Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • Home
  • Opinion

    Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

    By k.roshan257

    Punjab News: पंजाब के राज्यपाल ने 16वीं पंजाब विधानसभा का 12वां सत्र उठाया

    By k.roshan257

    Punjab News: पंजाब की GST वसूली में 14.59% की बढ़ोतरी, मई में 2400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व

    By k.roshan257

    Punjab News: एस.सी. कमीशन ने रवनीत सिंह बिट्टू को 4 जून को किया तलब

    By k.roshan257

    Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड- 2026 में शानदार प्रदर्शन

    By k.roshan257

    Jalandhar News: जालंधर में जनगणना ड्यूटी से गैर हाजिर शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

    By k.roshan257
  • Politics

    Haryana News: ‘मेक इन हरियाणा’ नीति लॉन्च, 1.10 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर हुए समझौते

    By k.roshan257

    Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

    By k.roshan257

    Jalandhar News: जालंधर कोर्ट कॉप्लैक्स को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

    By k.roshan257

    Haryana News: सीएम नायब सिंह सैनी ने हरियाणा पुलिस को सौंपीं 312 नई ERV वाहन

    By k.roshan257

    Navjot Kaur Sidhu: विधानसभा चुनावों को लेकर नवजोत कौर सिद्धू ने किया बड़ा ऐलान

    By k.roshan257

    Gold-Silver Price: महीने के पहले दिन सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जाने आज के लेटेस्ट रेट्स

    By k.roshan257
  • Health

    Punjab Weather Update: देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट

    By k.roshan257

    Punjab News: अकाली नेता बिक्रम मजीठिया के घर पहुंची पुलिस, थाने में हंगामे के बाद एक्शन, 12 टीमें छापेमारी में जुटीं

    By k.roshan257

    Punjab News: फैक्ट्री में गैस लीक से मचा हड़कंप, बाप-बेटे की मौत और कई गंभीर घायल

    By k.roshan257

    गोवा में भूमि विवाद पर गरमाई राजनीति, केजरीवाल ने ग्रामीणों के आंदोलन को दिया समर्थन

    By k.roshan257

    Jalandhar News: जालंधर में परीक्षा केंद्र के बाहर हंगामा, एंट्री न मिलने पर अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

    By Mahabir

    Punjab News: 12वीं की छात्रा ने किया सुसाइड, मौत से पहले सुनाई आपबीती; VIDEO में स्कूल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

    By Mahabir
  • Pages
    • Blog Index
    • Contact US
    • Search Page
    • 404 Page
    • Travel
    • Technology
    • World
Reading: Confident Group: मशहूर कारोबारी ने इनकम टैक्स की रेड के दौरान गोली मारकर खुदकुशी की, मचा हड़कंप
Share
  • 🔥
  • पंजाब|ब्रेकिंग न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश|ब्रेकिंग न्यूज़
  • एजुकेशन|ब्रेकिंग न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़|हरियाणा
  • ब्रेकिंग न्यूज़|राजनीति
  • ब्रेकिंग न्यूज़|हिमाचल प्रदेश
  • दिल्ली|ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तराखंड|ब्रेकिंग न्यूज़
  • जम्मू-कश्मीर|ब्रेकिंग न्यूज़
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
  • Travel
  • Opinion
  • Politics
  • Health
  • Technology
  • World
Search
  • Pages
    • Home
    • Blog Index
    • Contact Us
    • Search Page
    • 404 Page
  • Personalized
    • My Feed
    • My Saves
    • My Interests
    • History
  • Categories
    • Opinion
    • Politics
    • Technology
    • Travel
    • Health
    • World
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश|ब्रेकिंग न्यूज़

Confident Group: मशहूर कारोबारी ने इनकम टैक्स की रेड के दौरान गोली मारकर खुदकुशी की, मचा हड़कंप

Mahabir
Last updated: January 31, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, नई दिल्ली/बेंगलुरु। Confident Group CJ Roy Suicide Reason News: देश के बड़े रियल एस्टेट कारोबारी और कॉन्फिडेंट ग्रुप ( Confident Group) के चेयरमैन सीजे (चिरियनकांडथ जोसेफ) रॉय ने बेंगलुरु स्थित अपने ऑफिस में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना सेंट्रल बेंगलुरु के रिचमंड सर्कल के पास स्थित कंपनी कार्यालय में दोपहर करीब 3.15 बजे हुई। पुलिस के अनुसार, बीते तीन दिनों से उनके कार्यालय में आयकर विभाग की तलाशी और पूछताछ चल रही थी, जिससे रॉय मानसिक दबाव में थे।

Contents
  • आत्महत्या या उकसावे की आशंका
  • डिप्टी सीएम बोले- हाई-लेवल जांच होगी
  • तीन दिन से लगातार हो रही थी पूछताछ
  • पोस्टमॉर्टम और परिवार की स्थिति
  • 9 हजार करोड़ की नेटवर्थ
  • 36 की उम्र में जेट खरीदा

घटना के तुरंत बाद बेंगलुरु पुलिस और फॉरेंसिक टीम कॉन्फिडेंट ग्रुप (Confident Group) के चेयरमैन सीजे (चिरियनकांडथ जोसेफ) रॉय के दफ्तर पहुंचीं। टीम ने पूरे ऑफिस परिसर को सील कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्महत्या के समय कार्यालय में कोई भी आयकर अधिकारी मौजूद नहीं था। रॉय की मौत के बाद आयकर विभाग की टीम ने रेड की प्रक्रिया बीच में ही रोक दी और कार्यालय से चली गई।

Confident Group CJ Roy Suicide
Confident Group CJ Roy Suicide

आत्महत्या या उकसावे की आशंका

पुलिस इस मामले को अप्राकृतिक मौत के रूप में दर्ज कर जांच कर रही है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि क्या आत्महत्या के लिए उकसाने जैसी कोई परिस्थिति बनी थी। बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर ने बताया कि कॉन्फिडेंट ग्रुप के एक डायरेक्टर ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल, ईमेल, दस्तावेज और कर्मचारियों के बयान खंगाल रही है, ताकि घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ सके।

डिप्टी सीएम बोले- हाई-लेवल जांच होगी

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने सीजे रॉय की मौत पर दुख जताते हुए कहा कि इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी एजेंसी या व्यक्ति द्वारा दबाव या नियमों के उल्लंघन की बात सामने आती है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

Confident Group CJ Roy Suicide News Update
Confident Group CJ Roy Suicide News Update

तीन दिन से लगातार हो रही थी पूछताछ

जानकारी के अनुसार, केरल आयकर विभाग की टीम पिछले तीन दिनों से बेंगलुरु में कॉन्फिडेंट ग्रुप (Confident Group) के ऑफिस में कार्रवाई कर रही थी। इस दौरान सीजे रॉय से रोजाना लंबी पूछताछ की जा रही थी। रॉय के बड़े भाई ने आयकर विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्रीय एजेंसियों के दबाव के चलते उनके भाई ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। उन्होंने कहा, “मेरे भाई पर किसी तरह का कोई कर्ज नहीं था। वह आर्थिक रूप से मजबूत थे।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

आयकर अधिकारियों को यह बताना चाहिए कि ऐसा क्या हुआ, जिससे उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।” परिवार के मुताबिक, आयकर विभाग की टीम पहली बार 3 दिसंबर 2025 को केरल से बेंगलुरु आई थी और कुछ दिनों तक वहां रुकी थी। इसके बाद टीम 28 जनवरी को दोबारा बेंगलुरु पहुंची और सीजे रॉय को दुबई से भारत बुलाया गया।

पोस्टमॉर्टम और परिवार की स्थिति

सीजे (चिरियनकांडथ जोसेफ) रॉय की मौत के बाद शनिवार को उनकी पत्नी लिनी रॉय और बेटा रोहित बेंगलुरु के बॉवरिंग अस्पताल स्थित पोस्टमॉर्टम सेंटर पहुंचे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर और स्पष्टता आने की उम्मीद है। परिवार में उनकी एक बेटी रिया भी हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Confident Group CJ Roy
Confident Group CJ Roy

9 हजार करोड़ की नेटवर्थ

सीजे रॉय की गिनती देश के सबसे अमीर रियल एस्टेट कारोबारियों में होती थी। उनकी अनुमानित नेटवर्थ करीब 9,000 करोड़ रुपये बताई जाती है। उनके पास एक प्राइवेट जेट और 200 से अधिक लग्जरी कारें थीं। उनके कार कलेक्शन में 12 रोल्स रॉयस, बुगाटी वेरॉन, फेरारी, कोएनिगसेग अगेरा, मैकलारेन और लैम्बोर्गिनी हुराकैन व एवेंटाडोर जैसी महंगी सुपरकारें शामिल थीं।

सीजे (चिरियनकांडथ जोसेफ) रॉय के परिवार में पत्नी लिनी रॉय, बेटा रोहित और एक बेटी रिया हैं। 36 की उम्र में बिना कर्ज प्राइवेट जेट खरीदा सीजे रॉय जब 13 साल के थे, तब बेंगलुरु के शोरूम में ‘डॉल्फिन’ कार देखने गए थे। वहां सेल्समैन ने यह कहकर भगा दिया कि ‘तू क्या कार खरीदेगा, चल निकल।’ तभी उन्होंने ठान लिया था कि दुनिया की सबसे महंगी कारें खरीदेंगे।

36 की उम्र में जेट खरीदा

सीजे (चिरियनकांडथ जोसेफ) रॉय ने 36 की उम्र में पहला प्राइवेट जेट खरीद लिया था। वह भी बैंक से एक रुपया उधार लिए बिना। रॉय ने 1994 में 1.10 लाख रुपए में मारुति 800 खरीदी थी। 1997 में इसे बेच दिया। 31 साल बाद 2025 में पहली उपलब्धि याद आई, तो कार खोजने वाले को 10 लाख रुपए इनाम देने का ऐलान किया। दोस्तों की मदद से कार मिली, तो उसे फिर खरीद लिया।

उनके पास 12 रोल्स रॉयस, बुगाटी वेरॉन, फेरारी, कोएनिगसेग अगेरा, मैकलारेन, लैम्बोर्गिनी हुराकैन और एवेंटाडोर कलेक्शन जैसी कारें हैं। रॉय कहते थे- 1994 में कार की कीमत में 2 एकड़ जमीन आती थी, जिसकी वैल्यू 20 करोड़ से ज्यादा है। कार शौक है, असल दौलत जमीन है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Jalandhar News: शिक्षा को जाति के आधार पर बांटा जा रहा है, समानता की शुरुआत शिक्षा से होनी चाहिए- संजय सहगल
Next Article Mine Collapsed: माइनिंग के दौरान बड़ा हादसा, खुदाई के दौरान धंसी जमीन, 200 से ज्यादा लोगों की मौत
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश|ब्रेकिंग न्यूज़

Weather News: भीषण आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने मचाई तबाही, कई राज्यों में 47 से अधिक लोगों की मौत

By Mahabir
देश|ब्रेकिंग न्यूज़

Australia: ऑस्ट्रेलिया का वर्क एंड हॉलिडे वीजा, महज 1500 में रजिस्ट्रेशन, 1 साल घूमने-काम करने की आजादी, 4 जून से शुरू होंगे आवेदन

By Mahabir
देश|ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो IAS अधिकारियों को किया सस्पेंड, जाने क्या है मामला

By Mahabir
देश|ब्रेकिंग न्यूज़

Toxic Liquor: जहरीली शराब ने ली 15 लोगों की जान, कई की हालत गंभीर, मचा हड़कंप

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • World
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Health
  • Travel
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.