Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • Home
  • Opinion

    Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

    By k.roshan257

    Punjab News: पंजाब के राज्यपाल ने 16वीं पंजाब विधानसभा का 12वां सत्र उठाया

    By k.roshan257

    Punjab News: पंजाब की GST वसूली में 14.59% की बढ़ोतरी, मई में 2400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व

    By k.roshan257

    Punjab News: एस.सी. कमीशन ने रवनीत सिंह बिट्टू को 4 जून को किया तलब

    By k.roshan257

    Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड- 2026 में शानदार प्रदर्शन

    By k.roshan257

    Jalandhar News: जालंधर में जनगणना ड्यूटी से गैर हाजिर शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

    By k.roshan257
  • Politics

    Haryana News: ‘मेक इन हरियाणा’ नीति लॉन्च, 1.10 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर हुए समझौते

    By k.roshan257

    Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

    By k.roshan257

    Jalandhar News: जालंधर कोर्ट कॉप्लैक्स को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

    By k.roshan257

    Haryana News: सीएम नायब सिंह सैनी ने हरियाणा पुलिस को सौंपीं 312 नई ERV वाहन

    By k.roshan257

    Navjot Kaur Sidhu: विधानसभा चुनावों को लेकर नवजोत कौर सिद्धू ने किया बड़ा ऐलान

    By k.roshan257

    Gold-Silver Price: महीने के पहले दिन सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जाने आज के लेटेस्ट रेट्स

    By k.roshan257
  • Health

    Punjab Weather Update: देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट

    By k.roshan257

    Punjab News: अकाली नेता बिक्रम मजीठिया के घर पहुंची पुलिस, थाने में हंगामे के बाद एक्शन, 12 टीमें छापेमारी में जुटीं

    By k.roshan257

    Punjab News: फैक्ट्री में गैस लीक से मचा हड़कंप, बाप-बेटे की मौत और कई गंभीर घायल

    By k.roshan257

    गोवा में भूमि विवाद पर गरमाई राजनीति, केजरीवाल ने ग्रामीणों के आंदोलन को दिया समर्थन

    By k.roshan257

    Jalandhar News: जालंधर में परीक्षा केंद्र के बाहर हंगामा, एंट्री न मिलने पर अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

    By Mahabir

    Punjab News: 12वीं की छात्रा ने किया सुसाइड, मौत से पहले सुनाई आपबीती; VIDEO में स्कूल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

    By Mahabir
  • Pages
    • Blog Index
    • Contact US
    • Search Page
    • 404 Page
    • Travel
    • Technology
    • World
Reading: Punjab News: पंजाब में कमर्शियल LPG सिलेंडरों की सप्लाई ठप, घरेलू रसोई गैस की आनलाइन बुकिंग बंद
Share
  • 🔥
  • पंजाब|ब्रेकिंग न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश|ब्रेकिंग न्यूज़
  • एजुकेशन|ब्रेकिंग न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़|हरियाणा
  • ब्रेकिंग न्यूज़|राजनीति
  • ब्रेकिंग न्यूज़|हिमाचल प्रदेश
  • दिल्ली|ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तराखंड|ब्रेकिंग न्यूज़
  • जम्मू-कश्मीर|ब्रेकिंग न्यूज़
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
  • Travel
  • Opinion
  • Politics
  • Health
  • Technology
  • World
Search
  • Pages
    • Home
    • Blog Index
    • Contact Us
    • Search Page
    • 404 Page
  • Personalized
    • My Feed
    • My Saves
    • My Interests
    • History
  • Categories
    • Opinion
    • Politics
    • Technology
    • Travel
    • Health
    • World
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब|ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: पंजाब में कमर्शियल LPG सिलेंडरों की सप्लाई ठप, घरेलू रसोई गैस की आनलाइन बुकिंग बंद

Mahabir
Last updated: March 11, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Punjab LPG Cylinder Shortage News: मिडिल ईस्ट (Middle East War) में जारी युद्ध का असर अब पंजाब (Punjab) में भी दिखाई देने लगा है। प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडरों की सप्लाई बाधित होने से शादियों के सीजन पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। हालात ऐसे बन रहे हैं कि कई जगह होने वाली शादियों में खाने के मेन्यू को छोटा करना पड़ सकता है। कैटरर्स और मैरिज पैलेस संचालक गैस की कमी को लेकर चिंतित हैं।

Contents
  • कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई प्रभावित
  • गैस की सप्लाई नहीं मिल रही
  • कामकाज पर भी असर
  • LPG सिलेंडर की बुकिंग में दिक्कतें
  • सोशल मीडिया के माध्यम से सफाई

जानकारी के अनुसार पंजाब (Punjab) के कई जिलों में कामर्शियल एलपीजी सिलैंडर की सप्लाई ठप हो गई है। जबकि घरेूल रसोई गैस सिलेंडर की आनलाइन बुकिंग बंद कर दी गई है। अब 25 दिन बीतने के बाद भी सिलैंडर मिलेगा। आनलाइन बुकिंग बंद होने से लोग परेशान हैं। कई जिलों में कामर्शियल सिलेंडर न मिलने से शादियों में परेशानी खड़ी हो रही है।

कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई प्रभावित

पंजाब (Punjab) के फरीदकोट, होशियारपुर, पटियाला समेत कई जिलों में सोमवार से कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई प्रभावित हो गई है। इससे शादियों में खाना बनाने वाले हलवाइयों और कैटरिंग कारोबार से जुड़े लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अनुमान है कि प्रदेश में आने वाले दिनों में करीब 10 हजार से ज्यादा शादियों पर इसका असर पड़ सकता है।

शादी वाले परिवारों में भी चिंता का माहौल है। लोग जहां एक तरफ शादी की खरीदारी, रिश्तेदारों को निमंत्रण देने और घरों को सजाने में व्यस्त हैं, वहीं दूसरी ओर गैस सिलेंडर की व्यवस्था के लिए भी भागदौड़ करनी पड़ रही है। कई परिवार अपने स्तर पर दोस्तों और रिश्तेदारों के जरिए LPG सिलेंडर का इंतजाम करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन यह व्यवस्था पर्याप्त नहीं साबित हो रही।

गैस की सप्लाई नहीं मिल रही

पटियाला (Patiala) के एक निवासी ने बताया कि उसकी बहन की शादी इसी सप्ताह होने वाली है। परिवार के लोग पहले से ही शादी की तैयारियों में लगे हुए हैं और रिश्तेदार भी घर पहुंच चुके हैं। लेकिन हलवाई ने साफ कह दिया है कि गैस की सप्लाई नहीं मिल रही, जिससे खाना बनाने में दिक्कत आ सकती है। ऐसे में परिवार के सदस्य सिलेंडर की व्यवस्था करने के लिए इधर-उधर संपर्क कर रहे हैं। कैटरर्स ने भी साफ कहा है कि अगर गैस का इंतजाम नहीं हुआ तो कार्यक्रम प्रभावित हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इस स्थिति को देखते हुए पटियाला में पंजाब मैरिज पैलेस एंड रिसॉर्ट एसोसिएशन के प्रधान सुखदेव सिंह सिद्धू ने चिंता जताई है। उन्होंने बताया कि उन्हें मंगलवार सुबह ही कमर्शियल सिलेंडरों की कमी के बारे में जानकारी मिली है। हालात को समझने और समाधान निकालने के लिए उन्होंने एसोसिएशन के सदस्यों की एक आपात बैठक बुलाने का फैसला लिया है। बैठक में यह तय किया जाएगा कि अगर गैस की सप्लाई लंबे समय तक प्रभावित रहती है तो शादियों के कार्यक्रमों को किस तरह सुचारू रखा जा सके।

कामकाज पर भी असर

उधर, होटल और रेस्टोरेंट कारोबार से जुड़े लोग भी इस स्थिति से परेशान हैं। आजकल ज्यादातर होटल और रेस्टोरेंट में कोयले की पारंपरिक भट्टियों की बजाय LPG गैस से ही खाना तैयार किया जाता है। ऐसे में कमर्शियल सिलेंडर न मिलने से उनके कामकाज पर भी असर पड़ सकता है।

पंजाब होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है, लेकिन सप्लाई कुछ समय के लिए प्रभावित रह सकती है। उन्होंने बताया कि आमतौर पर होटल और रेस्टोरेंट तीन से पांच दिन का गैस स्टॉक रखते हैं। इसलिए अगर सप्लाई जल्द बहाल नहीं हुई तो इसका वास्तविक असर करीब एक सप्ताह बाद दिखाई देने लगेगा।

LPG सिलेंडर की बुकिंग में दिक्कतें

उन्होंने यह भी कहा कि होटल और रेस्टोरेंट मालिकों को फिलहाल अस्थायी रूप से कोयले की भट्टियां दोबारा शुरू करने की सलाह दी गई है। इससे कम से कम खाना बनाने का काम जारी रखा जा सकेगा। अगर गैस की समस्या लंबी चली तो कई छोटे कारोबारियों का काम ठप होने का खतरा भी पैदा हो सकता है।

गैस की समस्या केवल कमर्शियल सिलेंडरों तक सीमित नहीं है। कई जगह घरेलू LPG सिलेंडर की बुकिंग में भी दिक्कतें सामने आ रही हैं। खासकर अकेले रहने वाले बुजुर्गों को इससे ज्यादा परेशानी हो रही है। कई लोगों का कहना है कि गैस बुकिंग के लिए दिए गए फोन नंबर लगातार व्यस्त रहते हैं। जब वे गैस एजेंसी पर पहुंचते हैं तो उन्हें केवाईसी करवाने के लिए कहा जाता है।

पटियाला के पूर्व बैंकर बृज भूषण गोयल ने बताया कि वह इंडेन गैस एजेंसी पर सिलेंडर बुक कराने पहुंचे थे, लेकिन वहां ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से बुकिंग नहीं हो सकी। एजेंसी पर बताया गया कि सर्वर डाउन है। कई लोगों को घंटों इंतजार के बाद बिना बुकिंग के ही वापस लौटना पड़ा।

सोशल मीडिया के माध्यम से सफाई

इस बीच पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने सोशल मीडिया के माध्यम से सफाई दी है कि घरेलू गैस की आपूर्ति बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मंत्रालय के अनुसार जमाखोरी और कालाबाजारी को रोकने के लिए घरेलू सिलेंडरों के लिए 25 दिन की इंटर-बुकिंग अवधि लागू की गई है।

वहीं पटियाला में भारत गैस के सेल्स ऑफिसर देवाशीष कनौजिया ने लोगों से घबराने की जरूरत न होने की अपील की है। उन्होंने बताया कि लालरू (मोहाली) स्थित भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड का LPG बॉटलिंग प्लांट पूरी तरह सुचारू रूप से चल रहा है।

उन्होंने कहा कि गैस की पारदर्शी सप्लाई सुनिश्चित करने और फर्जी कनेक्शन खत्म करने के लिए सरकार ने ई-केवाईसी और डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) जैसी व्यवस्थाएं लागू की हैं। साथ ही दो बुकिंग के बीच 25 दिन का अंतराल तय किया गया है, ताकि कोई भी व्यक्ति गैस सिलेंडरों की जमाखोरी न कर सके। हालांकि मौजूदा हालात को देखते हुए लोग जल्द से जल्द सप्लाई सामान्य होने की उम्मीद कर रहे हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Jalandhar News: जालंधर में देह व्यापार करती लड़कियां काबू, बस स्टैंड के पास कमरे में ड्रग्स और आपत्तिजनक सामाग्री बरामद
Next Article Gold-Silver Price: सोना और चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जाने आज के लेटेस्ट रेट्स
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब|ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: चंडीगढ़ सिलेंडर विस्फोट हादसा में दो मजदूरों की मौत, छह लोग हुए थे गंभीर रूप से घायल

By Mahabir
पंजाब|ब्रेकिंग न्यूज़

Jalandhar News: जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह की हत्या की असली वजह आई सामने, पढ़ें मर्डर की सिलसिलेवार कहानी

By Mahabir

Punjab News: AAP उम्मीदवार के घर के बाहर जश्न मनाने पर बवाल, अकाली नेता और भतीजा गिरफ्तार

By Mahabir

Punjab News: 12वीं की छात्रा ने किया सुसाइड, मौत से पहले सुनाई आपबीती; VIDEO में स्कूल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • World
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Health
  • Travel
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.