Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • Home
  • Opinion

    Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

    By k.roshan257

    Punjab News: पंजाब के राज्यपाल ने 16वीं पंजाब विधानसभा का 12वां सत्र उठाया

    By k.roshan257

    Punjab News: पंजाब की GST वसूली में 14.59% की बढ़ोतरी, मई में 2400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व

    By k.roshan257

    Punjab News: एस.सी. कमीशन ने रवनीत सिंह बिट्टू को 4 जून को किया तलब

    By k.roshan257

    Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड- 2026 में शानदार प्रदर्शन

    By k.roshan257

    Jalandhar News: जालंधर में जनगणना ड्यूटी से गैर हाजिर शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

    By k.roshan257
  • Politics

    Haryana News: ‘मेक इन हरियाणा’ नीति लॉन्च, 1.10 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर हुए समझौते

    By k.roshan257

    Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

    By k.roshan257

    Jalandhar News: जालंधर कोर्ट कॉप्लैक्स को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

    By k.roshan257

    Haryana News: सीएम नायब सिंह सैनी ने हरियाणा पुलिस को सौंपीं 312 नई ERV वाहन

    By k.roshan257

    Navjot Kaur Sidhu: विधानसभा चुनावों को लेकर नवजोत कौर सिद्धू ने किया बड़ा ऐलान

    By k.roshan257

    Gold-Silver Price: महीने के पहले दिन सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जाने आज के लेटेस्ट रेट्स

    By k.roshan257
  • Health

    Punjab Weather Update: देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट

    By k.roshan257

    Punjab News: अकाली नेता बिक्रम मजीठिया के घर पहुंची पुलिस, थाने में हंगामे के बाद एक्शन, 12 टीमें छापेमारी में जुटीं

    By k.roshan257

    Punjab News: फैक्ट्री में गैस लीक से मचा हड़कंप, बाप-बेटे की मौत और कई गंभीर घायल

    By k.roshan257

    गोवा में भूमि विवाद पर गरमाई राजनीति, केजरीवाल ने ग्रामीणों के आंदोलन को दिया समर्थन

    By k.roshan257

    Jalandhar News: जालंधर में परीक्षा केंद्र के बाहर हंगामा, एंट्री न मिलने पर अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

    By Mahabir

    Punjab News: 12वीं की छात्रा ने किया सुसाइड, मौत से पहले सुनाई आपबीती; VIDEO में स्कूल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

    By Mahabir
  • Pages
    • Blog Index
    • Contact US
    • Search Page
    • 404 Page
    • Travel
    • Technology
    • World
Reading: Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मानसा और सरदूलगढ़ में की ‘शुक्राना यात्रा’, कहा- पंजाब की जीवन रेखा को पुनर्जीवित किया जा रहा
Share
  • 🔥
  • पंजाब|ब्रेकिंग न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश|ब्रेकिंग न्यूज़
  • एजुकेशन|ब्रेकिंग न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़|हरियाणा
  • ब्रेकिंग न्यूज़|राजनीति
  • ब्रेकिंग न्यूज़|हिमाचल प्रदेश
  • दिल्ली|ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तराखंड|ब्रेकिंग न्यूज़
  • जम्मू-कश्मीर|ब्रेकिंग न्यूज़
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
  • Travel
  • Opinion
  • Politics
  • Health
  • Technology
  • World
Search
  • Pages
    • Home
    • Blog Index
    • Contact Us
    • Search Page
    • 404 Page
  • Personalized
    • My Feed
    • My Saves
    • My Interests
    • History
  • Categories
    • Opinion
    • Politics
    • Technology
    • Travel
    • Health
    • World
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब|ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मानसा और सरदूलगढ़ में की ‘शुक्राना यात्रा’, कहा- पंजाब की जीवन रेखा को पुनर्जीवित किया जा रहा

Mahabir
Last updated: May 8, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, मानसा/सरदूलगढ़। Punjab News: ‘आप’ के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा किए गए बड़े सिंचाई, बिजली और कल्याण सुधारों को उजागर करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने वर्ष 2022 के बाद से राज्य में नहरी पानी के उपयोग में तेजी से हुई वृद्धि पर बात करते हुए कहा कि पहली बार दूर-दराज के गांवों और टेल पर बसी आबादी को दशकों में पहली बार सिंचाई सुविधाएं मिल रही हैं।

Contents
  • नए युग की शुरुआत हुई
  • संवैधानिक वैधता को और मजबूती मिली
  • दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
  • ‘शुक्राना यात्रा’ शुरू की
  • बाबा नानक की ‘बाणी’ का अपमान किया
  • 21 प्रतिशत नहरी पानी का उपयोग किया जा रहा
  • पंजाब की जीवन रेखा है जो पुनर्जीवित हो रही
  • रोजाना लगभग 70 लाख रुपये की बचत हो रही
  • प्रति माह 1,000 रुपये सीधे बैंक खातों में भेजे जाएंगे
  • सरकारी स्कूलों का कायापलट किया जा रहा

किसानों के लिए दिन में निर्बाध बिजली, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए मुफ्त बिजली, सरकारी नौकरियों, स्वास्थ्य सेवाओं और कल्याण योजनाओं का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि करदाताओं का पैसा अब “कमीशन और भ्रष्टाचार” के बजाय विकास कार्यों पर खर्च किया जा रहा है।

नए युग की शुरुआत हुई

मानसा और सरदूलगढ़ में ‘शुक्राना यात्रा’ के दौरान अपार जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने कहा, “पंजाब सरकार किसानों के हितों की रक्षा, पंजाब के सांप्रदायिक सद्भाव को बनाए रखने और ‘बेअदबी’ की घटनाओं में शामिल लोगों को अनुकरणीय सजा सुनिश्चित करने के लिए पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।”

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

उन्होंने कहा कि दशकों से, पंजाब के लोगों को पिछली सरकारों की जनविरोधी नीतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन अब राज्य में जवाबदेही, विकास और न्याय के एक नए युग की शुरुआत हुई है। उन्होंने कहा कि अकाली दल और कांग्रेस के नेताओं ने ‘बेअदबी’ विरोधी सख्त कानून को रद्द कराने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया क्योंकि वे खुद को और अपने राजनीतिक साथियों को कानून की परिधि से बचाना चाहते हैं।

CM Bhagwant Mann
CM Bhagwant Mann

संवैधानिक वैधता को और मजबूती मिली

न्यायिक प्रक्रिया का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि अदालत ने न केवल उनकी याचिकाओं को खारिज कर दिया बल्कि याचिकाकर्ताओं पर जुर्माना भी लगाया, जिससे कानून के सम्मान और संवैधानिक वैधता को और मजबूती मिली। अकाली और कांग्रेसी नेताओं ने हाईकोर्ट का दरवाजा इसलिए खटखटाया क्योंकि वे इस कानून से डरते हैं और वे अच्छी तरह जानते हैं कि ‘बेअदबी’ की घटनाओं में शामिल किसी भी दोषी को अब माफ नहीं किया जाएगा।

इस कानून को मिले कानूनी समर्थन को उजागर करते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस ऐतिहासिक कानून को पंजाब विधानसभा, राज्यपाल और अदालत की मंजूरी भी प्राप्त है। ‘बेअदबी’ के मामलों में कोई भी दोषी अब मानसिक बीमारी या गोल-मोल बातों के बहाने बनाकर सजा से नहीं बच सकेगा। नव लागू किया गया जागत ज्योति श्री गुरु ग्रंथ साहिब सम्मान संशोधन अधिनियम 2026 स्पष्ट रूप से ‘बेअदबी’ के दोषी पाए जाने वालों के लिए आजीवन कारावास की सजा निर्धारित करता है और ऐसे घिनौने कार्यों के पीछे के साजिशकर्ताओं और संरक्षकों के लिए सख्त सजा का भी प्रावधान करता है।”

दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

यह याद करते हुए कि पहले दोषी कैसे जवाबदेही से बचते रहे, पंजाब के मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पहले ‘बेअदबी’ के दोषी मानसिक संतुलन ठीक न होने का बहाना बनाकर कानून की गिरफ्त से बच निकलते थे और फिर आजाद घूमते थे। उन्होंने कहा कि अब ऐसा कोई भी बहाना नहीं चलेगा और बेअदबी के दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को आजीवन कारावास की सजा होगी। ऐसे दोषियों को शरण देने या संरक्षण देने वालों को भी नहीं बख्शा जाएगा और उन्हें 50 लाख रुपये तक के जुर्माने के साथ-साथ कैद की सजा भी हो सकती है।

‘बेअदबी’ की घटनाओं को एक बड़ी साजिश बताते हुए उन्होंने कहा, “ये घटनाएं पंजाब में शांति, सांप्रदायिक सद्भाव और सौहार्द को भंग करने की एक गहरी साजिश का हिस्सा थीं। यह ऐतिहासिक कानून इस संबंध में एक बड़े निवारक कारक के रूप में काम करेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि भविष्य में कोई भी ऐसे अपराध करने की हिम्मत न करे।”

Bhagwant Singh Mann
Bhagwant Singh Mann

‘शुक्राना यात्रा’ शुरू की

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा, “श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को केवल सिखों द्वारा ही नहीं, बल्कि विश्व भर के लोगों द्वारा सम्मानित किया जाता है और इसकी पवित्रता की रक्षा करना पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। मैंने तख्त श्री केसगढ़ साहिब में माथा टेकने के बाद गुरु साहिब के एक निम्न सेवक के रूप में ‘शुक्राना यात्रा’ शुरू की ताकि इस ऐतिहासिक कानून को लागू करने का अवसर देने के लिए वाहेगुरु का धन्यवाद किया जा सके। गुरु साहिब की रहमत से ही पंजाब सरकार विश्व भर के लाखों श्रद्धालुओं की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा कर सकी है।”

कानून को एक जिम्मेदारी बताते हुए उन्होंने कहा, “मैं निम्न सेवक यह कानून पारित नहीं कर सकता था, बल्कि गुरु साहिब ने स्वयं यह सेवा मुझसे ली है। ऐसी सेवा केवल उन्हें सौंपी जाती है, जिन्हें वाहेगुरु स्वयं चुनता है। सम्पूर्ण विश्व के लोग इस सख्त कानून के लागू होने पर बहुत खुशी और धन्यवाद प्रकट कर रहे हैं। मुझे विदेशों में बसे पंजाबियों से रोजाना कई फोन आते हैं जो इस ऐतिहासिक पहल के लिए पंजाब सरकार का धन्यवाद करते हैं।”

बाबा नानक की ‘बाणी’ का अपमान किया

पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “एक के बाद एक कांग्रेस और अकाली सरकारें जानबूझकर ऐसा कानून बनाने में असफल रहीं क्योंकि वे कभी नहीं चाहती थीं कि ‘बेअदबी’ की घटनाओं के वास्तविक दोषियों को सजा मिले। उन्होंने बाबा नानक के नाम पर वोट मांगे लेकिन बाबा नानक की ‘बाणी’ का अपमान किया। जिन्होंने अकाल तख्त साहिब के सामने सार्वजनिक रूप से अपनी गलतियां स्वीकार कीं, उन्होंने ही बाद में खुलेआम इन गलतियों को नकार भी दिया।”

विरोधी नेताओं पर और निशाना साधते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा, “जो श्री तख्त साहिब के सामने झूठ बोल सकते हैं, वे कभी भी किसी के वफादार नहीं हो सकते। कुछ राजनीतिक ताकतें इस कानून का विरोध केवल इसलिए कर रही हैं क्योंकि उनके राजनीतिक नेताओं को यह सख्त कानून पसंद नहीं है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ नेता केवल अपने निजी हितों की रक्षा के लिए ऐसे संवेदनशील मुद्दे पर भी राजनीति कर रहे हैं।”

21 प्रतिशत नहरी पानी का उपयोग किया जा रहा

उन्होंने कहा, “ये नेता जानते हैं कि पिछले समय में किए गए गंभीर पापों के लिए वे जल्द ही सलाखों के पीछे जा सकते हैं। इसलिए वे इस कानून का कड़ा विरोध करने की कोशिश कर रहे हैं।” किसान-हितैषी पहलों को उजागर करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा, “पंजाब ने सिंचाई सुधारों में महत्वपूर्ण ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। जब वर्ष 2022 में ‘आप’ सरकार ने सत्ता संभाली थी, तब सिंचाई के लिए केवल 21 प्रतिशत नहरी पानी का उपयोग किया जा रहा था, लेकिन आज यह आंकड़ा लगभग 68 प्रतिशत हो गया है और आगामी धान के सीजन तक 85 प्रतिशत तक पहुंचने की उम्मीद है।”

भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब के इतिहास में पहली बार दशकों से सिंचाई सुविधाओं से वंचित रहे दूर-दराज के गांवों और टेल-एंड क्षेत्रों तक नहरी पानी पहुंचाया गया है। पंजाब सरकार ने लगभग 14,000 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई हैं और राज्य भर में जलमार्गों को पुनर्जीवित किया है ताकि हर खेत तक पानी पहुंचना सुनिश्चित किया जा सके। किसानों की सिंचाई आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए इन पाइपलाइनों और जलमार्गों के माध्यम से लगभग 21,000 क्यूसेक पानी पहले ही छोड़ा जा चुका है।”

पंजाब की जीवन रेखा है जो पुनर्जीवित हो रही

इस उपलब्धि को क्रांतिकारी बताते हुए उन्होंने कहा, “छोड़ा गया पानी दो भाखड़ा नहरों की आपूर्ति के बराबर है। यह केवल नहरों में बहता पानी नहीं है, यह पंजाब की जीवन रेखा है जो पुनर्जीवित हो रही है। पंजाब की पहचान और भविष्य पानी से जुड़ा हुआ है और हम आने वाली पीढ़ियों के लिए इसे सुरक्षित रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। नहरों और नदियों में बनाए गए रिचार्ज प्वाइंटों के कारण पहले से ही कई क्षेत्रों में भूजल स्तर दो से चार मीटर तक बढ़ गया है, जिससे ट्यूबवेलों पर निर्भरता में काफी कमी आई है और कीमती भूजल भंडारों को बचाने में मदद मिली है।”

किसानों को एक और बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “पंजाब सरकार ने किसानों को दिन में निर्बाध बिजली दी जा रही है, जिससे दशकों पुरानी परंपरा समाप्त हो गई है, जिसके तहत किसानों को रात में खेतों में सिंचाई करने के लिए मजबूर होना पड़ता था। पहले किसानों को बिजली आपूर्ति की प्रतीक्षा में खेतों में रातें काटनी पड़ती थीं, लेकिन आज हमारी सरकार दिन में बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कर रही है ताकि किसान सम्मान और सुरक्षा के साथ खेती कर सकें।”

रोजाना लगभग 70 लाख रुपये की बचत हो रही

पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए भगवंत सिंह मान ने उन्हें आम लोगों की भलाई को अनदेखा करने और भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और लूट को बढ़ावा देने के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आगे कहा, “करदाताओं का पैसा अब कमीशन और भ्रष्टाचार में बेकार नहीं जाता, बल्कि विकास कार्यों, स्कूलों, अस्पतालों, सड़कों और कल्याण योजनाओं पर पूरी ईमानदारी से खर्च किया जा रहा है।”

‘आप’ सरकार की उपलब्धियों को उजागर करते हुए उन्होंने कहा, “पंजाब में 90 प्रतिशत से अधिक घरों को मुफ्त बिजली मिल रही है और 65,000 से अधिक युवाओं को योग्यता के आधार पर और बिना रिश्वत सरकारी नौकरियां दी गई हैं। राज्य भर में कई टोल प्लाजा बंद कर दिए गए हैं, जिससे लोगों को रोजाना लगभग 70 लाख रुपये की बचत हो रही है।” बुनियादी ढांचे और कल्याण योजनाओं पर बोलते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा, “राज्य भर में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, सड़कों को अपग्रेड करने और सरकारी संस्थानों को आधुनिक बनाने में बड़े पैमाने पर निवेश किया जा रहा है।”

प्रति माह 1,000 रुपये सीधे बैंक खातों में भेजे जाएंगे

‘मांवां धियां सतिकार योजना’ की घोषणा करते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब में अनुसूचित जाति से संबंधित प्रत्येक महिला को प्रति माह 1,500 रुपये और बाकी वर्गों की प्रत्येक महिला को प्रति माह 1,000 रुपये सीधे उनके बैंक खातों में भेजे जाएंगे। इस योजना से राज्य की लगभग 97 प्रतिशत महिलाओं को लाभ मिलेगा और पंजाब सरकार द्वारा इस संबंध में बजट में पहले ही 9,300 करोड़ रुपये रखे गए हैं।”

स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में किए गए सुधारों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा, “‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ के तहत, पंजाब के सभी 65 लाख परिवारों को स्वास्थ्य कार्ड जारी किए जा रहे हैं। इस योजना के तहत प्रत्येक परिवार 10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का हकदार है और 30 लाख से अधिक लाभार्थियों को पहले ही स्वास्थ्य कार्ड मिल चुके हैं। इस योजना के तहत लगभग 1.65 लाख लोग पहले ही मुफ्त इलाज का लाभ ले चुके हैं।”

School
School

सरकारी स्कूलों का कायापलट किया जा रहा

लोगों की भलाई के प्रति अपनी सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब सरकार 2022 में लोगों से किए गए हर वादे को पूरी ईमानदारी से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। आम आदमी क्लीनिकों में मुफ्त मानक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं, सरकारी स्कूलों का कायापलट किया जा रहा है, अस्पतालों को अपग्रेड किया जा रहा है और कल्याण योजनाओं का लाभ राज्य के हर घर तक पहुंचाया जा रहा है।”

‘शुक्राना यात्रा’ को मिले भरपूर जनसमर्थन पर बात करते हुए उन्होंने अंत में कहा, “लोगों से मिला भरपूर जनसमर्थन भावनात्मक और ऐतिहासिक रहा है। यह विशाल जनसमूह पंजाब सरकार द्वारा ‘बेअदबी’ विरोधी कानून लागू करने और प्रदान किए जा रहे पारदर्शी प्रशासन के प्रति लोगों की खुशी और संतुष्टि को दर्शाता है।”

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: सरकार की बड़ी कार्रवाई, नायब तहसीलदार को किया सस्पैंड, जाने वजह
Next Article DIPS News: डिप्स चेन ऑफ इंस्टीट्यूशंस में प्रेम, सम्मान और उत्साह के साथ मनाया मातृ दिवस
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब|ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: चंडीगढ़ सिलेंडर विस्फोट हादसा में दो मजदूरों की मौत, छह लोग हुए थे गंभीर रूप से घायल

By Mahabir
पंजाब|ब्रेकिंग न्यूज़

Jalandhar News: जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह की हत्या की असली वजह आई सामने, पढ़ें मर्डर की सिलसिलेवार कहानी

By Mahabir

Punjab News: AAP उम्मीदवार के घर के बाहर जश्न मनाने पर बवाल, अकाली नेता और भतीजा गिरफ्तार

By Mahabir

Punjab News: 12वीं की छात्रा ने किया सुसाइड, मौत से पहले सुनाई आपबीती; VIDEO में स्कूल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • World
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Health
  • Travel
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.