद को वे पत्रकार बता रहे थे। इस घटना के बाद शहर में हड़कंप मच गया है।

Contents
  • 7.20 लाख रुपए का इंतजाम
  • ऐसे रची गई किडनैपिंग की साजिश
  • STF अधिकारी बताया
  • जेई को भी अगवा किया
  • बदमाशों तक ऐसे पहुंची पुलिस
  • आरोपी खुद को पत्रकार भी बताते थे

जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के लुधियाना (Ludhiana) में पावरकॉम (PSPCL) के दो अधिकारियों को हथियारों के बल पर बदमाशों ने किडनैप कर लिया। चार बदमाश पुलिस अधिकारी बनकर दाखा स्थित PSPCL दफ्तर पहुंचे और SDO और JE पर हथियार तान दिया। इसके बाद उन्हें अगवा कर लिया। आरोपियों ने दोनों अधिकारियों के परिवारों से फिरौती मांगी।

7.20 लाख रुपए का इंतजाम

डरे-सहमे अधिकारियों ने कुछ ही मिनटों में 7.20 लाख रुपए का इंतजाम कर बदमाशों को दे दिया। फिरौती की रकम मिलने के बाद बदमाश दोनों अधिकारियों को लुधियाना-फिरोजपुर रोड पर पुरानी चुंगी के पास छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

इसके बाद पुलिस तुरंत एक्शन में आई। पुलिस ने सेफ सिटी में लगे सीसीटीवी कैमरों से बदमाशों के बारे में सुराग तलाशा। पुलिस ने पहचान कर आरोपियों को ट्रेस करना शुरू किया तो दो लोगों की लोकेशन पटियाला मिली। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। दोनों ने खुद को एसटीएफ अधिकारी बताते हुए यह पूरी वारदात की।

ऐसे रची गई किडनैपिंग की साजिश

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान गुरिंदर सिंह और ब्रह्मप्रीत सिंह के रूप में हुई। इन बदमाशों के दो साथियों की भी पहचान हो गई है, जिनके नाम विनय अरोड़ा और अमनदीप सिंह है। इन दोनों की गिरफ्तारी के प्रयास भी पुलिस कर रही है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने सरकारी अधिकारियों से पैसे ऐंठने के लिए पूरी योजना बनाई थी। PSPCL दाखा के सब-डिवीजन ऑफिसर (SDO) जसकिरन प्रीत सिंह ने पुलिस को बताया कि कुछ संदिग्ध प्लास्टिक बोतल प्रोडक्शन यूनिट के लिए बिजली कनेक्शन लेने के बहाने दफ्तर के चक्कर काट रहे थे। नए कनेक्शन की औपचारिकताएं पूछने के बाद वे चले गए।

STF अधिकारी बताया

कुछ देर बाद जब वह उसी परिसर में स्थित XEN रवि कुमार चोपड़ा के दफ्तर में गए तो वहां चार लोग मौजूद थे, जबकि XEN वहां नहीं थे। इसके बाद वे SDO के दफ्तर पहुंचे और उनके ऊपर हथियार तान दिया। बदमाशों ने खुद को एसटीएफ की टीम बताया। अचानक हुई इस अप्रत्याशित घटना से वे घबरा गए।

SDO ने बताया कि आरोपियों ने उनकी कलाई पकड़ी और खुद को स्पेशल टास्क फोर्स (STF) विजिलेंस विंग का अधिकारी बताया। आरोपियों ने दावा किया कि वे उन्हें गिरफ्तार करने के लिए छापा मार रहे हैं, क्योंकि XEN ने किसी से 2 लाख रुपए की रिश्वत मांगी है।

Arrested
Arrested

जेई को भी अगवा किया

SDO ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने जेई को बुलवाया। अचानक इस तरह से उनके साथ हुई घटना से वह डरे हुए थे, उन्होंने तुरंत जूनियर इंजीनियर परमिंदर सिंह को XEN के दफ्तर में बुलाया। आरोपियों ने हथियारों के बल पर दोनों को अगवा कर लिया और एक कोरोला कार में लुधियाना की ओर ले गए। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और छोड़ने के बदले पैसे का इंतजाम करने को कहा।

उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों को फोन किया और 7.20 लाख रुपए का इंतजाम किया और आरोपियों को दे दिए। किडनैपर उन्हें लुधियाना में पुरानी चुंगी के पास छोड़कर भाग गए। आरोपियों के जाने के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी और शिकायत दर्ज कराई।

बदमाशों तक ऐसे पहुंची पुलिस

पुलिस को जब पीड़ितों ने शिकायत दर्ज करवाई, तो पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई। पुलिस ने सेफ सिटी में लगे सीसीटीवी कैमरों से बदमाशों के बारे में सुराग तलाशना शुरू किया। पुलिस ने पहचान कर आरोपियों को ट्रेस करना शुरू किया तो दो लोगों की लोकेशन पटियाला मिली। पुलिस ने वहां से गुरिंदर सिंह और ब्रह्मप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि केस काफी हद तक सुलझा लिया गया है। इन बदमाशों के दो साथियों की भी पहचान हो गई है। फरार साथियों विनय अरोड़ा और अमनदीप सिंह की गिरफ्तारी के प्रयास हो रहे हैं। पकड़े गए आरोपियों से फरार साथियों के संभावित ठिकानों और अन्य जानकारियां हासिल की जा रही हैं।

bribe

आरोपी खुद को पत्रकार भी बताते थे

पुलिस का कहना है कि पटियाला से पकड़े गए गुरिंदर सिंह और ब्रह्मप्रीत सिंह खुद को लोगों के बीच पत्रकार भी बताते हैं। इनके बारे में और जानकारियां जुटाई जा रही हैं। यह देखा जा रहा है कि इन्होंने पहले भी तो इस तरह की घटनाएं नहीं की हैं। साथ ही इनका गिरोह कैसे बना, इसकी भी जांच की जा रही है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 364 (अपहरण), 170 (लोक सेवक के रूप में प्रतिरूपण), 384 (उगाही), 34 (सामान्य इरादे को आगे बढ़ाने में कई व्यक्तियों द्वारा किया गया कार्य) के तहत मामला दर्ज किया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस आज इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके खुलासा कर सकती है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: पंजाब में भयानक हादसा, PRTC बस ने स्कूल जा रहे 2 बच्चों को कुचला, मौत
Next Article Punjab News: सड़क हादसे का शिकार हुई DSP मंदीप कौर, गंभीर चोटें आईं
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब|ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: चंडीगढ़ सिलेंडर विस्फोट हादसा में दो मजदूरों की मौत, छह लोग हुए थे गंभीर रूप से घायल

By Mahabir
पंजाब|ब्रेकिंग न्यूज़

Jalandhar News: जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह की हत्या की असली वजह आई सामने, पढ़ें मर्डर की सिलसिलेवार कहानी

By Mahabir

Punjab News: AAP उम्मीदवार के घर के बाहर जश्न मनाने पर बवाल, अकाली नेता और भतीजा गिरफ्तार

By Mahabir

Punjab News: 12वीं की छात्रा ने किया सुसाइड, मौत से पहले सुनाई आपबीती; VIDEO में स्कूल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • World
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Health
  • Travel
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.