Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • Home
  • Opinion

    Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

    By k.roshan257

    Punjab News: पंजाब के राज्यपाल ने 16वीं पंजाब विधानसभा का 12वां सत्र उठाया

    By k.roshan257

    Punjab News: पंजाब की GST वसूली में 14.59% की बढ़ोतरी, मई में 2400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व

    By k.roshan257

    Punjab News: एस.सी. कमीशन ने रवनीत सिंह बिट्टू को 4 जून को किया तलब

    By k.roshan257

    Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड- 2026 में शानदार प्रदर्शन

    By k.roshan257

    Jalandhar News: जालंधर में जनगणना ड्यूटी से गैर हाजिर शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

    By k.roshan257
  • Politics

    Haryana News: ‘मेक इन हरियाणा’ नीति लॉन्च, 1.10 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर हुए समझौते

    By k.roshan257

    Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

    By k.roshan257

    Jalandhar News: जालंधर कोर्ट कॉप्लैक्स को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

    By k.roshan257

    Haryana News: सीएम नायब सिंह सैनी ने हरियाणा पुलिस को सौंपीं 312 नई ERV वाहन

    By k.roshan257

    Navjot Kaur Sidhu: विधानसभा चुनावों को लेकर नवजोत कौर सिद्धू ने किया बड़ा ऐलान

    By k.roshan257

    Gold-Silver Price: महीने के पहले दिन सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जाने आज के लेटेस्ट रेट्स

    By k.roshan257
  • Health

    Punjab Weather Update: देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट

    By k.roshan257

    Punjab News: अकाली नेता बिक्रम मजीठिया के घर पहुंची पुलिस, थाने में हंगामे के बाद एक्शन, 12 टीमें छापेमारी में जुटीं

    By k.roshan257

    Punjab News: फैक्ट्री में गैस लीक से मचा हड़कंप, बाप-बेटे की मौत और कई गंभीर घायल

    By k.roshan257

    गोवा में भूमि विवाद पर गरमाई राजनीति, केजरीवाल ने ग्रामीणों के आंदोलन को दिया समर्थन

    By k.roshan257

    Jalandhar News: जालंधर में परीक्षा केंद्र के बाहर हंगामा, एंट्री न मिलने पर अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

    By Mahabir

    Punjab News: 12वीं की छात्रा ने किया सुसाइड, मौत से पहले सुनाई आपबीती; VIDEO में स्कूल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

    By Mahabir
  • Pages
    • Blog Index
    • Contact US
    • Search Page
    • 404 Page
    • Travel
    • Technology
    • World
Reading: Punjab News: पंजाब की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे एक हजार, एलान जल्द- भगवंत मान
Share
  • 🔥
  • पंजाब|ब्रेकिंग न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश|ब्रेकिंग न्यूज़
  • एजुकेशन|ब्रेकिंग न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़|हरियाणा
  • ब्रेकिंग न्यूज़|राजनीति
  • ब्रेकिंग न्यूज़|हिमाचल प्रदेश
  • दिल्ली|ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तराखंड|ब्रेकिंग न्यूज़
  • जम्मू-कश्मीर|ब्रेकिंग न्यूज़
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
  • Travel
  • Opinion
  • Politics
  • Health
  • Technology
  • World
Search
  • Pages
    • Home
    • Blog Index
    • Contact Us
    • Search Page
    • 404 Page
  • Personalized
    • My Feed
    • My Saves
    • My Interests
    • History
  • Categories
    • Opinion
    • Politics
    • Technology
    • Travel
    • Health
    • World
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब|ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: पंजाब की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे एक हजार, एलान जल्द- भगवंत मान

Mahabir
Last updated: March 7, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, खेमकरण। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की है कि पंजाब में महिलाओं को जल्द ही हर महीने 1,000 रुपये मिलेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले बजट में महिलाओं को वित्तीय स्वतंत्रता प्रदान करने के लिए यह प्रावधान किया गया है, ताकि उन्हें रोजमर्रा की जरूरतों के लिए घर के मुखिया से पैसे न मांगने पड़ें।

Contents
  • लिंक सड़क परियोजना का शिलान्यास किया
  • 63,000 से अधिक सरकारी नौकरियाँ दे चुकी
  • 18,349 जलमार्गों को पुनर्जीवित किया
  • स्कूल ऑफ एमिनेंस स्थापित किए
  • 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध
  • कांग्रेस एक बिखरा हुआ घर- मुख्यमंत्री
  • सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू

खेमकरण में 137 करोड़ रुपये के ग्रामीण लिंक सड़क प्रोजेक्ट का शिलान्यास करने के बाद बोलते हुए, मुख्यमंत्री (Bhagwant Mann) ने कहा कि पंजाब सरकार लोगों के सामने मौजूद वास्तविक मुद्दों जैसे नशा, गरीबी, महंगाई और बेरोजगारी को हल करने पर केंद्रित है, साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे और सार्वजनिक सेवाओं को मजबूत कर रही है।

लिंक सड़क परियोजना का शिलान्यास किया

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज सीमावर्ती विधानसभा क्षेत्र खेमकरण में 137 करोड़ रुपये की लागत वाले ग्रामीण लिंक सड़क परियोजना का शिलान्यास किया और कहा कि ‘आप’ सरकार सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, रोजगार के अवसर पैदा करने और बेहतर सार्वजनिक सेवाएँ उपलब्ध कराने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। उन्होंने नहरी सिंचाई, रोजगार सृजन और शिक्षा सुधारों में हुई प्रगति पर भी प्रकाश डाला।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

शिलान्यास के बाद एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि सड़कों से लेकर स्कूलों, खेल मैदानों और उद्योगों तक उनकी सरकार हर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास को नजरअंदाज किया, लेकिन ‘आप’ सरकार इन क्षेत्रों की तरक्की के लिए समर्पित प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि हम इन क्षेत्रों के निवासियों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो देश के सच्चे देशभक्त हैं।

GOVERNMENT-JOBS
GOVERNMENT-JOBS

63,000 से अधिक सरकारी नौकरियाँ दे चुकी

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के इतिहास में पहली बार कोई औद्योगिक नीति सीमावर्ती क्षेत्रों में इकाइयाँ स्थापित करने के इच्छुक उद्योगपतियों को प्रोत्साहन दे रही है। उन्होंने बताया कि नई औद्योगिक नीति के तहत नौ प्राथमिकता क्षेत्रों और सीमावर्ती तथा कंडी क्षेत्रों में निवेश करने वाले उद्योगों को 25 प्रतिशत अतिरिक्त प्रोत्साहन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भौगोलिक दृष्टि से पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, फिरोजपुर और फाजिल्का जैसे सीमावर्ती जिलों में विभिन्न जोखिमों के कारण ऐतिहासिक रूप से कम निवेश हुआ है।

रोजगार सृजन के लिए सरकार के प्रयासों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हम अपने युवाओं को रोजगार देकर उनके हाथों में सिरिंज और नशे की जगह टिफिन देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि खाली मन शैतान का घर होता है, इसलिए सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है कि युवाओं को अधिक से अधिक नौकरियाँ मिलें ताकि वे सामाजिक बुराइयों का शिकार न हों। उन्होंने बताया कि ‘आप’ सरकार अब तक युवाओं को 63,000 से अधिक सरकारी नौकरियाँ दे चुकी है।

18,349 जलमार्गों को पुनर्जीवित किया

सिंचाई सुधारों के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि जब उन्होंने पद संभाला था तब सिंचाई के लिए केवल 21 प्रतिशत नहरी पानी का उपयोग होता था, जो अब बढ़कर 68 प्रतिशत हो गया है और आगामी धान सीजन तक इसे 85 प्रतिशत तक पहुँचाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि 6,900 किलोमीटर नहरों और 18,349 जलमार्गों को पुनर्जीवित किया गया है ताकि पानी टेल एंड तक बसे हर किसान तक पहुँच सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने नहर प्रणाली को पुनर्जीवित करने के लिए 6,500 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, जिससे पहली बार 1,365 गाँवों तक नहरी पानी पहुँचा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण संपर्क को बेहतर बनाने के लिए 16,209 करोड़ रुपये की लागत से 49,000 किलोमीटर से अधिक सड़कों के निर्माण का कार्य चल रहा है।

स्कूल ऑफ एमिनेंस स्थापित किए

शिक्षा क्षेत्र में हुई प्रगति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए पूरे राज्य में स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक प्रयोगशालाओं और खेल मैदानों से सुसज्जित स्कूल ऑफ एमिनेंस स्थापित किए गए हैं। शिक्षकों और प्रिंसिपलों को विशेष प्रशिक्षण के लिए विदेश भेजा जा रहा है ताकि विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा कराए गए राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण में पंजाब ने केरल को भी पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल किया है।

उन्होंने आगे कहा कि विद्यार्थियों को सशस्त्र बलों की परीक्षाओं की तैयारी के साथ-साथ नीट, जेईई, क्लेट और एनआइएफटी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी विशेष कोचिंग दी जा रही है। उन्होंने बताया कि स्कूल ऑफ एमिनेंस और अन्य सरकारी स्कूलों के कई विद्यार्थी पहले ही जेईई मेनज़, जेईई एडवांस्ड और नीट जैसी परीक्षाएँ पास कर चुके हैं।

Hospital
Hospital

10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध

पंजाब के मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य के सभी 65 लाख परिवारों को 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री सेहत योजना शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि पंजाब सभी नागरिकों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएँ देने वाला पहला राज्य बन गया है, जबकि 881 आम आदमी क्लीनिक रोजाना लोगों को मुफ्त इलाज प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के लगभग 90 प्रतिशत परिवारों को मुफ्त बिजली मिल रही है।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि राज्य सरकार जल्द ही हर महिला को प्रति माह 1000 रुपये देने की योजना लागू करेगी। इसके लिए आगामी बजट में आवश्यक प्रावधान किए जाएंगे और जनता से किया गया हर वादा पूरा किया जाएगा।

CM Bhagwant Singh Mann
CM Bhagwant Singh Mann

कांग्रेस एक बिखरा हुआ घर- मुख्यमंत्री

कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस एक बिखरा हुआ घर है, जो आंतरिक कलह के कारण जल्द ही पूरी तरह टूट जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता सत्ता में वापसी का सपना देख रहे हैं, लेकिन उनके पास न तो कोई स्पष्ट दृष्टि है और न ही एकजुटता। उन्होंने कहा कि पंजाब में सरकार बनाने के लिए 60 सीटों की आवश्यकता होती है, जो उनके लिए दूर का ख्वाह है। यहां तक कि उनके नेता मूल गणित भी नहीं जानते।

शिरोमणि अकाली दल के नेतृत्व पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अकाली नेताओं के पास आम लोगों को लूटने और परेशान करने के रोडमैप के अलावा कुछ नहीं है। उन्होंने अपने शासनकाल में गैंगस्टरों को संरक्षण दिया और नशा तस्करों को बचाया। उन्होंने निजी राजनीतिक हितों के लिए कई बार धर्म का भी इस्तेमाल किया, लेकिन अब पंजाब के लोग उनकी बातों में नहीं आने वाले।

सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू

पंजाब के मुख्यमंत्री ने बताया कि खेमकरण विधानसभा क्षेत्र में 137 करोड़ 22 लाख रुपये की लागत से 275 किलोमीटर क्षेत्र को कवर करने वाली परियोजना के तहत 209 ग्रामीण लिंक सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि सड़कों के नवीनीकरण पर 127 करोड़ 84 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे और अगले पाँच वर्षों में 9 करोड़ 38 लाख रुपये इनके रख-रखाव पर खर्च किए जाएंगे।

इसके साथ ही खेमकरण क्षेत्र में 35 करोड़ 23 लाख रुपये की लागत से 249 किलोमीटर से अधिक लिंक सड़कों का कार्य भी चल रहा है। ‘आप’ सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण और पंजाब के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: मान सरकार द्वारा पंजाब के विकास में तेजी लाने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए नीति की लॉन्च
Next Article Jalandhar Power Cut: जालंधर में आज कई इलाकों में बिजली रहेगी बंद, इन इलाकों में 6 घंटे तक नहीं आएगी बिजली, जाने वजह
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब|ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: चंडीगढ़ सिलेंडर विस्फोट हादसा में दो मजदूरों की मौत, छह लोग हुए थे गंभीर रूप से घायल

By Mahabir
पंजाब|ब्रेकिंग न्यूज़

Jalandhar News: जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह की हत्या की असली वजह आई सामने, पढ़ें मर्डर की सिलसिलेवार कहानी

By Mahabir

Punjab News: AAP उम्मीदवार के घर के बाहर जश्न मनाने पर बवाल, अकाली नेता और भतीजा गिरफ्तार

By Mahabir

Punjab News: 12वीं की छात्रा ने किया सुसाइड, मौत से पहले सुनाई आपबीती; VIDEO में स्कूल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • World
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Health
  • Travel
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.