Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • Home
  • Opinion

    Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

    By k.roshan257

    Punjab News: पंजाब के राज्यपाल ने 16वीं पंजाब विधानसभा का 12वां सत्र उठाया

    By k.roshan257

    Punjab News: पंजाब की GST वसूली में 14.59% की बढ़ोतरी, मई में 2400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व

    By k.roshan257

    Punjab News: एस.सी. कमीशन ने रवनीत सिंह बिट्टू को 4 जून को किया तलब

    By k.roshan257

    Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड- 2026 में शानदार प्रदर्शन

    By k.roshan257

    Jalandhar News: जालंधर में जनगणना ड्यूटी से गैर हाजिर शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

    By k.roshan257
  • Politics

    Haryana News: ‘मेक इन हरियाणा’ नीति लॉन्च, 1.10 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर हुए समझौते

    By k.roshan257

    Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

    By k.roshan257

    Jalandhar News: जालंधर कोर्ट कॉप्लैक्स को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

    By k.roshan257

    Haryana News: सीएम नायब सिंह सैनी ने हरियाणा पुलिस को सौंपीं 312 नई ERV वाहन

    By k.roshan257

    Navjot Kaur Sidhu: विधानसभा चुनावों को लेकर नवजोत कौर सिद्धू ने किया बड़ा ऐलान

    By k.roshan257

    Gold-Silver Price: महीने के पहले दिन सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जाने आज के लेटेस्ट रेट्स

    By k.roshan257
  • Health

    Punjab Weather Update: देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट

    By k.roshan257

    Punjab News: अकाली नेता बिक्रम मजीठिया के घर पहुंची पुलिस, थाने में हंगामे के बाद एक्शन, 12 टीमें छापेमारी में जुटीं

    By k.roshan257

    Punjab News: फैक्ट्री में गैस लीक से मचा हड़कंप, बाप-बेटे की मौत और कई गंभीर घायल

    By k.roshan257

    गोवा में भूमि विवाद पर गरमाई राजनीति, केजरीवाल ने ग्रामीणों के आंदोलन को दिया समर्थन

    By k.roshan257

    Jalandhar News: जालंधर में परीक्षा केंद्र के बाहर हंगामा, एंट्री न मिलने पर अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

    By Mahabir

    Punjab News: 12वीं की छात्रा ने किया सुसाइड, मौत से पहले सुनाई आपबीती; VIDEO में स्कूल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

    By Mahabir
  • Pages
    • Blog Index
    • Contact US
    • Search Page
    • 404 Page
    • Travel
    • Technology
    • World
Reading: LPG Gas: गैस सिलेंडर की बुकिंग अब 45 दिन बाद होगी, देशभर में LPG की किल्लत, सरकार का बड़ा फैसला, पढ़ें
Share
  • 🔥
  • पंजाब|ब्रेकिंग न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश|ब्रेकिंग न्यूज़
  • एजुकेशन|ब्रेकिंग न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़|हरियाणा
  • ब्रेकिंग न्यूज़|राजनीति
  • ब्रेकिंग न्यूज़|हिमाचल प्रदेश
  • दिल्ली|ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तराखंड|ब्रेकिंग न्यूज़
  • जम्मू-कश्मीर|ब्रेकिंग न्यूज़
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
  • Travel
  • Opinion
  • Politics
  • Health
  • Technology
  • World
Search
  • Pages
    • Home
    • Blog Index
    • Contact Us
    • Search Page
    • 404 Page
  • Personalized
    • My Feed
    • My Saves
    • My Interests
    • History
  • Categories
    • Opinion
    • Politics
    • Technology
    • Travel
    • Health
    • World
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश|ब्रेकिंग न्यूज़

LPG Gas: गैस सिलेंडर की बुकिंग अब 45 दिन बाद होगी, देशभर में LPG की किल्लत, सरकार का बड़ा फैसला, पढ़ें

Mahabir
Last updated: March 13, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, नई दिल्ली। LPG Gas Booking Rules Change News: पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब भारत में भी दिखाई देने लगा है। अमेरिका और इजराइल के साथ ईरान के बीच बढ़ते टकराव के कारण वैश्विक ऊर्जा सप्लाई चेन प्रभावित हुई है, जिसका असर भारत में रसोई गैस यानी एलपीजी (LPG) की उपलब्धता पर भी पड़ा है। देश के कई राज्यों में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं और सिलेंडरों की कमी की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं।

Contents
  • संसद में दी गई जानकारी
  • अफवाहों के कारण फैसला
  • 55 दिनों के अंतराल पर सिलेंडर बुक
  • नियमित सप्लाई मिलने लगेगी

स्थिति को नियंत्रित करने और आपूर्ति को संतुलित रखने के लिए केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी (LPG) सिलेंडर की बुकिंग से जुड़े नियमों में फिर बदलाव किया है। अब ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को एक सिलेंडर लेने के बाद अगला सिलेंडर बुक (LPG Gas Booking) करने के लिए कम से कम 45 दिन का इंतजार करना होगा। सरकार का कहना है कि यह कदम गैस की सप्लाई को बेहतर तरीके से मैनेज करने और अफवाहों के कारण हो रही “पैनिक बुकिंग” को रोकने के लिए उठाया गया है।

संसद में दी गई जानकारी

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) ने संसद में इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि हाल के दिनों में एलपीजी (LPG) की मांग अचानक बढ़ गई है। कई उपभोक्ता जरूरत से ज्यादा सिलेंडर बुक करने लगे थे, जिससे वितरण व्यवस्था पर दबाव बढ़ रहा था। ऐसे में बुकिंग के बीच न्यूनतम समय अंतराल तय करना जरूरी हो गया था।

सरकार के मुताबिक पिछले कुछ दिनों में एलपीजी (LPG) बुकिंग से जुड़े नियमों में चरणबद्ध तरीके से बदलाव किए गए हैं। 6 मार्च को घरेलू एलपीजी (LPG) सिलेंडर बुकिंग के लिए 21 दिन का लॉक-इन पीरियड लागू किया गया था। इससे पहले उपभोक्ताओं के लिए बुकिंग के बीच किसी तय अंतराल का नियम नहीं था। इसके बाद 9 मार्च को अचानक मांग बढ़ने के कारण तेल विपणन कंपनियों ने शहरी क्षेत्रों में यह लॉक-इन पीरियड बढ़ाकर 25 दिन कर दिया।

LPG Cylinders Shortage
LPG Cylinders Shortage

अफवाहों के कारण फैसला

सरकार और कंपनियों को लगने लगा था कि अफवाहों के चलते लोग जरूरत से ज्यादा सिलेंडर बुक कर रहे हैं। हालांकि स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं होने पर 12 मार्च को ग्रामीण क्षेत्रों के लिए नया नियम लागू किया गया। इसके तहत अब गांवों में सिलेंडर लेने के बाद अगली बुकिंग के लिए 45 दिन का अंतर अनिवार्य कर दिया गया है। पहले ग्रामीण इलाकों में यह अंतर काफी कम था। सरकार का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में आमतौर पर एक परिवार सालभर में औसतन पांच एलपीजी (LPG) सिलेंडर ही इस्तेमाल करता है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इस हिसाब से सामान्य परिस्थितियों में दो सिलेंडरों के बीच काफी लंबा अंतर रहता है। इसलिए जल्दी-जल्दी बुकिंग की जरूरत नहीं पड़ती। लेकिन हाल ही में यह देखा गया कि अफवाहों और आपूर्ति को लेकर फैली आशंकाओं के कारण कई उपभोक्ता बिना जरूरत के भी सिलेंडर बुक कर रहे थे। कुछ लोग अतिरिक्त सिलेंडर जमा करके रखने लगे थे, जिससे गैस एजेंसियों पर अचानक दबाव बढ़ गया।

HARDEEP PURI
HARDEEP PURI

55 दिनों के अंतराल पर सिलेंडर बुक

पेट्रोलियम मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पहले जहां अधिकांश उपभोक्ता औसतन 50 से 55 दिनों के अंतराल पर सिलेंडर बुक कराते थे, वहीं पिछले कुछ दिनों में यह अंतर घटकर करीब 15 दिन रह गया था। बड़ी संख्या में एडवांस बुकिंग होने से गैस वितरण प्रणाली प्रभावित होने लगी थी। इस स्थिति का फायदा उठाकर कुछ जगहों पर सिलेंडरों की कालाबाजारी और जमाखोरी की शिकायतें भी सामने आई हैं। कई राज्यों में प्रशासन ने इस पर नजर रखनी शुरू कर दी है और अवैध तरीके से सिलेंडर बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

सरकार ने तेल कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे सभी एजेंसियों पर आपूर्ति की स्थिति पर नजर रखें और जरूरत के मुताबिक अतिरिक्त स्टॉक उपलब्ध कराएं। साथ ही उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के अनुसार ही सिलेंडर बुक करें। मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि एलपीजी की आपूर्ति पूरी तरह बंद नहीं हुई है, लेकिन वैश्विक हालात और अचानक बढ़ी मांग के कारण वितरण में अस्थायी दबाव जरूर बना है।

नियमित सप्लाई मिलने लगेगी

उम्मीद जताई जा रही है कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो जाएगी और उपभोक्ताओं को जल्द ही नियमित सप्लाई मिलने लगेगी। सरकार का मानना है कि बुकिंग के बीच समय सीमा तय करने से अनावश्यक स्टॉकिंग रुकेगी और एलपीजी (LPG) सिलेंडरों का वितरण अधिक संतुलित तरीके से हो सकेगा, जिससे सभी उपभोक्ताओं तक गैस की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकेगी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article ED Raid: पूर्व MLA के घर और ठिकानों पर ED और इनकम टैक्स का छापा, 16 करोड़ की नकदी और गहने बरामद
Next Article Samsung Galaxy M17e: लंबी बैटरी वाला नया 5G फोन जल्द होगा लॉन्च, कीमत रह सकती है 14 हजार से कम
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश|ब्रेकिंग न्यूज़

Weather News: भीषण आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने मचाई तबाही, कई राज्यों में 47 से अधिक लोगों की मौत

By Mahabir
देश|ब्रेकिंग न्यूज़

Australia: ऑस्ट्रेलिया का वर्क एंड हॉलिडे वीजा, महज 1500 में रजिस्ट्रेशन, 1 साल घूमने-काम करने की आजादी, 4 जून से शुरू होंगे आवेदन

By Mahabir
देश|ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो IAS अधिकारियों को किया सस्पेंड, जाने क्या है मामला

By Mahabir
देश|ब्रेकिंग न्यूज़

Toxic Liquor: जहरीली शराब ने ली 15 लोगों की जान, कई की हालत गंभीर, मचा हड़कंप

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • World
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Health
  • Travel
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.