Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • Home
  • Opinion

    Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

    By k.roshan257

    Punjab News: पंजाब के राज्यपाल ने 16वीं पंजाब विधानसभा का 12वां सत्र उठाया

    By k.roshan257

    Punjab News: पंजाब की GST वसूली में 14.59% की बढ़ोतरी, मई में 2400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व

    By k.roshan257

    Punjab News: एस.सी. कमीशन ने रवनीत सिंह बिट्टू को 4 जून को किया तलब

    By k.roshan257

    Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड- 2026 में शानदार प्रदर्शन

    By k.roshan257

    Jalandhar News: जालंधर में जनगणना ड्यूटी से गैर हाजिर शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

    By k.roshan257
  • Politics

    Haryana News: ‘मेक इन हरियाणा’ नीति लॉन्च, 1.10 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर हुए समझौते

    By k.roshan257

    Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

    By k.roshan257

    Jalandhar News: जालंधर कोर्ट कॉप्लैक्स को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

    By k.roshan257

    Haryana News: सीएम नायब सिंह सैनी ने हरियाणा पुलिस को सौंपीं 312 नई ERV वाहन

    By k.roshan257

    Navjot Kaur Sidhu: विधानसभा चुनावों को लेकर नवजोत कौर सिद्धू ने किया बड़ा ऐलान

    By k.roshan257

    Gold-Silver Price: महीने के पहले दिन सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जाने आज के लेटेस्ट रेट्स

    By k.roshan257
  • Health

    Punjab Weather Update: देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट

    By k.roshan257

    Punjab News: अकाली नेता बिक्रम मजीठिया के घर पहुंची पुलिस, थाने में हंगामे के बाद एक्शन, 12 टीमें छापेमारी में जुटीं

    By k.roshan257

    Punjab News: फैक्ट्री में गैस लीक से मचा हड़कंप, बाप-बेटे की मौत और कई गंभीर घायल

    By k.roshan257

    गोवा में भूमि विवाद पर गरमाई राजनीति, केजरीवाल ने ग्रामीणों के आंदोलन को दिया समर्थन

    By k.roshan257

    Jalandhar News: जालंधर में परीक्षा केंद्र के बाहर हंगामा, एंट्री न मिलने पर अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

    By Mahabir

    Punjab News: 12वीं की छात्रा ने किया सुसाइड, मौत से पहले सुनाई आपबीती; VIDEO में स्कूल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

    By Mahabir
  • Pages
    • Blog Index
    • Contact US
    • Search Page
    • 404 Page
    • Travel
    • Technology
    • World
Reading: Punjab: पंजाब में अशिक्षा, नशे और बेरोज़गारी का खात्मा ‘आप’ सरकार की प्रमुख प्राथमिकता: मुख्यमंत्री मान
Share
  • 🔥
  • पंजाब|ब्रेकिंग न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश|ब्रेकिंग न्यूज़
  • एजुकेशन|ब्रेकिंग न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़|हरियाणा
  • ब्रेकिंग न्यूज़|राजनीति
  • ब्रेकिंग न्यूज़|हिमाचल प्रदेश
  • दिल्ली|ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तराखंड|ब्रेकिंग न्यूज़
  • जम्मू-कश्मीर|ब्रेकिंग न्यूज़
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
  • Travel
  • Opinion
  • Politics
  • Health
  • Technology
  • World
Search
  • Pages
    • Home
    • Blog Index
    • Contact Us
    • Search Page
    • 404 Page
  • Personalized
    • My Feed
    • My Saves
    • My Interests
    • History
  • Categories
    • Opinion
    • Politics
    • Technology
    • Travel
    • Health
    • World
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब|ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab: पंजाब में अशिक्षा, नशे और बेरोज़गारी का खात्मा ‘आप’ सरकार की प्रमुख प्राथमिकता: मुख्यमंत्री मान

Mahabir
Last updated: March 10, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Punjab: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार राज्य में शिक्षा, रोजगार और नशे के खिलाफ लड़ाई को प्राथमिकता देते हुए आम लोगों के कल्याण से जुड़ी नीतियों पर ध्यान केंद्रित कर रही है। आदमपुर के गाजीपुर मोहल्ला में लोगों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की मुफ्त बिजली और स्वास्थ्य योजनाओं से लेकर रोजगार सृजन और नशा विरोधी मुहिम तक की पहलों की जानकारी दी।

Contents
  • थर्मल प्लांट खरीदे जा रहे
  • 1500 रुपये की वित्तीय सहायता
  • 881 आम आदमी क्लीनिक खोले गए
  • ‘पंजाब बचाओ यात्रा’ पर टिप्पणी
  • एक नया इतिहास बनाया

साथ ही पिछली सरकारों पर लोगों के कल्याण और युवाओं के भविष्य की अनदेखी करने की तीखी आलोचना भी की।मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने कहा, “आम आदमी कभी भी इन पारंपरिक पार्टियों के एजेंडे में नहीं था, क्योंकि उन्होंने हमेशा अमीरों के हितों की रक्षा की।” उन्होंने कहा कि आम आदमी को राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में लाने का श्रेय अरविंद केजरीवाल को जाता है और अब पंजाब सरकार आम लोगों के हित में कई नई पहलें कर रही है।

CM Bhagwant Singh Mann
CM Bhagwant Mann

थर्मल प्लांट खरीदे जा रहे

सरकार की प्रमुख पहलों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि “आप सरकार जानती है कि संसाधन कैसे जुटाने हैं और उन्हें प्रभावी तरीके से कैसे उपयोग करना है। आज थर्मल प्लांट खरीदे जा रहे हैं, बिजली मुफ्त दी जा रही है, नहरों के अंतिम छोर तक पानी पहुँचाया जा रहा है, किसानों को नियमित बिजली आपूर्ति मिल रही है और आम लोगों के हित में बिजली दरें कम की जा रही हैं।”

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में पंजाब सरकार ने अपनी सभी गारंटियाँ पूरी की हैं और लोगों को टोल प्लाज़ा बंद करने जैसे कई अतिरिक्त लाभ भी मिले हैं। वहीं, उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि नोटबंदी जैसी योजनाओं ने आम लोगों, खासकर महिलाओं को आर्थिक रूप से प्रभावित किया।

1500 रुपये की वित्तीय सहायता

‘मुख्यमंत्री माएँ-धियाँ सत्कार योजना’ का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत सामान्य वर्ग की 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपये और अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों के लिए यह राशि बहुत महत्वपूर्ण है और यह पहल महिलाओं के सम्मान का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि जो लोग इस योजना का मज़ाक उड़ाते हैं या सवाल उठाते हैं, वे आम आदमी के लिए 1000 रुपये के महत्व को नहीं समझते। उन्होंने कहा कि कुछ अमीर नेता एक समय के भोजन पर ही हजारों रुपये खर्च कर देते हैं, इसलिए उन्हें यह समझ नहीं आता कि यह सहायता मेहनतकश परिवारों के लिए कितनी अहम है।

Aam Aadmi Clinic
Aam Aadmi Clinic

881 आम आदमी क्लीनिक खोले गए

स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में 881 आम आदमी क्लीनिक खोले गए हैं, जहाँ लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएँ दी जा रही हैं। इसके अलावा ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ शुरू की गई है, जिसके तहत पंजाब के हर परिवार को 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह देश में अपनी तरह की पहली व्यापक स्वास्थ्य कवरेज योजना है।

नशों के खिलाफ कार्रवाई का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम शुरू की है, जिसके तहत नशा तस्करी की सप्लाई चेन को तोड़ा जा रहा है और इस अपराध में शामिल लोगों को जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग से यह अभियान अब जन आंदोलन का रूप ले रहा है।

‘पंजाब बचाओ यात्रा’ पर टिप्पणी

पूर्व सरकारों की आलोचना करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि कई नेताओं ने सत्ता में रहते हुए लोगों का शोषण किया और व्यवसायों में अवैध हिस्सेदारी की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि इन नीतियों ने पंजाब को नुकसान पहुँचाया और युवाओं के भविष्य को प्रभावित किया।

शिरोमणि अकाली दल की ‘पंजाब बचाओ यात्रा’ पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि इसका असली नाम “परिवार बचाओ यात्रा” होना चाहिए। उन्होंने कहा कि 15 साल तक सत्ता में रहने के बाद अकाली नेताओं को बताना चाहिए कि वे अब पंजाब को किससे बचाने की बात कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उस दौर में माफिया को संरक्षण मिला और नशा तस्करी को बढ़ावा दिया गया।

एक नया इतिहास बनाया

‘बेअदबी’ की घटनाओं का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के लोग इन घटनाओं को कभी नहीं भूलेंगे और दोषियों को माफ नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए धर्म का इस्तेमाल लोगों की भावनाओं को ठेस पहुँचाता है।

अपने संबोधन के अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के खजाने के एक-एक रुपये का उपयोग पंजाब के लोगों के कल्याण के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज 90 प्रतिशत से अधिक घरों को मुफ्त बिजली मिल रही है और किसानों को दिन में बिजली आपूर्ति दी जा रही है, जो पहले कभी नहीं हुआ था। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने एक निजी थर्मल प्लांट खरीदकर उसका नाम श्री गुरु अमरदास जी के नाम पर रखकर एक नया इतिहास बनाया है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article DIPS News: डिप्स आईएमटी के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परिणामों में किया शानदार प्रदर्शन
Next Article Punjab News: मुख्यमंत्री मान ने स्कूल ऑफ एमिनेंस में विद्यार्थियों से की मुलाकात
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब|ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: चंडीगढ़ सिलेंडर विस्फोट हादसा में दो मजदूरों की मौत, छह लोग हुए थे गंभीर रूप से घायल

By Mahabir
पंजाब|ब्रेकिंग न्यूज़

Jalandhar News: जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह की हत्या की असली वजह आई सामने, पढ़ें मर्डर की सिलसिलेवार कहानी

By Mahabir

Punjab News: AAP उम्मीदवार के घर के बाहर जश्न मनाने पर बवाल, अकाली नेता और भतीजा गिरफ्तार

By Mahabir

Punjab News: 12वीं की छात्रा ने किया सुसाइड, मौत से पहले सुनाई आपबीती; VIDEO में स्कूल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • World
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Health
  • Travel
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.